Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

*बाल दिवस पर अरंड में विविध कार्यक्रम*     

*हमर प्रदेश स्टेड न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864...

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com • Nov 15, 2026

More Stories

*🕉️राशिफल राशिफल (15 नवम्बर, 2026)🕉️* 

*🌞राशिः मेष*🌞    भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा।   भाग्यांक: 3  👉🏻 उपाय= कांसे के एक गोल टुकड़े को हरे कपड़े में लपेटकर जेब में रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगा l    🌞*राशिः वृषभ* 🌞   तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। एक ही काम रोज करना हर आदमी को थका देता है, आज आप भी ऐसी परेशानी से दो-चार हो सकते हैं।   भाग्यांक: 2  👉🏻 उपाय= अगर आज आपकी मानसिक शांति के लिए योग ध्यान करे l    *🌞राशिः मिथुन* 🌞   दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। जिन्दगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें।   भाग्यांक: 9  👉🏻 उपाय= मांस मंदिरा का सेवन न करें, इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा l   🌞 *राशिः कर्क* 🌞   अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।   भाग्यांक: 3  👉🏻 उपाय= घर में तीली के तेल में काली सफेद तीली मिलाकर डालने के बाद दीपक जलाएं इससे परिवारिक सुख शांति बढ़ेगा l    *_🌞राशिः सिंह_*🌞    अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।    भाग्यांक: 2  👉🏻उपाय = सोते समय तांबे के बर्तन में जल भरकर ढक कर रखे और सुबह उसी जल को पीपल पेड़ के जड़ में चढ़ाए, और उसी जल को थोड़ा जलपान करें इससे स्वास्थ्य अच्छा होगा l    *🌞राशिः कन्या* 🌞   घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। आज खाली वक्त्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नज़र रखें।   भाग्यांक: 9  👉🏻 उपाय= धर्म स्थान में मंदिर वाला लाल, सफेद, झंडा दान करने से परिवारिक खुशहाली आएगी l    *🌞राशिः तुला* 🌞   आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे। जिंदगी आपको अच्छे अहसास भी जरुर कराती है बस आपको इन अहसासों को समझने की जरुरत है।   भाग्यांक: 3  👉🏻 उपाय= गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगा l    *🌞राशिः वृश्चिक* 🌞   भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना - इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।   भाग्यांक: 4  👉🏻 उपाय= पंछियों को मीठा दाने डालकर खिलाने से परिवार में धन की स्थिति मजबूत होगा l    *🌞राशिः धनु* 🌞   अपने डर का इलाज का वक़्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ़ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि ज़िंदगी को भी कम करता है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। आज आप फ़ोटोग्राफ़ी करके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतरीन यादें संजो सकते हैं; अपने कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।   भाग्यांक: 1  👉🏻 उपाय= किसी भी शनि मंदिर में तेल प्रसाद चढ़ाकर उससे लव लाइफ बेहतर होगा l    *🌞राशिः मकर* 🌞   प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा लुत्फ़ आप ले पाएंगे। कोई वाद्ययंत्र बजाते हैं तो आज आपका दिन संगीतमय बीत सकता है।   भाग्यांक: 1  👉🏻 उपाय= अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ सम्मान पूर्वक आचरण करने से आपसी प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा l      *🌞राशिः कुंभ* 🌞   आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा। आज लोगों के बीच आप खुद को अकेला महसूस करेंगे।   भाग्यांक: 8  👉🏻 उपाय= श्री गणेश जी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगा l    *🌞राशिः मीन*🌞    दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताज़ा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह मुफ़्त भी है और अच्छी एक्सरसाइज़ भी।   भाग्यांक: 6  👉🏻 उपाय= सफेद गाय को आटा और काली चींटी को मीठी चीनी खिलाने से परिवार में खुशहाली समृद्धि बढ़ेगा l    *🕉️ज्योतिषी आचार्य🕉️* *पंडित श्री धनेश्वर संजय प्रसाद शुक्ला घुटकू बिलासपुर छत्तीसगढ*   *मो नं 9399884734*

Nov 15, 2026 Read

गरियाबंद जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 97 केंद्रों में 91,644 किसानों का पंजीयन, अवैध धान रोकने 33 चेकपोस्ट पर कड़ा पहरा

