*पत्थलगांव के प्रसिद्ध किलकिला मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर शुरू हुआ जमीन विवाद अब और गरमाता जा रहा है। प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों को 20 फीट जमीन देने के समझौते पर अब हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने कड़ा विरोध जताया है।*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगांव...
More Stories
*कोरबा: पट्टा सर्वे में ‘खेल’! गरीबों का हक छीनकर नौकरीपेशा और जनप्रतिनिधियों को बना दिया पात्र, जनदर्शन में फूटा गुस्सा*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान जिला - कोरबा पाली कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 में शासकीय पट्टा वितरण के लिए किए गए सर्वे में भारी फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। निगम और राजस्व विभाग के अमले पर आरोप है कि उन्होंने वास्तविक पात्रों को दरकिनार कर सरकारी नौकरी करने वालों और जनप्रतिनिधियों को पट्टे का पात्र बना दिया है। सर्वे सूची सार्वजनिक होने के बाद आक्रोशित वार्डवासी बड़ी संख्या में कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच व दोबारा सर्वे कराने की मांग की। *बंद कमरे में बनी सूची, 50 साल पुराने बाशिंदे गायब* - शासकीय पट्टा के लिए 27 नवंबर तक दावा-आपत्ति मंगाई गई है। जब वार्ड-1 की पात्रता सूची सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए। सूची में उन लोगों के नाम शामिल हैं जो संपन्न हैं, शासकीय सेवा में हैं या जनप्रतिनिधि हैं, जबकि पिछले 40 से 50 वर्षों से झोपड़ी और कच्चे मकानों में रह रहे गरीब परिवारों के नाम गायब हैं। वार्डवासियों का सीधा आरोप है कि सर्वे टीम ने घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के बजाय एक जनप्रतिनिधि के घर बैठकर मनमर्जी से यह सूची तैयार की है। *अवैध कब्जे पर खड़े किए पक्के मकान, कार्रवाई का डर नहीं*- कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में रहवासियों ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पद पर रहते हुए जनप्रतिनिधियों और शासकीय सेवकों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान बनाना नियमों और आचरण संहिता का सीधा उल्लंघन है। नियमों के तहत जांच में दोषी पाए जाने पर जनप्रतिनिधि का पद जा सकता है और सरकारी कर्मचारियों पर निलंबन या बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है। इसके बावजूद रसूखदारों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। *दोषी अधिकारियों पर गिरे गाज* - वार्डवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि भ्रामक सर्वे रिपोर्ट तैयार करने वाले निगम और राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, वर्तमान सूची को निरस्त कर पारदर्शी तरीके से नया सर्वे कराया जाए, ताकि दशकों से निवास कर रहे वास्तविक गरीब परिवारों को उनका हक मिल सके।
*हेडलाइन: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! हर ग्राम पंचायत में नियुक्त होंगे जल एवं स्वच्छता सहायक, 5000 रुपये तक मिलेगा मानदेय, आईटीआई पास को मिलेगी प्राथमिकता*
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान 24/11/2026 *रायपुर:* छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने अब हर ग्राम पंचायत में *'जल एवं स्वच्छता सहायक'* की नियुक्ति का फैसला लिया है। इससे गांव के स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और गांव की पेयजल व्यवस्था भी सुधरेगी। *क्या है नई योजना?* प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के नियमित संचालन, रखरखाव और जल प्रभार वसूली को सुव्यवस्थित करने के लिए राज्य कैबिनेट ने *'छत्तीसगढ़ पंचायत (ग्रामीण नलजल संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम, 2026'* को मंजूरी दे दी है। इसी नई व्यवस्था के तहत अब हर ग्राम पंचायत में एक जल एवं स्वच्छता सहायक की नियुक्ति की जाएगी। *कितना मिलेगा मानदेय?* नई व्यवस्था के अनुसार जल एवं स्वच्छता सहायक को *5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय + जल प्रभार का 10% प्रोत्साहन राशि* मिलेगी। यानी काम अच्छा किया तो कमाई और भी बढ़ेगी। *किसको मिलेगी प्राथमिकता?* इस पद के लिए *आईटीआई पास* युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। योग्यता के तौर पर *8वीं पास, आईटीआई* रखा गया है। गांव के पढ़े-लिखे स्थानीय युवाओं को ही इसमें मौका मिलेगा। *क्या होगा काम?* जल एवं स्वच्छता सहायक के मुख्य काम होंगे: *1.* पंप एवं वाल्व का संचालन *2.* पानी की आपूर्ति व्यवस्था देखना *3.* छोटी-मोटी मरम्मत करना *4.* पानी की गुणवत्ता की निगरानी करना इसके साथ ही महिला समूहों द्वारा नियमित जांच भी की जाएगी। *पानी की बर्बादी पर लगेगा जुर्माना:* नए नियमों में पानी की बर्बादी पर सख्ती भी की गई है। वाहनों को धोने, मवेशियों को नहलाने, कृषि कार्य के लिए नलों के दुरुपयोग पर - *1वीं बार:* 100 रुपये *2वीं बार:* 500 रुपये जुर्माना *3 महीने तक बिल नहीं भरने पर:* कनेक्शन काटा जाएगा *गांव वालों में खुशी:* इस फैसले के बाद से गांव-गांव में खुशी की लहर है। युवाओं को अब रोजगार के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा, अपने ही गांव में काम मिलेगा। साथ ही गांव में पानी की समस्या भी कम होगी।
