Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, राज्योत्सव, जनजातीय गौरव सप्ताह और धान खरीदी की तैयारियों के दिए निर्देश

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गà¤...

State Head • Oct 27, 2026

More Stories

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें, हितग्राहियों को पात्रतानुसार लाभान्वित करने के दिए निर्देश*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद    नागरिकों ने एग्रीस्टेक, पीएम आवास की राशि, राशन कार्ड सहित छात्रावास निर्माण के संबंध में कलेक्टर को सौंपे आवेदन   *गरियाबंद, 27 अक्टूबर 2026/* कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनदर्शन में उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   आज के जनदर्शन में कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।   जनदर्शन में ग्राम फुलझर निवासी श्री अंतुराम भुंजिया ने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारी को उनके आवेदन का शीघ्र निराकरण करने को कहा। इसी प्रकार ग्राम नहरगांव के तोमेश पटेल ने राजस्व संबंधी, ग्राम खैरझिटी के लच्छुराम ने पीएम आवास की द्वितीय किस्त राशि दिलाने, ग्राम बेहराडीह के राजकुमार ध्रुव ने बिजली बिल के संबंध में, गरियाबंद के रेमत राम ने पीएम आवास दिलाने के लिए, ग्राम बिन्द्रानवागढ़ के मोहन यादव ने राशन कार्ड में नॉमिनी जोड़ने, ग्राम मौहाभाठा के समस्त ग्रामवासियों ने प्री-मैट्रिक छात्रावास खोलने के संबंध में, ग्राम गोंदलबाहरा के लोकेश्वर पटेल ने पट्टा प्रदान करने के संबंध में आवेदन सौंपा।   इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Oct 27, 2026 Read

बस्तर दशहरा का समापन राजमहल परिसर में हर्ष फायरिंग और कलश यात्रा के साथ माता मावली को दी गई आत्मीय विदाई

बस्तर दशहरा का समापन राजमहल परिसर में हर्ष फायरिंग और कलश यात्रा के साथ माता मावली को दी गई आत्मीय विदाई हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ माता मावली की डोली और दंतेश्वरी माई के छत्र को दी विदाई जगदलपुर, 27 अक्टूबर 2026/ ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के 75 दिवसीय विशाल धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत समापन मंगलवार को माता मावली की डोली और मां दंतेश्वरी के छत्र की ससम्मान विदाई के साथ हुआ। जगदलपुर के राजमहल परिसर स्थित ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर में परंपरागत विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इसके उपरांत पुलिस के जवानों ने हर्ष फायरिंग कर माता को गरिमामयी सलामी दी। विदाई के इस पावन और भावुक क्षण में सिर पर कलश धारण किए महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ माता को अत्यंत आत्मीय विदाई दी, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।   माता की इस ऐतिहासिक विदाई यात्रा के लिए दंतेश्वरी मंदिर परिसर और विदाई मार्ग को लगभग डेढ़ क्विंटल गेंदे, गुलाब और बासंती फूलों की सुंदर पंखुड़ियों से सजाया गया था। डोली के प्रस्थान के समय उपस्थित जनसमुदाय और श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच माता पर गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्पवर्षा कर आस्था के साथ विदा किया। इस धार्मिक विधान में बेल और सागौन की लकड़ी से निर्मित करीब 15 साल पुरानी डोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसमें करीब चार किलो चांदी, दोनों ओर चांदी की प्रतिमाएं और 45 चांदी के गुब्बे जड़े हुए हैं।     परंपरा अनुसार बस्तर राजपरिवार के सदस्य श्री कमलचंद्र भंजदेव और श्रद्धालुओं ने माता की करीब 20 किलो वजनी डोली को कंधों पर उठाकर जिया डेरा तक पहुंचाया, जिसके बाद डोली और छत्र को दंतेवाड़ा के लिए विदा किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर पहुंचे दर्शनार्थियों को 76 किलो बूंदी और लड्डू से तैयार किए गए 5,000 से अधिक पैकेटों में प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही माता को विदाई रस्म के तहत 25 किलो चावल, 11 किलो दाल, घी, मसाले और श्रृंगार सामग्री भेंट स्वरूप अर्पित की गई। इस दौरान अनेक देवी-देवताओं की उपस्थिति में संपन्न हुए उक्त आयोजन के साथ ही बस्तर के इस अनूठे पारंपरिक पर्व का औपचारिक समापन हो गया। इस मौके पर राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा, सांसद बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति श्री महेश कश्यप, उपाध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति श्री बलराम मांझी सहित मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरीन, नाईक-पाईक और अन्य सदस्य समेत कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा हुए शामिल माता मावली  की डोली  और मां दंतेश्वरी के छत्र  के इस विदाई के दौरान राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि श्री गणेश शंकर मिश्रा बस्तर जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे हैं। इसके साथ ही बस्तर संभाग के आयुक्त पद पर भी पदस्थ रहे। उनके द्वारा बस्तर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहते हुए मावली माता की भव्य विदाई के लिए विशेष पहल किया गया, साथ ही यहां के सांस्कृतिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया था। माता मावली की विदाई कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करना इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Oct 27, 2026 Read

