JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय
रिपोर्ट गुलशन कुमार जिला जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा. छतà¥...
More Stories
महतारियों को बड़ी सौगात! सरायपाली के बड़े साजापाली में बनेगा महतारी सदन, 30 लाख की स्वीकृति मिली*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान सरायपाली / महासमुंद सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। क्षेत्र की विधायक श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद के लगातार प्रयासों से ग्राम बड़े साजापाली में महतारी सदन बनाने के लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। क्या है महतारी सदन?महतारी सदन महिलाओं के लिए एक समर्पित भवन होगा, जहां गांव की माताएं-बहनें एक जगह बैठकर अपनी बैठकें, कार्यक्रम, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आयोजन कर सकेंगी। यहां महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियां भी चलेंगी। विधायक के प्रयासों से मिली स्वीकृति:पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से महतारी सदन हेतु राशि स्वीकृत की गई है। विधायक चातुरी नंद जी ने इसके लिए लगातार प्रयास किया था, जिसका नतीजा अब सामने आया है। क्षेत्र की जनता ने विधायक के इस प्रयास की जमकर तारीफ की है। माताओं-बहनों को मिलेगा फायदा:बड़े साजापाली सहित आसपास के गांव की महिलाओं को अब अपने कार्यक्रमों के लिए जगह की कमी नहीं होगी। महतारी सदन बनने से महिलाओं को एक सुरक्षित और सम्मानजनक मंच मिलेगा, जहां वे अपनी बात रख सकेंगी और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सकेंगी। विधायक ने क्या कहा?विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद जी ने कहा - _"मेरी माताएं-बहनें ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके लिए महतारी सदन बनना मेरे लिए गर्व की बात है। सरायपाली के हर गांव में महिलाओं को सम्मान और सुविधा मिले, यही मेरा संकल्प है।"_ क्षेत्र में खुशी का माहौल:स्वीकृति की खबर मिलते ही बड़े साजापाली और आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। महिलाओं ने विधायक का आभार जताया और कहा कि महतारी सदन बनने से गांव की महिलाओं को नई पहचान मिलेगी।
*मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले को दी 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात*
रिपोर्टर देवेन्द्र केशरवानी लोरमी मुंगेली *महाविद्यालय सहित 53 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 24 विकास कार्यों का लोकार्पण* *गांव, गरीब, किसान और युवाओं का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री साय* *किसानों को दी जाएगी प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये आदान सहायता राशि* मुंगेली 13 नवंबर 2026// जिले के विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 465 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की लागत के 77 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 68 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 24 कार्यों का लोकार्पण तथा 397 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 53 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कंतेली में महाविद्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात से जिले में शिक्षा, सड़क, सिंचाई, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता पद्मिनी मोहले सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज जिन विकास कार्यों की सौगात जिले को मिली है, उनसे सड़क, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में लगभग 143 करोड़ रुपये की लागत के 25 सड़क विकास कार्यों तथा अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये से अधिक की जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग के 40 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 11 कार्यों का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने ग्राम कंतेली में पंचायत भवन एवं महाविद्यालय भवन, ग्राम देवरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति वाटिका और ग्राम कोदवा से खुर्शी तक सड़क मरम्मत निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। इस वर्ष 360 नए उपार्जन केंद्रों सहित प्रदेशभर में कुल 3100 केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए धान की निर्धारित पूरी मात्रा का विक्रय करना अनिवार्य नहीं होगा। कम मात्रा में धान विक्रय करने पर भी किसानों को सत्यापित रकबे के आधार पर निर्धारित पात्रता के अनुसार सहायता राशि का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की लगभग 68 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 33 किश्तों में 21 हजार 340 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों को अयोध्या दर्शन कराने की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी देते हुए कहा कि नागरिक इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसके निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधा तथा सभी ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र के जरिए डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल सकती है तथा योजना के तहत सरकार द्वारा सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने जिलेवासियों को विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने जिले को 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिलने पर जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जिले में विकास की बयार बह रही है। सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि मुंगेली नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिल चुकी है। मुंगेली विधायक श्री मोहले ने भी जिले में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि आज के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के माध्यम से जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाले अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सड़क, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों से जिला विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। आज जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। *हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि का वितरण* कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मत्स्य विभाग की ओर से हितग्राहियों को 02-02 आइस बॉक्स एवं महाजाल प्रदान किया गया। वहीं 07 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत एक हितग्राही को 50 हजार रुपये का चेक, 03 हितग्राहियों को पीएम आवास की प्रतिकात्मक चाबी, वीबीजी-रामजी के तहत आजीविका डबरी के 04 हितग्राहियों को सम्मानित प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य हितग्राहियों को भी सामग्री वितरित की गई। कंतेली महाविद्यालय के विद्यार्थियों का बैच पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री अंजोर सिंह पैकरा, मुंगेली एसडीएम श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह, श्री विक्रम मोहले, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री चोवादास खांडेकर, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित ।
मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में किया सफर, तस्वीर हुई वायरलUb
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने एक दिवसीय मुंगेली जिला प्रवास के दौरान कंतेली पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर रवाना हुए। हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष की साथ मौजूदगी की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। रिपोर्टर – देवेंद्र केशरवानी मुंगेली | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे - मंत्री श्री दयालदास बघेल
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद धान खरीदी की तैयारियों से लेकर सड़क, पेयजल और आवास योजनाओं की हुई समीक्षा महिलाओं को लखपति दीदी बनाने गंभीरतापूर्वक करे कार्य - प्रभारी मंत्री ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश गरियाबंद 13 नवंबर 2026 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, डीएफओ श्री मयंक पांडे, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के जिलाअधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक के कार्यवाही विवरण की समीक्षा करते हुए लंबित एवं अद्यतन प्रकरणों की जानकारी ली गई। प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर विशेष फोकस मंत्री श्री बघेल ने बैठक में ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए लखपति दीदी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, गांवों में शिविर आयोजित करने और अधिक से अधिक महिलाओं को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पात्र महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत मानव दिवस लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त कक्ष, नाली, शौचालय, मुक्तिधाम, तालाब गहरीकरण, मत्स्य पालन और आवास से जुड़े कार्यों की स्थिति जानी। अप्रारंभ सोक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं मुक्तिधाम निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्ष 2016-26 के लंबित आवासों को पूरा कराने तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कर प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कराने को कहा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ समय पर मिले। अवैध रेत खनन और गुणवत्ताहीन निर्माण पर होगी सख्ती खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री बघेल ने अवैध रेत भंडारण, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी ली। सुरसाबांधा में स्वीकृत भूमि से अधिक क्षेत्र में रेत भंडारण की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध रूप से रेत परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाने को कहा। लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने समय-सीमा के बाद भी निर्माण कार्य अधूरे रखने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाने और आवश्यकतानुसार ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। उसरीजोर-कमारपारा-गोलामाल सड़क की गुणवत्ता संबंधी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने तथा सड़कों की जांच के लिए समिति गठित करने को कहा। स्वीकृत सड़कों एवं पुलों के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके। पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा में घरेलू नल कनेक्शन, अपूर्ण कार्यों तथा पानी विहीन गांवों की जानकारी ली गई। ऐसे गांवों में पानी की टंकी निर्माण और जल स्रोत उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। अपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने को कहा गया। जल संसाधन विभाग को रसेला सिंचाई योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को दर्रीपारा, आमामोरा जैसे दुर्गम एवं वनांचल क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना, मातृ वंदना योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की समीक्षा की गई। धान खरीदी की तैयारियों और राशन व्यवस्था की समीक्षा खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले की 78 समितियों के अंतर्गत 97 केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। इस वर्ष सात नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं तथा बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रभारी मंत्री ने धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने तथा अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक संग्रहण केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत पर संबंधित प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई एवं राशि की रिकवरी करने को कहा गया। राशन कार्डों का ई-केवाईसी शिविर लगाकर शीघ्र पूरा कराने, उचित मूल्य दुकानों में राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा डिफॉल्टर राशन दुकानों के संचालकों से रिकवरी कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश राजस्व विभाग की समीक्षा में लोहरसी में लगभग 20 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करने तथा सभी राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर निवेश के जिला कार्यालय की स्थापना के लिए शासन को पत्राचार करने तथा गरियाबंद शहर में डायवर्जन व्यवस्था को लेकर प्राप्त शिकायत पर स्थिति स्पष्ट करते हुए सूचना जारी करने के निर्देश भी दिए गए। स्वामित्व योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। विद्युत विभाग को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिविर आयोजित करने को कहा गया। क्रेडा को बासिन गांव को सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर जानकारी देने के निर्देश दिए गए। योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर श्रम विभाग को विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने, समाज कल्याण विभाग को पेंशन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को वृक्षारोपण कार्यों की जानकारी लेते हुए अवैध कटाई पर कार्रवाई करने, पुलिस विभाग को मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा आबकारी विभाग को शराब के अवैध विक्रय एवं भंडारण पर सख्ती बरतने को कहा गया। प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
क्रेडा ने सोलर पैनल, बैटरी एवं अन्य उपकरणों को बदलकर संयंत्रों को किया सुचारू, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के 40 सौर ऊर्जा संयंत्रों को मिला नया जीवन गरियाबंद, 13 नवंबर 2026 उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर वनांचल में स्थित सौर विद्युतीकृत गांवों के ग्रामीणों को अब रात्रि के समय बेहतर बिजली सुविधा मिल सकेगी। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा क्षेत्र में वर्षों पुराने हो चुके सौर ऊर्जा संयंत्रों के सोलर पैनल, बैटरी बैंक, इन्वर्टर एवं अन्य खराब उपकरणों को बदलने तथा आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में 40 सौर ऊर्जा संयंत्रों को दुरुस्त कर पुनः कार्यशील बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि रिजर्व क्षेत्र के अनेक गांवों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र लगभग 15 से 20 वर्ष पुराने हो चुके थे। सोलर पैनलों की विद्युत उत्पादन क्षमता घटने तथा बैटरियों के खराब होने के कारण ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी। रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के राजापड़ाव क्षेत्र में लगभग 14 घंटे तक चक्काजाम कर अपनी नाराजगी जताई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए क्रेडा को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 45 गांवों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों को तत्काल कार्यशील बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में क्रेडा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम चरण में 14 ग्राम पंचायतों के आश्रित गांवों में स्थापित 40 संयंत्रों की मरम्मत का कार्य कराया गया है। इन गांवों में लौटी रोशनी इन कार्यों से साहेबिनकछार, नागेश, करलाझर, कोदोमाली, गौरगांव, लाटापारा, झोलाराव, गरहाडीह, बोरईडीह, मोंगराडीह, कुचेंगा, भाटापानी, गरिबा, गाजीमुड़ा, बरगांव (कुर्सभाठा), डूमरपड़ाव, जांगड़ा, बरगांव (कोकड़ी), कोकड़ी, नगबेल, छिंदभरी, तौरेंगा, जुगाड़, बुडगेलेतप्पा, डुमरघाट, रक्षापथरा, आमामोरा, ओड़ एवं कमारनौंदी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सौर ऊर्जा संयंत्रों को पुनः कार्यशील बनाया गया है। मुख्यमंत्री की पहल से सुदूर वनांचल के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। सौर संयंत्रों के सुचारू संचालन से ग्रामीण परिवारों की दैनिक गतिविधियों, बच्चों की पढ़ाई तथा रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रथम चरण में 40 सौर ऊर्जा संयंत्रों के नवीनीकरण एवं मरम्मत से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं क्रेडा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही क्षेत्र के शेष गांवों में भी खराब सौर ऊर्जा संयंत्रों के लिए नई बैटरियों एवं सोलर पैनलों की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।
