Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

उपार्जन केंद्र सुकली में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, सोसायटी अध्यक्ष घासीराम मनहर ने की सुख-समृद्धि की कामना

सुकली। धान खरीदी कार्य के शुभारंभ के अवसर पर उपार्जन केंद्र à¤...

State Head • Nov 15, 2026

More Stories

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर धमतरी में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस....

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जनजातीय समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि   धमतरी। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आज धमतरी जिले में जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह को संबोधित किया। जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं जनजातीय समाज के नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को देखा और सुना।   कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके ऐतिहासिक संघर्ष, त्याग और बलिदान का स्मरण किया।   इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं जनजातीय समाज के नागरिक उपस्थित रहे।   कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान तथा जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। उनके नेतृत्व में हुए जनजातीय आंदोलन ने देश के स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी समाज के अधिकारों के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।   जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन और आदर्शों से परिचित कराना है। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान, आजीविका संवर्धन तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।   कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा जनजातीय समाज की अस्मिता, अधिकारों एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Nov 15, 2026 Read

धमतरी जिले में धान खरीदी के पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का हुआ उपार्जन...!

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाया टोकन, 3,670.78 मीट्रिक टन (36,707.80 क्विंटल) धान खरीदी का लक्ष्य   धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर को जिले के उपार्जन केंद्रों में हुआ। खरीदी के पहले दिन किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह देखा गया। जिले के 102 धान उपार्जन केंद्रों में कुल 688 किसानों ने टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। इन किसानों से कुल 2,629 मीट्रिक टन (26,290 क्विंटल) धान की खरीदी की गई।   धान खरीदी के दूसरे दिन 16 नवंबर के लिए भी किसानों ने अच्छी भागीदारी दिखाई है। जिले में कुल 1,015 किसानों ने धान विक्रय के लिए टोकन कटाया है। इन किसानों से निर्धारित तिथि पर कुल 3,670.78 मीट्रिक टन (36,707.80 क्विंटल) धान का उपार्जन किया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि खरीदी प्रक्रिया के शुरुआती दिनों में ही किसान अपनी उपज विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।   उल्लेखनीय है कि इस वर्ष धमतरी जिले में कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर दर्ज किया गया है। बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों की सुविधा और धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले के उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।   प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, व्यवस्थित तौल, बारदाना, पेयजल, छाया तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।   जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित तिथि के टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में धान लाने तथा खरीदी संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि सभी किसानों की उपज का सुव्यवस्थित एवं सुगमतापूर्वक उपार्जन सुनिश्चित किया जा सके।

Nov 15, 2026 Read

अवैध धान के भंडारण और खपाने की कोशिश पर प्रशासन की सख्ती, घुटकेल में 147 और उमरगांव में 310 कट्टा धान जब्त

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    ड्राइवर के घर छिपाकर रखा गया था धान, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई   धमतरी, 15 नवंबर 2026। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के भंडारण, परिवहन और उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वास्तविक किसानों को धान खरीदी का लाभ सुनिश्चित करने और खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ग्राम घुटकेल से 147 बोरा तथा ग्राम उमरगांव से 310 कट्टा धान जब्त किया। इस तरह दोनों कार्रवाई में कुल 457 बोरा-कट्टा धान जब्त किया गया है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मनोज मरकाम के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने ग्राम घुटकेल में जांच के दौरान दबिश दी। यहां संतोष खंडेलवाल द्वारा अपने ड्राइवर के घर में धान रखवाए जाने की जानकारी सामने आई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि आगामी धान खरीदी के दौरान इस धान को उपार्जन केंद्र में खपाने के उद्देश्य से संग्रहित किया गया था। मौके पर धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने 147 बोरा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।   इसी क्रम में ग्राम उमरगांव में तोषण कुमार साहू के गोदाम की जांच की गई। यहां भी धान के भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासनिक टीम ने 310 कट्टा धान जब्त किया। दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई से अवैध रूप से धान का संग्रहण कर उसे समर्थन मूल्य पर बेचने की कोशिश करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।   वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा के लिए सतत निगरानी   जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए उपार्जन केंद्रों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों, गोदामों और संदिग्ध भंडारण स्थलों पर भी नजर रखी जा रही है। अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मंडी विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।   प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण किसान हितैषी व्यवस्था है। इसका लाभ केवल पात्र एवं वास्तविक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए बाहरी अथवा अवैध धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता की आशंका होने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील भी की है।