चेराकुर में नवनिर्मित आकर्षक आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

  चेराकुर में नवनिर्मित आकर्षक आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने ग्रामीणों को किया समर्पित     जगदलपुर, 27 अक्टूबर 2026/ ग्रामीण अंचल में बाल विकास, बेहतर पोषण और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मंगलवार को बस्तर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चेराकुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी  भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पूजा-अर्चना कर इस नवीन भवन को ग्रामीणों एवं नौनिहालों को समर्पित किया।           लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास, प्राथमिक शिक्षा और उत्तम पोषण की सबसे मजबूत आधारशिला होते हैं। उन्होंने कहा कि आकर्षक चित्रों, वर्णमाला व बाल-सुलभ आकृतियों से सुसज्जित इस नए भवन के बनने से नन्हे बच्चों को सुरक्षित, प्रेरणादायक व अनुकूल वातावरण मिलेगा। इससे केंद्र के संचालन सहित विभिन्न पोषण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सकेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट अधोसंरचना और जनसेवा के कार्य निरंतर प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Oct 27, 2026 Read

*'मंगोरा बाई' मकड़ी का भारत में पहला रिकॉर्ड गरियाबंद में दर्ज, छत्तीसगढ़ के लिए वैज्ञानिक उपलब्धि*