*निर्धारित मात्रा से 33.80 क्विंटल अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 👤 नाम : शैलेन्द्र जैन ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ मंडी समिति कांकेर की कार्रवाई, दस्तावेजों में 140 क्विंटल जबकि जांच में मिला 173.80 क्विंटल धान कृषि उपज मंडी समिति कांकेर द्वारा मंडी नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निर्धारित मात्रा से अधिक धान का परिवहन पाए जाने पर वाहन सहित कुल 173.80 क्विंटल धान जप्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर 2026 को मंडी समिति के अधिकारियों द्वारा थाना कांकेर क्षेत्र में वाहन क्रमांक CG04QS,3971 की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में धान का परिवहन पाया गया। वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं अनुमति-पत्र में धान की मात्रा 140 क्विंटल अंकित थी, जबकि भौतिक जांच में वाहन में कुल 173.80 क्विंटल धान पाया गया। इस प्रकार दस्तावेजों में दर्शाई गई मात्रा से 33.80 क्विंटल अधिक धान का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों में खण्डेलवाल ट्रेडर्स, ग्राम विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव से संबंधित जानकारी भी प्राप्त हुई। मामले में कृषि उपज मंडी अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए जप्ती पंचनामा तैयार किया गया तथा धान सहित वाहन को जप्त कर लिया गया। मंडी समिति द्वारा कृषि उपज के परिवहन में निर्धारित मात्रा एवं मंडी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच की जा रही है। समिति ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
*बस्तर ओलंपिक 2026 का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को सांसद भोजराज नाग ने किया पुरस्कृत*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 👤 नाम : शैलेन्द्र जैन ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा बस्तर ओलंपिक- सांसद भोजराज नाग जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का आज विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि आज बस्तर में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के उन्मूलन के प्रयासों तथा अर्धसैनिक बलों, पुलिस जवानों और बस्तर फाइटर्स के युवाओं के योगदान से बस्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। पूर्व में नक्सलवाद के कारण विकास कार्य प्रभावित होते थे और लोग गांवों में जाने से डरते थे, लेकिन अब बस्तर विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं के हुनर को निखारने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए बस्तर ओलंपिक महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने हुनर के माध्यम से आगे बढ़ने का प्रयास करें, शासन-प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। खेल से अनुशासन की सीख मिलती है, इसलिए जीवन में अनुशासन बनाए रखकर सफलता हासिल करें। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री महेश जैन ने कहा कि खेल से व्यक्तित्व का विकास एवं निखार होता है। खेल में जीत और हार दोनों महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हार भी हमें जीतने की सीख देती है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर ओलंपिक युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान कर आगे बढ़ने की दिशा दे रहा है। युवा अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ें और आने वाले एआई के युग को देखते हुए अपने कौशल को निरंतर विकसित करें। उन्होंने कहा कि जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साह, खेल भावना एवं प्रतिभा का उत्सव मनाया गया। बस्तर ओलंपिक युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कांकेर श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य श्री हलधर साहू, श्री ईश्वर कावड़े, विकेश हिचामी, डॉ. ईश्वर सिन्हा, पीयूष वालेचा, अरविन्द जैन, अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल एवं श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित सभी विकासखण्डों से पहुंचे व्यायाम शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न खेलों में विकासखण्डों ने हासिल किया प्रथम स्थान जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 के सीनियर वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो, हॉकी, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस, दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक एवं भाला फेंक सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी के पुरुष वर्ग में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में कांकेर विकासखण्ड प्रथम रहा। फुटबॉल के बालक वर्ग में नरहरपुर विकासखण्ड तथा बालिका वर्ग में चारामा विकासखण्ड ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो के पुरुष वर्ग में दुर्गूकोंदल और महिला वर्ग में कांकेर विकासखण्ड विजेता रहे। हॉकी के सीनियर पुरुष वर्ग में कांकेर तथा महिला वर्ग में चारामा विकासखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में लंबी कूद के बालक वर्ग में डिगेश्वर (चारामा) एवं बालिका वर्ग में तारिणीका (भानुप्रतापपुर) प्रथम रहे। ऊंची कूद के बालक वर्ग में दिनेश कोर्राम (कांकेर) तथा बालिका वर्ग में वासिनी सिन्हा (चारामा) ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिले रेस के बालक वर्ग में चारामा विकासखण्ड तथा महिला वर्ग में कांकेर विकासखण्ड विजेता रहे। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में तुषार ठाकुर (भानुप्रतापपुर) तथा बालिका वर्ग में तारणीका तेता (भानुप्रतापपुर) प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अभिषेक जाड़े (दुर्गूकोंदल) एवं बालिका वर्ग में तामेश्वर (भानुप्रतापपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अभिषेक (दुर्गूकोंदल) तथा बालिका वर्ग में लता कोरेटी (कांकेर) विजेता रहे। इसी प्रकार गोला फेंक के बालक वर्ग में यशवंत (कांकेर) एवं बालिका वर्ग में लता कोरेटी (कांकेर) प्रथम रहे। तवा फेंक के बालक वर्ग में प्रकांत दर्राे (चारामा) तथा बालिका वर्ग में पूर्वी नेताम (कांकेर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक के बालक वर्ग में डिगेश्वर (चारामा) एवं बालिका वर्ग में दीपिका दुग्गा (दुर्गूकोंदल) प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
थाना पामेड़ एवं आवापल्ली क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों की अलग अलग कार्यवाही में माओवादी डम्प बरामद ।*
संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर हमर प्रदेश CG न्यूज़ 🔳 *थाना पामेड़ एवं आवापल्ली क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों की अलग अलग कार्यवाही में माओवादी डम्प बरामद ।* 🔳 *थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत कोरागुटटा के जंगल से माओवादी डम्प बरामद, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त, जिला बल एवं कोबरा 208 की कार्यवाही ।* 🔳 *थाना आवापल्ली क्षेत्रान्तर्गत पेद्दापुन्नुर के जंगल से माओवादी डम्प से 02नग भरमार, जिंदा राउण्ड एवं विस्फोटक बरामद, जिला बल एवं केरिपु 62/ई कंपनी की कार्यवाही ।* 🔳 जिला बीजापुर में खुफिया जानकारी एवं डिमाईनिंग कार्यवाही के दौरान माओवादियों के द्वारा छिपाकर रखा गया माओवादी डम्पा बरामद करने में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 🔳 जिला बल एवं 208 कोबरा वाहिनी द्वारा आसूचना के आधार पर थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोरागुटटा के जंगल में सर्च अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सर्चिंग में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा आईईडी सर्किट निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद की गई। 🔳 *बरामद सामग्री में प्रमुख रूप से—* • 14 नग विभिन्न प्रकार के VHF सेट एवं 01 नग UHF सेट। • 01 नग DJI Mavic 2 Enterprise ड्रोन। • 01 नग सैमसंग लैपटॉप। • 01 नग असेंबल्ड PCB बॉक्स। • सोल्डरिंग स्टेशन, सोल्डरिंग वायर एवं फ्लक्स। • 08 नग एंटीना एवं विभिन्न प्रकार की बैटरियां। • 01 नग FM रिसीवर एवं 01 नग मोनोक्युलर PNV साइट। • कैपेसिटर, रेजिस्टर, इलेक्ट्रिक वायर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं तकनीकी उपकरण। उक्त सामग्री का उपयोग माओवादियों द्वारा संचार व्यवस्था एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण/मरम्मत सहित अन्य गतिविधियों में किए जाने की आशंका है। 🔳 जिला बल एवं केरिपु 62/ई कंपनी की कार्यवाही में थाना आवापल्ली क्षेत्रान्तर्गत पेद्दापुन्नुर के जंगल से माओवादियों के द्वारा छुपाकर रखा गया डम्प बरादम किया गया जिसमें 02 नग भरमार बंदूक, एके-47, एसएलआर, इंसास, 12 बोर के जिंदा राउण्ड, टिफिन बम, इलेक्ट्रीक वायर बरामद किया गया । 🔳 थाना पामेड़ एवं आवापल्ली द्वारा डम्प से बरामद हथियार, उपकरण एवं विस्फोटक सामग्री को जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 🔳 *बीजापुर पुलिस की अपील :* बीजापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र मे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्च अभियान डीमाईनिंग की कार्यवही संचालित किए जा रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, डम्प अथवा विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कसडोल आगमन पर युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, मानस पांडे के नेतृत्व में गूंजा ‘स्थानीय एकता जिंदाबाद’ का नारा
रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज कसडोल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का कसडोल आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ मानस पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ‘स्थानीय एकता जिंदाबाद’ के नारे भी गूंजे। कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और स्थानीय नेतृत्व को मजबूती देने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मानस पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, संगठन की एकता और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करने की भावना में निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। स्थानीय कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान और अवसर मिलना भी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं की आवाज बुलंद करने, आम जनता की समस्याओं को उठाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही बढ़ती है।
