छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ मुंगेली जिल...
More Stories
1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे उचित मूल्य दुकान संचालक
1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे उचित मूल्य दुकान संचालक हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर: मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर खबर की मुख्य बातें- बस्तर संभाग के सभी जिलों के संचालकों ने 1 नवंबर से हड़ताल का ऐलान- लंबे समय से लंबित स्थानीय एवं जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान नहीं- हड़ताल के दौरान ई-पॉस मशीनें विभाग को सौंपने की घोषणा- राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका - हितग्राही परेशान- मांगों के निराकरण पर टिकी निगाहें- विभाग और जिला प्रशासन के सामने समाधान की चुनौती क्या होगा अगर हड़ताल हुई? - सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावित
गरियाबंद में चक्रवाती तूफान अलर्ट, 28 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद
✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद में चक्रवाती तूफान अलर्ट, 28 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद गरियाबंद। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 27 अक्टूबर को आदेश जारी कर 28 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर, कलेक्टर गरियाबंद, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और समस्त विद्यालय प्रमुखों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
जिले में पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियां तेज जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए प्रारंभिक निर्वाचक नामावली प्रकाशित
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ रिपोर्ट टेमन लाल ध्रुव जिले में पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियां तेजजिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए प्रारंभिक निर्वाचक नामावली प्रकाशित30 अक्टूबर तक कर सकते है दावा आपत्ति गरियाबंद 27 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन, 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने संबंधी जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले की त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों के उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित स्थानों पर किया जा चुका है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर ने बताया कि विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत हरदी, पोटिया, छिंदौला, मरदाकला एवं धवलपुरडीह, विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत करकरा, कुरूद, खरखरा एवं बोडराबांधा, विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कुम्ही, बरभांठा एवं अरण, विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत सगड़ा, काण्डेकेला, तौरेंगा, मैनपुरखुर्द, कुल्हाड़ीघाट, जांगड़ा, सरईपानी एवं कुहीमाल तथा विकासखंड देवभोग के ग्राम पंचायत कुम्हड़ईकला एवं कोसमकानी में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया है। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 10 के तहत प्रकाशित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संबंध में 23 अक्टूबर 2026 से दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3ः00 बजे तक निर्धारित की गई है।
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश की चतुर्थ काउंसलिंग की चयन सूची जारी सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक लेना होगा प्रवेश
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ रिपोर्ट टेमन लाल ध्रुव गरियाबंद प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश की चतुर्थ काउंसलिंग की चयन सूची जारीसत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक लेना होगा प्रवेश गरियाबंद, 27 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ काउंसलिंग में प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम में चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची विभागीय वेबसाइट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर प्रदर्शित की गई है। चयनित विद्यार्थियों को संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में 30 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश लेना होगा।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री लोकेश्वर पटेल ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इनमें कक्षा आठवीं में प्रथम श्रेणी 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होने की अंकसूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। प्रवेश की पात्रता पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। जारी निर्देशों के अनुसार, विद्यार्थी को आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश लेना होगा। चयनित विद्यालय में किसी भी प्रकार का संस्था परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
डिजिटल सुविधाओं से जुड़ेंगे धमतरी के गांव, अछोटा, मेघा और कसपुर में स्थापित होगा सामुदायिक वाई-फाई
