*: सरायपाली में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, विधायक कार्यालय में हुआ मितानिन सम्मान समारोह, क्षेत्र की सभी मितानिन बहनों का हुआ सम्मान*
...
More Stories
सुरक्षित बचपन अभियान: गरियाबंद के 25 स्कूलों के 50 शिक्षकों को दिया गया POCSO अधिनियम का प्रशिक्षण
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद शिक्षक स्कूलों में बच्चों को करेंगे जागरूक, से नो, मूव अवे, टेल समवन सुरक्षा नियमों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी गरियाबंद- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देश पर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के संबंध में अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत 21 नवंबर को न्यू सर्किट हाउस, गरियाबंद के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में गरियाबंद जिले के 25 विद्यालयों के 50 शिक्षकों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के संबंध में विधिक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों - से नो, वहां से दूर हटें और किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बताएं - की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में भी शिक्षकों को अवगत कराया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गरियाबंद एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति श्री बी.आर. साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद सुश्री सीमा कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री लीतेश सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अनिल द्विवेदी, पैनल अधिवक्ता श्री होमेश्वर सिंह यदु एवं श्री हेमराज दाऊ तथा सीडब्ल्यूसी गरियाबंद के सपोर्ट पर्सन श्री नंदकुमार नायक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला में न्यायिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, सपोर्ट पर्सन, न्यायालयीन कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
मितानिन दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कपिल देव नायक
✍️रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज मितानिनों का स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान अतुलनीय – कपिल देव नायक आज दिनांक 23, तारीख दिन सोमवार समय 7, बजे मिली जानकारी अनुसार कसडोल,,,मितानिन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ ग्राम पंचायत बया सरपंच कपिल देव नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र की मितानिन बहनों सावित्री चौहान एम टी शिवमोती ठाकुर ब्लॉक समन्वयक रंजना जगत स्व प समन्वयक मितानींन संतोषी बारीक रामकुंवर चौहान अमरीका निषाद संतोषी कोशले एवं जनप्रतिनिधियों हरकेश चौहान संजय पंकज धोबा राम भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कपिल देव नायक ने मितानिन बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे गांवों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता तथा विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। उनके समर्पण, सेवा भावना और निरंतर परिश्रम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंच रहा है। उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर उपस्थित मितानिन बहनों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा मितानिनों के सेवा कार्यों की सराहना की।
श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह और भक्ति का उल्लास गरियाबंद, श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज गरियाबंद जिले से 94 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष श्री लेखराम साहू, वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेंद्र सोनटेके, श्री राधेश्याम सोनवानी, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री डीपी ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। यह योजना उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है, जो आर्थिक अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण अयोध्या की तीर्थयात्रा नहीं कर पाते। जिले से रवाना हुए श्रद्धालुओं में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं ने इस अवसर को सौभाग्यपूर्ण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को सम्मान देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से लोगों को प्रभु श्रीराम के दर्शन और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
*पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 नवम्बर 2026/लोक निर्माण विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 108 करोड़ 86 लाख 59 हजार रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
*जिले के तीन ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही *250 से अधिक ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवम्बर 2026/ जिले में ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं एवं वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 19 एवं 20 नवंबर को तीन ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित किए गए। इनमें 19 नवंबर को पेंड्रा विकासखंड के ग्राम गिरारी एवं गौरेला विकासखंड के ग्राम गांगपुर तथा 20 नवंबर को मरवाही विकासखंड के ग्राम डोंगरिया में शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में 250 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। शिविरों में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ श्री क्षितिज वर्मा, जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री आर.एस. बघेल सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, नवीन बैंक खाता खोलने, नामिनी दर्ज कराने, केवाईसी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव, साइबर सुरक्षा एवं ओटीपी की गोपनीयता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, बैंक मित्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
धान जब्ती कार्रवाई में महासमुंद जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान, 23 दिनों में 6,110 क्विंटल से अधिक धान जब्त
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 54 प्रकरण दर्ज, अवैध धान के संग्रहण और परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई महासमुंद, 23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी का परिणाम है कि धान जब्ती की कार्रवाई में महासमुंद जिले ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक जिले में धान से संबंधित कुल 54 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन कार्रवाईयों में कुल 6,110.09 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस उपलब्धि के साथ महासमुंद जिला प्रदेश में धान जब्ती के मामले में द्वितीय स्थान पर पहुंच गया है। 5,798 क्विंटल धान संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, जब्त किए गए कुल धान में से 5,798.09 क्विंटल धान संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया है, जबकि 312 क्विंटल धान पुलिस थाना अथवा अन्य प्राधिकृत एजेंसी को सौंपा गया है। वहीं, मिलों के भौतिक सत्यापन के दौरान कमी मात्रा से संबंधित एक प्रकरण दर्ज किया गया है। मिलों एवं समितियों की पीवी जांच में जब्ती से संबंधित कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान के भंडारण, संग्रहण एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लगातार कार्रवाई से अवैध धान कारोबार पर प्रशासन की सख्ती का संदेश जिले में महज 23 दिनों के भीतर 54 प्रकरणों में 6,110.09 क्विंटल धान की जब्ती प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है। आगामी दिनों में भी अवैध धान के परिवहन एवं संग्रहण पर निगरानी और कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।
धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खरीदी केंद्रों और बैरियरों का किया निरीक्षण
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ किसानों से की चर्चा, बारिश से फसल प्रभावित होने पर सर्वे कर प्रकरण बनाने के निर्देश; अवैध धान परिवहन पर सख्ती बरतने को कहा **महासमुंद, 23 नवंबर 2026।** जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बागबाहरा विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों और बैरियरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटपरपाली, नर्रा और कोमाखान धान खरीदी केंद्रों के साथ टेमरी एवं नर्रा बैरियर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों को उपलब्ध सुविधाओं, धान खरीदी प्रक्रिया और उपार्जित धान के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। टोकन व्यवस्था से लेकर धान उपार्जन तक सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएं। बारिश से प्रभावित फसल का होगा सर्वे धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे किसानों से कलेक्टर ने सीधे चर्चा की। किसानों ने असामयिक बारिश के कारण धान की फसल प्रभावित होने की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण कर नियमानुसार प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। धान को नमी से बचाने तिरपाल और जल निकासी की व्यवस्था के निर्देश कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में बारिश एवं नमी से धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल उपलब्ध कराने और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि केंद्रों में जलभराव की स्थिति न बने तथा उपार्जित धान के ढेर और बोरों को आवश्यकतानुसार तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखा जाए, ताकि बारिश से धान को नुकसान न पहुंचे। अवैध धान परिवहन पर रहेगी कड़ी निगरानी कलेक्टर ने टेमरी एवं नर्रा बैरियर का निरीक्षण कर अवैध धान परिवहन और अनधिकृत भंडारण पर रोक लगाने के लिए की जा रही निगरानी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दूसरे राज्यों एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले धान के परिवहन पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संदिग्ध वाहनों की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित निरीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना, खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
🏐 ग्राम खट्टी में सजेगा वॉलीबॉल का महासंग्राम, 29 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता!
📰 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌐 hamarpradeshcg.com महासमुंद। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम खट्टी में राज्य स्तरीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की टीमें अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगी। खेल प्रोत्साहन समिति ग्राम खट्टी के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 29 नवंबर 2026, रविवार को महतारी सदन रोड, ग्राम खट्टी, जिला महासमुंद में आयोजित होगी। मुकाबले सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगे। विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि: 🥇 प्रथम पुरस्कार – 10,000 रुपये 🥈 द्वितीय पुरस्कार – 7,000 रुपये 🥉 तृतीय पुरस्कार – 4,000 रुपये 🏅 चतुर्थ पुरस्कार – 1,500 रुपये प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क मात्र 349 रुपये रखा गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 28 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक। निर्धारित समय के बाद पंजीकरण कराने वाली टीमों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। संपर्क सूत्र: 📞 यशवंत मानिकपुरी – 7999215506 📞 आदित्य शर्मा – 6262163289 आयोजक समिति ने समस्त खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। 🏐 अब ग्राम खट्टी के मैदान में दिखेगा खिलाड़ियों का दम, कौशल और जीत का जुनून। रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार हो जाइए! खबरें पढ़ें: 🌐 hamarpradeshcg.com हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ – सच के साथ, जनता की आवाज।
ग्राम गुदुमदेवरी के माध्यमिक शाला में बालिका शौचालय का उद्घाटन, छात्राओं ने शासन का जताया आभार
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी के माध्यमिक शाला में आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को VB G-RAM-G योजना के तहत निर्मित बालिका शौचालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की महिला सरपंच, महिला पंच, महिला शिक्षिका एवं विद्यालय की बालिकाओं की उपस्थिति में शौचालय का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने विद्यालय में शौचालय निर्माण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय में बालिका शौचालय का निर्माण होने से छात्राओं को स्वच्छता, सुविधा और निजता से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी। विशेषकर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए यह सुविधा शिक्षा के अनुकूल वातावरण बनाने और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षिकाओं की सहभागिता ने विद्यालय में बालिकाओं की सुविधाओं, सम्मान और सुरक्षित वातावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यालय में बालिकाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई जा रही है।
*धान खरीदी की कलेक्टर ने की समीक्षा,राइस मिलर्स और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश*
✍️रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *अब तक 2775 किसानों से 8479 मीट्रिक टन धान की खरीदी* बलौदाबाजार, 23 नवम्बर 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राइस मिलर्स, कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा पुराने धान को अवैध रूप से खपाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में अब तक 2,775 किसानों से कुल 8,479 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर ने बड़े किसानों के भी अधिक से अधिक टोकन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए राइस मिलर्स और कोचियों की भी जांच कराने को कहा। साथ ही राइस मिलों में बिजली मीटर की खपत एवं उपलब्ध धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंडियों में भी धान की खरीदी पर विशेष निगरानी रखने तथा खरीदे गए धान का जल्द उठाव सुनिश्चित करने को कहा। मंडियों में धान बेचने वाले किसानों से भी नियमानुसार रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। वहीं, पोहा मिलों में धान बेचने वाले किसानों से सौदा पत्रक प्राप्त कर बिक्री संबंधी जानकारी जुटाने को कहा। कलेक्टर ने मंडियों से अवैध रूप से धान खपाने की किसी भी कोशिश की तत्काल सूचना देने तथा उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान की उचित स्टेकिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि धान का सुरक्षित भंडारण हो सके और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो।उन्होंने अब तक जिन उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रारंभ नहीं हुई है, वहां इस सप्ताह तक खरीदी शुरू कराने के निर्देश दिए।