Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

विजयदशमी पर अनिल साहू ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ

विजयदशमी पर अनिल साहू ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ  ...

girvar@hamarpradeshcg • Oct 19, 2026

More Stories

विरोध प्रदर्शन कर ज्ञानेंस कुमार का पुतला दहन किया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोमाखान ब्लॉक में केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों व लोकतंत्र व संविधान पर हो रहे कुटराघात और शीर्ष कांग्रेसी नेताओं के प्रति किए जा रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध वोट चोरी के विरोध में द्वितीय चरण बस स्टैंड से गांधी चौक तक मार्च कर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञानेंद्र कुमार का पुतला दहन किया गया और विरोध प्रदर्शन कर किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खेमराज सिन्हा जी हरिशंकर यादव मनोहर ठाकुर किशोर चतुर्वेदी प्रदीप यादव वसीम रजा अंजोर सिंह ठाकुर शिवचरण कुर्रे तूफान दीवान आशीष दीवान गोलू जैन सुनील टांडे राजेश कुमार चैतराम वाजिद खान नारायण सिंह चमन लाल हरिहर सिन्हा गिरवर सिन्हा रामकुमार साहू थानेश्वर दीवान आकाश चंद्राकर श्याम सुंदर अयूब खान हेमलाल दीवान हरिहर दीवान लाल सिंह साहू चमन चक्रधारी रामकुमार साहू अशफाक मिर्जा शशांक श्रीवास गिरवर सिंह समीर खान दैवज्ञ चंद्राकर राजू जैन एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य गण उपस्थित थे     गिरवर साहू  स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज  मो.9165340227

Oct 19, 2026 Read

*ब्रेकिंग: कांकेर में आदिम जाति कल्याण विभाग फिर शर्मसार, आदिवासी बालिका छात्रावास की 8वीं की छात्रा गर्भवती*

  *हमर प्रदेश सीजी न्यूज़* *स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट* *ब्रेकिंग: कांकेर में आदिम जाति कल्याण विभाग फिर शर्मसार, आदिवासी बालिका छात्रावास की 8वीं की छात्रा गर्भवती* *अंतागढ़ ब्लॉक की घटना, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी बैगा गिरफ्तार* *कांकेर/अंतागढ़ |* जिले से आदिम जाति कल्याण विभाग को शर्मसार करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। अंतागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के एक प्री-मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास में रहने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने का मामला उजागर हुआ है। *क्या है पूरा मामला -*जिला प्रशासन के अनुसार यह घटना मई-जून महीने की बताई जा रही है। छात्रावास में छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसके परिजनों को बुलाया गया था। परिजन उसे स्थानीय कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लेकर गए, जहां मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि छात्रा जब बीमार थी, तो उसके चाचा उसे इलाज के लिए बैगा के पास लेकर गए थे। आरोप है कि बैगा ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *प्रशासन की कार्रवाई -*मामले का खुलासा होते ही जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और पुलिस ने तुरंत आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आदिवासी छात्रावासों से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद अब आदिवासी बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। _नोट: पीड़िता नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है।_

Oct 19, 2026 Read

राशन कार्ड में नाम जोड़ना या हटाना हुआ आसान, WhatsApp और टोल फ्री नंबर से घर बैठे दर्ज कराएं शिकायत, जानें पूरी प्रक्रिया

