Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मल्दा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा à¤...

State Head • Nov 02, 2026

More Stories

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर में आदिवासी नगेसिया/ किसान समाज

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  ब्लॉक रिपोर्टर कुणाल यादव   छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर में आदिवासी नगेसिया/ किसान समाज 1 नवंबर 2026 रविवार को जिला स्तरीय करमा मिलन महोत्सव कुंकुरी मण्डल के साहीदंड धान क्रय केन्द्र मैदान में भव्य रूप से मनाया गया, कार्यक्रम में जशपुर जिले के सभी सातों मण्डल के नृत्य दल अपनी पारंपरिक वेश भूषा एवं अपनी साज बाज झाँझ, मंजीरा, ढोल, मांदर के साथ उपस्थित होकर पारंपरिक करमा गीतों और मांदर के थाप में क्षैतिज जशपुर(नगेसिया समाज),जनपद अध्यक्ष गार्डन (बीडीसी),जनपद अध्यक्ष सामरी चांदो (बीडीसी),दिनेश नाग (नागपुरी गायक),रिझ को सम्भाल नहीं पाए उतर गए करमा पंडाल में हो गए मगन झाँझ, मंजीरा और मांदर के थाप में थिरके नृत्य दल के साथ तथा सामरी,झारखण्ड,सरगुजा,धौरपुर क्षेत्र के दूर दूर से आदिवासी नगेसिया/किसान समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।  जिला स्तरीय करमा महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया,जिलाध्यक्ष श्री रामप्रसाद नागेस जी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे बोले कार्यक्रम पहली बार करा रहे हैं, हमें उम्मीद ही नहीं थी की इतना भव्य रूप से माना मिलेगा, लेकिन आप सभी सगा समाज को बहुत बहुत आभार जो की जिले के सातों मण्डल के नृतक दल पहुँचकर मान बढ़ाया,जिलाध्यक्ष जी बोले हमारे समाज इतना कमजोर नहीं जो किसी कार्यक्रम को असफल होने देंगे,आज मैं विश्वास के साथ कहना चाहता हूँ,की हमारे समाज एक दिन बहुत आगे जायेगा बस आपलोग समाज की संगठन को मजबूत बनाइये, समाज में जागरूकता लाइये,नव युवक भाई बहन को हर सामाजिक कार्यक्रम में आगे आना होगा। प्रणत विकलांगता श्री नान राम नाग जी सभा को उद्बोधन करते हुवे कहा हमारे समाज में नशा पान करना बंद कर दें तो समाज अपने आप जागरूक और शिक्षित हो जायेगा और बढ़ने के साथ आगे बढ़ेंगे, झारखण्ड से आये अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुवे उनको कार्यक्रम को उद्बोधन करते हुवे कहा आज मुझे बहुत खुशी हो रहा है, खुशी होने का कारण आज हमारे नगेसिया समाज का जो करमा साड़ी ड्रेस और धोती कुर्ता जो की पारंपरिक रीती रीति के अनुसार है,हम इस मंच से वादा करते हैं,की हम भी हमारे झारखण्ड में भी हमारे आदिवासी नगेसिया समाज का जो करमा ड्रेस साड़ी है,उसे हम भी बहुत जल्द पूरे झारखण्ड में लागू करेंगे,क्यूंकि हमारी परंपरा रीती रीति एवं हमारी सांस्कृतिक को बचा सचिव),श्री हरेंद्र राम नाग (पूर्व लोकल जशपुर),रामलाल नागेस (प्रान्त उपाध्याक्ष),सुखनाथ राम जी (संभाग सह-सचिव),श्री बिहानू राम नाग (मंडल अध्यक्ष जशपुर),पुसनाथ राम नाग (मंडल अध्यक्ष सन्ना),प्रेमजीत नागेस (सह सचिव सन्ना मण्डल),सुनील राम नाग, श्री पनसाय राम नाग (पूर्व मण्डल अध्यक्ष सन्ना),श्री रामधनी राम नाग,श्रीमती जगमैत नगेसिया (मंत्री),राजेंद्र नागेस (कुंकुरी मण्डल अध्यक्ष),सुरेन्द्र राम नागेस (मण्डल सचिव),श्री नेमीचंद नागेस (मण्डल अध्यक्ष बाग),भकुलाल नाग (जिला सदस्य),मंगरू राम नाग (सरपंच),तिरथू राम (सचिव जशपुर),नंदकुमार,रामकुमार जी (सचिव कुंकुरी मण्डल),श्री चमरू नागदेव (अध्यक्ष कर्मचारी संघ),पवन कुमार नाग (जिला मीडिया प्रभारी जशपुर),आत्मा राम जी, श्री बिनोद राम नागेस जी (प्रान्त युवा सचिव),श्री धनराम नाग जी (प्रान्त अध्यक्ष),श्री रसिया राम नागेस (जिल अध्यक्ष सरगुजा),कुंवर साय राम (संरक्षक सरगुजा),‎श्री पवन जी (जिला सचिव),प्रदीप नाग जी (पूर्व प्रांत अध्यक्ष),श्री सीतो राम नागेस (सचिव कर्मचारी संघ),हरी राम नागेस (बीडीसी),जीतू राम,त्रिवेदी जी,दिनेश राम नाग (गायक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सामरी),संजीता नाग (बीडीसी चांदो सामरी),जगदेव राम नाग (सामाजिक कार्यकर्ता),रामधनी राम नाग (सामाजिक कार्यकर्ता),श्री प्रकाश राम नाग (सामाजिक कार्यकर्ता),संतोष राम (सदस्य),मुकेश राम नाग (सदस्य),रामदयाल राम (सदस्य),देवनाथ राम (संभाग समिति सदस्य),विष्णु राम नाग (सदस्य)धी गण एवं दूर दूर से पहुंचे नृत्य दल की उपस्थिति में समापन किया गया।