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।   जिले के 97 धान उपार्जन केंद्रों में कुल 91,644 किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनका रकबा 1,07,782 हेक्टेयर है। इस बार 7 नवीन केंद्र भी शुरू किए गए हैं। प्रथम दिवस 15 नवंबर को 95 केंद्रों में 239 टोकन जारी किए गए हैं, जिससे 794.42 मीट्रिक टन धान खरीदी प्रस्तावित है।   सभी केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, बिजली, पेयजल, बैठने की सुविधा, तौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाने, भंडारण और सीसीटीवी कैमरों की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है।   अवैध धान रोकने 33 चेकपोस्ट और जांच दल गठित    दूसरे राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए 33 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां नोडल अधिकारी और उड़नदस्ता दल तैनात रहेंगे। जिला स्तरीय और तहसील स्तरीय विशेष जांच दल गठित किए गए हैं जो अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री पर नजर रखेंगे और संदिग्ध मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।   कम उपज वाले किसानों को भी 13,839 रुपये तक बोनस    शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था के तहत MSP 2,441 रु. प्रति क्विंटल पर धान बेचने के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल बेचना अनिवार्य नहीं होगा। कम उपज होने पर भी किसान को 21 क्विंटल के मानक पर 659 रु. प्रति क्विंटल के हिसाब से अधिकतम 13,839 रु. प्रति एकड़ बोनस सहायता मिलेगी। इससे किसान अपनी जरूरत का धान घर पर रख सकेंगे और केंद्रों में दबाव कम होगा, साथ ही बिचौलियों पर अंकुश लगेगा।   कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पारदर्शी खरीदी के निर्देश दिए हैं और किसानों से टोकन के अनुसार केंद्रों में उपज लाने और शासन की प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है।

Nov 15, 2026 Read

ग्राम पंचायत अकलतरी में भ्रष्टाचार की आशंका! ₹2.40 लाख के भुगतान पर मचा सवालों का बवाल, जमीन पर काम नदारद होने का दावा