आत्महत्या करने की धमकी देकर युवती से जबरन उगाही (Extortion) करने वाला शातिर आरोपी प्रियांश मेश्राम गिरफ्तार*
रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस* थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार दिनांक: 24.11.2026 ● *आरोपी द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से पहचान कर, फैलाया गया भयादोहन का जाल* ● *सोने के सिक्के, जेवर, ₹5,00,000 नगद, लैपटॉप एवं ऑनलाइन माध्यम से लाखों रूपये की उगाही का खुलासा* ● *आरोपी द्वारा पैसे न देने पर आत्महत्या करने तथा युवती व उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की दी गई धमकी* ● *आरोपी से ₹20,000 नगद एवं 01 नग लैपटॉप जप्त* ● *धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर की जा गई आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही* पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, ब्लैकमेलिंग, जबरन उगाही और साइबर/डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के विरुद्ध बेहद सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस ने आत्महत्या की धमकी देकर युवती से लाखों रुपये की संपत्ति व नगदी की जबरन उगाही करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* प्रार्थिया उम्र 20 वर्ष द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान प्रियांश मेश्राम से हुई थी और वर्ष 2025 में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। मई 2026 से आरोपी प्रियांश मेश्राम प्रार्थिया के इंस्टाग्राम अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए मैसेज करने लगा और पैसे की मांग करने लगा। आरोपी ने पैसे न देने पर आत्महत्या करने तथा प्रार्थिया व उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इस दबाव और डर के चलते आरोपी ने प्रार्थिया से विभिन्न मौकों व माध्यमों से भारी रकम और जेवर, जिसमें जिसमें सोने के सिक्के, सोने के जेवर, ₹5,00,000 नगद, आनलाईन लगभग ₹80,000 का ट्रांसफर तथा प्रार्थिया का लैपटॉप शामिल है। *पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी:* प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 951/2026, धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर, प्रार्थिया एवं आरोपी के इंस्टाग्राम आईडी आदि के माध्यम से त्वरित सुरागकशी करते हुए धमतरी निवासी आरोपी प्रियांस मेश्राम की पतासाजी की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से 01 नग लैपटॉप एवं ₹20,000 नगद विधिवत जप्त किया गया है, वहीं अन्य सामान के संबंध में अग्रिम विवेचना जारी है। आरोपी प्रियांश मेश्राम के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 23.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की धमकी, उगाही या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में बिना डरे तुरंत नजदीकी पुलिस थाना एवं दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में सूचित करें। गिरफ्तार आरोपी- प्रियांश मेश्राम पिता अमित मेश्राम उम्र: 21 वर्ष निवासी: वार्ड क्रमांक 35, सोरीध वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
थाना लवन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ताश से जुआ खेलते कुल 12 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार*
रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस* थाना लवन दिनांक: 24.11.2026 ● *थाना लवन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ताश से जुआ खेलते कुल 12 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार* ● *आरोपियों से कुल ₹11,240 नगदी, ताश की गड्डियां आदि जप्त* ● *लवन नगर के वार्ड क्रमांक 10 में जुआ खेलते हुए आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* ● *छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दोनों मामलों में मामला दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लवन पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.11.2026 को दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे कुल 12 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। दोनों ही मामलों में पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाइयों का विवरण: *प्रथम कार्रवाई (वार्ड क्रमांक 10, लवन):*- आज दिनांक 24.11.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि लवन के वार्ड क्रमांक 10 में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए 06 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹5,500 नगदी, 52 पत्ती ताश आदि जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी: 1. अजय जायसवाल (पिता सुरेश जायसवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 09, लवन) 2. दीपक साहू (पिता राजेंद्र साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 04, लवन) 3. रामेश्वर साहू (पिता रतिराम साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 02, लवन) 4. ज्ञानेश्वर चतुर्वेदी (पिता खिलावन चतुर्वेदी, उम्र 21 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 13, लवन) 5. अरुण कोसले (पिता गया प्रसाद कोसले, उम्र 29 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 03, लवन) 6. सत्यराज घृतलहरे (पिता वेदराम घृतलहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 03, लवन) *द्वितीय कार्रवाई (लवन तालाब पार, ट्रांसफार्मर के पास, वार्ड क्रमांक 10)*:- आज ही दिनांक 24.