Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय कोसमबुड़ा का किया निरीक्षण, 100% रिजल्ट पर बच्चों की पीठ थपथपाई, 5 बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित*

✍️ *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज | जिला रिपोर्टर - जागेश्वर पटेल...

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com • Oct 29, 2026

More Stories

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ की पहल रंग लाई, घायल गौमाता के उपचार के लिए आगे आई गौ सेवा संस्था

📰 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ की पहल रंग लाई, घायल गौमाता के उपचार के लिए आगे आई गौ सेवा संस्था   📍 रतनपुर, बिलासपुर | छत्तीसगढ़ ✍🏻 आशीष यादव | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़   रतनपुर के महामाया पारा स्थित पुरानी पोस्ट ऑफिस गली, कोरबा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर घायल अवस्था में पड़ी गौमाता की मदद के लिए बिलासपुर की गौ सेवा संस्था आगे आई है। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ के माध्यम से मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद गौमाता को बेहतर उपचार और देखभाल के लिए बिलासपुर ले जाया जा रहा है।   राजेश सोनी ने भी बढ़ाया मदद का हाथ   घायल गौमाता की स्थिति को देखते हुए रतनपुर निवासी राजेश सोनी ने उसकी प्राथमिक देखरेख के लिए सहयोग दिया। उनका यह प्रयास बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण है।   🙏 खबर बनी मदद की आवाज   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ के माध्यम से घायल गौमाता की पीड़ा सामने आने के बाद गौ सेवा संस्था ने उसकी सहायता की जिम्मेदारी उठाई। अब गौमाता को उपचार और देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर ले जाया जा रहा है।   यह पहल दर्शाती है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रसारित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता लाकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का माध्यम भी बन सकती है।   ❤️ बेजुबानों की सेवा ही सच्ची मानवता   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ बिलासपुर की गौ सेवा संस्था और सहयोग करने वाले राजेश सोनी के मानवीय प्रयास की सराहना करता है।   आम नागरिकों से भी अपील है कि सड़क पर किसी घायल पशु को देखने पर उसकी अनदेखी न करें। संबंधित गौ सेवा संस्था, पशु चिकित्सक या स्थानीय प्रशासन को सूचना देकर उसकी मदद के लिए आगे आएं।   📰 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌐 वेबसाइट: hamarpradeshcg.com   छत्तीसगढ़ की आवाज, जनसेवा के साथ।

Oct 29, 2026 Read

पत्थलगांव में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता*

*पत्थलगांव में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता*     पत्थलगांव। चक्रवात तूफान अर्नव के असर से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे अन्नदाताओं के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।पत्थलगांव में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता कटाई के वक्त खेतों में भरा पानी, हार्वेस्टर तक पहुंचना मुश्किल; किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर उचित मुआवजे की उठाई मांग पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। फसल खेत में ही सड़ने लगी है। कई जगह हालात ऐसे हैं कि हार्वेस्टर भी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है।किसानों की मेहनत पर पल भर में पानी फेरने का काम किया हैउन्होंने बताया कि फसल कुछ खेतों में पक जाने पर उन्हें काटकर खेत में ही रखा गया था, साथ ही कुछ खेत के धान को काटने की तैयारी चल रही थी. इस आंधी और बारिश ने धान को भारी नुकसान पहुंचा दिया है, खेत में खड़े धान जमीनों पर गिर गए हैं, वहीं काटी गई धान खेत में पानी अधिक भर जाने के चलते इधर-उधर बह गए हैं. इस प्राकृतिक आपदा पर अब सिर्फ आंसू बहाने के सिवाय कुछ नहीं बचा है.कई किसानों ने कर्ज लेकर खाद-बीज डाला था, अब फसल बर्बाद होने से वे कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। पीड़ित किसान बोले – “पूरा साल मेहनत की, अब फसल ही बर्बाद हो गई। सरकार हमारी सुध ले।” किसानों की मांग:* पीड़ित किसानों ने प्रशासन से तत्काल खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द मुआवजा नहीं मिला तो परिवार चलाना भी मुश्किल हो जाएगा