Nov 02, 2026 Read

करमा गीतों और मांदर की थाप पर झूम उठा साहिडांड, जिला स्तरीय करमा मिलन महोत्सव में उमड़ा नगेसिया समाज का जनसैलाब

✍️कुणाल यादव ब्लॉक रिपोर्टर बगीचा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   करमा गीतों और मांदर की थाप पर झूम उठा साहिडांड, जिला स्तरीय करमा मिलन महोत्सव में उमड़ा नगेसिया समाज का जनसैलाब   जशपुर जिले के सातों मंडलों के नृत्य दलों ने दी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति, समाज के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, शिक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश*   जशपुर/कुनकुरी।* छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 1 नवंबर 2026, रविवार को आदिवासी नगेसिया/किसान समाज द्वारा जिला स्तरीय करमा मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन कुनकुरी मंडल के साहिडांड धान खरीदी केंद्र मैदान में किया गया। कार्यक्रम में जशपुर जिले के सभी सातों मंडलों के नृत्य दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों झांझ, मंजीरा, ढोल एवं मांदर के साथ शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।   करमा गीतों की मधुर धुन और मांदर की गूंज से पूरा आयोजन स्थल उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम में जशपुर जिले सहित सामरी, झारखंड, सरगुजा और धौरपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज के जिलाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष बगीचा, जनपद अध्यक्ष सामरी-चांदो तथा नागपुरी गायक दिनेश नाग भी करमा नृत्य की मस्ती में सराबोर नजर आए। पारंपरिक गीतों और मांदर की थाप पर अतिथियों ने भी करमा पंडाल में नृत्य दलों के साथ जमकर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया।   समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगेसिया समाज के जिलाध्यक्ष श्री रामप्रसाद नागेस ने कहा कि जिला स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कार्यक्रम इतना भव्य और सफल होगा। उन्होंने जिले के सातों मंडलों से पहुंचे सभी नृत्य दलों एवं समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज किसी भी आयोजन को सफल बनाने की क्षमता रखता है। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने तथा युवा भाई-बहनों को प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।    नशामुक्ति से ही शिक्षा और समाज का होगा विकास   प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री नान राम नाग ने अपने उद्बोधन में समाज को नशापान से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग नशे की आदत छोड़ दें, तो समाज में जागरूकता और शिक्षा का स्तर अपने आप बढ़ेगा तथा समाज मजबूती के साथ विकास की ओर अग्रसर होगा।   झारखंड में भी पारंपरिक करमा पोशाक लागू करने की पहल   झारखंड से पहुंचे अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नगेसिया समाज की पारंपरिक करमा साड़ी, धोती और कुर्ता हमारी संस्कृति एवं रीति-रिवाजों की पहचान हैं। उन्होंने मंच से संकल्प व्यक्त किया कि झारखंड में भी नगेसिया समाज की पारंपरिक करमा पोशाक को जल्द ही पूरे प्रदेश में प्रचलित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी परंपरा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना समाज का प्रथम कर्तव्य है।   इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति   कार्यक्रम में संरक्षक मंगन पंडा (सती धाम बगडोल), श्रीमती गायत्री नागेस (जनपद अध्यक्ष बगीचा), जिलाध्यक्ष रामप्रसाद नागेस, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नान राम नाग, जिला सचिव अर्जुन नागदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र राम नाग, प्रांतीय उपाध्यक्ष रामलाल नागेस, संभाग सह-सचिव सुखनाथ राम, जशपुर मंडल अध्यक्ष बिहानू राम नाग, सन्ना मंडल अध्यक्ष पुसनाथ राम नाग, सह सचिव प्रेमजीत नागेस, सुनील राम नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष पनसाय राम नाग, रामधनी राम नाग, मंत्री श्रीमती जगमईत नगेसिया, कुनकुरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नागेस, मंडल सचिव सुरेंद्र राम नागेस, बगीचा मंडल अध्यक्ष नेमीचंद नागेस, भकुलाल नाग, सरपंच मंगरू राम, सचिव तिरथू राम, नंदकुमार, रामकुमार, कर्मचारी संघ अध्यक्ष चमरू नागदेव, जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार नाग, प्रांतीय युवा सचिव बिनोद राम नागेस, प्रांतीय अध्यक्ष धनराम नाग, सरगुजा जिलाध्यक्ष रसिया राम नागेस, संरक्षक कुंवर साय राम, जिला सचिव पवन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप नाग, कर्मचारी संघ सचिव सितो राम नागेस, हरी राम नागेस (बीडीसी), जीतू राम, त्रिवेदी जी, दिनेश राम नाग (गायक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, सामरी), संजीता नाग (बीडीसी चांदो-सामरी), जगदेव राम नाग, रामधनी राम नाग, प्रकाश राम नाग, संतोष राम, मुकेश राम नाग, रामदयाल राम, देवनाथ राम एवं विष्णु राम नाग सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का समापन पारंपरिक करमा नृत्य, गीत-संगीत और आपसी भाईचारे के उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। जिला स्तरीय करमा मिलन महोत्सव ने नगेसिया समाज की सांस्कृतिक एकता, पारंपरिक विरासत और संगठ नात्मक मजबूती का संदेश दिया।

Nov 02, 2026 Read

छिनारी में किराना दुकान में भीषण आग दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से बचीं आसपास की दो दुकानें

छिनारी में किराना दुकान में भीषण आगदमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से बचीं आसपास की दो दुकानें हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगदलपुर,  थाना बकावंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छिनारी में एक नवंबर को अचानक एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना प्रार्थी यशवंत सिंह की दुकान में घटित हुई। दुकान से अचानक उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही जिले से फायर ब्रिगेड की टीम तत्परता दिखाते हुए बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को विकराल रूप लेने से रोक दिया गया, जिससे दुकान से सटी पास की दो अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं और एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने समय पर पहुंचकर आग बुझाने और अन्य दुकानों को सुरक्षित बचाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम की सराहना की है।

