Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज 19 वर्ष बालक बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली के लिए रवाना 

✍️रिपोर्टर आनन्द गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  मुंगेली जिà¤...

State Head • Oct 22, 2026

More Stories

किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने सघन जांच, अमानक मिलने पर तत्काल विक्रय प्रतिबंध

✍️रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    लक्ष्य से अधिक 58 नमूनों की जांच, 15 अमानक पाए गए 129 निरीक्षणों में अनियमितताओं पर कार्रवाई, 14 प्रतिष्ठानों के विक्रय प्राधिकार पत्र निरस्त बिलासपुर : किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग जिले में कीटनाशकों की गुणवत्ता और बिक्री व्यवस्था की सघन निगरानी कर रहा है। खरीफ वर्ष 2026 में निर्धारित 35 नमूनों के लक्ष्य के विरुद्ध 58 नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें 33 नमूने मानक और 15 अमानक पाए गए हैं। अमानक परिणाम प्राप्त होते ही संबंधित कीटनाशकों के विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है। शेष 10 नमूनों के परीक्षण परिणाम प्राप्त होना बाकी है।   उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा विक्रेताओं द्वारा लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निरीक्षण दल और विकासखंड स्तरीय निरीक्षक लगातार जांच कर रहे हैं। प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कृषि आदानों, उनके विक्रय एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों की जांच के साथ नियमानुसार नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।   विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों के कुल 129 निरीक्षण किए गए हैं। अनियमितताएं पाए जाने पर 14 प्रतिष्ठानों के कीटनाशक विक्रय प्राधिकार पत्र निरस्त और दो प्रतिष्ठानों के प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए हैं। इसके अलावा 17 प्रतिष्ठानों में विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा सात विक्रेताओं का स्टॉक जब्त किया गया है। एक प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई गई है और दो प्रकरणों में अभियोजन की अनुमति के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजे गए हैं।   उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषि आदानों की कालाबाजारी, अवैध बिक्री और अमानक कीटनाशकों के विक्रय पर नियंत्रण के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई लगातार जारी है। गुणवत्ता नियंत्रण के तहत निर्धारित लक्ष्य से अधिक नमूने लेकर परीक्षण कराना और अनियमितताओं पर कार्रवाई करना इसी निगरानी व्यवस्था का हिस्सा है।   *शिकायत और जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष की सुविधा*   किसानों की सुविधा के लिए उप संचालक कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसान कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूरभाष नंबर 07752-470814 पर संपर्क कर कृषि आदानों से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और खरीदी का बिल अवश्य लें।मुंगेली जिला

Oct 22, 2026 Read

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ऑडिटोरियम मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

गुणवत्ता, समय-सीमा एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश       जांजगीर-चांपा, 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि ऑडिटोरियम में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों, सम्मेलनों एवं अन्य आयोजनों का संचालन किया जाता है। ऐसे में यहां आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, भवन की बेहतर स्थिति और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। कार्य के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुधार कार्य भी समय पर पूरे किए जाएं। कलेक्टर ने कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाए, ताकि ऑडिटोरियम भवन का उपयोग सुचारु रूप से किया जा सके। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। ✍️Gandhi Lal sahu District repoter - जांजगीर चांपा

Oct 22, 2026 Read

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पहारु राम का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब परिवार के साथ सुरक्षित घर में कर रहे निवास

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला: जशपुर बगीचा ब्लॉक रिपोर्टर कुणाल यादव   प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंड्रापाठ निवासी श्री पहारु राम वर्षों से कच्चे मकान में रहकर जीवनयापन कर रहे थे। बरसात में छत से पानी टपकना, सर्दियों में ठंड से बचाव की समस्या और गर्मियों में तेज तपन सहना उनके परिवार की मजबूरी थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए एक सपना बनकर रह गया था। वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास की स्वीकृति मिली। समय पर राशि और निर्माण सामग्री की उपलब्धता से उनका पक्का मकान तैयार हो गया। अब पहारु राम अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के घर में रह रहे हैं। इससे उनके परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिली है और जीवन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। नया घर बना खुशियों और सम्मान का आधार पहारु राम बताते हैं कि पक्का मकान बन जाने से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा, “अब मेरा परिवार मौसम की मार से सुरक्षित है। यह घर हमारे लिए सुरक्षा और सम्मान की नई पहचान है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार किया है। प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे सुरक्षित आवास में रहकर सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। यह योजना जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्की छत ही नहीं दे रही, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा, सामाजिक गरिमा और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी जगा रही है। पहारु राम का परिवार इसका उदाहरण है कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकता है।

