Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हà¤...

State Head • Oct 22, 2026

More Stories

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग का मामला गरमाया, पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान; IG अजय यादव ने SP अंकिता शर्मा से मांगा स्पष्टीकरण

  ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    राजनांदगांव। विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा AK-47 से की गई हर्ष फायरिंग का मामला अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। मीडिया में फायरिंग की तकनीक और पुलिस के शस्त्र नियमों को लेकर उठे सवालों के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।   शस्त्र पूजन के दौरान की गई थी फायरिंग   परंपरा के अनुसार विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव स्थित पुलिस लाइन के रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पुलिस की ओर से बुराई के अंत और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए शक्ति की देवी मां दुर्गा से प्रार्थना की गई।   कार्यक्रम के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग की थी। इसके बाद घटना की तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा तेज हो गई। कुछ विशेषज्ञों ने फायरिंग की तकनीक और पुलिस के निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रक्रिया अपनाए जाने को लेकर सवाल उठाए।   IG अजय यादव ने मांगा स्पष्टीकरण   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने बताया कि मामला पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में आया है और मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है। विजयादशमी पर पुलिस विभाग में परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किया जाता है, लेकिन इस मामले में मीडिया में उठी टिप्पणियों के मद्देनजर स्पष्टीकरण मांगा गया है।   आईजी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक से पुलिस के शस्त्र संबंधी नियमों के अनुरूप कार्रवाई और पुलिस की गरिमा को लेकर उठाए गए सवालों पर जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आईजी अपनी टिप्पणी के साथ प्रकरण पुलिस मुख्यालय को भेजेंगे।   जवाब के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई   मामले में पुलिस अधीक्षक का स्पष्टीकरण मिलने और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल प्रकरण में स्पष्टीकरण की प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अंतिम निर्णय पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप लिया जाएगा।   रिपोर्ट: हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

Oct 22, 2026 Read

जशपुर में 3 नवंबर को आयोजित होगी विकसित भारत युवा संसद 2027 की जिला स्तरीय चैंपियनशिप विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर युवा रखेंगे अपने विचार; शीर्ष 3 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होंगे

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला: जशपुर बगीचा ब्लॉक रिपोर्टर कुणाल यादव मेरा युवा भारत, जशपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 के अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद 2027 की जिला स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन 3 नवंबर 2026 को शासकीय एन.ई.एस. महाविद्यालय, जशपुर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” (One Nation, One Election) निर्धारित किया गया है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना तथा उनमें लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। यह पहल विकसित भारत /2047 के संकल्प के अनुरूप युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रतियोगिता की प्रमुख विशेषताएँ प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा भाग लेने के पात्र होंगे। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 की निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी। प्रत्येक प्रतिभागी को निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 3 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेज़ी सहित दिशा-निर्देशों में अनुमत भाषाओं में अपना भाषण प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु की प्रासंगिकता, भाषण की स्पष्टता एवं संरचना, मौखिक संप्रेषण एवं शारीरिक हाव-भाव, नवाचार एवं रचनात्मकता, भाषा एवं प्रवाह तथा निर्धारित समय के पालन जैसे मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। जिला से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अवसर इस प्रतियोगिता में जिला स्तर के शीर्ष 3 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय चौंपियनशिप के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विकसित भारत युवा संसद 2027 युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों की समझ विकसित करने, विभिन्न विचारों के प्रति सम्मान एवं सहिष्णुता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सार्थक भागीदारी के लिए प्रेरित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। पंजीकरण एवं आवेदन इच्छुक एवं पात्र युवा डल् ठींतंज पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा जिले के पात्र युवाओं से इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा अपने विचारों, तर्कों और रचनात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की जाती है। आयोजकरू मेरा युवा भारत, जशपुर मंत्रालयरू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार दिनांकरू 3 नवंबर 2026 स्थानरू शासकीय एन.ई.एस. महाविद्यालय, जशपुर, छत्तीसगढ़

