किसी भी अवैध प्रवासी या अनजान व्यक्ति को बिना वैध दस्तावेजों के काम पर न रखें!
जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमरे प्रदेश सीà¤...
More Stories
बाल दिवस पर श्री श्याम वर्ल्ड स्कूल में यातायात पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के तरीके
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 🔵 बड़ी खबर | बाल दिवस पर पुलिस की खास पहल नाबालिगों को वाहन देने वाले अभिभावकों पर होगी कार्रवाई, मोटरयान अधिनियम की धारा 199A के तहत है सख्त कानूनी प्रावधान सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 नवंबर 2026। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर जिला यातायात पुलिस द्वारा बिलाईगढ़ स्थित श्री श्याम वर्ल्ड स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव और नवीन कानूनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान जिला यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्रा ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति स्नेह और उनके उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विचारों को साझा करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अच्छी शिक्षा के साथ अनुशासन, अच्छे संस्कार और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। यातायात नियमों का पालन करने की दी समझाइश जागरूकता सत्र में बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोटरसाइकिल और कार जैसे वाहन नहीं चलाने चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की समझाइश दी गई। साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, फर्जी कॉल से सतर्क रहने तथा अपना ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी या साइबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को न दें वाहन यातायात पुलिस ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें। बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट उपयोग पर भी उचित निगरानी रखें। अभिभावक स्वयं यातायात नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करें। पुलिस ने बताया कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने की स्थिति में मोटरयान अधिनियम की धारा 199A के तहत अभिभावक अथवा वाहन स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है। सुरक्षित बचपन और जिम्मेदार नागरिक बनाने की पहल इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से यातायात पुलिस ने बच्चों को न केवल सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने, बल्कि डिजिटल दुनिया में सतर्क और सुरक्षित रहने का संदेश दिया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में बचपन से ही यातायात अनुशासन, साइबर सुरक्षा और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।
एक क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21 क्विंटल का पूरा बोनस, साय सरकार के फैसले से किसानों को बड़ी राहत: हितानंद अग्रवाल
Kush Sharma (पत्रकार) जिला Korba हमर प्रदेश CG न्यूज़ कोरबा। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होने जा रहे खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान खरीदी अभियान से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लिया गया निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्य बाध्यता समाप्त करने और कम धान बेचने पर भी निर्धारित रकबे के अनुसार पूरा बोनस देने के फैसले का भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसान हितैषी सरकार की संवेदनशीलता और अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बताया। हितानंद अग्रवाल ने कहा कि अब पंजीकृत किसान यदि एक एकड़ के रकबे पर केवल एक क्विंटल धान भी बेचता है, तब भी उसे 21 क्विंटल के मान से 13,839 रुपये की बोनस राशि मिलेगी। इससे उन किसानों को विशेष राहत मिलेगी, जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा, बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से प्रभावित हुई है। प्रदेश के बस्तर और सरगुजा सहित कई क्षेत्रों में कम उत्पादन की स्थिति को देखते हुए सरकार का यह फैसला महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत एक एकड़ में पंजीकृत किसान को एक क्विंटल धान बेचने पर 2,441 रुपये समर्थन मूल्य और 13,839 रुपये बोनस मिलाकर कुल 16,280 रुपये प्राप्त होंगे। वहीं ढाई एकड़ रकबे वाले किसान को सत्यापन के आधार पर 34,597.50 रुपये तक की बोनस राशि मिलेगी। इस व्यवस्था का लाभ सरकारी समितियों और लैम्प्स के अलावा बीज निगम में धान बीज बेचने वाले पंजीकृत किसानों को भी मिलेगा। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। यह निर्णय दर्शाता है कि सरकार किसानों की वास्तविक परिस्थितियों और उनकी आर्थिक जरूरतों को समझते हुए नीतिगत फैसले ले रही है। उन्होंने कोरबा जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की कि वे समय पर एग्रीस्टैक पंजीयन और रकबा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी व्यवस्था और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