Oct 22, 2026 Read

जनगणना 2027 को लेकर गरियाबंद में अधिकारियों का प्रशिक्षण, कलेक्टर ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद    गरियाबंद, 22 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला एवं चार्ज अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।   कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना है। राज्य स्तर से आए प्रशिक्षक द्वारा अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है।   उन्होंने कहा कि जिले में जनगणना के कार्य को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाना है। इसके लिए उन्होंने जिले के नागरिकों से सहयोग करने की अपील की तथा नियुक्त प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।   उन्होंने बताया कि इससे प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और विभिन्न नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   जानिए पूरा शेड्यूल: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नागरिकों को 10 से 24 जनवरी 2027 तक वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना का अवसर मिलेगा। इसमें नागरिक स्वयं अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।   प्रशिक्षण में डिजिटल माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि और स्व-गणना की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई।   इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती ऋष्मा ठाकुर सहित जिले के सभी अनुविभागीय चार्ज अधिकारी, ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज अधिकारी तथा जनगणना में शामिल कर्मचारी उपस्थित थे।

Oct 22, 2026 Read

*एफएफएस ऐप के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित*

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र केशरवानी लोरमी क्यूआर कोड और टोकन प्रणाली से मिलेगा रासायनिक उर्वरक   मुंगेली, 21 अक्टूबर 2026// रबी वर्ष 2026-27 से जिले में रासायनिक उर्वरकों के वितरण की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) ऐप आधारित क्यूआर कोड एवं टोकन प्रणाली लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमि के रकबे और बोई गई फसल की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराना है। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित करने, किसानों को उर्वरक प्रदान करने तथा एफएफएस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के उर्वरक विक्रेताओं, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को ऐप के संचालन और क्यूआर कोड-टोकन आधारित उर्वरक वितरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों और विक्रेताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि रबी सीजन में नई व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किया जा सके।          उपसंचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर ने एफएफएस प्रणाली के संबंध में चौपालों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। जिला मास्टर ट्रेनर श्री मनहरण कुर्रे ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि एफएफएस ऐप के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसान की भूमि एवं फसल संबंधी जानकारी दर्ज करना, आवश्यक उर्वरक की मात्रा का चयन करना, उर्वरक विक्रेता का चयन करना तथा फत् कोड-टोकन जनरेट करना प्रमुख चरण हैं। इसके बाद संबंधित टोकन के आधार पर उर्वरक वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशिक्षण में उर्वरक विक्रेताओं को ऐप के माध्यम से प्राप्त क्यूआर कोड-टोकन के आधार पर उर्वरक वितरण करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस व्यवस्था से उर्वरक वितरण को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने और पूरी प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, अधिकारियों और विक्रेताओं को नई व्यवस्था की जानकारी होने से किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

Oct 22, 2026 Read

सरायपाली : सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान तोड़ा दम।

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 22/10/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर बसना,महासमुंद   सरायपाली जय स्तंभ चौक के पास सड़क पार कर रही एक 77 वर्षीया बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी. जिसके बाद हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.   मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुसमीसरार थाना बलौदा, निवासी शांति रूबी भोई (उम्र 77 वर्ष, पति रूसीराम भोई) 1 जून 2026 की सुबह लगभग 8:00 बजे मुड़पहार से बस में सवार होकर सरायपाली आईं और सुबह करीब 9:00 बजे सरायपाली में बस से उतरकर पैदल बस स्टैंड की ओर जा रही थीं.   इसी दौरान सरायपाली के जय स्तंभ चौक के पास जब वृद्धा सड़क पार कर रही थीं, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उन्हें सीधे टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में वृद्धा को गंभीर चोटें आईं.   घटना के तुरंत बाद घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महासमुंद रेफर कर दिया गया, जहाँ जिला अस्पताल में शाम 5:20 बजे भर्ती कराए जाने के बाद, शाम करीब 5:45 बजे डॉक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया.   जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर किया.

