बलौदाबाजार-भाटापारा: शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया ₹10,000 का जुर्माना!
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोरà¥...
More Stories
राशिफल राशिफल (25 अक्टूबर, 2026)
राशिफल राशिफल (25 अक्टूबर, 2026) 🌞राशिः मेष🌞 किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है. जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। आपकी खूबियां आज लोगों को बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी। भाग्यांक: 2 👉🏻उपाय= लाल चूड़ी और लाल वस्त्र कुंवारी कन्याओं को दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा l 🌞राशिः वृषभ 🌞 आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपको आर्थिक हानि हो। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गँवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा - स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है, इसलिए आलस्य त्यागकर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना फ़ायदेमंद रहेगा। भाग्यांक: 1 👉🏻*उपाय=* स्नान करने के बाद मस्तक में सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाने से आर्थिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा l 🌞 राशिः मिथुन 🌞 मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। यह दिन हो सकता है बहुत ही बढ़िया - दोस्तों या परिजनों के साथ बाहर जाकर फ़िल्म देखने की योजना भी बन सकती है। भाग्यांक: 8 👉🏻 उपाय= फलदार पौधे लगाने से परिवारिक जीवन के लिए शुभ रहेगा l 🌞 राशिः कर्क 🌞 कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफ़ी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफ़ी अच्छा भी महसूस करेंगे। भाग्यांक: 3 👉🏻 उपाय= रात में एक तांबे के लौटा में जौ भिगाकर रखे और सुबह पशु पक्षियों को खिलाइए इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा l 🌞 राशिः सिंह 🌞 बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताज़ा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है। ग़ज़ब का दिन है - फ़िल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मुमकिन है। भाग्यांक: 1 👉🏻 उपाय = गौशाला में सवा किलो जौ दान करने से परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा l 🌞 राशिः कन्या 🌞 आज अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। दूसरों की सलाह लें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। गृह-प्रवेश के लिए शुभ दिन है। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी - जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ़ अस्तित्व का आनन्द लें और अहोभाव से ख़ुद को सराबोर होने दें। स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य न करें। भाग्यांक: 8 👉🏻 उपाय= त्रिफला का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा l 🌞 राशिः तुला 🌞 अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। आज लोगों के बीच आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। भाग्यांक: 2 👉🏻उपाय= गौ शाला में गाय को 3 किलो हरा चारा दान करने से स्वास्थ्य और परिवारिक जीवन अच्छा होगा l 🌞 *राशिः वृश्चिक*🌞 मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो - सिर्फ़ प्यार हो। आज किसी सामाजिक काम में हिस्सेदारी करके आपको अच्छा महसूस होगा। भाग्यांक: 4 👉🏻उपाय= बेसन का लड्डू बनाकर गरीबों में बांटने से स्वास्थ्य लाभ होगा l 🌞राशिः धनु🌞 आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है। घर का कोई सदस्य आज आपके खिलाफ बातें कर सकता है जिससे आपकी भावनाएं आहत होंगी। भाग्यांक: 1 👉🏻 उपाय = किसी भिखारी को काली तीली काली उड़द दाल दान करने से स्वास्थ्य लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा l 🌞 राशिः मकर 🌞 आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। आज आप ऑफिस के कामों को इतनी तेजी से निपटाएंगे कि आपके सहकर्मी आपको देखते ही रह जाएंगे। भाग्यांक: 1 👉🏻 उपाय= किसी भी किन्नर का अपमान न करें बल्कि उनका सम्मान करते हुए अपने सामर्थ्य अनुसार दान करने से आर्थिक और मानसिक स्थिति मजबूत बनेगा और भाग्योदय होगा l 🌞राशिः कुंभ🌞 किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफ़ी उपयोगी रहेगी। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है। भाग्यांक: 7👉🏻 उपाय = सुबह अपने मस्तक में केसर और हल्दी का तिलक लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा l 🌞 राशिः मीन 🌞 बहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वज़न पर नज़र रखें। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। आज ख्याली दुनिया में आप खोए रहेंगे, आपके इस व्यवहार से आपके घर वाले परेशान हो सकते हैं। भाग्यांक: 5 👉🏻 उपाय= मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए तांबे का कील बनवाकर अपने पलंग के चारों खूंटे में लगवाइए जिससे मानसिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा l *🕉️ज्योतिषी आचार्य🌞 ** पंडित श्री धनेश्वर संजय प्रसाद शुक्ला बिलासपुर घुटकू बिलासपुर छत्तीसगढ * ( मो.नं.9399884734) 👉🏻 *सभी प्रकार के पूजा पाठ, हवन, माला जाप, कथा, आदि पूजा कराने के लिए जरूर संपर्क कीजिए l*🕉️ हस्त ज्योतिषी, जन्म कुंडली, विवाह हेतु कुंडली मिलान, शिशु का नामकरण आदि के लिए जरूर संपर्क करे l 🌞
नरहरपुर में 40 गौवंश तस्करी मामले में दो फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ₹12.42 लाख की संपत्ति जब्त
नरहरपुर में 40 गौवंश तस्करी मामले में दो फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ₹12.42 लाख की संपत्ति जब्त कांकेर | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर: शैलेन्द्र जैन कांकेर। नरहरपुर क्षेत्र से करीब 40 गौवंशों को गौशाला भेजने के नाम पर ले जाने के मामले में नरहरपुर पुलिस ने दो फरार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मवेशियों की बिक्री की रकम, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मारुति ब्रेजा वाहन सहित कुल 12 लाख 42 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौशाला भेजने का झांसा देकर ले गए थे मवेशी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर के वार्ड क्रमांक 08 निवासी रविकांत ठाकुर ने थाना नरहरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र के ग्रामीणों की गाय और बछड़े 30 सितंबर 2026 की रात से लापता हैं। पूछताछ के दौरान जानकारी सामने आई कि हिमांशु तिवारी और गौरव सोरी ने आवारा एवं लावारिस मवेशियों को गौशाला भेजने की बात कहकर ग्रामीणों से संपर्क किया था। आरोप है कि पंडरीपानी, सिहावा स्थित गौशाला में मवेशियों को पहुंचाने का भरोसा दिलाकर नरहरपुर हाईस्कूल खेल मैदान से लगभग 40 गौवंशों को पिकअप वाहनों में भरकर ले जाया गया। जब ग्रामीण संबंधित गौशाला पहुंचे और जानकारी ली, तो वहां नरहरपुर से मवेशियों के पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। धमतरी से पकड़े गए दोनों फरार आरोपी शिकायत के आधार पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 193/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश कुमार पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका था। वहीं, दो मुख्य आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने जानकारी मिलने पर धमतरी में घेराबंदी कर हेमंत यादव और प्रियेश साहू को पकड़ा। 🔴 🔴
रामायण गायन के एक युग का अंत, सुप्रसिद्ध भजन गायक मुकुंदा यादव को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आशीष यादव | ब्लॉक रिपोर्टर रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ रामायण गायन के एक युग का अंत, सुप्रसिद्ध भजन गायक मुकुंदा यादव को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई सुप्रसिद्ध रामायण भजन गायक मुकुंदा यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर पाली-तानाखार। कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोलमी के सुप्रसिद्ध रामायण भजन गायक श्री मुकुंदा यादव का 23 अक्टूबर की शाम हृदयाघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पोलमी सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। धार्मिक भजनों और रामायण गायन के माध्यम से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले मुकुंदा यादव के निधन से क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पाली स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की शाम हृदयाघात की आशंका के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए पाली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना से परिवार सहित परिचितों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। भजन-कीर्तन के साथ दी गई अंतिम विदाई मुकुंदा यादव के अंतिम संस्कार के दौरान ग्राम की रामायण भजन