*प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में Certificate of Excellence पाने वाला दंतेवाड़ा अब जैविक खेती में देश के लिए मॉडल बनने की राह पर*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज* *रिपोर्टर - गौतम रंगारी* *ब्यूरो à¤...
More Stories
एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट पर सजेगी आस्था की महफिल, 5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट; बिलासपुर में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
आशीष यादव जिला संवाददाता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ बिलासपुर, छत्तीसगढ़ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शुक्रवार 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इस वर्ष छठ महापर्व को लेकर शहर में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अरपा नदी के तट पर स्थित एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट के रूप में चर्चित घाट पर भव्य आयोजन की तैयारियां की गई हैं। इस बार करीब एक किलोमीटर लंबे घाट पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित होकर भगवान सूर्य और छठी मईया की आराधना करेंगे। छठ महापर्व का मुख्य आकर्षण 5100 विशेष दीपों से होने वाली अरपा मइया की भव्य महाआरती होगी। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगाएगा। महाआरती के पश्चात लगभग 15 से 20 मिनट तक आतिशबाजी भी की जाएगी, जिससे अरपा नदी का तट भक्तिमय और आकर्षक वातावरण से सराबोर हो उठेगा। नहाय-खाय से शुरू हुई महापर्व की परंपरा चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई। व्रती महिलाओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया। शनिवार को खरना की परंपरा निभाई जाएगी। इसके बाद व्रती महिलाएं लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। वहीं सोमवार 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य देने के साथ इस कठिन व्रत का पारण किया जाएगा और चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। एक किलोमीटर लंबे घाट पर जुटेंगे श्रद्धालु श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार छठघाट का विस्तार लगभग 1000 मीटर तक किया गया है। इससे व्रतधारियों को नदी तट पर पूजा-अर्चना करने और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में सुविधा मिलेगी। बिलासपुर का यह विशाल स्थायी छठ घाट अपनी भव्यता और व्यवस्थाओं के कारण विशेष पहचान रखता है। ड्रोन और कैमरों से होगी सुरक्षा की निगरानी छठ महापर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घाट परिसर में ड्रोन और कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। धार्मिक आस्था के साथ अरपा नदी की स्वच्छता का संदेश इस बार छठ महापर्व में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अरपा नदी और छठघाट को स्वच्छ रखने की अपील की जा रही है। पूजा सामग्री को नदी में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थान पर रखने और घाट परिसर में गंदगी नहीं फैलाने का संदेश दिया जा रहा है। आस्था, भक्ति और परंपरा का दिखेगा अद्भुत संगम कुल मिलाकर बिलासपुर में इस वर्ष छठ महापर्व भव्यता और विशेष आकर्षण के साथ मनाया जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट के रूप में चर्चित अरपा नदी का तट 5100 दीपों की रोशनी, महाआरती और सूर्य उपासना के साथ श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। चार दिनों तक पूरा शहर छठी मईया की भक्ति और लोक आस्था के रंग में रंगा नजर आएगा।
*: सरायपाली में 'वोट बचाओ - देश बचाओ' अभियान की जनचौपाल, विधायक चातुरी नंद ने जनता को किया जागरूक*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान 13/11/2026 *सरायपाली / महासमुंद:* सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में आज *'वोट बचाओ - देश बचाओ' अभियान* के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस जनचौपाल में क्षेत्र की विधायक *श्रीमती चातुरी डिग्री नंद जी* ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया और जनता को संबोधित किया। *क्या हुआ जनचौपाल में?* गांव में टेंट-पंडाल लगाकर आयोजित इस जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। मंच से विधायक जी ने माइक के माध्यम से लोगों से सीधी बातचीत की। *विधायक ने क्या कहा?* विधायक चातुरी नंद जी ने कहा कि वोट ही जनता की सबसे बड़ी ताकत है। हर मतदाता को अपने वोट के अधिकार को समझना चाहिए और जागरूक होकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा - _"वोट बचेगा तो देश बचेगा, देश बचेगा तो संविधान और लोकतंत्र बचेगा।"_ उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपने वोट का सही इस्तेमाल करें। *जनता की समस्याएं भी सुनीं:* जनचौपाल के दौरान विधायक जी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने सड़क, पानी, बिजली और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी अपनी बातें विधायक के सामने रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। *कार्यकर्ताओं में उत्साह:* इस जनचौपाल को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने 'वोट बचाओ - देश बचाओ' अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
