दीपावली को लेकर गीदम में सजीं 27 पटाखों की दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* *रिपोर्टर - गौतम रंगारी* *ब्यूरो à¤...
More Stories
घुरावड़ स्कूल में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का फूटा आक्रोश, ग्रामसभा में पहुंचे विद्यार्थी; हटाने की उठी मांग....
घुरावड़ स्कूल में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का फूटा आक्रोश, ग्रामसभा में पहुंचे विद्यार्थी; हटाने की उठी मांग.... ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी सिहावा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज समय पर स्कूल नहीं पहुंचने और शराब के नशे में आने सहित कई गंभीर आरोप, वर्षों से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में नाराजगी नगरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत घुरावड़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्राचार्य को पद से हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं ग्रामसभा में पहुंच गए और अपनी समस्याएं रखते हुए नाराजगी जाहिर की। विद्यार्थियों ने प्राचार्य पर समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने, शराब के नशे में स्कूल आने और विद्यालय में शैक्षणिक माहौल प्रभावित होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामसभा में विद्यार्थियों ने रखी अपनी पीड़ा ग्रामसभा में विद्यार्थियों एवं शाला नायक ने बताया कि प्राचार्य के विद्यालय आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। छात्रों ने शराब के नशे में स्कूल पहुंचने की शिकायत भी की। इसके अलावा विद्यालय परिसर में शराब पीने से संबंधित वीडियो सामने आने की बात कही गई। विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य के पुत्र द्वारा फोन के माध्यम से उन्हें धमकी दी गई है। छात्रों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार ऐसी परिस्थितियों के कारण उनकी पढ़ाई और विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है। सरपंच बोले- वर्षों से हो रही शिकायत, अब आंदोलन की तैयारी ग्राम पंचायत के सरपंच महेश ने बताया कि छात्र-छात्राएं पहले भी प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत कर चुके हैं। इस मामले से कलेक्टर एवं संबंधित उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए अब ग्रामीण आंदोलन करने के लिए भी तैयार हैं। जनपद सदस्य ने भी उठाए सवाल जनपद सदस्य मौसमी मंडावी ने कहा कि वे कई बार विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान संबंधित प्राचार्य को विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। ग्रामसभा ने उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाने की कही बात ग्रामसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्राचार्य के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ग्राम पंचायत ग्रामीणों के साथ मिलकर इस मामले में उचित पहल करेगी। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान जनपद सदस्य मंगल राम नेताम, ग्रामसभा अध्यक्ष महेश राम नेताम, सरपंच तिलक राम नेताम, बिदेराम, रतन लाल, ग्राम पटेल, ईश्वर मंडावी, उपसरपंच बृजलाल नेताम, पंच राधिका मरकाम, गैदी मरकाम, लेश्वरी नाग, राधाबाई मरकाम, इतवारी राम नेताम, बिसाऊ राम मंडावी, नीता जैन, सीताराम नेताम, शिवप्रसाद नाग, जैन बाई नेताम, विजय, विमल मरकाम, गोवर्धन, बिजक राम मंडावी, मनबोध नाग, संतोषी, महेंद्र ध्रुव, सोनऊ राम नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अब शिक्षा विभाग की जांच पर टिकी निगाहें इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्षों से शिकायतें मिलने के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी? इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घुरावड़ विद्यालय का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और विद्यार्थियों की मांग पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।
दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग सतर्क, पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण
दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग सतर्क, पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण, अग्निशमन उपकरणों की जांच कर सुरक्षित संचालन के दिए निर्देश ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी... दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती शोभा ठाकुर के निर्देश पर गुरुवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर में संचालित विभिन्न अस्थायी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देने के साथ आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।निरीक्षण के दौरान अग्निशमन टीम ने पटाखा दुकानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। साथ ही उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने, पटाखों के सुरक्षित भंडारण तथा विक्रय के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में दुकानदारों को विस्तार से समझाया गया। टीम ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि दुकानों में अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के चालक श्री दिलीप निषाद तथा फायरमैन श्री शीतेश पवार, श्री देवेंद्र साहू एवं श्री भरत ठाकुर ने व्यापारियों को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने आपात स्थिति में अग्निशमन सेवा को तत्काल सूचना देने, आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी भी दी।अग्निशमन विभाग ने पटाखा दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दीपावली के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि पर्व को सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण में मनाया जा सके।
ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट से गूंजेगा जगदलपुर! बाढ़ का मुआवजा मांगने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हजारों किसान
आज की सबसे बड़ी खबर | जगदलपुर हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट से गूंजेगा जगदलपुर! बाढ़ का मुआवजा मांगने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हजारों किसान जगदलपुर। बस्तर के किसान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। बाढ़ में डूबी फसल का सही मुआवजा न मिलने से गुस्साए किसान आज ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जगदलपुर कूच करेंगे। बताया जा रहा है कि जिले के कोने-कोने से किसान सुबह से ही ट्रैक्टर लेकर निकल पड़ेंगे। सभी का एक ही ठिकाना होगा - कलेक्ट्रेट कार्यालय, जगदलपुर। क्यों गुस्से में हैं अन्नदाता? किसानों का कहना है, बाढ़ ने सिर्फ फसल नहीं डुबोई, उनकी पूरी साल भर की उम्मीद डुबो दी। खेत में खड़ी धान की फसल सड़ गई, कई खेतों में तो इतनी रेत आ गई कि अब वहां खेती करना ही मुश्किल हो गया है। किसान बोले - _"सर्वे के नाम पर खानापूर्ति हुई है, असली नुकसान का अंदाजा किसी को नहीं है।"_ किसानों की 5 बड़ी मांगें - 1. बर्बाद फसल का पूरा और सही मुआवजा मिले2. गांव-गांव में दोबारा निष्पक्ष सर्वे हो3. मुआवजे की राशि जल्द खाते में आए, सिर्फ आश्वासन नहीं4. कर्ज में डूबे किसानों को ब्याज और किश्त में राहत मिले5. खेतों से रेत-मलबा हटाने के लिए सरकार मदद करे प्रशासन की बढ़ी टेंशन ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसानों के पहुंचने की खबर से कलेक्ट्रेट में सुबह से ही हलचल है। पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर है। अब सबकी नजर इसी पर टिकी है कि प्रशासन किसानों को सिर्फ समझाकर वापस भेजेगा, या आज ही कोई ठोस फैसला सुनाएगा? बस्तर का किसान आज सिर्फ एक ही बात कह रहा है -"हमको भीख नहीं, हमारा हक चाहिए। हमारी बर्बाद फसल का मुआवजा दो।" हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ - तुहर संग तुहर गोठ, हमेशा सच के साथ ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसानों के पहुंचने की खबर से कलेक्ट्रेट में सुबह से ही हलचल है। पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर है। अब सबकी नजर इसी पर टिकी है कि प्रशासन किसानों को सिर्फ समझाकर वापस भेजेगा, या आज ही कोई ठोस फैसला सुनाएगा? बस्तर का किसान आज सिर्फ एक ही बात कह रहा है - "हमको भीख नहीं, हमारा हक चाहिए। हमारी बर्बाद फसल का मुआवजा दो।" हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ - , हमेशा सच के साथ ---
त्योहारों में रेलवे की व्यवस्था पर बरसे अरुण वोरा, बोले– यात्रियों की परेशानी दूर करने में नाकाम साबित हो रही सरकार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। त्योहारों का मौसम आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है, लेकिन इस बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे की तैयारियां नाकाफी नजर आ रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी, लंबी वेटिंग लिस्ट और यात्री सुविधाओं की कमी को लेकर दुर्ग के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता **अरुण वोरा** ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। वोरा ने कहा कि त्योहारों के दौरान हर व्यक्ति अपने परिवार और अपनों के बीच पहुंचना चाहता है, लेकिन रेलवे की अव्यवस्थाएं लोगों की खुशियों पर भारी पड़ रही हैं। यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए जूझना पड़ रहा है, वहीं सामान्य श्रेणी के डिब्बों में क्षमता से अधिक भीड़ के कारण सफर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़ना कोई अचानक होने वाली घटना नहीं है। रेलवे को इसकी जानकारी पहले से रहती है, इसके बावजूद अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करना समझ से परे है। इसका सबसे अधिक खामियाजा बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने, अचानक रद्द होने और अंतिम समय में रूट बदलने जैसी समस्याओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों की पूरी यात्रा योजना बिगड़ जाती है और उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अरुण वोरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि त्योहारों में आम जनता को बेहतर रेल सुविधा देने के बजाय उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।** रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था और स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं को तत्काल बेहतर बनाया जाए, ताकि आम नागरिक बिना परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
सुरक्षित बचपन अभियान: दुर्ग जिले के 76 विद्यालयों में बच्चों को दी गई विधिक जागरूकता