# अमृत मिशन के तहत बिछाए गए 7 सबमर्सिबल पंप चोरी, चौकीदार गिरफ्तार
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़** **आशीष यादव | जिला संवाददाता | रतनपुर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)** **रतनपुर में सरकारी निर्माण सामग्री पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर** **रतनपुर।** अमृत मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों में चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। योजना के अंतर्गत विभिन्न गांवों में लगाए जाने वाले 7 सबमर्सिबल पंप चोरी होने के मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए सभी 7 पंप बरामद कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को ठेकेदार कृष्णपाल सिंह निवासी कटघोरा, थाना कुसमुंडा ने रतनपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोटा विकासखंड के विभिन्न गांवों में अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा था। इसी कार्य के लिए ग्राम तिलकडीह में किराए के मकान में पाइप, पंप, जीआई स्ट्रक्चर, पैनल सहित अन्य निर्माण सामग्री रखी गई थी। सामग्री की देखरेख के लिए भैंसमुड़ी निवासी पुरुषोत्तम सिंह को चौकीदार नियुक्त किया गया था। ठेकेदार के अनुसार, 25 अक्टूबर को ग्राम तिलकडीह पहुंचने पर स्टोर रूम में रखे करीब 1.5 एचपी क्षमता के 7 सबमर्सिबल पंप गायब मिले। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान चौकीदार पुरुषोत्तम सिंह ने चोरी की जानकारी नहीं होने की बात कही। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को संदेह होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आखिरकार आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 7 सबमर्सिबल पंप बरामद कर लिए। इसके बाद आरोपी पुरुषोत्तम सिंह (28 वर्ष), निवासी भैंसमुड़ी, रतनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। **चौकीदारी की जिम्मेदारी पर ही उठाए हाथ, भरोसे को पहुंचाई चोट** इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं से जुड़ी निर्माण सामग्री की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस व्यक्ति को सामग्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसी पर चोरी का आरोप सामने आया। पुलिस की कार्रवाई से चोरी की गई सामग्री बरामद होने पर संबंधित ठेकेदार को राहत मिली है। *
मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, संवाद के जरिए पटवारियों की मांगों का निराकरण करने की मांग; धरना स्थल पहुंचकर भी दिया समर्थन
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्द गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल को अब दूसरे कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। पटवारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के बजाय शासन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को संघ के प्रांतीय आह्वान पर पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने शासन से दमनात्मक कार्रवाई बंद कर पटवारी संघ से संवाद स्थापित करने और उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ 13 अक्टूबर 2026 से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदेशव्यापी हड़ताल कर रहा है। इसके बावजूद शासन स्तर पर मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने के बजाय हड़ताली पटवारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी संगठन की जायज मांगों का समाधान बातचीत और आपसी सहमति से किया जाना चाहिए। हड़ताल के दौरान कार्रवाई करने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ेगा। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने इसी रवैये का विरोध करते हुए शासन से तत्काल सकारात्मक पहल करने की अपील की है। धरना स्थल पहुंचकर दिया समर्थन पटवारी संघ की मांगों के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा और प्रांतीय समन्वयक जीआर चंद्रा ने पटवारी संघ के जिला बिलासपुर के धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए शासन से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की जरूरत बताई।