Nov 15, 2026 Read

*रायगढ़ धर्मजयगढ़ । लोकनृत्य एवं लोक कला महोत्सव के विजेता दलों को किया सम्मानित*

सोनू महंत । ब्लॉक रिपोर्टर   14 नवम्बर 2026/ धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के पुजारियों और बैगा पुजारियों के लिए पूजारी सम्मान निधि योजना की राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक एवं सहायता राशि वितरित की तथा राज्यस्तरीय लोकनृत्य महोत्सवों के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैगा-पूजारी सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 173 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि जारी की। इसमें 3 हजार 473 बैगा पुजारी शामिल हैं। इस राशि के अंतरण से योजना के पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसी तरह मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्रहण के प्रोत्साहन पारिश्रमिक का भी वितरण किया। इसके तहत राज्य की 386 समितियों के कुल 4 लाख 25 हजार 507 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। वहीं राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1,556 प्रकरणों में हितग्राहियों को 21 करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान किया गया। उल्लेखनीय है कि बैगा-पुजारी सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत रूप से वनौषधीय चिकित्सा संबंधी कार्यों में संलग्न बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ लोगों की परंपरागत वनौषधीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने और उनके सेवा एवं योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रति चिन्हित व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन निधि प्रदाय की जाती है। इसी राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग में परिवार के मुखिया की सामान्य मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख रुपए तथा आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपए की सहायता का प्रावधान है। *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि…तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62.27 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पारिश्रमिक और 21.92 करोड़ रुपये की सहायता राशि का किया अंतरण*

Nov 15, 2026 Read

धमतरी में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 131.668 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार, 72.45 लाख की संपत्ति जब्त

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    धमतरी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। ऑपरेशन निश्चय के तहत सायबर थाना और थाना अर्जुनी की संयुक्त टीम ने श्यामतराई नाका पर घेराबंदी कर महाराष्ट्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 131.668 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।   पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 65 लाख 83 हजार 400 रुपये है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा नैनो और स्विफ्ट डिजायर कार, पांच मोबाइल फोन समेत कुल करीब 72 लाख 45 हजार 400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।   मुखबिर की सूचना पर श्यामतराई नाका में घेराबंदी   15 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के जयपुर क्षेत्र से दो कारों में गांजा लेकर पांच लोग महाराष्ट्र की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने श्यामतराई नाका पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की।   इसी दौरान टाटा नैनो क्रमांक CG 07 MA 4067 और स्विफ्ट डिजायर क्रमांक MH 04 GD 7906 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।   पांचों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी   मामले में पुलिस ने कुंदन उर्फ सचिन कैलाश ईगेडे, रामेश्वर सालिक राम दांडगे, राबिनसन लॉरेंस फर्नांडिस, लखन गुलाब बेलदार और गणेश विजय पाटिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।   तस्करी के पूरे नेटवर्क की होगी जांच   गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच एजेंसियां गांजे के स्रोत, तस्करी के रास्ते, संभावित खरीदारों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही हैं।   पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर   धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को अंतर्राज्यीय नशा तस्करी पर बड़ी चोट के तौर पर देखा जा रहा है।

Nov 15, 2026 Read

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कछार डीह में विधिवत पूजन अर्चन कर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कछार डीह में विधिवत पूजन अर्चन कर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया साथ में सोसायटी अध्यक्ष हलधर चंद्राकर जी उपस्थित रहे एवं सोसायटी के स्टॉफ धनेश्वर साहू जी धनसिंग यादव जी धर्मेंद्र मोहित देवसिंग किसान अनुकी सेन कृष्णा यादव जी सभी उपस्थित रहे     गिरवर साहू  स्टेट रिपोर्टर _हमर प्रदेश cg न्यूज 

