Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

रक्तदान शिविर

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  मुंगेली&...

State Head • Oct 25, 2026

More Stories

# अब घर बैठे मिलेंगी शासकीय सेवाएं, सेवा सेतु पोर्टल से आसान होंगे सरकारी काम

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ### अब घर बैठे मिलेंगी शासकीय सेवाएं, सेवा सेतु पोर्टल से आसान होंगे सरकारी काम कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, ऑनलाइन सेवाओं से समय और संसाधनों की होगी बचत सारंगढ़–बिलाईगढ़, 25 अक्टूबर 2026। आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ अब अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। राज्य शासन की सुशासन एवं डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने की मंशा के अनुरूप सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे नागरिकों को सरकारी कामकाज के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में 22 अक्टूबर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उपयोगकर्ता कर्मचारियों को पोर्टल में नई जोड़ी गई सेवाओं के संचालन और ऑनलाइन आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया समझाई गई। ### एक ही डिजिटल मंच पर मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं सेवा सेतु पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने, ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन की स्थिति जानने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। पोर्टल के जरिए सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने से आवेदन प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी। साथ ही अनावश्यक कागजी कार्रवाई कम करने, पारदर्शिता बढ़ाने और आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसका विशेष लाभ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को मिल सकता है। ### 10 विभागों के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्कृति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, रेशम, तकनीकी शिक्षा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, खाद्य, खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नवीन ऑनलाइन सेवाओं की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस दौरान ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया, विभागीय स्तर पर उनके परीक्षण और निराकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ पोर्टल के प्रभावी संचालन तथा नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध कराने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को कम करने पर भी विशेष जोर दिया गया। ### पारदर्शी प्रशासन और समय की बचत पर जोर जिला प्रशासन का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को अधिक सुलभ बनाकर आम नागरिकों के समय और संसाधनों की बचत करना है। ऑनलाइन व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन से नागरिकों को आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी और विभागीय कामकाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख एवं उपयोगकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सेवाओं का विस्तार सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सरल, सुलभ और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

Oct 25, 2026 Read

## चक्रवात का असर: 28 और 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना, सारंगढ़–बिलाईगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड पर

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ### चक्रवात का असर: 28 और 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना, सारंगढ़–बिलाईगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड पर ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश, निचले इलाकों और नदी-नालों पर रहेगी विशेष निगरानी सारंगढ़–बिलाईगढ़, 25 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से आगामी 28 एवं 29 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना को देखते हुए सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संभावित वर्षा के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। निचले इलाकों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नदी-नालों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। ### आपदा से निपटने विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में वर्षा होने का अनुमान जताया गया है। संभावित मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने राजस्व, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत और जल संसाधन सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके साथ ही जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर की नियमित निगरानी, जल निकासी की व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति और आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य आपदा मोचन बल, नगर सेना और अन्य बचाव दलों के साथ समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों में देरी न हो। ### नदी-नालों से दूर रहें, मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लें कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें तथा अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। बारिश के दौरान नदी-नालों, जलभराव वाले स्थानों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार न करें। आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की स्थिति में पेड़ों, विद्युत खंभों और खुले स्थानों से दूर सुरक्षित जगह पर रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई है। वहीं, किसानों को खेतों एवं खुले स्थानों में रखी धान, कृषि उपज और अन्य जरूरी सामग्रियों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। ### जनहानि रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आम नागरिकों तक समय पर आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को देने की अपील भी की गई है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा है कि संभावित प्रतिकूल मौसम से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। नागरिकों की सुरक्षा और संभावित जनहानि को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Oct 25, 2026 Read