भुतहाबाहरा में शिक्षा की नई शुरुआत! नवीन प्राथमिक शाला भवन का भूमि पूजन संपन्न, मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने किया भूमिपूजन
भुतहाबाहरा में शिक्षा की नई शुरुआत! नवीन प्राथमिक शाला भवन का भूमि पूजन संपन्न, मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने किया भूमिपूजन हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान 14/11/2026 सरायपाली: विधानसभा सरायपाली के ग्राम भुतहाबाहरा में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने किया भूमिपूजन:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल भंवरपुर के मंडल अध्यक्ष श्री डेविड चौधरी जी शामिल हुए। उनके करकमलों द्वारा विधि-विधान के साथ नवीन प्राथमिक शाला भवन का भूमि पूजन किया गया। शिक्षा ही मजबूत नींव है - डेविड चौधरी:इस अवसर पर श्री डेविड चौधरी ने कहा कि "शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। गांव में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण होने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।" कौन-कौन रहे मौजूद:कार्यक्रम में ग्राम बेलटिकरी की सरपंच श्रीमती नीलकुमारी जी, श्री उसुम कुमार बरिहा जी, ग्राम के गौंटिया श्री भगवानो चौधरी जी, श्री झनकराम चौधरी जी, श्री दिलीप साहू जी, श्री घुराऊ बरिहा जी, श्री कुमार सिदार जी, श्री विष्णुलाल सिदार जी सहित द्वारका बरिहा, लखी बाई सिदार, खेमराज सिदार, गोलू साहू, दिनेश तिग्गा, चमार सिंह, तेज कुमार, पीतांबर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, शिक्षकगण और बच्चे उपस्थित रहे। गांव में दिखा उत्साह:कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि नए स्कूल भवन के बनने से गांव के बच्चों को अब अच्छी शिक्षा अपने ही गांव में मिलेगी। गांव वालों के लिए बड़ी सौगात:नए भवन के निर्माण से भुतहाबाहरा सहित आसपास के गांव के बच्चों को भी लाभ मिलेगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और बच्चों को एक नया, सुंदर और सुविधायुक्त स्कूल मिलेगा।
ड्राइवरों की हड़ताल से चरमराई सड़क परिवहन सेवा, यात्री दिनभर परेशान
ड्राइवरों की हड़ताल से चरमराई सड़क परिवहन सेवा, यात्री दिनभर परेशान हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जिला बस्तर छत्तीसगढ़ जगदलपुर: ड्राइवर महासंघ की हड़ताल का असर शुक्रवार को पूरे बस्तर में साफ दिखा। सुबह से ही बसों का चलना कम हो गया और कई रूटों पर तो बसें बिल्कुल नहीं चलीं। इससे सैकड़ों यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ड्राइवर महासंघ अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। उनकी मांगों में ड्राइवरों के सम्मान, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। महासंघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस बात नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सुबह से ही बस स्टैंड पर लगा रहा जमावड़ा सुबह से ही महासंघ के पदाधिकारी और ड्राइवर बस स्टैंड पहुंच गए थे। उन्होंने बसों को रोकने का प्रयास किया। कई बसों को स्टैंड से बाहर नहीं निकलने दिया गया। रायपुर की तरफ जाने वाली कुछ बसें जरूर रवाना हुईं, लेकिन बाकी रूटों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा जाने वाले यात्री सुबह 7 बजे से बैठे रहे, लेकिन उनको बस नहीं मिली। नेशनल हाईवे-63 पर भी दिखा असर दोपहर के समय राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर भी हड़ताल का असर दिखा। केशकाल के पास और जगदलपुर के आसपास के इलाकों में ट्रकों की लंबी कतार लग गई। कई जगहों पर ट्रक चालकों ने भी अपने वाहन रोक दिए। एक तरफ माल ढुलाई रुकने से व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, तो दूसरी तरफ यात्रियों को अपने काम पर पहुंचने में दिक्कत हुई। दोपहर बाद कुछ राहत, लेकिन परेशानी बनी रही दोपहर बाद प्रशासन और आंदोलन कर रहे लोगों के बीच बातचीत की खबर आई। इसके बाद कुछ जगहों पर बसों का संचालन धीरे-धीरे शुरू हुआ, लेकिन तब तक यात्रियों का काफी समय बर्बाद हो चुका था। बस स्टैंड पर बैठे एक यात्री ने कहा - "सुबह से बैठे हैं, बच्चे