12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित, 4 जनवरी 2027 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल ग...
More Stories
भिलाई में ड्राइवरों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, पुलिस कंट्रोल रूम में हुई अहम बैठक; मांगों को शासन तक पहुंचाने का मिला आश्वासन
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती भिलाई। ड्राइवर संगठनों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर भिलाई पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशासन और ड्राइवर संगठन के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी जायज मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में ADM दुर्ग वीरेंद्र सिंह, ASP शहर शोभराज अग्रवाल, ASP ट्रैफिक कौशलेंद्र पटेल, RTO मृत्युंजय पटेल, CSP देवांश सिंह राठौर एवं SDM सोनल डेविड प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ड्राइवरों की समस्याओं पर हुई चर्चा बैठक के दौरान ड्राइवर संगठन के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को अधिकारियों के सामने रखा। प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि ड्राइवरों की जायज मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। धरना-प्रदर्शन या अन्य आंदोलन निर्धारित स्थान पर प्रशासन की अनुमति लेकर ही किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ड्राइवर संगठन ने दिया सहयोग का भरोसा बैठक में ड्राइवर संगठन के संभाग प्रभारी नागराज साहू, जिलाध्यक्ष भारत यादव, जिला प्रभारी दिलीप सिंह एवं सचिव चितरंजन साहू उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखने तथा प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अब ड्राइवर संगठन को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं और जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत भिलाई निगम की चयनित तीर्थयात्रियों को दी गई विदाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए हुए रवाना
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती भिलाई। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई से चयनित तीर्थयात्रियों को धार्मिक यात्रा के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। इस अवसर पर निगम क्षेत्र से चयनित श्रीमती रेखा यादव एवं श्रीमती पार्वती निर्मलकर को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। इस तीर्थयात्रा के दौरान दोनों हितग्राही देश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगी। यात्रा में उन्हें माता वैष्णो देवी के पावन दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इसके अलावा अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित वाघा बॉर्डर का भी भ्रमण करेंगी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सुखराम यादव, त्रिलोक ताम्रकार एवं उमेश निर्मलकर उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थदर्शन का अवसर मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को प्रदेश और देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से हितग्राही अपनी धार्मिक आस्था के अनुरूप तीर्थदर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
दीपावली पर छत्तीसगढ़ में छलका जाम, पांच दिन में 546 करोड़ रुपये की शराब बिक्री
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। दीपावली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर तक महज पांच दिनों में प्रदेश में 546 करोड़ 7 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 38 करोड़ 10 लाख रुपये अधिक है। यानी शराब कारोबार में करीब 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 7 नवंबर को सबसे ज्यादा हुई बिक्री दीपावली के जश्न के दौरान 7 नवंबर को प्रदेश में सबसे अधिक 124.27 करोड़ रुपये की शराब बिकी। वहीं 8 नवंबर को 119.10 करोड़ और 9 नवंबर को 115.13 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई। विदेशी शराब की मांग रही ज्यादा पांच दिनों के दौरान देसी शराब की बिक्री 195 करोड़ 55 लाख रुपये रही, जबकि विदेशी शराब, स्पिरिट और माल्ट श्रेणी की बिक्री 350 करोड़ 52 लाख रुपये तक पहुंच गई। आंकड़े बताते हैं कि इस बार लोगों ने देसी शराब के मुकाबले विदेशी शराब पर अधिक खर्च किया। पिछले साल से 38 करोड़ रुपये ज्यादा का कारोबार पिछले वर्ष दीपावली के पांच दिनों में लगभग 507 करोड़ 97 लाख रुपये की शराब बिकी थी। इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 546 करोड़ 7 लाख रुपये हो गया। इस तरह एक साल में करीब 38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। दिनवार शराब बिक्री के आंकड़े - 5 नवंबर – 89.80 करोड़ रुपये - 6 नवंबर – 97.75 करोड़ रुपये - 7 नवंबर – 124.27 करोड़ रुपये - 8 नवंबर – 119.10 करोड़ रुपये - 9 नवंबर – 115.13 करोड़ रुपये राजस्व बढ़ा, लेकिन खपत पर उठे सवाल दीपावली के दौरान शराब की रिकॉर्ड बिक्री से सरकार को आबकारी राजस्व के रूप में बड़ी राशि मिली है। हालांकि, त्योहारों के दौरान शराब की बढ़ती खपत सामाजिक और स्वास्थ्य के लिहाज से चिंता का विषय भी है। एक ओर सरकारी खजाने में राजस्व बढ़ा, तो दूसरी ओर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर सामाजिक जागरूकता की जरूरत भी सामने आई है। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
