Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

*बाढ़ आपदा से निपटने बालसमुंद जलाशय में किया मॉक एक्सरसाइज*

 ...

State Head • Nov 23, 2026

More Stories

*बोर्ड परीक्षा मे शतप्रतिशत परिणाम के लिये अगले 100 दिन की रणनीति बनाएं -कलेक्टर*

✍️रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   *मिशन उत्कर्ष की समीक्षा,त्रैमासिक परीक्षा मे कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों मे रिमेडियल क्लास के निर्देश*   बलौदाबाजार, 23 नवम्बर 2026/ जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं बोर्ड परीक्षाओं में शतप्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मिशन उत्कर्ष संचालित की जा रही है। मिशन उत्कर्ष अंतर्गत हाल ही लिये गये कक्षा 10 वीं एवं 12 वी की त्रैमासिक परीक्षा परिणाम के सम्बंध मे कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार मे प्राचार्य एवं बी ईओ की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 10 वी एवं 12 की परीक्षा मे शतप्रतिशत परिणाम लाने अगले 100 दिन की रणनीति बनाने तथा कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों मे रिमेडियल क्लास लगाने के निर्देश दिये।   कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि मिशन उत्कर्ष का एक ही उद्देश्य है कि कक्षा 10 वी औऱ 12 वी मे जिले का शतप्रतिशत परिणाम हो। अभी जिन स्कूलों का प्रदर्शन औसत हैं उन स्कूलों का बीईओ दौरा करें औऱ प्राचार्य से कमियों की जानकारी लेकर सुधार हेतु उपचारात्मक कदम उठायें।उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करें,स्कूलों मे बेहतर वातावरण बनाएं। जिन विषयो मे बच्चे कमजोर हैं उन विषयो पर विशेष फोकस करें। सभी शिक्षक अगले 100 दिन के लिये प्रतिदिन शिक्षण की कार्ययोजना बनाएं औऱ बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराएं।   मिशन उत्कर्ष अन्तर्गत उत्कर्ष ई-कक्षा का संचालन जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल हैं।डिजिटल तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को विद्यार्थियों तक पहुंचाने की यह पहल जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर रही है।इस अभिनव योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित रहकर यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ रहे हैं। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित अध्यापन, कठिन अवधारणाओं की सरल व्याख्या एवं बोर्ड परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।   बैठक मे डीईओ शिवकुमार गेंदले सहित सभी बीईओ एवं प्राचार्य उपस्थित थे।

Nov 23, 2026 Read

*खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण*

✍️रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   बलौदाबाजार,23 नवम्बर 2026/16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान सुरक्षित आहार, हमर अधिकार संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जिले के विभिन्न होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।   अभियान के अंतर्गत टीम द्वारा शमा हैदराबादी विरियानी सेंटर बस स्टैंड, भाटापारा तथा गुप्ता कैंटीन रवान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुणवत्ता जांच हेतु ग्रेवी, तेल, दूध, मटर, पोहा एवं शक्कर के नमूने संकलित कर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके साथ ही मुस्कान होटल एंड रेस्टो जगदीश टावर, एक्सिस बैंक के पास, गार्डन चौक, सिविल लाइन, वार्ड नं. 21 गुरु रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, बलौदाबाजार के निरीक्षण के दौरान शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग संग्रहित नहीं रखने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है।   खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के समस्त होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं स्ट्रीट फूड संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करें, शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों का पृथक-पृथक भंडारण सुनिश्चित करें, खाद्य पदार्थों की पैकिंग में अखबारी कागज का उपयोग न करें तथा प्रतिबंधित या अमानक रंगों का प्रयोग न करें। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अनुज्ञप्ति पंजीयन निलंबन सहित कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Nov 23, 2026 Read

" श्री श्री 1008 श्री श्रधेय योगीराज स्वामी जगते यानंद जी महाराज की जय हो "