डिजिटल सुविधाओं से जुड़ेंगे धमतरी के गांव, अछोटा, मेघा और कसपुर में स्थापित होगा सामुदायिक वाई-फाई ग्रामीणों और विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा एवं इंटरनेट आधारित सुविधाओं की सौगात धमतरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार तथा विद्यार्थियों को इंटरनेट आधारित शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से जिले की तीन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक वाई-फाई सेवाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए कुल 3 लाख 54 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल से ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं तक पहुंच बनाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन अध्ययन और शैक्षणिक सामग्री का उपयोग करना आसान होगा। योजना के अंतर्गत धमतरी विकासखंड की ग्राम पंचायत अछोटा, मगरलोड विकासखंड की ग्राम पंचायत मेघा तथा नगरी विकासखंड की ग्राम पंचायत कसपुर में सामुदायिक वाई-फाई सेवाएं स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापना कार्य के लिए 1 लाख 18 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार तीनों कार्यों के लिए कुल 3 लाख 54 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। डिजिटल शिक्षा और सूचना तक पहुंच होगी आसान सामुदायिक वाई-फाई सेवा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट आधारित सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्य सामग्री, शैक्षणिक वीडियो, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और विभिन्न डिजिटल अध्ययन संसाधनों का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही ग्रामीण नागरिकों को शासन की ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल जानकारी और अन्य इंटरनेट आधारित सुविधाओं तक पहुंच बनाने में सहूलियत हो सकती है। सामुदायिक स्तर पर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होने से डिजिटल संसाधनों के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।जिले की इन तीन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक वाई-फाई सेवाओं की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल संसाधनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इससे शिक्षा, सूचना और ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच के नए अवसर विकसित होंगे तथा ग्रामीण समुदाय को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग मिलेगा।संबंधित जनपद पंचायतों को सौंपी गई जिम्मेदारी कार्यालय अध्यक्ष, प्रबंधकारिणी समिति, जिला खनिज संस्थान न्यास, जिला धमतरी द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी द्वारा स्थापना कार्यों के लिए कार्यादेश जारी किए गए हैं। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित जनपद पंचायतों को सौंपी गई है। इसके तहत ग्राम पंचायत अछोटा में जनपद पंचायत धमतरी, ग्राम पंचायत मेघा में जनपद पंचायत मगरलोड तथा ग्राम पंचायत कसपुर में जनपद पंचायत नगरी के माध्यम से कार्य कराया जाएगा। गुणवत्ता, पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन पर जोर जारी कार्यादेश के अनुसार स्थापना कार्य निर्धारित स्थल पर ही कराया जाएगा तथा इसके लिए शासकीय भूमि का उपयोग किया जाएगा। कार्य प्रारंभ करने से पहले आवश्यक जानकारी के साथ सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। संबंधित जनपद पंचायतों को कार्यों की भौतिक प्रगति एवं व्यय की जानकारी प्रतिमाह निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करनी होगी। कार्य पूर्ण होने पर कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र, स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन और जियो-टैग फोटो भी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। स्वीकृत राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए ही किया जाएगा तथा स्वीकृत राशि से अधिक व्यय मान्य नहीं होगा। कार्यों के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमों, पारदर्शिता, जवाबदेही और निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर जिला पंचायत का जोर इस संबंध में जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार वर्तमान समय की आवश्यकता है। सामुदायिक वाई-फाई सेवाओं की स्थापना से ग्रामीणों, विशेषकर विद्यार्थियों को इंटरनेट आधारित शैक्षणिक सामग्री एवं डिजिटल सेवाओं तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित जनपद पंचायतों को निर्धारित मापदंडों और समय-सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 520 कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 520 कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र 14 जिलों में होगी तैनाती, जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर जोर रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में 520 नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों के चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनकी तैनाती प्रदेश के 14 जिलों में की जाएगी, जिनमें अधिकांश जनजातीय बहुल क्षेत्र शामिल हैं। इन संवर्गों में हुई नियुक्तियां नवनियुक्त कर्मचारियों में 208 स्टाफ नर्स, 95 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष, 94 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, 25 फार्मासिस्ट, 50 वार्ड बॉय और 48 वार्ड आया शामिल हैं। इन कर्मचारियों की नियुक्ति से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मरीजों की सेवा को बताया जनसेवा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त कर्मचारियों से सेवाभाव, संवेदनशीलता और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और पुण्य का कार्य है। राज्य सरकार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य अमले की उपलब्धता बढ़ाने के माध्यम से नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। दूरस्थ अंचलों तक बेहतर इलाज पहुंचाने पर जोर सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर नागरिक को, विशेषकर दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। 520 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति से इन क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 28 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया एक दिवसीय अवकाश धमतरी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव तथा आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए धमतरी जिले में विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, उक्त तिथि को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विद्यार्थियों एवं बच्चों को घर से बाहर निकलने और आवागमन के दौरान होने वाली संभावित कठिनाइयों तथा उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
सरिया में 30 अक्टूबर को रोजगार मेला, 266 पदों पर भर्ती का मौका