Oct 29, 2026 Read

BALCO पुरना रिस्दा लालघाट में कबाड़ दुकान पर सवाल, चोरी के सामान की खरीद-बिक्री की आशंका.. देखें वीडियो…

BALCO पुरना रिस्दा लालघाट में कबाड़ दुकान पर सवाल, चोरी के सामान की खरीद-बिक्री की आशंका.. देखें वीडियो… बस्ती के बीच कथित कारोबार से स्थानीय लोग परेशान, जांच और कार्रवाई को लेकर बालको पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल… Korba जिले में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की बात कही जाती है। इसके बावजूद बालको थाना क्षेत्र के पुरना रिस्दा लालघाट बस्ती में कथित रूप से संचालित कबाड़ दुकान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बस्ती के बीच चल रही इस दुकान से आसपास के लोगों की परेशानी और यहां चोरी के सामान खपाए जाने की आशंका ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों के मुताबिक, पुरना रिस्दा लालघाट बस्ती में बिट्टू साहू नामक व्यक्ति द्वारा कबाड़ दुकान संचालित की जा रही है। आरोप है कि यहां प्लांटों से चोरी किए गए लोहे के सामान के साथ तांबा, पीतल और अन्य धातुओं की खरीद-बिक्री होती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में दुकान में खरीदे जाने वाले कबाड़ की वैधता, उसके स्रोत और संचालक के पास उपलब्ध आवश्यक दस्तावेजों की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बस्ती के बीच कारोबार, आसपास के लोग परेशान- बस्ती के बीच कबाड़ दुकान संचालित होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि दुकान में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री हो रही है, तो इसका सीधा असर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयासों पर पड़ सकता है। चोरी के सामान को खपाने के लिए ऐसे ठिकानों के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए कबाड़ कारोबार की नियमित जांच जरूरी है। लोगों की मांग है कि पुलिस दुकान में रखे सामान, उसकी खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की जांच करे, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। कार्रवाई के बाद भी स्थिति जस की तस?- स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की कार्रवाई के लिए पहुंचने के बावजूद ठोस नतीजा सामने नहीं आता और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ता है। हालांकि, पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का आधिकारिक विवरण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह स्पष्ट होना जरूरी है कि संबंधित दुकान की अब तक कितनी बार जांच हुई, क्या कोई अनियमितता मिली और यदि शिकायतें प्राप्त हुईं तो उन पर क्या कार्रवाई की गई। लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, तो इससे कथित अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे मामलों में केवल मौके पर पहुंचना पर्याप्त नहीं, बल्कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई करना भी जरूरी है।अधिकारियों के निर्देश और जमीनी हकीकत पर सवाल- जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देशों के बीच लालघाट की यह शिकायत पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। यदि दुकान में चोरी का सामान खरीदे जाने या अन्य अनियमितताओं के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, वैध कबाड़ कारोबार और अवैध गतिविधियों के बीच स्पष्ट अंतर करते हुए जांच की जानी जरूरी है।अब सवाल यह है कि क्या बालको पुलिस लालघाट बस्ती में संचालित कबाड़ दुकान की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेगी? क्या दुकान में मौजूद सामान के स्रोत और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की पड़ताल होगी? फिलहाल, स्थानीय लोगों की शिकायतों के बीच पुलिस की कार्रवाई और जांच के नतीजों पर नजर बनी हुई है।

Oct 29, 2026 Read

बस्तर ओलंपिक 2026 के पंजीयन के लिए जागरूकता रथ रवाना’

