*आपातकालीन स्थिति में गरियाबंद जिला कंट्रोल रूम से करें संपर्क - हेल्पलाइन नंबर 07706-241288 जारी*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियà...
More Stories
*वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल*
✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद में मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस ने "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान के तहत प्रेस वार्ता की। सोमवार 26 अक्टूबर को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में AICC ऑब्जर्वर एवं महाराष्ट्र सांसद श्रीमती शोभा बच्छाव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के गरियाबंद जिला प्रभारी विनोद चंद्राकर, जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के साथ बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव उपस्थित थे। कांग्रेस ने क्या कहा श्रीमती शोभा बच्छाव ने कहा कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा केवल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक पात्र नागरिक के संवैधानिक मताधिकार से जुड़ा है। पार्टी की मांग है कि बदलावों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए ताकि स्वतंत्र सत्यापन हो सके। उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक के महादेवपुरा और आलंद विधानसभा क्षेत्रों तथा हरियाणा की मतदाता सूचियों से संबंधित कथित अनियमितताओं का हवाला दिया। राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच 39 लाख मतदाताओं की वृद्धि और महादेवपुरा में 1,00,250 वोट प्रभावित होने का दावा भी दोहराया। पार्टी ने मांग की कि चुनाव आयोग मतदाता पंजीकरण से संबंधित मूल आंकड़े, रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड, नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया और निर्णयों का विवरण सार्वजनिक करे। चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों के रिकॉर्ड भी सार्वजनिक होने चाहिए। चुनाव आयोग ने मतभेदों को संस्थागत कार्यप्रणाली ठप होने का प्रमाण मानने से इनकार किया है और कहा है कि SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से मंजूर हुए थे। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए उसकी कार्यप्रणाली पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया और उन्हें मिले कानूनी संरक्षण की समीक्षा की मांग भी की है। कांग्रेस कार्यसमिति के रुख के आधार पर पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया स्थगित करने तथा मतदाता सूची से हटाए गए कथित 13.3 करोड़ नामों को बहाल करने की मांग की है। साथ ही विसंगतियों की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग है। पार्टी का कहना है कि किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाने पर उसे स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए और चुनौती देने का मौका मिलना चाहिए। डेटा को डिजिटल और उपयोगी फॉर्मेट में उपलब्ध कराना चाहिए। देशव्यापी अभियान के तहत कांग्रेस जिला और राज्य स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, बूथ स्तर पर सत्यापन, गांव में चौपाल और जनसंपर्क कार्यक्रम करेगी। इसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और शिकायतों का दस्तावेजीकरण करना है।
धमतरी पुलिस का असामाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार: टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार व लाठी-डंडों से हमला, गाली-गलौज एवं धमकी देने के मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार...!
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज एसपी धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, गिरफ्तार सभी 05 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया,घटना में प्रयुक्त बांस के डंडे जब्त, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही; अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं हिंसक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टिकरापारा में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। *घटना का विवरण* दिनांक 21 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे प्रार्थिया अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी। इसी दौरान टिकरापारा के लगभग 10 से 12 युवक तलवार, बेसबॉल स्टिक एवं लाठी-डंडों से लैस होकर कथित रूप से जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों द्वारा प्रार्थिया के साथ झूमाझटकी करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। अपनी जान बचाने के लिए प्रार्थिया जब अपनी मां तारा निर्मलकर के घर पहुंची, तो आरोपियों द्वारा वहां भी घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज करने तथा तलवार एवं लाठी-डंडे लहराकर भय का माहौल उत्पन्न करने की बात सामने आई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा तत्काल थाने में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 189(4), 190, 191(3) एवं 331(6) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं साक्ष्य संकलन* मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं संलिप्तता के संबंध में विवेचना की गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते* *(01)* देवेन्द्र नेताम उर्फ पप्पू, उम्र 30 वर्ष, पिता देवलाल नेताम, निवासी टिकरापारा, वार्ड क्रमांक 33, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।। *(02)* आदित्य मसीह, उम्र 19 वर्ष, पिता अनिल मसीह, निवासी टिकरापारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।। *(03)* हिमांशु राकुडला, उम्र 20 वर्ष, पिता धीरेन्द्र कुमार राकुडला, निवासी रिसाईपारा पश्चिम, वार्ड क्रमांक 16, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।। *(04)* हर्ष