Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

तूफान से फसल क्षति का युद्ध स्तर पर होगा सर्वे, किसानों को दिलाई जाएगी राहत

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  तूफान से फसल कà...

State Head • Oct 30, 2026

More Stories

दलपत सागर रोड पर मलबा डालने वालों पर लगेगा 10 हजार जुर्माना हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

दलपत सागर रोड पर मलबा डालने वालों पर लगेगा 10 हजार जुर्माना हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगदलपुर-- नगर पालिका निगम जगदलपुर में गुरुवार को महापौर संजय पांडे एवं निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन की उपस्थिति में मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क चौड़ीकरण और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दलपत सागर रोड पर मलबा डालकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। ऐसे लोगों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, मलबा डालने वालों की सूचना नगर निगम को देने वाले नागरिकों को निगम द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शहर की स्वच्छता बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर मलबा डालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है। सड़क चौड़ीकरण के प्रस्तावों पर विचार बैठक में नगरोत्थान योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण के प्रस्तावों पर विचार किया गया। इनमें लाल चर्च से नगर निगम कार्यालय एवं बस स्टैंड रोड तक, नयामुंडा रोड से साकेत कॉलोनी तक, डीजे कोर्ट से चांदनी चौक होते हुए सिटी ग्राउंड तक तथा छत्रपति शिवाजी वार्ड में पुराने पंचायत कार्यालय से डॉक्टर पाढ़ी हाउस तक सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा माता गुड्डी से एमपीएम हॉस्पिटल तक सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इन कार्यों के लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।  प्रतिमा स्थापना और वार्डों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य के प्रस्ताव को शासन को भेजने के संबंध में विचार किया गया। इसके साथ ही शहर के समस्त वार्डों में नाली, सड़क, पुलिया, सामुदायिक भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने पर भी चर्चा एवं निर्णय लिया गया।  पांच मिनी टिप्पर वाहनों की खरीदी पर विचार नगर निगम की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत पांच मिनी टिप्पर वाहनों की खरीदी के प्रस्ताव पर विचार किया गया। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की स्वीकृति से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।   एमआईसी की बैठक में एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, राणा घोष, श्वेता बघेल,त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, योगेंद्र पांडे, संग्राम सिंह राणा एवं संजय विश्वकर्मा सहित निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Oct 30, 2026 Read

एक दिवसीय अवकाश घोषित

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली    मुंगेली। खराब मौसम और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए मुंगेली कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को भी जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-दक्षिणी हिस्से में बने दबाव के प्रभाव और आने वाली बारिश की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मुंगेली जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त/मात्रा संस्थाओं में 30 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश रहेगा। लगातार दूसरे दिन विद्यालयों में छुट्टी घोषित होने से विद्यार्थियों को राहत मिली है। जिला प्रशासन ने संबंधित जांचें एवं शैक्षणिक संस्थाओं को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Oct 30, 2026 Read

तोरवा पुलिस की कार्यवाही मोटर सायकल चलाते चाकू लहराते अशांति माहौल बनाने वाले बदमाश गया जेल 

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  मुंगेली जिला  थाना - तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्र0 587 /2026 धारा - 25,27 आम्र्स एक्ट ---------------------------------------------------- ’’ तोरवा पुलिस की कार्यवाही मोटर सायकल चलाते चाकू लहराते अशांति माहौल बनाने वाले बदमाश गया जेल   ---------------------------------------------------- गिरफतार आरोपी - 01. मोहम्मद हरूण पिता मोहम्मद बसीर उम्र 23 साल साकिन लालखदान तोरवा बिलासपुर  जप्त मश्रूका:-   लोहे का धारदार चाकू 01 नग घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल    ’’’’’’’’’ तोरवा पुलिस के द्वारा दिनांक 28.10.2026 को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिली कि लालखदान चैक तोरवा के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल चलाते हाथ में चाकू लिये आने जाने वाले राहगिरो को चाकू दिखाते डरा धमका रहा है। गंभीर घटना कारित कर सकता है। सूचना पर तोरवा पुलिस के द्वारा त्वरित मौके पर तस्दीक कार्यवाही मौके पर घेराबंदी सिरफिरा बदमाश के कब्जे से एक धारदार चाकू कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी मोहम्मद हरूण पिता मोहम्मद बसीर उम्र 23 साल साकिन लालखदान तोरवा बिलासपुर का होना पाया गया हैं। आरोपी के विरूद्ध विधिवत आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड में जेल भेजा गया हैं।

