मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना..!
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगà¤...
More Stories
गरियाबंद: मातर पर्व पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद। मातर पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गरियाबंद पुलिस ने जिले भर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से शराब भट्टियों के सामने और आसपास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को रोककर जांच की गई और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त समझाइश दी गई। *अभियान के मुख्य बिंदु:* - दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच - असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी - चाकू और अन्य धारदार हथियारों की जांच - शराब भट्टियों के पास विशेष चेकिंग - हुड़दंग और शांति भंग करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई गरियाबंद पुलिस ने जनता से अपील की है कि मातर पर्व को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं, नशे में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
अवैध कबाड के विरूद्ध पुलिस थाना कांकेर के द्वारा की गई कार्यवाही।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन अवैध कबाड के विरूद्ध पुलिस थाना कांकेर के द्वारा की गई कार्यवाही। चारपहिया वाहन व हैण्डपंप एवं कबाड की अवैध रूप से काटिंग कर स्क्रेपिंग करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही। आरोपी के पास उक्त कबाड सामान का खरीदी बिक्री के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना पाया गया। थाना कांकेर पुलिस के द्वारा कबाड दुकान पर की गई कार्यवाही। (1) नाम आरोपी का विवरण:- 1. साबिर रजा पिता मोहम्मद आसिफ मेमन उम्र 20 वर्ष निवासी संजयनगर कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 2) जप्त सम्पत्ति का विवरणः- आरोपी के कब्जा से कबाड का समान एवं चार पहिया वाहन, नीला और सफेद रंग के कार का बाडी पार्टस तथा चार पहिया वाहन का गेयर बाक्स 01 नग, ट्रेक्टर का हाउसिंग इंजन जैसा मशीनरी पाटर्स 01 नग, ट्रेक्टर का आईल चेंबर नीचे का 01 नग, एक 19.04 किलोग्राम का डोमेस्टिक एलपीजी गैस टंकी दो हिस्सो में कंटा हुआ, एक सफेद एवं नीले रंग की कार बाॅडी का अलग-अगल पाटर्स, आईबीम लोहे का उचाई 18-20 फीट 06 नग, एक टेªक्टर का नागर तीन हिस्सो में कटा हुआ, गाॅव में लगने वाले हैंडपंप का बाॅडी 05 नग, ट्रेक्टर का गेयर बाक्स लाल रंग का एक नग, अशोक लिलेंड ट्रेक की सामने मुंडी हिस्सा बाॅडी कटा हुआ दो हिस्सो में, अंदर गोदाम में रखा हुआ ग्ल्वेनाईज्ड आयरन का बना सी सेक्सन के टुकडे 1.5 फी वाला 20 नग तथा 04 फिट वाला 15 नग तथा ट्रक क्रमाक सीजी 04 पी.वी. 6408 में लोड रखा गया कबाड सामान बरामद किया गया जिसका जुमला रकम 1,10,000 रूपये। (3) घटना का संक्षिप्त विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में दिनांक 08.11.2026 को मुखबिर के माध्यम से सुचना मिली कि कांकेर बाईपास नेशनल हाइवे 30 ठेलकाबोड में स्थित हिन्द इंटरप्राईजेस मेटल मेनुफेक्चरिग एंड रिसायक्लिंग प्लांट ठेलकाबोड कांकेर बाईपास एन.एच. 30 में चारपहिया वाहनों का कटिंग एवं ग्ल्वेनाईज्ड आयन से बनी सी सेक्सन गैस सिलेंडर एवं गाॅव में लगने वाले हैण्डपंप की अवैध रूप से कंटिग कर स्कै्रपिग बनाने का कार्य किया जाता है कि सुचना पर तस्दीक करने थाना प्रभारी के आदेश पर उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रवाना किया गया था जो पॅहुचकर मौके पर उपस्थित हिन्द इंटरप्राईजेस ठेलकाबोड के प्रोपेराईटर साबिर रजा को चार पहिया वाहनो की मशीनरी पाटर्स एवं पुछताछ करने पर उक्त चार पहिया वाहनो की मशीनरी पाटर्स एंव कटी हुई बाडी पाटर्स तथा ट्रक क्रमाक सीजी 04 पी.वी. 