बाल विवाह मुक्त गरियाबंद अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा
✍️ हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ जिला रिपोर्टर - जगेश्वर पटेल गरियाबंद बाल विवाह मुक्त गरियाबंद अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा 21 दिसंबर तक जागरूकता अभियान, सभी विभागों को सौपी गई जिम्मेदारी गरियाबंद, 12 नवंबर 2026 बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2026 तक 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं और नगरीय क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, सामूहिक शपथ तथा अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न गतिविधियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से संचालित करने तथा प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी और फोटोग्राफ निर्धारित गूगल फॉर्म में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त पंचायत का संकल्प लिया जाएगा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 27 नवंबर को विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम सभा में बाल विवाह की रोकथाम पर चर्चा, सामूहिक शपथ ग्रहण और बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों और बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान कर उनके परिवारों से संपर्क और परामर्श किया जाएगा। शिक्षा विभाग को गठित में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित करने, जोखिमग्रस्त विद्यार्थियों की पहचान करने और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा छात्रावासों, आश्रमों में एनएच जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों तथा लाभार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस विभाग को बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल रोकथाम की कार्रवाई तथा कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग मितानिनों, मजदूरों के माध्यम से किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य पर बाल विवाह के पौधों के संबंध में जागरूकता फैलाएगा। स्व-सहायता समूहों और नगरीय समुदायों की भी रहेगी भागीदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के तहत महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता बढ़ाई जाएगी। नगरीय प्रशासन विभाग एवं नगरीय विद्यालयों को वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, सामूहिक शपथ और प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति संभावित बाल विवाह के मामलों में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। सभी विद्यार्थियों को आयोजित प्रत्येक गतिविधि की जानकारी और फोटोग्राफ निर्धारित गूगल फॉर्म में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मॉनिटरिंग तथा बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में सुविधा होगी।
बस्तर के युवाओं को बड़ी राहत, अब गांव के डाकघर से ही भेज सकेंगे बस्तर फाइटर्स और पंचायत सचिव भर्ती के आवेदन_
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट_ बस्तर के युवाओं को बड़ी राहत, अब गांव के डाकघर से ही भेज सकेंगे बस्तर फाइटर्स और पंचायत सचिव भर्ती के आवेदन_ जगदलपुर -_ बस्तर के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए डाक विभाग ने बड़ी सुविधा शुरू की है। अब बस्तर फाइटर्स, ग्राम पंचायत सचिव भर्ती सहित किसी भी शासकीय और निजी भर्ती के आवेदन गांव के ही शाखा डाकघर से स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे जा सकेंगे। _क्या बदला है?_पहले स्पीड पोस्ट कराने के लिए अभ्यर्थियों को अपने गांव से दूर उप डाकघर या मुख्य डाकघर, यानी जगदलपुर तक आना पड़ता था। इसमें एक दिन का समय, किराया और भागदौड़ लगती थी। कई बार तो आखिरी तारीख नजदीक होने पर आवेदन लेट हो जाता था। अब भारतीय डाक विभाग ने बस्तर डाक संभाग के _हर ग्रामीण शाखा डाकघर_ में स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। यानी अब आपका गांव का डाकघर ही आपका स्पीड पोस्ट सेंटर बन गया है। इससे क्या-क्या भेज सकेंगे?_ - बस्तर फाइटर्स भर्ती का आवेदन फॉर्म- पंचायत सचिव भर्ती का आवेदन- जरूरी दस्तावेज, प्रमाण पत्रों की छायाप्रति- अन्य महत्वपूर्ण पत्राचार और सरकारी आवेदन किसको सबसे ज्यादा फायदा?_ बस्तर के अंदरूनी गांव - जैसे दरभा, तोकापाल, बास्तानार, लोहंडीगुड़ा, बकावंड, नानगुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को। अब उन्हें आवेदन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, गांव में ही काम हो जाएगा। डाक विभाग की अपील:_बस्तर डाक संभाग के अधीक्षक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि -आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अपने महत्वपूर्ण आवेदन और दस्तावेज समय रहते ही नजदीकी शाखा डाकघर से स्पीड पोस्ट करें, ताकि डाक समय पर पहुंच सके। डाक विभाग का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी और भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 23 एवं 24 नवंबर को होगा आयोजित