मंडली ने भजन, संगीत और कीर्तन के माध्यम से उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी। धार्मिक भजनों की स्वर लहरियों के बीच दी गई यह विदाई उपस्थित लोगों को भावुक कर गई। अंतिम संस्कार में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खेती-किसानी की मेहनत से परिवार को बनाया खुशहाल स्वर्गीय मुकुंदा यादव केवल रामायण भजन के कुशल गायक ही नहीं, बल्कि एक मेहनती और कर्मठ किसान भी थे। उन्होंने अपने जीवन में खेती-किसानी को अपना प्रमुख आधार बनाया और दिन-रात परिश्रम करके अपने परिवार को खुशहाल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेतों में पसीना बहाकर परिवार की जिम्मेदारियां निभाना, अपने बच्चों का भविष्य संवारना और परिवार को सुख-समृद्धि की ओर ले जाना उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा। उनका जीवन इस बात की मिसाल था कि सच्ची मेहनत, लगन और ईमानदारी से इंसान अपने परिवार के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकता है। उन्होंने अपने परिश्रम से परिवार को संबल दिया और अपने कर्मों से एक ऐसी छाप छोड़ी, जिसे उनके परिजन और परिचित हमेशा याद रखेंगे। कृष्णा यादव एवं राजकुमार यादव के पिता थे मुकुंदा यादव स्वर्गीय मुकुंदा यादव, श्री कृष्णा यादव एवं श्री राजकुमार यादव के पिता थे। श्री कृष्णा यादव भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला कार्यसमिति सदस्य, नरेंद्र मोदी विचार मंच कोरबा के जिला महामंत्री तथा सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ, कोरबा (छत्तीसगढ़) के जिला महामंत्री हैं। मुकुंदा यादव के निधन से परिवार ने अपने प्रिय सदस्य को खो दिया, वहीं क्षेत्र ने रामायण भजन गायन से जुड़े एक परिचित व्यक्तित्व को खोया है। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
बसना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज, गढ़फुझर में।
बसना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज, गढ़फुझर में रामचंडी दिवस समारोह में होंगे शामिल हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवाराम चौहान महासमुंद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज, 24 अक्टूबर 2026 को बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर के दौरे पर रहेंगे। यहां बाबा बिशाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित रामचंडी दिवस-2026 के पावन अवसर पर वे श्री श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाबा बिशाशहे कुल कोलता समाज का आयोजन: मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30बजे श्री रणस्वर रामचंडी मंदिर परिसर पहुंचने के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से महासमुंद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका गढ़फुलझर पहुंचने का समय लग भग दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है।इसके बाद वे मंदिर परिसर में आयोजित रामचंडी दिवस समारोह में शामिल होगें। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के दोपहर करीब 1:50 बजे गड़फुलझर से रवाना होने का कार्यक्रम है। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है रामचंडी दिवस। रामचंडी दिवस कोलता समाज की धार्मिक आस्था, संस्कृति विरासत और सामाजिक एकजुटता से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा से भी समाज के लोग माता रामचंडी के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आयोजित के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया जाता है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल तथा आसपास की व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया है। समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समाज जन मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।
*sewa सेतु के माध्यम से मानसी का बना जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र*
*देवेन्द्र केशरवानी लोरमी *sewa सेतु के माध्यम से मानसी का बना जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र* मुंगेली, 24 अक्टूबर 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में ग्राम तरवरपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिलती है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए उपयोगी हैं।
ग्राम तुमड़ीबहार में महिलाओं को दिया गया शहद प्रसंस्करण का व्यावहारिक प्रशिक्षण...
