Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

₹1,193 करोड़ के ग्लोबल टेंडर पर बवाल! 500 से ज्यादा छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर संकट, वाहन मालिक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ...

State Head • Oct 27, 2026

More Stories

दुर्गुकोंदल में आदिवासी छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव - विद्यालय में हड़कंप

दुर्गुकोंदल में आदिवासी छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव - विद्यालय में हड़कंप हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  कांकेर - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के अंतर्गत आने वाले बालिका आवासीय विद्यालय में घटना, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की कांकेर/दुर्गुकोंदल:  बस्तर कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय में एक आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शुरू की जांचमौके पर पहुंची दुर्गुकोंदल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्रा की मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हलचलघटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उत्तर बस्तर कांकेर में भी हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय अधीक्षक और वार्डन से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में यह आदिवासी बालिका आवासीय विद्यालय है जहां दूर-दराज के गांवों की छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। छात्रा की पहचान गोपनीय रखी गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले में आत्महत्या या अन्य कारणों को लेकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Oct 27, 2026 Read

CG- राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, इन लोगों के फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन…..

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 27/10/2026ब्लाक रिपोर्टर देवाराम चौहान रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है। बुजुर्गों सहित ऐसे हितग्राही, जिन्हें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होती है, वे नियमानुसार नॉमिनी (नामांकित व्यक्ति) अथवा ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने से यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है कि संबंधित हितग्राही को राशन नहीं मिल सकतारायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हितग्राहियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का प्रावधान किया गया है। यदि किसी पात्र हितग्राही का फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक मशीन में मैच नहीं होता है, तो उसे नियमानुसार अन्य माध्यमों से राशन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। विशेष रूप से बुजुर्गों एवं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में कठिनाई का सामना करने वाले हितग्राहियों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण बुजुर्गों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने संबंधी भ्रामक एवं अधूरी जानकारी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है। खाद्य नियंत्रक ने कहा है कि इस प्रकार के वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसे मामलों में नियमानुसार नामिनी (नामांकित व्यक्ति) के माध्यम से अथवा ओटीपी (OTP) आधारित प्रमाणिकरण के जरिए से राशन प्राप्त करने की सुविधा हो सकती है। अतः फिंगर प्रिट मिलान न होने मात्र से यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं कि संबंधित हितग्राही को राशन नहीं मिल सकता।रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हितग्राहियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का प्रावधान किया गया है। यदि किसी पात्र हितग्राही का फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक मशीन में मैच नहीं होता है, तो उसे नियमानुसार अन्य माध्यमों से राशन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। विशेष रूप से बुजुर्गों एवं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में कठिनाई का सामना करने वाले हितग्राहियों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण बुजुर्गों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने संबंधी भ्रामक एवं अधूरी जानकारी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है। खाद्य नियंत्रक ने कहा है कि इस प्रकार के वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसे मामलों में नियमानुसार नामिनी (नामांकित व्यक्ति) के माध्यम से अथवा ओटीपी (OTP) आधारित प्रमाणिकरण के जरिए से राशन प्राप्त करने की सुविधा हो सकती है। अतः फिंगर प्रिट मिलान न होने मात्र से यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं कि संबंधित हितग्राही को राशन नहीं मिल सकता।

Oct 27, 2026 Read

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के रंग-रोगन और सफाई की मांग, सेनानी 11 बजे सौंपेंगे ज्ञापन

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के रंग-रोगन और सफाई की मांग, सेनानी 11 बजे सौंपेंगे ज्ञापन   महासमुंद। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के रंग-रोगन और परिसर की साफ-सफाई सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर सेनानी संगठन के सदस्य मंगलवार को महासमुंद कलेक्टर परिसर में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन ने सभी सेनानियों से सुबह 11 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।   स्थापना दिवस से पहले प्रतिमा की स्थिति सुधारने की मांग संगठन के सदस्यों का कहना है कि आगामी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का रंग-रोगन कराने और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेशवासियों की पहचान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक हैं। इसलिए उनकी प्रतिमा का उचित रखरखाव किया जाना चाहिए। सभी सेनानियों से एकजुट होने की अपील संगठन की ओर से जारी संदेश में सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हों। सदस्यों से कहा गया है कि संगठन के कार्यों में भागीदारी केवल समूह से जुड़े रहने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरत के समय सक्रिय रूप से योगदान देना भी जरूरी है। संगठन ने यह भी कहा कि जो सदस्य किसी जरूरी कारण से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते, वे समूह में अपनी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट रूप से बताएं, ताकि सभी सदस्यों के बीच आपसी संवाद और समन्वय बना रहे। तीन मुद्दों को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन सेनानी संगठन के अनुसार, मंगलवार सुबह 11 बजे महासमुंद कलेक्टर परिसर में तीन मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। हालांकि, उपलब्ध संदेश में तीनों मांगों का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है। संगठन ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विषयों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। हमर प्रदेश | hamarpradeshcg.com santandas manikpuri - state reporter (hamarpradeshcg.com) 9329178779