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन 11 खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, आयोजन की तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपे गए दायित्व दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल एवं ठंड से बचाव के लिए होगी विशेष व्यवस्था उत्तर बस्तर कांकेर, 12 नवंबर 2026/ जिला मुख्यालय कांकेर में 23 एवं 24 नवंबर को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी की अध्यक्षता में आज संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक शासन का महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके सफल संचालन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के आवागमन, ठहरने, भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दूरस्थ विकासखंडों से आने वाले बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखने तथा ठंड से बचाव के लिए ठहरने के स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने को कहा। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, इंडोर स्टेडियम, मिनी स्टेडियम तथा शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराते, वेटलिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स सहित कुल 11 खेल विधाओं में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत 23 नवंबर को जूनियर वर्ग तथा 24 नवंबर को सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। खेल विधाओं के लिए निर्धारित किए गए आयोजन स्थल प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए खेलवार आयोजन स्थल निर्धारित किए गए हैं। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित होंगी। फुटबॉल एवं बैडमिंटन के मुकाबले मिनी स्टेडियम में तथा तीरंदाजी की प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी। महिलाओं के लिए होगी रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजन की विशेष बात यह है कि रस्साकसी प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए अनुशासन बनाए रखना सुनिश्चित करें तथा उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमने से रोकें। उन्होंने कहा कि नरहरदेव स्कूल मैदान में मुख्य मंच तैयार किया जाएगा तथा सभी प्रतियोगिता स्थलों पर टेंट की व्यवस्था भी रहेगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ठहरने वाले स्थानों एवं खेल मैदान में अलाव जलाने की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रातः 9 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलेगा। इससे युवाओं में खेल भावना, आपसी सद्भाव, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री भगवत प्रसाद जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री टीकाराम देवांगन सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने जाना कांकेर जिले का शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक वैभव सेंट्रल लाइब्रेरी, मावा मोदोल कोचिंग संस्थान एवं कोयाबाना आदिवासी संग्रहालय का किया अवलोकन उत्तर बस्तर कांकेर 12 नवंबर 2026/ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन एवं जिले की शैक्षणिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा कांकेर जिले के प्रमुख शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान पीएम श्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट, शासकीय माध्यमिक शाला भंडारीपारा सहित शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं सेंट माइकल हायर सेकेंडरी स्कूल, गोविंदपुर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सहभागिता की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सेंट्रल लाइब्रेरी कांकेर, मावा मोदोल कोचिंग संस्थान सह केंद्रीय पुस्तकालय तथा कोयाबाना आदिवासी संग्रहालय एवं प्रवेश द्वार का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने इन संस्थानों की कार्यप्रणाली, विशेषताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित कोचिंग व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों को करीब से जाना। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कोयाबाना आदिवासी संग्रहालय का अवलोकन कर जिले की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, रहन-सहन एवं ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्हें कांकेर जिले की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और शैक्षणिक प्रगति को समझने का अवसर मिला। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करना तथा अपने जिले की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिचित कराना रहा। इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकलकर प्रत्यक्ष अनुभवों के माध्यम से सीखने और अपने आसपास की गतिविधियों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध शैक्षणिक संस्थानों, पुस्तकालयों एवं ज्ञानवर्धक केंद्रों को विद्यार्थियों के अध्ययन, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के उपयोगी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
