NH-63 पर निजी बसों की मनमानी चरम पर: 70 KM का किराया 123 रु. की जगह वसूल रहे 150 रु., विश्वनाथ ट्रेवल्स पर गंभीर आरोप
NH-63 पर निजी बसों की मनमानी चरम पर: 70 KM का किराया 123 रु. की जगह वसूल र...
More Stories
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के चार गांवों के स्वैच्छिक विस्थापन में बड़ी प्रगति, 15 दिन में होगा सत्यापन
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के चार गांवों के स्वैच्छिक विस्थापन में बड़ी प्रगति, 15 दिन में होगा सत्यापन गरियाबंद 30 अक्टूबर 2026/उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्वैच्छिक ग्राम विस्थापन की प्रक्रिया के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की द्वितीय बैठक गुरुवार को कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ग्राम जुगाड़ एवं देवझरअमली के पुनर्वास हेतु वैकल्पिक भूमि का अंतिम रूप से चयन किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 15 दिनों के भीतर इन दोनों ग्रामों के पात्र हितग्राही परिवारों की पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। इस अवधि में दावा-आपत्ति की प्रक्रिया भी चलेगी, जिसके तहत ग्रामीण अपने दावे एवं अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। बैठक में ग्राम ओढ़ एवं अमलोर में स्वैच्छिक विस्थापन के संबंध में ग्राम सभाओं द्वारा पारित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। इन दोनों ग्रामों के विस्थापन हेतु भी वैकल्पिक भूमि का चयन अंतिम रूप से कर लिया गया है। इस प्रकार चार गांवों के विस्थापन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हाथी कॉरिडोर से बाहर होगा पुनर्वास स्थल का चयन पुनर्वास स्थलों के वैज्ञानिक चयन पर जोर देते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विस्थापन हेतु आवंटित वैकल्पिक भूमि किसी भी स्थिति में हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विस्थापन का उद्देश्य केवल स्थानांतरित करना नहीं, बल्कि ग्रामीणों को सुरक्षित एवं बेहतर जीवन परिस्थितियां उपलब्ध कराना है। कलेक्टर ने राजस्व एवं वन विभाग को तेजी लाने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री शर्मा ने राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी लंबित औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में विलंब एवं लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि शासकीय दायित्वों में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है, जिसमें ग्रामीणों की स्वैच्छिक सहमति, पारदर्शिता तथा वनवासी समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि नए पुनर्वास स्थलों पर सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक श्री वरुण जैन सहित विभागीय अधिकारी एवं प्रभावित गांवों के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
गरियाबंद में आबकारी विभग की बड़ी कार्रवाई, छुरा के रांकादादर से 7 लीटर महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज District reporter jaगेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद में आबकारी विभग की बड़ी कार्रवाई, छुरा के रांकादादर से 7 लीटर महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार गरियाबंद जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग के गरियाबंद वृत्त की टीम ने छुरा क्षेत्र के ग्राम रांकादादर में कार्रवाई की। आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने ग्राम रांकादादर, थाना छुरा निवासी यशवंत दीवान (56 वर्ष), पिता स्वर्गीय नारायण दीवान के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 1400 रुपये बताया गया है। मामले में आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
पत्थलगांव के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की सामूहिक समीक्षा बैठक
योगेश शर्मा पत्थलगांव जिला जशपुर ब्लाक रिपोर्ट hamarpradeshcg.com पत्थलगांव विकासखंड पत्थलगांव के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की सामूहिक समीक्षा बैठक जनपद पंचायत पत्थलगांव के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम पूर्णता की स्थिति, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं (एक्स्ट्रा क्लास) का संचालन तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विषयवार परीक्षा परिणामों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विकासखंड पत्थलगांव के विद्यार्थियों को राज्य की प्रावीण्य सूची (टॉप-10) में स्थान दिलाने के उद्देश्य से विशेष कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसके लिए मेधावी विद्यार्थियों की पहचान, उनकी नियमित मॉनिटरिंग, विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन तथा नियमित टेस्ट एवं अभ्यास परीक्षाओं के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया गया।
