Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदलः 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी

तहसील रिपोर्टर- नोमेश साहू मस्तूरी, बिलासपुर हमर प्रदेश à¤...

State Head • Oct 24, 2026

More Stories

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सेवा सेतु पोर्टल की सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सेवा सेतु पोर्टल की सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित आईटीआई जनशक्ति ट्रांसफर सर्टिफिकेट एवं जनशक्ति आई टी आई अंकसूची जैसी सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन की दी गई जानकारी     जांजगीर-चांपा, 23 अक्टूबर 2026। शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सारागांव, बम्हनीडीह, पामगढ़, अकलतरा में आईटीआई से संबंधित सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आईटीआई के प्राचार्यों, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को ई गवर्नेंस चिप्स जांजगीर चांपा विभाग द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं तथा उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।    ई जिला प्रबंधक श्री सुनील कुमार साहू ने बताया कि प्रशिक्षण में आईटीआई ट्रांसफर सर्टिफिकेट, जनशक्ति अंकसूची सहित अन्य संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं पोर्टल के उपयोग के संबंध में विस्तार से समझाया गया। इसका उद्देश्य प्राचार्यों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन करने में सुविधा मिलेगी तथा संस्थानों के प्राचार्यों को भी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की प्रक्रिया समझने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने डिजिटल सेवा वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, नागरिकों एवं विद्यार्थियों को ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान करने तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  Gandhi Lal sahu District repoter - जांजगीर चांपा

Oct 24, 2026 Read

धान खरीदी के लिए किसान 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन - सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद   धान खरीदी के लिए किसान 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन - सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश गरियाबंद, 23 अक्टूबर 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री महेश्वरी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन सहित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करा लें। जिन किसानों को नवीन पंजीयन कराना है, धान के रकबे में कमी या वृद्धि संबंधी संशोधन, नॉमिनी में सुधार अथवा बैंक खाते से संबंधित त्रुटियों का निराकरण कराना है, वे अंतिम तिथि से पूर्व संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, ग्रामीण सहकारी समिति, कृषक सेवा सहकारी समिति अथवा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें और धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अपना पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन का कार्य 31 अक्टूबर 2026 से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।

Oct 24, 2026 Read

गरियाबंद: पंचायतों में रुका विकास, फंड जारी करने की मांग को लेकर सरपंच संघ ने दिया ज्ञापन

हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद  गरियाबंद: पंचायतों में रुका विकास, फंड जारी करने की मांग को लेकर सरपंच संघ ने दिया ज्ञापन गरियाबंद। ग्राम पंचायतों को मिलने वाली राशि में देरी और फाइलें अटके रहने से नाराज जिला सरपंच संघ ने जिला प्रशासन के सामने अपनी बात रखी है। जिलाध्यक्ष हरीश साहू के नेतृत्व में सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा और पंचायतों की आर्थिक दिक्कतें दूर करने की मांग की। सरपंच संघ ने क्या मांग रखी ? सरपंच संघ ने ज्ञापन में 5 बातों पर जोर दिया - 16वें वित्त की राशि जल्द मिले:संघ का कहना है कि 16वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली राशि जल्द से जल्द पंचायतों को दी जाए, ताकि रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरू हो सकें। संघ ने एक हफ्ते के भीतर राशि जारी करने को कहा है। मनरेगा का पैसा अटका:मनरेगा के तहत जो काम पूरे हो चुके हैं, उनका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। संघ ने 7 दिन के अंदर भुगतान करने की मांग की है।  मूलभूत की राशि में कटौती न हो:पंचायतों को मूलभूत सुविधा के लिए मिलने वाली राशि में कटौती न की जाए और पर्याप्त बजट दिया जाए।  कार्यक्रमों का खर्च पंचायतों पर नहीं: जिले में होने वाले शासकीय कार्यक्रम और शिविरों का खर्च पंचायत के खाते से न लिया जाए। इसके लिए विभाग खुद बजट की व्यवस्था करे। फाइलें 15 दिन में निपटें:निर्माण कार्यों से जुड़ी जो फाइलें महीनों से अटकी हैं, उनका निराकरण 15 दिन के भीतर किया जाए और पूरे हो चुके कार्यों का पैसा भी एक हफ्ते में खाते में डाला जाए। ज्ञापन के दौरान ये रहे मौजूद:कार्यकारी अध्यक्ष कोमल देव ध्रुव, संरक्षक पत्रा लाल ध्रुव, सचिव पवन सिंह यादव, कोषाध्यक्ष हलमन ध्रुवा के साथ जिला उपाध्यक्ष पद्मा मोती निषाद, घनश्याम मरकाम, चम्पेश्वर ध्रुव, नरेंद्र ध्रुव, रोशनी प्रधान सहित छुरा और मैनपुर ब्लॉक के अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे। फिलहाल सरपंचों को इंतजार है कि उनकी इन मांगों पर जिला प्रशासन क्या फैसला लेता है।

