Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

मखाना उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाने की नई राह, धमतरी में महिला कृषकों को दिया गया वैज्ञानिक प्रशिक्षण

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगà...

State Head • Nov 04, 2026

More Stories

दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाईघनी आबादी और व्यावसायिक क्षेत्रों में पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति नहींअग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र, पानी के ड्रम और आपातकालीन व्यवस्था रखना जरूरी गरियाबंद, 04 नवम्बर 2026/ दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में पटाखा दुकानों के संचालन एवं आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में पटाखा दुकानों एवं भंडारण स्थलों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर दुकान स्थल की सुरक्षा के संबंध में जिला अग्निशमन अधिकारी से अभिमत भी लिया जा सकता है। साथ ही अवैध रूप से संचालित पटाखा दुकानों एवं भंडारण स्थलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन द्वारा पटाखा दुकानों के लिए चयनित एवं आबंटित स्थलों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। पटाखा दुकानें कपड़े, बांस, रस्सी, टेंट या अन्य ज्वलनशील सामग्री से नहीं बनाई जाएंगी। दुकानें अज्वलनशील सामग्री से बने टिन शेड में संचालित होनी चाहिए। प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी रखी जाए तथा दुकानें एक-दूसरे के सामने न बनाई जाएं। दुकानों में प्रकाश व्यवस्था के लिए तेल के लैंप, गैस लैंप और खुली बिजली बत्ती का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। पटाखा दुकानों से 50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी का प्रदर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा। विद्युत सुरक्षा के लिए तारों के जोड़ खुले नहीं होने चाहिए। प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगाना अनिवार्य होगा, ताकि शॉर्ट सर्किट होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो सके। दुकानें ट्रांसफार्मर के पास नहीं होनी चाहिए और उनके ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन नहीं गुजरनी चाहिए। प्रत्येक दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दुकानों के सामने उचित अंतराल पर 500 लीटर क्षमता के पानी से भरे ड्रम और बाल्टियों की व्यवस्था भी रखनी होगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पटाखा दुकानों के सामने बाइक एवं कार की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। दुकान परिसर में प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन विभाग और एम्बुलेंस के संपर्क नंबर प्रदर्शित करना होगा। साथ ही अग्निशमन वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता खुला रखना अनिवार्य होगा। इन सभी निर्देशों का उद्देश्य दीपावली के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकना तथा किसी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है।

Nov 04, 2026 Read

तारागांव में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुये ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप 

  तारागांव में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुये ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप  हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट    शिविर को  सकारात्मक बताते हुए  उत्साही जागरूक महिलाओं की प्रशंसा, कहा-हर क्षेत्र महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही  ❗जगदलपुर/लोहण्डीगुडा:- लोहण्डीगुडा विकास खंड के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के स्वास्थ्य विभाग जन आरोग्य समिति का तारागांव में स्वस्थ को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण शिविर में ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप शामिल हुये। जहाँ भरत में चल रहे गतिविधियों की जानकारी ली और प्रशिक्षण शिविर में शामिल महिलाओं से मुलाकात की और जागरुकता को लेकर महिलाओं के उत्साह की प्रशंसा की। भरत ने कहा कि इस तरह के शिविर से ना केवल स्वास्थ्य बल्कि व्यक्तिगत जागरूकता के साथ सामाजिक साझेदारी के लिए भी हम तैयार होते है। गढ़िया सरपंच भरत ने ग्रामीण महिलाओं के उत्साह की भी भरपूर सराहना की।  इस दौरान गढ़िया सरपंच भरत कश्यप, तारागांव सरपंच बालसिंह कश्यप, निरंजन बघेल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लेमावती, प्रमिला जयसवाल,संध्येश्वरी नाग,ओरूसी राजपूत, ओजस्वी ठाकुर, सहित अन्य मितानिन उपस्थित थे!