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 19/10/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर बसना, महासमुंद    राशन कार्ड धारकों के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से डिजिटल माध्यमों से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा की जानकारी सामने आई है। इसके जरिए राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने, किसी सदस्य का नाम हटाने और कार्ड में संशोधन से जुड़ी समस्याओं के लिए मदद ली जा सकती है। अब इन कामों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों या राशन दुकानों के चक्कर लगाने की जरूरत कम हो सकती है। हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया और सुविधा की उपलब्धता संबंधित राज्य के नियमों पर निर्भर कर सकती है।   राशन कार्ड में बदलाव के लिए कैसे करें आवेदन?   राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने या हटाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए बताई गई प्रक्रिया के अनुसार इन चरणों का पालन करें:   सबसे पहले संबंधित सहायता पोर्टल पर जाएं।   वहां अन्न सहायता विकल्प खोलें और राशन कार्ड से संबंधित शिकायत का विकल्प चुनें।   इसके बाद राशन कार्ड संशोधन वाले सेक्शन में जाएं।   परिवार में नया सदस्य जोड़ने या किसी सदस्य का नाम हटाने का विकल्प चुनें।   मांगी गई जानकारी भरकर अपनी समस्या दर्ज करें।   शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग के स्तर पर मामले की जांच और आगे की प्रक्रिया की जा सकती है। शिकायत दर्ज होना और संशोधन स्वीकृत होना अलग-अलग चरण हैं।   WhatsApp और IVRS के जरिए भी मिलेगी सहायता   राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के लिए खबर में दो संपर्क माध्यम बताए गए हैं:   WhatsApp हेल्पलाइन: 9868200445   टोल फ्री नंबर: 14457   बताई गई जानकारी के अनुसार, WhatsApp नंबर पर संदेश भेजकर शिकायत दर्ज कराने और टोल फ्री नंबर पर कॉल करके IVRS प्रणाली के माध्यम से सहायता लेने का विकल्प दिया गया है। इन नंबरों की वर्तमान सक्रियता और आपके राज्य में उपलब्ध सेवाओं की पुष्टि संबंधित खाद्य विभाग के आधिकारिक माध्यम से कर लें।   राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज   परिवार में किसी नए सदस्य का नाम शामिल कराने के लिए संबंधित परिस्थिति के अनुसार दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।   बच्चे का नाम जोड़ने के लिए: जन्म प्रमाण पत्र।   विवाह के बाद परिवार में सदस्य जोड़ने के लिए: विवाह प्रमाण पत्र और जरूरत के अनुसार निवास प्रमाण पत्र।   पहचान सत्यापन के लिए: परिवार के मुखिया और संबंधित सदस्य का पहचान प्रमाण।   राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?   किसी सदस्य का नाम हटाने के लिए कारण के आधार पर अलग-अलग दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं।   सदस्य की मृत्यु होने पर: मृत्यु प्रमाण पत्र।   शादी के बाद नए पते पर परिवार में शामिल होने की स्थिति में: नए पते या निवास से संबंधित दस्तावेज।   अन्य मामलों में: संबंधित सदस्य और परिवार के मुखिया का पहचान प्रमाण या विभाग द्वारा मांगे गए अतिरिक्त दस्तावेज।   दस्तावेजों की अंतिम सूची राज्य और आवेदन के प्रकार के अनुसार अलग हो सकती है। आवेदन जमा करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर इसकी पुष्टि करना उचित रहेगा।   ध्यान रखें: शिकायत और संशोधन की मंजूरी अलग प्रक्रिया है   WhatsApp या IVRS के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने का उद्देश्य राशन कार्ड से जुड़ी समस्या को विभाग तक पहुंचाना है। केवल शिकायत दर्ज कराने से नाम अपने आप नहीं जुड़ता या हटता। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन पर निर्णय लिया जा सकता है। इसलिए किसी भी अनजान नंबर पर राशन कार्ड का पूरा विवरण, OTP या संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।