Oct 30, 2026 Read

अखंड नवधा रामायण

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  मुंगेली    🚩🛕 हमारे अराध्य प्रभु श्रीराम जी के ननीहाल- माता कौसल्या की पावन जन्मभूमि कोसला धाम, पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ में आयोजित अखंड नवधा रामायण–2026 में आप सादर आमंत्रित हैं।    🔴16 नवंबर 2026 — कलश यात्रा एवं रामायण शुभारंभ |   🟢25 नवंबर 2026 — रामायण प्रतियोगिता |   🟡26 नवंबर 2026 — रामायण हवन, सहस्रधारा, ब्राह्मण भोज एवं विसर्जन। 🙏🏻निवेदक: समस्त धामवासी। 🚩 ⚜️माता कौशल्या जन्मभूमि 'कोसला धाम' पामगढ़ जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़।🛕🚩

Oct 30, 2026 Read

रतनपुर के सुलभ शौचालय में मां दुर्गा

✍🏻 आशीष यादव जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर | जिला बिलासपुर | छत्तीसगढ़     रतनपुर के सुलभ शौचालय में मां दुर्गा, पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय के पोस्टर लगाने पर मचा बवाल, पार्षद हकीम मोहम्मद ने पूछा—आखिर किसने दी अनुमति? शनिचरी बाजार के सार्वजनिक शौचालय में पोस्टर देखकर लोग हैरान, नगर पालिका प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल   रतनपुर, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में सार्वजनिक सुलभ शौचालय में मां दुर्गा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व के दौरान सार्वजनिक शौचालय में लगाए गए इन पोस्टरों को देखकर लोग हैरान हैं। वहीं, इस मामले को लेकर पार्षद हकीम मोहम्मद ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर ऐसी जगह पर पोस्टर लगाने की अनुमति किसने दी?   प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला रतनपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 स्थित शनिचरी बाजार के सार्वजनिक सुलभ शौचालय से जुड़ा है। यहां मां दुर्गा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पोस्टर लगाए जाने की बात सामने आई है। सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए इस स्थान पर पोस्टर लगाए जाने को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।   नवरात्रि के दौरान लगे पोस्टरों ने खींचा लोगों का ध्यान   नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ जगह-जगह धार्मिक आयोजन और सजावट की जाती है। ऐसे में मां दुर्गा के पोस्टर सार्वजनिक सुलभ शौचालय में लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।   स्थानीय लोगों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण हो गया है कि पोस्टर किस उद्देश्य से लगाए गए और क्या इन्हें लगाने से पहले स्थान की उपयुक्तता पर विचार किया गया था। धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर लोगों की भावनाएं संवेदनशील होती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में जिम्मेदारी और सावधानी बरतना जरूरी है।   पार्षद हकीम मोहम्मद ने उठाया सवाल—आखिर अनुमति किसने दी?   मामले को लेकर पार्षद हकीम मोहम्मद ने सार्वजनिक सुलभ शौचालय में पोस्टर लगाए जाने की अनुमति पर सवाल उठाया है। उनका मुख्य सवाल है कि आखिर किस व्यक्ति या संबंधित विभाग ने ऐसी जगह पर पोस्टर लगाने की अनुमति दी?   यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सार्वजनिक सुलभ शौचालय नगर पालिका क्षेत्र में आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए जाते हैं। ऐसे स्थानों पर किसी भी प्रकार की सामग्री या पोस्टर लगाए जाने के मामले में यह स्पष्ट होना चाहिए कि संबंधित नियमों का पालन किया गया है या नहीं।   अब इस मामले में यह स्पष्ट होना बाकी है कि पोस्टर किसने लगाए, क्या इसके लिए नगर पालिका प्रशासन से अनुमति ली गई थी और यदि अनुमति दी गई थी, तो किन नियमों एवं परिस्थितियों के आधार पर दी गई?   नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी उठ रहे सवाल   शनिचरी बाजार का यह मामला सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, व्यवस्था और उचित रखरखाव के साथ-साथ वहां लगाए जाने वाले पोस्टरों और प्रचार सामग्री के संबंध में लागू नियमों का पालन सुनिश्चित करना संबंधित निकाय की जिम्मेदारी होती है।     धार्मिक आस्था और सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा का सवाल   यह मामला केवल पोस्टर लगाए जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों के उचित उपयोग और धार्मिक प्रतीकों के प्रति संवेदनशीलता से भी जुड़ा है। मां दुर्गा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। ऐसे में धार्मिक चित्रों को कहां और किस परिस्थिति में लगाया जाए, इस पर सामाजिक संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है।   साथ ही, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के पोस्टरों को लेकर भी यह स्पष्ट होना चाहिए कि उन्हें किस उद्देश्य से और किसकी अनुमति से लगाया गया है।       अब प्रशासन के जवाब का इंतजार   रतनपुर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित शनिचरी बाजार के सार्वजनिक सुलभ शौचालय में पोस्टर लगाए जाने के इस मामले में अब लोगों की नजर नगर पालिका प्रशासन की प्रतिक्रिया पर है। पार्षद हकीम मोहम्मद द्वारा उठाए गए सवालों के बीच यह जानना जरूरी है कि पोस्टर लगाने की अनुमति किसने दी और इस संबंध में क्या नियम लागू होते हैं।   फिलहाल, मामले में संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि पोस्टर लगाने में नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सार्वजनिक स्थानों की गरिमा और व्यवस्था बनी रहे।   अब बड़ा सवाल यही है—क्या नगर पालिका प्रशासन इस मामले की जांच कर स्पष्ट करेगा कि सार्वजनिक सुलभ शौचालय में मां दुर्गा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पोस्टर किसकी अनुमति से लगाए गए?

