नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय में आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित
प्रेस विज्ञप्ति रिपोर्टर देवेंद्र केशरवानी लोरमी मुंगेलà¥...
More Stories
कुपोषण मुक्त जिला की पहल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में चला विशेष अभियान*
कुपोषण मुक्त जिला की पहल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में चला विशेष अभियान* हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवाराम चौहान ब्लाक रिपोर्टर सरायपाली महासमुंद सारंगढ़-बिलाईगढ़ / छत्तीसगढ़: जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू की है। जिले में कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें सुपोषित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों और अस्पतालों में बच्चों का वजन, हाइट और स्वास्थ्य जांच की जा रही है और उनकी माताओं को पोषण आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के एक भी बच्चे में कुपोषण न रहे। इसके लिए अधिकारियों को घर-घर सर्वे कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने और उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
*महासमुंद में 88 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 6 तस्कर गिरफ्तार*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज देवाराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली महासमुंद पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन निश्चय के तहत ANTF और पटेवा पुलिस की संयुक्त टीम ने NH-53 पर नाकेबंदी कर 88 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के जालना जिले के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा के बरगढ़ जिले से गांजा लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। *जब्ती की पूरी डिटेल:* कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 बड़े बोरों में भरा 88 किलो गांजा, एक पिकअप वाहन, एक स्विफ्ट डिजायर कार, 7 मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल *53 लाख 73 हजार 600 रुपये* की संपत्ति जब्त की है। *पुलिस की कार्रवाई:* सभी 6 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की आगे जांच कर रही है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 10 ASI समेत 61 पुलिसकर्मियों के तबादले
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 10 ASI समेत 61 पुलिसकर्मियों के तबादले कानून-व्यवस्था मजबूत करने एसपी सुनील शर्मा ने जारी किया आदेश, थानों, चौकियों और विभिन्न शाखाओं में किया गया फेरबदल** सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने 29 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर 10 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) सहित कुल 61 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश में कुल 61 पुलिसकर्मियों के नाम, उनकी वर्तमान पदस्थापना तथा नवीन पदस्थापना का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है। प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल के तहत जिले के विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों, यातायात सेल, महिला सेल, आरक्षित केंद्र सहित अन्य शाखाओं में पदस्थापना में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार भटगांव, डोंगरीपाली, बरमकेला, सरिया, सारंगढ़, बिलाईगढ़, कोसीर, सलिहा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को यातायात सेल, महिला सेल, पुलिस नियंत्रण कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के माध्यम से विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पुलिस बल की उपलब्धता और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील और प्र भावी बनाना है।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन की दोहरी सौगात:
✍️हमर प्रदेष छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता मुंगेली जिला वन मंत्री श्री केदार कश्यप 1 नवंबर को करेंगे इंद्रावती में पहली जंगल सफारी और अचानकमार के केंवची गेट से बफर सफारी का शुभारंभ रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (1 नवंबर) के गौरवशाली अवसर पर प्रदेश के पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप 1 नवंबर को सुबह 8 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से बस्तर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) में पहली बार 'जंगल सफारी' का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही अचानकमार टाइगर रिजर्व में केंवची गेट से बफर सफारी