Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

सांकरा के नंदी चौक में जुए के फड़ पर प्रशासन का शिकंजा, ग्रामीणों ने जताया कलेक्टर-एसपी समेत प्रशासन का आभार

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगà...

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com • Nov 12, 2026

More Stories

शहीद परिवारों के आंगन में खुशियों की रोशनी लेकर पहुंचे थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा, पुलिस स्टाफ के साथ मनाई दीपावली

ब्लॉक रिपोर्टर:- फैजल मेमन हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जिला कांकेर    सरोना कांकेर  शहीद जवानों के परिजनों को श्रीफल भेंटकर किया सम्मान, सुख-दुख में साथ निभाने का दिया भरोसा; थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा की मानवीय पहल ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल सरोना। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व, सम्मान और रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर है। इसी मानवीय भावना की एक खूबसूरत मिसाल सरोना थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा ने पेश की। उन्होंने अपने पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र के शहीद जवानों के परिवारों के घर पहुंचकर उनके बीच दीपावली का त्योहार मनाया और उन्हें सम्मानपूर्वक श्रीफल भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा ने शहीद परिवारों के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस पहल के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवारों का सम्मान करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना हम सभी का कर्तव्य है। तीन शहीद परिवारों के घर पहुंचकर किया सम्मान थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ ने ग्राम डवरखार में शहीद हेमंत पोया के भाई को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं ग्राम करप में शहीद संजय मांडवी के पिता को तथा ग्राम सोनपुर में शहीद भारत कोडोपी की माताजी को श्रीफल प्रदान कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस टीम के इस आत्मीय व्यवहार से शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना का भाव देखने को मिला। योगेंद्र वर्मा की कार्यशैली में दिखी संवेदनशीलता और मानवीयता सरोना थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा की यह पहल उनके कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली को दर्शाती है। आमतौर पर पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण करने तक देखी जाती है, लेकिन योगेंद्र वर्मा ने अपने प्रयास से यह साबित किया कि पुलिस का रिश्ता केवल कानून तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख से भी जुड़ा होता है। उनका शहीद परिवारों के घर स्वयं पहुंचना, उनके साथ बैठकर आत्मीयता से बातचीत करना और सम्मानपूर्वक श्रीफल भेंट करना एक छोटी नहीं, बल्कि बड़े सामाजिक संदेश वाली पहल है। इससे यह भावना मजबूत होती है कि शहीदों के परिवार अकेले नहीं हैं, पूरा समाज और पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। थाना प्रभारी की पहल बनी प्रेरणादायक मिसाल योगेंद्र वर्मा ने जिस संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ शहीद परिवारों के बीच दीपावली मनाई, वह पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करने वाला सराहनीय कार्य है। उनके नेतृत्व में पुलिस स्टाफ की इस सहभागिता से यह संदेश भी गया कि वर्दी का असली सम्मान जनता के प्रति सेवा, समर्पण और संवेदना से ही मिलता है। क्षेत्रवासियों के बीच थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा की इस पहल की सराहना हो रही है।