गरियाबंद: सहायक आयुक्त के स्थानांतरण आदेश के खिलाफ एकजुट हुए ऑपरेटर, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद, 13 नवंबर 2026 समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 2026-27 प्रारंभ होने से पूर्व सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला गरियाबंद द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश क्रमांक 688 दिनांक 07.11.2026 के विरोध में कंप्यूटर ऑपरेटर संघ *एकजुट हो गया है।* इस आदेश के तहत जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल कार्यस्थल से हटाकर लगभग 180 किलोमीटर दूर अन्य विकासखण्डों के धान खरीदी केंद्रों में पदस्थ किया गया है। छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का कहना है कि अल्प मानदेय पर कार्य करने वाले ऑपरेटरों के लिए इतनी दूर जाकर ड्यूटी करना आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से बेहद कठिन है। महिला ऑपरेटरों को छोटे बच्चों की परवरिश और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विरोध स्वरूप संघ ने आज 13 नवंबर शुक्रवार को गांधी मैदान, तिरंगा चौक गरियाबंद में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात तिरंगा चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शांतिपूर्ण रैली निकालकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि संघ द्वारा 10 नवंबर को ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को आंदोलन की लिखित सूचना दे दी गई थी। *मांग:* स्थानांतरण आदेश क्रमांक 688 पर तत्काल रोक लगाते हुए सभी ऑपरेटरों को उनके गृह ब्लॉक/मूल केंद्रों में ही यथावत कार्य करने दिया जाए।
पीएम जनमन से बदल रही विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की तस्वीर, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में विकास की व्यापक पहल
जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी.... ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी। जनजातीय समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष, त्याग और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली की गौरवशाली परंपराओं से समृद्ध रहा है। देश की स्वतंत्रता, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में जनजातीय महापुरुषों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को मनाया जाने वाला जनजाति गौरव दिवस इसी गौरवशाली इतिहास, जनजातीय अस्मिता और उनके अमूल्य योगदान को नमन करने का अवसर है। यह दिवस जनजातीय समाज के सम्मान के साथ उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के संकल्प को भी मजबूत करता है। छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत में धमतरी जिले का विशेष स्थान है। जिले के नगरी, सिहावा और आसपास के वनांचल क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय पीढ़ियों से अपनी विशिष्ट जीवनशैली, लोककला, पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते आ रहे हैं। इनमें विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय की अपनी अलग पहचान है। राज्य शासन और केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप धमतरी जिला प्रशासन द्वारा इस समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के अवसर सृजित करने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम जनमन योजना से विकास को मिली नई गति विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) धमतरी जिले में जनजातीय विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इस योजना के अंतर्गत आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धमतरी जिले को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों को दर्शाती है। आवास के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की पहल पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत जिले में कमार समुदाय के लिए 1,481 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अधिकांश आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कुछ ही आवास निर्माणाधीन हैं। शेष आवासों को आगामी चार माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत संकरा के आश्रित ग्राम मसानडबरा में कमार परिवारों के लिए विशेष आवासीय कॉलोनी विकसित की गई है। इसे देश की दूसरी और छत्तीसगढ़ की पहली पीएम जनमन आवास कॉलोनी के रूप में विशेष पहचान प्राप्त है। इस कॉलोनी की विशेषता यह है कि यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ कमार समुदाय की पारंपरिक जीवनशैली, सामाजिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक पहचान को भी महत्व दिया जा रहा है, ताकि विकास की नई सुविधाएं अपनाते हुए नई पीढ़ी अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ी रहे। कॉलोनी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था विकसित