Oct 30, 2026 Read

धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर कड़ा प्रहार

*धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर कड़ा प्रहार: मगरलोड में महुआ शराब बेचते महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,ग्राम कमार पारा मोहंदी में पुलिस की त्वरित कार्यवाही,12.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3,000/-रूपये नगद जब्त,एसपी धमतरी के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा, आबकारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज*   पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम कमार पारा मोहंदी में कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बेचने के तीन अलग-अलग मामलों में महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।    *कार्यवाही का विवरण*- *(01)* *प्रथम प्रकरण* - अपराध क्रमांक 214/26 - *आरोपी:* शिव कुमार कमार पिता हीरालाल कमार उम्र 45 वर्ष निवासी कमार पारा मोंहदी,थाना मगरलोड। - *जब्ती:* 4 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 600/-रूपये तथा बिक्री की नगदी 1,000/-रूपये। - *कुल जब्ती की कीमत:* 1,600-रूपये। - वैधानिक कार्यवाही: धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज।   *(02)* *द्वितीय प्रकरण* - अपराध क्रमांक 215/26 - *आरोपिया:* धनेश्वरी कमार, पति मानिकराम कमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी कमार पारा मोहंदी, थाना मगरलोड। - *जब्ती:* 4.5 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 675/-रूपये तथा बिक्री की नगदी 1,000/-रूपये। - *कुल जब्ती की कीमत:* 1,675/-रूपये। - वैधानिक कार्यवाही: धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज।   *(03)* *तृतीय प्रकरण* - अपराध क्रमांक 216/26 - *आरोपी:* छविलाल कमार, पिता हीरालाल कमार, उम्र 45 वर्ष, निवासी कमार पारा मोहंदी, थाना मगरलोड। - *जब्ती:* 4 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 600/-रूपये तथा बिक्री की नगदी 1,000/-रूपये। - *कुल जब्ती की कीमत:* 1,600/-रूपये। - वैधानिक कार्यवाही: धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज। ▪️*कुल जब्ती एवं कार्यवाही*  तीनों प्रकरणों में पुलिस ने कुल 12.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3,000/- रुपये नगद, जिसकी कुल कीमत 4,875/-रूपये है, जब्त की है। तीनों मामलों में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आगे की विवेचना जारी है।   धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री, परिवहन, भंडारण अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध धमतरी पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।   ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

