Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

पत्थलगांव में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की पहल, नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए शुरू हुई विशेष कोचिंग कक्षाएं

✍️योगेश शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ पत्थलगां...

State Head • Nov 03, 2026

More Stories

गरियाबंद पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री टंकराम वर्मा बोले - छत्तीसगढ़ राज्य जनता के लंबे संघर्ष और संकल्प का परिणाम*

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज  जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद   *गरियाबंद पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री टंकराम वर्मा बोले - छत्तीसगढ़ राज्य जनता के लंबे संघर्ष और संकल्प का परिणाम*    राजिम विधायक रोहित साहू ने दी 26 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की बधाई, विकास प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन   छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।   कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और राष्ट्रीय व राजकीय गीत के गायन के साथ हुआ। इसके बाद मंत्री श्री वर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली।   इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री, उपकरण, चेक एवं दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल का वितरण किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक परिधानों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।   *मंत्री टंकराम वर्मा का संबोधन:*   अपने संबोधन में मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना जनता के लंबे संघर्ष और संकल्प का परिणाम है। 26 वर्षों की इस यात्रा में प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश व राज्य आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर अग्रसर है।   उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। नई सरकार द्वारा सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की गारंटी पूरी हो रही है। युवाओं के लिए रोजगार सृजित किए जा रहे हैं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन और किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ग्राम सुराज, आदिवासी विकास प्राधिकरण का लाभ जिले को मिल रहा है और नक्सलवाद की समाप्ति से प्रदेश में खुशहाली की रफ्तार बढ़ी है। गरियाबंद जिले की आदिवासी संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, भूतेश्वरनाथ मंदिर और जतमई धाम जिले की विशेष पहचान हैं।   *विधायक रोहित साहू ने दी शुभकामनाएं* जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में राजिम विधायक रोहित साहू ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य के 26 वर्षों की यात्रा को जनसहभागिता एवं विकास की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हमारे सपनों का साकार रूप है, जिसने गाँव-गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग के उत्थान के लिए नई दिशा दी है। राज्य बनने के बाद गरियाबंद जिले ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है।   जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि पंचायत स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण विकास की गति तेज हुई है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने छत्तीसगढ़ के इतिहास और जिले की उपलब्धियों, वन संपदा और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी।   *ये रहे मौजूद:* इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जनपद पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, कोपरा नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू, जनपद देवभोग अध्यक्ष पदमलया निधि, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष श्वेता शर्मा, आशीष शर्मा, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Nov 03, 2026 Read

इंद्रावती के कछार से सहकारिता के शीर्ष तक, बस्तर के धनसिंह बघेल को मिलेगा राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