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूजरिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) ’बस्तर ओलंपिक 2026 के पंजीयन के लिए जागरूकता रथ रवाना’ ’जिले में अब तक 70,460 खिलाडि़यों का पंजीयनए 31 अक्टूबर तक पंजीयन का अवसर’’*विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 एवं 5 नवंबर को होंगी आयोजित’* दंतेवाड़ा, 29 अक्टूबर 2026। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम चरण में अधिक से अधिक युवाओं को पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अब तक 70,460 खिलाडि़यों का पंजीयन किया जा चुका हैए जिसमें 46,949 महिला खिलाड़ी एवं 23,513 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।    इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को बस्तर ओलंपिक के पंजीयन के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पंजीयन जागरूकता रथ को जनप्रतिनिधियोंए गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ खिलाडि़यों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमण् भार्गव एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यापक स्तर पर खिलाडि़यों का पंजीयन किया जा रहा है। युवाओं को बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। बस्तर ओलंपिक के द्वितीय चरण के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली अवकाश को ध्यान में रखते हुए विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 एवं 5 नवंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।    जिले में बस्तर ओलंपिक के प्रचार.प्रसार के लिए शुभंकरए होर्डिंगए जागरूकता रथ एवं विभिन्न सामाजिक माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों के खेल मैदानों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को खेलों से जुड़ने तथा प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ताए जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुरए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डॉण् प्राजल प्रजापतिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिए खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

Oct 29, 2026 Read

गरियाबंद में भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान, कल गांधी मैदान में सभा सम्बोधित करेंगे कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब

✍️*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद*  गरियाबंद में भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान, कल गांधी मैदान में सभा सम्बोधित करेंगे कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद द्वारा शुक्रवार, 30 अक्टूबर को "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" अभियान के तहत विशाल जनसभा और भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे गांधी मैदान, गरियाबंद में विशाल जनसभा से होगी। जनसभा के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेबशामिल होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद सहित जिले के पूर्व विधायकगण, वरिष्ठ नेता, सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। जनसभा के समापन के पश्चात गांधी मैदान से सिविल लाइन तक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Oct 29, 2026 Read

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया, बेटी सिमरन को घर बैठे मिला जाति प्रमाण पत्र

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया, बेटी सिमरन को घर बैठे मिला जाति प्रमाण पत्र   ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल सत्यापन से मिली राहत, सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी हुई कम   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सुशासन पहल के तहत संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को आसान और सुविधाजनक बना रहा है। ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल सत्यापन की व्यवस्था से लोगों का समय और श्रम बच रहा है, वहीं सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत भी कम हो रही है।   इसी का लाभ सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के निवासी सुरज कुमार बरेठ को मिला। उन्होंने अपनी बेटी सिमरन बरेठ का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें बेटी का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।   सुरज कुमार बरेठ ने बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र बनवाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया आसान हुई है। बेटी का प्रमाण पत्र मिलने से उसकी पढ़ाई और भविष्य के आवश्यक कार्यों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस व्यवस्था को आम नागरिकों के लिए उपयोगी और राहत देने वाली पहल बताया।   पारदर्शी और सुविधाजनक बन रहीं शासकीय सेवाएं   सेवा सेतु पोर्टल का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाना, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना और दस्तावेजों के सत्यापन में पारदर्शिता बढ़ाना है। नागरिक ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ निकटतम सेवा केंद्रों से भी आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल व्यवस्था से लोगों को जरूरी प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सहूलि यत मिल रही है।

Oct 29, 2026 Read

सारंगढ़–बिलाईगढ़ के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर और वैष्णोमाता के दर्शन, 2 नवंबर तक भेजनी होगी सूची

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सारंगढ़–बिलाईगढ़ के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर और वैष्णोमाता के दर्शन, 2 नवंबर तक भेजनी होगी सूची   10 से 15 नवंबर तक होगी तीर्थ यात्रा, पात्र हितग्राहियों का सत्यापन अनिवार्य**   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 29 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 14 श्रद्धालुओं को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर, वैष्णोमाता मंदिर और वाघा बॉर्डर के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा 10 से 15 नवंबर तक निर्धारित है। तीर्थ यात्रा रायपुर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी।   कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को पात्र यात्रियों की सूची तैयार कर 2 नवंबर 2026 तक जमा करने के निर्देश दिए हैं। जिले के लिए 14 यात्रियों के साथ एक अनुरक्षक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।   जनपद पंचायत बरमकेला से 4, सारंगढ़ से 4 और बिलाईगढ़ से 3 यात्रियों का लक्ष्य है। शेष 3 यात्रियों का चयन जिले के नगरीय निकायों से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किया जाएगा।   योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं सहित पात्र आवेदकों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर लॉटरी के माध्यम से चयन होगा। यात्रा के लिए आवेदकों का चिकित्सकीय स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य है। चयन के दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति और पैदल चलने की क्षमता का भी ध्यान रखा जाएगा।   योजना में ग्रामीण क्षेत्र के 75 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के 25 प्रतिशत हितग्राहियों को शामिल करने का प्रावधान है। इच्छुक पात्र आवेदक संबंधित जनपद पंचायत या नगरीय निकाय से संपर्क  कर सकते हैं।