Oct 19, 2026 Read

बिर्रा समाचार - जय माँ दुर्गा सेवा समिति ग्राम बिर्रा (डोंगिया मोहल्ला) 2026

*जस गीत प्रतियोगिता - पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न*   *ग्राम बिर्रा (जांजगीर-चांपा):* जय माँ दुर्गा सेवा समिति, डोंगिया मोहल्ला ग्राम बिर्रा द्वारा आयोजित जस गीत प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक *19.10.2026 सोमवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।   कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गायक कलाकारों ने जस गीत प्रस्तुत कर माता की भक्ति में समा बांधा। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।   *पुरस्कार विजेताओं की सूची:* - *प्रथम पुरस्कार - 11001 रुपये* 1. जय सातबहनीया दाई जसगीत पार्टी सिलादेही - *द्वितीय पुरस्कार - 9001 रुपये*    2. जय कंकालीन दाई जसगीत पार्टी मल्दा  - *तृतीय पुरस्कार - 7001 रुपये*  3. जय भवानी सेवा समिति काशीगढ़ - *चतुर्थ पुरस्कार - 5001 रुपये* 4. जय सिंदारिन दाई जसगीत पार्टी बनडभरा - *पंचम पुरस्कार - 3001 रुपये*    5. जय मां समलाई दाई बालक समाज देवरिमठ    समिति द्वारा सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। जस गीत पार्टी को पुरस्कार समिति द्वारा दिया गया।   समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यगण ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष और अधिक भव्य तरीके से किया जाएगा।   *स्थान:* डोगिया मोहल्ला, ग्राम बिर्रा *आयोजक:* जय माँ दुर्गा सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी बिर्रा Gandhi Lal sahu District repoter - Janjgir Champa  https://hamarpradeshcg.com

Oct 19, 2026 Read

डेढ़ सौ साल से जल रहा रावण, पीढ़ियां बदलीं लेकिन नहीं टूटी सुपेला की परंपरा

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   भिलाई-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सुपेला का रावण भाटा केवल रावण दहन का मैदान नहीं, बल्कि करीब 150 साल पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना से भी पहले यहां विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन किया जाता रहा है। समय बदला, पीढ़ियां बदलीं और शहर का स्वरूप भी बदल गया, लेकिन सुपेला में रावण दहन की परंपरा आज भी कायम है।   🚩 ग्रामीणों ने शुरू की थी परंपरा   स्थानीय निवासी एवं पार्षद केशव चौबे के अनुसार, जब सुपेला ग्राम पंचायत हुआ करता था, तब ग्रामीणों ने यहां रावण की प्रतिमा स्थापित कर उसके दहन की परंपरा शुरू की थी। उस समय आसपास के लगभग 15 से 20 गांवों के लोग बैलगाड़ियों से रावण दहन देखने सुपेला पहुंचते थे। कई परिवार तो आयोजन में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही आकर ठहर जाते थे।   🎡 रावण दहन के साथ लगता था विशाल मेला   उस दौर में रावण दहन के अवसर पर यहां बड़ा मेला भी आयोजित होता था। मेले में दूर-दराज के गांवों से लोग पहुंचते थे और खरीदारी के साथ उत्सव का आनंद लेते थे।   केशव चौबे ने बताया कि उस समय भगवती ताम्रकार सरपंच और उनके पिता बोरो प्रसाद चौबे उपसरपंच थे। ग्रामीणों की सहभागिता से शुरू हुई यह परंपरा समय के साथ आगे बढ़ती रही और आज भी लोगों की आस्था एवं उत्साह से जुड़ी हुई है।   🙏 45 वर्षों से परंपरा के साक्षी हैं कृष्ण सेन   स्थानीय निवासी कृष्ण सेन ने बताया कि एक समय दुर्ग जिले में रावण दहन के लिए सुपेला रावण भाटा की अलग पहचान हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि वे करीब 45 वर्षों से इस परंपरा को देखते आ रहे हैं। विजयादशमी के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग जुटते थे और दूर-दूर से परिवार रावण दहन देखने पहुंचते थे।   🌿 नई पीढ़ी संभाल रही विरासत   सुपेला का रावण भाटा आज भी क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक उत्सव का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। करीब डेढ़ सदी से चली आ रही इस परंपरा को अब युवा पीढ़ी आगे बढ़ा रही है।   सुपेला का रावण दहन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उन पीढ़ियों की यादों और सामूहिक सहभागिता की विरासत है, जिसने समय के साथ अपनी पहचान कायम रखी है। ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