इंद्रावती के कछार से सहकारिता के शीर्ष तक, बस्तर के धनसिंह बघेल को मिलेगा राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगदलपुर, 02 नवम्बर 2026/ राज्य शासन द्वारा बस्तर के चित्रकोट स्थित प्राथमिक कुडुक मछुआ एवं नौका विहार सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष श्री धनसिंह बघेल को सहकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य के प्रतिष्ठित 'ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार' से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इंद्रावती नदी के तट पर बसे इस अंचल में कभी ग्रामीण केवल पारंपरिक मछली पकड़ने, वनोपज संग्रहण और कृषि पर ही प्रतिभा थे। मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2009 में 42 सदस्यों को संगठित कर इस समिति की नींव रखी गई, जिसने आगे बढ़ते ग्राम पंचायत के रावण मुंडा और वर्ष 2014 से चित्रकोट सिंचाई जलप्रपात पर लेकर मत्स्यपालन की दिशा में एक नया मोड़ लिया।      प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के पर्यटन महत्व को देखते हुए समिति ने सहकारिता विभाग के माध्यम से नौका विहार को भी अपनी गतिविधियों में शामिल किया। वर्तमान में 62 सदस्यों (41 पुरुष एवं 21 महिला) की सहभागिता वाली यह समिति खेती और स्वावलंबन का एक सशक्त केंद्र बन चुकी है। जल एवं नदी से प्रतिवर्ष क्रमशः 1,980 और 3,600 किलोग्राम मछली उत्पादन कर करीब साढ़े 9 लाख रुपये की आय अर्जित की जा रही है, जबकि पर्यटकों को नौका विहार कराकर लगभग 8 लाख रुपये की आय हो रही है। समिति का औसत वार्षिक शुद्ध लाभ 10 लाख रुपये तक पहुँच चुका है, जिसमें अकेले वर्ष 2024-25 में ही 8,32,985 रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज हुआ।            वर्तमान में इस समिति के पास 250 लाइफ जैकेट, 7 नावें और आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। शासन की अनुदान और योजनाओं से मिली शुरुआती मदद के बाद अब यह समिति पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुकी है, जिसके दम पर सूचनाएं अपने स्वयं के खर्चे से मछली अवतरण के लिए लैंडिंग सेंटर का निर्माण कराया है और परिवहन हेतु पैदल वाहन भी खरीदा है। इस आर्थिक प्रगति से सभी 62 परिवारों के जीवनस्तर में व्यापक बदलाव आया हैय सदस्य अपने मजदूरों के लिए मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं और अपने बच्चों को बेहतर व सहकारी शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम हुए हैं।  श्री धनसिंह बघेल के नेतृत्व में इस समिति ने यह साबित कर दिया है कि स्थानीय निकायों, सहकारिता और पर्यटन के सुनियोजित मेल से वनांचल के लोगों की तकदीर बदली जा सकती है।

Nov 03, 2026 Read

कलेक्टोरेट में सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों का आत्मीय सम्मान

कलेक्टोरेट में सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों का आत्मीय सम्मान हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  कलेक्टर श्री आकाश छिकारा बोले-शासकीय सेवा पूर्ण हुई है, समाज के लिए ज्ञान और अनुभव आज भी अमूल्य जगदलपुर, 02 नवम्बर 2026/ जिला कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में सोमवार को अक्टूबर माह में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए शॉल एवं श्रीफल सहित पेंशन प्राधिकार पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना   की।          इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि अपने जीवन के महत्वपूर्ण 30 से 40 वर्ष पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शासकीय सेवा को देना अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में विभिन्न नियमों, प्रक्रियाओं और जनअपेक्षाओं के बीच रहकर दायित्व निर्वहन करना एक बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ और विशेषकर बस्तर जिले के समग्र विकास में आप सभी शासकीय सेवकों का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।          कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे स्वयं को केवल ‘रिटायर्ड’ न समझें, बल्कि यह उनके जीवन की एक नई और ऊर्जावान ‘सेकंड इनिंग्स’ की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के दौरान परिवार और व्यक्तिगत रुचियों के लिए समय निकालना कठिन हो जाता है, ऐसे में अब समय है कि वे अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं, अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लंबे सेवाकाल से अर्जित उनका ज्ञान और प्रशासनिक अनुभव समाज के लिए बेहद उपयोगी है, इसलिए वे अपने आसपास के नागरिकों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर एक जागरूक नागरिक का दायित्व निभाते रहें।          इस अवसर पर कलेक्टर ने जिला कोषालय की कार्यप्रणाली की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने बताया कि नियमित टीएल बैठकों में समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य स्वत्वों के प्रकरण समय पर तैयार हों। बस्तर जिले में अब लगभग 80 से 90 प्रतिशत मामलों में सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ और संबंधित लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो शासकीय सेवकों के हित में एक सराहनीय पहल है।          इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपनी सेवा यात्रा के संस्मरण साझा किए। सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने अपने 39 वर्षों के सेवाकाल का उल्लेख करते हुए बस्तर में शिक्षा की गुणवत्ता, नवोदय विद्यालय चयन, एनएमएमएस छात्रवृत्ति और बोर्ड परीक्षाओं में आए सकारात्मक बदलावों में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के अवसर पर इस तरह का मान-सम्मान मिलना पूरे सेवाकाल की मेहनत को सार्थक बना देता है।          इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक सहित जिला कोषालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के परिजन और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nov 03, 2026 Read

सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण जगदलपुर,  नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ऑनलाइन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमिश्नर कार्यालय जगदलपुर में सोमवार को संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संभाग के विभिन्न विभागों के जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।        प्रशिक्षण सह कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मास्टर ट्रेनर्स श्री हेमंत शांडिल्य, श्री विकास ब्रोकर एवं श्री शिव सिंह चंदेल ने अधिकारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत ऑनलाइन प्रणाली के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन एवं ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराते हुए ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं तकनीकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।      कार्यशाला में जन सूचना अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने, आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करने तथा आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप वांछित सूचना उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से बताया गया। साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया में आम नागरिकों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के पहलुओं से भी अवगत कराया गया।      प्रशिक्षकों ने बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन व्यवस्था के प्रभावी उपयोग से नागरिकों को सूचना प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा शासकीय कार्यालयों में आवेदन एवं उनके निराकरण की प्रक्रिया अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बन सकेगी। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन प्रणाली की प्रक्रिया को गंभीरता से समझने और अपने कार्यालयों में इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।      प्रशिक्षण सह कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती गीता रायस्त सहित विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी, जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Nov 03, 2026 Read

*🕉️राशिफल राशिफल🕉️*   *(3 नवम्बर, 2026)*  

*🕉️राशिफल राशिफल🕉️*   *(3 नवम्बर, 2026)*      *🌞राशिः मेष*🌞    दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।    *भाग्यांक: 2*  👉🏻 *उपाय=* घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है तो मांस , मंदिरा का सेवन न करें l    *🌞राशिः वृषभ* 🌞   शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।    *भाग्यांक: 1*  👉🏻 *उपाय=* घर में लोभान धूप जलाने से परिवारिक सुख के लिए अच्छा रहेगा l    *🌞राशिः मिथुन* 🌞   खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।    *भाग्यांक: 8*  👉🏻 *उपाय=* घर के गमलों में या बाथरूम में हरे पत्थर के दाने या टाइल्स लगाने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी l    🌞*राशिः कर्क 🌞*    कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।    *भाग्यांक: 3*  👉🏻 *उपाय=* घर में आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए लहसुन प्याज के गाँठ बहते जल में प्रवाहित करे l    *🌞राशिः सिंह*🌞    दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।    *भाग्यांक: 1*  👉🏻 *उपाय=* आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए साधु संतों की सेवा करे l    *🌞राशिः कन्या*🌞    आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।    *भाग्यांक: 8*  👉🏻 *उपाय=* आर्थिक उन्नति के लिए हरे रंग का वाहन प्रयोग करना शुभदायक है l    *_🌞राशिः तुला_🌞*    आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी।    *भाग्यांक: 2*  👉🏻 *उपाय=* चांदी का कड़ा धारण करने से आर्थिक जीवन बेहतर मजबूत होगा l    *🌞राशिः वृश्चिक*🌞    तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की ज़रूरत है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।    *भाग्यांक: 4*  👉🏻 *उपाय=* चने की दाल गाय को खिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगा l     *🌞राशिः धनु* 🌞   भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।    *भाग्यांक: 1*  👉🏻 *उपाय=* नीले वस्त्र को पहनने से प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा l     *_🌞राशिः मकर_🌞*    आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। अहम योजनाओं को समय पर पूरा करके आप काफ़ी लाभ हासिल करने में सफल रहेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।    *भाग्यांक: 9*  👉🏻 *उपाय=* अच्छे प्रेम सम्बन्ध मजबूत करने के लिए जेब में सफेद रूमाल रखे ध्यान रहे सफेद रूमाल गंदा न हो l    *🌞राशिः कुंभ* 🌞   आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में क़ामयाब रहेंगे। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।    *भाग्यांक: 7*  👉🏻 *उपाय=* विष्णु भगवान के सहस्रनाम का पाठ करे बुध ग्रह अत्यंत प्रसन्न होंगे और नौकरी बिजनेस में उन्नति होगी l     *🌞राशिः मीन* 🌞   कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे।    *भाग्यांक: 5*  👉🏻 *उपाय=* चांदी का सिक्का गंगाजल के साथ तांबे के लौटा में डालकर रखे इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगा एवं उन्नति होगा l *🌞ज्योतिषी आचार्य🌞*   *पंडित श्री धनेश्वर संजय प्रसाद शुक्ला घुटकू बिलासपुर छत्तीसगढ*   *मो. नं. 9399884734*

