Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

RATANPUR मेला ग्राउंड के पास तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आशीष यादव | जिला संवाददाता रतनप...

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com • Nov 05, 2026

More Stories

पटाखा दुकानों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, हादसा रोकने प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   ### पटाखा दुकानों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, हादसा रोकने प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश   हर दुकान में 5 किलो का अग्निशामक यंत्र अनिवार्य, दुकानों के बीच 3 मीटर की दूरी और 500 लीटर पानी की व्यवस्था जरूरी   महासमुंद, 4 नवंबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में पटाखा दुकानों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल के निर्देशानुसार जिले में संचालित सभी स्थायी एवं अस्थायी पटाखा दुकानों के संचालकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।   जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना महासमुंद ने सभी पटाखा दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि दीपावली के दौरान आगजनी अथवा किसी अन्य अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।   ### 🔥 पटाखा दुकानों के निर्माण में बरतें सावधानी   जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पटाखा दुकानें टीन शेड जैसी अज्वलनशील सामग्री से बनाई जाएंगी। दुकानों के निर्माण में कपड़ा, बांस, रस्सी या टेंट का उपयोग नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। दुकानें आमने-सामने भी नहीं बनाई जाएंगी।   ### ⚡ बिजली व्यवस्था में लापरवाही न करें   दुकानों में रोशनी के लिए तेल के लैम्प, गैस लैंप अथवा खुली बिजली बत्ती का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। विद्युत तारों में खुले जोड़ नहीं होने चाहिए तथा मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगाना अनिवार्य होगा। पटाखा दुकानें ट्रांसफार्मर या हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे अथवा उसके आसपास नहीं होनी चाहिए।   ### 🧯 हर दुकान में अग्निशामक यंत्र और पानी जरूरी   अग्नि सुरक्षा के लिए प्रत्येक पटाखा दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही दुकान के सामने 500 लीटर पानी से भरा ड्रम और पर्याप्त बाल्टियों की व्यवस्था करनी होगी।   ### 🚫 50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित   निर्देशों के अनुसार किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। दुकानों के सामने बाइक और कार की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही अग्निशमन वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त खुला रास्ता रखना होगा।   ### 🚒 आपातकालीन नंबर प्रमुखता से करें प्रदर्शित   सभी पटाखा दुकानदारों को अग्निशमन विभाग और एम्बुलेंस के संपर्क नंबर दुकान परिसर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।   जिला अग्निशमन अधिकारी ने सभी दुकानदारों, व्यापारियों और नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को रोक सकती है। दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी का त्योहार है, इसलिए सुरक्षा के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

Nov 05, 2026 Read

धान खरीदी में लापरवाही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर लंगेह

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   ### धान खरीदी में लापरवाही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर लंगेह   15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले के सभी 202 उपार्जन केंद्रों में 35 बिंदुओं पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश   महासमुंद, 4 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर महासमुंद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने वन विभाग के प्रशिक्षण हॉल में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों का प्रशिक्षण आयोजित कर धान खरीदी की व्यवस्था को पारदर्शी, सुचारू और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।   कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या अवैध खरीदी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संलिप्त अधिकारी-कर्मचारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।   ### 🚜 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी   कलेक्टर ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। राज्य शासन के निर्णय के अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।   टोकन तुहर ऐप के माध्यम से किसानों को रकबे के अनुसार टोकन दिए जाएंगे। इसके तहत 2 एकड़ तक के किसानों को एक टोकन, 10 एकड़ तक के किसानों को दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसानों को तीन टोकन प्रदान किए जाएंगे। वहीं पंजीयन प्रक्रिया में 70 प्रतिशत पंजीयन मोबाइल ऐप तथा 30 प्रतिशत समिति के माध्यम से किया जाएगा।   ### 🏢 जिले में 20 नए केंद्रों सहित कुल 202 केंद्रों पर होगी खरीदी   इस वर्ष जिले में पिछले खरीफ विपणन वर्ष के खरीदी केंद्रों के साथ 20 नवीन खरीदी केंद्रों में भी धान का उपार्जन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी 202 उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रारंभ होने से पहले निर्धारित 35 बिंदुओं के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।   उन्होंने इंटरनेट कनेक्टिविटी, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर, अस्थायी विद्युत कनेक्शन, सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट और खरीदी सॉफ्टवेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट का विधिक माप विज्ञान विभाग से सत्यापन तथा आर्द्रतामापी यंत्र का कैलिब्रेशन भी अनिवार्य बताया।   ### ⚠️ अवैध धान खरीदी पर रहेगी कड़ी निगरानी   धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कंट्रोल यूनिट के माध्यम से निगरानी टीम गठित की गई है। इसके अलावा प्रत्येक तहसील में उड़नदस्ता टीम भी बनाई गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को अवैध धान खरीदी पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   ### 👨‍🌾 किसानों की सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान   कलेक्टर ने कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक केंद्र में पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार पेटी, हेल्प डेस्क, प्रशासनिक भवन और किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।   इसके साथ ही पर्याप्त बारदाने, हमाल, कर्मचारी, तारपोलिन, सुतली, प्लास्टिक बैग, धान की सफाई के उपकरण तथा भंडारण के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। समर्थन मूल्य और खरीदी संबंधी जानकारी के लिए बैनर-पोस्टर लगाने तथा समिति प्रभारियों के संपर्क नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने को भी कहा गया।   ### 📋 नियमित निरीक्षण कर कमियां तत्काल दूर करें अधिकारी   कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित धान उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और तैयारियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी शुरू होने से पहले सभी कमियों को दूर कर लिया जाए, ताकि 15 नवंबर से किसानों की धान खरीदी बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।   प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि धान खरीदी में पारदर्शिता, किसानों की सुविधा और अनियमितताओं पर सख्ती सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Nov 05, 2026 Read

