*बगौद में धान खरीदी 2026-2027 का शुभारंभ, समिति में विधिवत शुरू हुई धान उपार्जन प्रक्रिया*
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर नीलमणी साहू क...
More Stories
जिला अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल: बच्चे को टीका लगवाने आई महिला से छेड़छाड़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहानजिला - कोरबा कोरबा। जिला अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के तमाम दावों के बीच एक महिला से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। अपने मासूम बच्चे का टीकाकरण कराने पहुंची महिला के साथ गोढ़ी निवासी एक युवक ने अभद्र हरकत की। महिला के साहस दिखाते हुए विरोध करने और शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है टीकाकरण कक्ष के पास मंडरा रहा था आरोपी, मौके पर ही धराया - मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चे को टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल आई थी। इसी दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर से संदिग्ध रूप से घूम रहे गोढ़ी निवासी दुर्गा शंकर ढहरिया ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।अचानक हुई इस हरकत से घबराने के बजाय महिला ने हिम्मत दिखाई और जोरदार विरोध करते हुए शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद मरीज के परिजन और आम लोग जमा हो गए और भागने की फिराक में लगे आरोपी को पकड़ लिया। चौकी पुलिस व डायल 112 ने संभाला मोर्चा, आरोपी गया सलाखों के पीछे हंगामे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और डायल 112 को भी बुलाया गया। इसके बाद आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया। गार्ड और सीसीटीवी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान - इस घटना ने एक बार फिर जिला अस्पताल के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल परिसर में निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड तैनात होने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद परिसर के भीतर छेड़छाड़, चोरी और आए दिन होने वाले विवादों ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
मेघा में कल होगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का जन चौपाल-संवाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर रहेंगी मुख्य अतिथि
ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज बाजार चौक में दोपहर 3 बजे होगा आयोजन, मतदाता सूची और वोट से जुड़े मुद्दों पर आम जनता से होगा सीधा संवाद मगरलोड/मेघा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत सोमवार, 16 नवंबर 2026 को मेघा में जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 बजे मेघा के बाजार चौक में किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के तत्वावधान में मेघा मंडल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर तथा मंडल प्रभारी एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष नगरी राजेंद्र सोनी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं विभिन्न कांग्रेस संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जन चौपाल के दौरान मतदाता सूची, मतदाता अधिकारों और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान से जुड़े मुद्दों पर आम जनता के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से अभियान के तहत उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को भी जनता के बीच रखा जाएगा। विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ताओं की रहेगी भागीदारी आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व पंच-सरपंच, वर्तमान जनप्रतिनिधि, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अध्यक्ष विनीत बाफना, महामंत्री शंकर साहू एवं मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि जन चौपाल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर मतदाताओं से संवाद स्थापित करना और चुनावी प्रक्रिया एवं मतदाता अधिकारों से जुड़े विषयों पर लोगों के विचार एवं सवाल सामने लाना है।
शहीदों को नमन, प्रतिभाओं का सम्मान और रातभर लोककला का धमाल! दुगली में ऐतिहासिक बना चिन्हारी महोत्सव 2026
ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 11वें संस्करण में कला, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान धमतरी/नगरी/दुगली वनांचल की लोक संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को सम्मान देने वाला बहुप्रतीक्षित ‘चिन्हारी महोत्सव 2026’ शुक्रवार को ग्राम दुगली में भव्य एवं गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। क्षेत्र की आराध्य देवी माता अंगारमोती के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में शहीदों को नमन करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। माता अंगारमोती लोक कला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति दुगली के तत्वावधान में आयोजित यह सम्मान समारोह अपने 11वें वर्ष में पहुंचा। कार्यक्रम की शुरुआत माता अंगारमोती को पुष्प अर्पित कर समिति की पारंपरिक रीति के अनुसार की गई। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह, क्षेत्र के प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम और भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद निर्मल सिंह नेताम के परिवार का हुआ सम्मान समारोह में शहीद निर्मल सिंह नेताम की स्मृति को विशेष रूप से समर्पित सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद की धर्मपत्नी सोमवती नेताम सहित उनके परिवारजनों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद के योगदान और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही सेवानिवृत्त सैनिक बसंत सिंह सोरी, ग्राम दिनकरपुर को सैनिक सम्मान प्रदान किया गया। मेधावी विद्यार्थियों से लेकर खिलाड़ियों तक को मिला सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में वनांचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को ‘शहीद निर्मल सिंह नेताम प्रतिभावान छात्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा में प्रथम माधुरी नेताम ग्राम कौव्हाबाहरा एवं द्वितीय तरुणा कर्राघाटी तथा बारहवीं में प्रथम देवकुमार सराईटोला एवं द्वितीय चंद्रमणी ग्राम दलदली को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भावेश सिन्हा, जयंत कुमार, साहिल कुमार, दीपेश कुमार, देवेश कुमार, सूर्या नेताम, राहुल कुमार, नरेंद्र कुमार, सांवनी कावड़े एवं वैशाली को भी सम्मान प्रदान किया गया। पारंपरिक चिकित्सा और सामाजिक सेवा को भी मिली पहचान स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थानीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने वाले दशरथ नेताम बांधा, खेमराज सेन दिनकरपुर एवं उत्तम ध्रुव मगरलोड को आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य पारंपरिक वैद्य सम्मान दिया गया। वहीं स्वास्थ्य एवं सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए ललिता बाई नेताम, कमितला बाई नेताम, भानबाई नेताम एवं अहिरा बाई मरकाम को मितानिन कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह दुगली को आयुर्वेदिक एवं हर्बल उत्पादों के क्षेत्र में कार्य के लिए सम्मानित किया गया। किसान, व्यवसायी और पत्रकार भी हुए सम्मानित व्यवसाय एवं कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए हीरा मरकाम को सफल कृषक एवं सफल व्यवसायी सम्मान दिया गया। वहीं मनीष मरकाम को रोजगार एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए अभिनव अवस्थी एवं थारुण निषाद को सम्मान प्रदान किया गया। लोककला और संगीत प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला कला के क्षेत्र में जिला कांकेर की पाली उसेंडी को एल्बम कलाकार एवं वीडियो क्रिएटर के रूप में तथा जिला कोंडागांव के मकसुदन यादव ‘वायरल भांटो’ को उत्कृष्ट कला के लिए सम्मानित किया गया। संगीत के क्षेत्र में जिला कांकेर के गीतकार अनिल सलाम को सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा ग्राम के वरिष्ठ बुजुर्गों को प्रेरणा सम्मान देकर उनके अनुभव और सामाजिक योगदान को सम्मानित किया गया। रात में लोक संस्कृति पर आधारित डांस प्रतियोगिता समारोह के दौरान रात्रि में छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति पर आधारित राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ओडिशा से भी कलाकारों ने हिस्सा लिया। सामूहिक नृत्य में अमर ज्योति डांस ग्रुप नवागांव कंचना प्रथम, चिन्हारी डांस ग्रुप भानपुरी कोंडागांव द्वितीय और सीजी ब्यास देवपुर कंडेल तृतीय रहे। युगल नृत्य में दिनेश-रीना डांस ग्रुप देवरी बालोद ने प्रथम स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में संगिता कोर्च धनतुलसी कांकेर प्रथम, मल्लिका रायगढ़ द्वितीय, मुस्कान साहू खपरी बालोद तृतीय और रवि कुमार राउरकेला, ओडिशा चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में मयाराम टांडेश एवं मनहरण टांडेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि मंच संचालन आशीष नाग अमाली नगरी ने किया। आयोजन ने दिया लोक संस्कृति और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश चिन्हारी महोत्सव 2026 ने दुगली की धरती पर शहीदों की स्मृति, लोक संस्कृति, सामाजिक सेवा और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक मंच पर जोड़ने का काम किया। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के संरक्षकों, पदाधिकारियों, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।
गरियाबंद में धान खरीदी का शुभारंभ, कलेक्टर ने किसानों का किया पुष्पमाला से स्वागत - 21 क्विंटल से कम बेचने पर भी मिलेगा पूरा बोनस
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद 15 नवम्बर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने गरियाबंद एवं बारुला धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गरियाबंद केंद्र में लिलेश निषाद ने बेचा 9 क्विंटल धान गरियाबंद केंद्र में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर की उपस्थिति में किसान श्री लिलेश निषाद ने 9 क्विंटल धान बेचकर खरीदी का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। बारुला केंद्र में गीता बाई ने बेचा 16 क्विंटल धान इसके बाद कलेक्टर बारुला केंद्र पहुंचे। यहां जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सोहन ध्रुव, जनप्रतिनिधियों एवं सरपंच की उपस्थिति में किसान श्रीमती गीता बाई ने 16 क्विंटल धान का विक्रय किया। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। कलेक्टर ने दोनों केंद्रों में तौल, बारदाना, पेयजल, बैठने की सुविधा और टोकन व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी से खरीदी करने, किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान SDM सुश्री हितेश्वरी बाघे, जिला खाद्य अधिकारी जन्मेजय नायक, सहायक पंजीयक महेश्वरी तिवारी सहित समिति प्रबंधक और किसान मौजूद रहे। किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी किसानों की मेहनत और आर्थिक समृद्धि से जुड़ी प्रक्रिया है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। टोकन के अनुसार व्यवस्थित खरीदी हो और अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई हो। जिले में 97 केंद्रों में 91,644 किसानों का पंजीयन है, रकबा 1,07,782 हेक्टेयर है, 7 नए केंद्र शुरू हुए हैं। पहले दिन 95 केंद्रों में 239 टोकन से 794.42 MT खरीदी प्रस्तावित है। 21 क्विंटल से कम बेचने पर भी पूरा बोनस मिलेगा शासन के निर्णय के अनुसार अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल बेचना अनिवार्य नहीं है। यदि किसान 14-15 क्विंटल ही बेचता है तो भी उसे 21 क्विंटल के मानक पर 659 रु. प्रति क्विंटल से अधिकतम 13,839 रु. प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता मिलेगी। इस प्रकार किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रु. का दाम मिलेगा। इससे कम उपज वाले किसानों को भी संबल मिलेगा और वे घरेलू जरूरत के लिए धान रख सकेंगे, 21 क्विंटल बेचने का दबाव नहीं रहेगा। प्रशासन ने किसानों से टोकन एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार केंद्र पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों ने कटवाया टोकन, उत्साह के साथ खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर बेच रहे हैं धान उत्तर बस्तर कांकेर, 15 नवंबर 2026/ जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। खरीदी के पहले दिन जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम पटेल एवं गायता की उपस्थिति में परंपरानुसार पूजा-अर्चना कर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा-बांट, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं नमी मापक यंत्रों की पूजा की गई। इसके पश्चात किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी की शुरुआत हुई। धान खरीदी के पहले दिन जिले के 94 धान खरीदी केन्द्रों में 224 किसानों ने 9 हजार 160 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया है। किसान उत्साहपूर्वक अपने परिवारजनों के साथ खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय कर रहे हैं। कांकेर विकासखण्ड के अलनियापारा कोदाभाट धान खरीदी केन्द्र में अलबेलापारा, कांकेर निवासी किसान श्री आनंद राम साहू अपने परिवार के साथ धान बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से उन्होंने धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया है। उनके पास लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि है और वे आज 60 क्विंटल धान विक्रय करने खरीदी केन्द्र पहुंचे हैं। धान की खेती के साथ-साथ वे अपने खेत में चना एवं धनिया की खेती भी करते हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा खेती-किसानी के कार्यों में करेंगे। श्री आनंद राम साहू के पुत्र श्री धर्मेंद्र साहू ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। अलनियापारा कोदाभाट धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी प्रारंभ होने के अवसर पर तहसीलदार श्री रूपेश मरकाम, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री महेश मरकाम, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री डी.एल. देवांगन, समिति प्रबंधक श्री नरेन्द्र कुमार साहू, धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री योगेन्द्र पटेल, ग्राम पटेल श्री भागीरथी नाग, गायता श्री रामदयाल भास्कर एवं श्रीराम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
कटघोरा-तानाखार में भीषण सड़क हादसा: खड़ी बस से टकराया बेकाबू ट्रक, दो की मौत और छह घायल
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान जिला - कोरबा कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के रफ्तार के कहर ने दो जिंदगियां छीन लीं। तानाखार स्थित अनूप ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। चाय-पानी के लिए रुकी थी बस, तभी काल बनकर आया ट्रक जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस रायपुर से अंबिकापुर जा रही थी। तड़के करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच चालक ने यात्रियों के चाय-पानी के लिए अनूप ढाबा के पास बस को सड़क किनारे रोका था। बस के हेल्पर अर्जुन राम ने बताया कि चालक और कुछ यात्री नीचे उतरे हुए थे, जबकि अधिकांश यात्री बस के अंदर ही बैठे थे। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित होकर आए ट्रक ने खड़ी बस को सीधी टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। एक मृतक बिलासपुर का निवासी, गंभीर घायल रायपुर रेफर इस दुर्घटना में दो यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक की पहचान बिलासपुर निवासी अनूप दुबे (34) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है, जिनके पते की पुष्टि के लिए पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है। हादसे के तुरंत बाद सभी छह घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां एक यात्री की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया है। शेष पांच घायलों का इलाज कटघोरा में ही चल रहा है। क्रेन से हटवाए गए वाहन, फरार चालक की तलाश तेज सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटवाकर बाधित यातायात को सुचारू कराया। कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और मामले की वैधानिक जांच जारी है।
