छत्तीसगढ़ के 26 साल: अटल बिहारी वाजपेयी के एक वादे से बना नया राज्य, जानिए अब तक के मुख्यमंत्रियों की खास योजनाएं
*छत्तीसगढ़ के 26 साल: अटल बिहारी वाजपेयी के एक वादे से बना नया रà¤...
More Stories
मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय मिनी वर्ग अंडर -11वर्ष बालक- बालिका रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन
✍️ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला बालक वर्ग में समर्थ गुप्ता विजेता, आद्वित उपाध्याय उपविजेता बालिका वर्ग में संजीवनी कुर्रे विजेता, आभाश्री साहू उपविजेता . मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय मिनी वर्ग अंडर -11वर्ष बालक- बालिका रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 01 नवंबर, दिन-रविवार को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में मुंगेली जिले से कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप से श्री हरजिंदर सिंह छाबड़ा (प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग) , विशिष्ट अतिथि श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर ( संचालक श्री राम कंप्यूटर ), श्रीमती लीना सिंह छाबड़ा ( प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ़ लिविंग) साथ ही मुंगेली जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों में श्री सुबोध कुमार सिंह (अध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ), श्री सूर्यकान्त शर्मा (कोषाध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर श्री ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर राजेश पाटले एवं आर्बिट अमन कुमार मिरी, अनुराग बंजारे थे। स्पर्धा 4 चक्रो में आयोजित की गयी जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान- समर्थ गुप्ता, द्वितीय स्थान - आद्वित उपाध्याय, तृतीय स्थान -आदित्य सिंह राजपूत, चतुर्थ स्थान - प्रत्युश वाद्यकार एवं बालिका वर्ग में प्रथम-संजीवनी कुर्रे, द्वितीय-आभाश्री साहू, तृतीय-रेणुका खत्री, चतुर्थ-अनुष्का ताम्रकार रही। बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 500रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र तथा द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 450रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र, तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 400रु. नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र, चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाडियों को 350रु. नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र सहित सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री युगल किशोर राजपूत, श्री कामता सिंह कुर्रे, श्री अरविंद पांडे, श्री अजय बघेल, राजेश पाटले, मुकेश सिंह ने शुभकामनायें प्रदान की है।
मुंगेली जिले के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को मिला राज्यपाल पुरस्कार, लोकभवन में हुए सम्मानित
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्द गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़, जिला मुंगेली मुंगेली जिले के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को मिला राज्यपाल पुरस्कार, लोकभवन में हुए सम्मानित रायपुर के दरबार हॉल में आयोजित हुआ अलंकरण समारोह, जिले के प्रतिभागियों की उपलब्धि से बढ़ा मुंगेली का गौरव** मुंगेली।** भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित राज्यपाल पुरस्कार (2025) प्रमाण-पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह में मुंगेली जिले के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को सम्मानित किया गया। रायपुर स्थित लोकभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत खालसा एवं सचिव शिक्षा श्री कमल प्रीत सिंह की उपस्थिति में चयनित प्रतिभागियों को राज्यपाल पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एल. पटेल के आदेशानुसार मुंगेली जिले से चयनित चार प्रतिभागियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं— 1. दीपक कश्यप** — पिता श्री देवदत्त कश्यप, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर कला, विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली (स्काउट)। 2. स्वाति दिवाकर** — पिता श्री रज्जू दिवाकर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली (गाइड)। 3. कीर्ति पाटले** — पिता श्री प्रमोद नारायण पाटले, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, रानी लक्ष्मीबाई रेंजर टीम (रेंजर)। 4. कुमारी भुवनेश्वरी यादव** — एस.एल.एस. एकेडमिक स्कूल, मुंगेली (गाइडर एवं जिला प्रभारी)। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार नवरंग ने गाइड स्वाति दिवाकर एवं रेंजर कीर्ति पाटले सहित सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करती हैं। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करना इन गुणों, समर्पण और निरंतर परिश्रम का महत्वपूर्ण सम्मान है। मुंगेली जिले के चार प्रतिभागियों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना पूरे जिले के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। इस उपलब्धि से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी स्काउट-गाइड गतिविधियों, समाजसेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा चंद्रा ने बढ़ाया विद्यालय का मान, डीडीएस स्कूल परिवार ने किया सम्मानित