Nov 15, 2026 Read

मुंगेली जिला छात्र हितों की आवाज बुलंद करने NSUI मुंगेली का 'कैंपस चलो अभियान', विधायक देवेंद्र यादव ने किया पोस्टर का विमोचन

ब्लॉक रिपोर्टर  आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    मुंगेली- छात्र हितों की रक्षा और कॉलेज कैंपस में युवाओं की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला मुंगेली द्वारा 'कैंपस चलो अभियान' की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के आधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के भिलाई स्थित निवास कार्यालय में किया गया।   विमोचित पोस्टर के माध्यम से संगठन ने "शिक्षा | संगठन | संघर्ष" और "छात्र हित, देश हित" का संदेश दिया है। "छात्रों की बात, छात्रों के साथ" तथा 'हर कॉलेज, हर छात्र, हर मुद्दे पर NSUI आपके साथ' के संकल्प के साथ शुरू होने वाले इस अभियान के तहत मुंगेली जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में जाकर छात्रों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निराकरण के लिए आवाज उठाई जाएगी। इस अभियान के माध्यम से संगठन मुख्य रूप से बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, छात्र हितों की आवाज उठाने, सुरक्षित कॉलेज परिसर तैयार करने, पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति और नए अवसर दिलाने तथा "सशक्त छात्र, सशक्त भारत" की परिकल्पना को साकार करते हुए युवा नेतृत्व का निर्माण करने पर कार्य करेगा।     पोस्टर विमोचन के अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने NSUI की इस पहल की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, NSUI जिलाध्यक्ष नागेश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही जिले के सभी कॉलेजों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर छात्रों को संगठन से जोड़ा जाएगा।     इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदइया, NSUI जिलाध्यक्ष नागेश गुप्ता, दीपचंद अनंत, योगेश्वर सिंह, अनमोल सिंह, रविन्द्र अंचल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nov 15, 2026 Read

धमतरी में अपराधियों पर एसपी भावना पांडेय का बड़ा एक्शन, नशा तस्करी, चाकूबाजी और फरार वारंटियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम...

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    अपराधियों पर शिकंजा कसने एसपी भावना पांडेय एक्शन मोड में, लंबित मामलों पर थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम   60-90 दिन से अटके मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश, नशा तस्करी, चाकूबाजी और फरार आरोपियों पर विशेष निगरानी; डिजिटल पुलिसिंग को लेकर भी सख्ती   धमतरी। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में लंबित अपराधों, विवेचना, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और जिले की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।   एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधों के निराकरण में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 60 एवं 90 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने, गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने और निर्धारित समय-सीमा में चालान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।   फरार आरोपियों और वारंटियों की अब खैर नहीं   क्राइम मीटिंग में फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों, निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। एसपी ने उनकी पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।   नशे के कारोबार और चाकूबाजी पर पुलिस का विशेष फोकस   जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस को नेटवर्क की पहचान कर सख्त वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं चाकू और धारदार हथियार लेकर घूमने वाले संदिग्धों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।   तकनीक के सहारे होगी स्मार्ट पुलिसिंग   एसपी भावना पांडेय ने आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए CCTNS, E-Sakshya, E-FSL, e-Prosecution, ICJS, CEIR, NETGRID सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को तकनीकी संसाधनों का नियमित उपयोग करने और ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं डिजिटल प्रविष्टियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।   यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी होगी कार्रवाई   सड़क सुरक्षा को लेकर रॉन्ग साइड वाहन चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग करने, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने को कहा गया। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अनधिकृत पार्किंग के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।   इसके अलावा थानों में CCTV कैमरों की कार्यशीलता, शासकीय वाहनों एवं पुलिस संसाधनों के रखरखाव, लंबित जब्ती माल के निराकरण तथा आम नागरिकों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने की समीक्षा की गई।   क्राइम मीटिंग में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद   बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल, शैलेन्द्र कुमार पांडेय, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी रागिनी मिश्रा, डीएसपी भानू प्रताप चंद्राकर, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, एसडीओपी विपिन रंगारी एवं रक्षित निरीक्षक सहित जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।   एसपी भावना पांडेय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आगामी समीक्षा बैठक में सभी थाना एवं शाखा प्रभारी अपने कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों।

