बया-कसडोल-सोनाखान मार्ग राजादेवरी पुलिया बनी हादसों की आशंका का केंद्र, राहगीर परेशान; कई प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली पुलिया पर विभाग के अधिकारियों की गहरी नींद जारी
प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजारहमर प्रदेश छत्त...
More Stories
रायपुर खबर
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर में आगजनी पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, पूरी रात घटनास्थल पर डटे रहे कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारीरायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात हुई भीषण आगजनी की घटना के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन की जबरदस्त मुस्तैदी देखने को मिली। आग लगने की सूचना मिलते ही रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, डीआईजी होमगार्ड एवं एसडीआरएफ श्री अजातशत्रु बहादुर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा और डीसीपी नॉर्थ सुश्री दीपमाला कश्यप सहित प्रशासन का पूरा अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया।रातभर चला रेस्क्यू और आग बुझाने का अभियानकलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के सीधे मार्गदर्शन में दमकल (फायर ब्रिगेड) और एसडीआरएफ की टीमों ने पूरी रात युद्धस्तर पर आग बुझाने का अभियान चलाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और निगम के अन्य अधिकारी पूरी रात घटनास्थल पर ही डटे रहे और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।आग पर काबू पाने के बाद ही लौटे अधिकारीप्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर मौजूद रहने से राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आई और स्थिति को अनियंत्रित होने से बचाया जा सका। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और स्थिति सामान्य हुई, उसके बाद ही कलेक्टर और अन्य अधिकारी घटनास्थल से लौटे।
जिला अस्पताल पेंड्री में पानी के लिए लंबी कतार, चार में से एक ही नल चालू
लकेश्वर, ब्लॉक रिपोर्टर, हमर प्रदेश CG न्यूज़ छुरिया, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) मरीजों के परिजन बोतल रखकर लगा रहे नंबर, घंटों खड़े रहकर भर रहे पानी राजनांदगांव, 13 नवंबर। जिला अस्पताल पेंड्री में मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगे शीतल जल केंद्र में चार नल लगे हैं, लेकिन मौके पर केवल एक ही नल चालू मिला। इसी एक नल से सैकड़ों परिजन पानी भरने को मजबूर हैं। अस्पताल परिसर में संत कंवर राम सेवा मंडल द्वारा संचालित शीतल जल सेवा का बोर्ड लगा है। यहां सुबह से ही पानी भरने वालों की भीड़ देखी गई। परिजन अपनी बोतल लाइन में रखकर नंबर लगा रहे थे और खुद कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि मरीज को वार्ड में छोड़कर उन्हें पानी के लिए लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता है। एक नल चालू होने से एक बोतल भरने में ही काफी समय लग जाता है, जिससे पीछे लंबी लाइन लग जाती है। बुजुर्ग और महिलाओं को इस व्यवस्था में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। इतने बड़े जिला अस्पताल में रोज दूर दराज से सैकड़ों मरीज और परिजन आते हैं। ऐसे में पानी जैसी बुनियादी सुविधा का इस तरह चरमराना सवाल खड़ा करता है। परिजनों ने मांग की है कि सभी चारों नल तुरंत चालू कराए जाएं और जल सेवा की नियमित देखरेख की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों के परिजनों को पानी के लिए भटकना न पड़े। जिला अस्पताल पेंड्री में शीतल जल केंद्र पर पानी भरने के लिए लाइन में लगे मरीजों के परिजन
धान खरीदी में बदली व्यवस्था: अब 21 क्विंटल बेचने की बाध्यता खत्म, किसान अपनी जरूरत के मुताबिक बेच सकेंगे धान
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 15 क्विंटल बेचने पर भी मिलेगा शेष 6 क्विंटल का बोनस, धान नहीं बेचने वाले किसानों को भी राहत; डीसीएस सर्वे के आधार पर खाते में पहुंचेगी आदान सहायता राशि रायपुर। खरीफ विपणन सत्र से पहले राज्य सरकार ने धान उपार्जन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए किसानों के लिए 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेचने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब किसान अपनी जरूरत, घरेलू खपत और बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी इच्छानुसार धान बेच सकेंगे। इस फैसले से उन किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अब तक कृषक उन्नति योजना का पूरा लाभ लेने के लिए निर्धारित मात्रा में धान उपार्जन केंद्रों में बेचना पड़ता था। नई व्यवस्था के अनुसार किसानों को उपार्जन केंद्र में बेची गई धान की मात्रा पर समर्थन मूल्य दिया जाएगा, जबकि 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा के भीतर शेष बची पात्र उपज पर कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। इससे किसान अपनी घरेलू जरूरत, आगामी फसल के लिए बीज तथा खुले बाजार में बेहतर कीमत मिलने की संभावना को देखते हुए धान अपने पास रख सकेंगे। 