Oct 19, 2026 Read

राशनकार्ड में ई-केवायसी कराने 30 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर*

  *राशनकार्ड में ई-केवायसी कराने 30 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर* *सत्यापन न होने पर डेटाबेस से कटेंगे नाम* *ई-केवायसी कार्य की माॅनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त* जगदलपुर, 19 अक्टूबर 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में दर्ज सदस्यों के ई-केवायसी सत्यापन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के सभी शेष सदस्यों का सत्यापन 30 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने का आदेश जारी किया गया है। जिसमें स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नियम 2016 के तहत स्थानीय निकायों के विहित प्राधिकारियों और सत्यापनकर्ता अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है, और इस दौरान जो सदस्य सत्यापन में नहीं पाए जाएंगे, उनके नाम राशनकार्ड डेटाबेस से सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे।        जिले के अंतर्गत वर्तमान में विभिन्न विकासखंडों और नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 72 हजार 133 सदस्यों का ई-केवायसी सत्यापन शेष है। इनमें बकांवड में 14 हजार 492, बस्तर जनपद में 13 हजार 734, जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में 13 हजार 52 तथा जगदलपुर ग्रामीण क्षेत्र में 9 हजार 413 सदस्यों का सत्यापन होना बाकी है। इसके अलावा लोहण्डीगुडा में 6 हजार 266, तोकापाल में 5 हजार 844, दरभा में 4 हजार 202, बास्तानार में 4 हजार 196 और नगर पंचायत बस्तर में 934 सदस्यों का ई-केवायसी लंबित है।        इस महत्वपूर्ण अभियान को तय समय-सीमा में त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के लिए विकासखंड और नगरीय निकायवार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत जगदलपुर ग्रामीण हेतु जनपद सीईओ श्री बीरेन्द्र बहादुर एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती पायल वर्मा, बस्तर ग्रामीण हेतु जनपद सीईओ श्रीमती श्वेता वर्मा एवं खाद्य निरीक्षक श्री तोरण नेताम, बकांवड हेतु जनपद सीईओ श्रीमती श्वेता साहू एवं खाद्य निरीक्षक श्री हेमन्त ब्रम्हभट्ट, तोकापाल हेतु जनपद सीईओ श्री नीलू टिर्की एवं खाद्य निरीक्षक श्री उमेश चैधरी, दरभा हेतु जनपद सीईओ श्री एम. आर. कश्यप एवं सहायक खाद्य अधिकारी श्री जतीन देवांगन, बास्तानार हेतु जनपद सीईओ श्री एस. एस. मण्डावी एवं खाद्य निरीक्षक श्री शेख अब्दुल कादिर, लोहण्डीगुडा हेतु जनपद सीईओ श्री धनेश पांडे एवं सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती दिव्यारानी कार्यान्त, जगदलपुर शहरी क्षेत्र हेतु नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती पायल वर्मा, तथा नगर पंचायत बस्तर हेतु सीएमओ श्री तरून पाल लहरे एवं खाद्य निरीक्षक श्री तोरण नेताम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।        इन सभी सहायक नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार क्षेत्र के मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपनी सीधी निगरानी में कार्य पूर्ण कराने और समय-सीमा समाप्त होने पर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राशनकार्ड हितग्राहियों से भी अपील की गई है कि वे राशनकार्ड से नाम कटने और भविष्य में राशन प्राप्ति में होने वाली असुविधा से बचने के लिए 30 अक्टूबर से पहले अपने संबंधित उचित मूल्य दुकान या केंद्र में जाकर ई-केवायसी सत्यापन अवश्य करा लें।

Oct 19, 2026 Read

गांजा तस्करो पर नानगुर पुलिस का शिकंजा, 26 किलो गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार*