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज तकनीकी कौशल से स्वरोजगार, आय में वृद्धि और महिला आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में महिलाओं को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में ग्राम तुमड़ीबहार, विकासखंड नगरी में महिलाओं को शहद प्रसंस्करण (हनी प्रोसेसिंग) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को शहद के प्रसंस्करण, गुणवत्ता बनाए रखने, सुरक्षित पैकेजिंग तथा विपणन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी देकर स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अमित सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को शहद प्रसंस्करण में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन, रखरखाव और उनके सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। इसमें शहद गर्म करने, छानने, स्थिरीकरण तथा पैकेजिंग से संबंधित इकाइयों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। महिलाओं ने फिल्टर को जोड़ने, उसके सही उपयोग तथा सफाई की प्रक्रिया भी सीखी। इससे उन्हें शहद को स्वच्छ एवं व्यवस्थित तरीके से प्रसंस्कृत करने की तकनीकी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे पूर्व, 17 सितंबर 2026 को भी इसी प्रकार का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि शहद प्रसंस्करण का कौशल ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का एक उपयोगी माध्यम बन सकता है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध शहद का उचित प्रसंस्करण, आकर्षक पैकेजिंग और बाजार की मांग के अनुरूप विक्रय करने से उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त करने की संभावनाएं बढ़ती हैं। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सामूहिक रूप से यह गतिविधि अपनाकर स्थानीय बाजारों, दुकानों, मेलों तथा अन्य संभावित विक्रय माध्यमों तक अपनी पहुंच बना सकती हैं। इससे स्वरोजगार के अवसर सृजित होने के साथ परिवार की आय बढ़ाने और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी मजबूत करने में मदद मिल सकती है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं को व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराने, उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक होते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकी जानकारी का उपयोग आजीविका गतिविधियों में करने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं की क्षमताओं को निखारने, स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने और गांवों में रोजगार एवं आय के नए अवसर विकसित करने की दिशा में उपयोगी पहल हैं।
मेडिकल टीम लोरमी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया रक्तदान
✍️रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला लोरमी : मेडिकल टीम लोरमी एवं हंसवाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ब्लड डोनेशन एवं रक्त प्रोफाइल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 139 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया, जिसमें से 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर की मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती सुमनलता कंवर रहीं। इस अवसर पर मेडिकल टीम लोरमी के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा, अभिलाष जायसवाल, हरीश देवांगन राजेश झरिया, राजेंद्र साहू अवधेश राजपूत इंद्रजीत कौर एवं प्रिया जायसवाल राजाराम कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य आकर्षण एक ही परिवार जायसवाल परिवार के 5 सदस्यों ने एक साथ रक्तदान कर समाज को नई दिशा दी, जिसमें एक महिला सदस्य ने भी रक्तदान किया। हंसवाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर से दुर्गा देवांगन, अरविंद साहूएवं उनकी टीम ने रक्त संग्रहण में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी 40 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेडिकल टीम ने कहा - *"1 थैली खून 3 जिंदगियां बचाता है, क्योंकि इससे RBC, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग-अलग 3 मरीजों के काम आते हैं।" आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर जिले में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले के 97 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान
जशपुरनगर 24 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। वर्षों से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। आज जिले के हजारों परिवार पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) ने गरीब, जरूरतमंद और विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। वहीं, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वे कर छूटे हुए परिवारों को भी पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, ताकि वे सुरक्षित और बेहतर जीवन जी सकें। आवास के साथ स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और एलपीजी जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भी जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्षों तक अभावों के बीच जीवन बिताने वाले परिवारों के लिए पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था। कच्चे मकानों की कमजोर दीवारें और जर्जर छतें उनकी परेशानियों को बयां करती थीं। बारिश के दिनों में घरों में पानी भर जाना, घरेलू सामान का भीगना और रातभर जागकर समय बिताना उनकी मजबूरी थी। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना ने इन परिवारों को सुरक्षित आशियाना देकर उनके जीवन में खुशहाली और स्थिरता लाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल से हजारों परिवार लाभान्वित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में अब तक 1 लाख 12 हजार 922 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 97 हजार 165 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इन पक्के मकानों में परिवार अपने प्रियजनों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यह उपलब्धि जिले में आवासहीन और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत वर्ष 2023 से 2025 के दौरान जिले में 2,113 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1,626 से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। इस योजना से विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में मदद मिली है। जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के परिवार भी पक्के मकानों में रहने