Oct 24, 2026 Read

ग्राम पंचायत सिहावा में बालिका शौचालय निर्माण से स्वच्छता और सम्मान की नई पहल.. ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ समाचार 

ग्राम पंचायत सिहावा में बालिका शौचालय निर्माण से स्वच्छता और सम्मान की नई पहल.. ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ समाचार  वीबी-रामजी योजना से ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने, लड़कियों के लिए सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण वातावरण की दिशा में सार्थक कदम धमतरी। स्वच्छता केवल स्वस्थ जीवन का आधार नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का भी महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसी भावना को साकार करते हुए धमतरी जिले में ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। नगरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सिहावा में वीबी-रामजी योजना के माध्यम से बालिका शौचालय का निर्माण ग्रामीण विकास की ऐसी ही सकारात्मक पहल है, जो बालिकाओं की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के साथ स्वच्छता और गरिमापूर्ण वातावरण की अवधारणा को बढ़ावा देती है। लड़कियों के लिए पृथक, स्वच्छ एवं आरामदायक शौचालय की उपलब्धता उनके स्वास्थ्य, निजता और आत्मसम्मान से सीधे जुड़ी है। ऐसी सुविधाएं दैनिक आवश्यकताओं की सहज सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता की अच्छी आदतें विकसित करने में भी सहायक होती हैं। एनएच ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास लड़कियों के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण करने और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वीबी-रामजी योजना से स्थानीय किसानों को प्राथमिकता ग्रामीण विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि ऐसी संरचनाओं का सृजन करना है, जिससे समुदाय को सतत लाभ मिले। वीबी-रामजी योजना के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयास इसी सोच को दर्शाते करते हैं। ग्राम पंचायत सिहावा में बालिका शौचालय का निर्माण स्वच्छता, सुविधा और जनहित को केंद्र में रखकर किए गए प्रयास का उदाहरण है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देना शौचालय निर्माण का महत्व सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उसके नियमित उपयोग और साफ-सफाई की आदत को प्रोत्साहित करने में भी निहित है। शौचालय परिसर की स्वच्छता, पर्याप्त पानी की उपलब्धता तथा उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने जैसी आदतें संक्रमण से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक हैं। इस प्रकार की आधारभूत सुविधाएं समुदाय में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक व्यवहार विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं। लड़कियों के सम्मान और बेहतर भविष्य की दिशा में कदम जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने बताया कि जिले के कुरुद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा एवं परसट्ठी तथा नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहावा में बालिका शौचालयों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की सुविधा स्वच्छता, स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित वातावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं। ग्राम पंचायत सिहावा में बालिका शौचालय निर्माण इस बात का उदाहरण है कि स्थानीय बस्तियों के अनुरूप विकसित की गई छोटी-छोटी सुविधाएं भी सामाजिक बदलाव की मजबूत आधारशिला बन सकती हैं। यह पहल स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, बालिकाओं की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और ग्रामीण विकास को अधिक समावेशी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Oct 24, 2026 Read

हमर प्रदेश CG ने 3 दिन पहले उठाया था मुद्दा, अब जाकर जागा प्रशासन, सरगी नाला पर पहुंचा पाइप