Nov 02, 2026 Read

मंडल संयोजक पर लगाया प्रताडऩा का आरोप, सौंपा- ज्ञापन

मंडल संयोजक पर लगाया प्रताडऩा का आरोप, सौंपा- ज्ञापन हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट      बीजापुर  जिले के आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत भोपालपटनम विकासखंड में मंडल संयोजक के कथित व्यवहार को लेकर विकासखंड के विभिन्न  छात्रावासों में पदस्थ 12 अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं ने मंडल संयोजक नंद कुमार मारकोण्डा के खिलाफ सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा बीजापुर को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार, अनावश्यक विवाद और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि मंडल संयोजक द्वारा अधीक्षक-अधीक्षिकाओं के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस और विवाद की स्थिति निर्मित की जाती है। आरोप है कि वे अक्सर उच्च अधिकारियों एवं राजनीतिक नेताओं का धौंस दिखाकर कर्मचारियों को भयभीत करते हैं। इससे सभी अधीक्षक-अधीक्षिकाएं मानसिक रूप से परेशान हैं और उनके साथ विभागीय कार्य करने में असहज महसूस कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से कार्यस्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया कि शिकायत पत्र पर भोपालपटनम विकासखंड के विभिन्न छात्रावासों में पदस्थ कुल 12 अधीक्षक-अधीक्षिकाओं ने अपनी सहमति जताते हुए इसे सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा बीजापुर को भेजा है।

Nov 02, 2026 Read

*🕉️राशिफल राशिफल🕉️ 🌞(2 नवम्बर, 2026)🌞* 

*🕉️राशिफल राशिफल🕉️ 🌞(2 नवम्बर, 2026)🌞*       *🌞राशिः मेष*🌞    मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आँखें आपको वाक़ई कुछ ख़ास बताएंगी। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं।    *भाग्यांक: 1*  👉🏻 *उपाय =* श्री गणेश जी का चालीसा का पाठ और आरती करे, साथ ही गणेश जी के बीज मंत्र से 7 माला जाप करें l जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगा l    *_🌞राशिः वृषभ_🌞*    आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।    *भाग्यांक: 9*  👉🏻 *उपाय=* हरे घास पर नंगे पांव चलने से स्वास्थ्य बेहतर होगा l    *🌞राशिः मिथुन*🌞    सेहत की तरफ़ ज़रा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।    *भाग्यांक: 7*  👉🏻 *उपाय=* तांबे का सिक्का जेब में रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा l    *🌞राशिः कर्क* 🌞   आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। जो लोग अपनेे प्रेमी से दूर रहते हैं उन्हें आज अपने प्रेमी की याद सता सकती है। रात के वक्त प्रेमी से घंटों फोन पर बात कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।    *भाग्यांक: 1*  👉🏻 *उपाय=* अपने चरित्र को बेदाग रखने से आर्थिक स्थिति के लिए शुभ रहेगा l     🌞 *राशिः सिंह* 🌞   ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। आपकी आँखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।    *भाग्यांक: 9*  👉🏻 *उपाय=* श्री गणेश जी को हरा दूर्वा अर्पित करने से नौकरी बिजनेस में उन्नति होगी l     *🌞राशिः कन्या* 🌞   बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है।    *भाग्यांक: 7*  👉🏻 *उपाय=* स्फटिक की माला एक दूसरे को देने से प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा l     *🌞राशिः तुला* 🌞   शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।    *भाग्यांक: 1*  👉🏻 *उपाय=* सफेद खरगोश को भोजन कराने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगा l     *🌞राशिः वृश्चिक* 🌞   आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।    *भाग्यांक: 2*  👉🏻 *उपाय=* ध्यान योग मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा l       *🌞राशिः धनु* 🌞   मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। अगर आप अपने दिमाग़ के दरवाज़े खुले रखें, तो कई उम्दा मौक़े आपको मिल सकते हैं। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है।    *भाग्यांक: 8*  👉🏻 *उपाय=* गरीब परिवार के लड़की कन्या का आर्थिक सहायता करने से परिवारिक में खुशहाली आएगी l    *🌞राशिः मकर* 🌞   मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।    *भाग्यांक: 8*  👉🏻 *उपाय=* कैरियर में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने कार्यक्षेत्र को साफ रखे और मां सरस्वती का वंदना करें l     *🌞राशिः कुंभ*🌞    अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। रोमांटिक मुलाक़ात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।    *भाग्यांक: 6*  👉🏻 *उपाय=* कोढ़ी इंसान को भोजन कराने से और आर्थिक सहायता करने से आपके परिवार में और लव लाइफ में सफलता प्राप्त होगा l     *🌞राशिः मीन* 🌞   मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।    *भाग्यांक: 4*  👉🏻 *उपाय=* पिला हलवा बनाकर गरीबों को बाटने से लव लाइफ बेहतर मजबूत बनेगा l     *🕉️ज्योतिषी आचार्य🕉️*   *पंडित श्री धनेश्वर संजय प्रसाद शुक्ला घुटकू बिलासपुर छत्तीसगढ*   *मो.नं.9399884734*