साथ में हैं, खाना-पानी भी खत्म हो गया। कोई बताने वाला भी नहीं है कि बस कब चलेगी।" ड्राइवरों का क्या कहना है? ड्राइवर महासंघ के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर का कहना है कि उनकी मांगें शासन स्तर की हैं। ड्राइवर दिन-रात सड़क पर रहते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और सम्मान को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। आम आदमी को क्यों भुगतना पड़ रहा है? इस पूरी हड़ताल में सबसे ज्यादा नुकसान आम आदमी को हो रहा है। किसी को अस्पताल जाना है, किसी को परीक्षा देने जाना है, किसी को नौकरी पर पहुंचना है। लेकिन बसें नहीं चलने से सबका काम अटक गया है। लोगों की यही मांग है कि ड्राइवरों की समस्या का समाधान जल्दी निकाला जाए, ताकि रोज का आना-जाना फिर से सामान्य हो सके।
महासमुंद जिले में कल (15 नवंबर) से शुरू होगी धान खरीदी: 1.62 लाख से अधिक किसान बेचेंगे धान, कलेक्टर के निर्देश पर तैयारियां पूरी
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌾 महासमुंद जिले में कल (15 नवंबर) से शुरू होगी धान खरीदी: 1.62 लाख से अधिक किसान बेचेंगे धान, कलेक्टर के निर्देश पर तैयारियां पूरी 📍 महासमुंद । महासमुंद जिले में कल, 15 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। शासन द्वारा इस वर्ष किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के कड़े निर्देशों के बाद पूरे जिले के उपार्जन केंद्रों में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 📊 महासमुंद जिले के प्रामाणिक आंकड़े व नियम:• पंजीकृत किसान: जिले में इस साल कुल 1 लाख 62 हजार 566 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें करीब 3,974 नए किसान शामिल हैं। • उपार्जन केंद्र: किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 159 सहकारी समितियों के माध्यम से कुल 202 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। इसमें 20 नवीन केंद्र शामिल हैं। • प्रति एकड़ बड़ी राहत: कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता राशि (सब्सिडी) सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। • नियमों में छूट: इस बार उपार्जन केंद्रों में 21 क्विंटल धान विक्रय की अनिवार्य बाध्यता को समाप्त कर दिया है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार धान बेच सकेंगे। • टोकन की ऑनलाइन सुविधा: किसान अब 'टोकन तुंहर हाथ' मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से ऑनलाइन टोकन काट सकते हैं। • अवैध धान पर सख्त पहरा: ओडिशा सीमा से लगे होने के कारण प्रशासन ने बिचौलियों को रोकने के लिए 15 अंतर्राज्यीय जांच चौकियां (Check Posts) बनाई हैं। शिकायतों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी एक्टिव किया गया है। ब्लॉक रिपोर्टर: कमलेश चंद्राकार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट लगाकर अवैध धान आवक पर निगरानी के निर्देश
किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए मिलेगी आदान सहायता, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संतोष नेताम महानदी सभाकक्ष में धान खरीदी के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के पहले सभी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी, लापरवाही या बिचौलियों की सक्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। बैठक में कलेक्टर ने कृषक उन्नति योजना की जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत किसानों को उनके द्वारा बोए गए धान के डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित रकबे के आधार पर राशि मिलेगी। इसके लिए धान की निर्धारित मात्रा का पूरा विक्रय करना अनिवार्य नहीं होगा। कम मात्रा में धान बेचने वाले किसान भी सत्यापित रकबे के अनुसार सहायता राशि पाने के पात्र होंगे। कलेक्टर ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय हेतु पंजीयन तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे में धान के रकबे का सत्यापन आवश्यक है। धान बीज उत्पादन करने वाले किसान भी योजना के पात्र होंगे। किसानों को टोकन जारी कराते समय निर्धारित प्रारूप में आदान सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। योजना की राशि आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाएगी। जिन क्षेत्रों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का डाटा उपलब्ध नहीं है, वहां कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर सत्यापित रकबे के अनुसार सहायता दी जा सकेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट लगाकर रखें निगरानी धान खरीदी में अवैध धान की आवक रोकने के लिए कलेक्टर ने बोरई, मगरलोड, सिंहपुर मार्ग सहित अन्य जिलों से लगे सीमावर्ती गांवों में चेकपोस्ट स्थापित कर सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोचियों और बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान खपाने की आशंका रहती है। ऐसे मामलों पर विशेष नजर रखें और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करें। खरीदी केंद्रों में केवल वास्तविक किसानों का ही धान खरीदा जाए। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित नोडल अधिकारियों की होगी। खरीदी केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, बिजली, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर और इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों, बायोमेट्रिक डिवाइस, आर्द्रतामापी यंत्र तथा कांटा-बांट का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नए, पीडीएस एवं पुराने बारदानों की उपलब्धता, स्टेंसिल, रंग-सुतली, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कर्मचारियों और हमालों की पर्याप्त व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। केंद्रों में भंडारण के लिए उपलब्ध स्थान, बफर लिमिट, चबूतरों, तारपोलिन, डेनेज व्यवस्था, किसान पंजीयन की स्थिति, निकटतम संग्रहण केंद्र की दूरी, प्राथमिक उपचार पेटी और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रत्येक केंद्र की व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करें। किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो, इसकी जवाबदेही संबंधित अधिकारियों की होगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहरी, एसडीएम डॉ. कल्पना ध्रुव, खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं धान खरीदी केंद्रों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर पुलिस का त्वरित एक्शन: ई-रिक्शा में सवारी से लूट करने वाले 2 झपटमार महज 2 घंटे में गिरफ्तार,
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर ऑक्सीजोन गार्डन के पास दिया था वारदात को अंजाम; सिविल लाइन पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से दबोचा राजधानी रायपुर में लूट और झपटमारी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी और त्वरित सफलता हासिल की है। ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने वारदात के महज दो घंटे के भीतर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। क्या है पूरा मामला?पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मदेश मानापुरे 13 नवंबर 2026 को रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुए थे। रास्ते में ऑक्सीजोन गार्डन के पास ई-रिक्शा में सवार आरोपियों ने मौका पाकर यात्री से 3 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। CCTV और मुखबिर तंत्र से मिली सफलताघटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:विकास बघेल उर्फ चिंगरी (18 वर्ष): निवासी सुदामा नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर। विनोद राणा उर्फ डैनी (21 वर्ष): निवासी अंबेडकर आवास, थाना कबीर नगर, रायपुर। जब्त मशरूका:पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी की शहरवासियों ने सराहना की है।
*पाली के यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: रात के अंधेरे में डेढ़ किमी पैदल चलने की मजबूरी, बाईपास से सीधे निकल रहीं स्लीपर बसें; टिकट न किराये का ठिकाना*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान कोरबा (पाली) कोरबा/पाली:- रायपुर से अम्बिकापुर मार्ग पर चलने वाली रात्रिकालीन लग्जरी स्लीपर बसों की मनमानी पाली के यात्रियों पर भारी पड़ रही है। ये बसें नगर के बस स्टैंड में आने के बजाय बाईपास नेशनल हाईवे से सीधे निकल जाती हैं, जिससे रात में सफर करने वाले यात्रियों की फजीहत हो रही है। बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर आखिरी लोकल बस रात करीब 8 बजे पाली पहुंचती है। रात 9 बजे के बाद चलने वाली स्लीपर बसें नगर के भीतर प्रवेश नहीं करतीं। मजबूरन, बिलासपुर या रायपुर जाने-आने वाले यात्रियों को रात के अंधेरे में डेढ़ किलोमीटर दूर बाईपास तक पैदल जाना पड़ता है, जो महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बेहद असुरक्षित है। इतना ही नहीं, बस संचालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं और टिकट तक नहीं देते। बिना टिकट यात्रा से न तो यात्रियों को बीमा सुरक्षा मिलती है और न ही शासन को राजस्व। *कार्रवाई की मांग* नगर के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि सभी रात्रिकालीन बसों को अनिवार्य रूप से पाली बस स्टैंड से होकर चलाने का आदेश दिया जाए। साथ ही, मनमानी वसूली और बिना टिकट बस संचालन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई कर परमिट निरस्त किया जाए।