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद    हमर प्रदेश CG ने 3 दिन पहले उठाया था मुद्दा, अब जाकर जागा प्रशासन, सरगी नाला पर पहुंचा पाइप   गरियाबंद फिंगेश्वर हमर प्रदेश CG की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है।   आपको बता दें कि 3 दिन पहले हमर प्रदेश CG ने ग्राम पंचायत रवेली (लोहरसी) के सरगी नाला की टूटी पुलिया का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर में बताया गया था कि कैसे 4 महीने से पुलिया बह जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा हुआ है। स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों को 12 से 15 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। परेशान होकर ग्रामीणों ने 23 अक्टूबर को कोपरा नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने का निर्णय लिया था।   3 दिन पहले की खबर के बाद हरकत में आया विभाग हमर प्रदेश CG में खबर चलते ही विभाग की नींद खुली। आज मौके की तस्वीरें सामने आई हैं। विभाग ने तुरंत सरगी नाला में पाइप (दौंद) भिजवाया और वैकल्पिक रास्ता बनाने का काम त्योहार के दूसरे दिन से ही शुरू कर दिया है।   विभाग के अधिकारी और ठेकेदार ने ग्रामीणों को 2 दिन के अंदर चार पहिया वाहन के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाकर देने का आश्वासन दिया है।   ग्रामीणों ने हमर प्रदेश CG को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो काम 4 महीने में अधिकारी नहीं कर पाए, वो हमर प्रदेश में खबर चलने के 3 दिन के अंदर हो गया।   ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन में आवागमन शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Oct 24, 2026 Read

### ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति का आखिरी मौका, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ### ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति का आखिरी मौका, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राही ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत कार्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपात्र घोषित किए गए हितग्राहियों को अपनी पात्रता के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए 28 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। जनपद पंचायत सारंगढ़ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, वर्ष 2024 से 2026 के दौरान विभिन्न कारणों से ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित किए गए हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। संबंधित हितग्राहियों को आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर देने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ### ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा होगी सूची प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों को अपात्र हितग्राहियों की सूची सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि संबंधित लोगों को समय पर इसकी जानकारी मिल सके। योजना के नियमानुसार अपात्र पाए गए हितग्राहियों के नाम आवास पोर्टल से विलोपित किए जाने हैं। इससे पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। ### कहां और कब जमा करें आवेदन? दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के इच्छुक हितग्राही 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक शाम 5 बजे के बीच संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। ग्राम पंचायतों को प्राप्त सभी आवेदनों को 28 अक्टूबर तक जनपद पंचायत की आवास शाखा में जमा करना होगा। इसके साथ ही सूचना पटल पर चस्पा की गई अपात्र हितग्राहियों की सूची की छायाप्रति और पंचनामा भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ### सरपंच-सचिवों को निर्देश जनपद पंचायत प्रशासन ने सभी सरपंचों, पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय-सीमा के भीतर अपना दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी पात्रता के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Oct 24, 2026 Read

दंतेश्वरी के दरबार से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, वृंदा महिला स्व-सहायता समूह ने कमाए लाखों रुपये*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* *रिपोर्टर - गौतम रंगारी* *ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*   * दंतेश्वरी के दरबार से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, वृंदा महिला स्व-सहायता समूह ने कमाए लाखों रुपये*   *जुलाई में शुरू हुआ रागी के लड्डुओं का सफर, नवरात्रि में लगभग 6.50 लाख रुपये की आमदनी से मिली नई पहचान*   दंतेवाड़ा, 23 अक्टूबर 2026। मां दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा में इस शारदीय नवरात्रि में आस्था के साथ महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली है। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अंतर्गत वृंदा महिला स्व-सहायता समूह की 10 दीदियों ने अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता से रागी के लड्डुओं को आजीविका का मजबूत माध्यम बना दिया है। जुलाई 2026 में शुरू हुई इस पहल ने महज कुछ महीनों में सफलता की नई कहानी लिख दी। जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के दौरान समूह ने लगभग 1.50 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की, वहीं अक्टूबर माह में शारदीय नवरात्रि के दौरान लगभग 6.50 लाख रुपये की आमदनी हासिल कर समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत और हुनर का परिचय दिया।      वृंदा महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों ने जुलाई माह में रागी के लड्डुओं के निर्माण के साथ अपने इस सफर की शुरुआत की थी। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक अनाज को आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में महिलाओं ने उत्पादों की गुणवत्ता, स्वाद और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया। धीरे-धीरे उनके उत्पादों को पहचान मिलने लगी और समूह की महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता गया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच रागी के लड्डुओं की मांग ने इस पहल को नई गति प्रदान की। भक्तों को मां के दरबार से विशेष प्रसाद अपने घर ले जाने का अवसर मिला, वहीं महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और बेहतर आमदनी अर्जित करने का मौका मिला।       समूह की सफलता अब रागी के लड्डुओं तक सीमित नहीं है। वृंदा महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां रागी लड्डू के साथ महुआ लड्डू, महुआ कुकीज़, रागी कुकीज़ और कोदो कुकीज़ का भी निर्माण कर रही हैं। स्थानीय अनाज और वनोपज से तैयार इन उत्पादों के माध्यम से पारंपरिक संसाधनों को नए रूप में बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने के साथ महिलाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी विकसित हो रहे हैं।      मां दंतेश्वरी के दरबार में श्रद्धालुओं तक पहुंच रहा रागी का प्रसाद अब इन महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन का प्रतीक बन गया है। समूह की 10 दीदियों के लिए यह पहल केवल लड्डू बनाने और बेचने तक सीमित नहीं, बल्कि अपनी मेहनत के दम पर आर्थिक रूप से मजबूत बनने और समाज में नई पहचान स्थापित करने का अवसर भी है।      जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अंतर्गत संचालित यह पहल स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। जुलाई में छोटे स्तर पर शुरू हुआ रागी के लड्डुओं का सफर नवरात्रि तक लाखों रुपये की आमदनी के मुकाम पर पहुंच गया। वृंदा समूह की दीदियों की यह सफलता बताती है कि अवसर, सामूहिक प्रयास और मेहनत का साथ मिले तो स्थानीय उत्पादों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।