Nov 02, 2026 Read

ब्रेकिंग: आंध्र प्रदेश के तट से 3 नवंबर को टकराएगा चक्रवात ‘मुरासु’, IMD ने जारी किया अलर्ट

ब्रेकिंग: आंध्र प्रदेश के तट से 3 नवंबर को टकराएगा चक्रवात ‘मुरासु’, IMD ने जारी किया अलर्ट हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि ये तूफान ‘मुरासु’ अब आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है और 3 नवंबर की सुबह तट से टकराएगा। 06c1 कहां होगा लैंडफॉल?IMD के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा के अनुसार, चक्रवात मुरासु 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट को पार करेगा। कुछ मॉडल में बापटला के पास लैंडफॉल भी बताया जा रहा है। bdc8 हवा की रफ्तार कितनी?- सामान्य रफ्तार: 100-110 किमी/घंटा- झोंके: 120 किमी/घंटा तक- जमीन से टकराते समय गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में रहेगा। 06c1 नाम ‘मुरासु’ का मतलब क्या?ये नाम भारत ने दिया है, जिसका तमिल में मतलब होता है *‘युद्ध का नगाड़ा’ (War Drum)*। 06c1 चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद दूसरा तूफानइससे ठीक 6 दिन पहले 28 अक्टूबर को चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र तट पर 150 किमी की रफ्तार से तबाही मचाई थी। अब एक हफ्ते के अंदर दूसरा तूफान आ रहा है। 06c1 बारिश और अलर्ट:- दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी से अत्यंत भारी बारिश (115 मिमी से 200 मिमी से ज्यादा) का अनुमान- 5 जिलों - कृष्णा, गुंटूर, बापटला, प्रकाशम और नेल्लोर में रेड अलर्ट जारी- ओडिशा के दक्षिणी जिलों में भी हाई अलर्ट, निचले इलाकों से लोगों को हटाने के आदेश- मछुआरों को 3 नवंबर दोपहर तक समुद्र में न जाने की सलाह 06c19710722d छत्तीसगढ़-बस्तर पर असर?IMD के अनुसार इसका असर ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 3-4 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश के रूप में पड़ सकता है, पर बस्तर में सीधा खतरा नहीं। IMD की अपील: तटीय क्षेत्रों के लोग सतर्क रहें और IMD व स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक सलाह का पालन करें।

Nov 01, 2026 Read

BIG BREAKING: महादेव सट्टा ऐप का कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, कल रायपुर की CBI कोर्ट में होगी पेशी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    नई दिल्ली/रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख प्रमोटर और कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। CBI की विशेष टीम उसे मस्कट से लेकर भारत पहुंची है। इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।   इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई कार्रवाई   सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। इसके बाद ओमान में उसे हिरासत में लिया गया था। भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी किए जाने और ओमान की मंजूरी मिलने के बाद CBI की विशेष टीम मस्कट पहुंची और उसे भारत लेकर आई।   मेडिकल परीक्षण के बाद रायपुर लाया जाएगा   अधिकारियों के अनुसार, भारत पहुंचने के बाद सौरभ चंद्राकर का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाया जाएगा। सोमवार, 2 नवंबर को उसे रायपुर की CBI की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।   दो CBI और एक ED मामले में है वांछित   सौरभ चंद्राकर दो CBI मामलों में वांछित है, जिनमें जांच एजेंसी पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की गई है।   देशभर में फैला था सट्टेबाजी का नेटवर्क   जांच एजेंसियों के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, ताश सहित विभिन्न खेलों और आयोजनों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित की जाती थी। यह नेटवर्क फ्रेंचाइजी पैनल और शाखाओं के माध्यम से काम करता था। जांच में अवैध कमाई को विभिन्न बैंक खातों और हवाला माध्यमों से इधर-उधर भेजे जाने के आरोप भी सामने आए हैं।   बताया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर CBI ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।   अब रायपुर की अदालत में होगी अगली कार्रवाई   सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद अब पूरे मामले की निगाहें रायपुर की CBI विशेष अदालत पर टिकी हैं। सोमवार को होने वाली पेशी में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच की दिशा महत्वपूर्ण रहेगी।   *आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*   समाचार की पुष्टि: 1 नवंबर 2026 की प्रकाशित रिपोर्टों में प्रत्यर्पण और 2 नवंबर को रायपुर CBI अदालत में पेशी की जानकारी दी गई है। 