Nov 15, 2026 Read

गीदम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, तालाब में उतरकर व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूजरिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)   गीदम। नगर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ महापर्व के अवसर पर गीदम के तालाब में व्रतधारी महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं ने तालाब के पानी में उतरकर भगवान सूर्य की उपासना की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर पूजा की सामग्री, फल, फूल, नारियल, गन्ना और प्रसाद से सजे सूप एवं दउरा लेकर पूजा स्थल पहुंचीं। तालाब के किनारे पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। छठ पूजा के दौरान तालाब परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। परिवार के सदस्य और अन्य श्रद्धालु भी पूजा में शामिल हुए। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और पूजा-पाठ से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। छठ महापर्व भारतीय संस्कृति में प्रकृति और सूर्य उपासना का विशेष महत्व दर्शाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में श्रद्धालु शुद्धता, संयम और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की आराधना करते हैं। गीदम में भी छठ पूजा के आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस महापर्व में भाग लिया।

Nov 15, 2026 Read

*कांटा-बांट की पूजा कर धान खरीदी की हुई शुरुआत,कलेक्टर ने आज धान ख़रीदी के शुरुआती दिन भटगांव उपार्जन केंद्र धान ख़रीदी का लिया जायज़ा...!

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज          *कलेक्टर श्री मिश्रा ने तौला किसान का धान, नमी मापक यंत्र से नापी धान की नमी*  *अपने मेहनत की कमाई का वाजिब दाम के लिए किसानों में खासा उत्साह*      धमतरी .... आज 15नवंबर ( रविवार ) से पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी ज़िले के धान ख़रीदी केंद्रों में ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। आज शुरुआत में ज़िले के 108 धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 554 पंजीकृत किसानों का टोकन कटा। आज लगभग 20000 क्विंटल धान की ख़रीदी की होगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने भटगांव उपार्जन केंद्र में जन प्रतिनिधियों और समिति कर्मचारियों ने परंपरा अनुसार अलग-अलग केंद्रों में कांटा-बांट की पूजा की।       धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। सुगमता से अपने मेहनत की कमाई का वाजिब दाम के लिए किसानों में खासा उत्साह देखा गया। किसान सवेरे से अपनी अपने-अपने साधनो छोटी वाहन अथवा ट्रैक्टर में धान लादकर खरीदी केंद्र पहुंच गए। शुरुआत दिन फिलहाल मझले किसानों को प्राथमिकता से धान बेचने का मौका दिया गया है।    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धान खरीदी के शुरुआती दिन जायजा लेने भटगांव उपार्जन केंद्र पहुँचे । वहाँ उन्होंने धान खरीदी केंद्र में की गयी तैयारी का और धान ख़रीदी का निरीक्षण किया। धान बेचने आए किसानों से बातचीत की । उनका कुशलक्षेम पूछा । कलेक्टर श्री मिश्रा ने धान खरीदी केंद्र में किसानों की पंजीयन संख्या, धान के रकबे की जानकारी, बारदाने की उपलब्धता, कांटा-बांट के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का काम ईमानदारी पूर्वक करना है। खरीदी के बाद धान को व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने अन्य राज्यों और कोचियों द्वारा लाए जाने वाले धान पर निगरानी रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बाहर से धान खपाने की जानकारी मिलती है तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाए। बाद में उन्होंने धान बेचने आए किसानों से बातचीत की उनका कुशलक्षेम पूछा ।  कलेक्टर श्री मिश्रा ने धान खरीदी केंद्र में बनाए गए चबूतरे का भी निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्तापूर्ण देखी। उन्होंने कहा कि सभी धान खरीदी चबूतरा का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। इस अवसर पर एस डी एम डॉ कल्पना ध्रुव, जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम, सीओसीसीबी श्री गोस्वामी, श्री सुनील सिंग, उपसंचालक सहकारी समिति श्री प्रदीप ठाकुर, तहसीलदार श्रीमती दुर्गा साहू, समिति प्रबंधक श्री देवांगन के पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती श्यामा साहू, जनप्रतिनिधि श्रीमती बीथिका विश्वास के आलावा बड़ी संख्या में किसान, मीडिया प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे.  कलेक्टर ने कहा कि धान बेचने आए किसानों को उपार्जन केंद्र में कोई दिक्कत ना हो इस बात का ख़्याल रखा जाए। साफ़-सफ़ाई पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो । ताकि, वह खुशी -खुशी धान बिक्री कर सके। उन्होंने समिति कर्मियों को कहा कि सभी उपकरण जैसे नमी मापक यन्त्र , बारदाना,काँटा बाँट, भंडार लिमिट आदि सभी चीज के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।     जिले में इस वर्ष कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।   धान खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, किसानों के बैठने की सुविधा, तौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाने तथा धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। खरीदी केंद्रों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को केंद्रों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।   धान खरीदी के दौरान अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति तथा उड़नदस्ता दलों का गठन भी किया गया है। ये दल विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर निगरानी रखेंगे। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Nov 15, 2026 Read