✍️ गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर – जांजगीर-चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा चंद्रा ने बढ़ाया विद्यालय का मान, डीडीएस स्कूल परिवार ने किया सम्मानित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमाण-पत्र और शील्ड देकर किया गया सम्मान बिर्रा। डीडीएस स्कूल बिर्रा की कक्षा आठवीं की होनहार छात्रा स्नेहा चंद्रा ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा प्रार्थना सभा में प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित विद्यालय, विकासखंड एवं जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें 03 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री सेजेस क्रमांक-01, जांजगीर में प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर डीडीएस स्कूल बिर्रा परिवार ने प्रार्थना सभा में स्नेहा को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राचार्य सुनील कुर्रे, प्रधानपाठिका श्रीमती तिग्गा मैम, रामकुमार सिदार, रम्हैया लाल कश्यप, सुशील देवांगन, देवकी साहू, पाण्डेय सर सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज दुर्ग कलेक्ट्रेट चौक में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धान का कटोरा कहलाने वाला हमारा छत्तीसगढ़ धन-धान्य, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण है। हमारे पुरखों की माटी, मेहनत और मया से महकती यह पावन धरती आज विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मेहनतकश जनता, आपसी भाईचारे और परंपराओं से है। प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हम सभी को मिलकर योगदान देना होगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर अपने छत्तीसगढ़ को और अधिक समृद्ध, खुशहाल एवं विकसित बनाने का संकल्प लें। छत्तीसगढ़ महतारी की जय! जय जोहार ।
मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना
मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रित एक से 30 नवंबर तक ईमेल से भेज सकेंगे सुझाव जगदलपुर, 01 नवम्बर 2026/छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन के संबंध में एक से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। तैयार प्रारूप को जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित कर सुझाव लिया जा रहा है। मीडियाकर्मी योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन के संबंध में अपने सुझाव ईमेल chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं। सुझाव भेजने के लिए एक माह की अवधि प्रस्तावित की गई है।
पीपल के पत्तों पर उकेरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास शांडिल्य की अनोखी कलाकृति
पीपल के पत्तों पर उकेरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास शांडिल्य की अनोखी कलाकृति हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट नगरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोदे निवासी कलाकार विकास शांडिल्य ने अपनी अनोखी कलाकृति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं आदिवासी संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित किया है। उन्होंने पीपल के पत्तों पर छत्तीसगढ़ की आकृति एवं नक्शा उकेरकर उसके भीतर गोंड कला शैली में विभिन्न आकर्षक आकृतियों को जीवंत रूप दिया है। इस कलाकृति में तीन प्रमुख दृश्यों को दर्शाया गया है। पहली आकृति में शहनाई की मधुर धुन बजाते हुए कलाकार को प्रदर्शित किया गया है। दूसरी आकृति में ढोल की थाप के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संगीत संस्कृति को दर्शाया गया है। वहीं तीसरी आकृति में आदिवासी लोकनृत्य, संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा की झलक दिखाई गई है। कलाकार विकास शांडिल्य का यह अनूठा प्रयास छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और आदिवासी जीवनशैली को कला के माध्यम से संरक्षित एवं प्रचारित करने का सुंदर संदेश देता है। पीपल के पत्तों पर इतनी बारीकी से तैयार की गई यह कलाकृति कला के प्रति उनकी रचनात्मक सोच और छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति उनके लगाव को दर्शाती है।
ना स्कूल की चिंता, ना पढ़ाई का बोझ, रविवार आया लेकर खुशियों की मौज। हाथों में डंडी, आँखों में सपने, मछली पकड़ना निकले सारे दोस्त अपने
🌿 **रविवार की छुट्टी, बच्चों की मस्ती** 🐟 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 01/11/2026 ब्लॉक रिपोर्टर किरण नायक बसना, महासमुंद ना स्कूल की चिंता, ना पढ़ाई का बोझ, रविवार आया लेकर खुशियों की मौज। हाथों में डंडी, आँखों में सपने, मछली पकड़ना निकले सारे दोस्त अपने। 😍 कोई बैठा पत्थर पर, कोई पानी के पास, मछली पकड़ने की सबको लगी है आस। कभी हंसी के ठहाके, कभी शोर मचाते, छोटी-छोटी खुशियों में दिन गुजारते। ना मोबाइल की चाहत, ना नतीजों की फरमाइश, दोस्तों के संग मस्ती ही सबसे बड़ी ख्वाहिश। बचपन के ये पल बड़े अनमोल होते हैं, ऐसे ही दिन यादों में हमेशा खास होते हैं। ❤️ **रविवार की छुट्टी का यही है पैगाम, बचपन की मस्ती ही जिंदगी का असली इनाम!** 🌸 नरेश की कलम से
हादसों भरी रात: गीदम में दो अलग-अलग सड़क हादसे, युवक की सूझबूझ से बची घायल की जान
🚨 हादसों भरी रात: गीदम में दो अलग-अलग सड़क हादसे, युवक की सूझबूझ से बची घायल की जान हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | hamarpradeshcg.com रिपोर्टर: गौतम रंगारी | ब्यूरो चीफ, दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा, 31 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में हादसों से भरी रात देखने को मिली। एक ओर बीजापुर से रायपुर जा रही मनीष बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए, वहीं दूसरी ओर गीदम में गाय से टकराने के कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 🛑 बाइक सवार को आई गंभीर चोटें जानकारी के अनुसार, गीदम में एक बाइक सवार की गाय से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद युवक चंदू यादव ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। 🙏 चंदू यादव की सूझबूझ बनी मददगार घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चंदू यादव ने उसे सीपीआर (CPR) देने का प्रयास किया और तत्काल आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर मदद मांगी। इसके बाद घायल को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। चंदू यादव की तत्परता और समय पर मिली मदद से घायल की जान बचाने में सहायता मिली। संकट की घड़ी में उनकी मानवीय पहल सराहनीय है। 🚑 सड़क सुरक्षा और समय पर मदद जरूरी गीदम में एक ही रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे समय में घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण होता है। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ की अपील: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद करें। 📍 खबरें सबसे पहले पढ़ें: hamarpradeshcg.com हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आपकी आवाज़, आपके प्रदेश की खबर।