मुंगेली में नाबालिग की गला दबाकर हत्या
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला मुंगेली में नाबालिग की गला दबाकर हत्या : प्रेम संबंध में दूसरे युवक से बात करने के शक में वारदात, रिवीजन के बाद दोनों आरोपी जेल दाखिल मुंगेली, 30 अक्टूबर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने रिविजन आवेदन पेश कर दोनों आरोपियों को आज जेल दाखिल करा दिया है। क्या है पूरा मामला 20 अक्टूबर 2026 को ग्राम नेवासपुर में नाबालिग की संदिग्ध मौत की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना आया। इसके बाद अपराध क्रमांक 343/2026 धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज की गई। SSP भोजराम पटेल के निर्देशन, एडिशनल SP नवनीत कौर छाबड़ा और SDOP आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच में पाया कि मृतिका का मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे से प्रेम संबंध था। किसी अन्य युवक से बातचीत के शक में आरोपी ने 19 अक्टूबर की रात नेवासपुर पहुंचकर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात में उसके साथी साहिल खाण्डे की भी भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की और न्यायालय में पेश किया। रिविजन के बाद जेल प्रारंभिक न्यायिक रिमांड निरस्त होने के बाद SSP के निर्देशन पर पुलिस ने अपर सत्र न्यायालय मुंगेली में रिविजन आवेदन प्रस्तुत किया। DPO जायिता सिंह और लोक अभियोजक रजनीकांत ठाकुर की पैरवी पर अपर सत्र न्यायाधीश ने CJM के आदेश को निरस्त कर दिया। आज 30 अक्टूबर को दोनों आरोपियों - 1. अजीत घृतलहरे पिता शिवकुमार, उम्र 22 वर्ष 2. साहिल खाण्डे पिता दिलीप, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम लिलवाकापा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी साइबर सेल और टीम की अहम भूमिका रही।
सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर
रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला बिलासपुर : शहर के व्यस्त राजेंद्र नगर चौक में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर चौक स्थित सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते दुकान के भीतर से धुआं और आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। आग की भयावहता देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया..
रायपुर के डंगनिया इलाके में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.50 लाख के जेवर व घड़ियां बरामद
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर के डंगनिया इलाके में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.50 लाख के जेवर व घड़ियां बरामद रायपुर:राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके में स्थित एक सूने मकान को अपना निशाना बनाने वाले शातिर चोरों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से करीब ₹1.50 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर एवं महंगी घड़ियां सकुशल बरामद कर ली हैं।वारदात का विवरण:मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी के सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और वहां रखे कीमती आभूषणों व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट हरकत में आई।पुलिस की सख्त कार्रवाई: की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया।बरामदगी: आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए लगभग ₹1.50 लाख मूल्य के जेवरात और घड़ियां पूरी तरह से बरामद कर ली हैं।गिरफ्तारी: पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइक चोरी पर शिकंजा: उरला पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, चोरी की हीरो होंडा स्पलेंडर बरामद
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर बाइक चोरी पर शिकंजा: उरला पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, चोरी की हीरो होंडा स्पलेंडर बरामद रायपुर। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की कड़ी में उरला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, उरला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक बरामद की गई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मामले में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
जगदलपुर: घर में पड़ा खराब मोबाइल बन रहा है जहर! छात्राओं को सिखाया ई-कचरे का सही प्रबंधन