  गांजा तस्करो पर नानगुर पुलिस का शिकंजा, 26 किलो गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार* जगदलपुर। बस्तर जिले में गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नानगुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26 किलो 160 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को विशेष एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद थाना नानगुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान साधन शाहा (48 वर्ष), निवासी पंगाम, जिला मलकानगिरी (ओडिशा), राजबहादुर सिंह (46 वर्ष), निवासी कुशमहर, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) और इंद्रपाल जायसवाल, निवासी दरीमाडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 26.160 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 30 हजार 800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसके बाद उन्हें रिमांड के लिए विशेष एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी केशलूर के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना नानगुर पुलिस और एएनटीएफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Oct 19, 2026 Read

केरा में नवरात्रि पर्व यज्ञ हवन के साथ संपन्न 

बिर्रा -नवरात्रि पर्व की महाष्टमी के पावन अवसर पर आदर्श ग्राम पंचायत केरा सिद्ध पीठ चंडी मंदिर में विधि-विधान से मां चंडी मंदिर में यज्ञ हवन कन्या पूजन संपन्न हुआ। आचार्य पं अजय पांडेय वीरभद्र पांडेय दिवाकर शर्मा कान्हा पाण्डेय मुख्य यजमान विद्याधर शुक्ला योगेंद्र शुक्ला आशीष शुक्ला अभिषेक शुक्ला मनीष शुक्ला थे।क्वांर शारदीय नवरात्र में इस बार ज्योति कलश प्रज्ज्वलित। 907 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हुए। ज्योति रक्षक बैगा मकसुदन साहु कृष्णा धीवर फेकू आदित्य फूलचंद धीवर थे। प्रतिदिन सुबह शाम माता जी की वेशभूषा बदलते हुए आरती पूजा अर्चना कराया गया।मंदिर प्रांगण में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुतियाँ दी गईं। मान्यता है कि अष्टमी के दिन चंडी मंदिर में हवन करने से गाँव में सुख-शांति, समृद्धि और बुरी शक्तियों से रक्षा होती है। पूरा गाँव माँ के दरबार में एकजुट होकर अपनी मनोकामना लेकर पहुँचा था। आदर्श केरा गाँव की ये परंपरा सालों से चली आ रही है। यहाँ का चंडी मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि गाँव की एकता और संस्कृति की पहचान भी है। Gandhi Lal sahu  District repoter - Janjgir Champa  https://hamarpradeshcg.com

Oct 19, 2026 Read

CG BREAKING: पायलीखंड खदान से चोरी के 146 बेशकीमती पत्थरों के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहु... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  धमतरी। धमतरी पुलिस ने बहुमूल्य हीरे जैसे पत्थरों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 64 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 146 नग चमकदार पत्थर बरामद किए हैं, जिनका शुद्ध वजन 13.49 ग्राम बताया गया है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 10 लाख 15 हजार 200 रुपये है। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को बिरेझर पुलिस चौकी और साइबर थाना धमतरी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे-30 पर कोड़ापार नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति बहुमूल्य पत्थर लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान विनोद अग्रवाल, उम्र 64 वर्ष, निवासी के.के. वार्ड, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 146 नग सफेद, चमकदार और पारदर्शी पत्थर बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने कथन में इन पत्थरों को वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से चोरी करना और अब उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाशना स्वीकार किया है। मामले में पुलिस ने खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 21(4) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को 19 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 10.15 लाख रुपये का मशरूका जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 146 नग बहुमूल्य पत्थर, एक सैमसंग Galaxy S21 FE 5G मोबाइल फोन और 2,200 रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त पत्थरों की अनुमानित कीमत 10 लाख 5 हजार रुपये है, जबकि कुल जब्ती की कीमत 10 लाख 15 हजार 200 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में की गई। धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अवैध खनिज उत्खनन, चोरी, तस्करी और संदिग्ध खरीद-फरोख्त की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Oct 19, 2026 Read

लालबाग मैदान में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, 23 राज्यों के स्वदेशी उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र*