Oct 24, 2026 Read

रोजगार सहायक को हटाने की मांग पर भड़के ग्रामीण, पिथौरा जनपद पंचायत का किया घेराव; NH जाम करने की चेतावनी

रोजगार सहायक को हटाने की मांग पर भड़के ग्रामीण, पिथौरा जनपद पंचायत का किया घेराव; NH जाम करने की चेतावनी   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | hamarpradeshcg.com रिपोर्टर: रमेश श्रीवास्तव, पिथौरा   पिथौरा, छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में पदस्थ रोजगार सहायक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पिथौरा जनपद पंचायत पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे नेशनल हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होंगे।   रोजगार सहायक पर लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप   ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम डूमरपाली में पदस्थ रोजगार सहायक अपने कार्यों में लापरवाही बरतता है और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करता है। ग्रामीणों के अनुसार, इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से नाराजगी बनी हुई थी। इसी के चलते ग्रामीणों ने एकजुट होकर जनपद पंचायत पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर की और संबंधित रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।   स्थानांतरण से संतुष्ट नहीं ग्रामीण   मामले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का कहना है कि संबंधित रोजगार सहायक का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया है। हालांकि, ग्रामीण इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि केवल स्थानांतरण से समस्या का समाधान नहीं होगा। ग्रामीण रोजगार सहायक को पद से बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं।   मांग पूरी नहीं हुई तो NH जाम करने की चेतावनी   ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर आंदोलन करेंगे। ऐसे में अब प्रशासन के सामने ग्रामीणों की नाराजगी दूर करने और मामले का समाधान निकालने की चुनौती है।   फिलहाल, ग्रामीणों की प्रमुख मांग रोजगार सहायक की बर्खास्तगी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ खबर वही, जो आप तक पहुंचे सही।   🌐 वेबसाइट: hamarpradeshcg.com

Oct 24, 2026 Read

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, महासमुंद में अब तक 5,600 नए मतदाता जुड़े

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, महासमुंद में अब तक 5,600 नए मतदाता जुड़े   28 और 29 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों में लगेंगे विशेष शिविर, फॉर्म-6 से होगा नए मतदाताओं का पंजीयन   महासमुंद, 23 अक्टूबर 2026। लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महासमुंद जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 17 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए लोगों को जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।   जिले के महाविद्यालयों, स्कूलों और मतदान केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पात्र नागरिकों का पंजीयन कराया जा रहा है। इसके लिए नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है, जबकि मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।   जिले में 8 लाख से अधिक मतदाता, अभियान में 5,600 नए नाम जुड़े   प्राप्त जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले में वर्तमान में कुल 8,00,476 मतदाता दर्ज हैं। वहीं, विशेष अभियान के तहत अब तक 5,600 नए एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्रवाई की गई है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।    बम्हनी स्कूल में 60 से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन   इसी क्रम में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बम्हनी में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 60 से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया। विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व की जानकारी भी दी गई।   28 और 29 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों में विशेष शिविर   जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, आगामी 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने तथा आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे।   प्रशासन ने पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया समय पर पूरी करें, ताकि लोकतंत्र में उनकी भागी दारी सुनिश्चित हो सके।