Oct 26, 2026 Read

CISF DIG चंदन झा से मिले भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, BSP गेटों की समस्याओं पर हुई चर्चा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के विभिन्न गेटों पर ट्रक एवं ट्रेलर के आवागमन में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने CISF मुख्यालय, भिलाई में DIG श्री चंदन झा से मुलाकात की। इस दौरान वाहनों के सुचारु आवागमन और ट्रांसपोर्टरों को हो रही परेशानियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।   बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू जी’ ने BSP के विभिन्न गेटों पर VTS, सर्वर तथा वाहनों की IN-OUT प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इन तकनीकी एवं परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण परिवहन व्यवस्था में होने वाली परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया।   समस्याओं के निराकरण पर हुई चर्चा   बैठक का मुख्य उद्देश्य प्लांट के गेटों पर आ रही समस्याओं का समाधान करना, वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाना और ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा करना रहा। अधिकारियों के साथ समस्याओं के निराकरण के संभावित उपायों पर चर्चा की गई।   इस अवसर पर CISF कमांडेंट श्री कुंवर बहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।   एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे उपस्थित   बैठक में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से महासचिव श्री मलकीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी, संरक्षक श्री महेंद्र सिंह, श्री बलजिंदर सिंह तथा सचिव श्री शाहनवाज़ कुरैशी उपस्थित रहे।   एसोसिएशन ने परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष विषयों को प्रमुखता से रखा।   भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ट्रांसपोर्टरों के हित में सदैव प्रतिबद्ध।   **हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़**

Oct 26, 2026 Read

450 से अधिक अंगदान और देहदान संकल्पकर्ताओं का सम्मान, महादानियों को राजकीय सम्मान देने की उठी मांग

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार  भिलाई। मानवता और जनसेवा के क्षेत्र में अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सर्वधर्म सेवा संस्था द्वारा सोमवार को सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान केंद्र एवं चिकित्सालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंगदान और देहदान का संकल्प लेने वाले 450 से अधिक महादानियों को सम्मानित किया गया।   समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार धाबर्डे तथा बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव परविंदर सिंह ग्रेवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने संकल्पकर्ताओं को फूल-माला, सम्मान-पत्र और डोनर कार्ड भेंट कर उनके मानवीय निर्णय के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रतीक भोई, महासचिव राकेश रत्नाकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।   महादानियों के योगदान को किया गया सम्मानित   समारोह में जी.वी. शेषाद्री, जी. पद्मा, एम. मल्लिकार्जुन, वरालक्ष्मी, ऐ.वी. रमन्ना, मुरली कृष्ण, छवि लाल गुप्ता, गायत्री डोटे, मेहतरीन बाई सूर्यवंशी एवं सहस राम साहू (देहदान), हिमा देवांगन (अंगदान) और घनश्याम पांडे (नेत्रदान) सहित अन्य संकल्पकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।   मरणोपरांत राजकीय सम्मान देने की मांग   संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक लगभग 450 से अधिक लोगों को अंगदान एवं देहदान के लिए संकल्पित किया जा चुका है। संस्था का उद्देश्य समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है।   संस्था लंबे समय से मांग कर रही है कि अंगदान एवं देहदान करने वाले महादानियों को मरणोपरांत राजकीय सम्मान प्रदान किया जाए। इस संबंध में हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी निवेदन किया गया है।   1 से 27 नवंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान   संस्था ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर से 27 नवंबर तक अध्यक्ष प्रतीक भोई के नेतृत्व में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से अंगदान और देहदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।   अभियान का समापन 27 नवंबर को भव्य कार्यक्रम के साथ होगा। संस्था का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के महत्व से अवगत कराना और समाज में मानवता एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  

Oct 26, 2026 Read

दुर्ग में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 200 से अधिक नए पोल और 10 ट्रांसफार्मर लगेंगे