Nov 12, 2026 Read

गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कोरर पुलिस की कार्रवाई।

     नाम: शैलेन्द्र जैन  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद:  जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर   🟦 ग्राम कुर्री में जुआ खेलते 05 जुआड़ी गिरफ्तार, मौके से कुछ व्यक्ति फरार। 🟦 जुआ रेड कार्रवाई में कुल ₹4190 नगद एवं 05 नग मोबाइल कीमती करीबन 26000 रु.,02 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 1,50,000 रु कुल जुमला 1,80,190 रुपए हुआ जब्त। 🔳मामले का संक्षिप्त विवरण :गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्रीहरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना कोरर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 🔳इसी क्रम में थाना प्रभारी कोरर नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध स्थानों पर पेट्रोलिंग एवं रेड कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम कुर्री में नर्सरी के पास सार्वजनिक स्थान में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दबिश देकर जुआ रेड कार्यवाही की गई जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर थाना कोरर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹ 4190 नगद तथा 05 नग मोबाइल कीमती करीबन 26,000 रु एवं 02 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 1,50,000 रुपए जुमला 1,80,190 रुपये व ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। ◽गिरफ्तार आरोपी :1. दीक्षांत गोटा 2. कौशल कोर्चे 3. अरुण कोर्चे 4. हेमलाल यादव                                  5. दुर्गेश कोरेटी ◽सभी निवासी ग्राम कुर्री, थाना कोरर, जिला कांकेर। 🔳पुलिस टीम का विवरण :थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैया लाल पटेल, टिकेश मरकाम,आरक्षक भारत दुग्गा, पंकज नेताम, रजिश कावड़े, धनेश कोर्राम,तुलसीराम सिन्हा, केतन ठाकुर, नगर सैनिक जोहन नेताम थाना कोरर, जिला कांकेर।

Nov 11, 2026 Read

धमतरी पुलिस का अवैध जुआ गतिविधियों पर बड़ा प्रहार: तीन अलग- अलग स्थानों पर एक साथ दबिश,15 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़     *कोतवाली, करेलीबड़ी एवं सिहावा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 44,890/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त* 🔷 *एसपी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देश पर जुआ-सट्टे के विरुद्ध लगातार अभियान, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को पुलिस की कड़ी चेतावनी*   धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली, चौकी करेलीबड़ी एवं थाना सिहावा पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई।   इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते कुल 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से कुल 44,890/- रुपये नगद एवं 52-52 पत्ती ताश जब्त कर सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। ▪️*कार्यवाही का थाना एवं स्थानवार विवरण* ▪️ *(01) थाना सिटी कोतवाली* - मिशन ग्राउंड धमतरी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मिशन ग्राउंड में दबिश देकर जुआ खेलते 02 आरोपियों को पकड़ा।   *(01)* भावेश जैन पिता नेमीचंद जैन,निवासी शांति कॉलोनी, धमतरी। *(02)* कैलाश केशवानी पिता स्व.चुन्नीलाल केशवानी, निवासी रत्नाबांधा धमतरी।   *जब्ती:* 41,200/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश।   ▪️ *(02) चौकी करेलीबड़ी* - ग्राम भेण्ड्री पुलिस टीम द्वारा ग्राम भेण्ड्री में जैतखाम के सामने पीपल पेड़ के नीचे दबिश देकर जुआ खेलते 05 आरोपियों को पकड़ा गया।   *(01)* ज्ञानेश्वर पिता केरहाराम मांड़े,  *(02)* राकेश पिता अनक कुमार निषाद *(03)* रूपेश पिता भागवत निषाद *(04)* चंद्रशेखर पिता युवराज सिन्हा *(05)* टिकेश पिता रामचरण निषाद सभी निवासी ग्राम भेण्ड्री, चौकी करेलीबड़ी। *जब्ती:* 1,150/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश।   ▪️ *(03) थाना सिहावा* - ग्राम सांकरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम सांकरा गौठान के पीछे दबिश देकर जुआ खेलते 08 आरोपियों को पकड़ा गया।   *(01)* गिरधर निषाद पिता गणेश निषाद। *(02)* द्वारिका साहू पिता गुहरीराम साहू। *(03)* नौहर लाल साहू पिता कार्तिकराम साहू। *(04)* ईश्वर तारक पिता आशाराम तारक। *(05)* मोहन ओटी पिता ईश्वर ओटी। *(06)* अश्वन साहू पिता विरसु साहू। *(07)* संतोष नाथ पिता उपेन्द्र नाथ। *(08)* राजू साहू पिता गणेश राम साहू।   सभी निवासी ग्राम सांकरा (कोड़मुड़पारा), थाना सिहावा।   *जब्ती:* 2,540/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश।   *धमतरी पुलिस की अपील एवं चेतावनी* धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।   धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।  

