Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

*मंदरौद में जिम खुला... युवाओं को मिले इंटरनेशनल लेवल के 5 वेटलिफ्टिंग सेट* 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमाà...

State Head • Nov 12, 2026

More Stories

बस्तर जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बस्तर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 99 का ब्रेक इन सर्विस, 17 निलंबित* 13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं पटवारी, नोटिस के बावजूद काम पर नहीं लौटने पर जिला प्रशासन ने उठाया कदम जगदलपुर। बस्तर जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपनी मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से हड़ताल पर डटे पटवारियों के खिलाफ राज्य शासन के निर्देशानुसार बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने हड़ताल पर गए 99 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) घोषित कर दिया है, वहीं 17 पटवारियों को निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ पटवारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्रशासन ने काम पर वापस नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। 136 पटवारी हड़ताल पर, 44 कर्मचारी कर रहे काम अपर कलेक्टर श्री डीआर डाहिरे से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले की सभी 10 तहसीलों में कुल 180 पटवारी पदस्थ हैं। इनमें 30 प्रशिक्षु पटवारी भी शामिल हैं। जिले में पदस्थ इन पटवारियों में से 136 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जबकि 44 पटवारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हड़ताल पर गए सभी 136 पटवारियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद जब संबंधित पटवारी काम पर वापस नहीं लौटे, तो प्रशासन ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। जगदलपुर और बस्तर तहसील में सबसे अधिक असर तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जगदलपुर और बस्तर तहसील में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला है। जगदलपुर तहसील: यहां कुल 26 पटवारी पदस्थ हैं, जिनमें से 25 हड़ताल पर हैं। इनमें 23 पटवारियों की हड़ताल अवधि ब्रेक इन सर्विस घोषित की गई है तथा 2 पटवारियों को निलंबित किया गया है। वर्तमान में यहां केवल एक पटवारी कार्यरत है। बस्तर तहसील: यहां पदस्थ सभी 16 पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। प्रशासन ने सभी 16 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित किया है तथा 2 पटवारियों को निलंबित किया है। भानपुरी तहसील: कुल 21 पटवारियों में से 14 हड़ताल पर हैं। इनमें 14 पर ब्रेक इन सर्विस और 2 पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। यहां 7 पटवारी काम कर रहे हैं। बकावंड तहसील: यहां 21 पटवारियों में से 14 हड़ताल पर हैं। इनमें 13 का ब्रेक इन सर्विस किया गया है, जबकि एक पटवारी को निलंबित किया गया है। अन्य तहसीलों में भी कार्रवाई जिले की अन्य तहसीलों में भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। - लोहंडीगुड़ा: 22 में से 11 पटवारी हड़ताल पर हैं। सभी 11 का ब्रेक इन सर्विस किया गया तथा 2 को निलंबित किया गया।- करपावंड: 12 में से 10 पटवारी हड़ताल पर हैं। सभी 10 का ब्रेक इन सर्विस तथा एक का निलंबन किया गया।- नानगुर: 10 में से 8 पटवारी हड़ताल पर हैं। इनमें 7 का ब्रेक इन सर्विस तथा 2 का निलंबन किया गया।- तोकापाल: 18 में से 16 पटवारी हड़ताल पर हैं। इनमें 2 का ब्रेक इन सर्विस तथा 2 का निलंबन किया गया।- बास्तानार: 16 में से 9 पटवारी हड़ताल पर हैं। इनमें 2 का ब्रेक इन सर्विस तथा 2 का निलंबन किया गया।- दरभा: 18 में से 13 पटवारी हड़ताल पर हैं। इनमें एक का ब्रेक इन सर्विस तथा एक का निलंबन किया गया। आम जनता पर भी पड़ सकता है असर पटवारी राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं। जमीन से जुड़े कार्यों, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों के लिए आवश्यक राजस्व अभिलेखों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में लंबे समय तक हड़ताल जारी रहने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आम नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर किसानों, जमीन संबंधी दस्तावेज बनवाने वाले लोगों और राजस्व मामलों से जुड़े आवेदकों के काम प्रभावित होने की आशंका है। मांगों और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच बढ़ा टकराव फिलहाल बस्तर जिले में पटवारियों की हड़ताल और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर स्थिति महत्वपूर्ण बनी हुई है। एक ओर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस कार्रवाई के बाद पटवारी काम पर लौटेंगे या फिर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा? साथ ही आम जनता के राजस्व संबंधी कामकाज को सुचारु रखने के लिए प्रशासन क्या वैकल्पिक व्यवस्था करेगा, यह भी देखने वाली बात होगी। फिलहाल बस्तर में 99 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस और 17 का निलंबन जिले में कर्मचारी आंदोलन के खिलाफ हुई बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Nov 12, 2026 Read