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त दूसरी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड क्रमांक 10 स्थित लवन तालाब पार, ट्रांसफार्मर के पास बिजली खंभे में लगे लाईट के नीचे जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से कुल ₹5,740 नगदी 52 पत्ती ताश आदि जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी: 1. रामप्रसाद वर्मा (पिता दशरथ वर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी- चितावर, थाना लवन) 2. रामस्नेही वर्मा (पिता रामकुमार वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी- कोलिहा, थाना लवन) 3. इन्द्र कुमार वर्मा (पिता रामकुमार वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी- कोलिहा, थाना लवन) 4. राजेश जायसवाल (पिता महेश जायसवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 09, लवन) 5. लक्ष्मण साहू (पिता छेतुराम साहू, उम्र 55 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 05, लवन) 6. तुलाराम घृतलहरे (पिता बद्रीप्रसाद घृतलहरे, उम्र 54 वर्ष, निवासी- चितावर, थाना लवन)
महासमुंद में बिना लाइसेंस चल रहा था आंचल नर्सिंग होम, डॉक्टर-नर्स के बिना चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान 24/11/2026 *महासमुंद:* महासमुंद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही और अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। शहर में *बिना लाइसेंस संचालित आंचल नर्सिंग होम* पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पता चला कि अस्पताल में *ना तो डॉक्टर था, ना ही नर्स* - फिर भी मरीजों का इलाज चल रहा था। *डॉक्टर-नर्स के बिना चल रहा था अस्पताल:* जानकारी के मुताबिक आंचल नर्सिंग होम में बिना किसी योग्य डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स के ही मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा था, लेकिन संचालकों को इसकी कोई परवाह नहीं थी। जब टीम पहुंची तो अस्पताल में अव्यवस्था का आलम था। न तो इलाज के सही कागजात मिले, न ही लाइसेंस। *टीम ने मारा छापा, शटर में लगा ताला:* छापेमारी के दौरान टीम ने नर्सिंग होम की जांच की। जांच में कई खामियां सामने आईं। इसके बाद अस्पताल के शटर में ताला लगा दिया गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी अस्पताल के बंद शटर के बाहर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। *मरीजों की जान से खिलवाड़:* स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बिना लाइसेंस वाले अस्पतालों में गरीब मरीजों को सस्ते इलाज के नाम पर बुलाया जाता है और उनकी जान से खिलवाड़ किया जाता है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। *स्वास्थ्य विभाग की सख्त चेतावनी:* स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि जिले में बिना लाइसेंस संचालित किसी भी नर्सिंग होम, क्लिनिक और अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। सभी अवैध अस्पतालों की जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। *इलाके में चर्चा:* बिना लाइसेंस चल रहे आंचल नर्सिंग होम के खुलासे के बाद पूरे महासमुंद में हड़कंप मच गया है। लोग कह रहे हैं कि ऐसे अस्पतालों पर लगातार छापेमारी होनी चाहिए, ताकि किसी मासूम मरीज की जान खतरे में न पड़े।
*महासमुंद: दो बाइकों से गांजा तस्करी का अनोखा तरीका नाकाम, नाका पर धमतरी के चार युवक गिरफ्तार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 24/11/2026 किरण नायक ब्लॉक रिपोर्टर बसना,महासमुंद | महासमुंद। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के धमतरी तक गांजा पहुंचाने की कोशिश कर रहे चार युवकों को कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका के पास पकड़ लिया। आरोपियों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए दो मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया था। एक बाइक पर सवार युवक आगे चलकर रास्ते की निगरानी कर रहे थे, जबकि दूसरी बाइक से गांजे का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने चारों के कब्जे से 4 किलो 490 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन की कुल कीमत 3 लाख 64 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 24 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ऑपरेशन निश्चय के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी दौरान कोमाखान पुलिस को सूचना मिली कि खरियार रोड, ओडिशा की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक बागबाहरा की तरफ आ रहे हैं। इनमें आगे चल रही ग्रे रंग की पल्सर पर सवार दो युवक पीछे आने वाली दूसरी पल्सर को रास्ते की जानकारी दे रहे थे। पीछे चल रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 RA 2799 में गांजा रखे होने की सूचना थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर दी। पहले सामने से आ रही मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ शुरू की गई। कुछ ही देर में पीछे से दूसरी बाइक भी पहुंच गई, जिस पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ में चारों के एक-दूसरे से परिचित होने और दोनों बाइकों के बीच तालमेल से आगे बढ़ने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान भावेश साहू उर्फ आयुष (21), विनय कुमार साहू (19), पिकेश साहू (21) और लोकेश साहू उर्फ काशीराम (21) के रूप में हुई है। सभी धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान नीले रंग के पिट्ठू बैग से कुल 4.490 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने इसकी कीमत 2 लाख 24 हजार 500 रुपये बताई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के खरियार रोड, नुआपाड़ा से धमतरी ले जाने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 217/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(B) और 29 में अपराध दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजे के अलावा दो मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है, और चार मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किए गए हैं। इस तरह कुल जब्ती 3 लाख 64 हजार 500 रुपये की हुई है। पुलिस के मुताबिक, सटीक सूचना और त्वरित घेराबंदी के चलते गांजा परिवहन की यह कोशिश नाकाम हो गई।
राजधानी की आजाद चौक पुलिस ने फ़ोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर। राजधानी की आजाद चौक पुलिस ने फ़ोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अतुल तलमले को न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल भेज दिया है। पीड़ित की शिकायत पर आजाद चौक थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अतुल तलमले को धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस की सख्त चेतावनी इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में कानून हाथ में लेने, शांति भंग करने या किसी भी नागरिक को धमकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आम जनता से अपील पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को फ़ोन पर या प्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार की धमकी मिलती है या कोई परेशानी होती है, तो बिना डरे तत्काल डायल 112 पर कॉल करें या अपने नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क कर सूचना दें।
धान खरीदी केंद्रों में किसानों की परेशानी पर भड़के पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, चार समितियों का किया निरीक्षण; रकबा शून्य और फसल प्रविष्टि पर उठाए सवाल
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌐 hamarpradeshcg.com महासमुंद समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर पूर्व संसदीय सचिव एवं महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बिरकोनी, बड़गांव, कांपा और तुमगांव का निरीक्षण कर किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान कई किसानों का रकबा शून्य किए जाने तथा धान की फसल वाले खेतों में दूसरी फसल दर्ज होने की शिकायत सामने आई। इसके चलते किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है। रकबा शून्य और फसल प्रविष्टि से किसान परेशान विनोद चंद्राकर ने समिति कर्मचारियों से धान की तौलाई नियमानुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसान कई महीनों तक मेहनत कर धान की फसल तैयार करता है, लेकिन खरीदी के समय रकबा शून्य होने और दूसरी फसल दर्ज होने जैसी समस्याओं के कारण उसे समितियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल धान खरीदी के दौरान किसानों को अलग-अलग परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी रकबा शून्य कर दिया जाता है, तो कभी फसल की गलत प्रविष्टि के कारण किसान धान बेचने से वंचित हो जाते हैं। तौलाई में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आती हैं। यह स्थिति किसानों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले– किसानों की समस्याओं पर मूंद रखी हैं आंखें निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों की परेशानियों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है और आत्ममुग्ध होकर बैठी है। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी सरकार के लिए नुकसानदायक साबित होगी। किसानों के साथ कांग्रेस खड़ी, मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी विनोद चंद्राकर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी किसान हितों के लिए उनके साथ खड़ी है और किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने समिति प्रबंधकों को भी स्पष्ट कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता बरती जाए तथा किसी भी किसान के साथ मनमानी या अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने और पात्र किसानों का धान बिना किसी बाधा के खरीदने की मांग की। इस दौरान किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानिक साहू, दिलीप चंद्राकर सहित अन्य कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌐 hamarpradeshcg.com