कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी 39 नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेà¤...
More Stories
ग्राउंड रिपोर्ट: महासमुंद जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी; रिकॉर्ड बारिश बनी आफत, किसानों की बढ़ी चिंता*
कमलेश चंद्राकर, ब्लॉक रिपोर्टर (महासमुंद) हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ *ग्राउंड रिपोर्ट: महासमुंद जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी; रिकॉर्ड बारिश बनी आफत, किसानों की बढ़ी चिंता* महासमुंद (छत्तीसगढ़) खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत महासमुंद जिले में आगामी 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी का महापर्व शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन उपार्जन केंद्रों की सुरक्षा, बारदानों की उपलब्धता और फड़ की साफ-सफाई की समीक्षा बैठकों में जुटा है। हालांकि, सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज 1285.0 मिमी की भारी औसत वर्षा को जहां शुरुआत में फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा था, वही बारिश अब कटाई के समय किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। एक नजर में धान खरीदी के प्रमुख नियम (2026-27) छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार इस साल धान खरीदी के लिए मुख्य नियम तय किए गए हैं: • धान खरीदी की अवधि: 15 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक। • खरीदी की अधिकतम सीमा: प्रति एकड़ 21 क्विंटल। • किसानों को मिलने वाली दर: ₹3,100 प्रति क्विंटल (समर्थन मूल्य + राज्य प्रोत्साहन राशि)। • नमी की वैध सीमा: धान में अधिकतम 17% तक नमी मान्य होगी। रिकॉर्ड बारिश: पहले वरदान, अब किसानों के लिए नुकसान भू-अभिलेख शाखा के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 1285.0 मिमी औसत बारिश दर्ज हो चुकी है। जमीनी हकीकत यह है कि यह बारिश अब फायदे की जगह भारी नुकसान पहुंचा रही है: • खेतों में लोट गई पकी फसल: कटाई के ठीक पहले हुई तेज बारिश और हवाओं के कारण धान की खड़ी फसल खेतों में गिर (Lodging) गई है। बालियां पानी में डूबने से दाने सड़ने और उनमें अंकुरण (Sprouting) होने का खतरा है। • कटी हुई फसल खराब होने का डर: जिन किसानों ने कटाई कर धान सुखाने के लिए खेत में रखा था, वह पानी में भीग चुका है। इससे धान का रंग काला पड़ सकता है, जिससे मंडियों में 17% नमी के नियम के तहत धान बेचने में परेशानी आएगी। • हार्वेस्टर चलाने में दिक्कत: खेतों में अत्यधिक कीचड़ और पानी जमा होने के कारण मशीनें नहीं चल पा रही हैं, जिससे कटाई का काम पूरी तरह पिछड़ गया है। सुचारू व्यवस्था और मुआवजे की मांग प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र किसान को उसकी उपज का सही मूल्य समय पर दिलाना है। लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए किसान संगठनों ने मांग की है कि अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए ताकि पीड़ित किसानों को राहत मिल सके।
दीपावली से पहले 67.40 लाख महिलाओं के खातों में खुशियों की सौगात, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के तहत 632.63 करोड़ रुपये अंतरित
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ दीपावली से पहले 67.40 लाख महिलाओं के खातों में खुशियों की सौगात, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के तहत 632.63 करोड़ रुपये अंतरित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्योत्सव के समापन समारोह में जारी की राशि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम रायपुर। 3 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के लिए दीपावली का पर्व खुशियों की सौगात लेकर आया। राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67.40 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 632.63 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सुशासन सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की प्रत्येक माता-बहन आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानित बने। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। दीपावली के अवसर पर 33वीं किस्त की राशि का अंतरण प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाला रहा। राज्योत्सव के समापन समारोह में यह पहल महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ विशेष रूप से चर्चा में रही। 📍 स्थान: राज्योत्सव स्थल, नवा रायपुर अटल नगर।
जनदर्शन में 50 आवेदन प्राप्त, दिव्यांग राजेंद्र खूंटे की समस्या का मौके पर निराकरण; कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जनदर्शन में 50 आवेदन प्राप्त, दिव्यांग राजेंद्र खूंटे की समस्या का मौके पर निराकरण; कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, दिव्यांगता प्रमाण पत्र नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बोर्ड में प्रक्रिया पूरी करने का दिया आश्वासन महासमुंद, 03 नवंबर 2026। जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। जनदर्शन में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम कांपा निवासी साजिद खान ने आम रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की, वहीं ग्राम मुंगई माता निवासी देवी सिंह ने एग्रीस्टैक पंजीयन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास, डीसीएस, अतिक्रमण एवं राजस्व मामलों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसी जनदर्शन में ग्राम खरोरा निवासी दिव्यांग श्री राजेंद्र कुमार खूंटे अपनी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर प्रमाण पत्र के नवीनीकरण का आग्रह किया। कलेक्टर श्री लंगेह ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक को आश्वस्त किया कि आगामी मेडिकल बोर्ड की बैठक में उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन की त्वरित पहल से प्रसन्न होकर श्री राजेंद्र कुमार खूंटे एवं उनके दामाद श्री मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई और जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मौसम विभाग का 'मुरासु' अलर्ट, महासमुंद में राज्योत्सव की धूम के बीच कड़ाके की ठंड और बारिश की आशंका*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़* ब्लॉक रिपोर्टर – कमलेश चंद्राकर *मौसम विभाग का 'मुरासु' अलर्ट, महासमुंद में राज्योत्सव की धूम के बीच कड़ाके की ठंड और बारिश की आशंका* *महासमुंद* : बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) का असर अब महासमुंद समेत पूरे छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है. मौसम विभाग ने 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है और कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. दूसरी ओर, जिले में राज्य स्थापना दिवस और जिला स्तरीय राज्योत्सव की धूम मची हुई है. कलेक्टोरेट परिसर और मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ महतारी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ 'अरपा पैरी के धार' के सुर गूंज उठे. इस दौरान पारंपरिक सुआ और राउत नाचा की बेहतरीन प्रस्तुतियां देने वाली बाल प्रतिभाओं को नगर पालिका द्वारा सम्मानित भी किया गया. प्रशासन एक तरफ धान खरीदी और राज्योत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ चक्रवात 'मुरासु' के अलर्ट को देखते हुए कृषि विभाग ने भी किसानों को कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सख्त हिदायत दी है.
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद प्रथम रतनपुर आगमन पर अनमोल झा का ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा मां महामाया चौक
रिपोर्टर – आशीष यादव जिला संवाददाता, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद प्रथम रतनपुर आगमन पर अनमोल झा का ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा मां महामाया चौक मां महामाया के दरबार में पहुंचकर अनमोल झा ने लिया आशीर्वाद, देश-प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनने के बाद अनमोल झा का प्रथम नगर आगमन रतनपुर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उनके स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर की ओर से विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान मां महामाया की पावन नगरी में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत-अभिनंदन किया। मां महामाया चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के बीच पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया। भाजपा मंडल रतनपुर के मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जैसे ही राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनमोल झा मां महामाया चौक पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनमोल झा के साथ आत्मीय मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा और मां महामाया चौक पर स्वागत का माहौल बना रहा। मां महामाया के दरबार में पहुंचकर लिया आशीर्वाद स्वागत कार्यक्रम के पश्चात अनमोल झा एवं ऋषभ चतुर्वेदी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मां महामाया मंदिर के लिए पैदल रवाना हुए। मां महामाया चौक से मंदिर परिसर तक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल पहुंचकर उन्होंने धार्मिक आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की और मां महामाया के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की उन्नति, क्षेत्र की खुशहाली तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मां महामाया के दर्शन के साथ उनका रतनपुर आगमन धार्मिक आस्था और संगठनात्मक उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। संगठनात्मक जिम्मेदारी के बाद पहला नगर आगमन बना खास भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिलने के बाद अनमोल झा का रतनपुर में यह प्रथम आगमन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर रहा। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी सहभागिता और आपसी जुड़ाव भी प्रदर्शित किया। मां महामाया की पावन नगरी रतनपुर में आयोजित इस स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, फूल-मालाओं और माता रानी के दर्शन के साथ पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
कलेक्टर श्री लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे
गिरवर लाल साहू स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ कलेक्टर श्री लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे महासमुंद, 27 अक्टूबर 2026/ आगामी धान खरीदी को ध्यान मंे रखते हुए जिले में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को उड़ीसा सीमा से लगे सरायपाली विकासखंड अंतर्गत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट स्थापित करने सिरपुर, सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्टों में जांच व्यवस्था, वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों के सत्यापन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चेक पोस्टों पर सतत निगरानी रखते हुए जांच प्रक्रिया को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए, ताकि अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने चेक पोस्टों से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही तथा उनके दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए तथा जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चेक पोस्टों पर तैनात कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। वाहनों की जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन किया जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन करते हुए वाहन पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल वाहन जब्त (सीज) कर संबंधित प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अंतर्राज्यीय सीमाओं से होने वाली वाहनों की आवाजाही पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेक पोस्टों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बनाए रखने तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि जांच व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री तेजपाल सिंह ध्रुव, तहसीलदार श्रीधर पंडा, खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