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर 1.38 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति   दुर्ग। दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों और नई विकसित हो रही बस्तियों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर बड़ी स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विस्तार कार्यों के लिए 1.38 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।   इस योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक नए विद्युत पोल और 10 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा बिजली लाइनों के विस्तार और आवश्यकतानुसार विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्य भी किए जाएंगे।   नई बस्तियों और कॉलोनियों को मिलेगा लाभ   शहर की नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली के खंभे लगाने तथा विद्युत लाइनों का विस्तार करने की मांग नागरिकों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।   इसके बाद विभागीय इंजीनियरों द्वारा संबंधित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इन कार्यों के पूरा होने से बिजली कनेक्शन और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।   10 नए ट्रांसफार्मर से कम होगी लोड की समस्या   स्वीकृत कार्यों के तहत 10 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली के अत्यधिक लोड की समस्या कम करने और आपूर्ति को अधिक सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी। वहीं, नई कॉलोनियों में विद्युत लाइन विस्तार होने से रहवासियों को लंबे समय से हो रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।   मंत्री गजेन्द्र यादव ने नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी जोन के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार   मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के आउटर क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रही कॉलोनियों में विद्युत लाइन विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को बेहतर बिजली सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना के विकास के लिए स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  

Oct 26, 2026 Read

बिलासपुर पुलिस को मिली नई सौगात: DGP अरुण देव गौतम ने नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का किया लोकार्पण

    ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    सिविल लाइन में नया CSP कार्यालय, पचपेड़ी में थाना भवन और ई-मालखाना तथा रतनपुर में ई-मालखाने की सुविधा शुरू   बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस अधोसंरचना को मजबूत बनाने और पुलिस की कार्यप्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी एवं व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने रतनपुर थाना निरीक्षण के दौरान जिले में निर्मित नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण किया।   इन नवीन भवनों और सुविधाओं का हुआ लोकार्पण   पुलिस महानिदेशक द्वारा लोकार्पित प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं—   1. सिविल लाइन स्थित CSP कार्यालय का नवीन भवन। 2. पचपेड़ी में नवीन थाना भवन एवं ई-मालखाना। 3. रतनपुर में नवीन ई-मालखाना।   इन सुविधाओं के शुरू होने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा। साथ ही, आम नागरिकों को पुलिस सेवाएं अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।   ई-मालखाने से बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही   नवीन ई-मालखाना व्यवस्था से पुलिस द्वारा जब्त संपत्ति और विभिन्न आपराधिक प्रकरणों से संबंधित सामग्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संधारित करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा अभिलेखों के प्रबंधन, सामग्री की निगरानी और जवाबदेही को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।   SSP रजनेश सिंह के प्रयासों से जिले को मिलीं महत्वपूर्ण सुविधाएं   बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में पुलिस अधोसंरचना के विकास और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।   इन प्रयासों के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, CSP कार्यालय, IUCA कार्यालय, बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई, पचपेड़ी थाना, केन्दा चौकी, SDOP/CSP आवासीय भवन तथा अधिकारी-कर्मचारी आवासीय भवन सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयों एवं सुविधाओं की सौगात जिले को मिली है। इनमें से कई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि अन्य पर कार्यवाही जारी है।   जिले में और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन   लोकार्पण के अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बिलासपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।   इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, SDOP कोटा नुपुर उपाध्याय सहित संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  

Oct 26, 2026 Read

PM मोदी के दिवंगत पिता पर कथित टिप्पणी को लेकर गरियाबंद में भाजयुमो का प्रदर्शन, खड़गे का पुतला दहॉन