Oct 29, 2026 Read

दुरस्थ वनांचल ग्राम अमलोर (सिरपुर) पहुंचे शिक्षाविद समीर प्रधान*। " *अंग्रेजी कैसे सीखें" पर दिया लंबा व्याख्यान*।  

हमर प्रदेश न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा *दुरस्थ वनांचल ग्राम अमलोर (सिरपुर) पहुंचे शिक्षाविद समीर प्रधान*।" *अंग्रेजी कैसे सीखें" पर दिया लंबा व्याख्यान*।   पिछले दिनों चर्चित शिक्षाविद और‌ पूर्व प्राचार्य समीर चन्द्र प्रधान स्वैच्छिक मोबाइल मोटीवेशनल क्लास के अभियान के क्रम में अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सिरपुर  से छः किलोमिटर दूर वनांचल ग्राम अमलोर स्थित शासकीय हाई स्कूल अमलोर पहूंचते।अमलोर‌ में श्री‌ प्रधान ने संसाधन विहिन और‌‌ पर्याप्त स्टाफ के अभाव में भी अध्ययन कर रहे कक्षा नवमी और दसवीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय के शिक्षक के अभाव से वर्तमान मे आ रही समस्या को‌ देखते‌ हुए "अंग्रेजी कैसे सीखें ‌और और अंग्रेजी कैसे पढ़ें" पर दो घण्टे का व्याख्यान दिया ।श्री प्रधान जो स्वयं अंग्रेजी भाषा के विशेषज्ञ हैं ने विद्यार्थियों को डेमोंस्ट्रेशन कर के अंग्रेजी सुनने,समझने,बोलने की क्षमताओं का विकास करने के सरलतम तरीके बताए।श्री प्रधान ने किसी भी भाषा के‌सीखने के लिए आधार भूत सिद्धांत LSRW(Listening,Speaking,Reading,Writing) को विस्तार से उदाहरण सहित व्याख्या की। प्रधान की रोचक शैली का विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया तथा कक्षा शिक्षण में सहभागिता की। उन्होंने व्यावहारिक रुप से आ रही‌ समस्याओ पर‌ श्री प्रधान से बेहिचक चर्चा की तथा समाधान कराया।विशेष अध्यापन के दौरान बच्चों को बताया कि पाठ्यक्रम में शामिल बहुत सारे ‌ अंग्रेजी के  संरचनाओं,बिन्दुओ के समतुल्य उपयोगों को हिंदी और अपनी मातृभाषा में कैसे समान्य रुप हम दैनिक रुप से उपयोग करते हैं। अंग्रेजी को इन भाषाओं के समानान्तर रखकर एवं खोज कर समझना अंग्रेजी की सरल  और‌ शीघ्र समझ विकसित करने में सहायक होती है।Question tag,Preposition,Determiners,Narration ,voice जैसे संरचनाओं को तत्काल उदाहरण सहित समझाया जिसे विद्यार्थियों ने खूब पसंद किया और अनुकरण किया। अतिरिक्त समय में श्री प्रधान ने विद्यार्थियों को बेहिचक संवाद करने, अपने मन की भावनाओं को स्पष्ट एवं व्यवस्थित रूप से लिखित और मौखिक रूप में अभिव्यक्त करने कठिन परिस्थितियों में स्वयं की भावनात्मक रूप से नियंत्रित होने बिना सुनने वार्तालाप करने जिम्मेदारियां से बचने जैसे कमजोरी से निजात पाने के लिए वहां महान व्यक्तित्व के जीवन प्रसंग के माध्यम से समाधान बताया प्राचार्य श्री घनश्याम ठाकुर तथा अन्य शिक्षकों ने कक्षा में विद्यार्थियों की तरह बैठकर व्याख्यान का आनंद उठाया प्राचार्य ने श्री प्रधान को समय-समय पर विद्यालयों का भ्रमण कर उपयोगी मार्गदर्शन विद्यार्थियों को देने का आग्रह किया अंत में विद्यार्थियों ने श्री प्रधान के साथ ग्रुप फोटो लिया सिर्फ प्रधान ने इस संवाददाता से चर्चा के दौरान बताया कि विद्यार्थी कहीं के भी हो प्रतिभा सम्मान होता ही है आवश्यकता केवल उन्हें आवश्यक समाधान और उपयोगी मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन देने की है