✍️*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद*   *गरियाबंद.* छत्तीसगढ़ के गरियाबंद वन परिक्षेत्र में जैव-विविधता पर हुए एक अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों को एक दुर्लभ ऑर्ब-वीवर मकड़ी मिली है, जिसका भारत में यह पहला रिकॉर्ड है। 'मंगोरा बाई (Mangora baii Mi & Li, 2021)' नाम की इस मकड़ी को पहली बार वर्ष 2021 में चीन में दर्ज किया गया था। अब गरियाबंद में इसकी मौजूदगी सामने आई है।   *गरियाबंद-देवभोग मार्ग पर मिली थी मकड़ी* शोधकर्ताओं के अनुसार यह मकड़ी गरियाबंद-देवभोग मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली थी। पहली नजर में यह सामान्य लगी, लेकिन शारीरिक बनावट के अध्ययन में इसकी पहचान अलग प्रजाति के रूप में हुई। पहचान के लिए टीम को करीब एक महीने तक वैज्ञानिक साहित्य और चीन में 2021 में प्रकाशित शोध का अध्ययन करना पड़ा।   इस मकड़ी की पहचान उसके अंडाकार उदर पर चौड़ी काली अनुप्रस्थ धारियां, काला सेफलोथोरैक्स और उदर के निचले भाग में चौड़ी अनुदैर्ध्य रेखा के आधार पर की गई।   *चार शोधकर्ताओं की टीम का शोध* यह अध्ययन छत्तीसगढ़ के विभिन्न कॉलेजों के शोधकर्ताओं ने किया है। टीम में डॉ. अविनाश आर. निचत, एम.वी.वी. शासकीय महाविद्यालय भखारा, डॉ. के.के. हैरिस और जशवंत नायक, शासकीय दूधाधारी बजरंग गर्ल्स पीजी कॉलेज रायपुर तथा हितेश कुमार वारते, श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर शामिल हैं। इस खोज को इंडियन जर्नल ऑफ नेचुरल साइंस ने 24 अक्टूबर को प्रकाशित किया है।   *वन्यजीव संरक्षण में छोटी प्रजातियों का भी बड़ा महत्व..* शोधकर्ताओं के इस संयुक्त प्रयास से गरियाबंद क्षेत्र की जैव-विविधता से संबंधित एक नई जानकारी वैज्ञानिक दस्तावेजों में दर्ज हुई है। यह भी स्पष्ट होता है कि स्थानीय स्तर पर होने वाले व्यवस्थित सर्वेक्षण छोटे जीवों की पहचान में बड़ा योगदान दे सकते हैं।   वन और वन्यजीव संरक्षण की चर्चा अक्सर बाघ, तेंदुआ, हाथी जैसे बड़े वन्यजीवों तक सीमित रह जाती है, लेकिन जंगल का पारिस्थितिकी तंत्र छोटे जीवों, कीटों और मकड़ियों के आपसी संबंधों से बनता है। मकड़ियां खाद्य श्रृंखला का हिस्सा हैं और कई प्रकार के कीटों की आबादी को नियंत्रित करती हैं।   ऑर्ब-वीवर समूह की मकड़ियां गोलाकार जाल बनाने के लिए जानी जाती हैं। इनकी पहचान और वितरण का अध्ययन स्थानीय पारिस्थितिकी को समझने में मददगार है।   *छत्तीसगढ़ के जंगलों में अभी कई संभावनाएं..* गरियाबंद में इस मकड़ी का पहला भारतीय रिकॉर्ड राज्य के वन क्षेत्रों में वैज्ञानिक सर्वेक्षणों की संभावनाओं को रेखांकित करता है। नियमित अध्ययन से कई प्रजातियों की मौजूदगी, उनके भौगोलिक विस्तार और प्राकृतिक आवासों से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं।   इस खोज से यह संकेत मिलता है कि जैव-विविधता के दस्तावेजीकरण के लिए केवल बड़े वन्यजीवों की निगरानी पर्याप्त नहीं है। छोटे जीवों और अकशेरुकी प्रजातियों पर केंद्रित अध्ययन भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। ऐसे शोध जंगलों की प्राकृतिक संपदा को बेहतर ढंग से समझने और उसके संरक्षण के लिए वैज्ञानिक आधार तैयार करने में मदद कर सकते हैं।   गरियाबंद में 'मंगोरा बाई' का दर्ज होना छत्तीसगढ़ के लिए एक उल्लेखनीय वैज्ञानिक उपलब्धि है।

Oct 27, 2026 Read

Fthg

Hnnjhg  

Oct 27, 2026 Read

मावली माता की विदाई रस्म में शामिल होने आए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की बस्तर राज परिवार के सदस्य  कमलचंद भंजदेव से की आत्मीय भेंट'

  'मावली माता की विदाई रस्म में शामिल होने आए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की बस्तर राज परिवार के सदस्य  कमलचंद भंजदेव से की आत्मीय भेंट' हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बस्तर कलेक्टर रहते हुए  गणेश शंकर मिश्रा ने परंपरा को दी थी भव्यता जगदलपुर, 27 अक्टूबर 2026/ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के सबसे भावुक और ऐतिहासिक पड़ाव माता मावली की विदाई के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा जगदलपुर पहुंचे। बस्तर राज परिवार के विशेष आग्रह और निमंत्रण पर पहुंचे  मिश्रा ने बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माता पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव से सोमवार को राजमहल में आत्मीय उपहार भेंट किए। इस दौरान दोनों के बीच बस्तर की समृद्ध लोक-संस्कृति परंपराओं के संरक्षण तथा अंचल के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से संवाद हुआ।              गणेश शंकर मिश्रा का बस्तर से एडमिनिस्ट्रेशन ही नहीं, बल्कि बेहद गहरा भावनात्मक और सांस्कृतिक नाता रहा है। उनके बस्तर कलेक्टर के कार्यकाल को आज भी जिले में एडमिनिस्ट्रेटिव दक्षता, जनसरोकार और सांस्कृतिक संरक्षण के स्वर्णिम दौर के रूप में स्मरण किया जाता है। मावली माता की विदाई की ऐतिहासिक रस्म को व्यापक जन-भागीदारी, गरिमा और भव्यता प्रदान करने में श्री मिश्रा ने कलेक्टर रहते हुए अग्रणी भूमिका निभाई थी। दशकों पुरानी इस परंपरा को कार्यक्षेत्र स्वरूप देने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और इस पारंपरिक पर्व को वैश्विक पटल पर विशेष पहचान दिलाने के लिए वे अनेक प्रभावी पहल की थीं, जिनकी स्मृतियां उनके इस प्रवास से बस्तरवासियों और दशहरा पर्व से जुड़े पारंपरिक स्थानों के बीच एक बार फिर ताजा होज्यं।          भेंट के दौरान राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने बस्तर की अनुपम लोक-संस्कृति, आदिम आस्था और जनजातीय मूल्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मावली माता की विदाई केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि यह बस्तरवासियों और आराध्य देवी-देवताओं के बीच अपूर्ण आस्था व आत्मीय रिश्तों का सजीव प्रमाण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य नीति आयोग के माध्यम से बस्तर के समग्र विकास, पर्यटन विस्तार और पारंपरिक संस्थाओं के संवर्धन के लिए निरंतर ठोस व दूरगामी नीतियां बनाना चाहेंगे, जिससे यहां की अनूठी पहचान सदैव अक्षुण्ण बनी रहे।