Oct 30, 2026 Read

21 क्वीटल खरीदी की बात कर वाहवाही लूट रही साय सरकार किसान हितैषी है तो 35 00 प्रति क्वीटल की दर से धान खरीदे साय सरकार -- डॉ लक्ष्मी ध्रुव 

21 क्वीटल खरीदी की बात कर वाहवाही लूट रही साय सरकार किसान हितैषी है तो 35 00 प्रति क्वीटल की दर से धान खरीदे साय सरकार -- डॉ लक्ष्मी ध्रुव    नगरी सिहावा पूर्व विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव ने 27 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक मे लिये गये धान खरीदी केन्द्र निर्णय को पूरी तरह किसान विरोधी व निराशा जनक बताया उन्होने कहा साय सरकार पिछले तीन वर्षो से किसानो को ठगने का काम कर रही है      पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने आगे कहा की इन तीन सालो मे केन्द्र सरकार द्वारा धान की एम एस पी मे लगभग 380 रूपय की वृद्धि की गई इस वृद्धि को जोडकर इस वर्ष किसानो को कम से कम 3500 प्रति क्वीटल समर्थन मूल्य के दर से दिया जाना चाहीये था लेकिन साय सरकार ने इस वर्ष भी किसानो के साथ कुठाराघात करते हुए केवल 3100 सौ रूपय प्रति क्वीटल ही देने का निर्णय लिया यह छत्तीसगढ के अन्नदाताओ के साथ धोखा है सरकार 27 50 लाख किसानो से 15 नवंबर से 21 क्वीटल प्रति एकड से धान खरीदी की बात तो कर रही लेकिन दाम वही पुराना देकर वाहवाही लूटना चाह रही है   उन्होने कैबिनेट मे एग्रीस्टेक पंजीयन को अनिवार्य कर दिया है और कहा पिछले वर्ष किसानो का एग्रीस्टेक पंजीयन को नये पंजीयन की जरूरत नही होगी लेकिन हजारो किसान जिनका किसी कारणवश एग्रीस्टेक पंजीयन नही हो पाया उनके लिये सरकार ने कोई वैकल्पिक या औपचारिक व्यवस्था नही की है ऐसे किसान धान बेचने से वंचित हो जायेगे सरकार कह रही है ऋण पुस्तिका लाने की जरूरत नही होगी और डिजिटल क्राप सर्वे से रकबा का आनलाईन निर्धारण होगा लेकिन हकीकत यह है की सरकार भी जानती है डीपीएस सर्वे मे भारी विसंगतिया है खसरा और रकबा मे भारी गडबडी सामने आ रही पूर्व विधायक ध्रुव ने कहा की डीपीएस सर्वे मे विसंगती के कारण गांव गांव मे किसानो के बीच विवाद बन सकती है और त्रुटी सुधार कराते कराते धान खरीदी का भी समय निकल जायेगा अंत मे किसान अपनी उपज नही बेच पायेगे सरकार 360 नये केन्द्र खोलकर 3100 केन्द्रो पर खरीदी और बायोमैट्रिक सत्यापन की बात कर रही लेकिन जब किसान का रकबा ही गलत दर्ज होगा तो वह केन्द्र तक कैसे पहुंचेगा यह सरकार किसान हितैषी का ढोंग कर रही है जबकी असल मे यह निर्णय किसान को परेशान करने वाला निर्णय है।   ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