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   ।। ॐ श्री परमात्मने नमः ।। सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादि हेतवे तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नमः श्री हनुमान मंदिर में अखण्ड कीर्तन हेतु आमंत्रण (20 वाँ वर्ष) श्रीमान् / श्रीमती ........... आज सारे संसार में जीवन की जटिलताएं बढ़ती जा रही है अधिकतर लोग अपनी असीमित भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में संलग्न है। परस्पर ईर्ष्या, द्वेष, वैमनस्य, कलह और हिंसा के वातावरण में अशांत की स्थिति है। अधिकतर लोग मानसिक तनाव का शिकार बनते जा रहे है। कलिकाल का प्रकोप सर्वत्र व्याप्त है। कलिकाल में मानव कल्याण और विश्व शांति के लिए श्री हरि-नाम के अतिरिक्त कोई दूसरा साधन नहीं है। भगवान श्री हरि का नाम ही एकमात्र जीवन का सहारा है। विपत्ति से निजात पाने के लिए आज भी भगवान नाम का स्मरण एकमात्र उपाय है। मर्यादा पुरूषोतम श्री रामचन्द्र जी एवं भक्त वत्सल श्री हनुमान जी की असीम कृपा से कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूनानक जयंती के शुभअवसर पर दिनांक 24 नवम्बर 2026 दिन - मंगलवार को प्रातः 6 बजे से सायं 06बजे तक भगवान नाम का अखण्ड जप एवं संकीर्तन "श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव" तत्पश्चात् उसी दिन सायं 06 बजे से हवन कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान मंदिर हटौद बेरियल नाका (तिगड्डा पावन धाम, बैगनडबरी, कसडोल) मे किया गया है अतः आप ईष्ट मित्रो सहित अपना अमूल्य समय निकालकर इस भगवान नाम, अखण्ड जप एवं संकीर्तन में शामिल होकर विश्व कल्याण, अलौकिक, अभ्युदय और परलौकिक सुख शांति मे योगदान देवे। टीप:- इस शुभ अवसर पर दोपहर दो बजे, सात्विक पौधा का वृक्षारोपण किया जावेगा।। प्रतिक्षारत् - अनुराग मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद साहू, गणेश साहू, राजसोनी, सुनिल साहू, चन्द्रशेखर सोनी, असीम मिश्रा, भोलाशंकर, हेमलाल साहू, दिलीप साहू, खुमेश्वर, सेवकराम, खेमचंद, भागीरथी, फागुलाल साहू, पदुम नाथ, राजेन्द्र कंवर, संतोष कुमार एवं समस्त सदस्यगण हनुमान मंदिर सेवा समिति तिगड्डा पावन धाम, बैगनडबरी, कसडोल विनीत कृष्णकुमार मिश्रा (अधिवक्ता एवं नोटरी) अशोक कुमार साहू (से.नि. व्याख्याता) बैगनडबरी, (कसडोल)

Nov 23, 2026 Read

*कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 👤 नाम : शैलेन्द्र जैन ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ *किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नमी जांच एवं पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम लखनपुरी, चारामा एवं हल्बा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में किसानों को उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता एवं नमी जांच सहित शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खरीदी कार्य के संचालन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान विक्रय के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया, टोकन प्रणाली तथा किसान समृद्धि योजनांतर्गत मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खरीदी केंद्रों में पोस्टर एवं बैनर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया एवं शौचालय सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा खरीदी कार्य सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। चारामा धान खरीदी केंद्र में उन्होंने धान की नमी जांचने के लिए उपयोग किए जाने वाले मॉइस्चर मीटर उपकरण का निरीक्षण किया और धान में नमी की मात्रा मापने की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, तौल एवं गुणवत्ता जांच की समुचित व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल, चारामा एसडीएम श्री नरेंद्र बंजारा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति धु्रव, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री महेश मरकाम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री डी.एल. देवांगन, जिला विपणन अधिकारी श्री तामेश ध्रुव, तहसीलदार कांकेर श्री रूपेश मरकाम एवं तहसीलदार चारामा श्री कृष्ण कुमार पाटले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Nov 23, 2026 Read

