रतनपुर में घायल गौ माता को उपचार का इंतजार, गौ सेवा संस्थाओं से मदद की गुहार
आशीष यादव हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर बिलासपुर छत्तà¥...
More Stories
बस्तर ब्लॉक के कचनार लैंप्स में खाद वितरण में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है।
किसान के नाम पर 11,359 रुपये का खाद निकालने का आरोप - लैंप्स में गड़बड़ी उजागर हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर (बस्तर) - बस्तर ब्लॉक के कचनार लैंप्स में खाद वितरण में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। क्या है पूरा मामला:कचनार निवासी किसान श्यामलाल कश्यप ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर 11 हजार 359 रुपये का खाद जारी कर दिया गया और यह रकम उनके लोन खाते में चढ़ा दी गई। किसान को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट में 11,359 रुपये की खाद खरीदी दर्ज थी। महीनों भटकाया, फिर बाजार से खरीदना पड़ा:श्यामलाल के अनुसार वे खेती के लिए सरकारी खाद लेने कई महीनों तक लैंप्स के चक्कर लगाते रहे। हर बार कभी स्टॉक नहीं है, कभी खाद खत्म हो गया कह कर लौटा दिया जाता था। मजबूरी में उन्हें बाजार से महंगे दाम पर यूरिया, डीएपी, पोटाश खरीदना पड़ा। बाद में पता चला कि उनके नाम पर तो खाद जारी हो चुकी है। रसीद पर हस्ताक्षर भी उनका नहीं था। आशंका है कि उनके नाम पर खाद दिखाकर किसी और को दे दिया गया। शिकायत के बाद राशि वापस:शिकायत करने पर लैंप्स प्रबंधन ने गलती से राशि दर्ज होने की बात कह कर रकम वापस किसान के खाते में जमा करा दी। लेकिन किसान ने बस्तर थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अन्य किसानों ने भी खाद वितरण रजिस्टर, रसीदों और खातों की जांच की मांग की है ताकि ऐसी गड़बड़ी दोबारा न हो। -
सरायपाली : एक माह बाद बरसे बादल, किसानों पर दोहरी मार; सूखती फसल को राहत, पकते धान पर आफत
सरायपाली : एक माह बाद बरसे बादल, किसानों पर दोहरी मार; सूखती फसल को राहत, पकते धान पर आफत समय पर बारिश होती तो सिंचाई के खर्च और रातभर की मशक्कत से बच जाते किसानखेतों में गिरी धान की फसल, सड़ने का खतरा बढ़ा; कटाई के लिए चेन हार्वेस्टर का सहारा लेने पर बढ़ेगा खर्च*बोरवेल, बिजली और पानी के इंतजाम में पहले ही बेहाल किसानों की बढ़ीं मुश्किलें हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 29/10/2026किरण नायक रिपोर्टर सरायपाली/सरायपाली एवं बसना अंचल में एक माह से अधिक समय तक बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए 28 अक्टूबर को बरसे बादल राहत से ज्यादा आफत लेकर आया। 25 सितंबर के बाद बुधवार को हुई बारिश ने जहां सिंचाई के अभाव में दम तोड़ रही धान की फसल को कुछ राहत दी, वहीं पककर तैयार हो रही फसल के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी। खेतों में धान की बालियां निकल चुकी हैं और कई जगह फसल पकने की अवस्था में है। ऐसे समय बारिश के साथ हवा चलने से धान के पौधे खेतों में गिर गए। इससे फसल के सड़ने, दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने और कटाई में अतिरिक्त खर्च आने की आशंका बढ़ गई है। किसानों के सामने अब दोहरी चुनौती है। एक ओर खेतों में गिरी फसल को बचाना, दूसरी ओर पहले से ही सिंचाई पर हो चुके अतिरिक्त खर्च के बीच कटाई की बढ़ती लागत का इंतजाम करना। खेती के लिहाज से यह बारिश यदि 15 से 20 दिन पहले हो गई होती तो किसानों को सिंचाई के लिए इतनी जद्दोजहद नहीं करनी पड़ती। बारिश के अभाव में किसानों को बोरवेल चलाने के लिए बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। जिन खेतों में स्वयं के सिंचाई साधन नहीं थे, वहां नदी-नालों और पोखरों से पानी लाने के लिए पाइप खरीदने पड़े। कई किसानों को दूसरे किसानों के बोरवेल से पानी मांगकर खेतों तक पहुंचाना पड़ा। फसल को सूखने से बचाने के लिए रात-रातभर जागकर सिंचाई करनी पड़ी। इस पूरी कवायद में किसानों का समय, श्रम और लाखों रुपए खर्च हुआ। अब जब धान पकने की ओर है, तब हुई बारिश ने राहत के साथ नुकसान की आशंका भी बढ़ा दी है। किसानों की परेशानी इस बात से और बढ़ जाती है कि समय पर पानी मिलता तो सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च बच सकता था और खेतों में फसल की स्थिति भी बेहतर रह सकती थी। विगत 25 सितम्बर को अंचल में मानसूनी बारिश थम चुकी थी। मानसून भी वापस हो चुका था। मौसम में बदलाव की शुरुआत 26 अक्टूबर की शाम आसमान में बादल छाने के साथ हुई। 27 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मुख्य रूप से सड़कों की धूल भीगी और दिनभर आसमान में बदली छाई रही। 28 अक्टूबर को तड़के करीब चार बजे लगभग दस मिनट हल्की बारिश हुई, जिसके बाद वर्षा थम गई। धूप खिलने के करीब एक घंटे बाद आसमान से छोटी-छोटी बूंदें गिरने लगीं। कभी बूंदों की रफ्तार बढ़ती तो कभी धीमी पड़ जाती, लेकिन दोपहर एक बजे तक बारिश में विशेष तेजी नहीं आई। