गौ सेवकों के तत्वावधान में मंगलवार को जगदलपुर स्थित मावली माता मंदिर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ।
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ ,🛑 स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भà¤...
More Stories
गरबा महोत्सव: पारंपरिक वेशभूषा में झूमे विद्यार्थी
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ ,🛑स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट गरबा महोत्सव: पारंपरिक वेशभूषा में झूमे विद्यार्थी जगदलपुर :* संस्कार द स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं संस्कार द स्मार्ट स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। 15 और 16 अक्टूबर को संस्कार स्कूल वातावरण उत्सवमय हो उठा। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आर एक्सीलेंस में गरबा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और शिक्षकों के प्रति आदर व्यक्त करने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर दिया। यह कार्यक्रम यादगार रहा। महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों विद्यार्थियों, अतिथियों और शिक्षक-सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एकता की भावना को प्रोत्साहित किया
60 फीट के रावण दहन से गूंजा रतनपुर, न्यू जनरेशन टीम ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश!
आशीष यादवब्लॉक रिपोर्टरहमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 60 फीट के रावण दहन से गूंजा रतनपुर, न्यू जनरेशन टीम ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश! महामाया ग्राउंड में धूमधाम से मना दशहरा पर्व, पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैया यादव और नीतू क्षत्रिय की रही विशेष उपस्थिति रतनपुर, बिलासपुर। असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी यानी दशहरा पर्व रतनपुर में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महामाया ग्राउंड में न्यू जनरेशन टीम के तत्वावधान में भव्य दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा 60 फीट ऊंचा विशालकाय रावण का पुतला, जिसका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए न्यू जनरेशन टीम ने इस वर्ष भी पिछले साल की भांति भव्य आयोजन किया। रावण दहन के अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दशहरा पर्व की खुशियों और उत्सवी माहौल के बीच महामाया ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को परंपरा, संस्कृति और सामाजिक संदेश से जोड़ने का प्रयास किया। कार्यक्रम में शामिल हुए कन्हैया यादव और नीतू क्षत्रिय दशहरा कार्यक्रम में रतनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 4 के पूर्व पार्षद श्री कन्हैया यादव तथा श्री नीलू क्षत्रिय भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पर्व की महत्ता और समाज में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। केवल पुतले का नहीं, नशे रूपी रावण का भी करें अंत: कन्हैया यादव कार्यक्रम के दौरान श्री कन्हैया यादव ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देते हुए कहा कि दशहरा केवल रावण के पुतले का दहन करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर मौजूद बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और समाज के लोगों से नशे रूपी रावण का अंत करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने संदेश दिया कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए इस विजयादशमी पर हमें नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए। न्यू जनरेशन टीम की पहल, परंपरा के साथ सामाजिक संदेश न्यू जनरेशन टीम द्वारा आयोजित यह दशहरा कार्यक्रम धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के साथ समाज को जागरूक करने का अवसर भी बना। 60 फीट के रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया, वहीं नशामुक्त समाज की परिकल्पना ने आयोजन को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। दशहरा हमें यह सीख देता है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सत्य और अच्छाई की जीत निश्चित है। इसी भावना के साथ रतनपुर में मनाए गए इस पर्व ने लोगों को अपने जीवन से बुराइयों को दूर करने और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा दी। संदेश स्पष्ट है—इस दशहरा केवल रावण का पुतला नहीं जलाएं, बल्कि अपने जीवन से नशे और बुराइयों का भी अंत करने का संकल्प लें।
सुंदरनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव, सत्य और सदाचार की विजय का लिया गया संकल्प
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर रायपुर: स्थानीय सुंदरनगर में आज दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में सम्मिलित होकर पर्व का आनंद लिया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री सुनील सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता दुबे, जिलाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, और श्री सुशील शर्मा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अतिथियों ने रावण दहन और पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी की बधाई दी। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दशहरा पर्व हमें अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें सदैव सदाचार, नैतिकता और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त देशवासियों और रायपुर वासियों पर बनी रहे। साथ ही, यह कामना की गई कि हमारा रायपुर शहर सुख, शांति, आपसी सौहार्द और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