किसानों को राहत हेतु मंडल कांग्रेस सरोना ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ नाम:- फैजल मेमन  पद: ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर  जिला: कांकेर   प्राकृतिक आपदा में हुए किसानों के फसल बर्बाद होने पर कर्ज माफी, धान खरीदी की अवधि बढ़ाने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार सरोना को सौंपा ज्ञापन   सरोना   प्राकृतिक आपदा की मार से सरोना तहसील क्षेत्र के किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिरने से उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। प्रभावित किसानों को राहत दिलाने और उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस मंडल सरोना द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सरोना को ज्ञापन सौंपकर पांच सूत्रीय मांगें मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा रखी गईं।   ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस मंडल ने मांग की कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सरोना तहसील के सभी किसानों की फसलों का तत्काल निष्पक्ष सर्वे कराया जाए तथा सर्वे रिपोर्ट तैयार कर प्रभावित किसानों के नुकसान का आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए, ताकि वास्तविक नुकसान के आधार पर किसानों को उचित राहत मिल सके।   कांग्रेस ने धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 15 फरवरी 2026 करने की मांग की, जिससे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेच सकें। इसके साथ ही पंजीकृत किसानों का शत-प्रतिशत धान खरीदे जाने की मांग रखी गई। धान खरीदी में 17.1 प्रतिशत नमी तक धान खरीदने के निर्धारित नियम का पालन करने तथा आंतरिक वजन के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान नहीं लिए जाने की मांग भी की गई।   इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से आर्थिक रूप से प्रभावित किसानों को विशेष राहत प्रदान करने तथा उनका कृषि कर्ज माफ करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई।   कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण जब किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है, तब उनके सामने परिवार के भरण-पोषण से लेकर आगामी खेती की तैयारी तक का संकट खड़ा हो गया है। ऐसी विषम परिस्थिति में सरकार को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। प्रभावित किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।   इस अवसर पर शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सरोना मंडल प्रभारी मुकेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष रोहिदास शोरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश रजक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रकांत ध्रुवा, वरिष्ठ कांग्रेसी सुखलाल सोरी, प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस सरजू सोरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकुमार नाग, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ललिता सोरी, ब्लॉक महामंत्री दिनेश सहारे,ब्लॉक सचिव पृथ्वी रामटेके, सेक्टर प्रभारी जगदेव मंडावी, जेवा मरकाम, प्रेमसिंह मंडावी, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर साहू, देवाल सिंह नेताम किसान कांग्रेस, फैजल मेमन विधानसभा अध्यक्ष आई.टी सेल, गैंद रामटेके, रमेश हिरवानी, त्रिवेणी हिरवानी, सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nov 23, 2026 Read

रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    गरियाबंद, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला चिकित्सालय गरियाबंद में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा गरियाबंद की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई।   बैठक में सोसायटी की आगामी कार्ययोजनाओं, वित्तीय प्रबंधन एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   कलेक्टर श्री शर्मा ने रेडक्रॉस सोसायटी में उपलब्ध राशि का नियमानुसार व्यय करने तथा मितव्ययिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस सोसायटी का सदस्य बनाने को कहा, ताकि सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंदों की सहायता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में किया जा सके।   बैठक में एसडीआरएफ के माध्यम से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में सीपीआर का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में सहायता मिल सके।   बैठक में आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर एवं गरीब व्यक्तियों को समिति के सभी सदस्यों की सहमति से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही महाविद्यालयों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम भाटीगढ़ में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी तथा ग्राम जामगांव में जूनियर रेडक्रॉस समिति का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।   बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, डीएसपी सुश्री गरिमा दादर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न, सिविल सर्जन डॉ. वाय.के. ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री लोकेश्वर पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार चन्द्राकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Nov 23, 2026 Read

बेमौसम बारिश से किसान परेशान, खेतों में भरा पानी, धान को भारी नुकसान 

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर।   टुण्डरा -- छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिन से बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भर जाने से कटी हुई और खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगह खेतों में पानी बहने से धान बह गया और कई जगह धान पानी में डूबकर खराब हो गया।इधर शासन द्वारा धान खरीदी का कार्यक्रम *15 नवंबर से 15 जनवरी 2027* तक निर्धारित किया गया है। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों ने पहले से ही टोकन कटवा लिए हैं, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण किसान धान की कटाई ही नहीं कर पा रहे हैं।खेतों में पानी भरे होने से कटाई-मिंजाई का काम पूरी तरह रुक गया है। किसान धान को सुखा भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में किसानों को अब सबसे बड़ी चिंता टोकन की सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर धान नहीं कट पाया तो उनका टोकन बेकार हो जाएगा और वे धान नहीं बेच पाएंगे किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बेमौसम बारिश को देखते हुए टोकन की तिथि बढ़ाई जाए और प्रभावित किसानों को राहत दी जाए। साथ ही खरीदी केंद्रों पर गीले धान को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि किसानों को परेशानी न हो।किसानों का कहना है कि एक तरफ प्रकृति की मार और दूसरी तरफ टोकन की चिंता, दोनों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Nov 23, 2026 Read