Oct 22, 2026 Read

खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुणाल यादव जिला: जशपुर बगीचा ब्लॉक रिपोर्टर   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उल्लेखनीय विगत माह 28 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया था। जशपुर के खिलाड़ियों को मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में शतरंज कैरम, और टेबल टेनिस का अभ्यास कर सकेंगे। जशपुर के खिलाड़ियों को क्रिकेट, बास्केटबॉल,फूटबाल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Oct 22, 2026 Read

बस्तर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आयोजित हुआ सम्मेलन : बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच

बस्तर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आयोजित हुआ सम्मेलन : बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  सांसद महेश कश्यप,महाराजा कमलचंद्र भंजदेव सहित विभिन्न समाजों के प्रमुखजन हुए शामिल जगदलपुर। बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक रीति-रिवाजों और आस्था के संरक्षण के उद्देश्य से बुधवार को बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के नेतृत्व में पनारापारा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बस्तर दशहरा से जुड़े देवी देवताओं के पुजारी, मांझी,गायता,सिरहा गुनिया तथा विभिन्न समाजों के प्रमुखजनों ने भाग लिया। सम्मेलन में बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद महेश कश्यप,महाराजा कमलचंद्र भंजदेव,सर्व आदिवासी समाज के प्रांत उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम तथा दंतेवाड़ा के जिया पुजारी सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थिति  में बस्तर के सभी 84 परगनों से जुड़े देवी देवताओं के पुजारियों और पारंपरिक व्यवस्था के प्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बस्तर दशहरा की विशिष्ट परंपराओं को पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षित रखने और उनमें सहभागी समाजों के योगदान पर चर्चा की। बस्तर का 75 दिवसीय दशहरा पर्व अपनी अनूठी जनजातीय परंपराओं और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रसिद्ध है। पाट जतरा से लेकर विभिन्न धार्मिक विधि विधानों और डोली विदाई तक,लकड़ी लाने,रथ निर्माण,जोगी बिठाई,श्रृंगार,रथ खींचने तथा अन्य पारंपरिक रस्मों में अनेक समाजों के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं l सम्मेलन में इन परंपराओं के निर्वहन में जुटे लोगों के योगदान को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग बताया गया। बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच की इस पहल का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक मान्यताओं एवं सामाजिक व्यवस्थाओं का संरक्षण करते हुए विभिन्न समाजों के बीच समन्वय और एकता को मजबूत करना था l सम्मेलन के माध्यम से बस्तर की ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया। आयोजक मंच ने बस्तर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता और निरंतर प्रयासों के महत्व को रेखांकित करने आयोजन किया l  

Oct 22, 2026 Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर में, 200 रुपये का स्मारक सिक्का करेंगी जारी, कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर में, 200 रुपये का स्मारक सिक्का करेंगी जारी, कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 22/10/2026किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर बसना, महासमुंद   रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। अपने दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 12:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरेंगी, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर निर्धारित समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। रायपुर में पहले दिन राष्ट्रपति का क्या रहेगा कार्यक्रम? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे के पहले दिन 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा।इसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रपति इंडोर स्टेडियम में आयोजित नुआखाई पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगी। वह 'सेवा सम्मान पर्व' और 'युवा प्रबोधन' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। 23 अक्टूबर को जगदलपुर जाएंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। वहां वह मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए बस्तर में भी प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रपति के दौरे से इन रास्तों पर होगा असर राष्ट्रपति के आवागमन और कार्यक्रमों के दौरान रायपुर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। घर से निकलने से पहले इन बदलावों की जानकारी रखना जरूरी है। 1. ओल्ड पुलिस हेडक्वार्टर से लोक भवन चौक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वैकल्पिक रास्ते के रूप में कलेक्ट्रेट चौक से आवागमन किया जा सकेगा। 2. एलआईसी ऑफिस से सिविल लाइन रोड इस रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक आयकर भवन के पास वाले मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे। 3. लोक भवन से सप्रे शाला मार्ग इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय से करीब आधे घंटे पहले इस मार्ग पर यातायात रोका जाएगा। काली माता मंदिर और महिला थाना की ओर से सप्रे शाला रोड तक आवाजाही प्रभावित रहेगी। 4. बूढ़ेश्वर चौक से लोक भवन महिला थाना और ओसीएम चौक की ओर से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 5. एयरपोर्ट से लोक भवन जाने वाला मार्ग वीआईपी रोड, एक्सप्रेसवे, शंकर नगर ब्रिज और एसआरपी चौक से होकर जाने वाले मार्ग पर राष्ट्रपति के आवागमन से करीब आधे घंटे पहले यातायात रोका जाएगा। 6. लोक भवन से एयरपोर्ट जाने वाला मार्ग एसआरपी चौक, शंकर नगर और एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले रास्ते पर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।वाहन चालकों को सलाह है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग चुनें और पुलिस की ओर से जारी यातायात निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक जवान तैनात राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुरक्षा में 2000 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 3 आईजी, 6 डीआईजी और एसपी रैंक के 10 अधिकारियों समेत 100 से अधिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों और उनके आवागमन वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Oct 22, 2026 Read