🚨 BIG BREAKING NEWS 🚨
🚨 BIG BREAKING NEWS 🚨 बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष बस भैरमगढ़ के आगे पलटी, कई यात्री गंभीर घायल 📍 बीजापुर/भैरमगढ़, छत्तीसगढ़। बीजापुर से रायपुर-दुर्ग की ओर जा रही मनीष बस भैरमगढ़ के आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 🚨 हादसे के बाद चालक फरार, राहत कार्य जारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों की मदद और राहत कार्य में जुट गए। हादसे में घायल यात्रियों को सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों और घायलों की वास्तविक संख्या को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। ⚠️ पुलिस जांच में जुटी पुलिस द्वारा घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बस चालक के फरार होने के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ इस घटना से जुड़ी आधिकारिक और विस्तृत जानकारी सामने आने पर अपडेट देगा। ━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌐 वेबसाइट: hamarpradeshcg.com ✍️ रिपोर्टर: गौतम रंगारी 📍 ब्यूरो चीफ, दंतेवाड़ा ━━━━━━━━━━━━━━━━━━
गरियाबंद - राजा डेरा जंगल से 21 लाख का नक्सली डंप बरामद, 2 महिला नक्सली सहित 3 गिरफ्तार
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद - राजा डेरा जंगल से 21 लाख का नक्सली डंप बरामद, 2 महिला नक्सली सहित 3 गिरफ्तार गरियाबंद/मैनपुर: गरियाबंद जिले की पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजा डेरा गांव के पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया 21 लाख रुपये का डंप बरामद किया है। इस दौरान 2 महिलाओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा डेरा गांव के पहाड़ी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां 3 लोगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से नक्सलियों द्वारा डंप की गई 21 लाख रुपये की नगद राशि बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। दोनों महिलाएं आत्मसमर्पित नक्सली हैं जो पूर्व में सक्रिय थीं। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पहले कई जगह सामान और राशि को जमीन में डंप किया जाता है, यह भी उसी में से एक था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक महिला 1 करोड़ के इनामी नक्सली चलपति की गार्ड भी रह चुकी है। बीएनएस और यूएपीए के तहत मामला दर्ज इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 61(2) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धारा 17, 18, 20, 38, 40 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि जंगल में और कहां-कहां नक्सलियों ने हथियार और नकदी के डंप छिपा रखे हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन, डीएवी नेशनल कराटे में जीता ब्रॉन्ज मेडल
तहसील रिपोर्टर नोमेश साहू मस्तूरी बिलासपुर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन, डीएवी नेशनल कराटे में जीता ब्रॉन्ज मेडल – खेल के मैदान में मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, परसदा वेद के छात्र राघव सिंह ठाकुर और विराट सिंह ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपना नाम किया है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मस्तूरी सहित पूरे बिलासपुर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। दिल्ली में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच राघव सिंह ठाकुर और विराट सिंह ठाकुर ने अपने दमदार प्रदर्शन, खेल कौशल और आत्मविश्वास से प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई। दोनों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया और अपने विद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ी मस्तूरी क्षेत्र के निवासी हैं। राघव सिंह ठाकुर और विराट सिंह ठाकुर के पिता सुभाष सिंह ठाकुर तथा दादा धन सिंह ठाकुर हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दोनों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। एक साथ दो मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर DAV नेशनल कराटे प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि ग्रामीण और छोटे कस्बों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। राघव और विराट की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी है। उनकी सफलता से खेल के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ने और कराटे जैसे आत्मरक्षा आधारित खेलों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। दोनों खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि ये होनहार खिलाड़ी भविष्य में और बड़ी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मस्तूरी और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा करेंगे।
जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नूनपानी का एक युवक अपने घर से लापता हो गया है, जिससे परिजन परेशान हैं।
महासमुंद से युवक लापता, परिजनों ने की मदद की अपील*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्टरदेवराम चौहान सरायपाली महासमुंद / छत्तीसगढ़ (सरायपाली): जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नूनपानी का एक युवक अपने घर से लापता हो गया है, जिससे परिजन परेशान हैं। लापता युवक का विवरण:- नाम: दुधनाथ पटेल- पिता का नाम: नंदू पटेल- ग्राम: नूनपानी- थाना: सरायपाली- जिला: महासमुंद, छत्तीसगढ़ परिजनों के अनुसार दुधनाथ पटेल बिना बताए घर से चला गया है और अब तक वापस नहीं लौटा है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस युवक के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर सूचित करने की अपील की गई है। संपर्क सूत्र: 8815607930 परिजनों ने लोगों से इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है ताकि युवक जल्द से जल्द अपने घर लौट सके।