Oct 29, 2026 Read

बागबाहरा के कन्या छात्रावास एवं बिहाझर बालक गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास पर दें विशेष ध्यान - डॉ. वर्णिका शर्मा   बागबाहरा के कन्या छात्रावास एवं बिहाझर बालक गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश   महासमुंद, 28 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बागबाहरा प्रवास के दौरान प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, बागबाहरा एवं बिहाझर क्षेत्र में संचालित बालक गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण, स्वच्छता तथा दैनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने बच्चियों के कौशल विकास, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम को सुव्यवस्थित करने तथा छात्रावास परिसर में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उनकी रुचि, क्षमता और प्रतिभा के अनुरूप विकास के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। डॉ. शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कौशल विकास को विशेष महत्व दिया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि छात्रावास में रहने वाली प्रत्येक बच्ची को अपनी प्रतिभा निखारने, नए कौशल सीखने और प्रतिस्पर्धात्मक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का अवसर मिल सके। बिहाझर स्थित बालक गृह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बड़े बच्चों की तीरंदाजी के प्रति रुचि एवं प्रतिभा की सराहना की और इसे और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसके साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल, शिक्षा और कौशल का समन्वय जरूरी है।     गिरवर साहू  स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़  मो. 9165340227

Oct 29, 2026 Read

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर  करवा चौथ पर छत्तीसगढ़ में बारिश-कोहरे का साया, चांद के दीदार पर संकट

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर  करवा चौथ पर छत्तीसगढ़ में बारिश-कोहरे का साया, चांद के दीदार पर संकट हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगदलपुर- बस्तर बंगाल की खाड़ी में उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) अब छत्तीसगढ़ में भी कहर बन कर बरस रहा है। तूफान ने बुधवार 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल किया, जिसमें 3 से 6 लोगों की मौत और 1.80 लाख लोगों को निकाला गया।  तूफान का असर अब सीधे छत्तीसगढ़ में दिख रहा है, और आज करवा चौथ के दिन बस्तर में व्रतधारी सुहागिनों की चिंता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ में अर्नब का असर:मौसम विभाग के अनुसार अर्नब तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 24-48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी है।  - बस्तर संभाग में रेड अलर्ट: बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है।- जगदलपुर में बारिश: बुधवार को जगदलपुर में 15.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।- तेज हवाएं: प्रदेश में 50-60 किमी, झोंकों में 70 किमी तक हवा चलने की संभावना है।- स्कूल बंद: मौसम की गंभीरता को देखते हुए आज 29 अक्टूबर को राज्य के 12 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, धमतरी, कांकेर शामिल हैं।- प्रशासन अलर्ट मोड पर है, NDRF-SDRF की टीमें तैयार हैं।  करवा चौथ पर संकट - कोहरा और बादल:आज सुबह से ही जगदलपुर में हल्की बारिश के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। सुहागिनें जो पूरे दिन निर्जला व्रत रख कर शाम को चांद का इंतजार करती हैं, उनके लिए आज चांद का निकलना मुश्किल हो गया है। पंडितों के अनुसार आज चंद्रोदय रात 8:15 से 8:45 के बीच है, लेकिन अर्नब तूफान के कारण घने बादल और कोहरे से चांद के दर्शन में देरी हो सकती है। अगर चांद न दिखे तो क्या करें? 1. पंचांग के अनुसार तय चंद्रोदय समय पर ही पूजा करें।2. चांद की दिशा में अर्घ्य देकर "ॐ चन्द्राय नमः" का जाप करें।3. छतों पर भीड़ और फिसलन से बचें, क्योंकि बारिश के कारण फिसलन बढ़ गई है।4. दिया-बाती जलाते समय तेज हवा का ध्यान रखें।