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती दुर्ग। बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत सराहनीय पहल की गई। अभियान के तहत जिले के 76 चिन्हांकित विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शिविरों में बच्चों को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल शोषण से बचाव, साइबर सुरक्षा तथा निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण या असुरक्षा की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान की विशेष बात यह रही कि प्रतिकूल मौसम और विद्यालयों में अवकाश होने के बावजूद निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए 2 एवं 3 नवंबर को भी विशेष प्रयास किए गए। इस जागरूकता अभियान में न्यायिक अधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं, साइबर सेल, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी के संयुक्त प्रयासों से बच्चों तक उनके अधिकारों और सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की यह पहल बच्चों को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जागरूक बच्चे ही सुरक्षित बचपन और सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। संदेश: हर बच्चे को मिले सुरक्षा, सम्मान और अधिकार, तभी बनेगा उज्ज्वल भविष्य।
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच, मिठाइयों के 20 नमूने लिए*
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ *त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच, मिठाइयों के 20 नमूने लिए* *30 कलाकंद मौके पर ही नष्ट कराए, मिलावट की आशंका पर विभाग की पैनी नजर* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 नवंबर 2026। आगामी त्योहारी सीजन में आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सारंगढ़, बिलाईगढ़ एवं बरमकेला विकासखंड के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों में औचक जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। निरीक्षण के दौरान पेड़ा, काजू कतली, शक्करपारा, मोतीचूर लड्डू, मिक्सचर, गुलाब जामुन सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयों एवं दुग्ध उत्पादों के कुल 20 नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं, कार्रवाई के दौरान 30 कलाकंद को मौके पर ही नष्ट कराया गया, ताकि उनका विक्रय एवं उपभोग न हो सके। संग्रहित नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के उचित भंडारण, गुणवत्ता एवं वैध खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है। लैब रिपोर्ट के आधार पर होगी वैधानिक कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संग्रहित नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन, मिलावट अथवा खाद्य पदार्थ असुरक्षित पाए जाने की स्थिति में संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इन अधिकारियों की रही मौजूदगी इस निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान में अभिहित अधिकारी श्री भारत भूषण पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नेमीचंद पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वरुण पटेल एवं श्रीमती सुमन अग्रवाल शामिल रहे। त्योहारी सीजन तक जारी रहेगा जांच अभियान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के सारंगढ़, बिलाईगढ़, बरमकेला सहित अन्य क्षेत्रों में भी लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान जारी रखने की बात कही गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान मिठाइयां एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें।
किसानों की आय बढ़ाने फसल विविधीकरण और आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, प्रति एकड़ 15 हजार रुपये अनुदान का प्रावधान
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती दुर्ग। किसानों की आय में वृद्धि और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा फसल विविधीकरण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी कड़ी में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में दुर्ग संभाग स्तरीय कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ 2026 की प्रगति और रबी 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में किसानों को धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये अनुदान का प्रावधान बताया गया। इसके अलावा आगामी धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अमानक बीज एवं कीटनाशक बेचने तथा बिना लाइसेंस इनका विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के साथ किसानों को कृषि उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव का प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया। वहीं उद्यानिकी, पशुपालन, कुक्कुटपालन एवं मत्स्यपालन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने की बात कही गई। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि का विविधीकरण, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, आधुनिक तकनीकों का विस्तार और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।
तालाबों और नदी घाटों को ‘छठ घाट’ नाम देने के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तालाबों एवं नदी घाटों का नाम बदलकर ‘छठ घाट’ किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त एवं विभिन्न थानों में ज्ञापन सौंपकर नाम परिवर्तन पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष टिकेश्वर निषाद ने कहा कि प्रदेश के तालाबों और नदी घाटों की अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पहचान है। ये जलस्रोत छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पूर्वजों की विरासत से जुड़े हुए हैं। इनके मूल नामों को बदलने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। वहीं संगठन की पदाधिकारी उषा श्रीवास ने कहा कि छठ पर्व धार्मिक आस्था का विषय है और सभी को अपने पर्व मनाने का अधिकार है, लेकिन धार्मिक आयोजन के नाम पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक जलस्रोतों की मूल पहचान बदलना उचित नहीं है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि तालाबों एवं नदी घाटों के मूल नामों को सुरक्षित रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।
*निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 20 नवंबर तक होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए होगा आयोजन*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के स्कूलों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ELC) के माध्यम से 2 से 20 नवंबर 2026 तक तीन स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़े तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी समझ विकसित हो सके। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी *श्रीमती ऋचा ठाकुर* ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन *संस्थान, विधानसभा क्षेत्र एवं जिला स्तर* पर किया जाएगा। *कौन भाग ले सकता है?* प्रतियोगिताओं में स्कूल एवं महाविद्यालयों के सभी इच्छुक छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। - *निबंध प्रतियोगिता के लिए:* “शुद्ध मतदाता सूची का महत्व” एवं “मतदान का महत्व” - *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में:* मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, EVM एवं VVPAT, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिताएं संस्थान की सुविधा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जा सकेंगी। *कार्यक्रम की समय-सारणी:* - *2 से 7 नवंबर:* संस्थान स्तर पर प्रतियोगिता - प्रत्येक प्रतियोगिता से दो श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन - *10 से 13 नवंबर:* विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रतियोगिता - प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन - *16 से 18 नवंबर:* जिला स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता - *20 नवंबर तक:* परिणामों की घोषणा एवं प्रमाण-पत्र वितरण इस संबंध में जिले के सभी स्कूलों, शासकीय महाविद्यालयों, ITI एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्राचार्यों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। श्रीमती ऋचा ठाकुर ने संबंधित संस्थानों से प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी मिलने के साथ ही निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान के प्रति प्रेरित किया जा सके।
*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 11 रिक्त पदों पर भर्ती, 5 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद छत्तीसगढ़ एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त 11 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 10 पद शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र *झोलाराव में कार्यकर्ता के 01 पद* एवं *बाजीपदर, डेण्डूपदर-2, कुहीमाल, मुनगापदर, मांझीपारा, गवरमुंड, पथर्रा, खजरायन, खोलापारा, डोंगरीपारा* के लिए एक-एक सहायिका पदों पर भर्ती की जाएगी। *आवेदन की तिथि:* इच्छुक पात्र महिलाओं से *5 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक* ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदिकाएं *ई-भर्ती पोर्टल* के माध्यम से निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। *योग्यता:* - *कार्यकर्ता पद के लिए:* न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण अथवा पूर्ववर्ती 11वीं बोर्ड - *सहायिका पद के लिए:* न्यूनतम 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण - *आयु सीमा:* 18 से 44 वर्ष के बीच - *स्थानीय निवासी:* नियुक्ति के लिए आवेदिका का संबंधित ग्राम अथवा नगरीय क्षेत्र के उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जहां आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।
*: सरायपाली विधायक कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यकर्ताओं से हुआ आत्मीय संवाद*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान 5/11/2026 सरायपाली / महासमुंद आज सरायपाली स्थित विधायक कार्यालय में *दीपावली मिलन समारोह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। *कार्यक्रम में क्या हुआ?* इस अवसर पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद और सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं। हॉल में लगी लाल कुर्सियों पर बैठे कार्यकर्ताओं ने विधायक का संबोधन ध्यान से सुना। *विधायक का संदेश:* दीपावली का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही मंगलकामना है। अंत में सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
* यहां की औरतों ने बंद करा दी गाली, गाली देने पर देना होगा 10 हजार का जुर्माना*
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली सारंगढ़ / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ का एक गांव अब पूरे प्रदेश में मिसाल बन गया है। सारंगढ़ जिले के *दानसरा गांव* में महिलाओं ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। *क्या है पूरा फैसला?* गांव में अब किसी ने भी गाली दी तो उसे *10 हजार रुपये का जुर्माना* देना होगा। गांव की महिलाओं ने इस नियम को लागू कराने की जिम्मेदारी खुद उठाई है। *1 नवंबर की रात 9 बजे क्या हुआ?* बताया जा रहा है कि 1 नवंबर की रात 9 बजे गांव में हुई बैठक में इस नियम पर सहमति बनी। गांव के पंचों और महिलाओं ने मिलकर तय किया कि गांव में गाली-गलौज और अपशब्दों का इस्तेमाल पूरी तरह बंद होगा। गांव वालों का कहना है कि गाली-गलौज से माहौल खराब होता है, बच्चों पर गलत असर पड़ता है और झगड़े बढ़ते हैं। इसलिए गांव को सभ्य और संस्कारी बनाने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है। दानसरा गांव का यह फैसला अब *"CG का नाम रोशन करने वाला गांव"* बन गया है।