हेडलाइन: 31 करोड़ की सड़क, फिर भी धूल ही धूल! बसना-भंवरपुर - सागरपाली मार्ग पर ठेकेदार की मनमानी से जनता त्रस्त*
*🔴 BIG BREAKING - बसना* हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान 13/11/2026 बसना-भंवरपुर - सागरपाली मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक महीने से ज्यादा हो गया, सड़क उखड़ी पड़ी है, काम कछुए की चाल चल रहा है और ठेकेदार मनमानी पर उतारू है। *धूल का गुबार, सांस लेना भी मुश्किल:* सुबह से शाम तक इस मार्ग पर धूल का ऐसा गुबार उड़ता है कि सामने से आने वाला आदमी भी दिखाई नहीं देता। बाइक वाले मुंह पर कपड़ा बांधकर चलते हैं, तो पैदल चलने वालों की हालत और भी खराब है। सड़क किनारे के घरों में धूल घुस-घुस कर लोगों को बीमार कर रही है। बच्चे खांस रहे हैं, बुजुर्गों को सांस की तकलीफ हो रही है। दुकानदारों की दुकानों पर धूल की परत जम गई है, ग्राहक आना बंद हो गए हैं। *31 करोड़ खर्च, फिर भी लापरवाही क्यों?* ग्रामीण पूछ रहे हैं - जब सड़क के लिए 31 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं, तो काम में इतनी सुस्ती क्यों? ठेकेदार ने सड़क तो उखाड़ दी, लेकिन न पानी का छिड़काव कर रहा है, न काम में तेजी ला रहा है। *जनता की एक ही मांग:* 1. काम में तेजी लाई जाए 2. दिन में 3-4 बार पानी का छिड़काव हो 3. लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई हो ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। *अब देखना ये है कि प्रशासन कब जागता है और ठेकेदार की मनमानी पर कब लगाम लगता है?*
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई! दो अलग-अलग माओवादी डंप बरामद, 103 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबसाइट: hamarpradeshcg.com बीजापुर, छत्तीसगढ़। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ और गंगालूर क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए तीन डंप बरामद किए हैं। इनसे 103 बीजीएल सेल, 33 बीजीएल सेल और करीब 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया आसूचना के आधार पर थाना पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल एवं सिंगमपल्ली के जंगलों में डीआरजी, 208 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड (K-9) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध स्थानों की पहचान कर डॉग स्क्वाड की मदद से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को बरामद किया गया। यहां से 103 नग बीजीएल सेल सहित अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई। वहीं, दूसरी कार्रवाई थाना गंगालूर क्षेत्र के FOB कुप्पागुड़ा के लेकामपारा जंगल में की गई। यहां केरिपु 199/एफ, 204 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड K-9 वेस्पा की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान दो माओवादी डंप का पता लगाया। इनसे 33 नग बीजीएल सेल और लगभग 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई। बरामद विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी सामान के संबंध में थाना पामेड़ एवं थाना गंगालूर में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बीजापुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील बीजापुर पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग और डी-माइनिंग की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल या आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर उसे बिल्कुल न छुएं। इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। रिपोर्ट: सचिन सिंह, बीजापुर (छत्तीसगढ़) हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ सच्ची खबर, हर क्षेत्र की आवाज़। 🌐 hamarpradeshcg.com
महासमुंद में गिरवी रखे सोना-चांदी को लेकर मचा हड़कंप! श्याम ज्वेलर्स संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने खंगाले कारोबार के 20 रजिस्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ महासमुंद/सांकरा। मेहनत की कमाई से खरीदे गए गहने, जरूरत पड़ने पर गिरवी रखकर आर्थिक मदद लेने की उम्मीद और फिर उन्हीं गहनों को वापस पाने के लिए परेशानी! महासमुंद जिले के सांकरा क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां सोना-चांदी गिरवी रखने के कारोबार को लेकर श्याम ज्वेलर्स के संचालक राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों ने अपनी आर्थिक जरूरतों के चलते श्याम ज्वेलर्स में सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर रकम ली थी। आरोप है कि बाद में जब लोगों ने अपने आभूषण वापस मांगे तो उन्हें आभूषण वापस नहीं किए गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद सांकरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) एवं 3(5) के तहत जांच शुरू की है। 2015 से चल रहा था सोना-चांदी गिरवी रखने का कारोबार पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित कारोबारी वर्ष 2015 से सोना-चांदी खरीदने और गिरवी रखने का व्यवसाय कर रहा था। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई, 20 रजिस्टर और कई रिकॉर्ड जब्त जांच के दौरान पुलिस ने गिरवी रखे गए सोना-चांदी के आभूषणों का विवरण दर्ज 20 रजिस्टर जब्त किए हैं। इसके साथ ही 7 गिरवी रिकॉर्ड कॉपियां और 2 गिरवी रसीद बुक भी पुलिस के हाथ लगी हैं। इतना ही नहीं, आरोपी के कब्जे से Samsung Galaxy S22 Ultra मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा साहूकार लाइसेंस और पंजीयन से संबंधित दस्तावेजों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। कितने लोगों के गहने गिरवी रखे गए, जांच में खुलेगा पूरा मामला फिलहाल पुलिस जब्त दस्तावेजों, गिरवी रजिस्टरों और लेन-देन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। इन दस्तावेजों के आधार पर गिरवी रखे गए आभूषणों, संबंधित लोगों और आर्थिक लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कितने लोगों के सोने-चांदी के आभूषण इस मामले से जुड़े हैं और उन्हें अपने गहने वापस मिल पाएंगे या नहीं? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्टर: रमेश श्रीवास्तव पिथौरा | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌐 hamarpradeshcg.com
कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
कलेक्टर श्री लंगेह ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी टुहलु एवं नवीन धान उपार्जन केंद्र बोईरगांव का किया निरीक्षण धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा किसानों की सुविधा और अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के दिए निर्देश महासमुंद 13 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आगामी 15 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज अंतर्राज्यीय जांच चौकी टुहलु तथा नवीन धान उपार्जन केंद्र बोईरगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री लंगेह ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी टुहलु पहुंचकर धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच चौकी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ड्यूटी व्यवस्था, वाहनों की जांच तथा निगरानी संबंधी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। अन्य राज्यों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से जिले में अवैध रूप से धान लाने तथा बिचौलियों के माध्यम से धान खपाने की कोशिशों पर प्रभावी रोक लगाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि जांच चौकियों पर नियमित रूप से वाहनों की जांच की जाए तथा संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए। धान के अवैध परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखने और जांच व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री लंगेह ने नवीन धान उपार्जन केंद्र बोईरगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी के लिए केंद्र में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छायादार स्थान, बैठने की व्यवस्था, बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र तथा धान के सुरक्षित भंडारण सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती नमिता मारकोले, राजस्व, मंडी, पुलिस, खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी केंद्र में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों के टोकन के अनुसार व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी की जाए। धान की गुणवत्ता एवं नमी का परीक्षण निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाए तथा तौल प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने खरीदी केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा संबंधित कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि 15 नवंबर से जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य व्यवस्थित रूप से प्रारंभ हो सके तथा किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ मो.9165340227
राज्य शासन ने दी अन्नदाताओं को बड़ी सौगात
राज्य शासन ने दी अन्नदाताओं को बड़ी सौगात हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 'कृषक उन्नति योजना' के नए निर्देश जारी, प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपए,किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने मनाई खुशियां जगदलपुर, 13 नवंबर 2026/ राज्य शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2026 से 'कृषक उन्नति योजना' के क्रियान्वयन को लेकर नवीन दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गुरुवार को राज्य शासन से इस संबंध में आदेश जारी होते ही प्रदेश के किसानों में उत्साह की लहर दौड़ गई, जिसके बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय जगदलपुर में बड़ी संख्या में किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकत्र होकर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। राज्य शासन से जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को जारी इन नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार विपणन वर्ष 2026-27 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा उपार्जित धान तथा बीज निगम द्वारा उपार्जित धान बीज के बोए गए सत्यापित रकबे पर किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की एक समान आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना की सबसे बड़ी और किसान हितैषी विशेषता यह है कि यदि कोई किसान निर्धारित अधिकतम उपार्जन सीमा यानी 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम मात्रा में भी धान या धान बीज बेचता है, तब भी उसे बोए गए पूरे सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपए की दर से ही पूरी सहायता राशि प्राप्त होगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी किसान ने 2 एकड़ में धान बोया है और वह अधिकतम सीमा से कम उपज भी समितियों में बेचता है, तो भी उसे पूरे 2 एकड़ रकबे के मान से ही पूरी आदान सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। योजना का लाभ सुगमता से सुनिश्चित करने के लिए किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से बोए गए रकबे की पुष्टि अनिवार्य की गई है। हालांकि जिन दूरस्थ अंचलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का डेटा उपलब्ध नहीं हो पाएगा, वहां किसानों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर सत्यापित रकबे पर आदान सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही ऐसे किसान जिन्होंने पिछले खरीफ वर्ष 2025-26 में धान विक्रय नहीं किया था और इस वर्ष बेचने के लिए लाएंगे, उनके रकबे का विशेष सत्यापन भी जिला कलेक्टर द्वारा कराया जाएगा। पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के तहत शासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को धान खरीदी पोर्टल पर टोकन जारी करवाते समय ही निर्धारित प्रारूप में इस योजना के लिए आवेदन करना होगा, जिसके उपरांत सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह योजना केवल खरीफ 2026 में बोए गए धान पर ही लागू होगी। लेकिन ग्रीष्मकालीन धान हेतु इसका लाभ नहीं मिलेगा, साथ ही ट्रस्ट, मंडल, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, शाला विकास समिति, महाविद्यालय और शासकीय संस्थानों को इस योजना की पात्रता से बाहर रखा गया है।
बस्तर में खेलों का महाकुंभ: विकास खंड स्तरीय 'बस्तर ओलंपिक' का भव्य शुभारंभ
बस्तर में खेलों का महाकुंभ: विकास खंड स्तरीय 'बस्तर ओलंपिक' का भव्य शुभारंभ हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट खिलाड़ियों ने किया उत्साह के साथ प्रदर्शन जगदलपुर, 13 नवंबर 2026/ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित विकास खंड स्तरीय 'बस्तर ओलंपिक' का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने विधिवत रूप से प्रतियोगिता की शुरुआत की। लॉन्च के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी, खेल प्रेमी और क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीमती कश्यप ने कहा कि बस्तर के युवाओं में अपार खेल प्रतिभा छिपी हुई है और 'बस्तर ओलंपिक' जैसे आयोजन उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के पहले दिन विभिन्न खेल विधाओं के मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में विकास खंड स्तर के विजेता खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री मनीराम बघेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अजय शतरंज, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्वेता वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन सहित प्रस्तुतिकरण, विभिन्न खेलों के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।
समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की धान खरीदी की तैयारी सहित विकास कार्यों की समीक्षा
समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की धान खरीदी की तैयारी सहित विकास कार्यों की समीक्षा हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट धान खरीदी के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जगदलपुर, 13 नवम्बर 2026/ जिले में आगामी 15 नवंबर से प्रारंभ हो रहे धान उपार्जन कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार 13 नवंबर को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सोमवार से शुक्रवार तक उपार्जन केंद्रों में खरीदी होगी और शनिवार-रविवार को अधिकारी केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम के साथ समन्वय कर नए बारदानों का सत्यापन कराने, उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त जगह, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर तेजी के साथ संचालित किए जाने कहा। बैठक में कृषक उन्नति योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि 12 से 20 नवंबर तक आयोजित हो रही ग्राम सभाओं में इसके नियमों का वाचन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पंजीयन कराया है और धान की फसल लगाई है, यदि वे टोकन कटाकर एक क्विंटल धान भी बेचते हैं, तो उन्हें उनके पूरे पंजीकृत रकबे के हिसाब से समर्थन मूल्य और बोनस की अंतर राशि का लाभ मिलेगा। धान खरीदी की तैयारी के साथ ही कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर बल दिया। इसके साथ ही नगरनार को डल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने तथा 15 नवंबर तक आधार, आयुष्मान कार्ड और जाति-निवास प्रमाण पत्रों के लंबित आवेदनों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की हिदायत दी। बैठक में आगामी 15 और 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले के शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री डीआर डाहिरे, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायत बस्तर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खंड कार्यक्रम प्रबंधक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।