Nov 11, 2026 Read

गीदम में भक्तिमय माहौल के बीच मनाई जा रही काली पूजा, भंडारे का भी आयोजन

गीदम में भक्तिमय माहौल के बीच मनाई जा रही काली पूजा, भंडारे का भी आयोजन गीदम। नगर में इन दिनों मां काली की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की जा रही है। काली पूजा के अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर मां काली के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। पूजा और भंडारे के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Nov 11, 2026 Read

रतनपुर के भेड़ीमुड़ा में विराजमान हुईं मां लक्ष्मी, पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर

आशीष यादव जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)     दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी की स्थापना से क्षेत्र में बढ़ी रौनक, श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रद्धालु कर रहे माता रानी की आराधना   रतनपुर। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर के भेड़ीमुड़ा क्षेत्र में दीपावली पर्व के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है। माता रानी की स्थापना के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह, उमंग और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। मां लक्ष्मी के आगमन से भेड़ीमुड़ा सहित पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया है।   मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित होने के बाद से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ माता रानी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे वहां की धार्मिक छटा देखते ही बन रही है।   दीपावली के इस पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी धन, वैभव, सुख और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। ऐसे में माता रानी की स्थापना को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।   रतनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली की रौनक के बीच भेड़ीमुड़ा में मां लक्ष्मी की स्थापना ने धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया है। शाम होते ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र माता की भक्ति में लीन नजर आ रहा है।   मां लक्ष्मी की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, इसी मंगलकामना के साथ श्रद्धालु माता रानी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

Nov 11, 2026 Read

शहीद परिवारों के आंगन में खुशियों की रोशनी लेकर पहुंचे थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा, पुलिस स्टाफ के साथ मनाई दीपावली

✍️ब्लॉक रिपोर्टर:- फैजल मेमन (सरोना)  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जिला कांकेर    सरोना  शहीद जवानों के परिजनों को श्रीफल भेंटकर किया सम्मान, सुख-दुख में साथ निभाने का दिया भरोसा; थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा की मानवीय पहल ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल सरोना। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व, सम्मान और रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर है। इसी मानवीय भावना की एक खूबसूरत मिसाल सरोना थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा ने पेश की। उन्होंने अपने पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र के शहीद जवानों के परिवारों के घर पहुंचकर उनके बीच दीपावली का त्योहार मनाया और उन्हें सम्मानपूर्वक श्रीफल भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा ने शहीद परिवारों के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस पहल के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवारों का सम्मान करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना हम सभी का कर्तव्य है। तीन शहीद परिवारों के घर पहुंचकर किया सम्मान थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ ने ग्राम डवरखार में शहीद हेमंत पोया के भाई को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं ग्राम करप में शहीद संजय मांडवी के पिता को तथा ग्राम सोनपुर में शहीद भारत कोडोपी की माताजी को श्रीफल प्रदान कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस टीम के इस आत्मीय व्यवहार से शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना का भाव देखने को मिला। योगेंद्र वर्मा की कार्यशैली में दिखी संवेदनशीलता और मानवीयता सरोना थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा की यह पहल उनके कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली को दर्शाती है। आमतौर पर पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण करने तक देखी जाती है, लेकिन योगेंद्र वर्मा ने अपने प्रयास से यह साबित किया कि पुलिस का रिश्ता केवल कानून तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख से भी जुड़ा होता है। उनका शहीद परिवारों के घर स्वयं पहुंचना, उनके साथ बैठकर आत्मीयता से बातचीत करना और सम्मानपूर्वक श्रीफल भेंट करना एक छोटी नहीं, बल्कि बड़े सामाजिक संदेश वाली पहल है। इससे यह भावना मजबूत होती है कि शहीदों के परिवार अकेले नहीं हैं, पूरा समाज और पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। थाना प्रभारी की पहल बनी प्रेरणादायक मिसाल योगेंद्र वर्मा ने जिस संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ शहीद परिवारों के बीच दीपावली मनाई, वह पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करने वाला सराहनीय कार्य है। उनके नेतृत्व में पुलिस स्टाफ की इस सहभागिता से यह संदेश भी गया कि वर्दी का असली सम्मान जनता के प्रति सेवा, समर्पण और संवेदना से ही मिलता है। क्षेत्रवासियों के बीच थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा की इस पहल की सराहना हो रही है।