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में आयोजित एक सभा के दौरान की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला गरियाबंद ने जोरदार प्रदर्शन किया।   भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित तिरंगा चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के प्रति नाराजगी जताई और मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।   *राजनीतिक विरोध में मर्यादा जरूरी : दीपक साहू*   प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं। विपक्ष को सरकार की नीतियों का विरोध करने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के निजी जीवन अथवा परिवार को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है और ऐसी टिप्पणियां राजनीतिक संवाद की गरिमा को प्रभावित करती हैं।   दीपक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं और उनके परिवार से संबंधित विषयों पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। राजनीतिक बहस नीतियों, विकास और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए। युवा मोर्चा ऐसी टिप्पणियों का विरोध करता है और सार्वजनिक मंचों से जिम्मेदारीपूर्वक बयान देने की अपेक्षा करता है।   *भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी*   जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के आचरण पर भी नजर रखती है। ऐसे में नेताओं को अपनी भाषा और वक्तव्यों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत टिप्पणियों तक सीमित करने के बजाय जनहित के मुद्दों पर स्वस्थ बहस को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।   जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने कांग्रेस अध्यक्ष की कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक मंचों से दिए जाने वाले बयानों में शब्दों का चयन सोच-समझकर किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व राजनीतिक परिस्थितियों और जनाधार में आ रही गिरावट को लेकर असहज है। लोकतंत्र में किसी भी दल को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन यह स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ जुड़ी है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणियों के बजाय जनसमस्याओं, विकास और देशहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होनी चाहिए।   *तिरंगा चौक पर जुटे कार्यकर्ता*   कांग्रेस अध्यक्ष के कथित बयान के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को एक-दूसरे की विचारधारा और नीतियों का विरोध करने का अधिकार है, लेकिन संवाद में शालीनता बनाए रखना लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए आवश्यक है। सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने से राजनीतिक संवाद अधिक सार्थक बनता है।   *प्रदर्शन में ये रहे उपस्थित*   इस विरोध प्रदर्शन में गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित पारख सहित राधेश्याम सोनवानी, संजय सोनकर, गौतम शर्मा, शीतल सिंह, मोहनिस ठाकुर, आकाश सिंह राजपूत, ओंकार साहू, बादल साहू, रवि साहू, आयुष तिवारी, सोमेश्वर साहू, सूरज सिंह, मयंक सोनी, सोनू यादव, लालजी साहू, श्रेयांश शर्मा, हर्ष देवांगन, पीयूष सिंह, देवेश भन्दैलुकार, लोकेश सिन्हा, सोनू यादव, सूरज बीसी, प्रखर राजपूत, वेश राठौर,सर्जेव राव सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष के कथित बयान के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राजनीतिक संवाद में शालीनता, संयम और सार्वजनिक जीवन की गरिमा बनाए रखने की मांग की

Oct 26, 2026 Read

अयोध्या में रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर खिले श्रद्धालुओं के चेहरे, 330 से अधिक लोगों को मिला तीर्थ यात्रा का लाभ

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   अयोध्या में रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर खिले श्रद्धालुओं के चेहरे, 330 से अधिक लोगों को मिला तीर्थ यात्रा का लाभ   श्री रामलला तीर्थ दर्शन योजना से पूरी हुई वर्षों पुरानी मनोकामना, यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने साझा किए भावुक अनुभव   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 26 अक्टूबर 2026। किसी की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई, तो किसी के लिए भगवान श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन जीवन का अविस्मरणीय पल बन गए। छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना जिले के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक संतुष्टि का माध्यम बन रही है। योजना के तहत सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 30 श्रद्धालु 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिवसीय तीर्थ यात्रा कर अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वापस लौट आए हैं। जिले में अब तक 330 से अधिक श्रद्धालु इस योजना का लाभ ले चुके हैं।   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के अंतर्गत चयनित श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थित तरीके से तीर्थ यात्रा पर भेजा गया था। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया था।   यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी किया। यात्रा में आवागमन, भोजन और दर्शन सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।   वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, भावुक हुए मनोहर लाल साहू   पवनी निवासी श्री मनोहर लाल साहू के लिए यह यात्रा बेहद खास रही। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें रेलगाड़ी से दूसरे राज्य जाकर भगवान श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।   उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से उनकी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी हुई है। यात्रा के दौरान आवागमन, भोजन और दर्शन की व्यवस्थाएं अच्छी रहीं, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। श्री साहू ने निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।   निःशुल्क यात्रा से वृंदा यादव को मिला दर्शन का सौभाग्य   सारंगढ़ निवासी श्रीमती वृंदा यादव ने अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क यात्रा के कारण उन्हें बिना किसी आर्थिक बोझ के देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का अवसर मिला।   श्रीमती यादव के अनुसार, यात्रा के दौरान भोजन, आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था थी। उन्होंने इस योजना को श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी बताते हुए राज्य शासन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।   वरिष्ठ नागरिकों की आस्था को मिल रहा सहारा   श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना ऐसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से स्वयं तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना वर्षों से संजोई गई धार्मिक इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्रदान कर रही है।   सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में योजना के माध्यम से अब तक 330 से अधिक नागरिकों को तीर्थ दर्शन का लाभ मिल चुका है। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के अनुभव इस बात को सामने लाते हैं कि ऐसी पहल लोगों को प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है।   श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किए जाने के अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी श्री विनय तिवारी सहि त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Oct 26, 2026 Read