भाई दूज की जगह अब देवउठनी एकादशी पर रहेगा स्थानीय अवकाश, 20 नवंबर को जिले में छुट्टी

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   भाई दूज की जगह अब देवउठनी एकादशी पर रहेगा स्थानीय अवकाश, 20 नवंबर को जिले में छुट्टी   कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, कोषालय, उपकोषालय और बैंकों में सामान्य रूप से जारी रहेंगे कामकाज   सारंगढ़–बिलाईगढ़, 4 नवंबर 2026। जिले के स्थानीय अवकाश को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण संशोधन किया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।   प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पूर्व में 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। इसमें संशोधन करते हुए अब देवउठनी एकादशी के पर्व पर 20 नवंबर को पूरे सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।   इन कार्यालयों में लागू नहीं होगा अवकाश   जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 नवंबर का यह स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय और बैंकों पर लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कामकाज जारी रहेगा।   इस संशोधित आदेश के बाद जिले के अन्य संबंधित शासकीय कार्यालयों में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

Nov 05, 2026 Read

लोकतंत्र बचाने का दावा करने वाली भाजपा पहले वोट चोरी के आरोपों का जवाब दे – विमल सलाम

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) लोकतंत्र बचाने का दावा करने वाली भाजपा पहले वोट चोरी के आरोपों का जवाब दे – विमल सलाम *राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती स्वीकार करने की हिम्मत दिखाए भाजपा – विमल सलाम प्रदेश आदिवासी कांग्रेस महासचिव विमल सलाम ने भाजपा के लोकतंत्र बचाने संबंधी अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की बात करने वाली भाजपा को पहले देश के सामने उठ रहे गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिए। आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी चिंता चुनावी भेदभाव, मतदाताओं के अधिकार और संवैधानिक साक्षरता की निष्पक्षता को लेकर है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोट चोरी और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के मुद्दे उठा रहे हैं। कांग्रेस ने इन मामलों में सवाल पूछे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा को इन सवालों का राजनीतिक जवाब देने के बजाय कब्जों के साथ देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। विमल सलाम ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है और कहा है कि वे किसी भी मंच पर आमने-सामने चर्चा के लिए तैयार हैं। इस बहस में देश की अर्थव्यवस्था, चुनावी आदान-प्रदान और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को इस चुनौती पर अपनी बात देश के सामने रखनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र केवल सत्ता में बने रहने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज सुनने और उसके अधिकारों की रक्षा करने की व्यवस्था है। विपक्ष का सवाल पूछें लोकतंत्र को कमजोर करना नहीं, बल्कि उसे जवाबदेह बनाना है। विमल सलाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। लोकतंत्र किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। – विमल सलाम प्रदेश महासचिव, आदिवासी कांग्रेस