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हुई, जो देर शाम तक बसना अंचल में जारी रही। चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से हो रही बारिश के बीच किसानों की निगाहें अब मौसम के अगले रुख पर टिकी हैं। इस बारिश से उन किसानों को राहत मिली, जिनके खेतों में सिंचाई के साधन नहीं होने के कारण धान की फसल तेज धूप में झुलसकर सूखने लगी थी। हालांकि, पककर तैयार हो रही अधिकांश फसल के खेतों में गिरने से चिंता बढ़ गई है। गिरी हुई धान की फसल लंबे समय तक भीगी रहने पर उसके सड़ने और गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है। वहीं, खेतों में फसल गिर जाने से सामान्य हार्वेस्टर से कटाई में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में किसानों को चेन वाले हार्वेस्टर से कटाई करानी पड़ सकती है, जिसके लिए अधिक खर्च उठाना होगा। पहले ही सिंचाई के साधन जुटाने में आर्थिक बोझ झेल चुके किसानों के लिए यह अतिरिक्त खर्च नई परेशानी बन सकता है। एक माह तक बारिश नहीं होने पर किसान पानी के लिए परेशान रहे और अब फसल पकने के समय हुई बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खेती में बारिश का समय जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण फसल की अवस्था के अनुरूप मौसम का साथ मिलना भी है। समय पर हुई बारिश सूखती फसल को बचा सकती थी, लेकिन देर से बरसे बादलों ने किसानों को राहत और नुकसान के बीच खड़ा कर दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर इस बार प्रदेशवासियों को भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस और शौर्य का ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिलेगा।
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर इस बार प्रदेशवासियों को भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस और शौर्य का ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिलेगा। आगामी 2 नवंबर को नवा रायपुर के आकाश में वायुसेना की सुप्रसिद्ध 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने रोमांचक हवाई करतबों से हर किसी को रोमांचित करने के लिए तैयार है।इस भव्य आयोजन से पहले, मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने वायुवीरों का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत किया और इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हर करतब में दिखेगा भारत का सामर्थ्यराज्य सरकार और वायुसेना के इस संयुक्त आयोजन से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को एक अनुपम भव्यता मिलने जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नवा रायपुर के गगन में सारंग टीम के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH - ध्रुव) जब एक साथ उड़ान भरेंगे, तो वह केवल एक प्रदर्शन नहीं बल्कि भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और आकाशीय सामर्थ्य का उद्घोष होगा। वायुवीरों के हैरतअंगेज फॉर्मेशन और कलाबाज़ियां देश के सैन्य कौशल की गौरवगाथा बयां करेंगी।प्रदेश की गरिमा को मिलेगी नई ऊँचाईमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में सारंग टीम का आगमन प्रदेश के लिए बेहद गर्व का विषय है। वायुसेना के इन वीरों का प्रदर्शन न केवल राज्योत्सव के जश्न को दोगुना करेगा, बल्कि प्रदेश के युवाओं को देशभक्ति और भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की नई प्रेरणा देगा। यह आयोजन विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ की गरिमा और पहचान को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा।
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का अलर्ट: रायपुर जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का अलर्ट: रायपुर जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित रायपुर: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) के संभावित खतरे और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश व तेज हवाओं के अलर्ट को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय (निजी) स्कूलों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में 29 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए एकदिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। आदेश की मुख्य बातेंसुरक्षा को प्राथमिकता: रायपुर कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह ने एहतियाती तौर पर यह आदेश जारी किया है। किन्हें मिलेगी छुट्टी: यह अवकाश रायपुर जिले की भौगोलिक सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, कॉलेज तथा कोचिंग संस्थानों में लागू रहेगा। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई: जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत यह निर्णय लिया है। मौसम विभाग की चेतावनीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव से रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे अभिभावकों तक छुट्टी की सूचना तुरंत पहुंचाएं। इसके साथ ही आम नागरिकों और पालकों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घरों में सुरक्षित रखें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला: अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, रेत से भरे 3 ट्रैक्टर और चूनापत्थर के 2 हाइवा जब्त
रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला: अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, रेत से भरे 3 ट्रैक्टर और चूनापत्थर के 2 हाइवा जब्त सारसीवां/भटगांव:कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने सारसीवां और भटगांव क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे कुल 5 वाहनों को जब्त किया है।कार्रवाई की मुख्य बातें:जब्त वाहन: कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर और चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा पकड़े गए।सुरक्षा और अगली कार्रवाई: पकड़े गए सभी 5 वाहनों को स्थानीय थानों की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है। संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत विधिवत जुर्माने व प्रकरण की कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज संपदा के अवैध दोहन को रोकने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
चक्रवाती तूफान का अलर्ट: महासमुंद जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी
✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ चक्रवाती तूफान का अलर्ट: महासमुंद जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी कलेक्टर विनय लंगेह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जारी किया आदेश** महासमुंद, 28 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए महासमुंद जिले में 29 अक्टूबर, गुरुवार को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
🩸 लोरमी कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 विद्यार्थियों ने किया महादान
✍️ रिपोर्टर: आनंद गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला — मुंगेली प्राचार्य डॉ. एन.के. ध्रुव ने कहा—रक्तदान जीवनदान है, जरूरतमंदों की जान बचाने में निभाएं अपनी भूमिका लोरमी, मुंगेली। “रक्तदान महादान है, रक्तदान जीवनदान है। रक्तदान करके हम जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकते हैं। दुनिया में रक्तदान से बढ़कर मानव सेवा का कोई दूसरा उदाहरण नहीं है, क्योंकि हमारा रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।” ये बातें राजीव गांधी महाविद्यालय, लोरमी के प्राचार्य डॉ. एन.के. ध्रुव ने रक्तदान शिविर के दौरान कहीं। 26 अक्टूबर 2026 को राजीव गांधी महाविद्यालय, लोरमी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्रीराम सेवा समिति लोरमी की पहल पर आयोजित इस शिविर में जिला अस्पताल मुंगेली, रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष सहयोग रहा। ❤️ 30 विद्यार्थियों ने रक्तदान कर लिया सेवा का संकल्प शिविर में महाविद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी आयोजनों में भाग लेने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की प्रतिबद्धता जताई। आयोजकों का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना रहा। 🤝 मानव सेवा के लिए आगे आने की अपील शिविर के माध्यम से युवाओं को मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में युवाओं की भागीदारी को जरूरतमंदों की मदद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया। इस अवसर पर महाविद्यालय समिति, जिला अस्पताल तथा आयोजन से जुड़े विभिन्न सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी ने रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने पर जोर दिया। रक्तदान करें, जीवन बचाएं—आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां लौटा सकता है। *आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*