नगर पंचायत टुण्डरा में मितानिनों का सम्मान किया सम्मान उनके सेवा और समर्पण को सराहा

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर।   टुण्डरा -- नगर पंचायत टुण्डरा कार्यालय के सभा कक्ष में मितानिन दीदीयों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 23 नवंबर मितानिन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मितानिन दिवस 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत राम साहू अध्यक्ष नगर पंचायत टुण्डरा , उपाध्यक्ष राजकुमारी साहू , सत्यनारायण नंदू पटेल सभापति , महेंद्र सिंह बारले सभापति , रामप्रसाद साहू सोसायटी अध्यक्ष , पार्षद नागेंद्र देवांगन , एल्डरमैन दामोदर कर्ष लक्ष्मी धीवर ईश्वर रात्रे , गुलशन कुमार ,उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण, और सबसे महत्वपूर्ण, हमारी गाँव की स्वास्थ्य की रीढ़, मितानिन बहनो की उपस्थिति रही ।अध्यक्ष छत राम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि मितानिन दिवस पर मितानिन बहनो को हृदय से हार्दिक शुभकामनाएं ,    आज का दिन आप सभी के सम्मान का दिन है। आप वो हैं, जो बिना थके, बिना रुके, बारिश हो, धूप हो, ठंड हो, गाँव के हर घर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाती हैं। गर्भवती माता की देखभाल हो, बच्चे का टीकाकरण हो, मलेरिया, डायरिया हो या कोई भी बीमारी हो, सबसे पहले याद आती हैं तो आप - हमारी मितानिन बहन की ,आप सिर्फ दवाई नहीं देतीं, आप हिम्मत देती हैं, भरोसा देती हैं। आप गाँव की बेटी भी हैं, बहन भी हैं, और माँ जैसी ममता भी रखती हैं।छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था की असली नींव आप ही हैं। सरकार की योजनाएं कागज पर बनती हैं, लेकिन उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का काम आप करती हैं। इसके लिए पूरा टुण्डरा नगर, पूरा क्षेत्र आपका ऋणी है।मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं, आपकी हर समस्या, आपकी हर मांग के लिए हम आपके साथ खड़े हैं। आपकी सुविधा, आपका सम्मान हमारी प्राथमिकता है। आज के इस पावन अवसर पर मैं फिर से सभी मितानिन बहनों को प्रणाम करता हूं। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, और इसी तरह समाज की सेवा करती रहें। सत्यनारायण पटेल , महेंद्र सिंह बारले , नागेंद्र देवांगन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद साहू ने किया।

Nov 23, 2026 Read

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा: जिले के 16 परीक्षा केंद्रों में 28 नवंबर को*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर देवेन्द्र केशरवानी लोरमी    *जिले के 05 हजार 375 विद्यार्थी होंगे शामिल, प्रवेश पत्र जारी* मुंगेली 23 नवंबर 2026// पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दाबो में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिले के सभी विकासखंडों में 16 परीक्षा केंद्रों पर 28 नवंबर 2026 शनिवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिले के 05 हजार 375 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।         विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर एवं विद्यार्थी की जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन अथवा प्रवेश पत्र में विद्यार्थी के नाम, लिंग, वर्ग (सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति), जन्मतिथि, क्षेत्र (ग्रामीण अथवा शहरी), शैक्षणिक सत्र या पते से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर प्रधानपाठक अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ जल्द से जल्द कार्यालय प्राचार्य, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दाबो में आवेदन एवं दस्तावेज जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Nov 23, 2026 Read

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर 2026/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मरवाही में इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है। इस प्रशिक्षण की कुल अवधि 350 घंटे निर्धारित है। इस प्रशिक्षण के लिए 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण इच्छुक युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदक संस्था कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए 20 से 30 आवेदन प्राप्त होने के उपरांत प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को इलेक्ट्रिशियन कार्य से संबंधित व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाना है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए कार्यालय अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मरवाही से संपर्क कर सकते हैं।

Nov 23, 2026 Read