एक माह में पूरे करने होंगे अधूरे प्रधानमंत्री आवास, लापरवाही पर होगी राशि वसूली

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   एक माह में पूरे करने होंगे अधूरे प्रधानमंत्री आवास, लापरवाही पर होगी राशि वसूली   बिलाईगढ़ जनपद सीईओ योगेश्वरी बर्मन ने सलिहा और धौराभाठा में किया निरीक्षण, हितग्राहियों को दी समय-सीमा में निर्माण पूरा करने की हिदायत   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 26 अक्टूबर 2026। ग्रामीण परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अपूर्ण आवासों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में आवास निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बिलाईगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती योगेश्वरी बर्मन ने ग्राम पंचायत सलिहा एवं धौराभाठा (सु) पहुंचकर निर्माणाधीन और अपूर्ण आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों को एक माह के भीतर आवास निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।   सलिहा में 378 आवास स्वीकृत, 69 अब भी अधूरे   ग्राम पंचायत सलिहा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुल 378 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 309 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 69 आवास अभी भी अपूर्ण हैं। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ ने शेष आवासों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।   उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए। इसके लिए हितग्राहियों, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों और संबंधित विभागीय अमले को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा, ताकि निर्धारित समय-सीमा में सभी अपूर्ण आवास पूरे किए जा सकें।   हितग्राहियों के घर पहुंचकर जानी निर्माण की स्थिति   जनपद सीईओ श्रीमती योगेश्वरी बर्मन ने सलिहा और धौराभाठा (सु) में हितग्राहियों के घर पहुंचकर आवास निर्माण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चौपाल लगाकर हितग्राहियों से चर्चा की तथा निर्माण में देरी के कारणों और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली।   उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और आवास योजना से जुड़े कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपूर्ण आवासों की नियमित निगरानी करें। निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का समन्वय के साथ समाधान कराते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए।   समय पर आवास नहीं बना तो राशि वसूली की चेतावनी   निरीक्षण के दौरान श्रीमती बर्मन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और पक्का घर उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य पात्र परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसलिए स्वीकृत आवासों के निर्माण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।   उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूरा नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार राशि वसूली की कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने संबंधित अमले को निर्देश दिए कि हितग्राहियों से लगातार संपर्क बनाए रखें और निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें।   अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा   निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के विकासखंड समन्वयक श्री विद्यासागर साहू एवं तकनीकी सहायक श्री लकेश्वर महिलांगे उपस्थित रहे। इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंचगण और आवास हितग्राही भी मौजूद थे।   जिला प्रशासन का जोर है कि स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर पूरा हो, ताकि पात्र ग्रामीण परिवारों को जल्द से जल्द पक्के मकान का लाभ मिल सके। अब सलिहा सहित संबंधित ग्राम पंचायतों में अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए निगरानी और समीक्षा  पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Oct 26, 2026 Read

सारंगढ़ एसडीएम की जिम्मेदारी अब अपर कलेक्टर दशरथ सिंह राजपूत के पास

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सारंगढ़ एसडीएम की जिम्मेदारी अब अपर कलेक्टर दशरथ सिंह राजपूत के पास   कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार, उमेश कुमार साहू के स्थानांतरण के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 26 अक्टूबर 2026। सारंगढ़ अनुविभाग में प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने अपर कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत को एसडीएम सारंगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में 26 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश कुमार साहू का छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में स्थानांतरण किया गया है। शासन के निर्देशों के पालन में उन्हें 26 अक्टूबर को नवीन पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।   इसके बाद सारंगढ़ एसडीएम के दायित्वों के निर्वहन के लिए अपर कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।   इस नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सारंगढ़ अनुविभाग में राजस्व संबंधी मामलों, शासकीय कार्यों और आम नागरिकों से जुड़े प्रकरणों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, राजस्व सेवाओं और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।   अपर कलेक्टर दशरथ सिंह राजपूत अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ सारंगढ़ एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

Oct 26, 2026 Read

धमतरी के वनांचल में पर्यटन को मिल रहा नया विस्तार, जबर्रा में नाइट ट्रेक एवं कैंपिंग का आयोजन