15 क्विंटल बेचने पर भी मिलेगा शेष 6 क्विंटल का बोनस योजना की गणना को एक उदाहरण से समझा जा सकता है। यदि किसी किसान के एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की पात्रता दर्ज है और वह उपार्जन केंद्र में केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तो उसे 2,441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 36,615 रुपये समर्थन मूल्य प्राप्त होगा। वहीं शेष 6 क्विंटल पर समर्थन मूल्य और 3,100 रुपये के निर्धारित मानक के बीच 659 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 3,954 रुपये की अंतर राशि मिलेगी। इस प्रकार किसान को कम मात्रा में धान बेचने के बावजूद शेष पात्र मात्रा का योजना लाभ मिल सकेगा। एक दाना भी नहीं बेचने पर मिलेगा योजना का लाभ नई व्यवस्था का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह है कि उपार्जन केंद्र में धान की बिक्री नहीं करने वाले पात्र किसानों को भी योजना के दायरे में रखा गया है। ऐसे किसानों को निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र प्रस्तुत कर दावा करना होगा। इसके बाद डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) में दर्ज रकबे और फसल की जानकारी का गिरदावरी अभिलेखों से मिलान किया जाएगा। सत्यापन के बाद पात्रता के अनुसार सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी। डीसीएस सर्वे बनेगा पात्रता का आधार सरकार की नई व्यवस्था में डिजिटल क्रॉप सर्वे को विशेष महत्व दिया गया है। सर्वे में दर्ज वास्तविक फसल और रकबे के आधार पर अधिकतम 13,839 रुपये प्रति एकड़ तक की आदान सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। इससे योजना के लाभ वितरण में डिजिटल रिकॉर्ड की भूमिका बढ़ेगी और वास्तविक खेती करने वाले किसानों की पहचान करने में मदद मिलेगी। फर्जी दावों पर होगी कार्रवाई योजना का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए सत्यापन की व्यवस्था भी रखी गई है। शपथ-पत्र के आधार पर किए गए दावों की विभागीय स्तर पर स्थलीय जांच होगी। यदि किसी किसान द्वारा गलत जानकारी, फर्जी रकबा या गलत फसल विवरण प्रस्तुत कर राशि प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है, तो संबंधित राशि की वसूली के साथ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा सकेगी। किसानों के लिए क्या बदलेगा? नई व्यवस्था से धान खरीदी में किसानों को अपनी उपज बेचने के संबंध में अधिक स्वतंत्रता मिलेगी। अब योजना का लाभ लेने के लिए पूरा निर्धारित कोटा उपार्जन केंद्र में बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी। हालांकि, वास्तविक लाभ डिजिटल सर्वे में दर्ज रकबे, फसल, पात्रता और विभागीय सत्यापन पर निर्भर करेगा। इस बदलाव से धान खरीदी व्यवस्था में किसान की पसंद और सुविधा को अधिक महत्व मिलने की संभावना है।
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की बैठक में शामिल हुई गोमती साय,
ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगांव हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की बैठक में शामिल हुई गोमती साय, आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर कांसाबेल स्थित भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में विधायक पत्थलगांव गोमती साय शामिल हुई। बैठक में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्यएवं गरिमामय बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने जनजातीय गौरव दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की , सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय, जशपुर जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला प्रभारी अमर सुल्तानिया सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
सरायपाली में विधायक श्रीमती चातुरी डिग्री नंद जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
: सरायपाली में विधायक श्रीमती चातुरी डिग्री नंद जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान सरायपाली 12/11/2026 सरायपाली / महासमुंद: सरायपाली विधायक कार्यालय में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती चातुरी डिग्री नंद जी का जन्मदिन सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सरायपाली क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल:कार्यक्रम में विधायक जी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के झंडे-बैनर और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा विधायक कार्यालय परिसर गूंज उठा। सभी ने विधायक जी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे शामिल:- विधायक प्रतिनिधि दयाराम चौहान- मंडल अध्यक्ष घासीराम- चौहान समाज अध्यक्ष कुशल सिंह चौहान- राजेश सिंह- देवराम चौहान- ऋषिकेश बेहरा- देवकुमार पटेल- सुखसागर मानिकपुरी- मोतीलाल पटेल- हिन्दी नायक सहित क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक ने जताया आभार:इस मौके पर विधायक श्रीमती चातुरी डिग्री नंद जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरायपाली की जनता और कार्यकर्ताओं का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:जन्मदिन सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत करने और विधायक जी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास में साथ देने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM साय ने किया बड़ा ऐलान - कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा लाभ*