Nov 03, 2026 Read

गुजरात प्रवास पर विधायक गोमती साय ने दाहोद जिला भाजपा कार्यालय में ली संगठनात्मक बैठक

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर योगेश शर्मा पत्थलगांव, जिला जशपुर   # गुजरात प्रवास पर विधायक गोमती साय ने दाहोद जिला भाजपा कार्यालय में ली संगठनात्मक बैठक   **संगठन की आगामी गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश**   पत्थलगांव। गुजरात प्रवास के दौरान पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने जिला भाजपा कार्यालय, दाहोद में संगठनात्मक बैठक ली।   बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सांगठनिक कार्यों तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधायक गोमती साय ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया।   बैठक के माध्यम से आगामी गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में चर्चा की गई।

Nov 02, 2026 Read

अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे विकसित और आत्मनिर्भर: सांसद राधेश्याम राठिया

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   # अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे विकसित और आत्मनिर्भर: सांसद राधेश्याम राठिया   **सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलित कर सांसद ने किया उद्घाटन; विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लिया आनंद**   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव का रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के बनाए छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार और समाज को मिलकर कार्य करना होगा।   कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के गायन के साथ हुआ। सांसद श्री राठिया ने आयोजन स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली। अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए।   **अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को किया याद**   मुख्य अतिथि सांसद श्री राठिया ने अपने संबोधन में राज्योत्सव को छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पहचान, संस्कृति और सामूहिक उत्सव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। राज्य निर्माण की यात्रा में अनेक महापुरुषों और आंदोलनकारियों का योगदान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर नारायण सिंह जैसे महान विभूतियों के बलिदान और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।   **किसान, युवा और महिलाओं का सशक्तीकरण विकास की प्राथमिकता**   सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से जुड़ी है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें और कृषि क्षेत्र मजबूत हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने लखपति दीदी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आजीविका और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिल रहे हैं।   उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान मिले, गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध हों।   **शांति, सुरक्षा और विकास से मजबूत होगा छत्तीसगढ़**   श्री राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, शांति और सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में विकास, विश्वास और सुरक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों से प्रदेश के विकास में सहभागी बनने और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।   **जिलेवासियों के साथ बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लिया आनंद**   राज्योत्सव की विशेष बात यह रही कि सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने वीआईपी व्यवस्था से अलग जिलेवासियों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और लोकपरंपराओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।   जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर गांव और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन और किसानों को खुशहाली मिलेगी। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।   समारोह में पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, पूर्व विधायक श्री शमशेर सिंह सारथी, श्री ज्योति पटेल, श्री सुभाष जलान, श्री द्वारिका साहू, श्री हरिनाथ खुटे, श्रीमती शिवकुमारी सिदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय जवाहर नायक, श्री भुवन मिश्रा, श्री बेदराम जांगड़े, मनोज जायसवाल, जीवन रात्रे एवं चंद्रिका ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।   इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक तथा सारंगढ़ एसडीएम श्री दशरथ राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी मौजूद रहे।

Nov 02, 2026 Read

कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर उतरे जिले भर के सरपंच! लंबित भुगतान को लेकर गरियाबंद में अनोखा प्रदर्शन