मां अंगारमोती के दरबार में जुटें विभिन्न गांवों के देवी-देवता, सदियों पुरानी परंपराओं का हुआ निर्वहन
गंगरेल मड़ई में उमड़ेगी आस्था, लोकसंस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गहरी धार्मिक आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक गंगरेल मड़ई का आयोजन आज गंगरेल स्थित आदिशक्ति मां अंगारमोती मंदिर परिसर में किया जा रहा है। दीपावली के बाद आने वाले प्रथम शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस पारंपरिक मड़ई में धमतरी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे । गंगरेल मड़ई केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की विशिष्ट देव संस्कृति, लोक मान्यताओं और सामाजिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। इस अवसर पर धमतरी जिले के डूबान क्षेत्र के विभिन्न गांवों के देवी-देवताओं के साथ केशकाल और बस्तर अंचल से भी आंगा देव एवं डांग-डोलियों के आगमन की परंपरा रही है। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठता है । मड़ई का विशेष आकर्षण संतान सुख की कामना लेकर आने वाली महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली पारंपरिक ‘परण’ रस्म है। स्थानीय मान्यता के अनुसार महिलाएं मां अंगारमोती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए इस परंपरा में शामिल हुई। यह अनूठी परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही लोक आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मड़ई के दूसरे दिन 14 नवंबर को हरदानी, हल्दी खेलने और अन्य पारंपरिक रस्मों का निर्वहन किया जाता है । इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे देवी-देवता अपने डांग-डोलियों के साथ सहभागी बनते है । गंगरेल मड़ई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोककला, पारंपरिक जीवनशैली, सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई पहचान प्रदान करता है।
*प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान मितान बनाने प्रदेश में टॉप 10 में 8वे नंबर पर कुरूद विधानसभा के ओमआशीष गजपाल*
ब्लॉक रिपोर्टर नीलमणी साहू कुरूद धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज.. छत्तीसगढ़ रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा एक-एक बूथ में 10-10 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने में भाजपा अपनी ताकत पूरी तरह लगा रही है जिसमें कल छत्तीसगढ़ के किसान मितान बनाने वाले टॉप 10 में 8वें स्थान पर ओमआशीष गजपाल ने स्थान बनाया है किसानों को केन्द्र और राज्य सरकारों के 9 योजनाएं जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,कृषि उन्नति योजना,सौर सुजला योजना,कृषक जीवन ज्योति योजना,दीनदयाल उपाध्याध्य भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना,किसान क्रेडिट कार्ड एवं ब्याज अनुदान योजना,कृषि अवसंरचना कोष,प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना इन सभी योजनाओं का किसान मितान बन कर के योजना का लाभ ले सकते है और किसानों तक लाभ पहुंचा सकते है। श्री ओमआशीष गजपाल (हंचलपुर)भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते है जिन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान में भी पूरे भखारा मंडल में सबसे अधिक सदस्यता बनाया था जिसके चलते प्रदेश संगठन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा NGO प्रकोष्ठ में जगह दिया गया है जो पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो भखारा मंडल, मंडल सहप्रभारी भाजयुमो भखारा मंडल, व पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो धमतरी,रह चुके है व क्षेत्री विधायक अजय चंद्राकर जी के काफी करीबी माने जाते है। गजपाल ने लिंक का उपयोग कर के किसान मितान बन कर के किसानों का अधिक से अधिक सहयोग करने निवेदन किया है लिंक भी बताया गया है