करने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। इससे स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलने के साथ परिवारों को बिजली संबंधी सुविधाओं में लाभ मिलेगा। सड़क, बिजली और पेयजल से दूरियां हो रहीं कम दूरस्थ जनजातीय बसाहटों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पीएम जनमन के तहत जिले में 36 सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। इनकी कुल स्वीकृत लागत 1,341.60 लाख रुपये है। इन सड़कों से ग्रामीणों को बाजार, स्वास्थ्य केंद्र, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था पूर्ण की जा चुकी है। इसी प्रकार घरों का विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है। इन सुविधाओं से जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बच्चों की पढ़ाई के वातावरण में सुधार हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य संवारने की पहल जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कमार विद्यालय को उच्चीकृत कर कक्षा दसवीं से बारहवीं तक संचालित करने की प्रक्रिया जारी है। इससे विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। नगरी विकासखंड के बाजार कुर्रीडीह में 50 सीटर बालक छात्रावास का निर्माण भी जारी है, जिसे जनवरी तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। छात्रावास बनने से कमार जनजाति के बच्चों को सुरक्षित आवास, भोजन और अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। इसके साथ ही नगरी विकासखंड के बोईरगांव में निर्मित बहुउद्देश्यीय केंद्र ग्रामीण विकास की नई गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आजीविका संबंधी गतिविधियों के संचालन के साथ आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री और खिलौनों की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए शासन की स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। दूरस्थ बसाहटों में रहने वाले परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना इस दिशा में महत्वपूर्ण है। रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए नए अवसर जनजातीय विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि परिवारों को स्थायी आय और रोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है। इसी सोच के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा बेलरगांव, कसपुर, बोरई, कुकरेल, सिंगपुर, दुगली और केरेगांव में कमार समुदाय के लिए आधुनिक व्यवसायिक परिसर विकसित करने की पहल की जा रही है। इन परिसरों में कमार हितग्राही अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार दुकानें संचालित कर सकेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ग्राम पिपरहीभर्री में एकीकृत ग्राम योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक एवं संसाधन मानचित्रण, कमियों का विश्लेषण, लघुवनोपज प्रबंधन तथा आजीविका संबंधी कार्ययोजनाओं का दस्तावेजीकरण किया गया है। इससे स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग, लघुवनोपज आधारित गतिविधियों और टिकाऊ आजीविका के अवसर विकसित करने का आधार तैयार हो रहा है। बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र धमतरी जिले के व्यापारिक और औद्योगिक विकास को जनजातीय क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति से जोड़ने की दिशा में बोरई को महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और कांकेर जिले को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क क्षेत्र बोरई में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है तथा इसके लिए स्थल का चयन भी कर लिया गया है। बस टर्मिनल और उससे जुड़े व्यावसायिक परिसर के विकसित होने से यातायात सुविधाओं में विस्तार होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं, छोटे व्यापारियों और जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर सृजित होंगे। इससे क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। 133 बसाहटों में विकास गतिविधियों की पूर्ण संतृप्ति पीएम जनमन योजना के अंतर्गत जिले की 133 जनजातीय बसाहटों में त्वरित गतिविधियों की शत-प्रतिशत संतृप्ति हासिल की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचे और कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। आवास, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाओं के समन्वित विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों में जीवन की परिस्थितियां लगातार बेहतर हो रही हैं। विकास के साथ संस्कृति और पहचान का संरक्षण धमतरी जिले में जनजातीय विकास की पहल का एक महत्वपूर्ण पक्ष उनकी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक विरासत का संरक्षण भी है। जनजातीय समाज की लोककला, लोकनृत्य, पारंपरिक ज्ञान, प्रकृति संरक्षण की जीवनशैली और सामुदायिक परंपराएं हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं। विकास की प्रक्रिया में इनका संरक्षण और नई पीढ़ी तक इनका हस्तांतरण भी उतना ही आवश्यक है। शासन की मंशा है कि जनजातीय