कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर में आयोजित हुआ गेंदा तिहार, किसानों को फूलों की खेती एवं नई तकनीकों को अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित
गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा हमर प्रà¤...
More Stories
स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण एवं उद्यम स्थापना से जोड़ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण एवं उद्यम स्थापना से जोड़ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बैंकर्स और बिहान टीम निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका - श्री विनय कुमार पोयाम जांजगीर-चांपा 3 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं एंटरप्राइज फाइनेंस से जोड़ने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभाकक्ष, जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों, बैंक शाखा प्रबंधकों एवं बिहान मिशन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम ने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम हैं। समूहों को समय पर बैंक ऋण उपलब्ध कराना, उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग देना अत्यंत आवश्यक है। बैंकर्स और बिहान की टीम आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि पात्र समूहों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। हमारा उद्देश्य केवल समूहों को ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें सफल उद्यमी बनाकर स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में एनआरपी श्री दिलीप कुमार मित्रा एवं एएसपीएम श्री संतोष शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बैंक क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया, स्व-सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने की पात्रता, ऋण प्रकरणों के निराकरण, एंटरप्राइज फाइनेंस तथा समूहों की आजीविका गतिविधियों को विस्तार देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में बैंक एवं बिहान मिशन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, स्व-सहायता समूहों के लंबित बैंक ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने तथा पात्र समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने कहा गया। इसके साथ महिला उद्यमी राशि, व्यक्तिगत उद्यमी ऋण आवेदन पर विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों की बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाना, ऋण वितरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना तथा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में एलडीएम, डायरेक्टर आरसेटी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, ब्लॉक टीम, एफएलसीआरपी, बैंक मित्र एवं पीआरपी उपस्थित रहे।
कलेक्टर जनदर्शन में गूंजी आम नागरिकों की समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ### कलेक्टर जनदर्शन में गूंजी आम नागरिकों की समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं के लिए पहुंचे आवेदन सारंगढ़–बिलाईगढ़, 3 नवंबर 2026। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर श्री सूर्यकांत कौशिक तथा अपर कलेक्टर एवं सारंगढ़ एसडीएम श्री दशरथ सिंह राजपूत ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग जनदर्शन में नागरिकों ने राशन कार्ड नवीनीकरण, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा बकरी पालन योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। वहीं भूमिहीन कृषि मजदूरों ने संबंधित शासकीय योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। इसके अलावा बरभाठा (ब) में प्रस्तावित तालाब निर्माण कार्य पर रोक लगाने के संबंध में भी आवेदन दिया गया। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा अनावश्यक विलंब से बचते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री शंकर लाल सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर श्री राणा विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती वर्षा बंसल, बिलाईगढ़ एसडीएम सुश्री शिक्षा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बस्तर ओलम्पिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे कमिश्नर श्री डोमन सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बस्तर ओलम्पिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे कमिश्नर श्री डोमन सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट बकावंड में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के प्रतिभागियों से किया संवाद, विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित खिलाड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने अधिकारियों को दिए निर्देश जगदलपुर, 03 नवम्बर 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड मुख्यालय में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कमिश्नर श्री सिंह ने बालक जूनियर वर्ग एवं बालिका जूनियर वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी तरह बालिका जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत करीतगांव एवं करपावंड की टीमों के बीच आयोजित मुकाबले के खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बालिका जूनियर वर्ग लंबी कूद तथा गोला फेंक प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचलों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। बस्तर ओलम्पिक के माध्यम से गांवों के युवाओं और बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। खिलाड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश कमिश्नर श्री सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए खिलाड़ियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेल स्पर्धा के अनुरूप मैदान और आवश्यक खेल उपकरणों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। महिला खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पृथक चेंजिंग रूम तथा खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोजन स्थल पर आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, एंबुलेंस और चिकित्सा दल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रतियोगिता के दौरान किसी खिलाड़ी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए, पेयजल, जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। कमिश्नर ने इन सभी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपने तथा प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलम्पिक का आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। इसलिए आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और खिलाड़ियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत खेल एवं युवा कल्याण समिति के सभापति श्री वनवासी मौर्य एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और एसडीएम श्री अमित बेक, तहसीलदार जागेश्वरी पोयाम, सीईओ जनपद पंचायत श्वेता साहू समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी युवाओं के साथ ही खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राज्य स्थापना दिवस पर जिले में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया 26वां राज्योत्सव*
रिपोर्टर देवेन्द्र केशरवानी मुंगेली लोरमी *राज्य स्थापना दिवस पर जिले में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया 26वां राज्योत्सव* *विभागीय प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के 26 वर्षों की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की झलक* *विकास, सुशासन और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा छत्तीसगढ़ : विधायक श्री मोहले* *पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : कलेक्टर* मुंगेली, 02 नवंबर 2026//छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में भव्य जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। राज्योत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री पुन्नूलाल मोहले मुंगेली विधायक ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल राम रावटे, अपर कलेक्टर श्री अंजोर सिंह पैकरा, मुंगेली एसडीएम श्री मायानंद चंद्रा, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका परिषद मुंगेली उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा , श्री लखन लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी रही। इन स्टॉलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर अब तक की 26 वर्षों की विकास यात्रा, विभागीय उपलब्धियों, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। जनसंपर्क, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास, विद्युत एवं क्रेडा, कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, उद्योग, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, मत्स्य पालन, पशुपालन, राजस्व, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन, रेशम, वन, श्रम, समाज कल्याण, चिप्स, नगर पालिका, परिवहन, सहकारिता, विधिक सेवा एवं आयुष सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। विधायक श्री मोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी। अतिथियों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के दूरदर्शी निर्णय एवं संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। राज्य गठन के समय सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक चुनौतियां थीं। आज 26 वर्षों की विकास यात्रा में प्रदेश ने इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ अब विकास, सुशासन और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों एवं महाविद्यालयों की संख्या और सुविधाओं में वृद्धि हुई है। जिला चिकित्सालय में गंभीर बीमारियों के उपचार सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। विधायक श्री मोहले ने कहा कि किसानों के हित में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी का निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान, स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से घरों में शौचालय तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय से जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन का मूल उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना है। उन्होंने जिलेवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने, शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा जिले के समग्र विकास में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की। साथ ही सभी नागरिकों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। *उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी हुए सम्मानित,हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सामग्री का किया गया वितरण* राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं शासकीय दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए और सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों के द्वारा भाषण और चित्रकला में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। राज्योत्सव में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया गया। इससे आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हुई।
स्पेन में गूंजा भारत का गौरव! केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कैटेलोनिया में भारतीय समुदाय से किया संवाद