Oct 23, 2026 Read

 दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी; अब 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी; अब 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका   कक्षा 9वीं से 12वीं तक के दिव्यांग छात्र-छात्राएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन   महासमुंद, 23 अक्टूबर 2026। दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए एक और अवसर मिला है। दिव्यांगजन केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी।   उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का प्रावधान है।   पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए थे।   उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।   महत्वपूर्ण तिथि: 31 अक्टूबर 2026   आवेदन माध्यम: नेशनल स्कॉलरशिप  पोर्टल (ऑनलाइन)

Oct 23, 2026 Read

ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति का आखिरी मौका, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति का आखिरी मौका, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन   प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राही ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत कार्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपात्र घोषित किए गए हितग्राहियों को अपनी पात्रता के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए 28 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे।   जनपद पंचायत सारंगढ़ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, वर्ष 2024 से 2026 के दौरान विभिन्न कारणों से ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित किए गए हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। संबंधित हितग्राहियों को आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर देने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।   ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा होगी सूची   प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों को अपात्र हितग्राहियों की सूची सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि संबंधित लोगों को समय पर इसकी जानकारी मिल सके। योजना के नियमानुसार अपात्र पाए गए हितग्राहियों के नाम आवास पोर्टल से विलोपित किए जाने हैं। इससे पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है।    कहां और कब जमा करें आवेदन?   दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के इच्छुक हितग्राही 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक शाम 5 बजे के बीच संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।   ग्राम पंचायतों को प्राप्त सभी आवेदनों को 28 अक्टूबर तक जनपद पंचायत की आवास शाखा में जमा करना होगा। इसके साथ ही सूचना पटल पर चस्पा की गई अपात्र हितग्राहियों की सूची की छायाप्रति और पंचनामा भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।   सरपंच-सचिवों को निर्देश   जनपद पंचायत प्रशासन ने सभी सरपंचों, पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय-सीमा के भीतर अपना दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी पात्रता के संबंध में नियमानुसार आवश्य क कार्रवाई की जा सके।

Oct 23, 2026 Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा प्रदर्शनी का किया अवलोकन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा प्रदर्शनी का किया अवलोकन जगदलपुर, 23 अक्टूबर 2026 / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने लालबाग मैदान में आयोजित विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 75 दिवसीय ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की परंपरा, जनजातीय संस्कृति, लोक आस्था और अनूठे पूजा-विधानों को चित्रों और विवरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रपति ने पाट जात्रा से लेकर मुरिया दरबार और कुटुम्ब जात्रा तक की रस्मों, रथ निर्माण की पारंपरिक तकनीक और जनजातीय सहभागिता का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर की अनुपम लोक संस्कृति, सामाजिक समरसता और प्रकृति-आस्था के समन्वय की सराहना की। प्रदर्शनी में बताया गया कि बस्तर दशहरा का शुभारंभ हरियाली अमावस्या को पाट जात्रा से होता है, जहां ठुरलु खोटला की पूजा कर रथ निर्माण शुरू होता है। इसके बाद डेरी गड़ाई, बारसी उतारनी, नार झड़नी, मगरमुंही और रथ सिंघारनी जैसी तकनीकी परंपराएं निभाई जाती हैं। बेड़ा उमरगांव के 150 कारीगर 15-20 दिन में रथ तैयार करते हैं। रथ खींचने के लिए सियाड़ी बेल की छाल से बनाई रस्सी का उपयोग होता है। अन्य प्रमुख रस्मों में काछिन गादी, कलश स्थापना, जोगी बिठाई, फूल रथ परिक्रमा, बेल नेवता, निशा जात्रा, मावली परघाव, भीतर-बाहर रैनी और कुटुम्ब जात्रा शामिल हैं। 8 मार्च 1876 से शुरू हुआ मुरिया दरबार राजा-प्रजा संवाद का ऐतिहासिक मंच रहा है। वर्तमान में 80 मांझी और 25 चालकी इस परंपरा को जीवित रखे हैं। यह दशहरा मां दंतेश्वरी की आराधना और सामूहिक श्रम, वन संसाधनों के पारंपरिक उपयोग और महिला सहभागिता का जीवंत उदाहरण है। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद महेश कश्यप सहित मांझी-चालकी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Oct 23, 2026 Read