छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने एम्स रायपुर की चिकित्सा व्यवस्था के प्रति जताया आभार
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुà¤...
More Stories
तालाबों-नदी घाटों को ‘छठ घाट’ नाम देने के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर,।छत्तीसगढ़ के तालाबों एवं नदी घाटों का नाम बदलकर ‘छठ घाट’ किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त और विभिन्न थानों में ज्ञापन सौंपकर रोक लगाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष टिकेश्वर निषाद ने कहा कि प्रदेश के तालाबों और नदी घाटों की अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान है, जो लोकसंस्कृति और पूर्वजों की विरासत से जुड़ी है। मूल नामों को बदलने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। पदाधिकारी उषा श्रीवास ने कहा कि छठ बिहार का पर्व है, धार्मिक आस्था के नाम पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक जलस्रोतों की मौलिक पहचान बदलना उचित नहीं है। प्रवासी पर्व मना सकते हैं, लेकिन मूल नाम बदलना सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। संगठन ने मांग की है कि मूल नामों को बदलने पर रोक के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, अन्यथा सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।
सड़क पर गड्ढों से राहगीर परेशान, जान पर खेलकर करते हैं आवाजाही*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़* *दिनांक : 07/11/2026* *किरण नायक* *ब्लॉक रिपोर्टर, बसना, महासमुंद* *सरायपाली - सागरपाली होकर सरसीवां मार्ग पर जगह-जगह बन गए हैं जानलेवा गड्ढे* *सरायपाली।* शहर से सरसीवां मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है। बीते दिनों हुई बारिश से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सड़क शहर के मध्य अग्रसेन चौक से पतेरापाली के साथ-साथ *सागरपाली*तक गड्ढों की वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन दिनों सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को जान पर खेलकर आना-जाना पड़ रहा है। अनेक शिकायतों के बाद भी सड़क की स्थिति में किसी प्रकार का सुधार न होने के कारण क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। सरायपाली से सरसीवां मार्ग विगत कई वर्षों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बहुत अधिक शिकायत मिलने पर सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है और कुछ ही दिनों के बाद स्थिति पुनः जस-की-तस हो जाती है। बीते दिनों हुई बरसात के बाद से एक बार फिर इस मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण दुपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे अधिक खतरा बना रहता है। इसके अलावा चार पहिया वाहन भी हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। इस मार्ग पर बहुत बड़ी तादाद में भारी मालवाहक वाहनों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे अन्य वाहन चालकों को खतरे के साये में इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। शहर के मुख्य मार्ग से पतेरापाली, एचपी गैस कार्यालय तक स्थिति सबसे अधिक खराब है। इस मार्ग पर कई शासकीय, अशासकीय विद्यालय व कॉलेज हैं, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है। प्रतिदिन इन विद्यार्थियों को खतरे के साये में गुजरना पड़ रहा है। बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। *सीमेंट व्यापार के लिए है मुख्य मार्ग* छत्तीसगढ़ में सीमेंट निर्माण कार्य के लिए आवश्यक रॉ मटेरियल के लिए विशाखापट्टनम - बलौदाबाजार का यह मुख्य मार्ग है। इस कारण रोज सैकड़ों मालवाहक गाड़ियां इस मार्ग से गुजरती हैं, जिसमें रोड खराब होने के कारण जगह-जगह दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। *प्रशासन आखिर मौन क्यों?* छत्तीसगढ़ राज्य के जीडीपी में सीमेंट कारोबार का मुख्य हिस्सा है, जिसका कच्चा माल इसी मुख्य मार्ग से गुजरता है। इसके बावजूद क्षेत्रवासियों को आवाजाही में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां तक जानकारी है, लगभग 16-18 साल हो गए हैं इस मुख्य मार्ग को बने हुए, तब से आज तक रोड ठीक से क्यों नहीं बन रहा है, यह बड़ा सवाल है।