6408 मे रखे कबाड के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश करने हिदायत दिया गया जो साबिर रजा के द्वारा को दस्तावेज पेश नही करने तथा उक्त सामान ब्रिकी करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी उसके द्वारा उपलब्ध नहीं कराने से कबाड सामान व चारपाहिया वाहन व ट्रेक्टर एवं हेण्ड पंप का पार्टस कुल कीमती 1,10,000 रूपयें का कबाड सामान को जप्त कर हिन्द इंटरप्राईजेस मेटल मेनुफेक्चरिग एंड रिसायक्लिंग प्लांट के संचालक साबिर रजा के विरूद्ध थाना कांकेर के अपराध क्रमाक 397/2026 धारा- 317(2) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलने वाले जुआरियो के विरूद्व थाना कांकेर पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग स्थानो पर कार्यवाही।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन आरोपियो के कब्जा से कुल रकम 22,360 रूपये, 06 नग मोबाईल व 08 नग मोटर सायकल जिसका जुमला रकम 2,50,000 रूपये। थाना कांकेर पुलिस एवं सायबर सेल कांकेर की सयुक्त कार्यवाही। (1) नाम आरोपियो का विवरण:- 1. धमेन्द्र निषाद पिता अर्जुन निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी व्यासकोगेरा थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 2. मनेश्वर वट्टी पिता धन्नु राम वट्टी उम्र 28 वर्ष निवासी व्यासकोगेरा थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 3. पवन कुंजाम पिता जगदीश कुंजाम उम्र 25 वर्ष निवासी व्यासकोगेरा थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 4. प्रभु राम कंुजाम पिता मनराखन कुंजाम उम्र 36 वर्ष निवासी व्यासकोगेरा थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 5. उमेश वाल्मिकी पिता संतुराम वाल्मिकी उम्र 25 वर्ष निवासी टिकरापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 6. रूपेश वाल्मिकी पिता संतुराम वाल्मिकी उम्र 25 वर्ष निवासी टिकरापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 7. पंकज कुमार नाग पिता स्व. गोकुल नाग उम्र 41 वर्ष निवासी टिकरापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 8. हिमांशु चैहान पिता राम चैहान उम्र 25 वर्ष निवासी टिकरापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 9. विशाल सोनवानी पिता राजु कुमार बछोर उम्र 25 वर्ष निवासी शीतलापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 10. मजहर दानी पिता स्व. नावेद खान उम्र 36 वर्ष निवासी संजयनगर कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 11. मनीष रमानी पिता भगवान दास रमानी उम्र 34 वर्ष निवासी मांझापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 12. विकास कुमार बंछोर पिता राजु कुमार बंछोर उम्र 25 वर्ष निवासी संजयनगर कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 13. विक्की सोनी पिता संजीव सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी शीतलापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 2) जप्त सम्पत्ति का विवरणः- तीनो कार्यवाहियो से आरोपियो के कब्जे से ताश की कुल 156 पत्तियाॅ, कुल रकम 22,360 रूपयें, 06 नग पुरानी मोबाईल फोन व 08 नग मोटर सायकल कुल जुमला रकम 2,50,000 रूपये पुलिस कब्जा में लिया गया। (3) घटना का संक्षिप्त विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा(भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में जिला में चलाये जा रहें ”उजियार अभियान“ के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रहीं हैं, इसी तारम्य में दिनांक 09.11.2026 को थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में थाना कांकेर के पुलिस टीम एवं सायबर सेल कांकेर के साथ मिलकर सयुक्त टीम गठित कर अलग-अगल स्थानो पर जुआ खेलने की सुचना पर पुलिस टीम द्वारा अलग- अगल दिशाओ में जाकर तीन पुलिस पार्टियो द्वारा जरिये मुखबिर कि सुचना स्थान (1) ग्राम व्यासकोगेंरा बाजार लाडी खुला मैदान (2) टिकरापारा कांकेर पानी टंकी के पास (3) संजयनगर स्थित जमातखाना के पीछे स्थानो में पहूंचकर देखा कि कुछ लोग ताश के 52 पत्तो पर रूपयें पैसों