Nov 05, 2026 Read

*🕉️राशिफल राशिफल (5 नवम्बर, 2026)🕉️*   

*🕉️राशिफल राशिफल (5 नवम्बर, 2026)🕉️*        *🌞राशिः मेष*🌞    मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।    *भाग्यांक: 3*  👉🏻 *उपाय=* ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 माला जाप करें l समस्याओं से छुटकारा मिलेगा l    *🌞राशिः वृषभ*🌞    दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह ख़राब कर सकती है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें - हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।    *भाग्यांक: 3*  👉🏻 *उपाय=* पांव के दोनो अंगूठे में सफेद काले रंग के रेशमी धागा बांधने से स्वास्थ्य में सुधार होगा l    *🌞राशिः मिथुन*🌞    आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।    *भाग्यांक: 1*  👉🏻 *उपाय=* सोने की अंगूठी में मंगल यंत्र खुदवाकर धारण करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा l    *🌞राशिः कर्क* 🌞   अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।    *भाग्यांक: 4*  👉🏻 *उपाय =* अच्छी सेहत के लिए पीपल पेड़ के जड़ में पानी डालकर और सरसों के तेल से दिया जलाने से स्वास्थ्य में सुधार होगा l    *🌞राशिः सिंह*🌞    शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठिक हो जाएगा।    *भाग्यांक: 3*  👉🏻 *उपाय=* रात्रि में ॐ का जाप 51 बार करने से मन को शांति और स्वास्थ्य में सुधार होगा l    🌞*राशिः कन्या* 🌞   इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है - वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे।    *भाग्यांक: 1*  👉🏻 *उपाय=* घर के दरवाजे और खिड़कियों के कोनों में मोर पंख लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा l    *🌞राशिः तुला* 🌞   खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।    *भाग्यांक: 3*  👉🏻 *उपाय=* सवा किलो आटे में गुड़ का चूरा मिलाकर काली चीटियों को डालने से नौकरी बिजनेस में सफलता प्राप्त होगा l    *🌞राशिः वृश्चिक* 🌞   आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।    *भाग्यांक: 5*  👉🏻 *उपाय=* नीम बबूल के दातुन करने से दांत मुख की समस्या दूर होगी l    *🌞राशिः धनु*🌞    आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।    *भाग्यांक: 2*  👉🏻 *उपाय=* पश्चिमउत्तर दिशा तरफ रात्रि में जीरो वाट का दूधिया बल्ब जलाने से फैमिली लाइफ में सुख बढ़ेगा l    *🌞राशिः मकर* 🌞   आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।    *भाग्यांक: 2*  👉🏻 *उपाय=* लाल कपड़ा में मसूर की दाल रखकर उसे पोटली बनाकर अपने पास रखने से आर्थिक उन्नति होगी l    *🌞राशिः कुंभ* 🌞   अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे।    *भाग्यांक: 9*  👉🏻 *उपाय=* केतु ग्रह के 108 बार बीज मंत्र से जाप करने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा l    *🌞राशिः मीन*🌞    शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।    *भाग्यांक: 7*  👉🏻 *उपाय=* इमली के पौधे या पेड़ को पानी डालने से स्वास्थ्य में सुधार होगा l    *🕉️ज्योतिषी आचार्य🕉️* *पंडित श्री धनेश्वर संजय प्रसाद शुक्ला घुटकू बिलासपुर छत्तीसगढ*   *मो. नं. 9399884734*

Nov 05, 2026 Read

महासमुंद की 50 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, योजनाओं के कार्यों की होगी जमीनी जांच

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   ### महासमुंद की 50 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, योजनाओं के कार्यों की होगी जमीनी जांच   551 ग्राम पंचायतों में अंकेक्षण का लक्ष्य, अब तक 303 पंचायतों में प्रक्रिया पूरी; वीबी-जी राम जी और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का हो रहा भौतिक सत्यापन   महासमुंद, 4 नवंबर 2026। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महासमुंद जिले में सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) का अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले की कुल 551 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत अब तक 303 ग्राम पंचायतों में अंकेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 248 पंचायतों में से प्रथम चरण में 50 ग्राम पंचायतों में प्रक्रिया जारी है।   पांचों जनपद पंचायतों की 50 पंचायतों में जांच   कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार जिले के पांचों जनपद पंचायत पिथौरा, बागबाहरा, बसना, सरायपाली और महासमुंद की चयनित 50 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा सघन जांच की जा रही है।   इस दौरान वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्षों में कराए गए कार्यों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित आवासों का स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही मजदूरों का घर-घर जाकर सत्यापन, संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच और जमीनी स्तर पर सर्वे भी किया जा रहा है।   विशेष ग्राम सभाओं में पढ़ा जाएगा अंकेक्षण प्रतिवेदन   सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए 4 से 7 दिवसीय अंकेक्षण के बाद विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में अंकेक्षण प्रतिवेदन का वाचन होगा। साथ ही पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों और जांच प्रतिवेदनों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों के सामने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।   निष्पक्षता के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की तैनाती   अंकेक्षण कार्य के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक ग्राम सभा में सहायक आंतरिक लेखा एवं करारोपण अधिकारी को स्वतंत्र पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं विभिन्न जनपद पंचायतों में अलग-अलग ब्लॉक अंकेक्षण दल प्रमुखों की नियुक्ति कर पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   ग्राम सभाओं में भागीदारी की अपील   जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत महासमुंद ने सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और संबंधित कार्य एजेंसियों से अपील की है कि वे सामाजिक अंकेक्षण के दौरान आयोजित ग्राम सभाओं में अनिवार्य रूप से सक्रिय भागीदारी निभाएं और कोरम की पूर्ति सुनिश्चित करें।   प्रशासन का उद्देश्य है कि सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से सरकारी योजनाओं के कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आए, कमियों की पहचान हो और ग्रामीणों की सहभागिता से व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही मजबूत हो।   303 ग्राम पंचायतों में अंकेक्षण पूरा होना और अब 50 पंचायतों में जमीनी जांच का आगे बढ़ना जिले में योजनाओं की निगरानी एवं जनभागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Nov 05, 2026 Read