Oct 30, 2026 Read

गंगरेल में संकट के बीच मददगार बनी ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम, बबलू निषाद को सुरक्षित पहुंचाया गांव

गंगरेल में संकट के बीच मददगार बनी ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम, बबलू निषाद को सुरक्षित पहुंचाया गांव   नाव पलटने के बाद टापू पर फंसे मछुआरे को वाटर एम्बुलेंस से सुरक्षित निकाला, जिला प्रशासन के सहयोग और समन्वय से सफल हुआ रेस्क्यू   धमतरी। गंगरेल जलाशय में अचानक बदले मौसम और तेज लहरों के बीच संकट में फंसे एक मछुआरे के लिए गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की टीम मददगार साबित हुई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम बरारी निवासी बबलू निषाद को सुरक्षित उनके गांव पहुंचाया। संकट की इस घड़ी में टीम की सक्रियता, स्थानीय लोगों की सूचना और जिला प्रशासन के सहयोग से एक संभावित हादसे को गंभीर परिणामों में बदलने से बचाने में मदद मिली।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरारी निवासी बबलू निषाद पेशे से मछुआरे हैं। बीते दिनों वे लकड़ी चुनने के लिए नाव से ठेमली आइलैंड गए थे। इसी दौरान मौसम में बदलाव और हवा की गति बढ़ने से जलाशय में लहरें तेज हो गईं। परिस्थितियां प्रतिकूल होते देख उन्हें नाव पलटने का अंदेशा हुआ। उन्होंने अपने परिवार से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी, लेकिन इसी बीच नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।   मुश्किल परिस्थितियों में भी बबलू ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने लगभग 100 मीटर तक तैरकर दूसरे टापू पर पहुंचकर आश्रय लिया। अंधेरा होने के कारण जंगल में रास्ता तलाशना भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। उधर, परिवार के सदस्य और ग्रामीण उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। उनके द्वारा दी गई सूचना के बाद गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की टीम सक्रिय हुई। टीम ने वाटर एम्बुलेंस की मदद से बबलू को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके गांव पहुंचाया। इस अभियान में श्री सत्येंद्र शिव, राजेश मुकेश सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।   जिला प्रशासन के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्यों को मिला संबल गंगरेल जलाशय जैसे विस्तृत जलक्षेत्र में अचानक उत्पन्न होने वाली आपात परिस्थितियों में त्वरित सूचना, आपसी समन्वय और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग बेहद महत्वपूर्ण है। इस घटना में स्थानीय लोगों की सतर्कता और बचाव दल की तत्परता के साथ जिला प्रशासन का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। ऐसे समन्वित प्रयास आपात स्थिति में प्रभावित व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाने और उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं। यह घटना संदेश देती है कि जलाशय में नाव से आवागमन के दौरान मौसम की स्थिति पर विशेष ध्यान देना, सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाना और प्रतिकूल परिस्थितियों में जोखिम लेने से बचना जरूरी है। समय पर मिली सूचना और सामूहिक प्रयासों से बबलू निषाद की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी।   ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