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर उतरे जिले भर के सरपंच! लंबित भुगतान को लेकर गरियाबंद में अनोखा प्रदर्शन   तिरंगा चौक पर NH-130 जाम, पुलिस बल तैनात, 30 करोड़ के भुगतान की मांग   गरियाबंद। पंचायतों में विकास कार्य कराने के बाद भी महीनों से भुगतान नहीं मिलने का मुद्दा अब सड़क पर उतर आया है। दिवाली से पहले लंबित राशि जारी करने की मांग को लेकर जिला सरपंच संघ गरियाबंद ने सोमवार को जिला मुख्यालय में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में कटोरा लेकर सांकेतिक रूप से भीख मांगते हुए सरपंचों ने शासन-प्रशासन के सामने पंचायतों की आर्थिक बदहाली का मुद्दा उठाया।   सरपंचों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम कराने के बावजूद मजदूरी और सामग्री भुगतान की राशि करीब आठ महीने से लंबित है। संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए प्रदर्शन संबंधी सूचना पत्र में लगभग 30 करोड़ रुपये के मनरेगा भुगतान का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा मूलभूत एवं 16वें वित्त आयोग की राशि,निर्माण कार्यों का भुगतान तथा उपसरपंचों और पंचों का मानदेय भी लंबित है।   मूल्यांकन-सत्यापन पूरा, फिर भी फाइलों पर नहीं बढ़ रही प्रक्रिया!   सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि कई पंचायतों में निर्माण कार्य पूरे होने के बाद उनका मूल्यांकन और सत्यापन भी कराया जा चुका है, इसके बावजूद भुगतान संबंधी फाइलें जिला स्तर पर अटकी हुई हैं। कई निर्माण कार्यों की राशि पांच से छह महीने से नहीं मिली है। संघ का कहना है कि जब काम पूरा हो चुका है और आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, तो फिर भुगतान में देरी क्यों हो रही है? इस देरी से पंचायतों के संचालन और नए विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है।   कटोरा लेकर किया सांकेतिक भीख मांगने का प्रदर्शन   लंबित भुगतान के विरोध में सरपंचों ने हाथों में कटोरा लेकर सांकेतिक रूप से भीख मांगी। इस अनोखे प्रदर्शन के जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि पंचायतों के विकास कार्य कराने वाले जनप्रतिनिधियों को अपने ही कराए गए कार्यों की राशि के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सरपंचों ने दिवाली से पहले बकाया भुगतान जारी करने की मांग उठाई।   तिरंगा चौक पर NH-130 जाम, पुलिस बल तैनात   प्रदर्शन के दौरान तिरंगा चौक पर चक्काजाम किया गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के आयोजन को देखते हुए जिला मुख्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासनिक अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए था।   अब प्रशासन के फैसले पर टिकी निगाहें   जिला सरपंच संघ की प्रमुख मांगों में मनरेगा की लंबित मजदूरी एवं सामग्री राशि का भुगतान, 16वें वित्त आयोग की राशि जारी करना, मूलभूत राशि का भुगतान, निर्माण कार्यों की लंबित फाइलों का निराकरण तथा पंचों और उपसरपंचों के मानदेय का भुगतान शामिल है।   अब बड़ा सवाल यह है कि गांवों में विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों को अपनी ही राशि के लिए सड़क पर उतरकर कटोरा क्यों उठाना पड़ रहा है? मूल्यांकन और सत्यापन के बाद भी भुगतान की फाइलें क्यों अटकी हुई हैं? सरपंच संघ के इस प्रदर्शन के बाद अब जिला प्रशासन और शासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर जिलेभर की पंचायतों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Nov 02, 2026 Read

कांकेर में राज्योत्सव की तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसपी ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर  जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन     कांकेर में राज्योत्सव की तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसपी ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण   2 नवंबर को नरहरदेव स्कूल मैदान में होगा राज्योत्सव 2026 का आयोजन, व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश   उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के आयोजन को लेकर कांकेर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 2 नवंबर को नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।   इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।   कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करें, ताकि राज्योत्सव का आयोजन सुव्यवस्थित, भव्य और गरिमामय तरीके से संपन्न हो सके। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।   निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल सहित लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, उपसंचालक पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।   2 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Nov 02, 2026 Read

