सूचना/जानकारी बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस थाना गिधौरी
जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छ...
More Stories
बिजराभांटा में बाल दिवस पर बच्चों का धमाल! खेलकूद, हंसी-खुशी और पुरस्कारों के साथ मनाया गया जश्न
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान14/11/2026 सरायपाली / बिजराभांटा: शासकीय प्राथमिक शाला बिजराभांटा में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और खेलकूद के साथ मनाया गया। पूरा स्कूल परिसर बच्चों की खिलखिलाहट, तालियों और नन्हें-मुन्नों की मस्ती से गूंज उठा। बच्चों ने लूटी महफिल:कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को याद कर की गई। इसके बाद बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता, भाषण और खेलकूद में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। कुर्सी दौड़, दौड़ प्रतियोगिता और अन्य खेलों में बच्चों ने खूब मस्ती की। जीतने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधान पाठिका ने बच्चों को दिया आशीर्वाद:प्रधान पाठिका डॉ. सुकमोती चौहान ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा - _"बच्चे ही देश के भविष्य हैं। खूब पढ़ो, खूब खेलो और हमेशा आगे बढ़ो।"_सहायक शिक्षिका प्रमिला निषाद ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। गांव के मेहमानों ने बढ़ाया उत्साह:इस अवसर पर जनभागीदारी विकास समिति एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि:1. श्री इंद्रजीत बरिहा - सरपंच2. श्रीमती धनमोती बरिहा - शाला समिति अध्यक्ष3. श्रीमती महेश्वरी बरिहा4. कुमोदिनी बरिहा5. क्षीरसागर चौहान6. चैनकुमारी चौहान7. चांदनी चौहान - रसोइया सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें मिठाई वितरित की। बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी:कार्यक्रम के अंत तक बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा आयोजन हर साल होना चाहिए, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़े। शाला परिवार ने दी बधाई:शाला परिवार ने सभी बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
गीदम धान खरीदी केंद्र में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रबंधन
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूजरिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) गीदम, 14 नवंबर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसी क्रम में गीदम धान खरीदी केंद्र में भी खरीदी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। खरीदी केंद्र में इस वर्ष कुल 1,732 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 6,108.33 हेक्टेयर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान खरीदी के लिए अब तक 1 टोकन जारी किया गया है। वहीं खरीदी केंद्र में 1,000 नग बारदाने की प्राप्ति हो चुकी है। 15 नवंबर से खरीदी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। धान खरीदी शुरू होने को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए निर्धारित टोकन एवं खरीदी व्यवस्था के अनुसार केंद्र पहुंचना होगा। पिछले वर्ष भी गीदम खरीदी केंद्र में 40000 क्विंटल की खरीदी हुई थी इस वर्ष भी 40 हजार क्विंटल होने की या उससे कम खरीदी होने की संभावना है जिसके पीछे बीते समय में आए 2 चक्रवात थे। जिसके चलते खड़ी फसलों पर अधिक प्रभाव पड़ा है।
धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन तीन खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देशजिले में 15 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समुचित तैयारियां की गई हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री हरेश मंडावी तथा अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांकेर विकासखण्ड के नवीन धान खरीदी केन्द्र आतुरगांव सहित तेलावट एवं नाथियानवागांव धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व की गई तैयारियों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केन्द्रों में साफ-सफाई, धान रखने के लिए डेनेज की व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता तथा तौल के लिए आवश्यक उपकरणों का अवलोकन किया। केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, कांटा-बांट, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं नमी मापक यंत्र की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। सभी खरीदी केन्द्रों में कम्प्यूटर एवं प्रिंटर की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि नवीन धान खरीदी केन्द्र आतुरगांव में 784 किसान, तेलावट केन्द्र में 612 किसान तथा नाथियानवागांव केन्द्र में 1,012 किसान पंजीकृत हैं। प्रभारी कलेक्टर श्री मंडावी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों की सुविधा, छाया-पानी की व्यवस्था, व्यवस्थित तौल तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक श्री जितेन्द्र कोमरा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति ध्रुव, जिला विपणन अधिकारी श्री तामेश सिंह नागवंशी, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री महेश मरकाम, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री डी.एल. देवांगन सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