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ सरिया में 30 अक्टूबर को रोजगार मेला, 266 पदों पर भर्ती का मौका 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं को मिलेगा अवसर, मौके पर भी होगा पंजीयन सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। शासकीय आईटीआई सरिया में 30 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 266 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन कंपनियों में होगी भर्ती श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा: टेक्नीशियन के 59 पद। योग्यता 12वीं या आईटीआई, वेतन ₹15,100 प्रतिमाह। कार्यक्षेत्र सारंगढ़। स्वतंत्र माइक्रो फिन प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर: फील्ड ऑफिसर के 30 पद। योग्यता 10वीं या 12वीं, वेतन ₹12,200 प्रतिमाह। कार्यक्षेत्र सरिया, बसना एवं सारंगढ़। टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद: विभिन्न तकनीकी एवं सहायक पदों पर 177 भर्तियां। चयनित युवाओं का कार्यक्षेत्र जेएसपीएल रायगढ़ होगा। टीपीएल सर्विस में पदों का विवरण | पद | रिक्तियां | | --------------- | --------- | | टेक्नीशियन | 5 | | फिटर | 50 | | ग्राइंडर ऑपरेटर | 20 | | लेथ मशीन ऑपरेटर | 5 | | वेल्डर | 17 | | टर्नर | 5 | | क्रेन ऑपरेटर | 10 | | मशीन ऑपरेटर | 15 | | हेल्पर | 50 | | कुल | 177 | इन पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार आईटीआई, डिप्लोमा या 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। दो वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक है तथा वेतन ₹14,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक निर्धारित है। टीपीएल सर्विस के इन पदों के लिए पुरुष आवेदक पात्र होंगे। जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन आवश्यक है। मेला स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शासकीय आईटीआई सरिया पहुंचें। यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर प्रदान करेगा। अभ्यर्थी रिक्त पदों एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल अथवा संबंधित कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
बिहान दीदियों के हुनर से जगमगाएगी दीपावली, पहले ही दिन ₹40,840 की बिक्री
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहान दीदियों के हुनर से जगमगाएगी दीपावली, पहले ही दिन ₹40,840 की बिक्री कलेक्ट्रेट में सजे स्व-सहायता समूहों के स्टॉल, मिट्टी के दीये से लेकर मिठाई और बांस के उत्पादों तक दिखा महिलाओं का हुनर** कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने की खरीदारी, महिला समूहों को मिलेगा नियमित बाजार** **सारंगढ़–बिलाईगढ़, 27 अक्टूबर 2026।** इस दीपावली घरों को रोशन करने के साथ महिला स्व-सहायता समूहों की मेहनत और हुनर को भी नई पहचान मिल रही है। सारंगढ़–बिलाईगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान की दीदियों द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मिट्टी के दीपक, हाथों से तैयार रुई की बातियां, मिठाइयां, पूजा सामग्री, सजावटी सामान और बांस से बनी घरेलू वस्तुओं की बिक्री से महिला समूहों को स्वरोजगार का बेहतर अवसर मिल रहा है। स्टॉल लगने के पहले ही दिन **40 हजार 840 रुपये के उत्पादों की बिक्री** दर्ज की गई। अधिकारियों ने खरीदारी कर बढ़ाया महिलाओं का उत्साह महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराने और उनके स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगाए गए स्टॉलों का कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने अवलोकन किया। अधिकारियों ने महिलाओं से उत्पादों की जानकारी ली और खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने आम नागरिकों और अधिकारियों से अपील की कि दीपावली सहित अन्य अवसरों पर बिहान की दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों को प्राथमिकता दें। इससे महिला समूहों को नियमित बाजार मिलेगा, उनकी आय बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को मजबूती मिलेगी। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन स्टॉल लगाने का प्रयास भी किया जाएगा। दीयों, मिठाइयों और सजावटी सामान की आकर्षक रेंज रोशनी संकुल संगठन की महिलाओं ने मिट्टी के दीपक, पेड़ा, शुद्ध देशी गाय के घी से बने उत्पाद, झालर और पर्दे प्रदर्शित किए। वहीं साथी आजीविका केंद्र के स्टॉल पर अचार, पूजा थाली, गिफ्ट टोकरी, दीपक, झालर, साबुन और हाथ से तैयार रुई की बातियां उपलब्ध रहीं। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने मिठाई, दीपक और बातियों की खरीदारी की। जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी महिला समूहों के उत्पाद खरीदकर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया। बांस के पारंपरिक उत्पादों ने भी खींचा ध्यान भाटाकोना के तुलसी समूह ने बांस से तैयार झाड़ू, टोकरी, सूपा और पर्री सहित घरेलू उपयोग की पारंपरिक वस्तुओं का स्टॉल लगाया। इन उत्पादों में स्थानीय हुनर और पारंपरिक शिल्प की झलक देखने को मिली। कलेक्ट्रेट परिसर में मिला यह मंच बिहान की दीदियों के लिए केवल बिक्री का अवसर नहीं, बल्कि अपने उत्पादों को पहचान दिलाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम भी बन रहा है। इस दीपावली बिहान की दीदियों के उत्पाद खरीदना, उनके हुनर को सम्मान देने के साथ उनके परिवारों की खुशि यों में भी योगदान देना है।**
कांकेर में साइबर क्राइम सेल की शुरुआत, ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाने की पहल