पायल बस की टक्कर से घायल 23 वर्षीय युवक की मौत, गीदम अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूजरिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) गीदम। पोटा केबिन कारली के पास पायल बस की टक्कर से हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक राजकुमार, निवासी हारम पंचायत की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल युवक को उपचार के लिए गीदम अस्पताल लाया गया था। यहां युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिलने को लेकर सवाल उठाए हैं। फिलहाल परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रायपुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जोरा उपार्जन केंद्र में की विधिवत पूजा-अर्चना
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर, 15 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप आज से पूरे रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर के जोरा स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और धान की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा तौल कार्य का शुभारंभ कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। खरीदी के पहले ही दिन उपार्जन केंद्रों पर अन्नदाता किसानों में जबरदस्त उत्साह और चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अपनी उपज का उचित मूल्य और सुगम व्यवस्था मिलने से किसान काफी प्रसन्न नजर आए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने केंद्र में उपस्थित किसानों से आत्मीय चर्चा की, उन्हें फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और खरीदी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सहूलियत के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्रों पर पेयजल, धूप से बचने के लिए छायादार शेड, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, और सुचारू तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
जिले के कुआकोंडा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पूरंगेल, बेंगपाल एवं बड़ेपल्ली में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रशासनिक टीम ने किया सघन दौरा
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) बंद पड़े निर्माण कार्यों को एक माह में पूर्ण करने के निर्देश, ग्रामीणों की मांगों के अनुरूप प्राथमिकता से तैयार होंगे विकास कार्यों के प्रस्ताव दंतेवाड़ा, 15 नवंबर 2026। जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में शासन की योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पूरंगेल, बेंगपाल एवं बड़ेपल्ली का प्रशासनिक टीम द्वारा सघन दौरा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली एवं सौर ऊर्जा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। दौरे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित वीबी-जी राम जी शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, क्रेडा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।प्रशासनिक टीम ने ग्रामों में संचालित एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण में जिन स्थानों पर निर्माण कार्य बंद अथवा धीमी गति से संचालित पाए गए, वहां संबंधित ठेकेदारों को तत्काल कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी लंबित निर्माण कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क एवं पुलिया निर्माण, देवगुड़ी में तार फेंसिंग एवं शेड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना तथा स्थानीय जरूरतों एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजने की बात कही। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं व्यक्तिमूलक योजनाओं से जोड़ने के लिए राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र, जॉब कार्ड एवं आधार कार्ड बनवाने से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी एकत्रित किए गए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन गांवों में विकास की पहुंच सुनिश्चित करना, ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा आवश्यकतानुसार नए विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है। प्रशासन द्वारा ऐसे क्षेत्रों में निरंतर मैदानी भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी एवं ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।इस दौरान जनपद पंचायत कुआकोंडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रिफर*है
सोनू महंत ।ब्लॉक रिपोर्टर हमर प्रदेश CG न्यूज़ *रायगढ़ जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे थाना क्षेत्र के ग्राम ढोरम के पास टेरम बायपास मे सड़क हादसे मे शिशु मंदिर घरघोड़ा के बच्चो से भरी वैन को एक सीमेंट से भरी ट्रक ने टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के सामने के परखच्चे उड़ गए वही घटना के बाद बच्चों मे चीख पुकार मच गई साथ ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया । घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों कि भीड़ जमा हो गई। बताये अनुसार वैन मे 19 के आसपास बच्चे सवार थे। प्राप्त जानकारी अनुसार टेरम ग्राम के सरपंच प्रदीप राठिया ने ग्रामीणों कि मदद से बच्चों को निकालकर घरघोड़ा हॉस्पिटल भेजा है जहाँ घायलों को उपचार जारी है। घरघोड़ा बीएमओ डॉ एस आर पैंकरा , डॉ विकास शर्मा ने टीम के साथ बच्चों के उपचार मे लगे हुए है। वैन मे 19 छात्र थे घायलों मे 4 को रायगढ़ रिफर किया जा रहा है। बाकी का उपचार घरघोड़ा हॉस्पिटल मे किया गया.