का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। सुरक्षित आवास मिलने से उनके जीवन में स्थिरता आई है और परिवारों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बेहतर सुरक्षा मिल रही है। पीएम-जनमन से जनजातीय परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल पीएम-जनमन योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके अंतर्गत सुरक्षित आवास के साथ स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पोषण, सड़क एवं दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। योजना के माध्यम से जनजातीय परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। पक्का मकान मिलने से इन परिवारों को सुरक्षित आवासीय वातावरण उपलब्ध हो रहा है, जिससे वे अपने भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त हो रहे हैं। आवास प्लस 2.0 सर्वे से छूटे परिवारों को मिलेगा लाभ जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के दायरे से छूटे हुए परिवारों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वे किया गया है। इसके अंतर्गत 1,02,371 परिवारों का पुनः सर्वेक्षण किया गया है। इन परिवारों को निर्धारित पात्रता एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इस पहल से ऐसे परिवारों तक भी आवास योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो पहले किसी कारणवश योजना के दायरे में शामिल नहीं हो पाए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम-जन मन और आवास प्लस 2.0 के माध्यम से जशपुर जिले में जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन योजनाओं से न केवल परिवारों को सुरक्षित आवास मिल रहा है, बल्कि उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी मजबूत हो रही है।
छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन हेतु 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान
जशपुरनगर 24 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के अनुपालन में जशपुर जिले में छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। विशेष अभियान के अंतर्गत 17 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके युवाओं तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में घर-घर भ्रमण करेंगे और प्रत्येक सप्ताह बुधवार और गुरुवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना पंजीयन अवश्य सुनिश्चित करें। पात्र नागरिक ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://voter.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 ऑनलाइन भरकर आवेदन कर सकते हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं से भी बीएलओ पुनः संपर्क करेंगे। अभियान के दौरान जिले के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचक साक्षरता क्लब के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी। अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा स्कूल-कॉलेजों के निर्वाचक साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
*गीदम में कांग्रेस ने निकाली रैली, SDM को सौंपा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का ज्ञापन*
✍️*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* *रिपोर्टर - गौतम रंगारी* *ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)* दंतेवाड़ा 24 अक्टुबर। लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से आज गीदम में कांग्रेस द्वारा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत रैली निकालकर अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति में तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अनिल कर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक मतदाता के वोट की गरिमा बनाए रखने की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, आदिवासी कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, मंडल, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संदेश दिया कि वोट केवल मतदान का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम लोकतंत्र, संविधान और जन अधिकारों की रक्षा के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाला रहा।
महासमुंद: दीपावली से पहले खाद विभाग की सख्ती , मिलावट खोरों पर 16.90 लाख रुपए की जुर्माना।
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवाराम चौहान महासमुंद महासमुंद। दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में सघन जांच की जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लहंगे के निर्देश पर दीपावाली में पहले सघन जांच अभियान जारी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,जनवरी 2026 तक कुल 216 खाद नमूनों की जांच की गई।मिलावट और खाद सुरक्षा मामलों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में अब तक 16 लाख 90 हजार 100 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं अक्टूवर माह में पनीर, दही, मिठाई और खाद्य तेल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 26 नए नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य विभाग के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए मामलो में 11प्रकरणों में केस दर्ज किए गए हैं। कुछ नमूने असुरक्षित और नकली पाए जाने की जानकारी भी दी गई है। त्यौहार के दौरान मिठाइयों, दुध उत्पादनों और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के कारण विभाग दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रख रखा है। खाद कारोबारियों को निर्देश दिए गये है कि वे दुकानों और प्रतिष्ठानों में साफ सफाई बनाए रखे, खाद्य पदार्थों का उचित खाद कारोबारी को निर्देश दिये गए हैं कि वे दुकानों और प्रतिष्ठानों में साफ सफाई बनाए रखें खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण करें, गुणवत्ता पूर्ण कच्चे माल का उपयोग करें और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। दीपावली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ विश्वसनीय दुकानों और प्रतिष्ठानों से ही खरीदे। पेकेट बंद उत्पादन लेते समय निर्माण एवं समाप्ति तिथि समान का विवरण और अन्य आवश्यक लेबल जानकारी जरूर जांचे। मिठाइयों और दुग्ध उत्पादनों की गुणवत्ता को लेकर भी सतर्क रहें। दीपावाली के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग का जांच अभियान जारी रहेगा।
ग्राम मतगुड़ा में दशहरा पर्व मनाया गया
दिनांक 22 अक्टूबर की रात्रि को खल्लारी विधानसभा के मातगुड़ा में आयोजित दशहरा पर्व एवं मयारू गंगा नाच पार्टी और साराबोंग नाच पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो.9165340227