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ विशेष समाचार 🇮🇳 स्पेन में गूंजा भारत का गौरव! केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कैटेलोनिया में भारतीय समुदाय से किया संवाद बार्सिलोना में प्रवासी भारतीयों ने रखीं 5 प्रमुख मांगें, ‘होला मोदी’ कार्यक्रम और सीधी हवाई सेवा शुरू करने का उठाया मुद्दा मुंगेली | ब्लॉक रिपोर्टर आनंद गुप्ता बार्सिलोना (स्पेन)। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्पेन के कैटेलोनिया क्षेत्र में निवासरत भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भारत की वैश्विक पहचान का सशक्त प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी प्रतिभा, मेहनत, उद्यमशीलता और सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। साथ ही भारत और स्पेन के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 🌍 कैटेलोनिया में करीब 35 हजार भारतीय, विदेश में भी जीवंत रखी भारतीय संस्कृति कैटेलोनिया क्षेत्र में लगभग 35 हजार भारतीय मूल के लोग निवासरत हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल और तमिलनाडु सहित भारत के विभिन्न राज्यों के नागरिक शामिल हैं। भारतीय समुदाय के अनेक सदस्य तकनीक, व्यापार और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। विदेश की धरती पर भी भारतीय संस्कृति की पहचान कायम रखते हुए समुदाय के लोग दुर्गा पूजा, दीपावली, गणेशोत्सव और ओणम जैसे पर्वों का आयोजन करते हैं। इससे भारतीय परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत की खुशबू विदेशों में भी फैल रही है। 🇮🇳 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-स्पेन संबंधों को मिली नई मजबूती केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने भारत और स्पेन के द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की विदेश नीति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। भारत आज समानता, पारस्परिक सम्मान और साझा विकास की भावना के साथ दुनिया के देशों से अपने संबंध मजबूत कर रहा है। उन्होंने बताया कि मई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पेन यात्रा, अक्टूबर 2024 में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा तथा जनवरी 2026 में स्पेन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा ने दोनों देशों के बीच सहयोग और उच्चस्तरीय संवाद को नई गति दी है। वर्ष 1956 में स्थापित भारत-स्पेन राजनयिक संबंध वर्ष 2026 में अपने 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। यह दोनों देशों के बीच लंबे समय से कायम मित्रता, विश्वास और साझेदारी का महत्वपूर्ण पड़ाव है। 🤝 रक्षा से लेकर ग्रीन एनर्जी तक सहयोग की अपार संभावनाएं श्री साहू ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार, निवेश, सार्वजनिक परिवहन, शहरी विकास, पर्यटन और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक आपूर्ति शृंखला, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में स्पेन के साथ साझेदारी दोनों देशों के लिए विकास और निवेश के नए अवसर पैदा कर सकती है। 🗣️ प्रवासी भारतीय भारत की वैश्विक पहचान के सशक्त राजदूत केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीय केवल अपनी कर्मभूमि के विकास में ही योगदान नहीं देते, बल्कि अपनी मातृभूमि की संस्कृति, संस्कार और मूल्यों को भी संजोकर रखते हैं। वे व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भारत के अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्वपूर्ण सहभागी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव को विशेष महत्व दिया है। स्पेन में रह रहे भारतीयों की सक्रियता भारत-स्पेन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। भारतीय समुदाय ने रखीं 5 बड़ी मांगें संवाद के दौरान भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें शामिल हैं: 1\. बार्सिलोना में मंदिर निर्माण: भारतीय समुदाय के लिए मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान किया जाए। 2\. सीधी हवाई सेवा: भारत और बार्सिलोना के बीच सीधी विमान सेवा शुरू की जाए, ताकि दोनों देशों के बीच आवागमन आसान हो सके। 3\. विवेकानंद केंद्र की स्थापना: भारतीय संस्कृति, योग, अध्यात्म और स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए विवेकानंद केंद्र स्थापित किया जाए। 4\. ‘होला मोदी’ कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्पेन यात्रा का आग्रह किया जाए और अमेरिका में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ की तर्ज पर स्पेन में ‘होला मोदी’ कार्यक्रम आयोजित किया जाए। समुदाय ने इस कार्यक्रम को स्वयं आयोजित करने की इच्छा भी जताई। 5\. पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता: पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या को गंभीर बताते हुए युवाओं को नशे से बचाने, नशामुक्ति अभियान को प्राथमिकता देने और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। 🇮🇳 मांगों और सुझावों को राज्यमंत्री ने गंभीरता से सुना केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों की सभी मांगों, भावनाओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय विदेशों में रहते हुए भी अपनी मातृभूमि की संस्कृति, संस्कार और विकास यात्रा से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रवासी भारतीयों की सक्रिय सहभागिता से भारत और स्पेन के बीच सांस्कृतिक आत्मीयता, आपसी विश्वास और आर्थिक सहयोग के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। विदेश की धरती पर भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा रहे प्रवासी भारतीयों के साथ यह संवाद भारत की वैश्विक पहचान और अंतरराष्ट्रीय मैत्री को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
राज्योत्सव के मंच पर छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का भव्य रंग, 21 प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मंच पर छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का भव्य रंग, 21 प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन सुआ, पंथी, राउत नाचा, कर्मा और जशगीत की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा खेलभाठा मैदान, अतिथियों ने तालियों से बढ़ाया कलाकारों का उत्साह सारंगढ़–बिलाईगढ़, 3 नवंबर 2026। सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के नाम रही। यहां आयोजित 21 रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकनृत्य से लेकर शास्त्रीय नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों तक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सुआ नृत्य, संभलपुरी नृत्य, कथक, ओडिशी, भरतनाट्यम, आदिवासी नृत्य, पंथी, राउत नाचा और कर्मा जैसी प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया। खास बात यह रही कि अतिथियों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर जिलेवासियों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया। लोकनृत्य और शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। कन्या छात्रावास सारंगढ़ की छात्राओं ने पारंपरिक सुआ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कु. अनुपा केशरवानी और अपेक्षा केशरवानी ने कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ की छात्राओं ने संभलपुरी नृत्य से मंच पर रंग जमाया। मिशिका गुप्ता और आयुषी केशरवानी की ओडिशी प्रस्तुतियों ने शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक छटा बिखेरी। एल.