का भी आगाज़ होगा। इस बहुप्रतीक्षित शुभारंभ के साथ ही पर्यटकों के लिए सफारी की बुकिंग पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। दशकों के संघर्ष के बाद प्रकृति की ओर वापसी: बस्तर की धरती, जो वर्षों तक वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) और सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावित रही, अब एक नई सुबह की गवाह बन रही है। इस कठिन दौर के अंत के बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है। यहाँ के शांत जंगलों में बाघों की आहट, राजकीय पशु वन भैंसों की विरासत, गिद्धों की ऊँची उड़ान और अनगिनत जीवों की दुनिया बसती है, जिसे अब पर्यटक करीब से देख सकेंगे। सुरक्षित सफर और बेहतरीन सुविधाएँ: सफारी के रोमांच को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए फिलहाल 4 जिप्सी वाहनों की व्यवस्था की गई है। सफारी के दौरान पर्यटकों को टूर गाइड और चाय-नाश्ते की सुविधा भी मिलेगी। इस पूरी व्यवस्था की कमान स्थानीय ग्रामीणों के हाथों में है। सफारी संचालन, आतिथ्य और प्रकृति की सटीक जानकारी के लिए इन युवाओं को 'कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान' में विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि वे कुशल गाइड और मेजबान बनकर पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव दे सकें। रोजगार और आत्मनिर्भरता के खुलेंगे नए द्वार: यह जंगल सफारी केवल वन भ्रमण का साधन नहीं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की ठोस शुरुआत है। इस ईको-टूरिज्म पहल से स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड और सफारी वाहन चालक के रूप में सीधा रोजगार मिलेगा। 'होम स्टे' के जरिए ग्रामीण परिवारों को पर्यटकों के आतिथ्य से नई आजीविका मिलेगी। स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक व्यंजनों और बस्तर के कारीगरों के बेजोड़ हस्तशिल्प को नया बाजार और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। बस्तर की धड़कन है इंद्रावती: इंद्रावती टाइगर रिजर्व सिर्फ एक जंगल नहीं, बस्तर की धड़कन और उसकी वास्तविक पहचान है। यह अनमोल विरासत अब भविष्य के जिम्मेदार पर्यटन की नींव रखने जा रही है। इस सफारी से बस्तर छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा और पूरे क्षेत्र के विकास, शांति और प्रकृति संरक्षण का एक शानदार मॉडल बनेगा। अचानकमार में रोमांच के नए सफर का आगाज़: मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व (लोरमी) में राज्य स्थापना दिवस पर केंवची गेट से बफर सफारी शुरू हो रही है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से अमरकंटक मार्ग पर एन.एच.-45 पर स्थित यह गेट इस वर्ष पहली बार पर्यटकों के लिए खुल रहा है। शिवतराई गेट पहले से संचालित है। मानसून के कारण बंद रहीं पर्यटन और इको-टूरिज्म गतिविधियाँ भी अब फिर से शुरू होंगी। केंवची गेट के खुलने से अमरकंटक-अचानकमार-रतनपुर पर्यटन सर्किट आकार लेगा। 914.017 वर्ग कि.मी. में फैले इस रिजर्व में कोर जोन 626.195 और बफर जोन 287.822 वर्ग कि.मी. है। सफारी का 50 कि.मी. लंबा रूट केंवची गेट से भैरोसांगफाटर, सेमर वॉच टॉवर (कचांदी तिराहा), कचांदी रोड, जलांगो तिराहा, दरियाबूट पेट्रोलिंग कैंप और आमाडोब बैरियर होते हुए वापस केंवची गेट तक जाएगा। सफारी के लिए 1 जिप्सी (₹3,500 प्रति राउंड) और 3 महारानी वाहन (₹5,000 प्रति राउंड) उपलब्ध रहेंगे। पर्यटकों के ठहरने के लिए केंवची गेट के निकट पर्यटन विभाग का सोनभद्र रिसोर्ट और कई निजी रिसोर्ट मौजूद हैं। जंगल के रोमांच की झलक: यहाँ पर्यटकों को बाघ, तेंदुआ, भालू, गौर, चीतल, सांभर, कोटरी, सोनकुत्ता और जंगली सूअर के साथ मोर और मनियारी नदी के ऊदबिलाव देखने का मौका मिलेगा। सिहावल सागर (मनियारी नदी का उद्गम और हाथी कैंप), माझी डोंगरी वॉच टावर, जहाँ से अचानकमार का मनोरम दृश्य दिखता है, और जल्दा ग्रासलैंड, जहाँ बाइसन आसानी से नजर आते हैं, भी इस सफर के प्रमुख आकर्षण हैं। यहाँ भी खुलेंगे रोजगार के द्वार: केंवची गेट के खुलने से रिसॉर्ट, होटल और होम-स्टे के साथ प्रशिक्षित जिप्सी गाइडों और चालकों को काम मिलेगा। रेस्टोरेंट और सोवेनियर शॉप के संचालन से भी स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इन सफारी के शुरू होने से न केवल छत्तीसगढ़ पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा, बल्कि यह क्षेत्र के विकास, शांति और प्रकृति संरक्षण का एक शानदार मॉडल बनकर सामने आएगा।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस सख्त, 500 बच्चों को दी यातायात नियमों की सीख