आयुक्त सुरुचि सिंह ने संजय नगर, बैकुंठ धाम और बटालियन ग्राउंड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने दिए निर्देश

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने संजय नगर ग्राउंड, बैकुंठ धाम एवं बटालियन ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थलों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।   आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, नियमित रखरखाव एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से निगरानी करें और जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।   निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, अरविन्द शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता आशीष भारती एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

Nov 12, 2026 Read

कोरबा: टीपी नगर में शराब दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गैरेज मैकेनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस* 

ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला - कोरबा   कोरबा। शहर के व्यस्ततम टीपी नगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शराब दुकान के समीप 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। घटना की सूचना आग की तरह फैलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतक की शिनाख्त दर्री थाना अंतर्गत अटल आवास निवासी सुग्रीव रजवार के रूप में की गई है। परिवार का एकमात्र सहारा था मृतक प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुग्रीव रजवार पेशे से गैरेज मैकेनिक था और इसी काम से अपने परिवार की आजीविका चलाता था। उसकी अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।    *सीएसईबी चौकी पुलिस ने संभाला मोर्चा -*  मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।    *पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच* - मृतक के शरीर पर किसी चोट के निशान हैं या मौत किसी अन्य कारण से हुई है, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

Nov 12, 2026 Read

नगर में पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व अंचल में राउत नाच और गौरा-गौरी पूजन की रही धूम देर रात तक गूंजती रही पटाखों की आवाज

देशभर के साथ कसडोल नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में प्रकाश पर्व दीपावली पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव की रौनक देखते ही बनी। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों, रंग-बिरंगी झालरों एवं आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से पूरा नगर जगमगा उठा। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दीपावली के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां एवं उपहार भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के बाजारों में भी दीपावली की रौनक रही। कपड़े, मिठाई, सजावटी सामान, पूजा सामग्री एवं पटाखों की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। वहीं रात में आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया और देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही।   शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दीपावली पर्व   कसडोल नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्रामीण अंचलों में भी लोगों ने उत्साह के साथ आतिशबाजी कर दीपोत्सव मनाया। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यक इंतजाम किए गए थे। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी रही। राहत की बात रही कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।   गौरा-गौरी विवाह की रस्मों ने बांधा समां, पारंपरिक शोभायात्रा के साथ हुआ विसर्जन   दीपावली पर्व के दौरान कसडोल अंचल में पारंपरिक गौरा-गौरी पूजन एवं विवाह उत्सव का विशेष आकर्षण देखने को मिला। नगर के शीतला चौक, बैगा पारा और इंदिरा कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार गौरा-गौरी विवाह का आयोजन किया गया।   परंपरा के अनुसार लक्ष्मी पूजा की रात्रि बैगा अथवा ग्राम प्रमुख के घर से गौरा-गौरी की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ ग्राम के मुख्य चौराहे स्थित चबूतरे तक लाया गया। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं लोकगीतों के बीच रातभर विवाह उत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। पारंपरिक गीत-संगीत और आतिशबाजी से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा।   गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को गौरा-गौरी की प्रतिमाओं का पारंपरिक शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काशी से बनी रस्सी का सोटा भी लिया तथा पारंपरिक शौर्य प्रदर्शन करते हुए यात्रा में आगे बढ़े। गाजे-बाजे और लोकपरंपराओं के बीच देर शाम तक कसडोल में गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ।   गोवर्धन पूजा पर बाजार चौक में विशेष आयोजन   गोवर्धन पूजा के अवसर पर कसडोल नगर के बाजार चौक में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। धार्मिक आस्था, लोकसंस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के संगम ने दीपावली पर्व को और भी यादगार बना दिया। इस तरह कसडोल नगर में दीपावली का पर्व रोशनी, उमंग, आपसी भाईचारे और लोकपरंपराओं के संरक्षण के संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