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान महासमुंद 12/11/2026. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री *विष्णु देव साय* ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों के हित में दो बड़े ऐलान किए हैं, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा फायदा होगा। *1. अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता* मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एकसमान *13,839 रुपये की आदान सहायता* राशि दी जाएगी। 7835 पहले नियम ये था कि जितना धान बेचोगे, उसी हिसाब से सहायता मिलेगी। अब अगर कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम धान भी बेचता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के मान से पूरा लाभ मिलेगा। CM साय ने कहा - _"हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी किसान कम उत्पादन के कारण शासन की सहायता से वंचित न रहे।"_ 7835 इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेगा, जहां उत्पादकता अपेक्षाकृत कम रहती है। *2. गन्ना किसानों को भी तोहफा, 8 साल बाद बढ़ी दर* मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। प्रदेश में पिछले 8 वर्षों से गन्ने की उपार्जन दर *355 रुपये प्रति क्विंटल* थी, जिसे बढ़ाकर अब *425 रुपये प्रति क्विंटल* कर दिया गया है। 7835 यानी गन्ना किसानों को अब *70 रुपये प्रति क्विंटल* ज्यादा मिलेंगे। ये बढ़ी हुई दर पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने पर भी लागू होगी। *कब से होगी धान खरीदी?* इस वर्ष प्रदेश में लगभग *27 लाख 50 हजार किसानों* से धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा। *किसानों में खुशी की लहर* CM के इस ऐलान के बाद किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि साय सरकार ने वाकई किसान हितैषी फैसला लिया है।
दूध के दाम में उबाल, आम आदमी बेहाल! अरुण वोरा बोले – बढ़ती कीमतों के बीच पिस रहा मध्यमवर्ग
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के दूध तक का खर्च बढ़ गया है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने चिंता जताते हुए सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, अमूल ताजा की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर और अमूल गोल्ड की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वहीं मदर डेयरी ने भी दूध की विभिन्न श्रेणियों के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। डेयरी कंपनियों ने पशु चारा, हरे एवं सूखे भूसे, पशु आहार, पैकेजिंग और परिवहन की बढ़ती लागत को कीमतों में वृद्धि का कारण बताया है। दूध के दाम बढ़ने का असर केवल घरेलू बजट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों के पोषण, स्कूली बच्चों की दिनचर्या, बुजुर्गों के स्वास्थ्य और परिवार की रसोई पर भी पड़ेगा। सीमित आय वाले परिवारों के लिए हर महीने दूध पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी आर्थिक बोझ बढ़ाएगा। अरुण वोरा ने महंगाई पर उठाए सवाल अरुण वोरा ने कहा कि देश में महंगाई का दबाव लगातार आम जनता की क्रय शक्ति को प्रभावित कर रहा है। खाद्य तेल, दाल, सब्जियां, अनाज और रसोई की अन्य आवश्यक वस्तुओं के बीच अब दूध भी महंगा हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सरकार को बताना चाहिए कि आम आदमी को इस बढ़ती महंगाई से राहत कब मिलेगी? उन्होंने कहा कि मध्यमवर्ग देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन विडंबना यह है कि बढ़ती महंगाई का सबसे निरंतर दबाव भी इसी वर्ग को झेलना पड़ता है। उसकी आय सीमित है, जबकि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। वोरा ने कहा कि सरकार को मध्यमवर्ग के इस आर्थिक संघर्ष को समझना होगा और आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
📰 पत्थलगांव जनपद पंचायत में वाहन किराये और निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
✍️ब्लॉक रिपोर्टर योगेश शर्मा पत्थलगांव हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 35 हजार रुपये के भुगतान में अनियमितता का आरोप, अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग; जिला पंचायत सीईओ बोले– जांच के निष्कर्ष के बाद होगी आगे की कार्रवाई पत्थलगांव। जनपद पंचायत पत्थलगांव में वाहन किराये पर लेने और निविदा प्रक्रिया को लेकर कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए विभागीय जांच और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता संदीप एक्का ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत संचालनालय के समक्ष यह मामला उठाया है। बिना टेंडर वाहन किराये पर लेने का आरोप प्राप्त शिकायत दस्तावेजों के अनुसार, शिकायत क्रमांक WP261100270892 दिनांक 07 नवंबर 2026 को दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जनपद पंचायत पत्थलगांव द्वारा संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से बिना निर्धारित टेंडर प्रक्रिया अपनाए परमिटधारी वाहन किराये पर लिया गया। साथ ही कोटेशन और निविदा विज्ञापन से संबंधित नियमों का पालन नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वाहन किराये के भुगतान में निर्धारित शासकीय नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया की अनदेखी की गई। शिकायत में लगभग 35 हजार रुपये के भुगतान का उल्लेख करते हुए संभावित वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधितों की भूमिका की जांच की