का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में जुआ खेलने वाले कुछ व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये, कुछ लोग पुलिस के घेराबंदी कर पकडे गये, पुलिस के द्वारा कुल पकडे गये 13 व्यक्तियो एवं उनके कब्जा से कुल ताश की कुल 156 पत्तियाॅ, कुल रकम 22,360 रूपयें, 06 नग पुरानी मोबाईल फोन व 08 नग मोटर सायकल जिसका कुल जुमला रकम 2,50,000 रूपये पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपियो द्वारा अपराध कबुल करने पर आरोपियो के विरूद्ध छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमाक क्रमश 398, 399, 400/ 2026 कायम कर आरोपियो को विधिवत् गिरफ्तार कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। (4) पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुुमार साहु, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, रामेश्वर चतुर्वेदी, सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, दिनेश कुलदीप, रोहित मंडावी,कौशल साहू, कुलेश्वर कटेन्द्र,संतराम ओटी, गितेश्वर कुलदीप, महिला प्रधान आरक्षक किरण परिहार, हितेश्वरी चेलक, ममता साहू, सावित्री मरकाम, आरक्षक राकेश बघेल, शिव नेताम, बिरबल राणा, नरेश सिन्हा, रोशन राठौर,रामप्रसाद साहू, मनोज धु्रव, देवदत्त कडियाम, गजेन्द्र नागवंशी, लिखेश्वर साहू एवं सायबर टीम।
नगरनार प्लांट में बड़ा हादसा! हॉट मेटल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की खबर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पत्रकार सचिन सिंह – बीजापुर जगदलपुर/बस्तर। नगरनार स्थित स्टील प्लांट में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्लांट में कार्यरत एक व्यक्ति हॉट मेटल (गर्म धातु) की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक दंतेवाड़ा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, मृतक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार है। 🌐 hamarpradeshcg.com नोट: खबर प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि के बाद विवरण अपडेट किया जाएगा।
गरियाबंद: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के 4 गांवों का स्वैच्छिक विस्थापन, प्रशासन ने की नए पड़ोसियों के स्वागत की अपील*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) प्रशासन ने बिंद्रानवागढ़ अंचल के ग्रामीणों से एक अपील की है। रिजर्व के अंदर बसे *देवझरअमली, जुगाड़, ओँढ और अमलोर* गांव के परिवार पीढ़ियों से घने जंगलों के बीच रहते आए हैं। यही वह वन क्षेत्र है जहाँ से महानदी की सहायक नदियाँ पैरी और सोंढूर का उद्गम होता है। दशकों से ये ग्रामीण हाथी, तेंदुआ और भालू के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जान-माल का खतरा, फसलों को नुकसान और संरक्षित वन क्षेत्र के नियमों के कारण सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव इनके जीवन का हिस्सा रहा है। अब इन गांवों के निवासियों ने स्वेच्छा से उपयुक्त वैकल्पिक स्थलों पर पुनर्वास का निर्णय लिया है, ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन मिल सके। प्रशासन ने बताया कि हाथियों की आवाजाही के लिए शुरू किए गए *Elephant Alert App* और सघन गश्त से अल्पकाल में मदद मिली है, लेकिन ओडिशा से हाथियों के निरंतर आगमन को देखते हुए दीर्घकालीन समाधान के लिए मानव और वन्यजीवों के बीच संपर्क को कम करना जरूरी है। ग्राम विस्थापन से हाथियों को रिजर्व के भीतर सुरक्षित आवास मिलेगा, जिससे खेतों में उनकी आवाजाही और फसल नुकसान कम होगा और भविष्य में ईको-टूरिज्म से पूरे क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। प्रशासन ने सभी छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि इन परिवारों को बाहरी नहीं, अपना ही छत्तीसगढ़िया परिवार समझें और उनके पुनर्वास को समावेशी विकास का अवसर बनाएं। हमर जंगल, हमर पानी, हमर माटी - हम सबके साझा जिम्मेदारी।