आशीष यादव | जिला संवाददाता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़, रतनपुर-बिलासपुर (छत्तीसगढ़)     शासकीय भवनों की मरम्मत, रखरखाव और रंगरोगन के नाम पर एक ही फर्म को दो बार ₹1.20 लाख का भुगतान दर्ज; पंचायत पोर्टल पर भुगतान की एंट्री, लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट में काम शून्य होने का आरोप       बिलासपुर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर आने वाली शासकीय राशि का उपयोग आम जनता की मूलभूत सुविधाओं और गांव के विकास के लिए किया जाता है। लेकिन जब सरकारी दस्तावेजों में कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के भुगतान का विवरण दिखाई दे और दूसरी तरफ धरातल पर उन कार्यों का अस्तित्व ही नजर न आए, तो स्वाभाविक रूप से कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला बिलासपुर के ग्राम पंचायत अकलतरी से सामने आया है। यहां शासकीय भवनों की मरम्मत, रखरखाव एवं रंगरोगन के नाम पर कुल 2 लाख 40 हजार रुपये के भुगतान संबंधी प्रविष्टियां पंचायत पोर्टल पर दर्ज होने के बाद कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायत की गई है। मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक ही फर्म K K SUPPLIER AND TRADERS के नाम पर दो अलग-अलग वाउचर के माध्यम से 1 लाख 20 हजार रुपये की दो भुगतान प्रविष्टियां दर्ज हैं। यानी कुल 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान संबंधी विवरण पोर्टल पर उपलब्ध है। वहीं शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित कार्यों की जमीनी पड़ताल करने पर मौके पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है। यदि यह आरोप सही साबित होता है, तो यह पंचायत निधि के उपयोग और सरकारी कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।   एक ही फर्म को दो बार भुगतान, आखिर किस काम के लिए खर्च हुई राशि?   पंचायत पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार शासकीय भवनों की मरम्मत, रखरखाव एवं रंगरोगन कार्य के नाम पर निम्नलिखित भुगतान प्रविष्टियां दर्ज हैं।   | विवरण | वाउचर क्रमांक | दिनांक | राशि | | ------------ | ----------------- | ---------- | --------- | | पहला भुगतान | XVFC/2026-27/P/17 | 05/10/2026 | ₹1,20,000 | | दूसरा भुगतान | XVFC/2026-27/P/18 | 08/10/2026 | ₹1,20,000 | | कुल राशि | | | ₹2,40,000 |   इन दोनों भुगतान प्रविष्टियों में पंचायत के सरपंच एवं सचिव के हस्ताक्षर भी प्रदर्शित होने की बात शिकायत में उल्लेखित है। अब सवाल यह है कि आखिर किन-किन शासकीय भवनों की मरम्मत कराई गई? भवनों में कौन-कौन से कार्य हुए? रंगरोगन के लिए कितनी सामग्री खरीदी गई? मजदूरी और सामग्री पर कितनी राशि खर्च की गई? क्या कार्यों का एस्टीमेट तैयार किया गया था? क्या कार्य पूर्ण होने के बाद उसका सत्यापन किया गया?   सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि तीन दिन के अंतराल में एक ही फर्म को दो बार इतनी बड़ी राशि के भुगतान संबंधी प्रविष्टियां किस आधार पर दर्ज की गईं? क्या दोनों भुगतान अलग-अलग कार्यों के लिए थे या एक ही कार्य को अलग-अलग हिस्सों में दर्शाया गया? इन सभी बिंदुओं की जांच होना बेहद जरूरी है।   सरकारी रिकॉर्ड में भुगतान, लेकिन धरातल पर काम कहां?   इस मामले में सबसे गंभीर सवाल जमीनी स्तर पर कार्यों की वास्तविक स्थिति को लेकर है। शिकायतकर्ता की ओर से दावा किया गया है कि पंचायत पोर्टल पर भुगतान संबंधी विवरण दर्ज होने के बावजूद ग्राउंड रिपोर्ट में संबंधित मरम्मत एवं रंगरोगन का कार्य शून्य दिखाई दे रहा है।   यदि शासकीय भवनों की मरम्मत और रखरखाव के नाम पर ₹2.40 लाख खर्च किए गए हैं, तो उन कार्यों का स्पष्ट प्रमाण भी होना चाहिए। संबंधित भवनों की वर्तमान स्थिति, मरम्मत से पहले और बाद की तस्वीरें, सामग्री की खरीदी के बिल, कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र और माप पुस्तिका जैसे दस्तावेज जांच के महत्वपूर्ण आधार बन सकते हैं।   आखिर सरकारी राशि खर्च होने के बाद गांव को क्या मिला? किन भवनों की स्थिति सुधरी? क्या वास्तव में किसी भवन का रंगरोगन हुआ? यदि कार्य कराया गया है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं है?   ग्रामीण विकास के नाम पर खर्च होने वाली राशि का लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए, न कि केवल सरकारी कागजों में कार्यों का विवरण दर्ज रह जाना चाहिए।     ग्राम पंचायत अकलतरी में केवल भुगतान संबंधी प्रविष्टियां ही चर्चा का विषय नहीं हैं, बल्कि पंचायत के संचालन और कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं।       ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि पंचायत के निर्वाचित सरपंच की जिम्मेदारियों का निर्वहन किस प्रकार किया जा रहा है? क्या पंचायत के कार्य नियमानुसार सरपंच और सचिव की जिम्मेदारी के तहत संचालित हो रहे हैं? क्या पंचायत के निर्णयों और भुगतान प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है?        सरपंच और सचिव की जिम्मेदारी पर भी सवाल   पंचायत के शासकीय कार्यों और वित्तीय लेनदेन में सरपंच एवं सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। पंचायत निधि से होने वाले खर्च का रिकॉर्ड रखना, नियमानुसार कार्य कराना, भुगतान संबंधी दस्तावेज तैयार करना और कार्यों की वास्तविक स्थिति सुनिश्चित करना पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी का हिस्सा है।   ऐसे में जब पोर्टल पर दो भुगतान प्रविष्टियों के माध्यम से ₹2.40 लाख की राशि दर्ज दिखाई दे रही है, तो यह जानना आवश्यक है कि भुगतान की स्वीकृति किस प्रक्रिया के तहत दी गई? संबंधित फर्म से कौन-सी सामग्री खरीदी गई? क्या कार्यों की माप और गुणवत्ता का परीक्षण हुआ? क्या ग्राम पंचायत की बैठक में इन कार्यों और भुगतान को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था?   यदि सभी कार्य नियमों के अनुसार हुए हैं, तो पंचायत प्रशासन को संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के मन में उठ रहे संदेह दूर हो सकें।   शिकायत में इन बिंदुओं पर जांच की मांग   मामले को लेकर की गई शिकायत में संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर जांच कराने की मांग रखी है।    शासकीय भवनों की मरम्मत, रखरखाव एवं रंगरोगन कार्य का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाए।   * ₹1.20 लाख के दोनों भुगतान वाउचर की अलग-अलग जांच की जाए।    K K SUPPLIER AND TRADERS द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री और सेवाओं के बिलों की जांच हो।   * संबंधित कार्यों की माप पुस्तिका एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया जाए।   * भुगतान से संबंधित बैंक रिकॉर्ड और पंचायत के वित्तीय अभिलेखों की जांच हो।   पंचायत में पारित प्रस्तावों एवं कार्यों की स्वीकृति संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाए।   * पंचायत के कार्यों में सरपंच पति की कथित भूमिका और हस्तक्षेप की भी जांच कराई जाए।   * यदि जांच में भ्रष्टाचार, फर्जी कार्य अथवा शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।   अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार, क्या खुलेगा पंचायत के भुगतान का पूरा राज?   ग्राम पंचायत अकलतरी का यह मामला अब केवल ₹2.40 लाख के भुगतान तक सीमित नहीं रह गया है। यह पंचायतों में सरकारी राशि के उपयोग, कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान प्रक्रिया और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बन गया है।   ग्रामीणों के मन में भी यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि गांव के विकास के लिए आने वाली राशि का वास्तविक उपयोग कहां और किस प्रकार हो रहा है? यदि शासकीय भवनों की मरम्मत और रंगरोगन के नाम पर राशि खर्च की गई है, तो संबंधित भवनों की स्थिति भी इसकी गवाही देनी चाहिए।   अब देखना होगा कि जिला प्रशासन, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। क्या संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी? क्या पंचायत के दस्तावेजों और जमीनी हकीकत का मिलान कराया जाएगा? और यदि अनियमितता सामने आती है तो क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?   जनता के पैसों का हिसाब जनता को मिलना चाहिए। सरकारी पोर्टल पर दर्ज भुगतान और धरातल पर हुए कार्यों के बीच यदि अंतर है, तो उसकी सच्चाई सामने आनी ही चाहिए। ग्राम पंचायत अकलतरी के इस मामले में अब निष्पक्ष जांच और प्रशासनिक जवाबदेही बेहद जरूरी है।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ की विशेष पड़ताल