Nov 01, 2026 Read

गरियाबंद में कल जिला स्तरीय राज्योत्सव: मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर सजेगा मंच

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद    गरियाबंद में कल जिला स्तरीय राज्योत्सव: मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर सजेगा मंच   गरियाबंद, 01 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर गरियाबंद जिले में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन कल 2 नवंबर को होने जा रहा है।   इस वर्ष राज्योत्सव की थीम 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' रखी गई है। कार्यक्रम शाम 4 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड, गरियाबंद में होगा। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।   मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि   शासन से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता राजिम विधायक श्री रोहित साहू और बिंद्रानवागढ़ विधायक श्री जनकराम ध्रुव करेंगे।   ये रहेंगे विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि के रूप में भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखिराम यादव सहित सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और सरपंच उपस्थित रहेंगे।   जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं, युवाओं और जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Nov 01, 2026 Read

बिग ब्रेकिंग: राज्य स्थापना दिवस पर भिलाई को बड़ी सौगात, रिटेंशन और थर्ड पार्टी को भी मिलेगा 6 रुपये प्रति वर्गफीट का लाभ

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाईवासियों के लिए बीएसपी आवासों से जुड़ी रिटेंशन स्कीम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के बाद लंबे समय से चले आ रहे रिटेंशन स्कीम विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।   पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं सांसद श्री विजय बघेल के प्रयासों के बाद बीएसपी प्रबंधन ने रिटेंशन स्कीम के पूर्व नियमों को वापस लेने पर सहमति जताई है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए निर्णय के तहत अब रिटेंशन धारियों के साथ-साथ थर्ड पार्टी को भी **6 रुपये प्रति वर्गफीट** की दर से लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में शासन और बीएसपी प्रबंधन के बीच सहमति बन चुकी है तथा जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी होने की बात कही जा रही है।   इस फैसले से बीएसपी आवासों में रहने वाले हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से रिटेंशन शुल्क और आवास संबंधी नियमों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।   राज्य स्थापना दिवस पर सामने आई इस घोषणा से भिलाई के बीएसपी आवासधारियों में उम्मीद जगी है। अब सभी की निगाहें आधिकारिक आदेश जारी होने पर टिकी हैं, जिससे नए नियमों और लाभ की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ *आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*    

Nov 01, 2026 Read

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति से सजेगा राज्योत्सव का मंच, 2 नवंबर को खेलभांठा मैदान में होगा भव्य आयोजन

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति से सजेगा राज्योत्सव का मंच, 2 नवंबर को खेलभांठा मैदान में होगा भव्य आयोजन   शाम 4 बजे से शुरू होगी सांस्कृतिक संध्या, सांसद राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि; कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और लोक परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।   समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय एवं नगर पालिका सारंगढ़ अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।   कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश   राज्योत्सव समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल खेलभांठा मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बेहतर साउंड सिस्टम, मंच एवं बैठक व्यवस्था के साथ दर्शकों की सुविधा के अनुरूप यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी एसडीएम श्री दशरथ राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकर लाल सिन्हा, श्रीमती वर्षा बंसल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने भी यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य और संगीत से सजेगी सांस्कृतिक संध्या   राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों, विद्यालयों एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद कन्या छात्रावास सारंगढ़ द्वारा सुवा नृत्य, कु. अनुपा केशरवानी द्वारा कथक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ द्वारा संबलपुरी नृत्य, मिशिका गुप्ता द्वारा ओडिशी तथा अपेका केशरवानी द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।   मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अगली कड़ी शुरू होगी। इसमें सितार-तबला जुगलबंदी, समूह कथक, आदिवासी नृत्य, जसगीत, दिव्यांग स्कूल की नृत्य प्रस्तुति, ओडिशी, पंथी नृत्य, राउत नाचा, भरतनाट्यम, नाट्य प्रस्तुति एवं कर्मा नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।   रात 8:10 बजे से 9:30 बजे तक छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी, जिसके साथ सांस्कृतिक संध्या का समापन होगा।   कलेक्टर की जिलेवासियों से अपील   कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में राज्योत्सव समारोह में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने की अपील की है। राज्योत्सव का यह आयोजन जिलेवासियों के लिए उत्साह, उमंग और छत्तीसगढ़िया गौरव का विशेष अवसर बनेगा।