पी. वैष्णव संगत के बजरंग चौहान की सितार-तबला जुगलबंदी ने संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के समूह कथक ने भी दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। ### दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति ने खींचा ध्यान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी के विद्यार्थियों ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया। बिलाईगढ़ के बेलटुकरी के जशगीत हाई स्पीड कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। प्रांजल दिव्यांग स्कूल के विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं सुभी दुबे की ओडिशी प्रस्तुति, कु. अलिशु सिदार का कथक और अनुराधा अग्रवाल का भरतनाट्यम दर्शकों के लिए यादगार रहे। आदिवासी विकास विभाग के पंथी नृत्य और ग्राम छिंद के आदर्श ज्योति विद्या मंदिर के राउत नाचा ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति की झलक दिखाई। सी.पी.एम. स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश दिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला के कर्मा नृत्य और अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राओं के आदिवासी नृत्य ने कार्यक्रम में क्षेत्रीय संस्कृति की सुंदर छाप छोड़ी। ### सांसद राधेश्याम राठिया सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय जवाहर नायक, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर एवं श्री शमशेर सिंह सारथी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री ज्योति पटेल, श्री सुभाष जलान, श्री द्वारिका साहू, श्री हरिनाथ खुटे, श्रीमती शिवकुमारी सिदार, श्री भुवन मिश्रा और श्री बेदराम जांगड़े भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक और सारंगढ़ एसडीएम श्री दशरथ राजपूत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राज्योत्सव की यह सांस्कृतिक संध्या केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक पहचान और नई पीढ़ी की प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त अवसर बनी। 21 प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी कला और संस्कृति की ऐसी छटा बिखेरी, जिसे दर्शकों ने तालियों के साथ खूब सराहा।
महासमुंद में पुलिस का जुआरियों पर बड़ा धावा, 30 जुआरी गिरफ्तार, 3.87 लाख की संपत्ति जब्त
--- महासमुंद में पुलिस का जुआरियों पर बड़ा धावा, 30 जुआरी गिरफ्तार, 3.87 लाख की संपत्ति जब्त हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान महासमुंद: त्यौहारी सीजन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महासमुंद पुलिस ने कमर कस ली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम ने जुए के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की कार्रवाई:मुखबिर सूचना पर जुआडियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सजी चार फड़ो में धावा बोला। इस दौरान कुल 30 जुआरियों को दबोचा गया। भारी मात्रा में बरामदगी:जुआरियों के पास से पुलिस ने - 11 मोटरसाइकिल- 19 मोबाइल- 63,820 रुपये नगदसहित कुल 03 लाख 87 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। कड़ी धाराओं में मामला दर्ज:चारों मामलों में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, छोटे संगठित अपराध की धारा 112, बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के इस पावन सीजन में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार, जुआ-सट्टा या संदिग्ध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष दस्ता 24 घंटे अलर्ट पर है।
राज्योत्सव-2026 में लोकसंस्कृति, कला और संगीत की दिखी अनुपम छटा, देर रात तक झूमते रहे दर्शक
राज्योत्सव-2026 में लोकसंस्कृति, कला और संगीत की दिखी अनुपम छटा, देर रात तक झूमते रहे दर्शक स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से लेकर मस्त कलंदर बैंड की संगीत संध्या तक कलाकारों ने बांधा समां महापौर श्री रामू रोहरा ने कलाकारों का किया सम्मान, विकसित धमतरी के संकल्प के साथ शहर को मिलेंगी विकास की नई सौगातें – महापौर श्री रामू रोहरा वर्ष 2027 के अंत तक विकसित धमतरी का स्वरूप सामने लाने का संकल्प, शहर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल अधोसंरचना के कार्यों को मिलेगी गति धमतरी, 03 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या लोककला, संगीत, नृत्य और बाल प्रतिभाओं के नाम रही। स्कूली बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों, छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मधुर धुनों और मस्त कलंदर बैंड की शानदार संगीत प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं आदिवासी वेशभूषा में सजे बच्चों ने लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और जनजातीय परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पंखुड़ी के आकर्षक कथक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं अरु नेताम की भावपूर्ण भरतनाट्यम प्रस्तुति को खूब सराहना और तालियां मिलीं। प्राथमिक शाला के नन्हे बच्चों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई) जैसे आधुनिक विषय पर रोचक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा और तकनीकी समझ का परिचय दिया। दिव्यांग बालिका ने भी मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने सांस्कृतिक संध्या में देर रात तक उपस्थित रहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विभिन्न प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अवसर पर अपने संबोधन में महापौर श्री रोहरा ने कहा कि धमतरी शहर को सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और आधुनिक स्वरूप देने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने स्थापना के 26 वर्षों में विकास के अनेक महत्वपूर्ण पड़ाव तय किए हैं। इस विकास यात्रा के साक्षी होने के साथ-साथ हम सभी इसके सहभागी भी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विकसित छत्तीसगढ़-2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित धमतरी की भी स्पष्ट परिकल्पना है। उन्होंने मंच से विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन से वर्ष 2027 के अंत तक धमतरी शहर का एक नया और विकसित स्वरूप सामने आएगा। महापौर ने कहा कि पिछले वर्ष धमतरी को विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से धमतरी को अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व सौगातें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए छत्रपति शिवाजी चौक से आमदी तक फोरलेन सड़क, रुद्री-अंबेडकर चौक से रुद्री तक फोरलेन मार्ग तथा सिहावा चौक से मोहना तक फोरलेन सड़क सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही ऑडिटोरियम, स्टेडियम, बस स्टैंड और नालंदा परिसर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के निर्माण की दिशा में भी कार्यवाही आगे बढ़ चुकी है। इन सभी कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इनके धरातल पर आकार लेने से शहर की यातायात व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं, खेल गतिविधियों और शैक्षणिक वातावरण को नई मजबूती मिलेगी। महापौर श्री रोहरा ने कहा कि धमतरी के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार भी प्राथमिकता में है। आने वाले समय में नए महाविद्यालय, महाविद्यालय भवन, पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा अस्पताल भवन सहित आवश्यक विकास कार्यों को भी स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने गोकुलपुर से पूर्व दिशा की सड़क तथा संबलपुर से कोलियारी मार्ग जैसी महत्वपूर्ण मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप शेष विकास कार्यों को भी क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल सड़कों और भवनों का निर्माण नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। बेहतर सड़क संपर्क से आवागमन और व्यापार को गति मिलेगी, वहीं शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विकसित हो रहे नए संसाधन युवाओं और प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्योत्सव-2026 का शुभारंभ कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में जिले की विकास यात्रा, छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सुंदर समन्वय देखने को मिला। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राज्योत्सव की शाम को यादगार बना दिया। ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
राज्योत्सव-2026 : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने प्रदेशवासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई
राज्योत्सव-2026 : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने प्रदेशवासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने सामूहिक संकल्प और सहभागिता जरूरी – श्री अरुण सार्वा धमतरी, 03 नवंबर 2026। जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 के अवसर पर सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन छत्तीसगढ़ी बोली में देते हुए जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, युवाओं, माताओं-बहनों, वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों का आत्मीय अभिवादन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस हम सभी के लिए गौरव, उत्साह और आत्मसम्मान का अवसर है। श्री सार्वा ने कहा कि 1 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी सोच और छत्तीसगढ़वासियों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं के अनुरूप पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। यह दिन हमारे इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। राज्य गठन के बाद से छत्तीसगढ़ ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश लोगों के सामर्थ्य से देश में विशिष्ट पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हम सभी प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित धमतरी का निर्माण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री सार्वा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो, युवाओं को अवसर मिले, महिलाओं का सशक्तीकरण हो तथा किसान और श्रमिक समृद्ध बनें, इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों को मिलकर प्रयास करना होगा। अंत में उन्होंने सभी से छत्तीसगढ़ की प्रगति, समृद्धि और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने एक बार फिर सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी । उल्लेखनीय है कि राज्योत्सव-2026 का शुभारंभ कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में जिले की विकास यात्रा, छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सुंदर समन्वय देखने को मिला। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राज्योत्सव की शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में महापौर नगर निगम श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, श्री इंदरचंद चोपड़ा, अध्यक्ष जनपद , श्रीमती अंगीरा ध्रुव, उपाध्यक्ष गोकरण साहू ,कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय वनमंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह और 'विकसित भारत संकल्प पार्क' के लोकार्पण कार्यक्रम में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस गरिमामयी और महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और नेता भी उनकी गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे। आज आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 'विकसित भारत संकल्प पार्क' का औपचारिक लोकार्पण मुख्य आकर्षण रहेगा, जो केंद्र सरकार के विकसित भारत के विज़न और संकल्पों को प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे बहुप्रतीक्षित 'छत्तीसगढ़ राज्योत्सव' का भी आज भव्य समापन होगा। कार्यक्रम के दौरान राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विकास की गाथा और भावी योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