Nov 15, 2026 Read

नबालिग बालिका को आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने घर लेजाकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  मुंगेली जिला    नाम - राज केंवट पिता सुरेश केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के सामने कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।   प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोट दर्ज करायी कि प्रार्थिया की पुत्री बीना बताये कहीं चली गयी है जो घर वापस नहीं आने पर दिनांक 11.11.26 को थाना रिपोर्ट कराने आ रहे थे कि रास्ते में फोन आया कि उसकी नाबलिग बेटी घर वापस आ गयी है मां के द्वारा अपनी पुत्री से पुछ-ताछ करने पर राज केंवट जो कतियापारा बिलासपुर का रहने वाला है उसे तीन साल से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान होना एवं एक-दुसरे से फोन के माध्यम बातचीत करना बतायी। राज केंवट के द्वारा अपनी वाहन एक्टिवा से स्मृति गार्डन सरकण्डा, खुंटाघाट घुमाने ले जाया करता था, दिनांक 07.02.26 को राज केंवट के द्वारा पहली बार अपने घर कतियापारा लेजाकर शारीरिक संबंध बनाया था, उसके बाद 03-04 बार शारीरिक संबंध और बनाया है दिनांक 05.11.26 को अपने घर कतियापारा में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया है प्रार्थी के थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट पर दिनांक 13.11.26 थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमांक-683/26 धारा 65 (1) बीएनएस, 4, 6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था। घटना की सूचना श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को दिया गया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपी राज केंवट पिता सुरेश केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के सामने कतियापारा को दबिश देकर पकडा गया, आरोपी को थाना लाकर आरोपी से पुछताछ करने पर दिनांक घटना समय को अपराध करना स्वीकार किया है अपहृता का कथन लिया गया जो अपने कथन में नबालिग जानते हुए शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया है। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवित कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Nov 14, 2026 Read