मांग शिकायतकर्ता ने संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीओ तथा वाहन स्वामी की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा शिकायत में भ्रष्टाचार से संबंधित कानूनी प्रावधानों की धाराओं 7 एवं 13 सहित अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी मांग की है कि जांच के दौरान जिन दस्तावेजों को आधार बनाया जाए, उन्हें जांच प्रतिवेदन के साथ अपलोड किया जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक हो सके। पंचायत संचालनालय तक पहुंची शिकायत, कार्रवाई पर नजर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज इस शिकायत की अधिकारी गतिविधि में एल-1 स्तर पर संजय कुमार चंद्र का नाम दर्ज है। अब शिकायत पर विभागीय स्तर से किस प्रकार की जांच और कार्रवाई की जाती है, इस पर क्षेत्रवासियों की नजर बनी हुई है। जिला पंचायत सीईओ ने क्या कहा? इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सिंह से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी विभागीय जांच का निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। विभागीय जांच के निष्कर्ष के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वाहन किराये और निविदा प्रक्रिया में वास्तव में कोई अनियमितता हुई है या नहीं।
इंसानियत की मिसाल पेश कर गए पत्थलगांव SDOP डॉ. धुर्वेश जायसवाल, घायल मां और मासूम बच्ची को पहुंचाया अस्पताल
✍️ ब्लॉक रिपोर्टर – योगेश शर्मा, पत्थलगांव हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज पत्थलगांव। सड़क पर हादसा होने के बाद अक्सर लोग तमाशबीन बनकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन पत्थलगांव के एसडीओपी डॉ. धुर्वेश जायसवाल ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कुकरगांव निवासी कलावती यादव अपने पति बालेश्वर यादव और दुधमुंही बच्ची के साथ सिविल अस्पताल से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पाकरगांव के पास अचानक चलती बाइक के पिछले पहिए में कलावती यादव की साड़ी फंस गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कलावती यादव और उनकी गोद में मौजूद मासूम बच्ची सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद पति बालेश्वर यादव घबराकर मदद के लिए इधर-उधर देखने लगे। इसी दौरान उसी रास्ते से अपनी गाड़ी में गुजर रहे पत्थलगांव एसडीओपी डॉ. धुर्वेश जायसवाल की नजर घायल महिला और रोती-बिलखती बच्ची पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी रुकवाई और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल मां और मासूम बच्ची को उठाया। इसके बाद दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी एसडीओपी स्वयं मौजूद रहे और घायल महिला व बच्ची का उपचार शुरू करवाया। आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद ही उन्होंने राहत की सांस ली। वर्दी के साथ मानवता का फर्ज भी निभाया एसडीओपी डॉ. धुर्वेश जायसवाल की इस तत्परता ने यह संदेश दिया कि वर्दी केवल कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जरूरत के समय इंसानियत का साथ निभाने का भी प्रतीक है। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
🌿 **भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियाँ तेज!**
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 11 से 18 नवंबर तक देशभर में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में जनजातीय समाज के सम्मान, उनके गौरवशाली इतिहास और सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी साझा की गई। 📍 11 नवंबर – प्रदेश मुख्यालयों में कार्यक्रम 📍 12 नवंबर – जनजाति बहुल जिला मुख्यालयों में प्रेस वार्ता 📍 14 नवंबर – स्मारकों की सफाई एवं दीपोत्सव 📍 15 नवंबर – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि 📍 16 से 18 नवंबर – युवा संवाद एवं जनजातीय छात्रावास संपर्क अभियान। प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, विकास और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए आभार व्यक्त किया गया। **जनजातीय गौरव, संस्कृति और स्वाभिमान को समर्पित यह आयोजन देश के जनजातीय नायकों के योगदान को याद करने का अवसर है।** प्रेस वार्ता के कुछ प्रमुख अंश।
कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, महासमुंद के 1.62 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ बड़ी खबर | किसानों के लिए राहत की खबर डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित धान के रकबे के आधार पर मिलेगी आदान सहायता राशि, कम धान बेचने पर भी मिलेगा योजना का लाभ महासमुंद, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि देने का प्रावधान किया है। यह राशि डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित धान के रकबे के आधार पर प्रदान की जाएगी। योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि लागत कम करना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार महासमुंद जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए कुल 159 समितियों के माध्यम से 1 लाख 62 हजार 566 किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन किया गया है। इन किसानों की कुल भूमि का रकबा 2,35,394.44 हेक्टेयर तथा धान का रकबा 2,16,503.22 हेक्टेयर दर्ज किया गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के आधार पर मिलेगी सहायता राशि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, एग्रीस्टैक में पंजीकृत हैं तथा उनके बोए गए धान के रकबे का डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा हो चुका है। धान बीज उत्पादन में शामिल किसान भी योजना के पात्र होंगे। हालांकि, पंजीकृत ट्रस्ट, मंडल, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और शाला विकास समिति जैसी संस्थाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अनुदान का भुगतान कृषि भूमि सीलिंग कानून के प्रावधानों के अधीन किया जाएगा। 