Oct 30, 2026 Read

मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं

मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं 29 एकड़ में मखाना की उपज का संग्रहण शुरू, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा वैज्ञानिक कटाई-पश्चात प्रबंधन का प्रशिक्षण मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल, ग्रामीण आजीविका और महिला उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने पर जोर  धमतरी जिले में कृषि विविधीकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में मखाना की खेती नई संभावनाएं पैदा कर रही है। तालाबों में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल अब परिणाम देने लगी है। इसी कड़ी में ग्राम छाती और डांडेसरा में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 29 एकड़ क्षेत्र में उत्पादित मखाना का संग्रहण शुरू हो गया है। साथ ही, महिलाओं को मखाना के संग्रहण और संग्रहण-पश्चात प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। इससे उपज की गुणवत्ता, प्रसंस्करण और बाजार में बेहतर मूल्य मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। केंद्र सरकार की सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर डेवलपमेंट ऑफ मखाना के तहत वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले को तालाबों में मखाना की खेती के लिए 165 एकड़ का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले जिला प्रशासन और उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में 105 एकड़ क्षेत्र में मखाना की खेती शुरू की गई। ग्राम राखी, छाती, डांडेसरा और पीपरछेड़ी के साथ नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा में भी इस फसल को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्राम छाती और डांडेसरा में शैलपुत्री स्व-सहायता समूह तथा नई किरण स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए 26 अक्टूबर को मखाना संग्रहण की शुरुआत और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम छाती-सेनचुवा की सरपंच श्रीमती दानेश्वरी साहू, श्री जितेन्द्र कुमार साहू, पंचगण, कृषि विज्ञान केंद्र की विशेषज्ञ श्रीमती दीपिका चंद्रवंशी, उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती पूजा कश्यप साहू, उद्यान विकास अधिकारी श्री राहुल साहू और ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री नर्मदा प्रसाद भारती उपस्थित रहे। उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती पूजा कश्यप साहू ने बताया कि महिला समूहों को कृषि विज्ञान केंद्र, धमतरी में आगामी दिनों में मखाना के संग्रहण-पश्चात प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में उपज की उचित देखभाल, प्रसंस्करण और गुणवत्ता बनाए रखने की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि महिलाएं इस गतिविधि को आजीविका और उद्यमिता के रूप में आगे बढ़ा सकें। मखाना की कटाई के चरण मखाना की कटाई मुख्य रूप से तीन चरणों में की जाती है। पहली कटाई को लहसर कहा जाता है। इसमें लगभग 70 प्रतिशत मखाना निकाल लिया जाता है। इस काम के लिए श्रमिकों को सामान्यतः प्रति किलोग्राम के आधार पर मजदूरी दी जाती है। इसके बाद दूसरी और तीसरी कटाई मरकट और कर्कट कहलाती है। इन चरणों में बचे हुए लगभग 30 प्रतिशत बीज निकाले जाते हैं, जिसके लिए अधिक मेहनत और समय की जरूरत होती है। कटाई के बाद की प्रक्रिया तालाब से मखाना के बीज निकालने के बाद उन्हें अच्छी तरह साफ किया जाता है। काले बीजों को धोकर लगभग 2 से 30 दिनों तक तेज धूप में सुखाया जाता है, ताकि उनकी नमी कम हो सके। इसके बाद बीजों को भट्ठी या मिट्टी की कढ़ाई में भुना जाता है। भुनाई के बाद लकड़ी की थापी से बीजों को फोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया से बीज के अंदर का सफेद और कुरकुरा मखाना बाहर निकलता है, जिसे स्थानीय रूप से लावा कहा जाता है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय संभावनाओं के अनुरूप कृषि की नई गतिविधियों को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मखाना की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन सकती है। इसके लिए उत्पादन के साथ वैज्ञानिक तकनीक, प्रसंस्करण, गुणवत्ता और बाजार से जुड़ाव पर भी ध्यान देना जरूरी है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी बढ़े और वे आत्मनिर्भर आजीविका की दिशा में आगे बढ़ें। मखाना उत्पादन की यह पहल धमतरी जिले में पारंपरिक कृषि गतिविधियों के साथ नए विकल्प जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उचित प्रशिक्षण, गुणवत्ता आधारित प्रसंस्करण और बाजार से बेहतर जुड़ाव मिलने पर यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और सामूहिक उद्यमिता के नए अवसर पैदा करने में सहायक होगी। ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

Oct 30, 2026 Read

ग्रामीण विकास योजनाओं और पारिवारिक उपभोग व्यय की जमीनी हकीकत जानने गांवों में पहुंचे पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा

ग्रामीण विकास योजनाओं और पारिवारिक उपभोग व्यय की जमीनी हकीकत जानने गांवों में पहुंचे पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा   केकराखोली और चर्रा में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं एफपीसी सदस्यों से किया सीधा संवाद ग्रामीण आजीविका, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और परिवारों के उपभोग व्यय की स्थिति को करीब से समझा   धमतरी। ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण परिवारों की आजीविका, आर्थिक गतिविधियों तथा पारिवारिक उपभोग व्यय की वास्तविक स्थिति को समझने के उद्देश्य से भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के पूर्व सचिव श्री अमरजीत सिन्हा ने धमतरी जिले के मगरलोड एवं कुरुद विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम केकराखोली और ग्राम पंचायत चर्रा में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, प्रगतिशील कृषकों, किसानों तथा किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) के सदस्यों से सीधा संवाद कर ग्रामीण जीवन, आय के स्रोतों और स्थानीय विकास की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने पूर्व सचिव श्री अमरजीत सिन्हा को जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, कृषि एवं आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा किसान उत्पादक कंपनियों की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने जिले में ग्रामीण परिवारों की आय के स्रोतों, आजीविका के अवसरों और विभिन्न शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी भी दी।  यह भ्रमण भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा संचालित पारिवारिक उपभोग व्यय सर्वेक्षण (एचसीईएस) के अंतर्गत तकनीकी विशेषज्ञ समूह के क्षेत्रीय दौरे का हिस्सा था। सर्वेक्षण के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी परिवारों द्वारा खाद्य पदार्थों, गैर-खाद्य वस्तुओं तथा विभिन्न सेवाओं पर किए जाने वाले व्यय से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े संकलित किए जाते हैं। ये आंकड़े देश में उपभोग के स्वरूप, जीवन-स्तर और आर्थिक परिस्थितियों के आकलन के साथ विकास योजनाओं के निर्माण एवं नीतिगत निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। मगरलोड विकासखंड के ग्राम केकराखोली में श्री सिन्हा ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, प्रगतिशील कृषकों और एफपीसी सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण आजीविका के साधनों, कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों, महिला समूहों की भूमिका तथा किसान उत्पादक कंपनियों के माध्यम से किसानों को मिलने वाले अवसरों के संबंध में जानकारी ली। संवाद के दौरान यह समझने पर जोर दिया गया कि ग्रामीण परिवारों की आय के प्रमुख स्रोत क्या हैं, कृषि एवं अन्य गतिविधियां उनकी आर्थिक स्थिति को किस प्रकार प्रभावित करती हैं तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं और उपभोग संबंधी प्राथमिकताओं में किस प्रकार बदलाव आ रहे हैं।   कुरुद विकासखंड के ग्राम पंचायत चर्रा में भी श्री सिन्हा ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण परिवारों की आवश्यकताओं, आजीविका के साधनों, कृषि गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आर्थिक अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से ग्रामीणों के अनुभवों और उनकी वास्तविक परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया गया। इस दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी, सामुदायिक संस्थाओं की भूमिका तथा कृषि एवं गैर-कृषि गतिविधियों से परिवारों को मिलने वाली आय जैसे विषय भी महत्वपूर्ण रहे।   पारिवारिक उपभोग व्यय सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े परिवारों के खर्च के स्वरूप, उपभोग के रुझानों और जीवन-स्तर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराते हैं। इनका उपयोग आर्थिक एवं सांख्यिकीय विश्लेषण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से संबंधित आकलन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण और मूल्यांकन में किया जाता है। इस दृष्टि से क्षेत्रीय भ्रमण और ग्रामीणों के साथ प्रत्यक्ष संवाद सर्वेक्षण के निष्कर्षों को स्थानीय परिस्थितियों के संदर्भ में समझने तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यापक आकलन करने में सहायक होते हैं।     ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