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पत्थलगांव पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को थाना प्रभारी जितेंद्र एस. ताम्रकर ने पूरन तालाब छठ घाट का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगाव जिला जशपुर पत्थलगांव।    निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ताम्रकर ने घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, लाइटिंग और प्रवेश-निकास मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए   इस मौके पर भोजपुरी समाज के अध्यक्ष धनंजय तिवारी, संरक्षक मनोज तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता एवं समाज के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाज के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को बताया कि घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और व्रतियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है   सुरक्षा और ट्रैफिक पर विशेष फोकस   थाना प्रभारी जितेंद्र एस. ताम्रकर ने आश्वासन देते हुए कहा   > छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। घाट पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरह दुरुस्त किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या न हो और आपात सेवाएं भी सुचारू रूप से चलती रहें उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें

Nov 14, 2026 Read

सागरपाली में बाल दिवस पर बच्चों का जलवा! खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह से गूंजा स्कूल

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान 14/11/2026 सरायपाली / सागरपाली: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सागरपाली में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और खेलकूद के साथ मनाया गया। सुबह से ही स्कूल परिसर बच्चों की खिलखिलाहट, तालियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजता रहा। बच्चों ने मचाया धमाल:शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने खेलकूद, दौड़, कुर्सी दौड़, गीत, नृत्य, नाटक और कविता पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति देखकर सभी अतिथियों ने जमकर तालियां बजाईं। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संतोषी मुन्ना अग्रवाल ने किया सम्मान:कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य बसना श्रीमती संतोषी मुन्ना अग्रवाल जी ने बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा - _"बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। इन्हें अच्छी शिक्षा और अच्छा संस्कार मिलेगा, तभी हमारा गांव और देश आगे बढ़ेगा।"_ कौन-कौन रहे मौजूद:समारोह में जनभागीदारी विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। 1. श्रीमती संतोषी मुन्ना अग्रवाल जी - जनपद सदस्य बसना2. श्री इंद्रजीत बरिहा - सरपंच, ग्राम पंचायत सागरपाली3. श्री टीकेश्वर पटेल - युवा व्यवसाई 4. श्री सोहन पटेल - भूतपूर्व जनपद सदस्य5. श्री प्रवीण अग्रवाल - उप-सरपंच6. श्री ललित पटेल - सचिव7. श्री भागीरथी बंजारा - पंच8. श्रीमती मोंगरा भाग्रे - पंच9. शादराम बंजारा - पंच शिक्षकगण:1. श्री उस्ताज अली - मिडिल स्कूल प्रधान पाठक2. श्री अभिमन्यु चौहान - प्राशाला प्रधान पाठक3. श्री मुरली पटेल - शिक्षक4. श्री तेरस केवट5. श्रीमती सुधा चौरसिया6. श्रीमती वेदांती पटेल7. श्रीमती श्वेता चौहान - आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को मिला आशीर्वाद:शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खूब पढ़ो, खूब खेलो और हमेशा अपने माता-पिता, गुरुजनों और गांव का नाम रोशन करो। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई और सभी ने बाल दिवस को यादगार बना दिया।

Nov 14, 2026 Read

कटघोरा में सेहत से खिलवाड़: ~सांभर में इल्ली मिलने पर चर्चित 'मुरली होटल' सील, शारदा स्वीट्स पर भी गिरी गाज

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान जिला - कोरबा    कोरबा/कटघोरा। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कटघोरा के चर्चित मुरली होटल में नाश्ते के दौरान सांभर में इल्ली (कीड़ा) मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने होटल को सील कर दिया है। आगामी आदेश तक होटल के संचालन और किसी भी तरह के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोशल मीडिया और खबरों के बाद हरकत में आया विभाग मुरली होटल में नाश्ता कर रहे एक ग्राहक की प्लेट में परोसे गए सांभर में इल्ली निकली थी। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और होटल का औचक निरीक्षण किया। जांच में मिलीं गंभीर खामियां: • गंदगी का अंबार: निरीक्षण के दौरान होटल की रसोई और आसपास साफ-सफाई व्यवस्था बेहद लचर पाई गई। • FSSAI नियमों की अनदेखी: होटल में खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन हो रहा था। • सैंपल जांच के लिए भेजे: टीम ने मौके पर मौजूद सांभर का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि जांच में अनियमितता और गंदगी की पुष्टि होने के बाद होटल को बंद करने का नोटिस देकर सील कर दिया गया। इसी अभियान के दौरान टीम ने कटघोरा स्थित शारदा स्वीट्स में भी दबिश दी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से स्थानीय होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है