Nov 04, 2026 Read

शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर गरियाबंद में प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक, बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने पर विशेष जोर

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद  शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर गरियाबंद में प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक, बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने पर विशेष जोर    गरियाबंद, 04 नवम्बर 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के त्रैमासिक परीक्षा परिणामों के विश्लेषण एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु 29 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत सभाकक्ष, गरियाबंद में जिले के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों का विकासखंडवार एवं विषयवार विश्लेषण कर कमजोरियों की पहचान करें तथा आगामी मासिक, अर्धवार्षिक एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। आगामी बोर्ड परीक्षा में जिले के टॉप 30 विद्यार्थियों को टॉप 10 में स्थान दिलाने, डी ग्रेड के विद्यार्थियों के लिए विशेष उपचारात्मक शिक्षण, पाठ्यक्रम समय-सीमा में पूर्ण करने, प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्यों को समय पर पूरा कराने तथा विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन एवं स्पष्ट लेखन की आदत विकसित करने पर जोर दिया गया। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विज्ञान एवं गणित संकाय के विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने, मेधावी विद्यार्थियों के लिए पीटीएम आयोजित करने तथा कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को एनएमएमएस परीक्षा की तैयारी कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर नियमित टेस्ट, उपचारात्मक शिक्षण एवं रेमेडियल शिक्षण के माध्यम से उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा संकुल एवं विकासखंड स्तर पर विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग कर जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्राचार्यों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जिले के परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार लाया जा सके। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षण की गुणवत्ता बेहतर हो तथा जिले के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गरियाबंद जिले का नाम रोशन करें। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कक्षा में पढ़ाई का स्पष्ट लर्निंग आउटकम दिखाई देना चाहिए। बच्चों ने कक्षा में जो कुछ सीखा है, उसका प्रतिफल उनके ज्ञान और समझ में नजर आना चाहिए। उन्होंने सभी प्राचार्यों को शिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नियमित रूप से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश चंद्राकर, डीएमसी श्री शिवेश शुक्ला, श्री श्याम चंद्राकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Nov 04, 2026 Read

बस्तर ओलंपिक की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन दिवस पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

बस्तर ओलंपिक की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन दिवस पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट    दूरस्थ वनांचलों से पहुंचे खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की, बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित     जगदलपुर, 04 नवंबर 2026/  बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन दिवस पर गीदम में बुधवार को कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।      समापन दिवस पर कमिश्नर श्री सिंह ने कबड्डी सीनियर पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले, रस्साकसी सीनियर महिला वर्ग एवं वालीबॉल प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के जोश, उत्साह और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।         इस अवसर पर कमिश्नर ने चेन्नई से आई वालीबॉल महिला टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उक्त टीम एवं दंतेवाड़ा की टीम के मध्य आयोजित सदभावना मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। साथ ही गीदम विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र पाहुरनार एवं बड़ेकरका से पहली बार बस्तर ओलंपिक में भाग लेने पहुंची वालीबॉल टीमों के खिलाड़ियों से संवाद किया। उन्होंने इन क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के उत्साह, लगन और खेल के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।       कमिश्नर श्री सिंह ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा भविष्य में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही बस्तर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान एसडीएम श्री रामसिंह सोरी, जनपद पंचायत सीईओ श्री परमेश्वर कुर्रे सहित संबंधित अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।  

Nov 04, 2026 Read

एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, साहस और अनुशासन की सराहना की