Nov 12, 2026 Read

कसडोल में धूमधाम से हुआ मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन, बिलासपुर किंग काल भैरव धुमाल की विशेष प्रस्तुति ने बांधा समां

जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला-बलौदाबाजार      कसडोल। द टीम मेम्बर चंडी मंदिर कसडोल द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा का भव्य विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।   कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिलासपुर किंग काल भैरव धुमाल एवं TCW फिल्म कसडोल की विशेष प्रस्तुति रही। धुमाल की शानदार धुनों पर समिति के सदस्य जमकर झूमते और उत्सव का आनंद लेते नजर आए।   पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। मां लक्ष्मी को भावभीनी विदाई देते हुए श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।

Nov 12, 2026 Read

बजरंग चौक में अवैध शराब और गांजा कारोबार की शिकायत पर पुलिस की दबिश

जिला रिपोर्टर प्रकाश कुमार साहू हमार प्रदेश छत्तीसगढ़ जिला - बलोदाबाजार   महिलाओं ने थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन   समलाई मंदिर के आसपास कथित अवैध कारोबार से मोहल्लेवासी परेशान   कार्रवाई नहीं होने पर थाना, एसडीएम कार्यालय और कलेक्ट्रेट में आंदोलन की चेतावनी नगर पंचायत कसडोल के बजरंग चौक स्थित समलाई मंदिर के आसपास कथित रूप से लंबे समय से संचालित अवैध शराब एवं गांजा कारोबार को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कसडोल पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी अपराधियों पर कार्यवाही नहीं होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं थाने पहुंचीं और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।   लंबे समय से अवैध गतिविधियों से परेशान हैं मोहल्लेवासी   स्थानीय निवासियों का कहना है कि समलाई मंदिर के आसपास शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। इसके कारण महिलाओं, बच्चों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब एवं गांजे की बिक्री का कारोबार संचालित हो रहा है। इस संबंध में स्थानीय महिलाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में भी पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।   पुलिस की दबिश से पहले अवैध सामग्री छिपाने का आरोप लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कसडोल पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा संदिग्ध कारोबारियों के ठिकानों एवं घरों पर दबिश दी। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही संबंधित लोगों ने कथित अवैध सामग्री पहले ही छिपा दी थी। इसके चलते तलाशी के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। मोहल्लेवासियों ने इस मामले में प्रभावी निगरानी और लगातार कार्रवाई की आवश्यकता जताई है।   महिलाओं ने थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी   पुलिस की कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं कसडोल थाने पहुंचीं। महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि क्षेत्र में कथित अवैध शराब एवं गांजा कारोबार के कारण मोहल्ले का वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त एवं स्थायी कार्रवाई करने की मांग की।   ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में अवैध शराब और गांजा कारोबार पर शीघ्र प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो वे थाना परिसर, एसडीएम कार्यालय तथा जिला कलेक्ट्रेट के सामने आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। महिलाओं ने थाने में महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।   पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी निगाहें   महिलाओं की शिकायत और ज्ञापन के बाद अब पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर स्थानीय नागरिकों की निगाहें टिकी हुई हैं। मोहल्लेवासियों की मांग है कि केवल एक दिन की दबिश तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि बजरंग चौक एवं समलाई मंदिर के आसपास नियमित पुलिस गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए।   फिलहाल बजरंग चौक क्षेत्र में कथित अवैध शराब एवं गांजा कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेगा, ताकि क्षेत्र में महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके।

Nov 12, 2026 Read

हमर प्रदेश CG न्यूज़ की तत्परता से मोहंदा में बड़ी कार्रवाई! घर से 9 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, 37 वर्षीय महिला पर पुलिस का शिकंजा