🚨 कांकेर में साइबर क्राइम सेल की शुरुआत, ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाने की पहल कांकेर | छत्तीसगढ़ | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के उद्देश्य से राजापारा में साइबर क्राइम सेल का उद्घाटन किया गया। इस पहल से साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों के निराकरण और लोगों को सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन कार्यक्रम में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्री नारायण मीना, कांकेर विधायक, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, यातायात प्रभारी श्री दीपक साव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान IG श्री बद्री नारायण मीना ने ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर जानकारी साझा की। वहीं, विधायक ने साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों में सहायता के लिए ऐसी सुविधा की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। 📱 साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत पुलिस ने लोगों से फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है। वित्तीय साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | hamarpradeshcg.com DISCLAIMER: यह समाचार जनहित एवं साइबर अपराध जागरूकता के उद्देश्य से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है।
नारी शक्ति के सम्मान और युवा सपनों की उड़ान के नाम होगा सारंगढ़ का राज्योत्सव
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ नारी शक्ति के सम्मान और युवा सपनों की उड़ान के नाम होगा सारंगढ़ का राज्योत्सव 2 नवंबर को खेलभाठा मैदान में सजेगा उत्सव का मंच, सरकारी योजनाओं की झलक के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभागीय स्टॉल बढ़ाएंगे समारोह की रौनक सारंगढ़–बिलाईगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस की खुशियां इस बार सारंगढ़–बिलाईगढ़ में नारी सशक्तीकरण और युवा ऊर्जा के संदेश के साथ मनाई जाएंगी। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के गढ़ चौक स्थित खेलभाठा मैदान में 2 नवंबर को “सशक्त नारी, युवा उड़ान” थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन होगा। समारोह में सांस्कृतिक रंगों के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले की उपलब्धियों की झलक भी देखने को मिलेगी। राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों से व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन को उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ संपन्न कराने के निर्देश देते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। योजनाओं की जानकारी देंगे विभागीय स्टॉल राज्योत्सव में आकर्षक विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम श्री और धरती आबा सहित अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। वन विभाग के स्टॉल में गोमर्डा अभयारण्य से संबंधित जानकारी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। संस्कृति और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच समारोह में स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जिले की कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। आयोजन की थीम के अनुरूप महिला सशक्तीकरण और युवाओं की क्षमता को प्रोत्साहित करने का संदेश भी प्रमुखता से सामने आएगा। सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक पुख्ता इंतजाम कलेक्टर ने मंच, पंडाल, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं की समय पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात, लोक निर्माण विभाग को मंच एवं पंडाल तथा स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयों और आकस्मिक चिकित्सा सुविधा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, जनरेटर, माइक-साउंड, चलित शौचालय और डस्टबिन की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा सारंगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभागीय स्टॉलों के समन्वय की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर श्री शंकर लाल सिन्हा को नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में दी गई है। विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान, सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों, पारस एवं अटल मॉनिटरिंग पोर्टल तथा ग्रामीण और नगरीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पेयजल, धान खरीदी की तैयारियों, भिखमपुरा से संबंधित कार्यों और सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों पर मरम्मत की स्थिति की भी जानकारी ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर एवं सारंगढ़ एसडीएम श्री दशरथ सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल, सुश्री शिक्षा शर्मा, श्री शंकर लाल सिन्हा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। राज्योत्सव केवल स्थापना दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर बनेगा।
🚨 दुर्ग-भिलाई में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, 202 वाहनों पर कार्रवाई; निगम ने लगाया ₹15 हजार जुर्माना
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 📍 दुर्ग-भिलाई | छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई के प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं नो-पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन प्रमुख स्थानों पर हुई कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग के इंदिरा मार्केट तथा भिलाई के नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल चौक, अवंति बाई चौक और सिविक सेंटर मार्केट में संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क पर यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 202 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा नियमों के उल्लंघन पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पावर हाउस मार्केट और रेलवे स्टेशन के सामने भी अभियान अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज पावर हाउस मार्केट तथा रेलवे स्टेशन के सामने भी यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान जारी रहेगा यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाजार क्षेत्रों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने, जाम की समस्या से राहत दिलाने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने तथा व्यापारियों से सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई है, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। 📢 प्रशासन की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग दें। ✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़