बनियाडीह में नवरात्रि-दशहरा महोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोककला मंच की प्रस्तुति ने जीता दिल...!

बनियाडीह में नवरात्रि-दशहरा महोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोककला मंच की प्रस्तुति ने जीता दिल...!ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  नगरी। ग्राम बनियाडीह में नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव के अवसर पर रंगमंच भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन नवरात्रि व दशहरा उत्सव समिति, बनियाडीह द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में प्रसिद्ध मोर संगवारी लोककला मंच, भोथली (कुरूद) के कलाकारों द्वारा कुलभूषण चंद्राकर कृत छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे देख ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे। लोककलाकारों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति, सामाजिक कुरीतियों और पारंपरिक मूल्यों पर आधारित मनमोहक मंचन कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साक्षी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच सुरेंद्र कुमार नेताम ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत नगरी के बोराई क्षेत्र से जनपद सदस्य सोनराज वट्टी, बनियाडीह सरपंच माखन लाल सलाम, लिखमा सरपंच राधाबाई नेताम, घुटकेल सरपंच कुसुमलता मरकाम, थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव, ब्लॉक नगरी सतनामी समाज अध्यक्ष विष्णु राम टंडन उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि मनोज साक्षी ने कहा कि - _"नवरात्रि और दशहरा जैसे पर्व केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन गांव में आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। लोककला मंचों के माध्यम से हमारी पारंपरिक कला और संस्कृति जीवित रहती है। नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जुड़ना चाहिए और इन्हें सहेज कर आगे बढ़ाना चाहिए।"_ उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कलाकारों का सम्मान किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष खोमेश सिंह ठाकुर, सचिव केश कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह यादव, ग्राम पटेल दिवस कुमार पटेल सहित सदस्य यशवंत चेलक, राजकुमार वर्मा, गजलाल बेर, जनक सलाम, जगतराम नाग, सुखदेव, महेंद्र सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Oct 22, 2026 Read

गरियाबंद जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों के कार्यस्थल में संशोधन - देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर में नए SDM की पदस्थापना

✍️*हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद*  गरियाबंद जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों के कार्यस्थल में संशोधन - देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर में नए SDM की पदस्थापना गरियाबंद, 21 अक्टूबर 2026 / जिले में प्रशासनिक कार्यों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के कार्यस्थल में आंशिक संशोधन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों को जिले के विभिन्न अनुविभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर (राजस्व) श्री विशाल महाराणा को संयुक्त कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अवंति गुप्ता को छुरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजिम तथा डिप्टी कलेक्टर श्री लोकांश एल्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी नव पदस्थ अधिकारियों को अपने नवीन कार्यस्थल पर शीघ्र पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।,

Oct 22, 2026 Read

गरियाबंद में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद गरियाबंद में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व गरियाबंद, 21 अक्टूबर 2026 / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष 02 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस ग्राउंड में एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस वर्ष की थीम "सशक्त नारी, युवा उड़ान"इस वर्ष प्रदर्शनी की मुख्य थीम "सशक्त नारी, युवा उड़ान" रखी गई है। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्थल पर विभागीय स्टॉल, मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत, साउंड सिस्टम, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग एवं सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। सभी स्टॉलों में एकरूपता के लिए समान डिजाइन एवं आकार के फ्लेक्स लगाए जाएंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही की जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूमराज्योत्सव के अवसर पर स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलेक्टर ने कार्यक्रमों को शालीन एवं गरिमामय बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। 01 से 03 नवंबर तक रोशन होंगे शासकीय भवनराज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 नवंबर से 03 नवंबर तक प्रत्येक रात्रि जिला मुख्यालय के शासकीय भवनों एवं अन्य स्थलों पर आकर्षक रोशनी की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का आपसी समन्वय से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है