Oct 22, 2026 Read

सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होती थी परेशानी, पुल निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला: जशपुर बगीचा ब्लॉक रिपोर्टर कुणाल यादव   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सन्ना मार्ग स्थित मरगा नाला पर 4 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगी।मरगा नाला पर पहले सकरी पुलिया होने के कारण आवागमन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। संकरे मार्ग के कारण कई बार यातायात बाधित होने की स्थिति बन जाती थी। ऐसे में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण पूरा होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। क्षेत्रवासियों ने पुल निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। कई जिलों को जोड़ने वाले मार्ग को मिलेगी मजबूती सन्ना मार्ग जशपुर जिला मुख्यालय को सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों की ओर जाने वाले मार्गों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में मरगा नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ अन्य जिलों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। जिले में 22 उच्च स्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ रुपये की मिली है स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने और सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 22 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण के लिए लगभग 109 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन पुलों के निर्माण से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा तथा ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण से विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा, जहां नदी-नालों के कारण आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे क्षेत्रों में पुलों का निर्माण होने से वर्षभर सुरक्षित और सुचारु आवागमन की सुविधा विकसित करने में मदद मिलेगी।

Oct 22, 2026 Read

बड़ी खबर: बिजली चोरों पर महासमुंद-गरियाबंद में विद्युत विभाग का बड़ा क्रैकडाउन, 96 जगहों पर पकड़ाया मामला!

✍️ब्लाक रिपोर्टर: कमलेश चंद्राकर, महासमुंद हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई की है। सतर्कता दल (Vigilance Team) ने महासमुंद और गरियाबंद के कुल 187 परिसरों की औचक जांच की, जिसमें से 96 जगहों पर सीधे तौर पर बिजली की चोरी पकड़ी गई है।    विभाग इन सभी 96 आरोपियों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कड़ी एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। विभाग की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कनेक्शनधारियों और बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है।   विश्वसनीय और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें  

Oct 22, 2026 Read

कोयला परिवहन में गड़बड़ी का आरोप: GPS रिपोर्ट में ट्रकों के घंटों ठहराव का दावा, शिकायत के बाद भी FIR पर सवाल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अंबिकापुर स्थित अमेरा खदान से तिल्दा की एक स्टील कंपनी के लिए भेजे गए करीब 70 टन कोयले के परिवहन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता कंपनी का आरोप है कि परिवहन के दौरान कोयले की हेराफेरी हुई है। इस मामले में तिल्दा-नेवरा थाने में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। हालांकि, शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।   GPS रिपोर्ट में ट्रकों के लंबे ठहराव का दावा   जानकारी के अनुसार, स्वास्तिक एनर्जी एंड मिनरल्स बेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने 17 अक्टूबर को तिल्दा-नेवरा थाने में शिकायत प्रस्तुत की थी। कंपनी ने शिकायत में कोयला परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड का हवाला देते हुए मामले की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।   कंपनी के दावे के मुताबिक, GPS ट्रैकिंग रिपोर्ट में एक ट्रक के पथरिया में करीब 6 घंटे 48 मिनट और दूसरे ट्रक के उदयपुर में लगभग 8 घंटे 30 मिनट तक रुके रहने की जानकारी सामने आई है। शिकायत में अन्य स्थानों पर भी ट्रकों के लंबे समय तक ठहराव का उल्लेख किया गया है।   इन ठहरावों की परिस्थितियों और कोयले के परिवहन से इनके संबंध की जांच होना जरूरी है। हालांकि, केवल GPS रिकॉर्ड में ट्रक के रुकने से कोयले की चोरी या हेराफेरी की पुष्टि नहीं होती। इसके लिए अन्य साक्ष्यों का सत्यापन आवश्यक है।    शिकायत में साक्ष्यों की जांच की मांग   शिकायतकर्ता कंपनी ने GPS ट्रैकिंग डेटा, समय-मुद्रांकित कैमरा रिकॉर्ड और परिवहन दस्तावेजों को जांच के लिए महत्वपूर्ण बताया है। कंपनी ने कुछ लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है।   इस मामले में कई अहम सवाल उठ रहे हैं। क्या पुलिस ने GPS रिकॉर्ड और परिवहन दस्तावेजों की जांच शुरू की है? क्या संबंधित ट्रकों का भौतिक निरीक्षण किया गया है? क्या टोल प्लाजा, FASTag और धर्मकांटा के रिकॉर्ड का मिलान कराया गया है? क्या कथित ठहराव वाले स्थानों पर जांच की गई है?   इन सवालों के जवाब जांच की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण होंगे।   FIR दर्ज करने की स्थिति पर सवाल   कंपनी की ओर से लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद एफआईआर दर्ज होने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में शिकायत पर पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है, यह जानना जरूरी है।   यदि शिकायत में संज्ञेय अपराध के पर्याप्त तथ्य सामने आते हैं, तो लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित है। मामले में निष्पक्ष जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कोयले के परिवहन में वास्तव में कोई गड़बड़ी हुई या नहीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।   जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई   करीब 70 टन कोयले के परिवहन से जुड़े इस मामले में GPS रिकॉर्ड, परिवहन दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का सत्यापन महत्वपूर्ण है। फिलहाल शिकायतकर्ता के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।   अब देखना होगा कि तिल्दा-नेवरा पुलिस शिकायत पर क्या कदम उठाती है और जांच के बाद मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं।    