रायगढ़: ट्रैक्टर किराये और पैसों के विवाद से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, कपड़ों से मिला सुसाइड नोट
सोनू महंत | जिला रायगढ़ | ब्लॉक रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायगढ़: ट्रैक्टर किराये और पैसों के विवाद से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, कपड़ों से मिला सुसाइड नोट रायगढ़। जिले के ग्राम केवाली, थाना जोबी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों को मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान एक पत्र मिला, जिसमें ट्रैक्टर और ट्रॉली किराये पर देने के बाद भुगतान नहीं मिलने की बात लिखी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ने पड़ोसी ग्राम लोधमा के सरपंच को अपना ट्रैक्टर और ट्रॉली किराये पर दिया था। मृतक के पत्र में उल्लेख है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी उसे किराये की राशि नहीं मिली। इसी बीच ट्रैक्टर की किस्त जमा करने का समय आ गया। मृतक ने जब राशि और ट्रैक्टर वापस मांगा, तो कथित तौर पर न तो पैसे दिए गए और न ही ट्रैक्टर लौटाया गया। पत्र में मृतक ने 112 से सहायता नहीं मिलने का भी उल्लेख किया है। बताया जा रहा है कि आर्थिक परेशानी और इस विवाद से परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और पत्र में लगाए गए आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। 🌐 hamarpradeshcg.com
परसाखोला पिकनिक स्पॉट में पर्यटकों के बीच खूनी झड़प, कढ़ाई-बर्तनों से भी किया हमला; वीडियो वायरल
Kush Sharma (हमर प्रदेश CG न्यूज़) जिला कोरबा परसाखोला पिकनिक स्पॉट में पर्यटकों के बीच खूनी झड़प, कढ़ाई-बर्तनों से भी किया हमला; वीडियो वायरल कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के परसाखोला पिकनिक स्पॉट में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए। इतना ही नहीं, मारपीट में कढ़ाई और अन्य बर्तनों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, परसाखोला पिकनिक स्पॉट में दो अलग-अलग गुट पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वाटरफॉल के समीप दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ ही कढ़ाई और अन्य बर्तनों से भी हमला किए जाने का दृश्य सामने आया है। पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों के बीच हुई इस झड़प से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बनने की बात कही जा रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद परसाखोला पिकनिक स्पॉट में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासकर सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटक स्थल पर विवाद और मारपीट की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से चिंता का विषय हैं। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मामले में बालको थाने में किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं। पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या पुष्टि की जानकारी सामने आना बाकी है।
देवरानी में श्री राम कथा का शुभारंभ 13 नवंबर से
गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज देवरानी में श्री राम कथा का शुभारंभ 13 नवंबर से *बिर्रा -* जय मां कर्मा समीति देवरानी के तत्वावधान में ग्राम पंचायत देवरानी में 13 नवंबर शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष को भब्य कलशयात्रा व शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें कथावाचक पं. प्रेमशंकर चौबे महाराज (नवापारा) के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक कथा की अविरल धारा बहेगी, कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर शनिवार को मां सती चरित्र व पार्वती विवाह, 15 नवंबर रविवार को नारद मोह, 16 नवंबर सोमवार को नामकरण संस्कार व अहिल्या उद्धार, 17 नवंबर मंगलवार को धनुष यज्ञ व श्रीराम-जानकी विवाह, 18 नवंबर बुधवार को श्रीराम वन गमन व केवट प्रेम, 