2.5 एकड़ में धान की खेती पर मिलेंगे 34,597.50 रुपये योजना के तहत सहायता राशि डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित धान के रकबे के अनुसार दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी किसान ने 2.5 एकड़ में धान की खेती की है और पूरे रकबे का डिजिटल क्रॉप सर्वे हो चुका है, तो उसे प्रति एकड़ 13,839 रुपये की दर से कुल 34,597.50 रुपये की सहायता राशि मिलेगी। खास बात यह है कि किसानों के लिए धान की निर्धारित मात्रा का पूरा विक्रय करना अनिवार्य नहीं है। किसान यदि कम मात्रा में भी धान बेचते हैं, तब भी डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित रकबे के अनुसार सहायता राशि पाने के पात्र रहेंगे। एग्रीस्टैक पंजीयन और आवेदन करना अनिवार्य कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन अनिवार्य है। धान विक्रय के लिए टोकन जारी कराते समय किसानों को निर्धारित प्रारूप में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन भी करना होगा। जिन क्षेत्रों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का डाटा उपलब्ध नहीं है, वहां कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर सत्यापित रकबे के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जा सकेगी। योजना की राशि किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से जमा की जाएगी। किसानों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपना एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित करें और धान विक्रय के समय निर्धारित प्रारूप में आवेदन अवश्य करें। किसानों को यह ध्यान रखना होगा कि निर्धारित मात्रा में पूरा धान बेचना जरूरी नहीं है। डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित धान के रकबे के आधार पर उन्हें प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता राशि मिल सकती है। इसलिए किसान समय रहते पंजीयन और आवेदन की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
दुर्ग जिले में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, जिले में 12.63 लाख से अधिक मतदाता; 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग। जिले के मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को कर दिया गया है। मतदाता अब सूची में अपना नाम जांच सकते हैं और किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में निर्धारित समयावधि में दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिले में कुल 12,63,157 मतदाता जारी आंकड़ों के अनुसार दुर्ग जिले में कुल 12 लाख 63 हजार 157 मतदाता दर्ज हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,28,280, महिला मतदाताओं की संख्या 6,34,836 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 41 है। जिले में 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 3,60,419 है। वहीं 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 7,959 नए मतदाता शामिल हैं। आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की स्थिति - पाटन – 2,07,922 - वैशाली नगर – 2,11,096 - अहिवारा – 2,06,847 - दुर्ग ग्रामीण – 1,97,107 - दुर्ग शहर – 1,94,844 - भिलाई नगर – 1,28,042 - साजा – 1,00,300 जिले में कुल 1,742 मतदान केंद्रों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण तारीखें - प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन – 12 नवंबर 2026 - दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि – 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 - अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 4 जनवरी 2027 कौन-सा फॉर्म किस काम आएगा? - फॉर्म-6: नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए। - फॉर्म-7: मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए। - फॉर्म-8: नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार तथा स्थान परिवर्तन के लिए। यदि 1 जनवरी 2027 तक आपकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है, तो आप नए मतदाता के रूप में आवेदन कर सकते हैं। घर बैठे भी चेक कर सकते हैं अपना नाम मतदाता निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट "https://voters.eci.gov.in" (https://voters.eci.gov.in) और Voter Helpline App के माध्यम से अपना नाम जांच सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। मतदाता तहसील एवं निर्धारित निर्वाचन कार्यालयों में भी आवेदन कर सकते हैं। अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जांचें। लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है। इसलिए समय रहते अपना नाम, पता और अन्य विवरण जांच लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़