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस सख्त, 500 बच्चों को दी यातायात नियमों की सीख एक सप्ताह के विशेष अभियान में स्कूल वाहनों की सघन जांच, 11 मामलों में 5 हजार से अधिक का जुर्माना; सड़क दुर्घटनाओं में करीब 20 प्रतिशत की कमी सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2026। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा जिले में एक सप्ताह तक विशेष यातायात जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में 24 से 31 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में निजी स्कूलों के बस, वैन एवं ऑटो की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात सेल की टीम ने एपीएस स्कूल, मोना मॉडर्न स्कूल, अशोका पब्लिक स्कूल, सीपीएम स्कूल और भारतमाता साल्हर स्कूल सहित जिले के करीब 10 विद्यालयों में पहुंचकर वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, वाहनों की लाइट, इमरजेंसी मेडिकल सुविधा एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई। कमियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। 500 बच्चों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी अभियान के तहत करीब 500 स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और सड़क पर लापरवाही से बचने की समझाइश दी गई। वहीं नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बच्चों और उनके अभिभावकों को कड़ी चेतावनी देते हुए परामर्श दिया गया। वाहन चालकों के दस्तावेज और स्वास्थ्य की जांच पुलिस टीम ने स्कूल बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन दस्तावेजों एवं आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया। साथ ही चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध 11 प्रकरणों में 5 हजार रुपये से अधिक की चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्टेट हाईवे के किनारे अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े करने तथा ढाबा-होटलों के आसपास जाम की स्थिति निर्मित करने वालों के विरुद्ध 22 प्रकरण दर्ज कर 6,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सड़क दुर्घटनाओं में दर्ज की गई करीब 20 प्रतिशत कमी जिले में यातायात जागरूकता एवं पुलिस की सतत निगरानी के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक 239 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं, जिनमें 120 लोगों की मृत्यु और 119 लोग घायल हुए थे। वहीं वर्ष 2026 में इसी अवधि के दौरान 289 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 96 लोगों की जान गई। इस प्रकार दुर्घटनाजनित मौतों में पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं : यातायात सेल प्रभारी यातायात सेल प्रभारी जितेन्द्र कुमार चंद्रा ने बताया कि जिले के सभी स्कूल प्रबंधनों के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी खराबी वाले वाहनों को तत्काल दुरुस्त कराने और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही उनका संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी माह में भी अभियान को और तेज किया जाएगा। बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस की अभिभावकों से अपील जिला पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। स्कूल वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें और सभी वैध दस्तावेज साथ रखें। वहीं स्कूल प्रबंधन भी बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस, परमिट और चालकों के दस्तावेजों का नियमित सत्यापन कराएं, ताकि स्कूली बच्चों का सफर सु रक्षित और सुगम बनाया जा सके।
खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का रंग, सांसद राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का रंग, सांसद राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शुरुआत, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री ओ.पी. चौधरी भी होंगे शामिल सारंगढ़–बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में 2 नवंबर को जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं की रंगारंग झलक देखने को मिलेगी। समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े और बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे भी उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 2 नवंबर को खेलभांठा मैदान पहुंचकर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साक्षी बनें।