Nov 11, 2026 Read

सरोना । ग्राम भिरौद (खुटापारा), तहसील-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली डे-नाइट त्रि-दिवसीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया था तारीख: 07.11.2026 से 09.11.2026 तक कल रात्रि को समापन हुआ।

✍️ब्लॉक रिपोर्टर :- फैजल मेमन (सरोना) हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जिला कांकेर    जिसमें जय बजरंग युवा क्रीड़ा समिति भिरौद ( खूटापारा) सरोना में    • प्रथम पुरस्कार - युवा पलटन कापसपोटी • द्वितीय पुरस्कार - सेवन स्टार क्लब भिरौद • तृतीय पुरस्कार - बस्तर टाइगर बासनवाही • चतुर्थ पुरस्कार - गढ़ियापारा दबेना   • पुरस्कार विवरण:-  • प्रथम पुरस्कार: ₹11,026 (अशोक मंडावी / धनजय नेताम - Army Jawan/DRG Jawan द्वारा)  • द्वितीय पुरस्कार: ₹5,526 (स्व. बनसिंग कोोरम / स्व. जयन्ती कोोरम की स्मृति में)  • तृतीय पुरस्कार: ₹3,026 (स्व. चमन बाई कोोरम की स्मृति में)  • चतुर्थ पुरस्कार: ₹1,526 (महेन्द्र दुग्गा एवं समस्त दुग्गा परिवार द्वारा)  • ट्रॉफी: हरन नेताम (विद्युत विभाग के कर्मचारी) द्वारा   कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक - 01 सुश्री मृदुला भास्कर जी , ग्राम के प्रथम नागरिक श्रीमती लता नेताम सरपंच (ग्राम पंचायत भीरौद , फैजल मेमन विधानसभा अध्यक्ष आई.टी. सेल कांकेर , संतोष नेताम युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी , पवन कांगे जी जिला महासचिव युवा कांग्रेस , तारश सिन्हा जिला युवा कांग्रेस , दिनेश वटी , सूरज मरकाम एवं समिति के अध्यक्ष संजय मंडावी व समस्त सदस्य एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।     प्रेषक:- जय बजरंग युवा क्रीड़ा समिति भिरौद ( खूटापारा) , कांकेर (छत्तीसगढ़)

Nov 11, 2026 Read

गौसेवा, आस्था और सामाजिक एकता का अनूठा संगम बना गोवर्धन पूजा महोत्सव, रतनपुर में भक्ति और उल्लास के साथ जुटा सर्व यादव समाज