दिल्ली में वोट बचाओ देश बचाओ धरना प्रदर्शन किया गया
दिल्ली के रामलीला मैदान मे ज्ञानेश कुमार के द्वारा वोट की चोरी के खिलाफ वोट बचाओ देश बचाओ धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ के खल्लारी विधानभा क्षेत्र के दमदार कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय केशव नायकराम जी अपने कांग्रेस के नेताओं साथ प्रदर्शन में शामिल हुए गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो.9165340227
24,800 विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान, पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका
**आशीष यादव** **जिला संवाददाता** **हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़** **रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़** # 24,800 विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान, पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका **राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र – असफलताओं से सीखें, अपनी प्रतिभा पर रखें भरोसा; उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी रहे मौजूद** **बिलासपुर।** पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, बिलासपुर में आयोजित सप्तम दीक्षांत समारोह शिक्षा, उपलब्धियों और नए संकल्पों का साक्षी बना। समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, मेहनत और निरंतर प्रयास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस गरिमामय आयोजन में पिछले पांच वर्षों के कुल 24 हजार 800 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा की उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल रमेन डेका ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी प्रतिभा पर भरोसा होना बेहद जरूरी है। असफलता से घबराने के बजाय उसके कारणों को समझना चाहिए और अपनी गलतियों से सीख लेकर दोबारा प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि आज के दौर में युवाओं के सामने रोजगार और आजीविका के अनेक नए अवसर उपलब्ध हैं। ऐसे में प्रत्येक युवा को अपनी रुचि, क्षमता और विशिष्ट प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ना चाहिए। दूसरों की नकल अथवा तुलना करने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अपनी इच्छाएं और अपेक्षाएं थोपने के बजाय उनकी रुचि एवं प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने में सहयोग करें। उन्होंने डिजिटल तकनीक और इंटरनेट को ज्ञान प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि युवाओं को इनका विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक इस्तेमाल से बचते हुए अपने समय का उपयोग अध्ययन, रचनात्मक कार्यों और समाजहित के कार्यों में करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण जैसे छोटे-छोटे प्रयासों को सामाजिक बदलाव का आधार बताया। ### उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह समारोह में मौजूद उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय उन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का मजबूत माध्यम बना है, जो नौकरी, व्यवसाय अथवा अन्य परिस्थितियों के चलते नियमित महाविद्यालयों में अध्ययन नहीं कर पाते। मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को नैक की ए प्लस ग्रेडिंग प्राप्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में विश्वविद्यालय का योगदान सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी असफलताओं को चुनौती के रूप में स्वीकार करें और निरंतर प्रयास करते रहें। ### हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ने दिया दीक्षांत संदेश हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने दीक्षांत भाषण में विद्यार्थियों को जीवनभर सीखते रहने और स्वाध्याय की आदत विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता मिले या न मिले, लेकिन प्रयास कभी नहीं छोड़ना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था को समाज और स्थानीय जरूरतों से जोड़ते हुए रोजगारपरक एवं उपयोगी पाठ्यक्रम विकसित करने पर भी उन्होंने जोर दिया। समारोह को नेक अध्यक्ष श्री नागेश्वर राव ने भी संबोधित किया। ### विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का कुलपति ने रखा ब्यौरा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री वीरेंद्र कुमार सारस्वत ने स्वागत उद्बोधन में संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 12 नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं तथा इस वर्ष 35 नए अध्ययन केंद्र खोले गए हैं। शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 40 अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति की गई है। विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिकायत निवारण व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया है। इसके तहत एक वर्ष में 5,707 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 913 शैक्षणिक वीडियो अपलोड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा छत्तीसगढ़ी और जनजातीय भाषाओं में भी शोध कार्यों की शुरुआत की गई है। ### वेबसाइट का लोकार्पण, स्मारिका का विमोचन और विद्यार्थियों को सामग्री वितरण दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय की उन्नत आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया गया तथा स्मारिका 'अभ्युदय' का विमोचन हुआ। सामाजिक सरोकारों के तहत एकलव्य विद्यालय देवपहरी के 311 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्वेटर, टिफिन और पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस पहल ने समारोह को शिक्षा के साथ सामाजिक संवेदनशीलता से भी जोड़ दिया। ### गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ समारोह इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, प्राध्यापक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सप्तम दीक्षांत समारोह ने हजारों विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान देने के साथ ही भविष्य की नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया। समारोह का संदेश स्पष्ट रहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने, समाज को बेहतर बनाने और देश के विकास में योगदान देने का सशक्त आधार है।
पीएम आवास हितग्राहियों को बड़ी राहत, अब ई-रेत संगवारी एप से मिलेगी निःशुल्क रेत
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ### पीएम आवास हितग्राहियों को बड़ी राहत, अब ई-रेत संगवारी एप से मिलेगी निःशुल्क रेत जिले की तीन रेत खदानों से मिलेगी रेत, ऑनलाइन आवेदन कर पात्र हितग्राही उठा सकेंगे लाभ सारंगढ़–बिलाईगढ़, 03 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें आवास निर्माण के लिए रेत प्राप्त करने में आसानी होगी। राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ई-रेत संगवारी मोबाइल एप के माध्यम से निःशुल्क रेत उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। पात्र हितग्राही ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रेत प्राप्त कर सकेंगे। जिले की तीन रेत खदानों से होगी उपलब्धता जिला प्रशासन के अनुसार सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में तीन रेत खदानों की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर भू-प्रवेश की अनुमति दी गई है। इनमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम बहिदा एवं जसपुर तथा सरिया तहसील के ग्राम बरगांव की रेत खदानें शामिल हैं। इन खदानों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों का निर्माण कर रहे पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार रेत उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन हितग्राही ई-रेत संगवारी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए अपने ग्राम पंचायत के आवास मित्र, रोजगार सहायक अथवा ग्राम सचिव से संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों पर मिलेगी जानकारी * श्रीमती संजू पटेल, जिला समन्वयक – 8770567054 * श्री दिलीप साहू, प्रभारी प्रोग्रामर एवं सहायक नोडल अधिकारी – 7000032637 जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे ई-रेत संगवारी एप के माध्यम से आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठाएं। इस पहल से गरीब परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने में सहायता मिलेगी और रेत वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
धान खरीदी में लापरवाही बरती तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही, अवैध धान पर कलेक्टर की सख्ती
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ### धान खरीदी में लापरवाही बरती तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही, अवैध धान पर कलेक्टर की सख्ती 15 नवंबर से जिले के 95 केन्द्रों में शुरू होगी धान खरीदी, तीन पालियों में चेकपोस्टों पर होगी निगरानी; अवैध धान मिलने पर वाहन और धान होंगे जब्त सारंगढ़–बिलाईगढ़, 03 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने से पहले सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं अवैध धान परिवहन, भंडारण और बाहरी धान खपाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीन पालियों में चेकपोस्टों पर होगी निगरानी अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले के चेकपोस्टों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। पहली पाली सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 से रात 10 बजे तक तथा तीसरी पाली रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगी। पुलिस, राजस्व, आबकारी और खाद्य विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से संदिग्ध वाहनों की जांच करेंगे। दूसरे राज्यों और जिलों से धान लाकर पंजीकृत किसानों के नाम पर बेचने की कोशिश करने वालों के वाहन और धान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तहसीलवार उड़नदस्ता दल रखेंगे नजर कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में तहसीलवार उड़नदस्ता दल भी सक्रिय रहेंगे। इन दलों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक और मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों को खरीदी शुरू होने से पहले केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के 95 केन्द्रों में होगी धान खरीदी जिले में कुल 95 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें सारंगढ़ विकासखंड में 30, बरमकेला में 27 और बिलाईगढ़ में 38 केन्द्र शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी केन्द्रों पर तौल मशीनों का सत्यापन, आर्द्रतामापक यंत्रों की उपलब्धता और खराब उपकरणों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा है। प्रत्येक केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए। व्यवस्था में कमी या कैमरे बंद पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। तुहर टोकन एप से किसान ले सकेंगे टोकन किसानों की सुविधा के लिए 'तुहर टोकन' मोबाइल एप के माध्यम से टोकन लेने की व्यवस्था रहेगी। किसान समिति में पहुंचकर भी टोकन प्राप्त कर सकेंगे। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दो एकड़ तक के किसानों को एक, दो से दस एकड़ तक के किसानों को दो तथा दस एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को तीन टोकन दिए जाएंगे। कलेक्टर ने किसानों को टोकन प्रक्रिया की जानकारी देने और खरीदी केन्द्रों में अनावश्यक इंतजार की स्थिति नहीं बनने देने के निर्देश दिए। 15 नवंबर से 31 जनवरी तक चलेगी खरीदी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू होकर 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नियमित निरीक्षण करें और निर्धारित ड्यूटी के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वर्गीय संतोष नेताम की स्मृतियों को समर्पित हुआ महानदी सभागार, धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि नेताम ने किया लोकार्पण