Nov 01, 2026 Read

दीपावली पर रतनपुर में बदलेगा पटाखा बाजार का ठिकाना, महामाया मंदिर के विशाल पार्किंग मैदान में सजेगा बाजार

आशीष यादव जिला संवाददाता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर | बिलासपुर | छत्तीसगढ़       दीपावली पर रतनपुर में बदलेगा पटाखा बाजार का ठिकाना, महामाया मंदिर के विशाल पार्किंग मैदान में सजेगा बाजार   सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला, पटाखा व्यवसायी संघ, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने जताई सहमति   रतनपुर। दीपावली पर्व को लेकर धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में इस वर्ष एक नई परंपरा की शुरुआत होने जा रही है। हर साल नगर में लगने वाला पटाखों का बाजार अब अपने पुराने स्थल पर नहीं, बल्कि मां महामाया मंदिर के विशाल पार्किंग मैदान में सजने जा रहा है। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।   इस संबंध में स्थानीय पटाखा व्यवसायी संघ, नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटाखा बाजार के स्थान परिवर्तन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पक्षों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सर्वसम्मति से महामाया मंदिर के विशाल पार्किंग मैदान में बाजार संचालित करने पर सहमति जताई।   सभी की सहमति से बनी नई व्यवस्था   बैठक में नगर के कई प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखते हुए नए स्थल को पटाखा बाजार के लिए उपयुक्त बताया। इस प्रस्ताव को मां महामाया मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी सहमति मिली है और मैदान उपलब्ध कराने पर हामी भरी गई है। वहीं, पटाखा दुकान संचालकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे नगर के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया।   सुरक्षा के रहेंगे विशेष इंतजाम   दीपावली के दौरान पटाखा बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नए स्थल पर फायर ब्रिगेड की तैनाती, पुलिस बल की निगरानी, सुरक्षा बैरिकेडिंग, व्यवस्थित पार्किंग तथा आवागमन के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था प्रस्तावित है, ताकि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।   खुले मैदान से मिलेगी राहत, ग्राहकों को भी होगी सुविधा   पटाखा व्यवसायियों का कहना है कि महामाया मंदिर का पार्किंग मैदान पहले की तुलना में अधिक खुला और हवादार है। यहां दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करना आसान होगा। साथ ही ग्राहकों को अपने वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनने की आशंका भी कम होगी।   नगरवासियों ने किया निर्णय का स्वागत   नगरवासियों ने पटाखा बाजार को नए स्थान पर स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि इस नई व्यवस्था से दीपावली की खरीदारी अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित होगी। मां महामाया मंदिर के विशाल परिसर में पटाखा बाजार सजने से नगर में दीपावली की रौनक भी बढ़ेगी।   कुल मिलाकर, रतनपुर में इस वर्ष दीपावली का पटाखा बाजार केवल स्थान परिवर्तन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुरक्षा, सुव्यवस्था और सामूहिक सहमति के साथ एक नई पहल के रूप में सामने आएगा। अब नगरवासियों को नए स्थल पर पटाखा बाजार सजने का इंतजार है।

Nov 01, 2026 Read

छत्तीसगढ़ के 26 साल: अटल बिहारी वाजपेयी के एक वादे से बना नया राज्य, जानिए अब तक के मुख्यमंत्रियों की खास योजनाएं