Oct 27, 2026 Read

*बगीचा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का विशाल धरना-प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गईं सैकड़ों महिलाएं*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा  अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मंच ने किया प्रदर्शन, बोलीं - सरकार ने वादा तोड़ा* बगीचा, जशपुर* छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के आह्वान पर आज बगीचा ब्लॉक में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच ने विशाल धरना प्रदर्शन किया।        > *आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़* > *प्रदेश के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का परिवार* बगीचा, ब्लॉक - बगीचा, जिला - जशपुर (छ.ग.)*   मंच से एक महिला नेता माइक पर अपनी बात रख रही है और सैकड़ों महिलाएं ध्यान से सुन रही हैं। यह दृश्य उनकी एकजुटता और आक्रोश दोनों को दर्शा रहा है।   *क्या हैं उनकी मांगें?* संयुक्त मंच की महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। उनकी प्रमुख मांगें हैं -   1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। 2. कार्यकर्ताओं को 32000 रुपये और सहायिकाओं को 22000 रुपये मानदेय दिया जाए। 3. मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्ण कार्यकर्ता बनाया जाए। 4. 62 वर्ष के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी की सुविधा दी जाए। 5. अनुकंपा नियुक्ति और बीमा सुविधा लागू की जाए। 6. सुपरवाइजर पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से की जाए।   *बगीचा ब्लॉक की सैकड़ों कार्यकर्ता हुईं शामिल* बगीचा ब्लॉक के समेली, बगीचा, कुर्रोग, बांसाझाल सहित दर्जनों गांवों से करीब 300 से अधिक कार्यकर्ता-सहायिकाएं इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि वे सुबह 10 बजे से शाम तक केंद्र बंद कर यहां धरने पर बैठी हैं, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषण आहार और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं बाधित हो रही हैं।   मंच से बोलते हुए एक कार्यकर्ता ने कहा, "हम गांव-गांव में सरकार की सभी योजनाओं - टीकाकरण, पोषण, सर्वे, चुनाव ड्यूटी तक में दिन-रात काम करती हैं, लेकिन हमें सिर्फ 6500 से 8000 रुपये मानदेय देकर छोड़ दिया जाता है। इस महंगाई में हमारा परिवार कैसे चलेगा? सरकार ने चुनाव से पहले हमसे वादा किया था, अब वादा पूरा करना होगा।"   *प्रशासन को सौंपा ज्ञापन* प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी संयुक्त मंच ने बगीचा एसडीएम और जनपद सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी।    इस हड़ताल के कारण बगीचा ब्लॉक के सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटका हुआ है।

Oct 27, 2026 Read

🚨 ALERT: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का खतरा, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर

बलौदाबाजार 27 अक्टूबर 2026  मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 50 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।   मुख्य खबर छत्तीसगढ़ /बलौदाबाजार  बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, तूफान के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव आया है और 27 से 29 अक्टूबर के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की आशंका जताई गई है।   प्रशासन हाई अलर्ट पर, कलेक्टरों को निर्देश तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सभी जिलों के अधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। निचले इलाकों और नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।   मौसम विभाग की चेतावनी: हवा की रफ्तार: प्रदेश में 50 से 80 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़/तेज हवाएं चलने की संभावना है।   बारिश का अलर्ट: राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में अति भारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है।   बिजली गिरने की आशंका: बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।   ⚠️ आम जनता के लिए जरूरी सावधानी (Advisory): सुरक्षित स्थानों पर रहें: तेज हवा और बारिश के दौरान पक्के मकानों में शरण लें।   पेड़ों और खंभों से दूर रहें: आंधी-तूफान के समय बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों या कच्चे ढांचों के नीचे खड़े न हों।   फसल और उपज को बचाएं: किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि कटी हुई फसल या मंडी में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों या तिरपाल से ढककर रखें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रखें: बिजली चमकने के दौरान टीवी, फ्रिज और मोबाइल चार्जिंग जैसे उपकरणों का इस्तेमाल बंद कर दें। सफर से बचें: बहुत जरूरी न हो तो तूफान और भारी बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें।     "छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' को लेकर बड़ी खबर! मौसम विभाग ने 27 से 29 अक्टूबर तक राज्य में भारी बारिश और 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। किसान भाई अपनी फसलों को बचाकर रखें और आंधी-तूफान के समय पेड़ों व बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल खड़े न हों। मौसम से जुड़ी हर सटीक और पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ!!   ✍️जिला रिपोर्टर प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

Oct 27, 2026 Read

युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ रिपोर्ट टेमन लाल ध्रुव गरियाबंद    गरियाबंद, 26 अक्टूबर 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक-सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल तथा अन्य विविध क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें राज्य स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना संचालित किया जा रहा है। युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस योजना में विभिन्न क्षेत्र जैसे- असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य एक युवा तथा एक स्वैच्छिक संगठन को (पुरस्कार राशि 2 लाख 50 हजार रुपये एवं 05 लाख रुपये), युवा रत्न सम्मान सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, दिव्यांजन सशक्तिकरण, कला एवं संगीत, लोककला में सम्मान किया जाएगा। योजना अंतर्गत प्रत्येक क्षेत्र में 01 युवा को 01 लाख रुपये पुरस्कार राशि के साथ पदक, एक प्रमाण पत्र, एक शॉल प्रदान की जायेगी। युवा रत्न सम्मान (महिला एवं बाल विकास) के पुरस्कार में केवल महिलाओं, बालिकाओं को ही प्रदान की जाएगी। एक श्रेणी का युवा रत्न सम्मान, किसी व्यक्ति संगठन, संस्था को एक से अधिक बार नहीं दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा आयु 15 से 29 वर्ष (जिस वित्तीय वर्ष के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाना है, उसके 01 अप्रैल को उसकी आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च में आयु 29 वर्ष से कम होना चाहिए) के बीच होना चाहिए। युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय कलेक्टर, खेल एवं युवा कल्याण, जिला गरियाबंद में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।

Oct 27, 2026 Read

आपातकालीन स्थिति में गरियाबंद जिला कंट्रोल रूम से करें संपर्क

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ रिपोर्ट टेमन लाल ध्रुव गरियाबंद    आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 07706-241288 पर करें फोन   गरियाबंद 26 अक्टूबर 2026/ जिले में किसी भी व्यक्ति को आपातकालीन परिस्थिति में सहायता की आवश्यकता होने पर जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07706-241288 पर संपर्क किया जा सकता है। अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे ने बताया कि आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर संपर्क करें और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। अपर कलेक्टर श्री डाहिरे ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सूचना और सहायता महत्वपूर्ण होती है। इसलिए जिले के नागरिक इस संपर्क नंबर को अपने पास सुरक्षित रखें तथा परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों के साथ भी साझा करें, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति समय रहते प्रशासन से सहायता प्राप्त कर सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। आपकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचना किसी की जान बचाने में मददगार हो सकती है।