19 नवंबर गुरुवार को श्रीराम-भारद्वाज संवाद, श्रीभरत प्रस्थान व चित्रकूट, 20 नवंबर शुक्रवार को श्रीराम-भरत मिलन, जटायु उद्धार व शबरी प्रेम, 21 नवंबर शनिवार को श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, राम-रावण युद्ध व राज्याभिषेक तथा 22 नवंबर रविवार को हवन, आरती, ब्राह्मण भोजन व भंडारे के साथ कथा का समापन होगा, इस आयोजन में मुख्य यजमान श्रीमती रामकुमारी हीरालाल साहू, श्रीमती शांति दिनेश साहू, श्रीमती ललिता दिलहरण साहू, भुवन साहू, चीनी लाल, गणेश राम साहू,रतनलाल, रामधन साहू सहित व्यवस्थापक सेलूराम साहू, मनहरण साहू, जवाहीर साहू, निर्मल साहू, रवि साहू, भूपेंद्र पटेल, सुखाऊराम, अंतराम साहू, सीता साहू, श्याम सुंदर साहू, पुनाऊ साहू मौजूद थे और आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बिर्रा में जिला स्तरीय महासंग्राम डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 10 नवंबर को शांति चौक में होगा महामुकाबला*
गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *बिर्रा में जिला स्तरीय महासंग्राम डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 10 नवंबर को शांति चौक में होगा महामुकाबला* *📍 बिर्रा (जांजगीर-चांपा)* दीपावली के पावन अवसर पर श्री महालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति, शांति चौक बिर्रा द्वारा इस वर्ष *जिला स्तरीय महासंग्राम डांस प्रतियोगिता* का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन *शांति चौक बिर्रा* में होगा, जहाँ जिले भर के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। *📅 दिनांक - 10.11.2026, मंगलवार* *📍 स्थान - शांति चौक बिर्रा* प्रतियोगिता में तीन वर्गों में मुकाबला होगा - *ग्रुप डांस, युगल डांस और एकल डांस।* विजेता कलाकारों को नगद पुरस्कार, सम्मान और समिति द्वारा विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। *🎤 मंच संचालक -* *जीतेन्द्र तिवारी, सुखलाल, *🏆 पुरस्कार विवरण:* *1. ग्रुप डांस - एंट्री फीस 351/-* - *प्रथम - 15000/-* - *द्वितीय - 10000/-* - *तृतीय - 7000/-* - *चतुर्थ - 5000/-* - *पंचम - 3000/-* *2. युगल डांस - एंट्री फीस 251/-* - *प्रथम - 7000/-* - *द्वितीय - 5000/-* - *तृतीय - 3000/-* - *चतुर्थ - 2000/-* - *पंचम - 1000/-* *3. एकल डांस - एंट्री फीस 101/-* - *प्रथम - 3000/-* - *द्वितीय - 2000/-* - *तृतीय - 1000/-* - *चतुर्थ - 700/-* - *पंचम - 500/-* समिति ने सभी डांस प्रेमियों, कलाकारों और दर्शकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महासंग्राम को सफल बनाएं। *📌 आयोजक:* *श्री महालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति, शांति चौक बिर्रा* *📞 संपर्क -* 6263675944, 7987606061, 9685561362
ग्राम बिर्रा (हिन्दू समाज) में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार *156वां श्री राम नाम सप्ताह यज्ञ* का भव्य एवं गौरवपूर्ण ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है।
गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *बिर्रा में 156वें वर्ष श्री राम नाम सप्ताह यज्ञ का भव्य आयोजन, 18 नवंबर से शुरू होगा धर्म महायज्ञ* *📍 बिर्रा (जांजगीर-चांपा)* श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का भूमिपूजन 10 नवंबर को सुबह 10 बजे यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा विधिवत पूजन कर किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य यजमान हेमेंद्र रमण सिंह राहूल बाबा सहित यज्ञ समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अखिल ब्रह्माण्ड जन नायक परम ब्रह्म परमेश्वर की असीम अनुकंपा से हमारे ग्राम बिर्रा में विगत 156 वर्षों से अखंड श्री रामनाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ होगा। इस रामनाम महायज्ञ में आप सभी भक्तजन, कीर्तन मण्डली, श्रद्धालु दर्शक एवं श्रोतागण सादर आमंत्रित हैं। समिति ने सभी से इस पुण्य आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनने की अपील की है। *📅 कार्यक्रम विवरण:* - *यज्ञ प्रारंभ -* कार्तिक शुक्ल पक्ष 09, बुधवार 18.11.2026 - *देव उठनी -* कार्तिक शुक्ल पक्ष 11, शुक्रवार 20.11.2026 - *हवन, सहस्त्रधारा, पूर्णाहुति -* मार्ग शीर्ष कृष्ण पक्ष 01, बुधवार 25.11.2026 *📌 आयोजक:* *राम नाम जप सप्ताह यज्ञ समिति, बिर्रा* *जिला - जांजगीर-चांपा (छ.