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जवानों ने साझा किए एकता नगर के अविस्मरणीयअनुभव रायपुर, 04 नवंबर 2026/ गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परेड में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके अनुभवों को जाना और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के सुरक्षा बलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और सभी के साथ भोजन किया।     इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित भव्य परेड में छत्तीसगढ़ के जवानों की सहभागिता पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण था। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जब हमारे जवान पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और गर्व के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च कर रहे थे, तब वह दृश्य अत्यंत भावुक और गर्व से भर देने वाला था। हमारे जवान केवल एक परेड में हिस्सा नहीं ले रहे थे, बल्कि वे पूरे देश के सामने छत्तीसगढ़ के साहस, संघर्ष और बदलते बस्तर की नई पहचान प्रस्तुत कर रहे थे। बस्तर की महिला कमांडो का आत्मविश्वास अद्भुत     उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से बस्तर फाइटर्स की महिला कमांडो के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस आत्मविश्वास, जोश और दृढ़ता के साथ बस्तर की महिला कमांडो ने परेड में मार्च किया, वह अद्भुत था। उस क्षण वे केवल अपनी टुकड़ी का नेतृत्व नहीं कर रही थीं, बल्कि पूरे बस्तर की महिलाओं की शक्ति, साहस और आत्मसम्मान का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।     श्री शर्मा ने कहा कि जिन क्षेत्रों को कभी नक्सल हिंसा और भय के कारण जाना जाता था, आज उन्हीं क्षेत्रों की बेटियां पूरे देश के सामने अपने साहस और सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रही हैं। यह बदलते बस्तर की सबसे सुंदर और प्रेरणादायक तस्वीर है। बस्तर की इन बेटियों ने दिखा दिया है कि अवसर मिलने पर वे किसी भी चुनौती का सामना करने और देश का गौरव बढ़ाने में सक्षम हैं। एकता नगर की भव्यता और देशभर से मिले स्नेह ने मन मोह लिया     मुलाकात के दौरान परेड में शामिल अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के लिए उन्होंने लगातार कठिन अभ्यास और मेहनत की थी। देश के विभिन्न सुरक्षा बलों के साथ एक ही मंच पर प्रदर्शन करना उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। अधिकारियों ने बताया कि एकता नगर की सुंदरता, भव्यता और वहां की व्यवस्थाएं उनकी कल्पना से भी कहीं अधिक शानदार थीं। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ से उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं प्राप्त हुईं, जिससे उनका उत्साह कई गुना बढ़ गया।     जवानों ने भावुक होकर बताया कि उनके लिए सबसे गर्व का क्षण वह था, जब पूरे देश के सामने छत्तीसगढ़ पुलिस और बस्तर के सुरक्षा बलों के योगदान को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हमने पूरे गर्व के साथ देश को बताया कि किस प्रकार सभी ने मिलकर नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष किया और उसे समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाई। यह केवल परेड में शामिल होने का अवसर नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, साथियों के बलिदान और बस्तर में स्थापित हो रही शांति की विजयगाथा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर था। नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष से शांति और विकास तक की यात्रा का प्रतीक बनी परेड     उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपने साहस, समर्पण और बलिदान से नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी है। आज उसी संघर्ष और सफलता की कहानी राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बस्तर आज भय और हिंसा के अतीत से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस परिवर्तन में हमारे वीर जवानों की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड में छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ की सहभागिता ने पूरे देश को छत्तीसगढ़ के पराक्रम और मजबूत संकल्प का संदेश दिया है। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में इन अधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां     गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में डीएसपी श्री बृज किशोर यादव ने संपूर्ण परेड के द्वितीय कमान अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। वे वर्तमान में बीजापुर जिले के कुटरू में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के पद पर पदस्थ हैं। डीएसपी श्री जितेंद्र कुम्भकार परेड के आरक्षित टू-आईसी रहे। वे वर्तमान में सुकमा जिले के कोंटा में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हैं।     डीएसपी श्री कुलदीप बंजारे ने डीआरजी की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व किया। श्री शरद जायसवाल डीआरजी पुरुष टुकड़ी के आरक्षित कमांडर रहे। डीएसपी सुश्री अमृता पैकरा ने डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया। सुश्री कविता ध्रुवे महिला टुकड़ी की आरक्षित कमांडर रहीं। इसी प्रकार डीएसपी श्री प्रवीण भारती एसटीएफ टुकड़ी के आरक्षित अधिकारी रहे।     उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी अधिकारियों के समर्पण, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। आप सभी का साहस और अनुशासन प्रदेश के अन्य पुलिसकर्मियों तथा युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Nov 04, 2026 Read

केंद्र सरकार से सीधा सवाल - जब सत्ता आपके हाथों में है, तो लोकतंत्र को खतरा किससे है? - राजू सोढ़ी