अब घर बैठे मिलेंगी शासकीय सेवाएं, सेवा सेतु पोर्टल से आसान होंगे सरकारी काम

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   अब घर बैठे मिलेंगी शासकीय सेवाएं, सेवा सेतु पोर्टल से आसान होंगे सरकारी काम   कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, ऑनलाइन सेवाओं से समय और संसाधनों की होगी बचत   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 25 अक्टूबर 2026। आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ अब अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। राज्य शासन की सुशासन एवं डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने की मंशा के अनुरूप सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे नागरिकों को सरकारी कामकाज के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में 22 अक्टूबर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उपयोगकर्ता कर्मचारियों को पोर्टल में नई जोड़ी गई सेवाओं के संचालन और ऑनलाइन आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया समझाई गई।    एक ही डिजिटल मंच पर मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं   सेवा सेतु पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने, ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन की स्थिति जानने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।   पोर्टल के जरिए सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने से आवेदन प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी। साथ ही अनावश्यक कागजी कार्रवाई कम करने, पारदर्शिता बढ़ाने और आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसका विशेष लाभ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को मिल सकता है।   10 विभागों के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण   प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्कृति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, रेशम, तकनीकी शिक्षा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, खाद्य, खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नवीन ऑनलाइन सेवाओं की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।   इस दौरान ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया, विभागीय स्तर पर उनके परीक्षण और निराकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ पोर्टल के प्रभावी संचालन तथा नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध कराने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को कम करने पर भी विशेष जोर दिया गया।   पारदर्शी प्रशासन और समय की बचत पर जोर   जिला प्रशासन का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को अधिक सुलभ बनाकर आम नागरिकों के समय और संसाधनों की बचत करना है। ऑनलाइन व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन से नागरिकों को आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी और विभागीय कामकाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा।   प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख एवं उपयोगकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।   सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सेवाओं का विस्तार सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सरल, सुलभ और सुवि धाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

Oct 25, 2026 Read

चक्रवात का असर: 28 और 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना, सारंगढ़–बिलाईगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड पर

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   चक्रवात का असर: 28 और 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना, सारंगढ़–बिलाईगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड पर   ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश, निचले इलाकों और नदी-नालों पर रहेगी विशेष निगरानी   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 25 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से आगामी 28 एवं 29 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना को देखते हुए सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।   कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संभावित वर्षा के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। निचले इलाकों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नदी-नालों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।   ### आपदा से निपटने विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश   मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।   संभावित मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने राजस्व, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत और जल संसाधन सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।   इसके साथ ही जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर की नियमित निगरानी, जल निकासी की व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति और आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य आपदा मोचन बल, नगर सेना और अन्य बचाव दलों के साथ समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों में देरी न हो।   नदी-नालों से दूर रहें, मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लें   कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें तथा अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। बारिश के दौरान नदी-नालों, जलभराव वाले स्थानों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार न करें। आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की स्थिति में पेड़ों, विद्युत खंभों और खुले स्थानों से दूर सुरक्षित जगह पर रहें।   ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई है। वहीं, किसानों को खेतों एवं खुले स्थानों में रखी धान, कृषि उपज और अन्य जरूरी सामग्रियों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।   जनहानि रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता   जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आम नागरिकों तक समय पर आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को देने की अपील भी की गई है।   कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा है कि संभावित प्रतिकूल मौसम से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। नागरिकों की सुरक्षा और संभावित जनहानि को रोकना जिला प्रशास न की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Oct 25, 2026 Read

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लखागढ़ में सातवीं बार केबल चोरी, चोरों के हौसले बुलंद

हमर प्रदेश न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लखागढ़ में सातवीं बार केबल चोरी, चोरों के हौसले बुलंद लाखागढ़ / पिथौरा: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लाखागढ़ में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्यालय में सातवीं बार केबल चोरी की घटना सामने आई है, जिससे विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।विद्यालय में डोम सेट बनाने के लिए दीवाल को तोड़ा गया था ताकि ट्रक और ट्रैक्टर आसानी से सामान की डूलाई कर सके लेकिन लगभग साल भर हो रहा है और अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।बताया जा रहा है कि विद्यालय की दीवार बीच से टूटी हुई है, जिसके कारण चोर आसानी से विद्यालय के अंदर प्रवेश कर जाता है। चोर विद्यालय की केबल काटकर चोरी कर ले जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और बिजली व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। यह चोरी गांजा और शराब पीने वाले लोगों की हो सकती है बार-बार चोरी होने से विद्यालय को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने प्रशासन से विद्यालय की टूटी दीवार की मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।

Oct 25, 2026 Read

डभरा खुर्द बिर्रा में अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन, 27 अक्टूबर से शुभारंभ