बागबाहरा में विकास कार्यों को मिली नई सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्मृति भवन का भूमिपूजन और ओपन स्टेडियम का लोकार्पण

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    बागबाहरा में विकास कार्यों को मिली नई सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्मृति भवन का भूमिपूजन और ओपन स्टेडियम का लोकार्पण   स्मृति भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा, युवा संवाद में विद्यार्थियों को दिया करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्गदर्शन   महासमुंद/बागबाहरा, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बागबाहरा प्रवास के दौरान शिक्षा और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात दी। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा में स्मृति भवन एवं शिशु वाटिका का भूमिपूजन किया। वहीं शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 134.67 लाख रुपये की लागत से निर्मित ओपन स्टेडियम का फीता काटकर लोकार्पण किया।   🔶 स्मृति भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा   सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्मृति भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताया।   स्मृति भवन का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 5,795 वर्गफुट क्षेत्र में भूतल पर कक्षाओं का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 75 लाख 33 हजार रुपये है। विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भवन निर्माण में सराहनीय पहल करते हुए एक ही दिन में 30 लाख रुपये का सहयोग दिया है।   वहीं दूसरे चरण में प्रथम तल पर लैब, हॉल एवं गेस्ट रूम का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 51 लाख रुपये है। इस निर्माण से विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा।   🔶 134.67 लाख की लागत से बने ओपन स्टेडियम का लोकार्पण   इसके बाद वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा में 134.67 लाख रुपये की लागत से निर्मित ओपन स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस सुविधा से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।   🔶 युवा संवाद में विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र   महाविद्यालय परिसर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने आईआईएम, एम्स, ट्रिपल आईटी, एचएनएलयू और सिपेट जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के संबंध में विद्यार्थियों से सवाल पूछे।   सही जवाब देने वाले और प्रश्न पूछने वाले युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें खरीदने के लिए प्रति जवाब एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। साथ ही जनप्रतिनिधि श्रीमती अलका चंद्राकर को विद्यार्थियों को इन राष्ट्रीय संस्थानों का भ्रमण कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी, ताकि युवा इन संस्थानों की कार्यप्रणाली को समझकर अपने करियर की दिशा तय कर सकें।   🔶 लक्ष्य तय करें, योजना बनाएं और मेहनत से तैयारी करें : ओपी चौधरी   वित्त मंत्री श्री चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन भविष्य निर्माण का स्वर्णिम अवसर है। विद्यार्थियों को अभी से अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप योजना और तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अगले 5 से 7 वर्षों में निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से वे अपनी इच्छानुसार सफलता हासिल कर सकते हैं।   उन्होंने कहा कि जीवन में सही समय पर सही निर्णय लेना बेहद जरूरी है। जब तक लक्ष्य निर्धारित नहीं होगा, तब तक आगे बढ़ने की दिशा स्पष्ट नहीं होगी। युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार नर्सिंग, तकनीकी एवं कला सहित रोजगारमूलक पाठ्यक्रमों में भी करियर बनाने के अवसर तलाशने चाहिए।   कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, राष्ट्रगान जन गण मन एवं छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का सामूहिक गायन किया गया।   इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री परेस बागबाहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, श्री येतराम साहू, श्री भीखम सिंह ठाकुर, श्रीमती अलका चंद्राकर, अन्य जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शिव गोपाल रात्रे, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।   शिक्षा, खेल और करियर मार्गदर्शन को एक साथ जोड़ते हुए बागबाहरा में हुए इन आयोजनों से विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों और बेहतर भविष्य की उम्मीद मजबूत हुई।

Nov 05, 2026 Read

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव 10 नवंबर को गरियाबंद में, 9 नवंबर तक कर सकेंगे  आवेदन