यादव समाज की 20वीं राउत नाच विराट मड़ई मेला की तैयारी तेज, 17 नवंबर को होगी
आशीष यादव जिला संवाददाता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ यादव समाज की 20वीं राउत नाच विराट मड़ई मेला की तैयारी तेज, 17 नवंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक रतनपुर। यादव समाज की परंपरा, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को सहेजने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राउत नाच विराट मड़ई मेला को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में यादव समाज कल्याण समिति, रतनपुर द्वारा 20वें राउत नाच विराट मड़ई मेला के आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, इस वर्ष भी यादव समाज कल्याण समिति, रतनपुर के तत्वावधान में 20वां राउत नाच विराट मड़ई मेला हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने तथा आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा तय करने के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। 17 नवंबर को दोपहर 3 बजे होगी बैठक आमंत्रण पत्र में उल्लेखित जानकारी के अनुसार बैठक दिनांक 17 नवंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी। बैठक का स्थान यादव समाज सामुदायिक भवन परिसर, बूढ़ा महादेव मंदिर के पास, रतनपुर निर्धारित किया गया है। इस बैठक में राउत नाच विराट मड़ई मेला के आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। समिति ने समाज के सभी लोगों से बैठक में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है राउत नाच मड़ई मेला राउत नाच छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और यादव समाज की पारंपरिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आयोजन न केवल समाज की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है, बल्कि समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर प्रदान करता है। यादव समाज कल्याण समिति, रतनपुर के सचिव एवं अध्यक्ष ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन की तैयारियों को लेकर अब समाजजनों की निगाहें 17 नवंबर की महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हैं।
धरमजयगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा ,जनजातीय गौरव दिवस, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले - यह सिर्फ पर्व नहीं, हमारी अस्मिता का उत्सव है*
सोनू महंत । ब्लॉक रिपोर्टर रायगढ़ :- धरमजयगढ़ की धरती आज जनजातीय गौरव के आयोजन का गवाह बनी है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने जनजातीय समाज को बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस पूरे छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों के लिए गर्व का दिन है। ओपी चौधरी ने सभी को इस पर्व की बधाई देते हुए कहा, आज जनजातीय गौरव दिवस है, यह हमारे युवा शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। आप सभी को दिल से बहुत-बहुत बधाई। मोदी जी की पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2021 में जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की थी। तब से यह पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।नितिन नवीन जी के आगमन की जानकारी देते हुए मंत्री ओपी ने कहा आज हमारे लिए दोहरी खुशी का दिन है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धरमजयगढ़ की धरती पर पधार रहे हैं। उनका शुभ आगमन हम सबके लिए सौभाग्य है। उन्होंने कहा छग में न्यौता देने की परंपरा है हमने सभी को न्योता दिया है।वित्त मंत्री ने कहा, हमारे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ सभी अतिथिगण पहुंच रहे हैं। आप सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल जय धरती आबा, जय जनजातीय गौरव दिवस के नारों से गूंज उठा। ओपी चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल, जमीन और हमारी पहचान के लिए जो संघर्ष किया, उसे याद करना ही इस दिवस का असली उद्देश्य है।