  लालबाग मैदान में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, 23 राज्यों के स्वदेशी उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र* जगदलपुर,  बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आज स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। 18 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस मेले में देश के 23 राज्यों के विभिन्न स्वदेशी उत्पादों एवं पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना, स्थानीय व्यापार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। स्वदेशी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें — केदार कश्यप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है। हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जब हम देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तब स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वर्तमान परिवेश में स्वदेशी अपनाना आवश्यक — किरण सिंह देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिवेश में स्वदेशी अपनाना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है— “स्वदेशी देश हो अपना।” स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम देश की आर्थिक मजबूती, स्थानीय उद्योगों के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। स्वदेशी की भावना को प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। विकसित भारत 2047 की दिशा में बढ़ रहा देश — महेश कश्यप बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ स्वावलंबन की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी उत्पाद देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की पहचान और यहां की प्रतिभा को दिल्ली तक पहुंचाने में स्वदेशी मेले जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं और देशभर के लोगों को भारत की विविधता, संस्कृति एवं उद्यमशीलता से परिचित कराते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री श्याम सोमानी ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने स्वदेशी मेले के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और नागरिकों को भारतीय उत्पादों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंच पर रहे ये प्रमुख अतिथि कार्यक्रम में बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, जगदलपुर महापौर श्री संजय पाण्डेय, श्री श्रीनिवास मिश्रा,श्री राजाराम तोडेम, श्री दशरथ कश्यप, श्री खेम सिंह देवांगन, श्री किशोर पारेख  श्री सुब्रत चाकी, डॉ. राम राकेश जांगिड़, श्री अनिल लुंकड़, श्री लक्ष्मण झा एवं श्रीमती कल्पना शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी मेले के संयोजक श्री किशोर पारख ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया

Oct 19, 2026 Read

समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें नहीं तो होगी कार्रवाई-प्रमुख अभियंता श्री केके कटारे*

  *समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें नहीं तो होगी कार्रवाई-प्रमुख अभियंता श्री केके कटारे* जगदलपुर, 19 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-1 के अंतर्गत शेष रह गए अपूर्ण कार्यों को गति देने और निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के उद्देश्य से बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर के प्रमुख अभियंता श्री केके कटारे ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तय समय में पूरे किए जाएं, अन्यथा संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।         भारत सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई फेज-1 के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने हेतु मार्च 2027 की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसी अनुक्रम में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर जिलों में प्रगतिरत कार्यों की सड़कवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रमुख अभियंता ने संभाग के कुल 125 अपूर्ण कार्यों जिसमें 83 पूर्व अनुबंधित और 42 नवीन अनुबंधित कार्य शामिल हैं। इन सभी कार्यों के लिए माहवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए मार्च 2027 तक समस्त निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।        इस बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री द्वारिका प्रसाद भुआर्य, कार्यपालन अभियंता श्री रवींद्र ताती, वैभव देवांगन, रूपेन्द्र भुआर्य, अनिल बरेठ सहित संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। प्रमुख अभियंता ने सभी अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश जारी किए।

Oct 19, 2026 Read

बस्तर: छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की सौजन्य भेंट, स्वास्थ्य की कामना की

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बस्तर: छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की सौजन्य भेंट, स्वास्थ्य की कामना की *जगदलपुर |* आज छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज बस्तर जिला इकाई के पदाधिकारीगण ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक माननीय श्री किरण देव जी से उनके निवास/विधायक कार्यालय नयापारा में सौजन्य भेंट कर हालचाल जाना। ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी हाल ही में सड़क हादसे के बाद स्वस्थ होकर दिल्ली से बस्तर लौटे हैं। सेन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने समाज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सर्व सेन समाज बस्तर की सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण स्तंभ है और संगठन हमेशा समाज के साथ खड़ा है। भेंट के दौरान बस्तर जिले के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Oct 19, 2026 Read