Oct 22, 2026 Read

निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को बड़ी राहत, हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट अनिवार्य नहीं; कॉलेजों को नोटिस

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार  रायपुर। छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति ने छात्रावास और ट्रांसपोर्ट की अनिवार्यता से जुड़े मामले में निजी मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समिति ने कॉलेजों से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही मामले में अंतिम निर्णय आने तक अंतरिम राहत देते हुए निर्देश दिया है कि छात्रावास में नहीं रहने के इच्छुक विद्यार्थियों को डे-स्कॉलर के रूप में पढ़ाई करने की अनुमति दी जाए।   हॉस्टल में रहना छात्रों की मजबूरी नहीं   निजी मेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और ट्रांसपोर्ट सुविधा अनिवार्य किए जाने का मुद्दा सामने आने के बाद समिति ने मामले को संज्ञान में लिया। समिति ने कॉलेजों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।   जारी निर्देश के अनुसार, जो विद्यार्थी छात्रावास में नहीं रहना चाहते, उन्हें मामले के अंतिम निराकरण तक डे-स्कॉलर के रूप में पढ़ाई करने का विकल्प दिया जाना चाहिए। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अपने घर से या निजी व्यवस्था के तहत कॉलेज आना-जाना चाहते हैं।   सामाजिक कार्यकर्ता निश्चय बाजपेई ने उठाया था मुद्दा   इस मामले को सामाजिक कार्यकर्ता निश्चय बाजपेई ने प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने निजी मेडिकल कॉलेजों में छात्रावास और ट्रांसपोर्ट को अनिवार्य किए जाने पर सवाल उठाते हुए विद्यार्थियों को राहत देने की मांग की थी।   इस मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रेसवार्ता भी की थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई थी।   सात दिनों में कॉलेजों को देना होगा जवाब   प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस का जवाब सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल अंतिम निर्णय आने तक विद्यार्थियों को अंतरिम राहत देने की बात कही गई है।   समिति के अंतिम निर्णय के बाद इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि, संबंधित आदेश की शर्तों और दायरे की आधिकारिक प्रति के आधार पर ही इसके विस्तृत प्रभाव की पुष्टि की जा सकेगी।    

Oct 22, 2026 Read

स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, वीडियो वायरल होने पर स्टाफ नर्स निलंबित

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   स्वास्थ्य केंद्र के बाहर तड़पती रही महिला   जानकारी के अनुसार, रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रसव पीड़ा से परेशान महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा होने के कारण महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिलने को लेकर सवाल उठे। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा शुरू हो गई।   जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई   मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके आधार पर संयुक्त संचालक ने स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया के निलंबन का आदेश जारी किया।   ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल   इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और आपात स्थिति में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सहायता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिलाओं को समय पर उपचार, सुरक्षित प्रसव और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।   सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, समय पर सेवाएं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।  

Oct 22, 2026 Read

नांदनमारा बाईपास पर चक्काजाम: दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ब्रेकर- सिग्नल और मुआवजे की मांग

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद:  जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन नांदनमारा बाईपास पर चक्काजाम: दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ब्रेकर- सिग्नल और मुआवजे की मांग कांकेर। कांकेर जिले के नांदनमारा बाईपास पर आज सुबह से ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाईपास पर न तो स्पीड ब्रेकर है, न सिग्नल और न ही सुरक्षा के इंतजाम, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्या है पूरा मामला?मिली जानकारी के अनुसार नांदनमारा बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दो युवकों की जान चली गई थी। इसके बाद से ग्रामीण लगातार प्रशासन से सुरक्षा उपाय करने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आज बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और JCB लगाकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। ग्रामीणों की 4 प्रमुख मांगें:1.  हादसे वाले स्थान पर तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।2.  बाईपास पर ट्रैफिक सिग्नल और संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।3.  पैदल आवाजाही के लिए छोटा ब्रिज / अंडरपास बनाया जाए।4.  मृतक युवकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंचे SDM और पुलिसचक्काजाम की सूचना मिलते ही SDM कांकेर, SDOP और थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों को लिखित में लेकर आश्वासन दिया कि जल्द ही NHAI और PWD विभाग से बात कर सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। फिलहाल खबर लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर डटे हुए हैं और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने वैकल्पिक रूट से वाहनों को निकालने की व्यवस्था की है।

Oct 22, 2026 Read