 केंद्र सरकार से सीधा सवाल - जब सत्ता आपके हाथों में है, तो लोकतंत्र को खतरा किससे है? - राजू सोढ़ी हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट    लोकतंत्र बचाने की अपील करने वाली सरकार बताए, लोकतंत्र की रक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? बस्तर। जनपद पंचायत दरभा के जनपद सदस्य राजू सोढ़ी ने केंद्र सरकार से लोकतंत्र की सुरक्षा, संवैधानिक मूल्यों और सरकार की जवाबदेही को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब देश की सत्ता भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है और केंद्र सरकार स्वयं “लोकतंत्र बचाओ” की अपील कर रही है, तो देश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर लोकतंत्र को खतरा किससे है और उसकी रक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?   सोढ़ी ने कहा कि “ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा के नाम पर ढिंढोरा पीटने वालों को भी यह आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर देश में लोकतंत्र को खतरा किससे है? जब शासन की बागडोर केंद्र सरकार के पास है, तो लोकतंत्र की रक्षा के लिए सरकार अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संविधान की गरिमा, नागरिकों के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता का आधार है। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है, जब सत्ता में बैठे लोग विपक्ष की आवाज का सम्मान करें, जनता के सवालों का जवाब दें और संविधान की मूल भावना के अनुरूप शासन करें।  सोढ़ी ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि यदि लोकतंत्र खतरे में है, तो उस खतरे के वास्तविक कारण क्या हैं? लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्र सरकार कौन-से ठोस कदम उठा रही है? और जब सत्ता एवं शासन की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास है, तो जनता से लोकतंत्र बचाने की अपील आखिर किससे की जा रही है? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना नागरिकों का अधिकार है और उन सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी। लोकतंत्र की मजबूती नारों और पदयात्राओं से नहीं, बल्कि संविधान के सम्मान, पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा से सुनिश्चित होती है।  सोढ़ी ने केंद्र सरकार से सीधा सवाल करते हुए कहा:  “ जब सत्ता आपके हाथों में है, शासन की जिम्मेदारी आपकी है, तो लोकतंत्र को बचाने की अपील किससे की जा रही है? देश की जनता जानना चाहती है कि लोकतंत्र को खतरा किससे है और उसकी रक्षा कौन करेगा? यदि लोकतंत्र की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है, तो सरकार अपनी जवाबदेही से पीछे क्यों हट रही है?”  उन्होंने कहा कि देश की जनता अब केवल नारों से संतुष्ट नहीं होगी, बल्कि लोकतंत्र की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट जवाब और ठोस कार्रवाई चाहती है।  सवाल सीधा है—लोकतंत्र बचाएगा कौन और जवाबदेही किसकी होगी?

Nov 04, 2026 Read

दीपावली पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूजरिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) दीपावली पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए दंतेवाड़ा, 04 नवंबर 2026। जिले में दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ द्वारा अवमानक, मिथ्याछाप एवं गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं    इस निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को दंतेवाड़ा स्थित मोहसिन ट्रेडर्स से देशी गाय घी, फॉर्च्यून बेसन एवं भगवती तुअर दाल के विधिक नमूने तथा श्रीमूल देशी गाय घी का निगरानी नमूना संकलित किया गया। इसी प्रकार देवभोग स्वीट्स से सफेद पेड़ा का विधिक नमूना लिया गया। अंवराभाटा स्थित अम्बे बिकानेर स्वीट्स से कलाकंद एवं महालक्ष्मी नमकीन मिक्सचर के विधिक नमूने तथा आम पापड़ रोल, चॉकलेट बर्फी एवं श्री बालाजी बेकरी टोस्ट के निगरानी नमूने संकलित किए गए।   इसी क्रम में 03 नवंबर 2026 को बड़े बचेली स्थित कन्हैया लाल एंड संस से एवरेस्ट गरम मसाला (मिश्रित मसाला पाउडर) एवं किंग्स रिफाइंड सोयाबीन तेल के निगरानी नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा नियम, 2011 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।   खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिठाई दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान गुणवत्ताहीन एवं कालातीत खाद्य पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी अवधि में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Nov 04, 2026 Read

सुदूर लावा गांव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, कम्युनिटी सोलर टीवी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 21 परिवार