Oct 27, 2026 Read

चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की   धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से आगामी दिनों में क्षेत्र में भारी वर्षा, तेज हवाएं तथा गरज-चमक के साथ मौसम प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जलाशयों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित भारी वर्षा, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र (कैचमेंट एरिया) से पानी की आवक बढ़ने तथा जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) से किसी भी समय अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।   27 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे की स्थिति में जलाशयों का विवरण   प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का वर्तमान जलस्तर 345.03 मीटर है, जबकि पूर्ण जलाशय स्तर (FRL) 348.70 मीटर निर्धारित है। यहां पानी की वर्तमान आवक 5,904 क्यूसेक तथा जीवित जलभराव क्षमता का उपयोग 59.53 प्रतिशत है।   इसी प्रकार, दुधावा बांध का वर्तमान जलस्तर 424.03 मीटर है, जबकि पूर्ण जलाशय स्तर 425.12 मीटर है। यहां पानी की आवक 209 क्यूसेक तथा जलभराव क्षमता 84.21 प्रतिशत दर्ज की गई है। मुरूमसिल्ली बांध की जीवित जलभराव क्षमता 90.72 प्रतिशत है। सौंदूर बांध का वर्तमान जलस्तर 469.71 मीटर है, जबकि पूर्ण जलाशय स्तर 471.065 मीटर है। यहां पानी की आवक 20 क्यूसेक और जलभराव क्षमता 82.73 प्रतिशत है।   नदी-नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील   संभावित वर्षा और जलाशयों से पानी छोड़े जाने की स्थिति को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी, नालों, पुल-पुलियों तथा जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को नदी-नालों में नहाने, मछली पकड़ने अथवा पानी के तेज बहाव को पार करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में आवागमन बिल्कुल न करें और न ही पानी के बहाव का जोखिम लेकर उसे पार करने का प्रयास करें।    निचले एवं बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले परिवार सतर्क रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें। नागरिक अपने परिवार के सदस्यों, बच्चों, वृद्धजनों और पशुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा बिजली के खंभों, पेड़ों और जर्जर भवनों से दूर रहें।    जलस्तर में अचानक वृद्धि होने की आशंका को देखते हुए नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम एवं जलाशयों की स्थिति से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित आपदा प्रबंधन दल को सूचित करें।सावधानी ही सुरक्षा है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।    

Oct 27, 2026 Read

बसना : गोविंद अस्पताल में लैब टेक्नीशियन मिला अनुपस्थित, बसना पैथोलॉजी लैब में गंभीर अनियमितताएं, अवलेडी अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ ने स्वयं को बताया चिकित्सक, बंसुला में मेडिकल स्टोर की आड़ में हो रहा था मरीजों का उपचार