महासमुंद जिला अस्पताल के दवाई काउंटर में मरीजों से दुर्व्यवहार का मामला: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के बाद झुके कर्मचारी, मांगी लिखित माफी*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ महासमुंद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के दवाई काउंटर (फार्मेसी) में दवाई वितरण के दौरान कर्मचारियों द्वारा मरीजों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत जब सीधे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline 1076) पर पहुंची, तो अस्पताल प्रबंधन और दोषी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब फार्मेसी कर्मचारियों को लिखित में सफाई और माफी देनी पड़ी है। क्या है पूरा मामला? महासमुंद के विकासखंड महासमुंद निवासी श्री केवल चन्द्र दीवान जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे थे। इस दौरान दवाई काउंटर पर तैनात कर्मचारी द्वारा उनके साथ बेहद अभद्र और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीधे सीएम हेल्पलाइन 1076 पोर्टल पर दर्ज करा दी, जिसका टोकन क्रमांक CC261100262599 है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही अस्पताल प्रबंधन तुरंत एक्शन में आ गया। 📝 कर्मचारियों ने पहले आरोपों को बताया निराधार, फिर मांगी माफी: संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद, फार्मेसी कर्मचारी उषा साहू एवं समस्त फार्मेसी स्टाफ ने संयुक्त संचालक को पत्र सौंपकर जवाब दिया। • पत्र में दावा: कर्मचारियों ने पहले तो शिकायतकर्ता के आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया और कहा कि जिला अस्पताल की फार्मेसी में रोजाना 400-500 मरीज आते हैं, जिन्हें शिष्टतापूर्वक दवाइयों की जानकारी दी जाती है। • भविष्य के लिए लिखित आश्वासन: अपनी सफाई देने के साथ ही कर्मचारियों ने यह भी लिखित आश्वासन दिया है कि "आगे से फार्मेसी के कर्मचारियों द्वारा मरीजों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार नहीं होगा, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।" अस्पताल प्रबंधन ने कलेक्टर और सीएमएचओ को भेजी रिपोर्ट: इस मामले में कार्यालय संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक ने आधिकारिक आदेश (क्रमांक 2421/ स.सं.अस्प.अधी./नि.स./2026) जारी कर शिकायतकर्ता केवल चन्द्र दीवान को सूचित किया है कि संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण ले लिया गया है और वे भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने के लिए क्षमा प्रार्थी हैं। इस पूरे मामले की प्रतिलिपि महासमुंद जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को भी आगामी सूचना और कार्रवाई के लिए आधिकारिक रूप से प्रेषित कर दी गई है। *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ का सवाल:* यह मामला यह साबित करता है कि यदि सजग नागरिक अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं, तो तंत्र को जवाबदेह बनना ही पड़ता है। लेकिन सवाल अब भी बरकरार है कि दूर-दराज से आने वाले गरीब मरीजों को हर दिन ऐसे कितने दुर्व्यवहार चुपचाप सहने पड़ते होंगे जिनकी शिकायत सीएम पोर्टल तक नहीं पहुंच पाती? स्टेट रिपोर्टर: *संतनदास मानिकपुरी* (स्टेट रिपोर्टर) लेखन : *कमलेश चंद्राकार* ( ब्लॉक रिपोर्टर महासमुन्द) *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
*धान खरीदी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में प्रभारी कलेक्टर श्री हरेश मण्डावी ने ली प्रेस वार्ता
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रूपए आदान सहायता जिले के 163 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण, 79 केंद्रों में अब तक 195 टोकन जारी उत्तर बस्तर कांकेर, 14 नवंबर 2026/ जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर श्री हरेश मंडावी ने आज प्रेसवार्ता लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी प्रारंभ हो जाएगी, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है। धान खरीदी के लिए जिले में 163 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 14 नए धान खरीदी केन्द्र भी शामिल हैं। इसके अलावा किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 04 उप केन्द्र भी स्थापित किए गए है, इसमें भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम बांसला, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम महेन्द्रपुर एवं कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम रेंगावाही तथा ढोरकट्टा में उप केन्द्र स्थापित किया गया है।