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूजरिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) सुदूर लावा गांव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, कम्युनिटी सोलर टीवी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 21 परिवारक्रेडा और जिला प्रशासन की पहल से बैलाडीला की पहाडि़यों के बीच बसे दुर्गम गांव में पहुंची आधुनिक संचार सुविधा दंतेवाड़ा, 04 नवंबर 2026। जिले के सुदूर और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में विकास की नई सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुआकोंडा विकासखंड के अंतर्गत बैलाडीला की पहाडि़यों और घने जंगलों के बीच बसे लावा गांव में पहली बार सामुदायिक टेलीविजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा यहां कम्युनिटी सोलर टीवी स्थापित किया गया है। महज 21 परिवारों वाले इस आदिवासी गांव के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण अब पहली बार अपने गांव में ही टेलीविजन के माध्यम से देश-दुनिया से जुड़ सकेंगे।     किरंदुल के मुख्य लौह अयस्क खनन क्षेत्र से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित लावा गांव आज भी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से जूझ रहा है। गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों को राशन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए पहाड़ी और पथरीले रास्तों से पैदल आवागमन करना पड़ता है। लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के कारण प्रशासनिक पहुंच और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी सीमित रहा।      समय के साथ सुरक्षा बलों के प्रयासों और क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा वातावरण बनने से अब यहां विकास कार्यों को गति मिल रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसके माध्यम से उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझते हुए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।     गांव में पारंपरिक विद्युत व्यवस्था की पहुंच नहीं होने के कारण सौर ऊर्जा आधारित कम्युनिटी टीवी की स्थापना की गई है। इससे अब ग्रामीणों को समाचार, शासकीय योजनाओं, कृषि संबंधी जानकारियों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी। वहीं बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम देखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके सामान्य ज्ञान और सीखने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।   सामुदायिक टीवी की सुविधा से गांव के सभी 21 परिवारों के लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर समाचार और मनोरंजक कार्यक्रम देख सकेंगे। इससे न केवल मनोरंजन के नए साधन उपलब्ध होंगे, बल्कि ग्रामीणों के बीच आपसी मेलजोल और सामुदायिक सहभागिता भी बढ़ेगी। सौर ऊर्जा से संचालित यह व्यवस्था ऐसे दुर्गम क्षेत्रों के लिए उपयोगी साबित होगी, जहां पारंपरिक बिजली व्यवस्था पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है। लावा गांव में कम्युनिटी सोलर टीवी की स्थापना इस बात का उदाहरण है कि अब विकास की सुविधाएं जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक पहुंच रही हैं। वर्षों तक बुनियादी सुविधाओं से दूर रहे इस गांव में आधुनिक संचार सुविधा की शुरुआत ग्रामीणों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। जिला प्रशासन और क्रेडा की यह पहल सौर ऊर्जा के उपयोग के साथ ग्रामीणों को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Nov 04, 2026 Read

रतनपुर में 5 नवंबर को होगा भव्य दीप वितरण कार्यक्रम, मां महामाया और गिरजाबंध हनुमान मंदिर में जगमगाएंगे आस्था के दीप