✍️आशीष यादव जिला संवाददाता*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर बिलासपुर  छत्तीसगढ़   **गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर गौवंश का किया भव्य श्रृंगार, अन्नकूट का लगाया भोग; हवन-पूजन के साथ समाज, नगर और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना**   **रतनपुर।** धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में सर्व यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, धार्मिक आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को रामटेकरी की तराई स्थित समाज के धर्मशाला परिसर में आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव में समाज के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। सुबह से ही पूजा स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा। समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर विधि-विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।   आयोजन के दौरान धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए गौवंश का विशेष रूप से भव्य श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। भगवान गोवर्धन को विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं व्यंजनों से सुसज्जित अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा में शामिल होकर परिवार, समाज, नगर और पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।   **गौवंश पूजन के साथ निभाई सदियों पुरानी परंपरा**   गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस अवसर पर गौवंश की पूजा और सेवा को विशेष महत्व दिया जाता है। यादव समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भी गौसेवा और गौवंश संरक्षण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी। गौवंश का पारंपरिक तरीके से श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। समाज के लोगों ने गोवर्धन महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर सुख-शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।   धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर धारण किया था। इस प्रसंग से गोवर्धन पूजा की परंपरा जुड़ी हुई है। यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण, गौवंश, कृषि और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध को भी दर्शाता है।   **प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और भाईचारे का दिया संदेश**   कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रकृति के संरक्षण, पशुधन की महत्ता और समाज में आपसी सहयोग की प्रेरणा देता है।   उन्होंने कहा कि यादव समाज का गौवंश और गौसेवा से ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है। ऐसे आयोजन समाज की पुरानी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी परंपराओं का सम्मान करते हुए सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए।   **प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों सहित समाज के वरिष्ठजनों की रही उपस्थिति**   गोवर्धन पूजा महोत्सव में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव एवं प्रदेश महामंत्री मनोज यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन में कन्हैया यादव, मनोज यादव, बसंत यादव, कृष्णा यादव, शांति यादव, लोकेंद्र यादव, बलदाऊ यादव, अमर सिंह यादव, लाला यादव, आशीष यादव पूनम यादव, सुनीता यादव, ईश्वरी यादव, कविता यादव, रिंकू यादव, सपना यादव, रेखा यादव, प्रतिमा यादव, अनीता यादव एवं शीलू यादव सहित समाज के अनेक लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।   इसके साथ ही यादव महिला समाज, युवा यादव समाज एवं विभिन्न सामाजिक प्रकोष्ठों से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। समाज के महिला एवं युवा सदस्यों ने भी धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं समाज के लोगों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।   **धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकजुटता का भी दिया परिचय**   कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। एक ओर जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा संपन्न हुई, वहीं दूसरी ओर समाज के लोगों ने आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे को भी प्राथमिकता दी। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामाजिक संगठन केवल धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   समाज के पदाधिकारियों ने इस प्रकार के सामूहिक आयोजनों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की बात कही, ताकि सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति को और अधिक मजबूती मिल सके।   **भक्ति, परंपरा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुए इस गोवर्धन पूजा महोत्सव ने रतनपुर में सामाजिक एकजुटता की सुंदर मिसाल पेश की। गौसेवा, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ सर्व यादव समाज का यह आयोजन लोगों के बीच विशेष चर्चा का विषय बना रहा।**  

Nov 11, 2026 Read

रायपुर: दीपावली त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

✍️जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर    अभियान के तहत पुलिस ने गुढ़ियारी और रामनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध चाकुओं के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई का विवरण: गुढ़ियारी क्षेत्र: पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 2 संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुए। रामनगर क्षेत्र: रामनगर में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को अवैध चाकू लहराते और आम जनता में खौफ पैदा करने की नीयत से घूमते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नरेट की चेतावनी: रायपुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में चेकिंग और निगरानी बढ़ाई गई है। अवैध हथियार रखने, हुड़दंग मचाने या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Nov 11, 2026 Read

बम्हनीडीह में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, ग्रामीणों की सतर्कता से दो आरोपी गिरफ्तार

✍️जिला रिपोर्टर: कमलेश कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला: जांजगीर-चांपा   जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपिस्दा में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना के चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।   मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने ग्राम कपिस्दा निवासी किशुन चंद्रभाष के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 2,500 रुपये नकद तथा लगभग 115 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान में मंगलसूत्र, अंगूठियां और बिछिया सहित अन्य आभूषण शामिल थे।   घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस ने घेराबंदी कर संदेहियों सोनू कुमार साहू और रितेश कुमार पटेल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात, नकदी, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।   पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।   ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की तत्परता से चोरी की घटना का खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।   जिला रिपोर्टर: कमलेश कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला: जांजगीर-चांपा