स्टेट हेड प्रदुमन शर्मा, हेतराम साहू, ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान एवं सहयोगी सिमर सलूजा और सराईपाली पुलिस की संयुक्त तत्परता से सामने आया मामला।   सराईपाली/मोहंदा। महासमुंद जिले के सराईपाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहंदा में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई का मामला सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय महिला के घर से बिक्री के उद्देश्य से रखी गई करीब 9 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में हमर प्रदेश CG न्यूज़ की टीम की तत्परता और सराईपाली पुलिस की सक्रिय भूमिका रही।   मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहंदा में एक घर से अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की सूचना सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए हमर प्रदेश CG न्यूज़ की टीम ने तत्परता दिखाई। इसके बाद सराईपाली थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के सहयोग से सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित महिला के घर की तलाशी लेने पर करीब 9 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।   बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय महिला ने शराब को घर में ही बिक्री के उद्देश्य से रख रखा था। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।   कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका   इस पूरे मामले में हमर प्रदेश CG न्यूज़ के स्टेट हेड प्रदुमन शर्मा, स्टेट हेड हेतराम साहू एवं ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान ,सहयोगी  सिमर सलूजा की तत्परता और सक्रिय सहयोग रहा। वहीं सराईपाली थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के सहयोग से सर्चिंग अभियान को आगे बढ़ाया गया और अवैध महुआ शराब बरामद की गई।   अवैध शराब के कारोबार पर लगे अंकुश   ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री सामाजिक वातावरण और परिवारों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की जागरूकता भी जरूरी है। समय पर सूचना मिलने और पुलिस की सक्रियता से इस तरह की गतिविधियों पर कार्रवाई संभव हो सकती है।   हमर प्रदेश CG न्यूज़ की अपील: आम नागरिक अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समाज को नशे और अवैध कारोबार से सुरक्षित रखने में मदद मिल सके।   हमर प्रदेश CG न्यूज़ — जनता की आवाज, हर खबर पर नजर।   🌐 hamarpradeshcg.com

Nov 12, 2026 Read

“वोट बचाओ – देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन

✍️ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला    लोरमी मंडल के अंतर्गत ग्राम सुरही में “वोट बचाओ – देश बचाओ” विषय पर मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में   #खुशबू_वैष्णव ने जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों एवं लोकतंत्र की मजबूती के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।   इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाना रहा।   आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें – न वोट बिकने देंगे, न वोट का अधिकार छिनने देंगे।    वोट बचाओ – देश बचाओ, लोकतंत्र का मान बढ़ाओ!     इस कार्यक्रम में #ख़ुशबू_वैष्णव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली,डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम ,तीतरु मरावी जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,राजेश मरावी मंडल अध्यक्ष, श्वेता पाठक, संतोष राज पूर्व जनपद सदस्य, सिव बहोर , संदीप तिवारी ,अन्नू रजक और कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामवासी उपस्थित रहे

Nov 12, 2026 Read

गांव-गांव तक पहुंचे वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  गांव-गांव तक पहुंचे वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान बालेंगा बड़ेआरा (भोंड) : ग्राम पंचायत बालेंगा बड़ेआरा स्थित हल्बा भवन में बाल एवं इंद्रपुर मंडल की संयुक्त जन चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में मुख्य रूप से विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और विधायक लखेश्वर बघेल पहुंचे। उनके साथ बस्तर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, बालेश चंद्रदुबे सहित पार्टीधारक, प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सबसे पहले बघेल जी ने सभी को दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनसेवा और विचारधारा पर आधारित पार्टी है, जो आम लोगों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ती है। बघेल जी ने कहा कि मताधिकार संवैधानिक अधिकार है और पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में सूची की जांच करने और लोगों को भ्रष्टाचार करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान से शुरू हुआ अभियान अब गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया है। एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में नाम कटौती को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ानी है। चौपाल में वर्ष 2026-27 की धान खरीद और गिरदावली त्रुटि सुधार का मुद्दा भी उठा। कहा गया कि ग्रामसभा के दो दिन बाद छुट्टियों के बीच सुधार के लिए केवल एक दिन देना किसानों के साथ अन्याय है, इससे ग्रामीण किसानों को दिक्कत होगी।