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   तीन राज्यों के 11 शहरों से पहुंचे 46 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा; प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल   धमतरी। प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध वनांचल, जल संसाधनों और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध धमतरी जिले में पर्यटन की विविध संभावनाओं को विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जिले को ऐसे पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जहां पर्यटक प्रकृति, रोमांच, धार्मिक आस्था और स्थानीय संस्कृति का अनुभव एक साथ प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में गंगरेल क्षेत्र में जल पर्यटन एवं कयाकिंग जैसी गतिविधियों के साथ अब वनग्राम जबर्रा में नाइट ट्रेक एवं कैंपिंग का आयोजन किया गया। इससे जिले के वनांचल क्षेत्रों में प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाएं सामने आई हैं।      जिले के प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों को पर्यटन की संभावनाओं से जोड़ने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।   जबर्रा नाइट ट्रेक एवं कैंपिंग में तीन राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा   यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI) की धमतरी इकाई द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को वनग्राम जबर्रा में दो दिवसीय नाइट ट्रेक एवं कैंपिंग का आयोजन किया गया। धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने सिहावा चौक से अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन में तीन राज्यों के 11 शहरों से आए कुल 46 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   दो दिवसीय आयोजन के दौरान डोंगरी ट्रेकिंग, बेस कैंप में कैंपफायर तथा नदी और घने जंगलों के बीच रात्रिकालीन ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें 20 प्रतिभागियों ने रात्रिकालीन ट्रेक में हिस्सा लिया। दूसरे दिन 15 किलोमीटर लंबा ट्रैक्टर ट्रेल भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। प्रतिभागियों ने वनांचल के प्राकृतिक परिवेश के बीच रोमांचक गतिविधियों का अनुभव किया और आपसी सहयोग एवं टीम भावना के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।   शरद पूर्णिमा की चांदनी में अमृत खीर का आनंद   आयोजन में साहसिक गतिविधियों के साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का भी समावेश किया गया। शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में रात्रि 12 बजे प्रतिभागियों ने पारंपरिक ‘दिव्य अमृत खीर’ का आनंद लिया। प्रतिभागियों ने स्वयं नाश्ता तैयार कर सामूहिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता का परिचय भी दिया।   इस अवसर पर सुरक्षित भव फाउंडेशन के डॉ. संदीप धूपड़ ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता सत्र आयोजित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सुरक्षित आवागमन और यातायात नियमों के पालन के महत्व की जानकारी दी। स्थानीय समिति के सहयोग से आयोजित यह अभियान प्रमाण-पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।   गंगरेल से जबर्रा तक पर्यटन की विविध संभावनाएं     कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में गंगरेल जलाशय प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां जल पर्यटन एवं कयाकिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं, जबर्रा का प्राकृतिक वातावरण कैंपिंग, ट्रेकिंग और नेचर ट्रेल जैसी गतिविधियों के लिए संभावनाएं प्रस्तुत करता है। वनांचल में ऐसी गतिविधियों के आयोजन से पर्यटकों को प्रकृति के करीब समय बिताने और स्थानीय परिवेश को समझने का अवसर मिल सकता है।   जिले में सिहावा क्षेत्र का श्रृंगी ऋषि आश्रम, महानदी का उद्गम क्षेत्र, कर्णेश्वर महादेव मंदिर, रुद्रेश्वर मंदिर और मां अंगारमोती मंदिर सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल भी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इन स्थलों को बेहतर पर्यटक सुविधाओं, प्रमाणिक जानकारी और प्रभावी प्रचार-प्रसार से जोड़कर जिले में पर्यटन के विविध स्वरूपों को प्रोत्साहित किया जा सकता है।   स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर   पर्यटन गतिविधियों का विस्तार स्थानीय युवाओं और ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित करने में सहायक हो सकता है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय गाइड, कैंप प्रबंधन, भोजन व्यवस्था, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों से जुड़े व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलने की संभावनाएं हैं। इसके लिए स्थानीय समुदाय की भागीदारी, आवश्यक प्रशिक्षण और पर्यटकों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा।   वनांचल में पर्यटन गतिविधियों के संचालन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जैव विविधता की सुरक्षा को प्राथमिकता देना भी आवश्यक है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाने की संभावनाएं मजबूत होंगी।   जबर्रा में नाइट ट्रेक एवं कैंपिंग का आयोजन धमतरी जिले में साहसिक एवं प्रकृति आधारित पर्यटन की संभावनाओं को सामने लाने वाली पहल है। जिला प्रशासन, पर्यटन से जुड़े संगठनों और स्थानीय समुदाय के समन्वित प्रयासों से जिले की प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।      

Oct 26, 2026 Read