बैलेट पेपर से भी कांग्रेस का सुपडा साफ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजपाल ने कसा तंज*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* नाम- नीलमणी साहू पद- ब्लॉक रिपोर्टर जिला- धमतरी ब्लॉक कुरूद छत्तीसगढ़ रायपुर:- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य NGO प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ओमआशीष गजपाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो सवाल करना करना बंद कर दो कांग्रेसी मित्रों। गजपाल ने कहा कि बीते दिनों कर्नाटक,उत्तरप्रदेश,बिहार और महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव हुए और उन सभी जगह कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा खाता भी नहीं खुल पाया यह इस बात का सबसे बड़ा प्रणाम है कि जनता के दिलों से कांग्रेस पूरी तरह निकल चुकी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा EVM पर सवाल उठाती रही है और चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाती रही है लेकिन अब जब बैलेट पेपर से भी चुनाव में करारी हार हुई तो कांग्रेस के पास कोई बहाना नहीं बचा है गजपाल ने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या अब बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस सवाल उठाएगी? उन्होंने कहा कि न ही EVM में खराबी है न ही बैलेट पेपर में कांग्रेस के उच्च स्तरीय नेता अपनी संगठन को मजबूत करने में नाकाम साबित हो रहे है,और उसी कमजोरी को छुपाने के लिए कभी EVM तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठते है अंत में उन्होंने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि राष्ट्रीय हित के लिए कौन सी पार्टी सही साबित हो रही है। जनता अब सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास वाली भाजपा सरकार को दिल से आशीर्वाद दे रही है।
विपत्तियों से बचने छत्तीसगढ़ के इस गांव में एक सप्ताह पहले मनाई जाती है दीपावली, सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* नाम- नीलमणी साहू पद- ब्लॉक रिपोर्टर जिला- धमतरी ब्लॉक- कुरूद *सिरदार देव की मान्यता से जुड़ी है अनोखी परंपरा, दीपावली ही नहीं होली, हरेली और पोला भी तय तिथि से सात दिन पहले मनाए जाते हैं* **धमतरी।** आधुनिकता के इस दौर में जहां समय के साथ लोगों की परंपराएं और रीति-रिवाज बदलते जा रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का एक गांव आज भी अपनी सदियों पुरानी परंपरा को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ निभा रहा है। यहां देश और प्रदेश के बाकी हिस्सों से अलग **दीपावली का पर्व एक सप्ताह पहले ही मनाने की अनोखी परंपरा** है। धमतरी मुख्यालय से करीब **22 किलोमीटर दूर स्थित सेमरा गांव** में इस वर्ष भी दीपावली का पर्व निर्धारित तिथि से सात दिन पहले पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा गांव रोशनी, रंगोली और उत्सवी सजावट से जगमगा उठा। घर-घर दीप जलाए गए और लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। ## सिरदार देव की आस्था से जुड़ी है परंपरा सेमरा गांव में त्योहारों को समय से पहले मनाने की परंपरा के पीछे ग्रामीणों की **सिरदार देव के प्रति गहरी आस्था** जुड़ी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा कोई नई नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों से चली आ रही है। स्थानीय मान्यता के मुताबिक पुराने समय में सेमरा एक छोटी सी बस्ती हुआ करती थी। गांव के चारों ओर घने जंगल थे और जंगली जानवरों का आतंक ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था। इसी दौरान बोरझरा गांव के **सिरदार नामक एक साहसी व्यक्ति** ने सेमरा पहुंचकर ग्रामीणों को जंगली जानवरों के आतंक से बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मान्यता है कि लोगों की रक्षा करते हुए सिरदार ने अपना बलिदान दे दिया। उनकी वीरगति के बाद उन्हें गांव के आराध्य देव के रूप में पूजा जाने लगा और वे **‘सिरदार देव’** के नाम से प्रसिद्ध हुए। ## पुजारी को स्वप्न में मिला था आदेश ग्रामीणों के अनुसार सिरदार देव के बलिदान के बाद गांव के पुजारी को स्वप्न आया। मान्यता है कि स्वप्न में सिरदार देव ने गांव के सभी प्रमुख त्योहारों को **निर्धारित तिथि से सात दिन पहले मनाने का निर्देश** दिया था। इसके बाद से ही सेमरा गांव में इस परंपरा का पालन शुरू हुआ। तब से लेकर आज तक यहां **दीपावली, होली, हरेली और पोला सहित कई प्रमुख त्योहार सामान्य तिथि से एक सप्ताह पहले** मनाए जाते हैं। पीढ़ियां बदलती गईं, गांव का स्वरूप बदल गया और आधुनिकता ने जीवनशैली को काफी प्रभावित किया, लेकिन सिरदार देव से जुड़ी यह परंपरा आज भी ग्रामीणों के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है। ## दीपावली पर मेले में बदल जाता है पूरा गांव सेमरा में समय से पहले मनाई जाने वाली दीपावली का नजारा देखते ही बनता है। पर्व के दौरान गांव का हर घर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक रंगोलियों से सजाया जाता है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दीपावली के दिन गांव में ऐसा माहौल बन जाता है, मानो कोई बड़ा मेला लगा हो। खास बात यह है कि इस आयोजन में केवल सेमरा के ग्रामीण ही शामिल नहीं होते, बल्कि आसपास के **15 से 20 गांवों से बड़ी संख्या में लोग** यहां पहुंचते हैं। कई ग्रामीणों के घर रिश्तेदारों और मेहमानों से भर जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक त्योहार के दौरान बाहर से आने वाले मेहमानों की संख्या कई बार गांव की कुल आबादी से भी अधिक हो जाती है। ## परंपरा टूटने को लेकर आज भी गहरी मान्यता सेमरा के ग्रामीणों के बीच इस परंपरा को लेकर गहरा विश्वास है। उनका मानना है कि **सिरदार देव के आदेश के अनुसार त्योहार मनाना गांव की सुरक्षा और खुशहाली से जुड़ा हुआ है।