Nov 12, 2026 Read

कांकेर में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 163 केंद्रों पर तैयारियां तेज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद:  जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन कांकेर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। धान खरीदी को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के कुल 163 धान खरीदी केंद्रों को तैयार किया गया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। कांकेर एवं भानुप्रतापपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण में समिति प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, निगरानी समिति के नोडल अधिकारियों और चेक पोस्ट एवं उड़नदस्ता दल के प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान धान खरीदी की ऑनलाइन प्रक्रिया, पीओएस मशीन के माध्यम से जानकारी दर्ज करने, स्टैक प्लान तैयार करने और धान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही समितियों को स्व-मूल्यांकन पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने एवं धान की स्टैकिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में निगरानी समिति का गठन किया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था सहित आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किसानों से धान खरीदी का कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।

Nov 12, 2026 Read

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए तैयारियां पूरी, 27.50 लाख से अधिक किसानों से होगी खरीदी; प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान

सोनू महंत हमर प्रदेश CG न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर लैलूंगा जिला रायगढ़  *रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से प्रदेशभर में धान खरीदी का महाअभियान शुरू होगा। राज्य सरकार इस वर्ष 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।   *प्रदेश में बनाए गए 3100 धान खरीदी केंद्र किसानों को धान बेचने में सहूलियत देने के लिए प्रदेशभर में कुल 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 360 नए खरीदी केंद्र शामिल हैं। नए केंद्र शुरू होने से किसानों को अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में ही उपज बेचने की सुविधा मिलेगी। इससे परिवहन खर्च और समय की बचत होगी। साथ ही पुराने केंद्रों में भीड़ का दबाव कम होने से खरीदी प्रक्रिया अधिक सुगम होगी।   *खरीदी केंद्रों में सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम धान खरीदी को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, धान की गुणवत्ता जांचने के उपकरण और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा किसानों के लिए पेयजल, बैठने की सुविधा और छायादार स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें धान बेचने के दौरान परेशानी न हो।   *पंजीयन प्रक्रिया में किसानों को मिलेगी राहत इस वर्ष धान खरीदी के पंजीयन को लेकर भी किसानों को राहत दी गई है। पिछले वर्ष पंजीकृत ऐसे किसानों को, जिनकी एग्रीस्टैक आईडी उपलब्ध है, दोबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, धान बेचने के दौरान सहकारी समिति में ऋण पुस्तिका लेकर आने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है।   *डिजिटल सर्वे और बायोमेट्रिक प्रणाली से होगी खरीदी कृषि रकबे के ऑनलाइन निर्धारण के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की व्यवस्था लागू की गई है। इसके साथ ही खरीदी प्रक्रिया में बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य धान खरीदी में पारदर्शिता बढ़ाना और पूरी व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाना है।   *मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान खरीदी अभियान को किसानों के आर्थिक हितों और उनकी मेहनत के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।   *राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बने। 15 नवंबर से शुरू होने वाली खरीदी प्रदेश के लाखों किसानों के लिए खरीफ सीजन की उपज बेचने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

Nov 12, 2026 Read

सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, देवराम चौहान एवं परिवार ने की सुख-समृद्धि की कामना

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  न्यूज़  देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली महासमुंद  सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद के जन्मदिन के अवसर पर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ के ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान एवं उनके परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर देवराम चौहान के साथ उनके परिवार के सदस्य भगवती चौहान, दीपिका चौहान, श्वेता चौहान, तोशबाई, रामवती, बंदना, सुशीला, बिट्टू एवं निखिल सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। परिवार के सभी सदस्यों ने विधायक श्रीमती चातुरी नंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए उन्हें निरंतर ऊर्जा और सफलता प्राप्त हो, ऐसी मंगलकामना की। इस अवसर पर पारिवारिक माहौल में सभी ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Nov 12, 2026 Read