Oct 29, 2026 Read

जिंदगी बचाने की अपील: अपोलो अस्पताल में भर्ती 56 वर्षीय मिलापा बाई को तत्काल रक्त और प्लेटलेट्स की जरूरत, रक्तदाताओं से मदद की गुहार

✍🏻 आशीष यादव हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़  जिंदगी बचाने की अपील: अपोलो अस्पताल में भर्ती 56 वर्षीय मिलापा बाई को तत्काल रक्त और प्लेटलेट्स की जरूरत, रक्तदाताओं से मदद की गुहार कोरबा। बिलासपुर । जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय योगदान है। इसी बीच कोरबा निवासी 56 वर्षीय मिलापा बाई के उपचार के लिए तत्काल रक्त एवं प्लेटलेट्स की आवश्यकता सामने आई है। मरीज अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रक्तदाताओं तथा समाजसेवी संगठनों से मदद की अपील की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिलापा बाई MDS थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (MDS Thrombocytopenia) से पीड़ित हैं। उनकी रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन (HB) का स्तर 6.7 तथा प्लेटलेट्स की संख्या महज 7,000 बताई गई है। ऐसे में मरीज के उपचार के लिए चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार रक्त के विभिन्न घटकों की व्यवस्था की जा रही है। दो यूनिट PRBC और प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता मरीज के लिए 2 यूनिट PRBC (पैक्ड रेड ब्लड सेल्स) और 4 यूनिट प्लेटलेट्स अथवा 1 यूनिट SDP (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) की आवश्यकता बताई गई है। मरीज का ब्लड ग्रुप AB पॉजिटिव (AB+) है। परिजनों के अनुसार, परिवार और रिश्तेदारों की ओर से रक्तदान की व्यवस्था की जा चुकी है, लेकिन आवश्यक रक्त एवं प्लेटलेट्स की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त सहयोग की जरूरत है। फिलहाल ब्लड एक्सचेंज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी भी दी गई है। रक्तदाताओं और समाजसेवियों से सहयोग की अपील इस कठिन परिस्थिति में रक्तदाता, सामाजिक संगठन, युवा समूह और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए कार्य करने वाले लोग आगे आकर सहयोग कर सकते हैं। रक्तदान करने के इच्छुक व्यक्ति मरीज के परिजन से संपर्क कर अस्पताल के ब्लड बैंक में आवश्यक रक्त घटकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समय पर मिलने वाला रक्त और प्लेटलेट्स मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए अपील है कि इस सूचना को अपने परिचितों, सामाजिक समूहों, व्हाट्सऐप ग्रुपों और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर अधिक से अधिक साझा करें, ताकि जरूरतमंद मरीज तक सहायता पहुंच सके।  मरीज के परिजन से संपर्क करें - मरीज का नाम: मिलापा बाई- उम्र: 56 वर्ष- अस्पताल: अपोलो अस्पताल- निवास स्थान: कोरबा- बीमारी: MDS थ्रोम्बोसाइटोपेनिया- हीमोग्लोबिन (HB): 6.7- प्लेटलेट्स काउंट: 7,000- ब्लड ग्रुप: AB पॉजिटिव (AB+)- आवश्यकता: 2 यूनिट PRBC + 4 यूनिट प्लेटलेट्स अथवा 1 यूनिट SDP- संपर्क व्यक्ति: विहान- मोबाइल नंबर: 7828887859- ब्लड एक्सचेंज: उपलब्ध नहीं आपकी छोटी-सी पहल, किसी के लिए बड़ी उम्मीद रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद परिवार के लिए उम्मीद की किरण भी है। आज मिलापा बाई के उपचार के लिए जिस सहयोग की आवश्यकता है, उसमें आपका एक फोन, एक साझा संदेश या रक्तदान के लिए उठाया गया कदम मददगार साबित हो सकता है। आइए, मानवता का परिचय दें। रक्तदान के इच्छुक योग्य दाता आगे आएं और इस अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि मिलापा बाई के उपचार के लिए आवश्यक रक्त एवं प्लेटलेट्स की व्यवस्था में मदद मिल सके।