जगदलपुर: घर में पड़ा खराब मोबाइल बन रहा है जहर! छात्राओं को सिखाया ई-कचरे का सही प्रबंधन हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जिला बस्तर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में ई-वेस्ट जागरूकता कार्यक्रम, क्विज के जरिए समझा पर्यावरण का खतरा जगदलपुर। आपके घर के किसी कोने में पड़ा खराब मोबाइल, पुराना चार्जर, फूली हुई बैटरी या बंद पड़ा लैपटॉप सिर्फ कबाड़ नहीं, बल्कि धीमा जहर है। इसी गंभीर खतरे को लेकर शुक्रवार को जगदलपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-दो में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय था - *"ई-कचरा प्रबंधन"*। इसका उद्देश्य छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के खतरों और उसके सही निपटान के प्रति जागरूक करना था। कबाड़ नहीं, खतरनाक कचरा है ये कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, बैटरी, चार्जर, टीवी जैसे सभी खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण 'ई-वेस्ट' की श्रेणी में आते हैं। इनमें लेड, पारा, कैडमियम जैसे कई हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं। अगर इन्हें आम घरेलू कचरे के साथ फेंक दिया जाए तो ये मिट्टी, पानी और हवा को बुरी तरह प्रदूषित कर देते हैं, जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। कहां फेंके ई-कचरा? संस्था प्रमुख रजी वर्गिस, इको क्लब प्रभारी जी. सुभद्रा राव, व्याख्याता गणेश भगत, कल्याणी मिश्रा और दीपिका भास्कर ने छात्राओं को समझाया कि खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को खुले में या सामान्य डस्टबिन में नहीं फेंकना चाहिए। इसके लिए निर्धारित ई-कचरा संग्रह केंद्र या अधिकृत ई-कचरा संग्रहकर्ताओं तक पहुंचाना चाहिए। घरों में जमा पुराने सामान के उचित प्रबंधन की जिम्मेदारी हम सभी की है। कबाड़ नहीं, जिम्मेदारी से निपटान जरूरी छात्राओं को ई-कचरे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ इसके पुनर्चक्रण (Recycling), दोबारा उपयोग (Reuse) और सुरक्षित निपटान के तरीकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। जानकारी को रोचक बनाने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ई-कचरे से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस माध्यम से उन्हें यह समझने का मौका मिला कि पर्यावरण संरक्षण बड़े अभियानों से ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी आदतों से शुरू होता है। कार्यक्रम का संदेश था - ई-कचरा कबाड़ नहीं, एक जिम्मेदारी है। इसका सही प्रबंधन कर हम अपने परिवार, समाज और पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। ---
जगदलपुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की अहम बैठक, संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने का दिया गया मंत्र
जगदलपुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की अहम बैठक, संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने का दिया गया मंत्र हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जिला बस्तर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देश पर हुई जिला स्तरीय बैठक, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बनी रणनीति जगदलपुर, 31 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला इकाई ने सोशल मीडिया की ताकत को और धारदार बनाने के लिए कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय, जगदलपुर में सोशल मीडिया जिला टीम बस्तर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में सोशल मीडिया की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। बैठक में इस बात पर विस्तृत मंथन किया गया कि किस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की विचारधारा को डिजिटल माध्यमों से बूथ स्तर तक और आम जनता तक पहुंचाया जाए। जिला अध्यक्ष ने दिया सक्रियता का मंत्र बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सोशल मीडिया टीम के सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया ही संगठन की आवाज है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ पार्टी के कार्यों को जनता के बीच रखना होगा। अनुशासन और समन्वय पर जोर जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव और जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्राही ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन का पाठ पढ़ाया। दोनों नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की निरंतरता, आपसी समन्वय और तथ्यात्मक प्रचार-प्रसार ही पार्टी को मजबूती देगा। फेक न्यूज और विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है। बैठक का संचालन बैठक का सफल संचालन भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक दिनेश के.जी. ने किया। अंत में सह-संयोजक बृजेश शर्मा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य, आईटी सेल और सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🕉️राशिफल राशिफल (31 अक्टूबर, 2026)🕉️