** ग्रामीणों का विश्वास है कि यदि इस परंपरा को तोड़कर निर्धारित तिथि पर त्योहार मनाया जाए तो गांव पर विपत्तियां आ सकती हैं। इसी आस्था के चलते आज भी ग्रामीण परंपरा में किसी तरह का बदलाव नहीं करते। ## युवा पीढ़ी भी निभा रही पूर्वजों की विरासत सबसे खास बात यह है कि इस परंपरा को केवल बुजुर्ग पीढ़ी ही नहीं, बल्कि गांव के युवा भी पूरी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। आधुनिक दौर में जहां कई पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं, वहीं सेमरा गांव के लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखे हुए हैं। **सेमरा की यह अनोखी दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आस्था, विश्वास, इतिहास और सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बन चुकी है।**
रतनपुर में महामाया मंदिर ग्राउंड पर सजा पटाखा बाजार, दुकानों के खुलते ही प्रशासन अलर्ट; तहसीलदार और थाना प्रभारी निलेश पांडे ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
*आशीष यादव** जिला संवाददाता **हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़** रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ रतनपुर में महामाया मंदिर ग्राउंड पर सजा पटाखा बाजार, दुकानों के खुलते ही प्रशासन अलर्ट; तहसीलदार और थाना प्रभारी निलेश पांडे ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा **रतनपुर।** धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में दीपावली पर्व को लेकर आखिरकार पटाखा बाजार महामाया मंदिर ग्राउंड में सजकर तैयार हो गया है। लंबे समय से पटाखा बाजार के स्थान को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति के बाद अब व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। सभी पटाखा व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा ली हैं और बाजार में ग्राहकों की आवाजाही के साथ पटाखों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। पटाखा बाजार शुरू होते ही प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आया। दुकानों के खुलते ही तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे अपनी पुलिस टीम के साथ महामाया मंदिर ग्राउंड स्थित पटाखा बाजार पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे बाजार का निरीक्षण कर पटाखा दुकानों से संबंधित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा से संबंधित इंतजामों तथा बाजार में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा का निरीक्षण किया। साथ ही पटाखा व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी लेते हुए नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य दीपावली के दौरान पटाखा बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पटाखों की दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि इस वर्ष रतनपुर में पटाखा बाजार के स्थान को लेकर काफी दिनों तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। महामाया ग्राउंड और मेला ग्राउंड में दुकानों की तैयारियों के चलते व्यापारियों के बीच भी भ्रम की स्थिति थी। हालांकि अब महामाया मंदिर ग्राउंड में पटाखा बाजार सजने के साथ ही खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बाजार में फुलझड़ी, अनार, रॉकेट, चकरी, विभिन्न प्रकार के बम और रंग-बिरंगे आतिशबाजी के सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दीपावली पर्व को लेकर बच्चों, युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं व्यापारियों को भी इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। **प्रशासन की निगरानी में सुरक्षित दीपावली का संदेश** पटाखा बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों एवं रतनपुर पुलिस की सक्रियता से व्यापारियों और नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश मिला है। अब जरूरी है कि व्यापारी निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें और ग्राहक भी पटाखों की खरीदारी एवं उपयोग के दौरान सावधानी बरतें, ताकि दीपावली का पर्व खुशियों और उमंग के साथ सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
सागरपाली की बदहाल सड़क पर शासन-प्रशासन मौन! आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? ग्रामीणों का सवाल – कितने साल और करना पड़ेगा इंतजार?