रतनपुर थाने में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, टीआई निलेश पांडे का संदेश—“नशा रूपी रावण का करें अंत”
आशीष यादव ब्लॉक रिपोर्टर, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ विजयादशमी पर शांति, सुरक्षा और नशामुक्त समाज का संकल्प; युवाओं से राष्ट्र सेवा में आगे आने की अपील रतनपुर | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर रतनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी निलेश पांडे के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजा संपन्न हुई। इस दौरान थाना स्टाफ मौजूद रहा। शस्त्र पूजा के माध्यम से सुरक्षा, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। पूजा के पश्चात थाना प्रभारी निलेश पांडे ने नगर एवं क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने और सत्य, धर्म तथा अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला उत्सव है। समाज में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि थाना प्रभारी ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी हमें असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। इस पर्व की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम अपने समाज से बुराइयों को दूर करने का संकल्प लें। मां, बहन और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा महिलाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं से अपील—नशा रूपी रावण को जीवन से निकालें युवाओं को संबोधित करते हुए निलेश पांडे ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के भविष्य, परिवार की खुशियों और समाज की प्रगति को प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र सेवा में लगानी चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि युवा किसी भी समाज और देश की रीढ़ होते हैं। देश का भविष्य युवाओं के विचारों, व्यवहार और कार्यों पर निर्भर करता है। जब युवा नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे, तभी एक सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा। शांति और भयमुक्त समाज बनाने में निभाएं अपनी भूमिका थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्त एवं भयमुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। संदेश स्पष्ट है—इस विजयादशमी केवल रावण का पुतला ही नहीं, बल्कि नशा, बुराई और सामाजिक कुरीतियों को भी समाप्त करने का संकल्प लें। अंत में थाना प्रभारी निलेश पांडे ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
रायपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ माँ दुर्गा का विसर्जन, उमड़ी भारी भीड़
✍️रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर रायपुर (हमर प्रदेश छत्तीसगढ़): राजधानी रायपुर के प्रमुख क्षेत्रों में शुमार लाखे नगर में आज, 20 अक्टूबर 2026 को माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन अत्यंत धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विजया दशमी के पावन पर्व के बाद नम आँखों और भारी उमंग के साथ भक्तों ने माँ को विदाई दी। मुख्य आकर्षण और विवरण: श्रद्धालुओं काार सैलाब: विसर्जन यात्रा के दौरान लाखे नगर मार्ग पर भारी जनसैलाब देखने को मिला। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में गजब का उत्साह नजर आया। पारंपरिक बाजे-गाजे और ढोल-ताशे: माँ के जयकारों, डीजे की धुन, ढोल-ताशों और पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ भव्य झांकियां निकाली गईं। पूरा इलाका "भक्तिमय" और "जय माता दी" के नारों से गूँज उठा।
बगीचा। नगर में विजयादशमी के अवसर पर हाई स्कूल मैदान, बगीचा में रावण दहन
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ news स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा बगीचा। नगर में विजयादशमी के अवसर पर हाई स्कूल मैदान, बगीचा में रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रावण दहन किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पार्षद सज्जन जैन,भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रावण दहन के इस आयोजन में नगर के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पार्षदों, समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व की महत्ता को रेखांकित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गुप्ता, सुभाष चंद अग्रवाल, अवधूत गुप्ता, पवन सिंह, पार्षद राजकिशोर जायसवाल, पार्षद एलआर चौहान, प्रदीप अग्रवाल,भगवानों यादव, पंकज जैन, बजरंग अग्रवाल,हरिनारायण शर्मा, अंजनी सिंह,दुर्गा शर्मा तथा समिति के अध्यक्ष आर्यन गुप्ता, कौशल शर्मा, सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने नगर में उत्सव का माहौल बनाया और विजयादशमी के पारंपरिक संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत को सार्थक रूप से प्रस्तुत किया।
गीदम में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई
गीदम में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | hamarpradeshcg.comरिपोर्टर – गौतम रंगारी | ब्यूरो चीफ, दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा को भावुक मन से विदाई दी। नवरात्र पर्व के समापन पर श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं। भक्तों ने माता रानी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण विसर्जन प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती रही। पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय माहौल के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही नगर में अगले वर्ष माता रानी के आगमन की प्रतीक्षा और भक्ति की भावनाएं देखने को मिलीं। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़🌐 वेबसाइट: hamarpradeshcg.com
06 माह की बच्ची को जमीन पर पटक कर घायल करने वाला पिता घंटे भर के भीतर जेल दाखिल
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 06 माह की बच्ची को जमीन पर पटक कर घायल करने वाला पिता घंटे भर के भीतर जेल दाखिल प्रार्थीया आहता की मां के रिपोर्ट पर की उसके पति आशीष कांवरिया द्वारा आपसी लड़ाई झगड़े के दौरान दिनांक 14/10/2026 के रात 1 बजे अपने 06 माह की बच्ची को 02 बार जमीन पटक दिया जिसके कारण बच्ची के सिर में आए अंदरूनी चोट से बेहोश हो गई जिसको इलाज के लिए एम्स में भर्ती किये है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर .थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 237/2026 धारा 296,351(2),115(2) 109 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया . कार्यवाही:- रायपुर पश्चिम उपायुक्त श्री रॉबिन्सन गुरिया (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त डॉ मानसी नाना भाऊ साकोरे मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चेतन चंद्राकार के नेतृत्व में एक टीम बना तत्काल प्रकरण के आरोपी आशीष कांवरिया को गिरफ्तार करके का निर्देश दिया गया . जो घंटे भर के भीतर आरोपी आशीष कांवरिया पिता सुदर्शन कांवरिया निवाशी BSUP कॉलोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया .बच्ची वर्तमान में एम्स में इलाजरत है
रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगात
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़जिला रिपोर्टर रायपुर रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट–रायपुर व रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी प्रदेश में 54 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम, रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की रखी गई आधारशिला रायपुर, 20 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में मंगलवार को एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से रावघाट–रायपुर एवं रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ताड़ोकी–रावघाट और अभनपुर–कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण किया गया। साथ ही रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला रखी गई। ताड़ोकी से रावघाट तक 17.5 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण पूरा होने के साथ आजादी के बाद पहली बार रावघाट रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। इससे बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों की राजधानी रायपुर सहित अन्य प्रमुख केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। रेल संपर्क बढ़ने से व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। रावघाट तक रेल पहुंचना केवल एक परियोजना की उपलब्धि नहीं, बल्कि बस्तर के विकास की नई संभावनाओं का द्वार है। रेल नेटवर्क के विस्तार से स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रदेश में लगभग 54 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए 7,470 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। वर्ष 2014 के बाद प्रदेश में 1,328 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं, जबकि 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है। इनमें से आठ स्टेशन तैयार हो चुके हैं। दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना लगभग 1,628 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इसकी कुल लंबाई करीब 95 किलोमीटर है। वहीं अभनपुर–धमतरी गेज परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत अभनपुर से कुरूद तक लगभग 22 किलोमीटर रेल लाइन का गेज परिवर्तन पूरा हो चुका है। कुरूद से धमतरी तक शेष कार्य पूरा होने के बाद रायपुर से धमतरी तक रेल सेवा के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला भी रखी गई। इस सुविधा के विकसित होने पर 300 हाई हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक रेल इंजनों के रखरखाव की क्षमता विकसित होगी। इससे रेल परिचालन और माल परिवहन की क्षमता को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रावघाट–जगदलपुर सहित अन्य प्रस्तावित रेल परियोजनाएं प्रदेश के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। विजयादशमी के अवसर पर मिली यह सौगात छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति देने वाली साबित होगी। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा सहित रेलवे के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गरीयाबंद में शस्त्र पूजा: एसपी ने की जिले में सुख-शांति और समृद्धि की कामना
हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद गरीयाबंद में शस्त्र पूजा: एसपी ने की जिले में सुख-शांति और समृद्धि की कामना गरीयाबंद विजयादशमी के पावन पर्व पर आज रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) गरीयाबंद में पूरे विधि-विधान और पारंपरिक गरिमा के साथ शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस विशेष अनुष्ठान में पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुलिस विभाग के आधुनिक एवं पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों तथा वाहनों का तिलक लगाकर, अक्षत और पुष्प अर्पित कर पूजा की। इस गरिमामय कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणा सिंह उइके, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह, एसडीओपी सुश्री निशा सिन्हा एवं रक्षित निरीक्षक श्री सनत कुमार ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूजा संपन्न होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने सम्पूर्ण पुलिस परिवार, उनके परिजनों तथा समस्त गरीयाबंद जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई दी और ईश्वर से जिले में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
ग्राम गढ़िया में नया आंगनवाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमि पूजन
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट ग्राम गढ़िया में नया आंगनवाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमि पूजन ग्राम सरपंच भरत कश्यप के हाथों भूमि पूजन के साथ कार्य शुभारंभ भूमिपूजन पर भरत ने कहा हमारी सरकार हर स्तर पर विकास के लिए संकल्पित अब हम सब एक कदम और आगे बढ़ेंगे *🛑जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:- जिला बस्तर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया के लिए आज का दिन खुशियों का रहा। विदित हो कि आज 20 अक्टूबर को गढ़िया ग्राम सरपंच श्री भरत कश्यप के हाथों विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ मासापारा में नया आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कर कार्य शुभारंभ किया गया। गढ़िया सरपंच श्री भरत ने कहा कि वर्षों से ग्रामवासियों के बीच आंगनवाड़ी भवन की मांग और जरूरत रही जो आज भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन के मंगल कार्य से पूरे होने जा रही है। भरत ने कहा कि वर्तमान सरकार हर स्तर पर विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि निश्चित है इससे गांव में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हम सब एक कदम और आगे बढ़ेंगे। इस दौरान गढ़िया सरपंच भरत कश्यप, उपसरपंच संतुराम, पीलूराम बघेल ,निरंजना बघेल,चेतन ग्वाल,लखन कश्यप,सामनाथ ,राजेश कश्यप ,अर्जुन यादव,ढोल मौर्य,चीतूँ सहित गाँव के पुजारी,कोटवार ग्रामवासियों उपस्थित थे।
नेटवर्क के लिए ईयरफोन लगाकर मोबाइल चलाने के कारण पटरी पर बैठा बच्चा ट्रेन से - कटा
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट नेटवर्क के लिए ईयरफोन लगाकर मोबाइल चलाने के कारण पटरी पर बैठा बच्चा ट्रेन से - कटा कांकेर -- जिले के भानुप्रतापपुर में मोबाइल नेटवर्क की तलाश में रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चला रहा 13 साल का अमन कुलदीप पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जिसका खुलासा सोमवार को हुआ बताया गया कि 18 अक्टूबर सुबह करीब 5 बजे गांव में मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण मृतक अमन अपने 4-5 दोस्तों के साथ बेहतर नेटवर्क की तलाश में दल्लीराजहरा-रावघाट रेललाइन पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर होते हुए रायपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई। लोको पायलट ने हॉर्न बजाया तो बाकी बच्चे वहां से भाग गए, लेकिन मृतक अमन के कान में ईयरफोन लगा था। इस वजह से अमन हॉर्न सुन नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय ट्रैक पर कितने बच्चे मौजूद थे और किन परिस्थितियों में अमन ट्रेन की चपेट में आया। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंडरीपानी में रविवार रात मानसगान कार्यक्रम चल रहा था। मृतक अमन कुलदीप भी अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम देखने गया था। रात करीब 03 बजे तक उसे पंडाल में देखा गया था। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक की तरफ चला गया। बताया जा रहा है कि गांव में मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं मिल रहा था। ऐसे में बच्चे बेहतर नेटवर्क के लिए केंवटी-अंतागढ़ रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चलाने लगे, इसी दौरान जब पैसेंजर ट्रेन ट्रैक से गुजर रही थी, तब लोको पायलट हिमांशु ने पटरी पर बैठे बच्चों को देखकर हॉर्न बजाया। हॉर्न सुनते ही बाकी बच्चे ट्रैक से हटकर भाग गए, लेकिन अमन ट्रेन की चपेट में आ गया। अमन ईयरफोन लगाए हुए था, इस वजह से हॉर्न सुनाई नहीं दिया या वह समय पर उसे समझ नहीं पाया, ऐसी आशंका जताई जा रही है।अमन के बड़े पिताजी संतोष कुलदीप ने बताया कि गांव में मानसगान का कार्यक्रम चल रहा था। उन्होंने रात करीब 03 बजे अमन को उसके दोस्तों के साथ पंडाल में देखा था। इसके बाद वह भोजन व्यवस्था की देख-रेख में लग गए थे। सुबह हादसे की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। संतोष कुलदीप के मुताबिक, गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर अमन का शव पड़ा था। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि अमन अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किस तरह हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अमन के साथ मौजूद दोस्तों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।