🕉️राशिफल राशिफल (31 अक्टूबर, 2026)🕉️ 🌞राशिः मेष🌞 आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। अपने प्रियजनों के साथ फ़िल्म देखना बढ़िया और मज़ेदार रहने वाला है। भाग्यांक: 7 👉🏻 उपाय= अपने ईष्ट देव के पूजा में लाल सिंदूर लाल कपड़ा अर्पित करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा l 🌞राशिः वृषभ🌞 अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियाँ, लज़ीज़ खाना और पेय - यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। ऐसा हो भी क्यों न, ऐसे पल ही तो किसी संबंध को प्रगाढ़ बनाते हैं। भाग्यांक: 6 👉🏻 उपाय= बहन, बेटी, मौसी, बुआ, की सहायता करने से परिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा l 🌞राशिः मिथुन🌞 अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। आज आप गुस्से में परिवार के किसी सदस्य को भला-बुरा कह सकते हैं। भाग्यांक: 4 👉🏻 **उपाय* = भगवान विष्णु जी उपासना पूजा करने से आर्थिक उन्नति होगी l 🌞राशिः कर्क🌞 अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तैल से मालिश करें। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। प्यार का जज़्बा अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है। आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती का अहसास हो सकता है और आपका मन उदास हो सकता है। भाग्यांक: 8 👉🏻 उपाय= हनुमान जी को सिंदूर लाल कपड़ा, लाल फूल, दूबी, चढ़ाए, हनुमान चालीसा और श्री राम चालीसा का पाठ करने से अच्छे उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी l 🌞राशिः सिंह🌞 ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। इसे औरों के सामने न लाएँ, नहीं तो बदनामी हो सकती है। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं। भाग्यांक: 6 👉🏻 **उपाय =* अस्पताल में मरीजों की सहायता करने से परिवारिक जीवन अच्छा बेहतर होगा l 🌞राशिः कन्या🌞 जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है। जिन भर लोगों के साथ बिताने के बाद शाम का पूरा वक्त आप अपने जीवनसाथी को दे सकते हैं। भाग्यांक: 5 👉🏻 उपाय = सफेद कपड़े पहनकर अपने जीवनसाथी से मिलने जाए इससे लव लाइफ बेहतर होगा l 🌞राशिः तुला🌞 आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। घर पर आज आपके अच्छे गुणों की चर्चा हो सकती है। भाग्यांक: 7 👉🏻 उपाय= बुध ग्रह का बीज मंत्र से 21 माला सुबह शाम जाप करने से परिवारिक जीवन की समस्या दूर होगा l 🌞राशिः वृश्चिक🌞 मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है। भाग्यांक: 9 👉🏻 उपाय= गंगाजल जल को कुश से हनुमान जी के बीज मंत्र जाप करते हुए घर के सभी जगह छिड़काव करे पूरे 108 दिन तक, इससे परिवारिक जीवन की सभी बाधाएं दूर होगी l 🌞राशिः धनु🌞 ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है। आज अचानक तबीयत खराब हो सकती है जिससे आप सारे दिन भर परेशान रह सकते हैं। भाग्यांक: 6 👉🏻 उपाय= प्रेम सम्बन्ध को मजबूत बनाने के लिए गाय को उबले हुए आलू में हल्दी लगाकर गाय को खिलाने से प्रेम सम्बन्ध मजबूत होगा l 🌞राशिः मकर🌞 अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गँवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा - स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है, इसलिए आलस्य त्यागकर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना फ़ायदेमंद रहेगा। _भाग्यांक: 6_👉🏻 उपाय= मां सरस्वती की मूर्ति के आगे नीला रंग के फूल चढ़ाने और मां का आराधना करने से परिवारिक जीवन में सुधार होगा l 🌞राशिः कुंभ🌞 कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे। शांति का दामन पकड़कर आज आप सब लोगों से बातें करेंगे। भाग्यांक: 4 👉🏻 उपाय= लाल रंग के बोतल में पानी डालकर धूप में रखे और बाद में उसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा l 🌞राशिः मीन🌞 सेहत बढ़िया रहेगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ जो आपके हालात और ज़रूरतों को समझते हैं। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए - कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। हमेशा आप अपनी बातों को सही मान लेते हैं। ऐसा करना सही नहीं है आपने विचारों को लचीला बनाएं। भाग्यांक: 1 👉🏻 उपाय= हफ़्ते भर के काम का बोझ सर दर्द बन सकता है, इसलिए मस्तक में सफ़ेद चन्दन और पीली हल्दी का तिलक लगाने से सरदर्द से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा l 🕉️ज्योतिषी आचार्य🕉️ पंडित श्री धनेश्वर संजय प्रसाद शुक्ला घुटकू बिलासपुर छत्तीसगढ मो. नं. 9399884734
लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली रवाना हुए लोरमी के कांग्रेस कार्यकर्ता, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होंगे शामिल