*खाद्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल कल 13 नवंबर को गरियाबंद प्रवास पर*
✍️ *हमर प्रदेश सीजी न्यूज* *जिला रिपोर्टर - जगेश्वर पटेल, गरियाबंद* *भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक और दीपावली मिलन समारोह में होंगे शामिल, कलेक्टोरेट में लेंगे प्रशासनिक बैठक* *गरियाबंद, 12 नवंबर 2026/* प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल 13 नवंबर शुक्रवार को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रोटोकॉल शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे गरियाबंद के भाजपा कार्यालय में पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक भाजपा कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मंत्री श्री बघेल दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशासनिक बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत शाम 4:00 बजे गरियाबंद से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कलेक्टर बोले - किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *गरियाबंद, 12 नवंबर 2026/* कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि 13 नवंबर को जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल द्वारा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली जाएगी। वहीं 15 नवंबर से जिले में धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसे देखते हुए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी केन्द्रों में पेयजल, स्वच्छता एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक बारदाने में 40 किलोग्राम से अधिक धान नहीं लिया जाए। धान संग्रहण केन्द्रों में भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। किसानों की सुविधा और समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। एसडीएम को कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यों की स्थिति का जायजा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा स्वीकृत कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है अथवा निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है, ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग को पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों में लापरवाही न बरतें तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, पंकज डाहिरे सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक रिमांड, रायपुर सेंट्रल जेल भेजा गया; ED की कस्टडी अर्जी खारिज
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। CBI की पूछताछ और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद विशेष CBI अदालत ने सौरभ चंद्राकर को 7 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश के बाद उसे रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। वहीं, सौरभ की हिरासत हासिल करने के लिए ED की ओर से प्रस्तुत कस्टडी आवेदन को अदालत ने खारिज कर दिया है। ED को झटका, कस्टडी के लिए अलग अदालत में जाना होगा जानकारी के अनुसार, CBI की 8 दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद सौरभ चंद्राकर को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए आवेदन दिया था। हालांकि, CBI कोर्ट ने ED की कस्टडी अर्जी स्वीकार नहीं की। अदालत ने ED को अपनी विशेष अदालत में कस्टडी के लिए आवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ऐसे में अब ED को सौरभ की हिरासत हासिल करने के लिए अलग न्यायिक प्रक्रिया अपनानी होगी। 19 नवंबर को होगी अगली पेशी अदालत ने सौरभ चंद्राकर को 7 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। इस दौरान वह रायपुर सेंट्रल जेल में रहेगा। आगामी 19 नवंबर को उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच ED अपनी विशेष अदालत में हिरासत की मांग कर सकती है। पूछताछ में लाइजनिंग से बनाई दूरी, रवि उप्पल का लिया नाम CBI मुख्यालय दिल्ली में हुई पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर के बयानों को लेकर भी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, महादेव ऐप से जुड़े कथित लाइजनिंग कार्य को लेकर पूछे गए सवालों पर सौरभ ने इस जिम्मेदारी से अपना पल्ला झाड़ते हुए रवि उप्पल की भूमिका बताई। बताया जा रहा है कि रवि उप्पल ने पूछताछ के दौरान लाइजनिंग से जुड़ी जिम्मेदारी संभालने की बात स्वीकार की है। हालांकि, इन बयानों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पैनल ऑपरेशन और हवाला ट्रांजेक्शन सिस्टम पर कबूलनामा सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर ने महादेव ऐप के पैनल ऑपरेशन और हवाला ट्रांजेक्शन सिस्टम से जुड़ी जिम्मेदारी संभालने की बात स्वीकार की