Nov 11, 2026 Read

जिला मुंगेली में दिनांक 01.11.2026 से 10.11.2026 तक जिले के 08 थाना एवं 02 चौकी क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध 87 प्रकरण दर्ज कर 331 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 1,60,100 रुपये नगद एवं ताश की 52 पत्तियां जप्त । 

✍️ब्लॉक रिपोर्टर आनन्द गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला    मुंगेली में दीपावली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 से 10.11.2026 तक जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश की पत्तियों से जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।        *"ऑपरेशन बाज"* अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में 27 प्रकरणों में 100 जुआरियों से 61020 रुपये, थाना लोरमी में 15 प्रकरणों में 57 जुआरियों से 14,710 रुपये, थाना जरहागांव में 14 प्रकरणों में 50 जुआरियों से 14,250 रुपये, थाना चिल्फी में 07 प्रकरणों में 27 जुआरियों से 9,260 रुपये, थाना फास्टरपुर में 04 प्रकरणों में 14 जुआरियों से 4,830 रुपये, थाना सरगांव में 04 प्रकरणों में 12 जुआरियों से 14,930 रुपये, थाना पथरिया में 03 प्रकरणों में 14 जुआरियों से 7,430 रुपये, थाना लालपुर में 07 प्रकरणों में 26 जुआरियों से 5,820 रुपये, चौकी डिंडौरी में 02 प्रकरणों में 12 जुआरियों से 23,380 रुपये तथा चौकी साकेत में 04 प्रकरणों में 19 जुआरियों से 4,470 रुपये नगद जप्त किया गया।         इस प्रकार जिले के कुल 08 थाना एवं 02 चौकी क्षेत्रों में 87 प्रकरणों में 331 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1 लाख 60 हजार 100 रूपये तथा ताश की 52 पत्तियां जप्त की गईं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।   मुंगेली पुलिस द्वारा *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Nov 10, 2026 Read

21वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए मुंगेली की टीम तैयार, महिला-पुरुष वर्ग के 24 खिलाड़ियों को वितरित की गई खेल किट

✍️ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  जिला मुंगेली    लोरमी। जिला वॉलीबाल संघ मुंगेली के तत्वावधान में रायगढ़ में आयोजित होने वाली 21वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों के लिए 10 नवंबर 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, लालपुर कला के सभागृह में खेल किट वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम ठाकुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्री हरिशंकर कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथियों में मंडल अध्यक्ष देवरहट श्री दिनेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष लोरमी श्री नरोत्तम राजपूत,जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष श्री योगेश पाठक जी,संघ के उपाध्यक्ष श्री युगल किशोर राजपूत जी,संघ के सचिव श्री रामनारायण राजपूत, मुकेश राजपूत,भवानी राजपूत,रामायण मरावी, धर्मेन्द्र राजपूत,कमलेश कश्यप, महावीर राजपूत, रमेश राजपूत, युगल किशोर राजपूत सभी की गरिमामय उपस्थिति रही ।   समारोह में अतिथियों द्वारा चयनित खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।   पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ी: दीपेश श्रीवास, अमन जायसवाल, अरुण कुमार साहू, अमन पात्रे, सुजल मसीह, विशाल कश्यप, संजय ध्रुव, आशीष साकत, हरिश यादव, अमन श्रीवास, करण भार्गव एवं पंकज।   महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी: गिरिजा ठाकुर, इंद्राणी कोल, दुर्गा ध्रुव, सिलोचना ध्रुव, तुलसी कैवर्त, स्वाति सिंह ठाकुर, संध्या, मोनिका, कविता ध्रुव, हेमा ध्रुव, करुणा यादव एवं नीलम शर्मा।   इस प्रकार जिले के कुल 24 खिलाड़ी, जिनमें 12 पुरुष एवं 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।   जिला वॉलीबाल संघ मुंगेली द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। समारोह का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में सफलता की कामना के साथ हुआ।   प्रेषक: जिला वॉलीबाल संघ, मुंगेली (छत्तीसगढ़)

Nov 10, 2026 Read