ग.)* *पं. जितेन्द्र तिवारी बिर्रा मो. 9752987607* *📝 नोट:* 1. समिति के पास आया चन्दा का समस्त धन सुरक्षित रहेगा। 2. कीर्तन मण्डली अपना साजो समाज साथ में लेकर आवें। 3. प्रभावी कीर्तन मण्डली के लिये उचित पुरस्कार की व्यवस्था है। *विनीत -* *राम नाम जप सप्ताह यज्ञ समिति, बिर्रा* *संपर्क:* 9993651625, 6260874936, 9926145515, 9303748716, 9981006519, 8319433217,
मंगलवार के बजाय गुरुवार को होगी समय-सीमा की बैठक, इसके बाद लगेगा कलेक्टर जनदर्शन
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 12 नवंबर को होगी बैठक, आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों की होगी सुनवाई सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 नवंबर 2026। जिला प्रशासन द्वारा इस सप्ताह आयोजित होने वाली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक मंगलवार के स्थान पर गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन भी किया जाएगा। जनदर्शन में जिले के आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। इस दौरान नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों की सुनवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के लिए गुरुवार, 12 नवंबर को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में उपस्थित होकर अपनी बात रखें।
36 दुकानों के लिए तय था सुरक्षित मैदान, फिर मुख्य मार्ग पर पटाखों का कारोबार क्यों? प्रशासनिक निगरानी पर सवाल
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी सिहावा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज हाईस्कूल मैदान में 36 दुकानों की व्यवस्था और एनओसी के बावजूद मुख्य मार्ग पर सजीं पटाखों की दुकानें, अवैध भंडारण की भी आशंका; फायर ब्रिगेड तक नहीं, फिर किस भरोसे चल रहा बारूद का व्यापार? फोटो - नगरी। दीपावली की खुशियों के बीच नगरी नगर में बारूद का कारोबार लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता नजर आ रहा है। प्रशासन ने पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया, बैठक लेकर सख्त हिदायतें दीं और बिक्री के लिए निर्धारित स्थान भी तय किया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। नगर के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों पर खुलेआम पटाखों की दुकानें सज गई हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखों की बिक्री और कथित अव्यवस्थित भंडारण ने एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है- क्या नगरी प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? जिसमें एसडीएम मनोज मरकाम और एसडीओपी विपिन रंगारी ने पटाखा कारोबारियों की त्योहार से पहले बैठक लेकर साफ निर्देश दिए थे कि लाइसेंस की शर्तों का पालन अनिवार्य होगा। नगर पंचायत द्वारा निर्धारित स्थान पर ही दुकानें संचालित होंगी और सुरक्षा मानकों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद मुख्य मार्गों पर पटाखों की बिक्री होते दिखाई देना प्रशासनिक निर्देशों के पालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। मैदान में दुकानों लगाने की व्यवस्था फिर भी मेन रोड पर कारोबार क्यों? इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत की व्यवस्था को लेकर है। पटाखा दुकानों के सुरक्षित संचालन के लिए हाईस्कूल मैदान में स्थान निर्धारित कर दुकानों की व्यवस्था की गई थी। मकसद साफ था कि पटाखों की बिक्री भीड़भाड़ वाले बाजार और मुख्य मार्गों से दूर एक निर्धारित सुरक्षित स्थान पर हो। लेकिन इसके बावजूद कुछ कारोबारी निर्धारित मैदान के बजाय मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों पर दुकानें लगाकर पटाखे बेचते नजर आ रहे हैं। जब दुकानों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया था, तो फिर मुख्य मार्ग पर दुकानें संचालित करने की छूट किसने दी? क्या ऐसे कारोबारियों के लाइसेंस और अनुमति की जांच की जा रही है? आखिर निर्धारित व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी किसकी है? *गोदामों की जांच हुई तो खुल सकते हैं कई राज!