चोरिया गांव में श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
✍️गुलशन कुमार जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) 🟩 चोरिया गांव में श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश 🟨 समाज सेवा में लगातार सक्रिय समिति, जरूरतमंद छात्रा की पढ़ाई में सहयोग से लेकर वृक्षारोपण और प्रतिभा सम्मान तक कर चुकी है सराहनीय कार्य 📰 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम चोरिया में श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देवांगन मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर के पास सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। युवाओं की इस पहल की ग्रामवासियों ने सराहना की। 🧹 गंदगी और कीचड़ से परेशान थे मोहल्लेवासी श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार साहू ने बताया कि देवांगन मोहल्ले की गली में अत्यधिक गंदगी, कीचड़ और बरसात का कचरा जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन एवं निस्तारी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक कर स्वयं सफाई अभियान की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर सफाई कार्य किया और ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सफाई अभियान के बाद मोहल्लेवासियों एवं ग्रामीणों ने समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। 🤝 समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे शामिल इस स्वच्छता अभियान में समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन, सचिव कांति देवांगन, कोषाध्यक्ष ध्रुव साहू सहित उत्तराकांत कश्यप, दिन दयाल देवांगन, दूलेश्वर साहू, लोचन कहरा, डॉ. फिरत साहू, डॉ. संतोष देवांगन, भागीरथी बरेठ, विजय साहू एवं उत्तम देवांगन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। 🌳 पहले भी समाज सेवा के क्षेत्र में कर चुकी है उल्लेखनीय कार्य श्रीराम सेवा समिति द्वारा इससे पहले भी ग्राम चोरिया के हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा चौथी में अध्ययनरत छात्रा तानिया साहू, जिनके पिता का निधन हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ाई में परेशानी आ रही थी, उसकी मदद के लिए समिति आगे आई। समिति ने छात्रा को इस शिक्षा सत्र की फीस के साथ पेन, कॉपी और पेंसिल उपलब्ध कराकर उसकी आगे की पढ़ाई में सहयोग प्रदान किया। 🌟 आगे भी पूरे गांव में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान श्रीराम सेवा समिति ने आने वाले समय में पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। समिति के युवाओं की यह पहल बताती है कि सामूहिक प्रयास और सामाजिक जिम्मेदारी से गांव में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसीं पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूछा– ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही केंद्र सरकार?
✍️जयकिशन साहू ब्लॉक रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ नगरी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) 🟥 वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसीं पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूछा– ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही केंद्र सरकार? 🟨 एसआईआर प्रक्रिया पर उठाए सवाल, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर जताई चिंता 📰 नगरी, जिला धमतरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी की जा रही है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि आखिर केंद्र सरकार ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही है? 🔴 ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन में हुईं शामिल डॉ. लक्ष्मी ध्रुव राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन में शामिल हुईं। उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन में 15 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। उनके अनुसार, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश में ऐसे आंदोलन की आवश्यकता है। ⚖️ चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल पूर्व विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन आयोग का स्वतंत्र और निष्पक्ष होना बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनके मुताबिक, लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी संवैधानिक संस्थाओं का स्वतंत्र रूप से कार्य करना आवश्यक है। 🗣️ लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील डॉ. ध्रुव ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने और राजनीतिक नारे लगाने तक सीमित नहीं है। इसकी वास्तविक पहचान यह है कि प्रत्येक नागरिक बिना किसी भय के अपनी बात रख सके, विपक्ष को अपनी बात रखने का अवसर मिले और सरकार जनता के प्रति जवाबदेह बनी रहे। उन्होंने कहा कि देशभर में विभिन्न संगठनों और नागरिकों की एकजुटता लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सत्ता कुछ चुनिंदा लोगों के इशारे पर संचालित हो रही है और आम जनता के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। 🇮🇳 संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा को बताया जरूरी पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती आई है। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादाओं को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।