Oct 29, 2026 Read

नगरी में सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल! वर्षों से एक ही कुर्सी पर कर्मचारी, क्या शासन के आदेश पर अमल कब, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल..!

नगरी में सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल! वर्षों से एक ही कुर्सी पर कर्मचारी, क्या शासन के आदेश पर अमल कब, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल..! धमतरी/नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में विभिन्न शासकीय विभागों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कई कार्यालयों में कर्मचारी वर्षों से एक ही पद और टेबल पर काम कर रहे हैं। ऐसे में शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यविभाजन और प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब मांग उठ रही है कि संबंधित विभागों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा की जाए। 10 साल से एक ही टेबल पर काम करने की चर्चा, व्यवस्था में बदलाव की मांग नगरी विकासखंड के तहसील कार्यालय, विकासखंड शिक्षा कार्यालय, नगर पंचायत, वन विभाग, कृषि विभाग, मंडी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जनपद पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग, आईटीआई, सहकारी समितियों, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की पदस्थापना और कार्यविभाजन को लेकर चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें लिपिकीय कार्य करने वाले कर्मचारियों सहित अन्य पदों पर कार्यरत कर्मियों के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, इन कर्मचारियों की वास्तविक पदस्थापना अवधि और विभागवार स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। शासन के निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं? शासकीय कार्यालयों में प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने और कामकाज को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर कार्यविभाजन तथा आवश्यकतानुसार स्थानांतरण की व्यवस्था अपनाई जाती है। ऐसे में नगरी विकासखंड के विभिन्न विभागों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा किए जाने की मांग उठ रही है। स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि क्या सभी विभागों में कार्यविभाजन संबंधी निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन हो रहा है? यदि किसी कार्यालय में लंबे समय से कार्यविभाजन नहीं हुआ है, तो इसके पीछे क्या कारण हैं? इन सवालों पर संबंधित विभागों और प्रशासन का पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण होगा। आम जनता को परेशानी होने की शिकायतें स्थानीय नागरिकों के बीच यह शिकायत भी चर्चा में है कि कुछ शासकीय कार्यों के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हालांकि, किसी कर्मचारी द्वारा जानबूझकर काम रोकने या अनुचित लाभ मांगने जैसे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नागरिकों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में कामकाज की स्पष्ट व्यवस्था, जवाबदेही और समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सेवा संकल्प शिविर के घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक कार्रवाई भी चर्चा में नगरी में 8 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर के दौरान सरपंचों की बैठक व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई कार्रवाई भी स्थानीय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटनाक्रम के बाद नगरी के एसडीएम और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारद राम मांझी को पद से हटाए जाने की जानकारी चर्चा में आई। बताया जा रहा है कि नारद राम मांझी को जनपद पंचायत नगरी के सीईओ का दायित्व संभाले लगभग दो महीने ही हुए थे। हालांकि, संबंधित अधिकारियों को हटाए जाने के आधिकारिक कारणों और इस कार्रवाई का सेवा संकल्प शिविर में हुए विवाद से संबंध की पुष्टि संबंधित आदेशों के आधार पर किया जाना आवश्यक है। दोनों घटनाक्रमों को जोड़कर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। अब प्रशासन से जवाबदेही की उम्मीद स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि नगरी विकासखंड के विभिन्न शासकीय विभागों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों की विभागवार सूची तैयार कर उनकी पदस्थापना अवधि की समीक्षा की जाए। जहां आवश्यक हो, वहां नियमानुसार कार्यविभाजन और स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई जाए। ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहूहमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

Oct 29, 2026 Read