डभरा खुर्द बिर्रा में अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन, 27 अक्टूबर से शुभारंभ बिर्रा / जांजगीर-चांपा दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा ग्राम डभराखुर्द बिर्रा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार से होगा। नौ दिनों तक अखंड रामायण पाठ के पश्चात 4 नवंबर 2026, बुधवार को रात्रि मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडलियों को नगद राशि व शील्ड से सम्मान  किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 5 नवंबर 2026, गुरुवार को यज्ञ-हवन, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ होगा। पूरे आयोजन में आचार्य के रूप में पं. जितेन्द्र तिवारी, बिर्रा के द्वारा पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन संपन्न कराया जाएगा। सहयोगी रघुनाथ दास वैष्णव मुख्य यजमान खगेश्वर वैष्णव सपत्नीक रामकृपाल पटेल सपत्नीक बैठेंगे। ज्योति रक्षक घसियाराम पटेल ग्राम बैगा होंगे। समिति ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से मानस गायन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। मानस गायन प्रतियोगिता में पुरस्कार दानदाता -प्रथम 15001 रूपए नवयुवक संगठन डभराखुर्द , द्वितीय 10001 महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह, तृतीय 7001 रूपए नव दुर्गा स्व सहायता समूह, चतुर्थ 6001 रुपए श्रीमती सीमा गोविंदा खूंटे सरपंच ग्राम पंचायत सोनादह,पंचम 5501 रूपए अंजनी स्व सहायता समूह,षष्ठम 5001 रूपए उत्तरा माखन कश्यप (जनपद सदस्य बनडभरा),सप्तम 4001 रूपए जय बजरंग स्व सहायता समूह, अष्टम 3001 रूपए राहुल पटेल एवं योगेश पटेल, नवम् 2001 रूपए रूद्र पटेल रामराज पटेल,  दसम पुरस्कार 1001 रूपए भव्यांश पटेल द्वारा प्रदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी डभराखुर्द जुटे हुए हैं।      Gandhi Lal sahu     District repoter - जांजगीर चांपा hamarpradeshcg.com

Oct 25, 2026 Read

डभरा खुर्द बिर्रा में अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन, 27 अक्टूबर से शुभारंभ

डभरा खुर्द बिर्रा में अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन, 27 अक्टूबर से शुभारंभ बिर्रा / जांजगीर-चांपा दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा ग्राम डभराखुर्द बिर्रा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार से होगा। नौ दिनों तक अखंड रामायण पाठ के पश्चात 4 नवंबर 2026, बुधवार को रात्रि मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडलियों को नगद राशि व शील्ड से सम्मान  किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 5 नवंबर 2026, गुरुवार को यज्ञ-हवन, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ होगा। पूरे आयोजन में आचार्य के रूप में पं. जितेन्द्र तिवारी, बिर्रा के द्वारा पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन संपन्न कराया जाएगा। सहयोगी रघुनाथ दास वैष्णव मुख्य यजमान खगेश्वर वैष्णव सपत्नीक रामकृपाल पटेल सपत्नीक बैठेंगे। ज्योति रक्षक घसियाराम पटेल ग्राम बैगा होंगे। समिति ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से मानस गायन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। मानस गायन प्रतियोगिता में पुरस्कार दानदाता -प्रथम 15001 रूपए नवयुवक संगठन डभराखुर्द , द्वितीय 10001 महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह, तृतीय 7001 रूपए नव दुर्गा स्व सहायता समूह, चतुर्थ 6001 रुपए श्रीमती सीमा गोविंदा खूंटे सरपंच ग्राम पंचायत सोनादह,पंचम 5501 रूपए अंजनी स्व सहायता समूह,षष्ठम 5001 रूपए उत्तरा माखन कश्यप (जनपद सदस्य बनडभरा),सप्तम 4001 रूपए जय बजरंग स्व सहायता समूह, अष्टम 3001 रूपए राहुल पटेल एवं योगेश पटेल, नवम् 2001 रूपए रूद्र पटेल रामराज पटेल,  दसम पुरस्कार 1001 रूपए भव्यांश पटेल द्वारा प्रदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी डभराखुर्द जुटे हुए हैं।      Gandhi Lal sahu     District repoter - जांजगीर चांपा hamarpradeshcg.com

Oct 25, 2026 Read

नितिन दुबे की स्टार नाइट झूमते रहे बिर्रावासी - बिर्रा में दशहरा महोत्सव का आयोजन