**आशीष यादव** जिला संवाददाता **हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़** रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़         # रतनपुर में 5 नवंबर को होगा भव्य दीप वितरण कार्यक्रम, मां महामाया और गिरजाबंध हनुमान मंदिर में जगमगाएंगे आस्था के दीप   **विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल रतनपुर की अनूठी पहल, भोला राव मराठा के नेतृत्व में आयोजन की तैयारी**   **रतनपुर, बिलासपुर।** धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल रतनपुर द्वारा 5 नवंबर 2026 को भव्य दीप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन के अंतर्गत नगर के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों मां महामाया मंदिर एवं गिरजाबंध हनुमान मंदिर में दीप वितरण किया जाएगा।   आयोजन को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों में बजरंग दल रतनपुर के अध्यक्ष भोला राव मराठा के नेतृत्व में पूरी टीम जुटी हुई है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा इस धार्मिक आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जा रहे हैं।   **दो प्रमुख मंदिरों में होगा भव्य दीप वितरण**   कार्यक्रम के तहत मां महामाया मंदिर, रतनपुर और गिरजाबंध हनुमान मंदिर में दीप वितरण किया जाएगा। इन दोनों धार्मिक स्थलों का रतनपुर की धार्मिक पहचान और श्रद्धालुओं की आस्था में विशेष स्थान है। मां महामाया के दर्शन के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहीं गिरजाबंध हनुमान मंदिर भी भक्तों की अटूट श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है।   दीप भारतीय सनातन संस्कृति में प्रकाश, शुभता, सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक माना जाता है। मंदिरों में दीप प्रज्वलित करने की परंपरा सदियों पुरानी है। ऐसे में दोनों प्रमुख मंदिरों में दीप वितरण का यह आयोजन धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बनाने के साथ ही सनातन परंपराओं के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत करने का संदेश देगा।   **भोला राव मराठा के नेतृत्व में जुटी बजरंग दल की टीम**   इस आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल रतनपुर के अध्यक्ष भोला राव मराठा के साथ लल्ला, अमन, राम धीवर, श्रीकांत, अस्मित सोनी, दीपक अवस्थी, 72 सिंह, रोशन कश्यप सहित बजरंग दल की पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है।   कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास है कि नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आयोजित इस कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य स्वरूप दिया जाए। संगठन के कार्यकर्ताओं की सहभागिता से आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।   **धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की पहल**   रतनपुर केवल एक ऐतिहासिक नगर ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखता है। यहां की धार्मिक विरासत, प्राचीन मंदिर और सनातन परंपराएं देशभर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं।   विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल रतनपुर द्वारा आयोजित यह दीप वितरण कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।   **कार्यक्रम का विवरण**   - **आयोजक:** विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, रतनपुर - **अध्यक्ष:** भोला राव मराठा, बजरंग दल रतनपुर - **दिनांक:** 5 नवंबर 2026, गुरुवार - **आयोजन:** भव्य दीप वितरण - **स्थान:** मां महामाया मंदिर एवं गिरजाबंध हनुमान मंदिर, रतनपुर   नगरवासियों और श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन धार्मिक आस्था एवं सनातन संस्कृति से जुड़ने का विशेष अवसर रहेगा।

Nov 04, 2026 Read

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली मुख्यालय में होगी पूछताछ

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    रायपुर। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया। CBI ने उससे पूछताछ के लिए 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है। वहीं, बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे अवैध बताया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुनवाई लंच तक के लिए स्थगित कर दी।   विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ठाकुर की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान CBI की ओर से चंदन सिंह ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी और शशांक मिश्रा पैरवी कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सुनवाई के दौरान ED के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।   गिरफ्तारी की वैधता पर बचाव पक्ष ने उठाए सवाल   बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि CBI ने गिरफ्तारी से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अदालत के सामने प्रस्तुत नहीं किए हैं। वकीलों ने ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले और प्रत्यर्पण की शर्तों का हवाला देते हुए कहा कि ओमान से भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी ED के मामले में मिली थी। ऐसे में CBI की ओर से की गई कार्रवाई प्रत्यर्पण की शर्तों के अनुरूप है या नहीं, इस पर सवाल उठाए गए।   वहीं, CBI ने जवाब दिया कि गिरफ्तारी पुराने आदेशों के आधार पर नहीं, बल्कि नए आदेश के तहत की गई है। एजेंसी का कहना है कि संबंधित आदेश में किसी विशेष जांच एजेंसी का उल्लेख नहीं है।   ओमान से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली होते हुए रायपुर पहुंचा   सौरभ चंद्राकर को 1 नवंबर 2026 को ओमान के मस्कट से CBI की टीम भारत लेकर आई थी। इसके बाद उसे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से CBI को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। अदालत के निर्देशानुसार उसे 4 नवंबर तक रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाना था। मंगलवार को CBI की टीम उसे फ्लाइट से दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची।   116 दिन बाद भारत लाया गया आरोपी   जांच एजेंसियों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर वर्ष 2023 से दुबई में रह रहा था। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।   ओमान की रॉयल पुलिस ने उसे 8 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में करीब 116 दिन लगे। ओमान की मस्कट कोर्ट ऑफ अपील ने 8 अक्टूबर 2026 को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को प्राथमिकता देने का फैसला सुनाया था।   छत्तीसगढ़ सरकार ने सौंपी थीं 13 FIR   महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामलों की जांच CBI और ED दोनों कर रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 13 FIR CBI को सौंपी गई थीं। इनमें से दो मामलों में एजेंसी आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। वहीं, ED कथित मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है।   जांच एजेंसियों को आशंका है कि सट्टेबाजी से प्राप्त रकम को हवाला सहित विभिन्न माध्यमों से इधर-उधर किया गया। UAE में हुई भव्य शादी, निजी जेट और बड़े आयोजनों पर खर्च की गई कथित करोड़ों रुपये की रकम भी जांच के दायरे में रही है।   भिलाई से शुरू हुआ कथित नेटवर्क, विदेशों तक फैला कारोबार   भिलाई से ताल्लुक रखने वाले सौरभ चंद्राकर का नाम महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के प्रमुख आरोपियों में शामिल है। जांच एजेंसियों के अनुसार, स्थानीय स्तर से शुरू हुआ यह कथित कारोबार धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में बदल गया। इसके संचालन में दुबई सहित विदेशों में मौजूद लोगों और कंपनियों की भूमिका की जांच की जा रही है।   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर CBI को बधाई दी थी और उम्मीद जताई थी कि इस कार्रवाई से कथित संरक्षण राशि के लेन-देन को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं।   अब कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें   फिलहाल पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल CBI की 10 दिन की रिमांड मांग को लेकर है। एजेंसी सौरभ चंद्राकर से कथित सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन, आर्थिक लेन-देन, विदेशों में संचालित कंपनियों और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करना चाहती है।   लंच के बाद होने वाली सुनवाई में अदालत क्या फैसला सुनाती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। रिमांड मिलने की स्थिति में जांच एजेंसी को मामले की कई अहम कड़ियों तक पहुंचने का अवसर मिल सकता है।        