Nov 14, 2026 Read

दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला संवाददाता  बलौदा बाजार  प्रकाश कुमार साहू  हमर प्रदेश छत्तीसगढ   कसडोल। दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर मैदान में अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।   कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनभागीदारी अध्यक्ष पुनेश्वर नाथ मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुयश तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.आर. साहू, खेल प्रभारी के.के. बर्मन एवं जनभागीदारी सदस्य राघवेंद्र पवार उपस्थित रहे। अतिथियों का महाविद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।   इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।   प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस तरह के आयोजन महाविद्यालयीन विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार एवं खेल विभाग का विशेष योगदान रहा।

Nov 14, 2026 Read

बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल! शराब के नशे में पोते ने दादा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

आशीष यादव जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़     मस्तूरी के ग्राम गतौरा में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और बच्चों के मायके जाने की बात पर हुआ था विवाद; पुलिस ने आरोपी पोते को किया गिरफ्तार।   बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर जिले में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में एक पोते ने अपने ही 80 वर्षीय बुजुर्ग दादा की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत था। पत्नी और बच्चों के मायके जाने की बात को लेकर दादा से हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि पोते ने अपने ही दादा पर लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।   पत्नी-बच्चों के मायके जाने की बात पर शुरू हुआ विवाद   प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गतौरा के वार्ड क्रमांक 7 निवासी पंचराम चंद्राकर (80 वर्ष) शुक्रवार दोपहर अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका पोता तुलाराम चंद्राकर शराब के नशे में घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। इसी बात को लेकर वह अपने दादा से नाराज था। आरोपी का आरोप था कि दादा ने उसकी पत्नी और बच्चों को मायके जाने से नहीं रोका।   इसी बात को लेकर दादा और पोते के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में अपना आपा खो चुके पोते ने बुजुर्ग दादा पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। जिस पोते को दादा की बुढ़ापे की लाठी बनना चाहिए था, उसी के हाथों उनकी जिंदगी का अंत हो गया।   गांव में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा   घटना की जानकारी दोपहर करीब 4 बजे ग्रामीणों को हुई। बुजुर्ग की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की।   पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पोते तुलाराम चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।   दो दिनों में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दूसरी घटना   गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में महज दो दिनों के भीतर पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली दूसरी गंभीर घटना सामने आई है। इससे पहले एक बेटे पर अपने ही 76 वर्षीय पिता के साथ मारपीट कर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा था। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।   लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं समाज और परिवारों के भीतर बढ़ती हिंसा, नशे के दुष्परिणाम और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर जिन बुजुर्गों की उंगली पकड़कर परिवार की पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं, उन्हीं के साथ अपनों द्वारा ऐसी क्रूरता क्यों?

Nov 14, 2026 Read

नवविवाहिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार*

जिला संवाददाता बलौदाबाजार  प्रकाश कुमार साहू  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस* थाना सिमगा दिनांक: 14.11.2026   ​ ● *शादी के महज कुछ महीनों बाद ही मृतिका ने मकान में फांसी लगाकर की थी आत्महत्या; मौके से सुसाइड नोट बरामद*   ​पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और इस कारण से होने वाली गंभीर घटनाओं पर बेहद संवेदनशीलता और कड़ाई से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार किया गया है।     *​घटना का संक्षिप्त विवरण:*- ​दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे थाना सिमगा अंतर्गत कर्मचारी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में नवविवाहिता सतरूपा देवांगन (उम्र 24 वर्ष) ने छत के पंखे पर दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। चूंकि मृतिका एक नवविवाहिता थी, अतः नियमानुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्रवाई व पोस्टमार्टम कराया गया। प्रकरण ​जांच के दौरान मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, तथा मृतिका के पिता और भाई के विस्तृत कथन दर्ज किए गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मृतिका सतरूपा देवांगन की शादी दिनांक 25.04.2026 को पवन कुमार देवांगन के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति पवन कुमार देवांगन द्वारा उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी लगातार शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर तथा आहत होकर मृतिका ने यह अत्यंत कदम उठाया।     *​पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:*- ​मर्ग जांच, पीएम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और परिजनों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी पति द्वारा दहेज प्रताड़ना दिए जाने का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 503/2026, धारा 80(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित सुरागकशी करते हुए आरोपी पति पवन कुमार देवांगन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर शादी का कार्ड एवं मोबाइल फोन आदि विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 14.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।   ​ ​आरोपी- पवन कुमार देवांगन पिता रामदेव देवांगन ​उम्र: 28 वर्ष ​निवासी: ग्राम मोहड़, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव, हाल निवासी- कर्मचारी कॉलोनी, सिमगा, थाना सिमगा ​