अंगारे उर्फ छोटू, उम्र 20 वर्ष, पिता चंद्रहास अंगारे, निवासी टिकरापारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।। *(05)* रूद्रेश प्रताप साहू, उम्र 29 वर्ष, पिता स्व. राजेश साहू,निवासी रिसाईपारा पश्चिम, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)। *जब्ती एवं वैधानिक कार्यवाही* पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बांस के डंडे जब्त किए गए। गिरफ्तार सभी 05 आरोपियों को विधिवत माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय, धमतरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। *धमतरी पुलिस की अपील* धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की हिंसा, हथियारों का प्रदर्शन, जबरन घर में प्रवेश अथवा किसी को भयभीत करने जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। असामाजिक एवं कानून-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमतरी पुलिस - शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध।
धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूर्ण करें, किसानों को न हो किसी प्रकार की असुविधा : कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज उपार्जन केन्द्रों में तौल, बारदाना, बिजली, इंटरनेट एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को फसल सुरक्षा के लिए करें जागरूक, ग्रामीण अमले के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाएं सलाह धमतरी, 26 अक्टूबर 2026। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि किसानों को उपज विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त बारदाना, सुचारु तौल व्यवस्था, कंप्यूटर, बिजली एवं इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। धान की गुणवत्ता जांच, तौल, भंडारण और परिवहन की प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संचालित हो। किसानों को उनकी उपज के विक्रय एवं भुगतान संबंधी प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी जाए तथा उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री वसंत कुर्राम ने धान खरीदी प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी पहलुओं तथा बारदाना उपलब्धता सहित अन्य तैयारियों की जानकारी दी। कलेक्टर ने सहकारी बैंक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं विपणन संघ के अधिकारियों को किसानों के पंजीयन, धान की तौल, अभिलेख संधारण और भंडारण संबंधी कार्यों में पूरी सावधानी बरतने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने देने के निर्देश दिए। संभावित वर्षा को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतें किसान बैठक में मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों एवं फसलों की सुरक्षा की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुरूप किसानों को संभावित वर्षा के मद्देनजर आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाए। उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा किसानों को समय पर कृषि सलाह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए पकने की अवस्था में पहुंच चुकी धान, दलहन एवं तिलहन फसलों की कटाई मौसम अनुकूल होने तक, जहां संभव हो, दो से चार दिन के लिए टालने की सलाह किसानों को दी जाए। जिन किसानों ने फसल की कटाई कर ली है, वे कटी हुई उपज को जल्द से जल्द सुरक्षित एवं ढके हुए स्थान पर रखें। खुले स्थानों में रखी फसल को तिरपाल अथवा अन्य उपयुक्त साधनों से ढंककर सुरक्षित किया जाए, ताकि वर्षा से उपज को नुकसान न हो। उन्होंने खेतों में जलभराव की स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने, निचले खेतों पर विशेष ध्यान देने तथा फसलों की नियमित निगरानी करने की सलाह देने को कहा। कीट या रोग के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से परामर्श लेकर ही उचित कीटनाशक अथवा कवकनाशक का उपयोग किया जाए। वर्षा की संभावना के दौरान अनावश्यक छिड़काव से बचने और मौसम की स्थिति अनुकूल होने पर ही कृषि कार्य करने के संबंध में भी किसानों को जागरूक किया जाए। ग्रामीण अमले के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचे कृषि सलाह कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि किसानों तक मौसम संबंधी चेतावनी एवं कृषि सलाह पहुंचाने के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमले के साथ पटवारी, ग्राम सचिव तथा अन्य ग्रामीण कर्मचारियों का सहयोग लिया जाए। ग्राम स्तर पर किसानों को संभावित वर्षा, फसल कटाई, उपज के सुरक्षित भंडारण और खेतों से पानी की निकासी के संबंध में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि समय पर मिलने वाली सूचना से किसानों को संभावित नुकसान से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी की तैयारियों और मौसम के मद्देनजर कृषि संबंधी सावधानियों—दोनों विषयों पर गंभीरता से कार्य करें। विभागीय समन्वय, नियमित निरीक्षण और समयबद्ध कार्यवाही के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि धान उपार्जन व्यवस्था सुचारु रहे तथा किसानों की फसलों एवं उपज की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम समय पर उठाए जा सकें।
*चक्रवाती तूफान की आशंका के मद्देनजर दंतेवाड़ा जिले में 27 अक्टूबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) *कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन लिया गया निर्णय* दंतेवाड़ा, 26 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में खराब मौसम, तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 27 अक्टूबर 2026 को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, प्रतिकूल मौसम के दौरान बच्चों एवं अन्य हितग्राहियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 27 अक्टूबर को बंद रहेंगे। संबंधित परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को आंगनबाड़ी केंद्रों में उपल