नितिन दुबे की स्टार नाइट झूमते रहे बिर्रावासी - बिर्रा में दशहरा महोत्सव का आयोजन जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पंचायत बिर्रा एवं समस्त ग्रामवासी बिर्रा के तत्वाधान में आयोजित विराट दशहरा महोत्सव में भव्य शोभायात्रा और आतिशबाजी के साथ रावण दहन पश्चात रात्रिकालीन कार्यक्रम अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक नितिन दुबे की स्टार नाइट का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें नितिन दुबे द्वारा जैसे ही सुपरहिट गीत 'हाय रे मोर कोचई पान' और 'हाय मोर चांदनी' की प्रस्तुति दी गई तो दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों दर्शक स्वयं को रोक नहीं पाए और झूमके लगाने पर मजबूर हो गए। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा सांसद माननीया कमलेश जांगड़े, विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. श्रीमती सत्यलता मिरी एवं श्रीमती दीप्ती चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, सदस्य मोहन कुमारी साहू, सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। सांसद महोदय ने असत्य पर सत्य की जीत दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बिर्रा पंचायत द्वारा की गई सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने देर रात तक लोक कला सांस्कृतिक कार्यक्रम नितिन दुबे स्टार नाइट का कार्यक्रम देखते हुए बिर्रा के दशहरा महोत्सव के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।     कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया। विराट दशहरा महोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी बिर्रा द्वारा भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। *Gandhi Lal sahu District repoter - जांजगीर चांपा दिनांक: 23/10/2026 | स्थान: बिर्रा, जांजगीर-चांपा*hamarpradeshcg.com*

Oct 25, 2026 Read

लौंहडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिचनार स्थित शासकीय बालक आश्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाए गंभीर सवाल

लौंहडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिचनार स्थित शासकीय बालक आश्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाए गंभीर सवाल *बिना बाउंड्री वॉल के सड़क किनारे संचालित आश्रम, कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत और वीडियो भेजने के बाद भी नहीं हुई कार्य वाही हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 25/10/2026देवराम चौहान रिपोर्टर  बस्तर (छत्तीसगढ़)। बस्तर जिले के लौंडीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मिचनार स्थित शासकीय बालक आश्रम की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आश्रम के बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं, क्योंकि यह आश्रम सीधे सड़क के किनारे स्थित है और इसके चारों ओर अब तक बाउंड्री वॉल नहीं बनाई गई है। जानकारी के अनुसार, आश्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को लिखित आवेदन एवं अभिभावका के माध्यम से शिकायतें की गई हैं। कई बार संबंधित विभाग को वीडियो भी भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन विभाग की ओर से अधीक्षक ने कहा- कई बार लिखित में दी है जानकारी बालक आश्रम की अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने कई बार लिखित रूप में उच्च अधिकारियों को सूचित किया है और ग्राम पंचायत के सरपंच को भी स्थिति से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से लगे इस आश्रम में किसी भी समय कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है, जो बच्चों के जीवन के लिए खतरा बन सकती है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब तक प्रशासन खामोश रहेगा और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। मुख्य सवाल - आश्रम सड़क किनारे होने के बावजूद अब तक बाउंड्री वॉल क्यों नहीं बनाई गई?- लिखित आवेदन और वीडियो भेजने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?- क्या प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है?- कब तक होगा बाउंड्री वॉल निर्माण का काम? "हमने कई बार लिखित रूप में अधिकारियों को सूचित किया है और सरपंच को भी बताया है, लेकिन अब तक कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है!"— अधीक्षक, शासकीय बालक आश्रम मिचनार बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Oct 25, 2026 Read

ग्राम कोकपुर में 21 वर्षों से चली आ रही मानस गान प्रतियोगिता का आज होगा भव्य समापन