प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान है, बोए गए वास्तविक रकबा एवं उपज के आधार पर किसानों के धान क्रय किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा धान के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर निर्धारित किए गए है, जिसमें समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना की सहायता राशि भी शामिल हैं। शासन द्वारा धान खरीदी के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। धान कामन का समर्थन मूल्य 2,441 रुपए प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड ‘ए’ का समर्थन मूल्य 2,461 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा घोषित कृषक उन्नति योजना के अनुसार यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचता है तो भी उसे सत्यापित पात्र रकबे के आधार पर पूरी निर्धारित आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।जिले में 01 लाख से अधिक पंजीकृत किसानबताया गया कि जिले में 01 लाख 03 हजार 576 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए पंजीकृत कराया गया है। इस वर्ष 2026-27 में 03 हजार 268 नए किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में 39 हजार 414 लघु सीमांत, 60 हजार 30 लघु तथा 04 हजार 132 दीर्घ कृषक शामिल हैं।79 उपार्जन केंद्रों में अब तक 195 टोकन जारीधान विक्रय के लिए किसानों को 10 नवंबर से टोकन जारी किए जा रहे हैं। टोकन व्यवस्था के तहत 70 प्रतिशत टोकन तुहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से तथा 30 प्रतिशत टोकन संबंधित समितियों के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। अब तक की स्थिति में जिले के 79 उपार्जन केंद्रों में कुल 195 टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 8 हजार 155 क्विंटल धान की खरीदी किया जाएगा। सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए सभी खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं निगरानी दलों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।बारदाना सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चितजिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खरीदी के लिए अनुमानित 28 हजार 920 गठान बारदाने की आवश्यकता होगी, जिसमें 50 प्रतिशत नया एवं 50 प्रतिशत पुराना बारदाना शामिल है। वर्तमान में केंद्रों में 7 हजार 239 गठान नया तथा 8 हजार 126 गठान पुराना बारदाना उपलब्ध है। सभी केंद्रों पर बारदाने, तौल व्यवस्था, नमी परीक्षण, धान के सुरक्षित भंडारण के साथ ही किसानों के लिए पेयजल एवं बैठने की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 8 उड़न दस्ते और 26 चेक पोस्ट से होगी निगरानीधान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए जिले में 8 उड़न दस्ते गठित किए गए हैं, जिनमें 7 ब्लॉक स्तरीय एवं एक जिला स्तरीय दल शामिल है। अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में 26 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम तथा उपार्जन केंद्र स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी की जाएगी। पात्र किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 की आदान सहायता छत्तीसगढ़ शासन ने कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026 के पात्र धान उत्पादक किसानों को 13 हजार 839 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता देने का निर्णय लिया है। योजना की विशेषता यह है कि पात्र किसान द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान विक्रय करने पर भी सत्यापित पात्र रकबे के आधार पर उसे निर्धारित आदान सहायता की पूरी राशि मिलेगी। उदाहरण के लिए, यदि कोई पात्र किसान एक एकड़ में धान की खेती करता है और वह केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे एक एकड़ के लिए 13 हजार 839 रुपए की आदान सहायता प्रदान की जाएगी। इससे विशेष रूप से कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों के साथ ही लघु एवं सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा।योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन तथा बोए गए धान के रकबे का डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से सत्यापन आवश्यक है। जिन क्षेत्रों में डिजिटल क्रॉप सर्वे के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, वहां शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर रकबे का सत्यापन किया जा सकेगा। पात्र किसानों को आदान सहायता की राशि उनके आधार से लिंक बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। सीईओ श्री हरेश मंडावी ने जिले के किसानों से अपील की कि वे निर्धारित टोकन के अनुसार साफ-सुथरा एवं एफएक्यू गुणवत्ता का धान लेकर उपार्जन केंद्रों में पहुंचें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे, कृषि विभाग के उप संचालक श्री जितेन्द्र कोमरा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति ध्रुव, जिला विपणन अधिकारी श्री तामेश सिंह नागवंशी, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री महेश मरकाम, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री डीएल देवांगन सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