Oct 22, 2026 Read

धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा के सामने दिव्यांग शशिकांत भरत ने रखीं चार मांगें, इलाज और आर्थिक सहायता की लगाई गुहार

धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा के सामने दिव्यांग शशिकांत भरत ने रखीं चार मांगें, इलाज और आर्थिक सहायता की लगाई गुहार   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | hamarpradeshcg.com   धमतरी। जिले में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे शशिकांत भरत ने कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के समक्ष इलाज, परिवार के रोजगार और कर्ज से राहत सहित चार प्रमुख मांगें रखीं। शशिकांत के अनुसार, कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नगरी एसडीएम श्री मनोज कुमार मरकाम को तत्काल उनके पास भेजा। एसडीएम ने उनकी चारों मांगों को लिखित रूप में दर्ज किया।   इलाज से लेकर रोजगार तक, रखीं चार मांगें   शशिकांत भरत ने अपनी समस्याएं बताते हुए निम्नलिखित मांगें रखीं—   1. दिल्ली में इलाज की व्यवस्था: शशिकांत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उनका उचित इलाज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने दिल्ली के आईएसआईसी अस्पताल, वसंत कुंज में इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है।   2. मां के कार्यस्थल में बदलाव: उन्होंने अपनी मां, जो जिला रोजगार कार्यालय धमतरी में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं, का अटैचमेंट नगरी के देवपुर स्थित आईटीआई में कराने का अनुरोध किया।   3. बहन को रोजगार देने की मांग: शशिकांत के अनुसार, उनके माता-पिता की उम्र अधिक हो रही है और भविष्य में उनकी देखभाल करना कठिन हो सकता है। ऐसे में उन्होंने अपनी सेवा-सुश्रूषा के लिए पढ़ी-लिखी बहन को प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर या क्लर्क के पद पर रोजगार दिलाने की मांग रखी।   4. इलाज के लिए लिए गए कर्ज से राहत: शशिकांत ने बताया कि उनके पिता ने 11 नवंबर 2016 के आसपास नोटबंदी के दौरान उनके इलाज के लिए कई लोगों से 10 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लिया था। उन्होंने इस कर्ज से राहत दिलाने की मांग भी कलेक्टर के सामने रखी।   कलेक्टर के आश्वासन पर जताया आभार   शशिकांत भरत के मुताबिक, कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने उनकी समस्याएं सुनकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शशिकांत ने कलेक्टर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन की मदद से उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।   चार लाख रुपये की अनुदान राशि दिलाने की अपील   शशिकांत ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें चार लाख रुपये की अनुदान राशि मिलने की बात चर्चा में आई थी, लेकिन उनके अनुसार अब तक यह राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कलेक्टर से संबंधित अनुदान राशि दिलाने की अपील की है।   शशिकांत का कहना है कि यदि उन्हें यह आर्थिक सहायता मिलती है, तो वे इससे फिजियोथेरेपी कराने और इलाज के लिए लिए गए कर्ज को चुकाने में मदद ले सकेंगे।   अब प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार   शशिकांत भरत ने जिला प्रशासन से अपनी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। अब देखना होगा कि इलाज, रोजगार और आर्थिक सहायता से जुड़ी इन मांगों पर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।   नोट: यह समाचार संबंधित व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी और उनके कथन के आधार पर तैयार किया गया है। मांगों पर प्रशासनिक निर्णय या अनुदान राशि की स्वीकृति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌐 hamarpradeshcg.com