Nov 04, 2026 Read

ग्राम पंचायत कौड़ीमार में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर

ग्राम पंचायत कौड़ीमार में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर का आयोजन, 12 विभागों की टीम ने ग्रामीणों को दी सुविधाएं खड़गवां (MCB) जिले के ग्राम पंचायत कौड़ीमार में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं ग्राम पंचायत कौड़ीमार की सरपंच श्रीमती सरिता सिंह जी के सहयोग से किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग सहित कुल 12 विभागों की टीम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।   इस जनसेवा शिविर से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अलग-अलग विभागों की सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिला। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।   ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास और जनहित की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।   इस अवसर पर ग्राम पंचायत कौड़ीमार की सरपंच श्रीमती सरिता सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग सहित शिविर में शामिल सभी 12 विभागों की टीम के प्रति ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।   ✍️ ब्लॉक रिपोर्टर – भगवान सिंह   📍 ग्राम पंचायत कौड़ीमार, ब्लॉक खड़गवां, जिला MCB (छत्तीसगढ़)   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ hamarpradeshcg.com

Nov 04, 2026 Read

दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण

दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण  हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगदलपुर, 04 नवम्बर 2026/  राज्य शासन के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में दीपावली पर्व के दौरान बिकने वाली मिठाईयों, नमकीनों एवं अन्य खाद्य पदार्थों तथा मिठाई बनाने में उपयोग की जाने वाली कच्चे सामग्रियों की सघनता से जांच की जा रही है।       इसी तारतम्य में आड़ावाल स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, काजू कतली, सलोनी, कलाकंद, पेंड़ा, काला जामुन, गुलाब जामुन, नारियल लड्डू, मिक्चर नमकीन, डोडा बर्फी, बेसन पापड़ी का नमूना संकलन किया गया एवं परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान 12 किलोग्राम एक्सपायर डालडा एवं 8 किलोग्राम रसगुल्ला को नष्ट कराया गया। जगदलपुर के मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, गुलाब जामुन, सेव नमकीन, चावल, उड़द दाल, चक्की आटा, केसर बाटी, पेस्ट्री, चमचम, खोवा पेड़ा, कूकीज का नमूना संकलन कर प्रयोगशाला भेजा गया। लगभग 10 किलोग्राम खोवा अनहाइजेनिक स्थिति में रखे पाये जाने पर नष्ट कराया गया। जिले में सतत निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। 5 खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार हेतु सुधार सूचना पत्र प्रेषित की गई है। उक्त कार्यवाही का संचालन जिले में अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती पूनम कुंजाम के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अंकित गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार नाग एवं नमूना सहायक श्री नंदकिशोर हिरवानी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Nov 04, 2026 Read