# राज्योत्सव में सजे विभागीय स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, बिहान समूहों के उत्पादों को मिल रहा बाजार

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   # राज्योत्सव में सजे विभागीय स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, बिहान समूहों के उत्पादों को मिल रहा बाजार   **खेलभाठा मैदान में शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की दी जा रही जानकारी, शाम 4 बजे से सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति की रंगारंग महफिल**   **सारंगढ़, 2 नवंबर 2026।** छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभागीय प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। यहां लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंच रहे ग्रामीणों, युवाओं और नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।   राज्योत्सव स्थल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, रेशम, आदिवासी विकास, शिक्षा, वन, कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं आयुष, खाद्य तथा मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ लेने की प्रक्रिया और उपलब्ध सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।   विशेष आकर्षण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का स्टॉल है, जहां बिहान योजना से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन उत्पादों के माध्यम से स्थानीय महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और स्वरोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्योत्सव का यह मंच महिला समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है।   कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया राज्योत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय तथा नगर पालिका सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।   शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग शुरुआत होगी। इसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और परंपराओं को प्रदर्शित करते हुए सुवा, पंथी, राउत नाचा और कर्मा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही कथक, ओडिशी और भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियां भी सांस्कृतिक संध्या को विशेष बनाएंगी।   राज्योत्सव के माध्यम से जहां नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है, वहीं बिहान समूहों के उत्पादों को बाजार और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी मिल रहा है। विभागीय प्रदर्शनी, महिला स्व-सहायता समूहों की आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संगम से खेलभाठा मैदान में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, कला और संस्कृति की झलक देखने  को मिल रही है।

Nov 02, 2026 Read

NMDC भर्ती में बस्तर के युवाओं को मिले पहला हक! सांसद महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री साय से की मांग | 

  NMDC भर्ती में बस्तर के युवाओं को मिले पहला हक! सांसद महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री साय से की मांग |  हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बस्तर की धरती से देश को मिल रही खनिज संपदा, तो उसी बस्तर के युवाओं को रोजगार में क्यों न मिले पहला अवसर? इसी मांग को लेकर अब बस्तर में आवाज बुलंद हो गई है। एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता दिलाने के लिए बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। जगदलपुर में हुई इस सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्पष्ट रूप से मांग रखी कि दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर संभाग के युवाओं को एनएमडीसी भर्ती में अधिक से अधिक अवसर दिए जाएं। सांसद महेश कश्यप ने कहा - बस्तर के युवाओं को उनके ही क्षेत्र में रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। एनएमडीसी की भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए ताकि यहां के शिक्षित और योग्य युवाओं को रोजगार मिल सके। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा - दंतेवाड़ा सहित संपूर्ण बस्तर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जिस क्षेत्र के संसाधनों से देश का विकास हो रहा है, उसी क्षेत्र के युवाओं को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। एनएमडीसी भर्ती में स्थानीय युवाओं को न्यायसंगत अवसर मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने से पलायन रुकेगा, परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बस्तर के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य सोमरू कड़ती, करण तामो, राजू कड़ती, रवि नाग, सुनील मंडावी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अब बस्तर के युवाओं की निगाहें सरकार और एनएमडीसी की आगामी भर्ती प्रक्रिया पर टिकी हैं। ---

Nov 02, 2026 Read

बस्तर जिले के पोटानार के पड़ोसी गांव टांडपाल से बड़ी खबर

बस्तर जिले के पोटानार के पड़ोसी गांव टांडपाल से बड़ी खबर हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  टांडपाल गांव में आज एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। ये आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। > नोट: जीवन अनमोल है। किसी भी प्रकार के तनाव में अकेले फैसला न लें। मदद के लिए  हेल्पलाइन 1800-599-0019 पर संपर्क करें।

Nov 02, 2026 Read