गुलाबसिंह राठौर ने संभाला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के जिला विपणन अधिकारी का दायित्व, विभागीय अमले ने किया स्वागत
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ गुलाबसिंह राठौर ने संभाला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के जिला विपणन अधिकारी का दायित्व, विभागीय अमले ने किया स्वागत शीतल भोई का महासमुंद जिला विपणन अधिकारी के पद पर हुआ स्थानांतरण सारंगढ़–बिलाईगढ़, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत श्री गुलाबसिंह राठौर ने सोमवार को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के नए जिला विपणन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। जिला विपणन कार्यालय पहुंचने पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रशासनिक कार्यव्यवस्था के तहत हुआ स्थानांतरण उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक कार्यव्यवस्था के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे। आदेश के अनुसार गरियाबंद जिले में जिला विपणन अधिकारी के पद पर कार्यरत सहायक प्रबंधक श्री गुलाबसिंह राठौर को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में जिला विपणन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, यहां पदस्थ निवर्तमान जिला विपणन अधिकारी एवं उपप्रबंधक श्री शीतल भोई का स्थानांतरण महासमुंद जिले में जिला विपणन अधिकारी के पद पर किया गया है। विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन पर रहेगा जोर पदभार ग्रहण करने के बाद श्री राठौर ने कार्यालयीन गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उनके नवीन दायित्व में जिले में सहकारी विपणन संघ से संबंधित कार्यों का सुचारू संचालन, विभागीय समन्वय तथा राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री राठौर का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। श्री राठौर ने भी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान लेखा अधिकारी श्री मनोज कुमार साहू, वरिष्ठ सहायक श्रीमती बबली राय, क्षेत्र सहायक सुश्री लीना मानिकपुरी, श्री टीकाराम राठौर एवं श्री व्यास देव साहू सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।
खबर का असर बालक सुरक्षित मिल गया है आप सभी के सहयोग के लिए हृदय से आभार
खबर का असर बालक सुरक्षित मिल गया हैआप सभी के सहयोग के लिए हृदय से आभार रिपोर्टर किरण नायक हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ नाम: भावेश नायकपिता का नाम: श्री टिकेश्वर नायकउम्र: 16 वर्षनिवासी: ग्राम खैरा, पोस्ट सोनपुर*थाना: सलीहा, जिला: बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से लापता बालक भावेश नायक का पता चल गया है। वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपने परिवार के पास वापस आ चुके हैं। बालक की खोज में सहयोग करने वाले, सूचना साझा करने वाले एवं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करने वाले सभी नागरिकों, शुभचिंतकों और विशेष रूप से हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज की पूरी टीम को उनके परिवार की ओर से हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया । आप सभी के सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। विशेष अनुरोध: कृपया पूर्व में प्रसारित गुमशुदगी की सूचना एवं पोस्टर को आगे साझा न करें। इस नई सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि सभी लोगों तक सही जानकारी पहुँच सके। -- भावेश नायक के परिजन
जगदलपुर: सील गोदाम से 1300 बोरी यूरिया गायब, 3 महीने बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर: सील गोदाम से 1300 बोरी यूरिया गायब, 3 महीने बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं जगदलपुर। नानगुर ब्लॉक स्थित एक निजी कृषि केंद्र के सील बंद गोदाम से बड़ी मात्रा में सरकारी खाद गायब होने का मामला सामने आया है। तीन महीने बीत जाने के बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। विभाग ने एफआईआर तो दर्ज करा दी है, लेकिन जांच की रफ्तार बेहद धीमी है। क्या है पूरा मामला? कृषि विभाग ने अनियमितता की शिकायत के बाद नानगुर के अनन्या कृषि केंद्र के गोदाम को कलेक्टर के आदेश पर सील किया था। जब बाद में स्टॉक की जांच की गई तो रिकॉर्ड और मौके पर रखी खाद में भारी अंतर मिला। रिकॉर्ड में जहाँ करीब 1300 बोरी यूरिया और 2 टन पोटाश होना था, मौके पर सिर्फ 25 बोरी यूरिया ही मिली। निगरानी पर उठ रहे सवालइतनी बड़ी मात्रा में खाद कहाँ गई, इसका जवाब अब तक किसी के पास नहीं है। सवाल ये भी है कि सील गोदाम की निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी? बताया जा रहा है कि सील करने के बाद करीब 12 दिनों तक गोदाम की नियमित निगरानी नहीं की गई, इसी बीच खाद गायब हो गई। प्रशासन ने 23 जून की रात को केंद्र संचालक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की थी। इस मामले में उप संचालक कृषि राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि विभागीय जांच के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। लेकिन एफआईआर के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी न होने से किसानों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
शरद पूर्णिमा में शामिल हुए विधायक
शरद पूर्णिमा में शामिल हुए विधायक हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 26/10/2026देवराम चौहान आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिछिया में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर अत्री मुनि बाबा जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की ।
डिंडोरी*- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ के अंतर्गत अहम बैठक आहूत किया गया था