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला मुंगेली रिपोर्टर: आनंद गुप्ता रामलीला मैदान में होंगे शामिल मुंगेली। लोकतंत्र की रक्षा एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोरमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी के अध्यक्ष शशांक वैष्णव एवं पार्षद धनंजय दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संविधान की भावना और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में वे अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। लोरमी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की दिल्ली रवानगी को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे 3 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई, छात्राओं से दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के आरोप में 2 निलंबित, 1 की सेवा समाप्ति की अनुशंसा
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर जिला रिपोर्टर अमित कुमार सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़), 30 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बरमकेला में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, प्रताड़ना और अमर्यादित आचरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय द्वारा विद्यालय के तीन शिक्षकों के खिलाफ निलंबन और सेवा समाप्ति की बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की गई है। जांच समिति की रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कड़ा कदम उठाया गया है, जिसने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। 1. व्याख्याता दयासागर चौहान तत्काल प्रभाव से निलंबित आरोप: छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, अपमानजनक व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, व्याख्याता श्री दयासागर चौहान के विरुद्ध विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अपमानजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत मिली थी। 27 अक्टूबर 2026 को विद्यालय की महिला उत्पीड़न एवं लैंगिक सुरक्षा समिति द्वारा की गई जांच में इन आरोपों की पुष्टि हुई। इसे अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और नैतिक पतन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन के तहत दयासागर चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ नियत किया गया है। 2. सहायक शिक्षक ठाकुर राम चौहान भी हुए सस्पेंड आरोप: छात्राओं को अनुचित दृष्टि से देखना, सीटी बजाना और फब्तियां कसना। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी एक अन्य निलंबन आदेश के मुताबिक, विद्यालय के सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) श्री ठाकुर राम चौहान पर छात्राओं ने अनुचित दृष्टि से देखने, अनावश्यक समीप आने का प्रयास करने, सीटी बजाने और गाना गाते हुए गुजरने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। 12वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को की गई लिखित शिकायत के बाद 5 सदस्यीय जांच समिति ने 16 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें छात्राओं ने अपने बयानों में इन व्यवहारों से असहजता व्यक्त की थी। यद्यपि शिक्षक चौहान ने अपने स्पष्टीकरण में इन आरोपों से इनकार किया था, लेकिन विभागीय जांच लंबित रखते हुए छात्राओं की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच के लिए ठाकुर राम चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय विकासखंड कार्यालय बरमकेला नियत किया गया है। 3. व्यावसायिक शिक्षक हरीश चंद्राकर की सेवा समाप्ति की अनुशंसा आरोप: शराब पीकर स्कूल आना, छात्राओं को गलत नजर से देखना और दुर्व्यवहार। कार्रवाई के तीसरे मामले में, विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षक श्री हरीश चंद्राकर के खिलाफ भी छात्राओं ने गंभीर शिकायतें दर्ज कराई थीं। उन पर छात्राओं को अनुचित दृष्टि से देखने, उनके पास आने का प्रयास करने तथा शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के दिन शराब पीकर स्कूल आने और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच समिति द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को सौंपी गई रिपोर्ट में इन आरोपों को सही पाया गया। चूंकि हरीश चंद्राकर एक प्लेसमेंट कंपनी (NITCON Limited) के माध्यम से अनुबंधित हैं, इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी ने कंपनी के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर हरीश चंद्राकर की सेवा तत्काल समाप्त करने (सेवा-समाप्ति आदेश जारी करने) की अनुशंसा की है। इसके साथ ही, अंतरिम अवधि में उन्हें छात्राओं के प्रत्यक्ष शिक्षण व पर्यवेक्षण कार्य से दूर रखने के लिए विकासखंड कार्यालय बरमकेला में संलग्न कर दिया गया है। विभाग का सख्त संदेश: छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में एक साथ तीन शिक्षकों पर इस तरह की गंभीर कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी इन आदेशों ने साफ कर दिया है कि शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और शैक्षणिक वातावरण से समझौता करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन की इस अवधि के दौरान इन शिक्षकों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।