समुदाय आधुनिक शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और रोजगार के अवसरों से जुड़ें, लेकिन अपनी परंपराओं, भाषा, संस्कृति और विशिष्ट पहचान को भी अक्षुण्ण बनाए रखें। जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रभावी निगरानी और विभिन्न विभागों के समन्वय से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। प्रधानमंत्री जनमन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है। जनजाति गौरव दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक समुदाय को अपनी पहचान, सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। धमतरी जिले में कमार जनजाति के लिए आवास से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वरोजगार तक की जा रही पहल इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। निश्चित ही इन प्रयासों से जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और कमार समुदाय का भविष्य अधिक सुरक्षित, समृद्ध, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनेगा।
संतान प्राप्ति के दवाई देने के बहाने गहने लूटने वाले फरार आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन 🔷 *आरोपी :- (1) जोत कुमार ठाकुर पिता स्वर्गीय बाबूलाल ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी शांति चौक टेड़ेसरा थाना सोमानी जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ (2) आरोपी गोकुल पिता मनीझर उम्र 27 वर्ष निवासी आतापारा आरीकोनारी थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव को किया गया गिरफ्तार।* 🔷*जब्ती* - सोने के लॉकेट 4 नग, घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोन, घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल 🔷*मामले का संक्षिप्त विवरण:-* प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.09.2026 को पांच लोग जिनमें जो कुमार ठाकुर निवासी टेडेसरा राजनांदगांव एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थिया के घर आकर निसंतान की दवाई देने आये थे, दवाई देकर दवाई की कीमत 3700 रुपये मांगे जाने पर मो. नं. 8305488367 पर ऑनलाइन भुगतान किया गया था। जिसके पश्चात् दिनांक 30.09.2026 को उक्त व्यक्ति पुनः प्रार्थिया के घर आये और हाथ की नाड़ी देखे और बोले कि किसी ने कुछ कर दिया है। उसकी काट करना पड़ेगा, उसके लिए 12000 रुपये मांग किया गया, पैसा नहीं होना बताने पर, काम होने के बाद देना बोलकर कुछ आरोपीगण द्वारा काट करने के नाम पर कुछ काम कर दिये की प्रार्थिया को कुछ याद नहीं रहा। आरोपीगण द्वारा प्रार्थिया के पहने हुए सोने का मंगलसूत्र 35000 रुपये तथा चांदी का पायल लगभग कीमती 6000 रुपये को उतार कर देने को कहा गया एवं उन लोगों के द्वारा सम्मोहन कर मांगा गया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने से पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔷 *मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में एवं मार्गदर्शन में श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर जिला उ0ब0कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई*। 🔷 विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी :- (1) जोत कुमार ठाकुर पिता स्वर्गीय बाबूलाल ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी शांति चौक टेड़ेसरा थाना सोमानी जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ (2) आरोपी गोकुल पिता मनीझर उम्र 27 वर्ष निवासी आतापारा आरीकोनारी थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांवको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 🔷 *पुलिस टीम का विवरण:-* ◽ निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उपनिरीक्षक रामवीर जाड़े, आरक्षक क्रमांक 735 राजकुमार यादव,
🟦साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध कांकेर पुलिस की कार्रवाई, दो खाताधारक गिरफ्तार।
*✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन 🟦बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने एवं स्थानांतरित करने में किए जाने का मामला। 🟦 देश के 11 स्थानों से संबंधित साइबर शिकायतों में उक्त बैंक खातों का नाम आया सामने। 🟦 लगभग ₹3 करोड़ 37 लाख 50 हजार की साइबर ठगी संबंधी शिकायतें दर्ज, खातों में ₹67,850 की राशि होल्ड। 