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ मुंगेली जिला ब्रेकिंग न्यूज़ *डिंडोरी*- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ के अंतर्गत अहम बैठक आहूत किया गया था जिसमें 29 अक्टूबर को मुंगेली में महा धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के संदर्भ में अधिक से अधिक जनसंख्या जाने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें सभी कांग्रेस के जाबाज़ सिपाही पदाधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर जिला कांग्रेस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुंगेली का संकल्प लिया गया,, बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री थानेश्वर साहू जी, संगठन प्रभारी श्री अरुण कुलमित्र जी, ब्लाक अध्यक्ष राम स्वरूप श्याम जी, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री राम प्रकाश यादव जी, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अभिलाष जायसवाल जी, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रेशम घृतलहरे, ओबीसी ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, पुरुषोत्तम मार्को, श्याम सुंदर शांडिल्य, संजीव शर्मा, राकेश रजक, जाकिर हुसैन, संतोष राज, गजेंद्र रात्रे, संदीप मरावी, रामशरण खांडेकर, लखन कश्यप, सोहन वर्मा प्रकाश वैष्णव, निहोरा कश्यप, रमेश कश्यप, मुकेश जायसवाल,भीखू, संतोष डडसेना, अजीत केराम, भागवत ढीमर, बिंदु यादव, देवी patre, सगीरा खान, महावीर राजपूत, मनोज कोलम, दफे खान, दूरजन जायसवाल, नीलू जायसवाल, दुष्यन्त लोनिया परण लोनिया, रामेश्वर ध्रुव, राज कुमार saakat, शिव पटेल, अमित खत्री, भागीरथी जायसवाल, दिनेश घृतलहरे, दिलीप बंजारे,बूथ अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
रामचण्डी दिवस पर सेवा कार्य में जुटे स्काउट्स-गाइड्स
रामचण्डी दिवस पर सेवा कार्य में जुटे स्काउट्स-गाइड्स हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 26/10/2026किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर गड़फुलझर स्थित श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर परिसर में आयोजित रामचण्डी दिवस एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन में हाई स्कूल बरौली के स्काउट्स-गाइड्स ने सेवा, अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए योगदान दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा, भोग-भंडारे में भोजन वितरण, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पेयजल उपलब्ध कराने जैसे कार्यों में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्काउट्स-गाइड्स की इस सेवाभावी भूमिका ने मानव सेवा के महत्व को रेखांकित किया। शनिवार को कोलता समाज की ओर से गड़फुलझर में रामचण्डी दिवस के अवसर पर वृहद वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता के इस आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना महत्वपूर्ण रहा। ऐसे में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवकों ने जिम्मेदारी के साथ सेवा कार्यों में सहयोग किया। स्थानीय संघ बसना अंतर्गत हाई स्कूल बरौली के स्काउट मास्टर गुरदेव प्रधान और गाइड कैप्टन सविता सुमन के मार्गदर्शन में स्काउट्स-गाइड्स ने व्यवस्थाओं में भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से भोजन एवं भोग-प्रसाद प्राप्त करने में सहयोग दिया। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। पेयजल उपलब्ध कराने सहित अन्य आवश्यक सेवाओं में भी उनकी सहभागिता रही। कोलता समाज के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता कमलेश साहू ने बताया कि समाज की ओर से राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही विकासखंड सचिव विवेक दास से चर्चा की।
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 28-29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 28-29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान बढ़ाएगा बारिश की गतिविधियां, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए जारी की मौसम आधारित कृषि सलाह रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 28 और 29 अक्टूबर को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। संभावित बारिश को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि सलाह जारी की है। विश्वविद्यालय ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं और अपनी फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। चक्रवाती तूफान से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अगले कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि वे वर्षा की स्थिति के अनुसार कृषि कार्यों में आवश्यक बदलाव करें। खेतों में जलभराव की स्थिति से बचाव के उपाय अपनाएं तथा फसलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान और कृषि विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही आवश्यक कदम उठाएं। मौसम को ध्यान में रखकर करें कृषि कार्य आगामी दिनों में संभावित बारिश को देखते हुए किसानों के लिए जरूरी है कि वे खेतों की स्थिति पर नजर रखें और फसलों को नुकसान से बचाने के लिए पहले से तैयारी करें। समय रहते सावधानी बरतने से बारिश के कारण होने वाली संभावित क्षति को कम करने में मदद मिल सकती है।
ग्राम घुटकू के महामाया मंदिर में आज शरद पूर्णिमा पर्व का शुभ आयोजन
हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला घुटकू बिलासपुर छत्तीसगढ ग्राम घुटकू के महामाया मंदिर में आज शरद पूर्णिमा पर्व का शुभ आयोजन हुआ मंगलमय आरती के बाद शरद पूर्णिमा का प्रसाद वितरण किया गया ग्राम के सभी लोग बड़े उत्सुकता के साथ पूर्ण भक्तिमय होकर महामाया मंदिर गए थे, और मां से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रसाद ग्रहण किये l