Oct 22, 2026 Read

छत्तीसगढ़ के 7,900 नगर सैनिकों को बड़ी सौगात: मानदेय बढ़कर ₹30,870 हुआ

  छत्तीसगढ़ के 7,900 नगर सैनिकों को बड़ी सौगात: मानदेय बढ़कर ₹30,870 हुआ हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  छत्तीसगढ़ के 7,900 नगर सैनिकों को बड़ी सौगात: मानदेय बढ़कर ₹30,870 हुआ रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर सैनिकों को बड़ी सौगात दी है। राज्य के करीब 7,900 नगर सैनिकों का मानदेय बढ़ाकर ₹30,870 प्रतिमाह किया जाएगा। इस संबंध में गृह विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेज दिया है। जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आदेश जारी हो जाएगा। कैसे बना ₹30,870 ?नए प्रस्ताव के अनुसार नगर सैनिकों को मिलने वाला मानदेय इस प्रकार होगा:- मूल मानदेय: ₹19,500- महंगाई भत्ता (58%): ₹11,310- वर्दी धुलाई भत्ता: ₹60- कुल: ₹30,870 प्रतिमाह पहले कितना मिलता था?वर्तमान में नगर सैनिकों को लगभग ₹14,000 से ₹18,000 तक मानदेय मिल रहा था, जो बढ़ती महंगाई के हिसाब से काफी कम था। लंबे समय से नगर सैनिक मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे थे। क्या करते हैं नगर सैनिक?छत्तीसगढ़ में नगर सैनिक पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, VIP ड्यूटी, आपदा प्रबंधन, चुनाव ड्यूटी और नक्सल क्षेत्रों में सहायक बल के रूप में तैनात रहते हैं। कोरोना काल और बाढ़ जैसी आपदाओं में भी इन्होंने अहम भूमिका निभाई है। सरकार का पक्ष:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहले ही नगर सैनिकों के कल्याण का आश्वासन दिया था। गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में गृह विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से न केवल नगर सैनिकों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ेगा और वे और बेहतर तरीके से ड्यूटी कर सकेंगे। नगर सैनिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री व गृह मंत्री का आभार जताया है।  

Oct 22, 2026 Read

*बिर्रा थाने में विजयादशमी पर शस्त्र पूजा, पुलिस ने शांति व्यवस्था का लिया संकल्प*

बिर्रा -विजयादशमी (दशहरा) पर्व के पावन अवसर पर बिर्रा पुलिस थाना में विधि-विधान से शस्त्र पूजा की गई। पुरानी परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जवानों ने मालखाने से बंदूक, राइफल व अन्य हथियार तथा पुलिस वाहनों की साफ-सफाई की।थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक तीजराम जागड़े, पं. चित्रभानु पांडेय और पुलिस जवानों की उपस्थिति में पं. चित्रभानु पांडेय ने सभी हथियारों पर तिलक, रोली, चंदन, अक्षत, चावल, पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कुम्हड़े को काट कर बली की औपचारिक निभाई गई।पूजा के पश्चात सभी को मिठाई प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि शस्त्र पूजा हमारी पुरानी और गौरवशाली परंपरा है। यह हथियार मां शक्ति के प्रतीक हैं, जो असामाजिक तत्वों और बुराइयों से रक्षा के लिए होते हैं। इनसे सकारात्मक ऊर्जा के साथ कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, तोमनीक तिग्गा, गौतम पांडेय, आरक्षक रामसाय साहू, दीपक तिवारी, लक्ष्मी नारायण कश्यप, जनकराम कश्यप, चंद्रहास लहरे, उमेश कश्यप, सुशील पटेल, राजकुमार जोशी, रितु लहरे, अमित सेंदराम सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद थे।   Gandhi Lal sahu  District repoter - जांजगीर चांपा  https://hamarpradeshcg.com

Oct 21, 2026 Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM साय ने की 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM साय ने की 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं   अपर कलेक्टर कार्यालय खुलेगा, 3 करोड़ से बनेगा गौरव पथ; राजमहल मार्ग पर पुल और मुक्तिधाम निर्माण को भी मंजूरी   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के रैनीभाठा में आयोजित ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।   मुख्यमंत्री ने बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने, बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक 3 करोड़ रुपये की लागत से गौरव पथ बनाने, राजमहल मार्ग पर पुल निर्माण, वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम तथा मां समलाई माता मंदिर के पास डोम शेड निर्माण की घोषणा की।   मुख्यमंत्री श्री साय ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का आह्वान किया।   कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि, राजपरिवार के सदस्य, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Oct 21, 2026 Read