*छत्तीसगढ़ के 26 साल: अटल बिहारी वाजपेयी के एक वादे से बना नया राज्य, जानिए अब तक के मुख्यमंत्रियों की खास योजनाएं*   हमर प्रदेश न्यूज  01/11/2026 ब्लॉक रिपोर्टर  किरण नायक  बसना, महासमुंद     छत्तीसगढ़ : आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राज्य गठन से जुड़ा वह ऐतिहासिक दौर एक बार फिर चर्चा में है, जब अलग छत्तीसगढ़ का सपना साकार हुआ था। इस राज्य के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही। उनके एक चुनावी वादे से शुरू हुई राजनीतिक पहल आखिरकार नवंबर 2000 में नए राज्य के गठन तक पहुंची। बीते 26 वर्षों में अलग-अलग मुख्यमंत्रियों ने अपनी प्राथमिकताओं के मुताबिक कई योजनाएं शुरू की, जो उनके कार्यकाल की पहचान बनीं।   अटल बिहारी वाजपेयी का 11 लोकसभा सीटों वाला वादा   भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने के अनुसार, राज्य गठन से पहले छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का हिस्सा था। उस दौर में क्षेत्र की राजनीति में कांग्रेस का प्रभाव था। इसी बीच 1998-99 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी रायपुर के सप्रे शाला मैदान पहुंचे थे।यहां उन्होंने जनता के सामने एक संकल्प रखा। उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा को छत्तीसगढ़ क्षेत्र की 11 लोकसभा सीटों पर समर्थन मिलता है, तो अलग राज्य बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।चुनाव परिणाम में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद केंद्र में सरकार बनने पर राज्य गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ी। अगस्त 2000 में संसद से छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ और 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ देश के नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।   अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में बनी योजनाओं ने बनाई पहचान   राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ की सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्रियों ने कृषि, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया। इन योजनाओं ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को भी अलग पहचान दी।   अजीत जोगी: जल संकट से निपटने के लिए शुरू हुई जोगी डबरी   छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने वर्ष 2000 से 2003 तक प्रदेश की कमान संभाली। उनके कार्यकाल में ग्रामीण इलाकों में जल संकट एक बड़ी चुनौती था। सूखे और पानी की कमी से निपटने के लिए गांवों में छोटे तालाब और जल संग्रहण संरचनाएं तैयार कराने की पहल की गई। इस अभियान को जोगी डबरी के नाम से जाना गया।   डॉ. रमन सिंह: सस्ती चावल योजना से मिली चाउर वाले बाबा की पहचान   डॉ. रमन सिंह वर्ष 2003 से 2018 तक लगातार 15 साल मुख्यमंत्री रहे। उनके कार्यकाल की प्रमुख पहचान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब परिवारों को सस्ती दर पर चावल उपलब्ध कराने की योजना बनी।इस व्यवस्था के तहत पात्र परिवारों को 1 और 2 रुपये प्रति किलो की दर से चावल दिया जाने लगा। खाद्य सुरक्षा से जुड़ी इस पहल के कारण डॉ. रमन सिंह को चाउर वाले बाबा के नाम से भी जाना जाने लगा।   भूपेश बघेल: गोबर खरीदी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को जोड़ने की पहल   वर्ष 2018 से 2023 तक मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल ने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अपनी योजनाओं का प्रमुख आधार बनाया। उनकी सरकार ने गोधन न्याय योजना शुरू की, जिसके तहत किसानों और पशुपालकों से 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जाता था।योजना का उद्देश्य पशुपालन को आर्थिक रूप से उपयोगी बनाना, ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाना और गोबर के इस्तेमाल से जैविक खाद को बढ़ावा देना था। इस मॉडल की देशभर में चर्चा हुई।   विष्णु देव साय: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता   वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने मार्च 2024 में महतारी वंदन योजना शुरू की। इसके तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है।इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग देना और परिवार के आर्थिक फैसलों में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है।   26 साल की विकास यात्रा में बदली प्रदेश की तस्वीर   छत्तीसगढ़ ने राज्य गठन के बाद इन 26 वर्षों में अलग-अलग सरकारों के नेतृत्व में कई योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का दौर देखा है। अटल बिहारी वाजपेयी के समय शुरू हुई अलग राज्य की पहल से लेकर आज तक प्रदेश की राजनीति में राज्य की पहचान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और महिला कल्याण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे है। स्थापना दिवस का अवसर इसी राजनीतिक और विकास यात्रा को याद करने का मौका है।

Nov 01, 2026 Read