🔳मामले का संक्षिप्त विवरण ◽भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में साइबर सेल कांकेर से प्राप्त पत्र के आधार पर थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के संबंधित बैंक खातों की जांच की गई। ◽जांच के दौरान पाया गया कि उक्त बैंक खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से संबंधित रकम प्राप्त करने एवं अन्य खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया गया था। जांच में संबंधित खातों को लेयर-01 म्यूल बैंक खाते के रूप में चिन्हित किया गया। ◽उक्त बैंक खातों के विरुद्ध बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से कुल 11 साइबर शिकायतें संबंधित पाई गईं। इन शिकायतों में लगभग ₹3 करोड़ 37 लाख 50 हजार की साइबर ठगी की राशि का उल्लेख है। संबंधित खातों में ₹67,850 की राशि होल्ड होना पाया गया। ◽प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया कि खाताधारकों द्वारा अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने एवं अन्य खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया गया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔳पुलिस की कार्रवाई ◽मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। ◽विवेचना के दौरान निम्नलिखित दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य एवं अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 🔳गिरफ्तार आरोपी : 1. अखिलेश्वर जैन पिता कृष्णा जैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी उत्तामारा, थाना दुर्गूकोंदल, जिला कांकेर। 2. सतीश कुमार उसेंडी पिता चैतू राम उसेंडी, उम्र 26 वर्ष, निवासी जैपरा, थाना दुर्गूकोंदल, जिला कांकेर। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) एवं 318(4) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। 🔳पुलिस टीम - निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर। - प्रशिक्षु उप निरीक्षक फलित राम। - आरक्षक क्रमांक 735 राजकुमार यादव। 📢कांकेर पुलिस की अपील ◽किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, ओटीपी अथवा इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग करने हेतु न दें। साइबर ठगी अथवा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें। अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना कांकेर पुलिस के आपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर भी दी जा सकती है। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
*पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार*
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन नरहरपुर विकासखण्ड के 13 गांवों के परिवारों को मिल रही बुनियादी सुविधाएं, 22 पक्के आवास पूर्ण उत्तर बस्तर कांकेर, 13 नवंबर 2026/ केंद्र एवं राज्य शासन की प्राथमिकता वाली पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) से कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति परिवारों के जीवन में बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है। कभी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने वाले इन परिवारों तक अब पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और संचार जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर कमार जनजाति के परिवार विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं तथा बेहतर और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मावलीपारा, बिहावापारा, मारवाड़ी, धनोरा, सांईमुण्डा, मुसुरपुट्टा, दुधावा, बासनवाही, गंवरसिल्ली, भैंसमुण्डी, दलदली, बादल और डोमपदर सहित 13 ग्रामों में कमार जनजाति के 79 परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 304 है। पहले इन परिवारों की आजीविका मुख्य रूप से बांस शिल्प और मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बीच जीवनयापन करने वाले इन परिवारों को अब पीएम जनमन मिशन के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पक्के आवास से साकार हो रहा सुरक्षित घर का सपना पीएम जनमन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक 22 पक्के आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इससे कमार जनजातीय परिवारों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हुआ है। योजना से लाभान्वित होने वालों में ग्राम भैंसमुण्डी के इतवारूराम शोरी, मुसुरपुट्टा के पनकूराम मरकाम, सरजूराम मरकाम, प्रभुराम मरकाम, राजमन, राधुराम एवं सगराम शोरी, डोमपदर के मुकेश कुमार नेताम, दलदली की कमलाबाई कमार, भीमाडीह की सोनईबाई शोरी, मावलीपारा की देवलीबाई नेताम, मोतीलाल नेताम, लखनराम नेताम एवं अंजोरसिंह मरकाम, सांईमुण्डा के नवलसिंह शोरी, दुकाल नेताम एवं झनकीन नेताम, भीमाडीह के काशीराम मरकाम, सुकमन मरकाम एवं प्रेमबाई शोरी तथा बादल के देवेन सिंह कुंजाम एवं रेवती बाई शामिल हैं। सड़क, बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं का विस्तार कमार जनजातीय बाहुल्य इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। नल-जल योजना के माध्यम से घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, सड़क निर्माण से गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत हुई है। दलदली से कमारपारा दलदली, भीमापारा से बासनवाही के बाजारपारा, मावलीपारा के आवासपारा से कमारपारा तथा गंवरसिल्ली से गंवरसिल्ली खासपारा तक सड़क निर्माण कराया गया है। सभी ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। वन धन केंद्र सरोना एवं नरहरपुर से सभी 13 बसाहटें नजदीक हैं, जिससे जनजातीय परिवारों को वन आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़ने की सुविधा मिल रही है। सभी गांवों का विद्युतीकरण किया जा चुका है तथा मोबाइल टॉवर नेटवर्क की उपलब्धता से ये बसाहटें संचार सुविधा से भी जुड़ गई हैं। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल और मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। शासकीय योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 09 केंद्रीय मंत्रालयों के समन्वय से 11 प्रमुख गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र परिवारों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कमार जनजाति के सदस्यों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन बैंक खाते, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ा गया है। कमार जनजातीय परिवारों के 28 युवाओं को सरकारी नौकरी भी प्रदान की गई है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से कमार जनजातीय परिवारों को आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के साथ उनकी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की इन योजनाओं से अब दूरस्थ बसाहटों तक विकास की सुविधाएं पहुंच रही हैं। इससे विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनके लिए आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की नई संभावनाएं भी विकसित हो रही हैं।
तीन साल से धूल का दंश झेल रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, छातौना में किया चक्काजाम; ठेका कर्मियों को दी चेतावनी
रतनपुर–करियाम एनएच मार्ग पर उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध, प्रतिदिन तीन बार पानी छिड़काव कराने की उठाई मांग रतनपुर, बिलासपुर। रतनपुर से करियाम जाने वाले एनएच मार्ग पर उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। पिछले करीब तीन वर्षों से धूल और गुबार की समस्या झेल रहे लोगों ने छातौना में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने संबंधित ठेका कर्मियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि रतनपुर–करियाम मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण धूल के बड़े-बड़े गुबार उड़ते हैं। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। प्रतिदिन तीन बार पानी छिड़काव की मांग चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने ठेका कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे मार्ग पर प्रतिदिन कम से कम तीन बार पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि उड़ती धूल से लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। समझाइश के बाद खुला जाम छातौना में चक्काजाम के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। बाद में समझाइश और बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। इस दौरान मुकुंद केरकेट्टा, संभागीय अध्यक्ष एनसीपी, बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने भी ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उठाया और संबंधित ठेका कर्मियों से नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने की मांग की। अब देखना होगा कि संबंधित ठेका कंपनी और जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं। फिलहाल ग्रामीणों की मांग स्पष्ट है कि रतनपुर–करियाम मार्ग पर उड़ती धूल से जल्द राहत दिलाई जाए। जनता की दो टूक मांग—तीन साल से धूल झेल रहे हैं, अब नियमित पानी का छिड़काव चाहिए। ✍️ रिपोर्ट: आशीष यादवजिला संवाददाता — हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़🌐 hamarpradeshcg.comछत्तीसगढ़ की हर खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक।
जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ समय-सीमा बैठक के बाद आयोजित जनदर्शन में भूमि सीमांकन, आंगनबाड़ी भर्ती में कथित अनियमितता, अवैध कब्जा, वन अधिकार पट्टा और किसान सम्मान निधि के लंबित भुगतान सहित कई मामले पहुंचे। सारंगढ़–बिलाईगढ़, 12 नवंबर 2026। आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया गया। समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में नागरिकों ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। भूमि संबंधी मामले में आवेदक रामकुमार ने पुराने नक्शे के आधार पर भूमि का नक्शा सुधारने तथा सीमांकन कराने की मांग रखी। वहीं, ग्राम कलमी की आवेदिका मालती ने आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उनका आरोप है कि अपात्र अभ्यर्थी की नियुक्ति की गई और पात्र अभ्यर्थी को अवसर से वंचित किया गया। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराने का आग्रह किया। इसके अलावा ग्राम दनसरा के समलाई एवं जगन्नाथ मंदिर चौक में शेड निर्माण, ग्राम अमेठी में अवैध कब्जा हटाने तथा धुमाभाठा निवासी ईश्वर प्रसाद ने आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। जनदर्शन में शौचालय निर्माण, ग्राम बसीनपाली के निवासियों को वन अधिकार पट्टा प्रदान करने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पिछले तीन वर्षों से लंबित राशि का भुगतान कराने जैसे महत्वपूर्ण मामले भी सामने आए। आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सभी प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक जांच एवं परीक्षण कर पात्रतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों को समय पर जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। जनदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 15 नवंबर से 104 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 15 नवंबर से 104 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं 9 नए खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी, छोटे किसानों को मिलेगी पहली प्राथमिकता; 36 बिंदुओं की चेकलिस्ट से होगी केंद्रों की जांच सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने 9 नए धान उपार्जन केंद्रों को मंजूरी दी है। इसके बाद जिले में खरीदी केंद्रों की संख्या 95 से बढ़कर 104 हो गई है। जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में होने की जानकारी दी है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस वर्ष किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। वास्तविक किसानों को मिलेगा प्राथमिकता से लाभ कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में वास्तविक किसानों के हित सर्वोपरि हैं। कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि शासन की योजना का लाभ केवल पात्र किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत की उपज बेचने आने वाले किसानों को खरीदी केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केंद्रों में बैठने, पानी और शौचालय की होगी व्यवस्था किसानों की सुविधा के लिए सभी 104 खरीदी केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छ शौचालय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी खरीदी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी सीधे कलेक्टर को देंगे। खास बात यह है कि नोडल अधिकारियों को 15 नवंबर से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर शासन की निर्धारित 36 बिंदुओं वाली चेकलिस्ट के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन, 30 प्रतिशत समिति से मिलेंगे धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन की सुविधा ऑनलाइन और समिति स्तर, दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगी। कुल टोकन में से 70 प्रतिशत टोकन ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से तथा 30 प्रतिशत टोकन समितियों के स्तर से जारी किए जाएंगे। खरीदी में छोटे किसानों को पहली प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। बाहरी धान रोकने के लिए बैरियर सक्रिय जिले में बाहरी धान की अवैध आवक रोकने के लिए मंडी और वन विभाग के बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों और उनमें लदी सामग्री की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी ऋण पुस्तिका किसी अन्य व्यक्ति को न दें, ताकि उसका दुरुपयोग न हो सके। बारदाने पहुंचे, बारिश से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था बैठक में अधिकारियों ने बताया कि खरीदी केंद्रों में बारदाने पहुंच चुके हैं। इनमें 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदाने शामिल हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 नवंबर को जिले के सभी 104 केंद्रों में एक साथ धान खरीदी प्रारंभ की जाएगी। पंजीयन से छूटे किसानों पर भी प्रशासन का ध्यान कलेक्टर ने पिछले वर्ष धान बेचने वाले ऐसे किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए, जिनका इस वर्ष अब तक पंजीयन नहीं हो पाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि कोई पात्र किसान शासन की योजना के लाभ से वंचित न रहे। विकास कार्यों और लंबित प्रकरणों की भी हुई समीक्षा समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी के साथ भिखमपुरा, बैगिनडीह और चंदलीडीह के कार्यों, राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क मरम्मत, दुर्घटना जन्य क्षेत्रों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, छात्रावास निरीक्षण, पीएम सूर्यघर योजना, सीएम हेल्पलाइन और जनगणना कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंडलाधिकारी श्रीमती पुष्पलता टंडन, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम श्री दशरथ राजपूत एवं सुश्री शिक्षा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम तमकेनी में दिवंगत कलाकार गजानंद बेहेरा की स्मृति में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित*