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ### स्वर्गीय संतोष नेताम की स्मृतियों को समर्पित हुआ महानदी सभागार, धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि नेताम ने किया लोकार्पण कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सेवाभावी व्यक्तित्व और विकास कार्यों में उनके योगदान को किया याद, कक्षा 12वीं की प्रश्न बैंक पुस्तक का भी हुआ विमोचन धमतरी, 03 नवंबर 2026। जिला कार्यालय परिसर में नवनिर्मित स्वर्गीय श्री संतोष नेताम महानदी सभागार का लोकार्पण भावुक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। स्वर्गीय संतोष नेताम की धर्मपत्नी एवं जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्रीमती रश्मि नेताम ने सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने स्वर्गीय नेताम के सरल व्यक्तित्व, कार्यशैली, सेवाभाव और जिले के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकार्पण के अवसर पर श्रीमती रश्मि नेताम ने कहा कि अपने जीवनसाथी की स्मृति में निर्मित सभागार का लोकार्पण उनके और परिवार के लिए अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने इस संवेदनशील पहल के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वर्गीय संतोष नेताम के साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने जिले में विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर कलेक्टर सड़कों सहित अनेक निर्माण कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके कार्यकुशलता और सेवाभाव को सम्मान देने तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से सभागार का नाम उनके नाम पर रखा गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिला कार्यालय में प्रशासनिक बैठकें, समीक्षा बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम और अन्य शासकीय आयोजन होते रहते हैं। नवनिर्मित महानदी सभागार इन गतिविधियों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यह सभागार प्रशासनिक समन्वय और विचार-विमर्श को भी नई गति प्रदान करेगा। कक्षा 12वीं की प्रश्न बैंक पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तैयार कक्षा 12वीं कला संकाय की प्रश्न बैंक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इसमें इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विषयों के प्रश्न संकलित किए गए हैं। यह पुस्तक विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन देने और विषयों की बेहतर समझ विकसित करने में सहायक होगी। सेवाभाव और कार्यनिष्ठा के लिए हमेशा याद रहेंगे संतोष नेताम उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री संतोष नेताम धमतरी में लोक निर्माण विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ थे। शासकीय सेवाकाल के दौरान पिछले वर्ष नवंबर माह में हृदयगति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया था। वे अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्य के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से विभाग और जिले के प्रशासनिक परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची थी। महानदी सभागार को उनके नाम समर्पित करना जिला प्रशासन की ओर से उनके प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक है। यह सभागार आने वाले वर्षों तक उनके सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की याद दिलाता रहेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडे, वनमंडलाधिकारी श्री कृष्णा यादव, नगर निगम आयुक्त श्री अरुण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्योत्सव में श्री सुनील मानिकपुरी, स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति
गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज राज्योत्सव में श्री सुनील मानिकपुरी, स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति विभागों के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र जांजगीर-चांपा, 03 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छत्तीसगढ़ी के सुप्रसिद्ध गायक श्री सुनील मानिकपुरी ने अपनी रंगारंग सांगीतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की गौरवशाली लोक परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित विविध कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। विभागों के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, नवाचारों एवं उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं और जिले में किए जा रहे विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया, जो राज्योत्सव में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा लगाई गई स्टॉल में विकसित भारत जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बिहान एवं स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं, नवाचारों और उपलब्धियों को आकर्षक मॉडल एवं प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी ली तथा विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।