Nov 14, 2026 Read

● *शराब दुकान में चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*

जिला संवाददाता  प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   थाना लवन दिनांक: 14.11.2026     ● *कंपोजिट मदिरा दुकान (शराब दुकान) लवन में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को दिया गया अंजाम* ● *आरोपियों द्वारा काउंटर के गल्ले से ₹80,000 नगदी रकम, की गई चोरी* ● *शराब दुकान के काउंटर की जाली के अंदर हाथ डालकर, गल्ले से नगदी रुपए किया गया चोरी* ● *सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुआ शातिर चोरी का खुलासा* ● *आरोपियों से कुल ₹75,000 नगद बरामद करने मे मिली सफलता* ● *घटना में संलिप्त 01 अन्य फरार, जिसकी सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश*    पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में चोरी और वित्तीय अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट मदिरा दुकान (शराब दुकान) के काउंटर से गल्ला पार कर ₹80,000 चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा है।     *घटना का संक्षिप्त विवरण:*प्रार्थी अरुण कोसले (पिता गंगाराम कोसले निवासी- बगबुड़ा द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 10.11.2026 को दोपहर करीब 01:00 बजे वह और उसका कर्मचारी शराब दुकान का काउंटर संभाल रहे थे तथा शराब बिक्री में व्यस्त थे। इसी व्यस्तता का फायदा उठाकर आरोपियों ने शराब दुकान के काउंटर की जाली के अंदर हाथ डालकर गल्ले से नगदी रुपए पार कर दिए। शाम को जब गल्ले का हिसाब किया गया और पैसे कम मिलने पर शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, तो स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा दोपहर करीब 01:30 बजे तथा शाम को 06:30 बजे गल्ले से पैसे निकाला गया था। कुल ₹80,000 नगदी की चोरी की इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था।   *पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी:*- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 404/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित सुरागकशी करते हुए संदेही आरोपियों की तलाश शुरू की तथा दिनांक 14.11.2026 को आरोपी अनिल साहू एवं विशेषर साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने एक साथ मिलकर शराब दुकान से ₹80,000 चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उनकी निशानदेही से कुल ₹75,000 नगद विधिवत जप्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को खज दिनांक 14.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की था रही है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसकी सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।   गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: 1. अनिल साहू पिता बिहारी लाल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 14 लवन, थाना लवन 2. विशेषर साहू उर्फ विक्की साहू पिता रूपलाल साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 14 लवन, थाना लवन

Nov 14, 2026 Read

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान एवं शैक्षणिक मॉडल की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी सिहावा  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज      बेलरगांव। बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में 14 नवंबर को बाल मेला (आनंद मेला) का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक एवं विज्ञान आधारित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें एसबीआई एटीएम का मॉडल, सौर ऊर्जा पैनल, अंतरिक्ष एवं विज्ञान से संबंधित मॉडल सहित विभिन्न आकर्षक रचनात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के माध्यम से उनकी कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी दी। प्रदर्शनी में बच्चों की मेहनत, नवाचार और सीखने की ललक देखने को मिली। वहीं विभिन्न स्टॉल मेले का विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बेलरगांव की सरपंच श्रीमती सीता नेताम रहीं। अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारद साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य नंदिनी साहू, उपसरपंच मोहनी साहू,चमेली कश्यप उपाध्यक्ष शाला समिति, असकरण पटेल, उमेश साहू, प्रियांशु प्रजापति ,गजेंद्र नेताम, कुमारी बाई नेताम, मोरध्वज सेन कमल साहू, चंद सोनी ,व्याख्याता आर देवांगन, मचसंचालक सुरेंद्र नेताम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Nov 14, 2026 Read