सागरपाली की बदहाल सड़क पर शासन-प्रशासन मौन! आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? ग्रामीणों का सवाल – कितने साल और करना पड़ेगा इंतजार? सरायपाली। सरायपाली से सरसींवा मार्ग के बीच स्थित सागारपाली में सड़क की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और पानी जमा होने से राहगीरों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। दोपहिया वाहन चालकों से लेकर राहगीरों तक सभी को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शासन-प्रशासन का इस ओर ध्यान क्यों नहीं जा रहा है? स्थानीय लोगों द्वारा इस समस्या को लेकर न जाने कितने आवेदन और शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। आवेदन देते-देते लोग थक चुके हैं, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब इस समस्या को गंभीरता से लेंगे? क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है? सागारपाली के लोगों को आखिर कब इस बदहाल सड़क से मुक्ति मिलेगी? और कितने साल तक जनता को इसी तरह परेशानियां झेलनी पड़ेंगी? जनता की शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग है कि इस सड़क की तत्काल सुध ली जाए और जल्द से जल्द मरम्मत एवं स्थायी निर्माण कार्य कराया जाए। केवल आश्वासन नहीं, अब जमीन पर काम दिखाई देना चाहिए। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है और सागारपाली की जनता को इस समस्या से कब राहत मिलती है। रिपोर्ट: देवाराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर – हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) 6/11/2026
सागरपाली में धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भारी भीड़, देर शाम तक रही रौनक
सागरपाली में धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भारी भीड़, देर शाम तक रही रौनक सागरपाली। धनतेरस के पावन अवसर पर सागरपाली के बाजार में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो शाम होते-होते और बढ़ गई। दुकानों में खरीदारी करने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। धनतेरस के अवसर पर बाजार में सजावट और रोशनी ने आकर्षक माहौल बना दिया। दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल रही। वहीं, सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी की। बाजार में दोपहिया वाहनों और चारपहिया वाहनों की आवाजाही के कारण काफी गहमागहमी देखने को मिली। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी खरीदारी और त्योहार की तैयारियों में व्यस्त दिखाई दिए। सागरपाली का बाजार धनतेरस के दिन पूरी तरह गुलजार नजर आया। धनतेरस के इस उत्साहपूर्ण माहौल ने सागरपाली बाजार की रौनक बढ़ा दी। 6/11/2026 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर – देवाराम चौहान सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग का 25 करोड़ रुपये से होगा निर्माण, भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से मिलेगी मुक्ति
ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 9 किलोमीटर लंबी सड़क 7 मीटर चौड़ी बनेगी, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण; गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश धमतरी। जिले में आवागमन को सुगम बनाने, यातायात का दबाव कम करने और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बीते दिनों क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान इस सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से 9 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई 7 मीटर निर्धारित की गई है। वर्तमान में प्रारंभिक चरण के अंतर्गत पेड़ों की कटाई एवं सड़क के समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण से छाती, गागरा, कंडेल और देवपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही भारी वाहनों को धमतरी शहर के भीतर प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी। वाहन छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग से कोलियारी होते हुए नगरी एवं ओडिशा की ओर आवागमन कर सकेंगे। इससे शहर में यातायात का दबाव कम होने, जाम की समस्या में राहत मिलने तथा सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कराया जाए। निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता, निर्धारित चौड़ाई एवं अन्य तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री सतिन्दर चहल, एसडीएम डॉ.कल्पना ध््राुव, एसडीओ श्री मुरलीधर पैकरा, सीईओ जनपद पंचायत धमतरी श्रीमती वर्षा रानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लखपति बीमा सखियों के सम्मान से बढ़ा महिलाओं का उत्साह, आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में धमतरी की नई पहल
लखपति बीमा सखियों के सम्मान से बढ़ा महिलाओं का उत्साह, आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में धमतरी की नई पहल कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीमा सखी दीदियों को किया सम्मानित, कहा– महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी तो परिवार और समाज भी होगा मजबूत ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिले में 150 लखपति बीमा सखियां, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 70 दीदियों का हुआ सम्मान; एलआईसी बीमा सखी योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार, नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर धमतरी। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने तथा वित्तीय सेवाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन धमतरी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के संयुक्त प्रयासों से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एलआईसी बीमा सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति बीमा सखी दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। धमतरी जिले में महिला स्वावलंबन की दिशा में इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले में वर्तमान में 150 लखपति बीमा सखियां कार्यरत हैं, जिनमें से उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 70 बीमा सखी दीदियों को समारोह में सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, लगन, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को दर्शाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना, उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामीण अंचलों में जीवन बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता का विस्तार करना है। बीमा सखी के रूप में महिलाएं न केवल स्वयं की आय अर्जित कर रही हैं, बल्कि अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों के परिवारों को भी भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता किसी भी समाज के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बीमा सखी के रूप में ग्रामीण महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आजीविका के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही हैं। यह केवल आय अर्जित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने का भी प्रभावी अवसर है। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अनेक परिवार जीवन बीमा और वित्तीय सुरक्षा के महत्व से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। ऐसे में गांव की ही महिलाएं बीमा सखी बनकर लोगों तक पहुंचती हैं, तो विश्वास और सहज संवाद के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को बीमा सुरक्षा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने सम्मानित दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। सभी बीमा सखियां अपने कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएं तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इस अवसर से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया कि महिलाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराते हुए उनकी आजीविका गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाए। भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ प्रबंधक ने बीमा सखी योजना की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को बीमा क्षेत्र में कार्य करने, अपने कौशल का उपयोग करने और आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। बीमा सखियां अपने क्षेत्र में लोगों को जीवन बीमा योजनाओं, बचत तथा भविष्य की वित्तीय सुरक्षा के महत्व की जानकारी देकर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में निर्धारित आय एवं व्यवसाय संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 70 लखपति बीमा सखी दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस पहल से उन्हें आर्थिक आत्मविश्वास के साथ समाज में एक नई पहचान और सम्मान भी मिला है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के समन्वय से संचालित यह पहल ग्रामीण महिलाओं के कौशल, क्षमता और उद्यमशीलता को नए अवसरों से जोड़ रही है। इससे महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों में वित्तीय जागरूकता और सामाजिक सुरक्षा की भावना को भी मजबूती मिल रही है। जिले में महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसे प्रयास ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक प्रगति के नए रास्ते खोल रहे हैं।
गरियाबंद में जनजातीय गौरव सप्ताह 11 से 18 नवंबर तक, 15 को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *गरियाबंद में जनजातीय गौरव सप्ताह 11 से 18 नवंबर तक, 15 को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम* *गरियाबंद, 06 नवंबर 2026* जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में होंगे विविध आयोजन 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह और 15 नवंबर को होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम। जनजातीय महापुरुषों के योगदान, कला-संस्कृति और परंपराओं पर होंगे विशेष आयोजन। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को कार्यक्रमों को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जनजातीय गौरव, परंपरा, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से जिले में यह सप्ताह मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन की आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जनजातीय नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।
नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, लोकतंत्र और मतदान के महत्व की दी गई जानकारी *गरियाबंद, 06 नवम्बर 2026/* नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में आज निर्वाचन साक्षरता क्लब (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति समझ विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 24 विद्यार्थियों तथा निबंध प्रतियोगिता में 14 विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। प्रश्नोत्तरी में लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान का अधिकार और मतदाता की भूमिका से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जागरूक मतदाताओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी और एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जागरूक मतदाता बनने और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
छिंदखड़क जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले कांकेर जिले के 05 पुलिस कर्मी छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन 🟦 कांकेर पुलिस प्रेस विज्ञप्ति 🟦कार्यालय पुलिस अधीक्षक, 🟦 जिला–उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) 🟦दिनांक : 06 नवंबर 2026 🟦छिंदखड़क जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले कांकेर जिले के 05 पुलिस कर्मी छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित। 🟦छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस अलंकरण समारोह 2026 में प्रदेश के 24 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किया गया छत्तीसगढ़ शौर्य पदक। 🟦 कांकेर जिले के 05 पुलिस कर्मियों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान। 🔳छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस अलंकरण समारोह वर्ष 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के कुल 24 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित किया गया। इनमें जिला उत्तर बस्तर कांकेर के 05 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। 🔳सम्मानित पुलिस कर्मियों के नाम – 1. आरक्षक क्रमांक 1056 – तरुण कुमार नेताम 2. आरक्षक क्रमांक 1299 – ओम प्रकाश नेताम 3. आरक्षक क्रमांक 1249 – डामेश्वर लाल रावटे 4. आरक्षक क्रमांक 89 – पंकज एड़े 5. आरक्षक क्रमांक 151 – राजकुमार यादव 🔳दिनांक 28.09.2025 को थाना कांकेर क्षेत्रांतर्गत ग्राम छिंदखड़क के जंगल में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 02 पुरुष एवं 01 महिला माओवादी मारे गए। 🔳मृत माओवादियों में श्रवण मड़कम (ईनामी राशि ₹08 लाख), राजेश हेमला (ईनामी राशि ₹05 लाख) एवं शांति कुंजाम (ईनामी राशि ₹01 लाख) शामिल थे। घटनास्थल से 03 हथियार, एम्युनिशन, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। उक्त घटना के संबंध में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 355/2025 के तहत बीएनएस, यूएपीए एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। 🔳पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने सभी पदक सम्मानित पुलिस कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित होना उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का गौरवपूर्ण सम्मान है। यह उपलब्धि न केवल सम्मानित जवानों, बल्कि संपूर्ण कांकेर पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। 🔳उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की यह उपलब्धि जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं साहस के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगी। 🔳कांकेर पुलिस परिवार की ओर से सभी पदक सम्मानित जवानों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।