है। CBI यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित सट्टेबाजी नेटवर्क का संचालन किस तरह होता था और पैसों का लेन-देन किन माध्यमों से किया जाता था। जांच एजेंसी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और आर्थिक लेन-देन के पूरे तंत्र की भी पड़ताल कर रही है। शुभम सोनी के वीडियो पर सवाल, सौरभ ने दिया यह जवाब पूछताछ के दौरान CBI ने शुभम सोनी द्वारा जारी किए गए वीडियो का भी हवाला दिया। इस वीडियो में शुभम सोनी ने कथित तौर पर दावा किया था कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल उसके अधीन काम करते थे। सूत्रों के मुताबिक, जब CBI ने इस वीडियो में किए गए दावों को लेकर सौरभ से सवाल किया, तो उसने शुभम सोनी से ही पूछने की बात कही। इस जवाब के बाद जांच एजेंसी वीडियो में किए गए दावों और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद शुरू हुई थी पूछताछ गौरतलब है कि सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। भारत आने के बाद CBI ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद रायपुर की विशेष CBI अदालत ने जांच एजेंसी को 8 दिनों की रिमांड प्रदान की थी। इस दौरान महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के कथित संचालन, सट्टेबाजी नेटवर्क, हवाला के जरिए पैसों के लेन-देन और विदेशों में संचालित गतिविधियों को लेकर पूछताछ की गई। फिलहाल सौरभ चंद्राकर रायपुर सेंट्रल जेल में है। अब सबकी नजर ED की अगली कानूनी कार्रवाई और 19 नवंबर को होने वाली पेशी पर टिकी हुई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों से महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई और राज खुलने की संभावना है। नोट: पूछताछ से संबंधित दावे सूत्रों पर आधारित हैं। इन्हें जांच एजेंसियों की आधिकारिक पुष्टि के अधीन माना जाना चाहिए। **हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़**
कृषक उन्नति योजनाश् के नवीन दिशा-निर्देश जारी,किसानों को प्रति एकड़ मिलेगी 13,839 रुपए की आदान सहायता
कृषक उन्नति योजनाश् के नवीन दिशा-निर्देश जारी,किसानों को प्रति एकड़ मिलेगी 13,839 रुपए की आदान सहायता हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर, 12 नवंबर 2026/ राज्य शासन के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 से ष्कृषक उन्नति योजनाष् के क्रियान्वयन हेतु जारी नवीन दिशा-निर्देशों के तहत अन्नदाताओं को बड़ी सौगात दी गई है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को प्रेषित इन दिशा-निर्देशों के अनुसार विपणन वर्ष 2026-27 में मार्कफेड (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं लैम्पस) द्वारा उपार्जित धान तथा बीज निगम द्वारा उपार्जित धान बीज के बोए गए सत्यापित रकबे पर किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की एकसमान आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण और किसान हितैषी पहलू यह है कि यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम उपार्जन सीमा यानी 21 क्विंटल से कम मात्रा में भी धान या धान बीज बेचता है, तब भी उसे बोए गए पूरे सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपए की दर से ही पूरी सहायता राशि प्राप्त होगी। उदाहरण के लिए यदि किसी किसान ने 2 एकड़ में धान बोया है और वह अधिकतम सीमा के बजाय कम उपज भी समितियों में बेचता है, तो भी उसे पूरे 2 एकड़ रकबे के मान से ही पूरी आदान सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। योजना का लाभ सुगमता से प्राप्त करने के लिए किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से बोए गए रकबे की पुष्टि अनिवार्य की गई है। जिन दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का डेटा उपलब्ध नहीं हो पाएगा, वहां किसानों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर सत्यापित रकबे पर आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे किसान जिन्होंने पिछले खरीफ वर्ष 2025-26 में धान विक्रय नहीं किया था और इस वर्ष बेचने के लिए लाएंगे, उनके रकबे का विशेष सत्यापन भी जिला कलेक्टर द्वारा कराया जाएगा। राज्य शासन द्वारा पारदर्शी भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि किसानों को धान खरीदी पोर्टल पर टोकन जारी करवाते समय ही निर्धारित प्रारूप में इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। इसके उपरांत आदान सहायता राशि का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। हालांकि यह योजना केवल खरीफ 2026 में बोए गए धान पर ही लागू होगी और ग्रीष्मकाल में बोए गए धान हेतु इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट, मंडल, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, शाला विकास समिति, महाविद्यालय तथा शासकीय संस्थानों को इस योजना की पात्रता से बाहर रखा गया है। ̶ ̶ ̶ ̶ ̶ ̶
बस्तर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