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद:  जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन   📰 ग्राम कोकपुर में 21 वर्षों से चली आ रही मानस गान प्रतियोगिता का आज होगा भव्य समापन छत्तीसगढ़ की ख्यातिप्राप्त मानस मंडलियाँ देंगी प्रस्तुति, महाभंडारे में श्रद्धालु ग्रहण करेंगे महाप्रसाद कोकपुर, कांकेर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम कोकपुर में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता एवं सम्मेलन का आज तृतीय दिवस पर भव्य समापन होगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँची ख्यातिप्राप्त मानस मंडलियाँ अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं मर्यादा का गुणगान कर रही हैं। मानस गान की भक्तिमय प्रस्तुतियों से ग्राम का वातावरण राममय बना हुआ है। 21 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही धार्मिक परंपरा ग्राम कोकपुर में पिछले 21 वर्षों से लगातार तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ग्रामवासियों की आस्था, आपसी एकता, सहयोग और धार्मिक परंपरा का प्रतीक बन चुका है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम के सभी वर्गों के लोग आर्थिक सहयोग के साथ-साथ शारीरिक श्रमदान भी करते हैं। सामूहिक सहभागिता के कारण यह आयोजन प्रत्येक वर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न होता है। महिला एवं पुरुष मानस मंडलियाँ दे रही हैं प्रस्तुति इस प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें महिला एवं पुरुष दोनों मानस मंडलियाँ भाग लेती हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से मानस मंडलियाँ कई किलोमीटर की यात्रा कर ग्राम कोकपुर पहुँचती हैं और मंच पर अपनी प्रस्तुतियाँ देती हैं। इनके माध्यम से रामायण की चौपाइयों, भजनों एवं प्रसंगों का गायन कर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। समापन दिवस पर होगा महाभंडारे का आयोजन तीसरे दिन समापन अवसर पर ग्राम कोकपुर में विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें आसपास के गाँवों से आने वाले श्रद्धालु एवं ग्रामवासी मिल-जुलकर सेवा करते हैं और सभी एक साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। महाभंडारा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सामूहिक सेवा भावना का संदेश देता है। आयोजन में इनका है योगदान इस वर्ष के आयोजन में ग्राम पंचायत कोकपुर की सरपंच श्रीमती निशा दुगा, आयोजन समिति के अध्यक्ष भागबली कोड़ोपी, संरक्षक दयालू सेन, मायाराम ठाकुर एवं राम सिंह सोनकर, कार्यकारी अध्यक्ष देव कुमार जैन सहित योगेश्वर साहू, भागीरथी जैन, हीरेश्वर साहू, चुनेश्वर जैन, देवनारायण जैन, कान्हा शेखर जैन, बिसम्बर जैन, द्वारका सोनकर, खेलु यादव, श्रवण साहू, प्रभु राम साहू, प्रभु राम जैन, बीरबल साहू, हल मांडवी सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। ग्राम कोकपुर का यह आयोजन केवल धार्मिक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने, लोक संस्कृति को संरक्षित करने और समाज में एकता एवं सद्भाव बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। 21 वर्षों से निरंतर चली आ रही यह परंपरा ग्राम की सामूहिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है।

Oct 25, 2026 Read

रायपुर / भिलाई / दुर्ग: सावधान! अगर आप बाज़ार से पनीर या मिठाइयां खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाएं।

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर  रायपुर / भिलाई / दुर्ग: सावधान! अगर आप बाज़ार से पनीर या मिठाइयां खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग और भिलाई के इलाकों में एक्सपायरी और बासी दूध से बने पनीर और मिठाइयों की बिक्री का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्थानीय डेयरी और मिष्ठान विक्रेता कम कीमत पर ख़राब या एक्सपायर हो चुके दूध का इस्तेमाल कर धड़ल्ले से पनीर और मिठाइयां तैयार कर रहे हैं।विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के मिलावटी और एक्सपायरी दूध से बने उत्पादों का सेवन सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे फूड पॉइजनिंग, पेट में गंभीर संक्रमण, उल्टी-दस्त और लीवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बहुत हानिकारक है।

Oct 25, 2026 Read

बसना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, रामचंडी मंदिर में डोम निर्माण की घोषणा भी की

बसना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, रामचंडी मंदिर में डोम निर्माण की घोषणा भी की हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 25/10/2026देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर ।बसना। बसना विकासखंड के ऐतिहासिक गांव गढ़फुलझर में शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। इसके बाद उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50 लाख रुपये की लागत से डोम (शेड) निर्माण कराने की घोषणा भी की।स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने रामचंडी मंदिर परिसर में डोम निर्माण की घोषणा की। वहीं, क्षेत्र में सैनिक स्कूल की स्थापना के प्रस्ताव सहित अन्य मांगों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन करीब 1,600 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सुशासन और पारदर्शिता के लिए डिजिटल सेवाओं के महत्व पर भी बात रखी।मुख्यमंत्री ने कोलता समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज शिक्षा, समृद्धि और उच्च सामाजिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कोलता समाज ने अन्य समाजों के सामने भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। साय ने किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों और मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।

Oct 25, 2026 Read