* पटाखों की दुकानों के साथ-साथ इनके भंडारण की व्यवस्था भी जांच के दायरे में होनी चाहिए। नगर में कुछ कारोबारियों द्वारा कथित तौर पर निर्धारित अनुमति से इतर स्थानों पर पटाखे रखने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन को कारोबारियों के गोदामों, भंडारण स्थलों और लाइसेंस में दर्ज पते की जांच करनी चाहिए। यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि जहां पटाखे रखे जा रहे हैं, वहां सुरक्षा के निर्धारित इंतजाम मौजूद हैं या नहीं। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वैध लाइसेंस दुकान में प्रदर्शित किया जाए, केवल स्वीकृत स्थान पर ही पटाखों की बिक्री और भंडारण हो, प्रतिबंधित पटाखों का कारोबार न किया जाए तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। दुकानों में अग्निशमन यंत्र रखना, ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखना, धूम्रपान पर रोक और बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखना भी अनिवार्य बताया गया था। लेकिन सवाल यह है कि इन निर्देशों की जमीनी स्तर पर कितनी निगरानी हो रही है? *फायर ब्रिगेड नहीं, फिर आग लगने पर क्या होगा?* नगरी नगर पंचायत क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध नहीं होना चिंता को और बढ़ा देता है। पटाखों के कारोबार में छोटी सी चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले सकती है। ऐसे में यदि मुख्य मार्ग की किसी दुकान या भंडारण स्थल पर आगजनी की घटना हो जाए, तो तत्काल राहत और बचाव कार्य बड़ी चुनौती बन सकता है। भीड़भाड़, वाहनों की आवाजाही और आसपास की दुकानों के बीच आग फैलने का खतरा भी बना रहेगा। जब नगर में अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था ही उपलब्ध नहीं है, तब पटाखा कारोबारियों के लिए सुरक्षा नियमों का पालन और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसके बावजूद यदि दुकानों में अग्निशमन उपकरण और जरूरी सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं, तो यह स्थिति बेहद गंभीर है। *अधिकारियों की चेतावनी का अब क्या होगा?* एसडीएम मनोज मरकाम ने स्पष्ट किया था कि पटाखा बिक्री में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसडीओपी विपिन रंगारी ने निर्धारित स्थान के बाहर दुकान संचालित करने वाले कारोबारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की बात कही थी। अब सवाल केवल पटाखा दुकानों का नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा का है। जब प्रशासन ने बैठक लेकर निर्देश दिए, हाईस्कूल मैदान में दुकानें लगाने की व्यवस्था की और कार्रवाई की चेतावनी भी दी, तो फिर नियमों की अनदेखी कैसे जारी है? क्या मुख्य मार्ग पर दुकान लगाने वाले कारोबारियों की जांच होगी? क्या बिना सुरक्षा इंतजाम के पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई होगी? दीपावली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, बारूद के बीच जिंदगी दांव पर लगाने का नहीं। प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना तत्काल निरीक्षण और कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि हादसे के बाद जांच और मुआवजे से बेहतर है कि समय रहते खतरे को रोका जाए। वहीं एसडीएम मनोज मरकाम में कहा कि थाना नगरी टीआई को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देशित कर दिया गया है