● *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की त्वरित एवं सख्त कार्रवाई: मामूली बात पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*
जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ थाना सिमगा दिनांक: 14.11.2026 ● *ग्राम बछेरा में गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने तामेश्वर सिंह ठाकुर पर बटनदार चाकू से किए ताबड़तोड़ वार* ● *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक स्टील का धारदार बटनदार चाकू जप्त* पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में चाकूबाजी, मारपीट और आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर धर दबोचा है। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* प्रार्थी लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता निर्भर सिंह ठाकुर, उम्र 48 वर्ष, निवासी- ग्राम बछेरा, द्वारा थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गांव के प्रताप यादव के घर में उसका मौसेरा भाई राहुल जयकर आया हुआ था। दिनांक 12.11.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे जब तामेश्वर काम से घर वापस आया, तो आरोपी राहुल जयकर उर्फ जैकर, किशन देवार एवं गोपी देवार साहू भवन के सामने शराब के नशे में आपस में गालियां बक रहे थे। जब तामेश्वर ने उन्हें मना किया, तो तीनों आरोपियों ने एक राय होकर "तुम हमें बोलने वाले कौन होते हो" कहकर गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार बटनदार चाकू से तामेश्वर सिंह ठाकुर के शरीर पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति गंगाधर यदु के साथ भी मारपीट की गई तथा आरोपी मौके से फरार हो गए। *पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:*- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 500/2026, धारा 296, 115(2),118(1),351(2), 3(5),109 BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित सुरागकशी करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने तामेश्वर ठाकुर के साथ मारपीट करते हुए उसे चाकू से गंभीर रूप से चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में सलिप्त तीनों आरोपियों को दिनांक 13.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: 1. राहुल यादव उर्फ जैकर (पिता हीरालाल यादव उर्फ कल्लू, उम्र 32 वर्ष, निवासी- के.के वार्ड, भाटापारा थाना भाटापारा शहर 2. किशन देवार (पिता शनि देवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी- ग्राम किरवई, थाना सिमगा 3. गोपी देवार (पिता शनि देवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी- ग्राम किरवई, थाना सिमगा
युवाओं का संकल्प, क्षेत्र का विकास!"
जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदा बाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता श्री बालेश्वर वैष्णव जी के साथ ग्राम बम्हमानी के ऊर्जावान युवाओं की एक सार्थक और प्रेरणादायक भेंट। आइए, मिलकर अपने क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ! "सोच नई, उम्मीदें नई, दिशा सही!" क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री बालेश्वर वैष्णव जी से सौजन्य मुलाकात करते हुए ग्राम बम्हमानी के समस्त युवा साथी। आपका मार्गदर्शन और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। "युवा शक्ति - बदलाव की राह पर!" ग्राम बम्हमानी के युवाओं की टोली ने क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री बालेश्वर वैष्णव जी से मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर की चर्चा।
रतनपुर के तिलकडीह पोड़ी में नहर किनारे फेंका गया मेडिकल कचरे का पहाड़, ग्रामीणों की सेहत पर मंडराया खतरा
**हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़****आशीष यादव | जिला संवाददाता**रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़आ **नहर किनारे बड़ी मात्रा में मिले इंजेक्शन, दवाइयां और मेडिकल किट; जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तत्काल कार्रवाई की मांग** रतनपुर/बिलासपुर रतनपुर के समीप ग्राम तिलकडीह पोड़ी में नहर किनारे बड़ी मात्रा में मेडिकल कचरा फेंके जाने का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी संख्या में मेडिकल इंजेक्शन, दवाइयों की शीशियां, खाली बोतलें, दवा के पैकेट, मेडिकल किट एवं अन्य चिकित्सकीय अपशिष्ट खुले मैदान में फेंक दिए गए हैं। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौके पर बिखरे मेडिकल कचरे की मात्रा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे किसी एक व्यक्ति द्वारा सामान्य रूप से फेंका गया कचरा नहीं, बल्कि बड़ी मात्रा में एकत्रित करके यहां डंप किया गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह कचरा नहर के किनारे खुले स्थान पर पड़ा हुआ है, जहां आसपास मवेशियों, पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं का आवागमन बना रहता है। **पशु-पक्षियों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा** मेडिकल कचरे में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, दवाइयों की शीशियां और अन्य चिकित्सकीय सामग्री मौजूद होने से संक्रमण एवं चोट लगने का खतरा बना हुआ है। यदि मवेशी या जंगली जानवर इस कचरे के संपर्क में आते हैं तो उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वहीं बारिश के पानी के साथ मेडिकल कचरे के अवशेष नहर के पानी में पहुंचने की आशंका भी है, जिससे जल प्रदूषण का खतरा पैदा हो सकता है। नहर का पानी आसपास के क्षेत्र में उपयोग होता है। ऐसे में यदि इस कचरे का उचित तरीके से निस्तारण नहीं किया गया तो इसका असर पर्यावरण के साथ-साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आखिर किसने फेंका इतनी बड़ी मात्रा में मेडिकल कचरा सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में मेडिकल कचरा आखिर कहां से लाया गया और किसने इसे नहर किनारे खुले में फेंका? क्या यह किसी अस्पताल, निजी क्लीनिक, मेडिकल संस्थान या अन्य स्वास्थ्य केंद्र से निकला हुआ अपशिष्ट है? फिलहाल कचरे के स्रोत और इसे फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। नियमों के अनुसार मेडिकल वेस्ट का निस्तारण सामान्य घरेलू कचरे की तरह खुले स्थानों पर नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत से तत्काल कार्रवाई की मांग ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने संबंधित चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य अधिकारियों और ग्राम पंचायत के सरपंच से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। मांग की जा रही है कि मौके का निरीक्षण कर मेडिकल कचरे को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, नहर के आसपास सफाई कराई जाए तथा इसकी जांच कर कचरा फेंकने वाले व्यक्ति या संस्थान की पहचान की जाए। साथ ही यह भी जांच होनी चाहिए कि इतनी बड़ी मात्रा में मेडिकल कचरा कहां से आया और क्या इसे निर्धारित नियमों के विरुद्ध खुले में फेंका गया है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कदम उठाते हैं।** यदि समय रहते मेडिकल कचरे का सुरक्षित निस्तारण नहीं किया गया तो यह लापरवाही भविष्य में किसी बड़ी स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी समस्या का कारण बन सकती है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिछिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, शिक्षक एवं जनभागीदारी विकास समिति के सदस्यों की रही विशेष उपस्थिति
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान 14/11/2026 बिछिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिछिया में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं जनभागीदारी विकास समिति के सदस्यों की सहभागिता रही। इस अवसर पर बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह और उनके उज्ज्वल भविष्य के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री जितेन्द्र कुमार बुडे़क सहित समस्त शिक्षकगण, जनभागीदारी विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जनभागीदारी विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य 1. श्री रघुमनी पटेल अध्यक्ष2. श्री परशुराम चौहान – उपाध्यक्ष3. श्रीमती कलावती भोई – सदस्य4. श्री कुशल सिंह चौहान 5. श्री वेदकुमार दीवान6. श्री जीतकुमार सिदार7. श्रीमती लीला सागर दीवान8. श्री रघुनाथ सिदार9. श्री जितेन्द्र दास10. श्रीमती उर्मिला सेठ11. श्रीमती अहिल्या यादव12. श्रीमती कमला सिदार13. श्रीमती अशोबन्दी गहिर14. श्रीमती कमला सिदार15. श्रीमती सावित्री चौहान16. श्रीमती बेलकुंवर चौहान17. श्रीमती दीनाबाई कश्यप18. श्रीमती दुलारी भोई19. श्री जयराम पटेल– शिक्षाविद सदस्य20. श्री नारायण महिलाने – पंचायत प्रतिनिधि (सरपंच)21. श्रीमती शोभा पटेल– आंगनबाड़ी कार्यकर्ता22. श्री जितेन्द्र बुडे़क – पदेन सचिव23. श्री मनोहर लाल दीवान – शिक्षक सदस्य24. श्री विरेंद्र कुमार नमर्दा25. श्रीमती गोपिका पटेल विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण 1. श्री जितेन्द्र कुमार बुडे़क – प्राचार्य2. श्री गंगा प्रसाद पटेल – व्याख्याता3. श्री मनोहर लाल दीवान4. श्री गोपाल प्रसाद पटेल5. श्री सोम नारायण नेरे6. श्री मुकेश कुमार दास7. श्री श्रीराम पटेल8. श्री दुबे लाल पोर्ते9. श्री दयानंद चौधरी10. श्री शंभुनाथ प्रधान11. श्री पद्मलोचन पटेल– शिक्षक12. श्रीमती विनीता लाठी13. श्रीमती यमुना चौधरी14. श्री विरेंद्र कुमार नमर्दा15. श्री मनोहर सिंह कल्लम16. श्रीमती गोपिका पटेल – सहायक शिक्षक17. श्री लक्ष्मण पटेल18. श्री सुशील कुमार नायक19. श्री नारद ध्रुव20. श्री गोरा प्रसाद पटेल21. श्री दिनेश पटेल– सहायक ग्रेड-0222. श्री आशीष कुमार भोई – सहायक ग्रेड-0323. श्रीमती शेकबाई दीवान24. श्रीमती पार्वती चंद्रा – V.T. कृषि25. श्री मोहन साहू – V.T. ऑटो विद्यालय परिवार ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं जनभागीदारी विकास समिति की सहभागिता से आयोजन को विशेष महत्व मिला।
बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य आगाज और गरिमामय समापन
बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य आगाज और गरिमामय समापन हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 19236 ने कराया पंजीयन, जोन एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद 232 का जिला के लिए हुआ चयन करंदोला जोन बना ओवरऑल चैंपियन, मधोता जोन रहा द्वितीय स्थान पर जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों के साथ किया भोजन, खेल संस्कृति को मिला बढ़ावा जगदलपुर/बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आगाज हुआ और भव्य समापन के साथ इसका समापन हुआ। अनुभागीय अधिकारी राजस्व अजय कुमार शतरंज के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बस्तर ब्लॉक से बस्तर ओलंपिक में 19236 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया और जोन एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 232 विजेता प्रतिभागियों का जिले के लिए चयन हुआ। यह आंकड़ा बताता है कि ग्रामीण अंचल में खेलों के प्रति कितनी रुचि और जागरूकता बढ़ी है। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल एवं जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने मां दंतेश्वरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात अतिथियों ने बालक एवं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता के लिए बस्तर ब्लॉक में 6 जोन बनाए गए थे। भाटपाल, इच्छापुर, तुरपुरा, मधोता, करंदोला और मुंडागांव जोन के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकसी सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। सभी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार जोश, उत्साह और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचल से आए खिलाड़ियों की प्रतिभा देखकर अतिथि भी काफी प्रभावित हुए। समापन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री उदबोराम नाग, वरिष्ठ नागरिक श्री रामानंद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के जोश, उत्साह और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इन क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के उत्साह, लगन और खेल के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा भविष्य में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही बस्तर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार शतरंज, सीईओ सुश्री श्वेता वर्मा, चंद्रशेखर जैन, बीईओ भारती देवांगन, बीआरसी अजम्बर कोर्राम, एबीईओ सुशील तिवारी, चंद्रभान मिश्रा, संबंधित अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया भोजन ब्लॉकभर से पहुंचे खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी, जहां जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनीराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम श्री अजय कुमार शतरंज, जनपद सीईओ सुश्री श्वेता वर्मा सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और गुणवत्ता की सराहना की। इससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ गया। करंदोला जोन रहा ओवरऑल चैंपियन, मधोता जोन दूसरे नंबर पर सर्वाधिक पुरस्कार करंदोला के खिलाड़ियों ने हासिल किए इस ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल इवेंट्स में सर्वाधिक पुरस्कार करंदोला जोन के खिलाड़ियों ने हासिल किए और करंदोला जोन ओवरऑल चैंपियन रहा, वहीं मधोता जोन द्वितीय स्थान पर रहा। दोनों जोन के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।
मुंगेली में मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय न मिलने पर काले कपड़े पहनकर हेलीपैड पहुंचे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारी, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुंगेली प्रवास के दौरान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात का समय न मिलने पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नागेश गुप्ता अपने साथियों के साथ काले कपड़े पहनकर डिंडौरी स्थित हेलीपैड पहुंचे। मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लिया और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मुंगेली स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि छात्रावास का भवन पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिसकी छतों और दीवारों से प्लास्टर गिरना व सीलन होना आम बात हो गई है। इससे वहां निवासरत छात्रों के साथ कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। इसके अतिरिक्त, बरसात के दिनों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पूरे छात्रावास परिसर और कमरों के बाहर भारी जलभराव हो जाता है। इससे न केवल छात्रों का आवागमन बाधित होता है, बल्कि गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। छात्र नेताओं ने छात्रावास की बदहाल स्थिति की तस्वीरें भी अधिकारियों को सौंपते हुए जर्जर भवन के स्थान पर तत्काल नए भवन की स्वीकृति देने तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु उचित नाली निर्माण व जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश छैदइया, नागेश गुप्ता , नितेश चतुर्वेदी, रविंद्र अंचल, योगेश्वर , अंजय साकत व अन्य उपस्थित रहे।