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 27/10/2026 किरण नायक रिपोर्टर,बसना   जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने बसना क्षेत्र के निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैबों एवं मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एक. सिंह के नेतृत्व में गठित जांच दल ने विभिन्न संस्थानों में नर्सिंग होम एक्ट एवं शासन के स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन की जांच की।    निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिन पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जांच दल में सीएमएचओ, सहायक नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट), खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) तथा जिला समन्वयक (आयुष्मान भारत) शामिल रहे।   निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अस्पताल परिसर एवं वार्डों में साफ-सफाई का उच्च स्तर बनाए रखने तथा चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता, विनम्रता और शालीनता से व्यवहार करने की हिदायत भी दी।   निजी संस्थानों में मिलीं गंभीर अनियमितताएं   श्री गोविंद अस्पताल, बसना: निरीक्षण के दौरान अस्पताल की प्रयोगशाला में लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। प्रबंधन द्वारा भोजन अवकाश की जानकारी दिए जाने पर सीएमएचओ ने निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का नियमानुसार उपचार, आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा योजना संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।   बसना पैथोलॉजी लैब में निरीक्षण के दौरान लैब में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। उल्लेखनीय है कि इस लैब के विरुद्ध पूर्व में भी सील करने की कार्रवाई की जा चुकी है। जांच में पाया गया कि योग्य पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में जांचें की जा रही थीं तथा लैब को प्राप्त अनुमति के दायरे से बाहर की जांचें भी संचालित की जा रही थीं। इसके अतिरिक्त, लैब में तीन ऐसे कर्मी कार्यरत मिले, जो राज्य के अन्य संस्थानों में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ ने लैब संचालक को व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।   अवलेडी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थिएटर संचालित मिला तथा प्रसव के बाद कई महिलाएं भर्ती थीं। मौके पर केवल एक बीएचएमएस चिकित्सक उपस्थित मिले। जांच दल के अनुसार, चिकित्सकीय निगरानी एवं आवश्यक दस्तावेजी अनुमोदन के बिना रक्त चढ़ाने, नर्सिंग स्टाफ द्वारा स्वयं को चिकित्सक के रूप में प्रस्तुत करने तथा प्रसव एवं आपातकालीन सेवाओं में निर्धारित प्रोटोकॉल के उल्लंघन जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दवाओं के उपयोग में भी शासन के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की जानकारी सामने आई। अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।   साव मेडिकल, बंसुला में मेडिकल स्टोर की आड़ में अनधिकृत रूप से मरीजों का उपचार किए जाने की शिकायत पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कोई मरीज उपचाररत नहीं मिला, लेकिन दुकान में खुले इंजेक्शन, सिरिंज एवं अन्य चिकित्सीय सामग्री पाई गई। इस संबंध में संचालक से जवाब तलब करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।   सीएमएचओ ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैबों एवं मेडिकल स्टोरों के लिए निर्धारित नियमों, पंजीयन की शर्तों तथा स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने एवं पाई गई अनियमितताओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने अथवा अनियमितताएं जारी रहने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई तथा आवश्यकतानुसार संस्थान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित, बसना पैथोलॉजी लैब में गंभीर अनियमितताएं, अवलेडी अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ ने स्वयं को बताया चिकित्सक, बंसुला में मेडिकल स्टोर की आड़ में हो रहा था मरीजों का उपचार     जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने बसना क्षेत्र के निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैबों एवं मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एक. सिंह के नेतृत्व में गठित जांच दल ने विभिन्न संस्थानों में नर्सिंग होम एक्ट एवं शासन के स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन की जांच की।    निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिन पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जांच दल में सीएमएचओ, सहायक नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट), खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) तथा जिला समन्वयक (आयुष्मान भारत) शामिल रहे।   निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अस्पताल परिसर एवं वार्डों में साफ-सफाई का उच्च स्तर बनाए रखने तथा चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता, विनम्रता और शालीनता से व्यवहार करने की हिदायत भी दी।   निजी संस्थानों में मिलीं गंभीर अनियमितताएं   श्री गोविंद अस्पताल, बसना: निरीक्षण के दौरान अस्पताल की प्रयोगशाला में लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। प्रबंधन द्वारा भोजन अवकाश की जानकारी दिए जाने पर सीएमएचओ ने निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का नियमानुसार उपचार, आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा योजना संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।   बसना पैथोलॉजी लैब में निरीक्षण के दौरान लैब में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। उल्लेखनीय है कि इस लैब के विरुद्ध पूर्व में भी सील करने की कार्रवाई की जा चुकी है। जांच में पाया गया कि योग्य पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में जांचें की जा रही थीं तथा लैब को प्राप्त अनुमति के दायरे से बाहर की जांचें भी संचालित की जा रही थीं। इसके अतिरिक्त, लैब में तीन ऐसे कर्मी कार्यरत मिले, जो राज्य के अन्य संस्थानों में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ ने लैब संचालक को व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।   अवलेडी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थिएटर संचालित मिला तथा प्रसव के बाद कई महिलाएं भर्ती थीं। मौके पर केवल एक बीएचएमएस चिकित्सक उपस्थित मिले। जांच दल के अनुसार, चिकित्सकीय निगरानी एवं आवश्यक दस्तावेजी अनुमोदन के बिना रक्त चढ़ाने, नर्सिंग स्टाफ द्वारा स्वयं को चिकित्सक के रूप में प्रस्तुत करने तथा प्रसव एवं आपातकालीन सेवाओं में निर्धारित प्रोटोकॉल के उल्लंघन जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दवाओं के उपयोग में भी शासन के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की जानकारी सामने आई। अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।   साव मेडिकल, बंसुला में मेडिकल स्टोर की आड़ में अनधिकृत रूप से मरीजों का उपचार किए जाने की शिकायत पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कोई मरीज उपचाररत नहीं मिला, लेकिन दुकान में खुले इंजेक्शन, सिरिंज एवं अन्य चिकित्सीय सामग्री पाई गई। इस संबंध में संचालक से जवाब तलब करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।   सीएमएचओ ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैबों एवं मेडिकल स्टोरों के लिए निर्धारित नियमों, पंजीयन की शर्तों तथा स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने एवं पाई गई अनियमितताओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने अथवा अनियमितताएं जारी रहने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई तथा आवश्यकतानुसार संस्थान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

Oct 27, 2026 Read