Oct 30, 2026 Read

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा— प्रशासन सतर्क, किसानों की फसल क्षति का सर्वे जारी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से धमतरी जिले में जनहानि, पशुहानि या मकानों की क्षति की सूचना नहीं   कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा— प्रशासन सतर्क, किसानों की फसल क्षति का सर्वे जारी   धमतरी। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए धमतरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन आवश्यक तैयारियां की गई थीं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में अब तक जनहानि, पशुहानि अथवा मकानों को क्षति पहुंचने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संभावित मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए आम नागरिकों से सतर्कता बरतने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की थी।   कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मौसम की स्थिति में सुधार होने तक नागरिकों को आगामी दो से तीन दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विशेष रूप से किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि धान, दलहन एवं तिलहन की खड़ी फसल यदि पकने की अवस्था में है, तो मौसम साफ होने तक दो से चार दिनों तक कटाई से बचें। इससे फसल को संभावित नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।   उन्होंने बताया कि जिले में किसानों की फसलों को हुई संभावित क्षति का आकलन करने के लिए सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व एवं कृषि विभाग का अमला प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर रहा है, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं तथा फसल क्षति होने की स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी दें। पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुरूप दावा प्रक्रिया एवं नियमानुसार सहायता का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।   भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को प्रातः 5:30 बजे भारतीय मानक समय पर अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर अवदाब (डिप्रेशन) में परिवर्तित हो गया था। हालांकि, मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए नागरिकों और किसानों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने, मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की सलाह दी गई है।   ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

Oct 30, 2026 Read

पटाखा दुकानों में सुरक्षा से समझौता नहीं, शर्तों के उल्लंघन पर निरस्त होगा लाइसेंस

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला   पटाखा दुकानों में सुरक्षा से समझौता नहीं, शर्तों के उल्लंघन पर निरस्त होगा लाइसेंस   जिला अग्निशमन अधिकारी ने जारी किए दिशा-निर्देश   नियमित निरीक्षण कर परखी जाएंगी सुरक्षा व्यवस्थाएं   बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2026/ दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा दुकानों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा के लिए कमांडेंट होम गार्ड्स एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री दीपांकुर नाथ ने सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले के सभी पटाखा दुकान संचालकों को इनका अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री नाथ ने कहा कि दुकानों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। निर्धारित शर्तों का पालन नहीं करने पर संबंधित दुकान का लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी।        जारी निर्देशों के अनुसार पटाखा दुकानें रिहायशी क्षेत्रों अथवा बाजार के पास नहीं खोली जाएंगी। दुकानों का निर्माण कपड़ा, बांस, रस्सी और टेंट जैसी ज्वलनशील सामग्री से करने के बजाय अज्वलनशील टिन शेड से किया जाए तथा अग्निमंदक घोल से उपचारित किया जाए। दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखी जाए और दुकानें एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं बनाई जाएं। किसी भी पटाखा दुकान के 50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।         प्रत्येक दुकान में पांच किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य है। इसके साथ ही दुकान के अंदर और बाहर अलग-अलग 100-100 लीटर पानी उपलब्ध रखा जाए। अग्निशमन वाहन की आवाजाही के लिए कम से कम छह मीटर चौड़ा रास्ता खुला रखा जाए। दुकानों के सामने बाइक और कार की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी, ताकि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में बाधा न आए।       दुकानों में रोशनी के लिए तेल अथवा गैस के लैम्प और खुली बिजली बत्ती का उपयोग नहीं किया जाए। विद्युत तारों के जोड़ खुले नहीं होने चाहिए। प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्यूज अथवा सर्किट ब्रेकर लगाया जाए, जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर विद्युत प्रवाह स्वतः बंद हो सके। दुकानें ट्रांसफार्मर के पास नहीं हों और उनके ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन नहीं गुजरनी चाहिए।         श्री नाथ ने दुकान परिसर में अग्निशमन विभाग और एम्बुलेंस के फोन नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने तथा अस्थायी संरचनाओं एवं पंडालों के निर्माण में निर्धारित भारतीय मानक का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अग्निशमन कार्यालय का फोन नम्बर 07752-250961 तथा टॉल फ्री नम्बर 112 पर दुर्घटना की सूचना दी जा सकती है। उन्होंने सभी संचालकों से सुरक्षा उपकरण तैयार रखने और कर्मचारियों को उनके उपयोग की जानकारी देने को कहा है। सुरक्षा मानकों के पालन की जिम्मेदारी संबंधित दुकान संचालक की होगी।

Oct 30, 2026 Read