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर: देवेंद्र केशरवानी लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) लोरमी। भारत सरकार के माय भारत केंद्र, लोरमी ब्लॉक द्वारा नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा मुंगेली जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल ने की। उन्होंने उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा नशे की लत से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक क्षति के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक सोच के साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन माय भारत केंद्र के ब्लॉक संयोजक देवेंद्र केशरवानी ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका एवं नशामुक्त भारत अभियान में उनकी सहभागिता पर प्रकाश डाला गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से विकसित भारत एवं नशामुक्त युवा विषय पर लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखकर अपने विचार प्रस्तुत किए और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षक आनंद गुप्ता, शिक्षक बी.आर. चेलक, शिक्षक सी.पी. साहू, शिक्षक विजय विश्वकर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में शिक्षक बी.आर. चेलक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सरदार पटेल के आदर्शों पर बनेगा सुरक्षित, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राष्ट्रीय एकता दिवस पर माना में ली परेड की सलामी
सरदार पटेल के आदर्शों पर बनेगा सुरक्षित, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राष्ट्रीय एकता दिवस पर माना में ली परेड की सलामी हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट गुजरात के एकता नगर में बस्तर फाइटर्स, DRG और STF के जवानों ने दिखाया शौर्य, बस्तर में शांति और विकास के नए युग की शुरुआत का ऐलान जगदलपुर/रायपुर, 31 अक्टूबर 2026/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी, माना में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली, मार्च पास्ट का अवलोकन किया और उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सरदार पटेल ने रखी अखंड भारत की नींव उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर अखंड भारत की नींव रखी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रीय एकता सिर्फ भौगोलिक एकीकरण नहीं, बल्कि हर नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति विश्वास और समर्पण है। नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक जीत, बस्तर में नया युग शुरू श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। एक समय देश के 126 जिले वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित थे, आज सुरक्षा बलों के साहस और जनता के सहयोग से इसमें अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। कभी नक्सली हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर के दूरस्थ अंचलों में आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई उम्मीद जगी है। हमारा लक्ष्य सिर्फ नक्सलवाद खत्म करना नहीं, बल्कि बस्तर के हर गांव तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पहुंचाना है। शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन समारोह में उप मुख्यमंत्री ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों की स्मृति में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बस्तर में स्थापित हो रही शांति के पीछे वीर जवानों का त्याग और बलिदान है। गुजरात के एकता नगर में छत्तीसगढ़ के वीरों ने दिखाया पराक्रम समारोह में गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस राष्ट्रीय परेड में छत्तीसगढ़ पुलिस ने गौरवशाली भागीदारी निभाई। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीएसपी बृज किशोर यादव ने टू-आईसी की जिम्मेदारी निभाई। डीएसपी सुश्री अमृता पैंकरा के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स की महिला कमांडो, डीएसपी कुलदीप बंजारे के नेतृत्व में DRG और डीएसपी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में STF के जवानों ने मार्च पास्ट किया। नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले इन बलों की राष्ट्रीय मंच पर मौजूदगी छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण रही। नाट्य मंचन से जीवंत हुई शांति की यात्रा समारोह में नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष से शांति और विकास तक की यात्रा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी हुई, जिसमें बस्तर के युवा कलाकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, एडीजी प्रदीप गुप्ता, अमित कुमार, आईजी अंकित गर्ग सहित वरिष्ठ अधिकारी, शहीद जवानों के परिजन, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। -