*गरियाबंद : चक्रवात 'अर्नब' के चलते कल जिले के सभी स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *गरियाबंद।* बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव को देखते हुए गरियाबंद जिले में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में गरियाबंद, समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। इसी चेतावनी के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश क्रमांक 5298 के अनुसार, *कल 29 अक्टूबर, गुरुवार को गरियाबंद जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में एक दिन का अवकाश रहेगा।* यह आदेश कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदित है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, नदी-नालों से दूरी बनाये रखें और अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
राजनांदगांव में बिरयानी सेंटरों पर जांच जारी, 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; महापौर ने किया मटन मार्केट का निरीक्षण
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार मांस अपशिष्ट के उचित निपटान के लिए इंसिनरेटर लगाने के निर्देश, बिरयानी के सैंपल लेकर लाइसेंस की भी जांच राजनांदगांव। शहर में अवैध मांस विक्रय और खाद्य कारोबार में अनियमितताओं के खिलाफ नगर निगम, खाद्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नंदई रोड स्थित बिरयानी एवं चिकन सेंटरों की जांच के दौरान व्यावसायिक कार्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर तीन सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं, महापौर मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के साथ नंदई वार्ड स्थित मटन मार्केट का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि मांस अपशिष्ट को चील, गिद्ध और अन्य जानवर घरों के आसपास फैला देते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने और मांस अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान के लिए मौके पर ही उसे नष्ट करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए इंसिनरेटर सिस्टम लगाने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी दीपक खाण्डे के अनुसार, इंसिनरेटर लगाने की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सिस्टम स्थापित होने के बाद इसमें प्रति घंटे 100 किलोग्राम मांस अपशिष्ट का निपटान किया जा सकेगा। तीन चिकन सेंटरों से सिलेंडर जब्त शाम को संयुक्त टीम ने नंदई स्थित ढीमर चिकन सेंटर, के.जी.एन. चिकन सेंटर और लक्की चिकन सेंटर की जांच की। यहां व्यावसायिक कार्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर प्रत्येक सेंटर से एक-एक सिलेंडर, कुल तीन सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा अंसारी चिकन, अल जमजम बिरयानी सेंटर सहित अन्य प्रतिष्ठानों से चिकन बिरयानी के नमूने लिए गए। खाद्य कारोबार से संबंधित लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने, मांस अपशिष्ट के उचित निपटान और खाद्य कारोबार में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। *आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*
🚨 भिलाई में निगम और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे अवैध गुमटी-ठेले हटाए गए
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती जेसीबी से हटाए अतिक्रमण, यातायात बाधित करने वाले वाहन भी जब्त भिलाई। शहर में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए गुमटी, ठेले और खुमचे हटाए गए। वहीं, यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अव्यवस्थित वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया। अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने सड़कों का निरीक्षण कर आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण हटाए। निगम के जेसीबी वाहन की मदद से गुमटी और ठेलों को हटाकर डंपर में लोड किया गया। यातायात पुलिस ने सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। निगम प्रशासन के अनुसार, सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वाले नागरिकों को परेशानी होती है। कई स्थानों पर यातायात जाम की स्थिति भी निर्मित होती है। नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों, ठेला-गुमटी संचालकों और वाहन चालकों से सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जा नहीं करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आगे भी संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी। *आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*
कांकेर के नरहरदेव मैदान में बस्तर ओलंपिक का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर कांकेर शैलेन्द्र जैन *कांकेर, उत्तर बस्तर।* बस्तर ओलंपिक के तत्वावधान में आज कांकेर के ऐतिहासिक नरहरदेव मैदान में एक भव्य खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। आयोजन समिति ने बताया कि बस्तर ओलंपिक के माध्यम से बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। बस्तर ओलंपिक के इस आयोजन से कांकेर जिले में खेलों के प्रति युवाओं में नया उत्साह देखने को मिला।