बस्तर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट एकीकृत प्रारूप सूची का हुआ प्रकाशन 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां जगदलपुर, 12 नवम्बर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बस्तर जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान की विधिवत शुरुआत हो गई है। अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित किए जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत आज गुरुवार 12 नवंबर को जिला निर्वाचन कार्यालय सहित सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों और समस्त मतदान केंद्रों पर एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इससे पूर्व मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत आयोग से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात जिले में एक भवन परिवर्तन, 4 स्थल परिवर्तन तथा 4 अनुभाग परिवर्तन के साथ संशोधित मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन 04 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 848 मतदान केंद्रों (जिसमें सुकमा जिले के 21 मतदान केंद्र भी शामिल हैं) में मतदाताओं की कुल संख्या 5,93,673 दर्ज की गई है। लोकतांत्रिक सहभागिता की दृष्टि से यह बेहद उत्साहजनक है कि जिले में महिला मतदाताओं की संख्या (3,08,274) पुरुष मतदाताओं (2,85,381) के मुकाबले अधिक है, जबकि सूची में 18 तृतीय लिंग मतदाता भी पंजीकृत हैं। विधानसभावार स्थिति पर नजर डालें तो 84-नारायणपुर के 87 मतदान केंद्रों में 31,401 पुरुष व 32,743 महिला सहित कुल 64,144 मतदाता दर्ज हैं। इसी प्रकार 85-बस्तर के 230 मतदान केंद्रों में 79,761 पुरुष, 83,935 महिला और 6 तृतीय लिंग सहित कुल 1,63,702 मतदाता, 86-जगदलपुर के 278 मतदान केंद्रों में 92,317 पुरुष, 1,00,715 महिला व 9 तृतीय लिंग सहित सर्वाधिक 1,93,041 मतदाता तथा 87-चित्रकोट के 253 मतदान केंद्रों में 81,902 पुरुष, 90,881 महिला व 3 तृतीय लिंग सहित कुल 1,72,786 मतदाता शामिल हैं। जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने अथवा संशोधन कराने हेतु नागरिक 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा और इसके उपरांत 04 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन पात्र व्यक्तियों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर फॉर्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। इसके साथ ही, 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी भविष्य में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अग्रिम रूप से प्रपत्र-6 भरकर इस अभियान का लाभ उठा सकते हैं।
*4 महीने से वेतन नहीं, ऊपर से 180 KM दूर ड्यूटी - गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों में आक्रोश, 13 नवंबर को चक्काजाम*
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद *गरियाबंद, 12 नवंबर 2026* गरियाबंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। जिले के 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों ने प्रशासन के आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। *क्या है पूरा मामला:* सहायक आयुक्त सहकारिता महेश्वरी तिवारी द्वारा 7 नवंबर को जारी आदेश के तहत 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल समिति से हटाकर दूसरे ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्रों में लगा दिया गया है। किसी-किसी ऑपरेटर को 100 से 180 किलोमीटर दूर भेजा गया है। संघ का कहना है कि यह आदेश सहकारिता सेवा नियमों के विपरीत और अव्यवहारिक है। *ऑपरेटरों की परेशानी:* छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे के नेतृत्व में विरोध हो रहा है। संघ ने बताया कि अल्प वेतन पर काम करने वाले ऑपरेटरों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में इतनी दूर ड्यूटी करने से आने-जाने का खर्च बढ़ेगा। महिला कर्मचारियों को और ज्यादा परेशानी होगी। *प्रशासन से मिले, नहीं मिली राहत:* गुरुवार को संघ का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर रणबीर शर्मा से मिला, लेकिन कलेक्टर ने कहा कि आदेश का पालन करना पड़ेगा। *13 नवंबर को बड़ा आंदोलन:* आदेश के विरोध में संघ ने शुक्रवार, 13 नवंबर को एक दिवसीय चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह आंदोलन तिरंगा चौक, गरियाबंद से शुरू होगा, वहाँ प्रदर्शन के बाद रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट तक जाएगी। संघ ने चेतावनी दी है कि सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कर्मचारी अपने परिवार और बच्चों के साथ भी आंदोलन में शामिल होंगे। हालांकि यातायात और पुलिस के निर्देशों का पालन किया जाएगा और आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। *प्रशासन का पक्ष:* वहीं सहायक आयुक्त सहकारिता महेश्वरी तिवारी ने बताया कि शासन और उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर प्रभार बदला गया है, जिससे धान खरीदी में पारदर्शिता बनी रहेगी। अब देखना होगा कि 13 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन से पहले प्रशासन और संघ के बीच कोई सहमति बनती है या फिर कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में चक्काजाम करेंगे।