16 नवंबर से जिलेभर में चलेगा खाद्य सुरक्षा अभियान, होटल-ढाबों से लेकर ठेले और मिठाई दुकानों तक होगी जांच
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 🔵 बड़ी खबर | खाद्य कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती 🔵 16 नवंबर से जिलेभर में चलेगा खाद्य सुरक्षा अभियान, होटल-ढाबों से लेकर ठेले और मिठाई दुकानों तक होगी जांच 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान, गंदगी, प्रतिबंधित रंगों और बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार पर होगी कड़ी कार्रवाई सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 नवंबर 2026। जिलेवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिले में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” चलाया जाएगा। इस दौरान होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन, मिठाई दुकान, कैटरिंग सेवाओं, स्ट्रीट फूड वेंडर्स सहित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का शत-प्रतिशत निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ विकासखंड के खाद्य प्रतिष्ठानों की पहचान कर सूची तैयार की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा में उनका निरीक्षण किया जाएगा। 🔵 रसोई से लेकर खाद्य सामग्री के भंडारण तक होगी जांच निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों के रसोईघर, परिसर, खाद्य सामग्री तैयार करने एवं परोसने के स्थान, बर्तन, उपकरण और भंडारण व्यवस्था की बारीकी से जांच की जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सुथरे कपड़े, एप्रन और हेड कवर के उपयोग तथा स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़े अभिलेख भी देखे जाएंगे। कच्चे और पके खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने, सुरक्षित तापमान पर खाद्य सामग्री के भंडारण, स्वच्छ पेयजल, कचरा निपटान, नालियों की सफाई और कीट नियंत्रण व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। 🔵 मिठाइयों और फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाले रंगों पर नजर अभियान में मिठाई, ग्रेवी, बिरयानी, करी, चटनी, पेय पदार्थ, चाट, मंचूरियन और फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाले रंगों की विशेष जांच होगी। जिन खाद्य पदार्थों में रंगों के उपयोग की अनुमति नहीं है, उनमें रंग पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। गैर-खाद्य, औद्योगिक, प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत रंगों का इस्तेमाल पाए जाने पर संबंधित खाद्य पदार्थ और रंग जब्त कर नियमानुसार विनष्ट किए जाएंगे। 🔵 बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत प्रत्येक खाद्य कारोबारकर्ता के लिए वैध खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, ठेला, गुमटी और मिठाई दुकानों सहित सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस एवं पंजीयन की जांच की जाएगी। बिना वैध लाइसेंस या पंजीयन के कारोबार संचालित करते पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी खाद्य कारोबारियों को अपना लाइसेंस या पंजीयन प्रतिष्ठान में प्रदर्शित रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 🔵 गंभीर लापरवाही पर बंद हो सकता है प्रतिष्ठान निरीक्षण के दौरान गंभीर गंदगी, अस्वच्छता अथवा खाद्य सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण स्थिति मिलने पर सुधार सूचना जारी करने, खाद्य नमूने लेने तथा लाइसेंस या पंजीयन निलंबित करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। गंभीर खामियां पाए जाने पर कमियों का निराकरण होने तक प्रतिष्ठान का संचालन बंद कराने की कार्रवाई भी संभव है। 🔵 खाद्य पदार्थों की पैकिंग में अखबार का उपयोग न करें खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कारोबारियों को स्वच्छ खाद्य निर्माण और हाईजीन मानकों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की पैकिंग एवं परोसने में अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने तथा भोजन को सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन का स्पष्ट संदेश: आम नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य वातावरण तैयार करना और प्रत्येक ना गरिक तक गुणवत्तापूर्ण भोजन पहुंचाना है।