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव 10 नवंबर को गरियाबंद में, 9 नवंबर तक कर सकेंगे  आवेदन छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय आदिवासी लोक कला (नृत्य) प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय गरियाबंद में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, फिंगेश्वर एवं देवभोग विकासखंड के आदिवासी लोक कला नर्तक दल हिस्सा ले सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि - 9 नवंबरप्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक नर्तक दल 9 नवंबर 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 56 में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री लोकेश्वर पटेल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक नर्तक दल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित दल 13 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय रायगढ़ में संभावित राज्य स्तरीय आयोजन में गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। पुरस्कार राशि:- प्रथम स्थान - 1 लाख रुपये- द्वितीय स्थान - 50 हजार रुपये- तृतीय स्थान - 25 हजार रुपये जिला प्रशासन ने जिले के समस्त आदिवासी लोक कलाकारों एवं नर्तक दलों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत कर प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Nov 05, 2026 Read

जशपुर में शुरू हुआ हेलमेट बैंक, बिना हेलमेट निकले बाइक चालकों को मिलेगी सुविधा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस लाइन में किया शुभारंभ, 1,000 हेलमेट उपलब्ध   जशपुर। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर में हेलमेट बैंक की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में इस पहल का शुभारंभ किया। इसके तहत 1,000 हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं।   इस सुविधा के तहत यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट घर से निकलता है, तो जरूरत पड़ने पर पुलिस से अस्थायी रूप से हेलमेट प्राप्त कर सकेगा। अपना काम पूरा करने के बाद वह हेलमेट बैंक में उसे वापस जमा कर सकेगा।   इस पहल से अचानक यात्रा की स्थिति में नागरिकों को हेलमेट खरीदने की मजबूरी नहीं होगी और वे बिना हेलमेट वाहन चलाने के जोखिम से भी बच सकेंगे।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नागरिकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।   जशपुर पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।    

Nov 04, 2026 Read

जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

गांधी लाल साहू  जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश      जांजगीर-चांपा, 04 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र चौधरी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को सुना। जनदर्शन के दौरान कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत खोखरा निवासी श्रीमती निशा सूर्यवंशी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने, ग्राम पंचायत बनारी निवासी श्री रामेश्वर प्रसाद साहू ने जमीन की मुआवजा राशि दिलाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम जेवरा निवासी श्री मनोज कुमार केंवट ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

Nov 04, 2026 Read

महादेव सट्टा ऐप मामले में एक और बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार!

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है। ऐप के सह-संचालक और करोड़ों रुपये के सट्टा सिंडिकेट के प्रमुख आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर है। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से भारत सरकार को अब तक गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी में जुटे हैं।   रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जांच एजेंसियों को अनौपचारिक माध्यमों से रवि उप्पल की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। हालांकि, UAE की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।   यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाज सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के करीब पांच दिन बाद सामने आया है। जांच एजेंसियां अब रवि उप्पल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज करने में जुटी हैं।   बताया जाता है कि भिलाई निवासी रवि उप्पल दुबई से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का संचालन करता था। उसके खिलाफ अक्टूबर 2023 में इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। दिसंबर 2023 में दुबई में उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन करीब 45 दिन बाद रिहा कर दिया गया। इसके बाद ईडी ने जनवरी 2024 में उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।   सौरभ चंद्राकर 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर   बता दें कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को बुधवार को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसकी 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी। इसके साथ ही CBI को उसे दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की अनुमति भी मिल गई है। अब CBI की टीम दिल्ली में सौरभ से पूछताछ करेगी।   अदालत से रिमांड मिलने के बाद CBI की जांच आगे बढ़ेगी। एजेंसी सौरभ चंद्राकर से महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के संचालन, कथित सट्टेबाजी नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर सकती है।

Nov 04, 2026 Read

जिले में अब ऑनलाइन मिलेंगी स्कूली विद्यार्थियों की टीसी, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति*

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज  जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद    *जिले में अब ऑनलाइन मिलेंगी स्कूली विद्यार्थियों की टीसी, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति* *सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर के नजदीक केंद्रों से कर सकेंगे आवेदन* *कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की उपस्थिति में स्कूल प्राचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण*   गरियाबंद, 04 नवम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार जिले में भी शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब स्कूली छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) प्राप्त करने के लिए विद्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।   विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए टीसी जारी करने की प्रक्रिया को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। इस संबंध में जिले के स्कूलों के प्राचार्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।   कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में ई-जिला प्रबंधक श्री मिथिलेश कुमार देवांगन ने प्राचार्यों को सेवा सेतु पोर्टल के उपयोग और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।

Nov 04, 2026 Read