*डीजे डांस प्रतियोगिता में 52 टीमों ने लिया भाग* हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 13/11/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर बसना,महासमुंद सरायपाली। ग्राम तमकेनी में दिवंगत कलाकार गजानंद बेहेरा की स्मृति में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि गजानंद बेहेरा स्वयं एक उत्कृष्ट डांसर थे, जिनका सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर ग्रामवासियों द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम बैगा शौकीलाल सिदार द्वारा खंभेश्वर महाराज की पूजा-अर्चना एवं वंदन के साथ किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष जगदीश सिदार ने मां सरस्वती एवं स्वर्गीय बेहेरा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश सिदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि ग्रामीण एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में जनजागरूकता का संदेश प्रसारित करना है। वहीं पूर्व सरपंच कल्पना जगत ने स्वस्थ जीवन के लिए नृत्य को आवश्यक बताया। इस वर्ष प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, रायगढ़, सारंगढ़, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बालोद एवं राजनांदगांव सहित ओडिशा के सोहेला, बरगढ़, पाईकमाल और झारसुगुड़ा क्षेत्र के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीनों विधाओं में कुल 52 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर आधारित थीम डांस प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के परिणाम प्रतियोगिता के परिणामों में एकल नृत्य में अंकिता पाईकमाल ने प्रथम, प्रियंका सोना संबलपुर ने द्वितीय, मुस्कान साहू बालोद ने तृतीय, काजल सेन गरियाबंद ने चतुर्थ, रश्मिता विश्वाल बरगढ़ ने पंचम, जीवन साहू महासमुंद ने छठवां एवं पुष्पा दास बड़ेढाबा ने सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार युगल नृत्य प्रतियोगिता में पवन-हीना रायपुर प्रथम, दीपमाला-राजेश सारंगढ़ द्वितीय, मानिक-हीरा सुनसुनिया तृतीय, साधना-सरगम जांजगीर-चांपा चतुर्थ, प्रमिला-पार्वती रायपुर पंचम, द लिटिल स्टार सरायपाली छठवां एवं यश शेखर बागबाहरा सातवें स्थान पर रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता में सांवरिया ग्रुप सलखण्ड प्रथम, हमर छत्तीसगढ़ ग्रुप बड़े साजापाली द्वितीय, वन स्टेप ग्रुप झारसुगुड़ा तृतीय, विंध्यवासिनी ग्रुप दादरगांव चतुर्थ, प्रतिभा डांस ग्रुप जांजगीर-चांपा पंचम, आर.एन. समदर छठवां, साइनिंग डांस ग्रुप चंडी-बागबाहरा सातवां, आर्यन डांस ग्रुप जांजगीर-चांपा आठवां, मन के मीत डांस ग्रुप कसडोल नौवां एवं शिवम डांस ग्रुप भंवरपुर ने दसवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं विजेता टीमों को आयोजकों द्वारा उपहार, प्रतीक चिह्न एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम में सरपंच एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश सिदार, जय भवानी मोटर्स एवं जानडियर ट्रैक्टर्स सरायपाली के संचालक आनंद कुमार नायक, कन्हैया नायक, भूपेंद्र सिंह नेताम (मनकी), पूर्व सरपंच कल्पना एवं सौमेंद्र जगत, देवानंद बेहेरा, मोहित राम पटेल (भदरपाली), राकेश अग्रवाल (गड़फुलझर), रुक्मण दास मानिकपुरी (चिमरकेल), दुखनाशन बारिक (मोहका), सचिव भवानी सिंह सिदार, दिवाकर नेताम (पझरापाली), राहुल बेहेरा, नरेश बारिक (पीपलपाली), जनपद सदस्य कुमोदिनी भोई, ललित कुमार साहू (मुंडपहार), चरण साहू (खपरीडीह), जयंत जगत, हरिचरण सिदार (मनकी), डिंगीलाल सिदार, अजय जगत (अंतर्ला), जितेंद्र साहू (अंतर्ला), अखिलेश साहू, उमेश साहू, रमन करायत, वेदप्रकाश जगत, गोवर्धन जगत, रोहित कुमार प्रधान बस्ती सरायपाली, कृपानिधि साहू, चितरंजन प्रधान भालुकोना, मणिचरण सिदार एवं लोकेश प्रधान मुंडपहार, कौशिक विशाल, आशीष विशाल, तपन भोई बानीपाली, प्रदीप चौधरी परसदा एवं प्रशांत साहू बैंगनडीह सहित अनेक ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही ग्राम समिति तमकेनी, गौरा-गौरी समिति, जे.बी.डी. कबड्डी दल, हनुमान भक्तगण एवं समस्त पंचगणों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय कुमार प्रधान तमकेनी एवं प्रेमानंद भोई बहुपंथी ने किया। प्रतियोगिता में संजय प्रधान, अरुण विशाल, लक्ष्मीधर प्रधान एवं विकास प्रधान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। लगातार चौदह घंटे तक चले इस आयोजन में अंतिम समय तक दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए शानदार मंच उपलब्ध कराने तथा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान देने के लिए तमकेनी के समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जशपुर में शुरू हुआ हेलमेट बैंक अभियान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ
योगेश शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर, पत्थलगांव हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जशपुर। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस विभाग द्वारा संचालित ‘हेलमेट बैंक – सुरक्षित यात्रा के लिए निःशुल्क हेलमेट सेवा’ अभियान का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सहित भाजपा के नेतागण, पुलिस अधीक्षक एवं संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराना है। इस पहल के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से बचाव हो सके। गुजरात में एकता परेड में शामिल जवानों और युवाओं का बढ़ाया उत्साह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित एकता परेड देखने गए जशपुर क्षेत्र के जवानों एवं युवाओं से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया। जशपुर पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।