ग्रामीणों की मांग पर हुई त्वरित पहल, बड़े बोदल सड़क का निर्माण कार्य शुरू
ग्रामीणों की मांग पर हुई त्वरित पहल, बड़े बोदल सड़क का निर्माण कार्य शुरू हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर, 31 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर पहल किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े बोदल के सरपंच एवं ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए बड़े बोदल मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है। सुरनदवाड़ा रोड से बड़े बोदल तक जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए शासन ने कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज 4 के अंतर्गत स्वीकृत यह सड़क परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। योजना के तहत बस्तर जिले में कुल 235.45 किलोमीटर लंबाई की 86 सड़कों की ऐतिहासिक स्वीकृति मिली है, जिसमें बड़े बोदल का एल-139 मार्ग भी शामिल है। लगभग 192.06 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस 1.80 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका था। हालांकि भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की वजह से इसका निर्माण कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब मौसम अनुकूल होते ही आवश्यक मशीनरी और निर्माण दल को तैनात कर काम तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पक्की और बारहमासी सड़क के बन जाने से बड़े बोदल सहित आसपास की तमाम दूरस्थ बसाहटों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे न केवल स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में सहूलियत होगी, बल्कि मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने और स्थानीय किसानों को अपनी उपज नजदीकी मंडियों तक ले जाने में भी सीधी मदद मिलेगी।
CG – हाइवे-130 पर संचालित कोल बेनिफिकेशन प्लांट बना परेशानी का सबब डस्ट से स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में कलेक्टर से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवाराम चौहान महासमुंद कोरबा// बिलासपुर से पाली- कटघोरा नेशनल हाईवे 130 पर लिम्हा टोल प्लाजा से लगे हुए संचालित मेसर्स तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड का मनमाना संचालन अब ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। यह प्लांट बिलासपुर और कोरबा जिले की सीमा पर, अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत हरनमुड़ी (जिला- कोरबा) और ग्राम पंचायत लिम्हा (तहसील बेलतरा, जिला- बिलासपुर) के बीच हाईवे से सटा हुआ संचालित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट का वेट प्रोसेस 0.96 मिलियन टन/ वर्ष का है और यहां उत्पादन शुरू है, लेकिन इसके प्रदूषण का दुष्प्रभाव अब सीधे आम आबादी और स्कूली बच्चों पर पड़ने लगा है। ग्राम पंचायत हरनमुड़ी के उत्तर से पश्चिम दिशा में लगभग 3000 की जनसंख्या निवासरत है, जो 800 एकड़ निजी और शासकीय कृषि भूमि पर आश्रित है। प्लांट से उड़ने वाली कोयले की धूल- डस्ट सीधे समीप संचालित आंगनबाड़ी, प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और हाईस्कूल की कक्षाओं तक पहुंच रही है तथा क्लास में पढ़ते समय बच्चों और शिक्षकों को काली डस्ट में सांस लेना पड़ रहा है। मध्यान्ह भोजन तक में कोयले की राख गिर रही है। इससे बच्चों के आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और त्वचा रोग जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। शिक्षकों ने बताया कि स्कूल परिसर में हर वक्त कोयले की परत जमी रहती है, ब्लैक बोर्ड तक काला पड़ जाता है। दूसरी तरफ प्लांट से माल परिवहन करने वाले भारी- भरकम वाहनों की है। दिन- रात सैकड़ो हाइवा, ट्रैलर के चलने से हाइवे पर धूल का गुबार उड़ रहा है और सड़क किनारे बसे घरों में रहना दूभर हो गया है। सड़क भी काले धुंए और कोयले की चूरी से बदरंग होकर काली पड़ गई है। जो सूखे के दिनों में उड़ते कोयले के डस्ट और धूल तो बरसाती दिनों में फिसलन भरा कीचड़ में तब्दील हो जाता है और जो दुपहिया वाहन सवारों के लिए आफत भरा साबित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत हरनमुड़ी की सरपंच मथुरा जगत सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कोरबा और बिलासपुर कलेक्टर के पास अनेकों बार पहुँचकर हस्ताक्षरयुक्त लिखित आवेदन देकर जांच और प्लांट पर प्रदूषण नियंत्रण की मांग की है। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि तिवरता कोल बेनिफिकेशन के कोयले का धुंआ, धूल, कण आकाशीय मार्ग से हवा के द्वारा दूर- दूर तक अपना दुष्प्रभाव छोड़ रहा है, जलस्रोत, गांव की आबादी एवं जीवन संसाधन सुरक्षित नही हैं, भविष्य पर्यावरण हरियाली के लिए भी संकटपूर्ण प्रतीत हो रहा है। उनकी मांग कि संयंत्र संचालन एवं पर्यावरण वैध नियमों के अनुरूप वास्तविकतापूर्ण समस्त तथ्यों के हरीबोध से निष्पक्ष कानूनी दायरे में जांच कर समस्या का शीघ्र ही समाधान करें। लेकिन आज तलक उनकी समस्या का कोई निदान नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में जिला प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्लांट के प्रदूषण पर लगाम नहीं लगी और स्कूलों को सुरक्षित नहीं किया गया तो वे हाईवे जाम कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
मौसम की मार से बर्बाद हुई किसानों की मेहनत, अब मुआवजे की आस!**
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन 🌾 **मौसम की मार से बर्बाद हुई किसानों की मेहनत, अब मुआवजे की आस!** कांकेर जिले के चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाहकापार के किसानों की परेशानी सामने आई है। अर्बन चक्रवात, तूफान और बेमौसम बारिश के कारण धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की बात किसानों ने अपने आवेदन में कही है। किसानों का कहना है कि उनकी आजीविका मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है। ऐसे में फसल बर्बाद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने कलेक्टर महोदय से मांग की है कि प्रभावित खेतों का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और फसल क्षति के अनुरूप उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। 🚜 **सवाल यह है कि दिन-रात मेहनत करके अन्न उगाने वाले किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा कब मिलेगा?** प्रशासन से आग्रह है कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए। 📍 टाहकापार | चारामा | कांकेर | छत्तीसगढ़
कृषि महाविद्यालय जगदलपुर में धूमधाम से मना राष्ट्रीय एकता दिवस, गूंजा एकता एवं अखंडता का संदेश
कृषि महाविद्यालय जगदलपुर में धूमधाम से मना राष्ट्रीय एकता दिवस, गूंजा एकता एवं अखंडता का संदेश हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर, 31 अक्टूबर 2026/ कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा समाज में एकजुटता का संदेश देने वाली 'एकता दौड़' और भव्य 'एकता परेड' के साथ हुई। इसके उपरांत महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ आरएस नेताम एवं क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र के सह-संचालक अनुसंधान डॉ एके ठाकुर ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति स्वयं को समर्पित करने की सत्यनिष्ठा से शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आरएस नेताम ने सरदार पटेल के जीवन प्रसंगों, उनकी दूरदर्शिता और रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए एनसीसी के मूल मंत्र 'एकता और अनुशासन' को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ एके ठाकुर ने आजादी के बाद बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोने के पटेल के दृढ़ संकल्प और अद्वितीय त्याग से सभी को अवगत कराया। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रधान वैज्ञानिक डॉ एनसी मण्डावी ने लकड़ी के गट्ठर और बंद मुट्ठी का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संगठन की शक्ति का महत्व समझाया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में देश की अखंडता बनाए रखने की अपील की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर. आर. कंवर ने भी छात्र जीवन में सजग रहकर देश की आंतरिक सुरक्षा में योगदान देने की बात कही। 9 सीजी एनसीसी यूनिट जगदलपुर के कमांडिंग अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण कण्डपाल के निर्देशन तथा सहायक प्राध्यापक डॉ गुन्जा ठाकुर व एनसीसी प्रभारी श्री एमबी तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने व्यापक जनभागीदारी निभाई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट जीविका दल्लीवार व लोचन मीना, कैंपस एम्बेसडर हेमलता टण्डन तथा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं में अलका चन्दन त्रिपाठी, यज्ञिका राजपूत व साई प्रसाद सोइन ने भी सरदार पटेल के प्रेरक व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे। गरिमामय कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बी.एससी. कृषि तृतीय वर्ष की छात्रा कु. गुन्जा सेन ने किया, जबकि अंत में एनसीसी सार्जेंट दीपराज साहू ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।