दुर्गापाली में नई धान मंडी का भव्य उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर - बोले अतिथि, अब किसानों को नहीं जाना पड़ेगा दूर

  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली 15/11/2026 दुर्गापाली / महासमुंद: दुर्गापाली में नई धान मंडी का भव्य उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, किसानों और ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। नई मंडी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रमुख अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं श्रीमती सरला कोसरिया - सदस्य, छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने फीता काटकर नई धान मंडी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे: - श्री ओम प्रकाश चौधरी - सांसद प्रतिनिधि- श्रीमती मोंगरा पटेल - जिला पंचायत अध्यक्ष- श्री दण्डधर साव - मंडल अध्यक्ष, केन्दुआ मंडल- श्रीमती मोना राजकुमार पटेल - सरपंच, ग्राम पंचायत दुर्गापाली- श्री प्रमोद सागर - जिला अध्यक्ष (अ.जा. मोर्चा)- श्री बाल कुमार पटेल - जिला महामंत्री- श्रीमती विद्या चौधरी - सांसद प्रतिनिधि- श्री गोपाल शर्मा - अध्यक्ष, कृषि शाखा समिति- श्री घनश्याम विशाल - प्रबंधक, कोपाली- *श्री कृष्णकुमार नायक -- प्राधिकृत बिछिया  किसानों ने जताई खुशी: उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के प्रमुख कृषक बड़ी संख्या में पहुंचे। इनमें चिंतारंजन पटेल, हरिशंकर पटेल, देवधर पटेल, संजय पटेल, हलधर पटेल, शौकीलाल, परमेश्वर पटेल, गणेश पटेल, नन्द कुमार पटेल, किशोर पटेल, भूषण पटेल, चैतराम पटेल, अनिल पटेल, गिरधर गोपाल, लीलाधर पटेल, खगेश्वर चौहान, विश्राम पटेल, मोहन चौधरी, शंभू साव, अमल पटेल, मोहर साय पटेल सहित समस्त ग्रामवासी दुर्गापाली उपस्थित रहे। किसानों ने कहा कि नई मंडी खुलने से अब उन्हें समय पर, सही दाम और सही तौल की सुविधा गांव के पास ही मिलेगी। मंडी स्टाफ की रही अहम भूमिका: नई मंडी के संचालन में स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा। इसमें सनत राम पटेल (प्रबंधक), मधु सिदार, दिनेश पटेल, दिगेश पटेल, विवेक सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। अतिथियों ने क्या कहा? अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। नई धान मंडी से दुर्गापाली सहित आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सरपंच श्रीमती मोना राजकुमार पटेल ने सभी अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों और अतिथियों के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था भी की गई।

Nov 15, 2026 Read

नया धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत, अब गांव के पास ही बेच सकेंगे उपज

    ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    टांगापानी के आसपास के 8-9 गांवों के लगभग 850 किसानों को मिलेगी सुविधा, समय और परिवहन खर्च की होगी बचत धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। जिले के नए और पुराने उपार्जन केंद्रों में खरीदी शुरू होने के साथ ही टांगापानी के किसानों के लिए यह दिन विशेष खुशी लेकर आया। लंबे समय से नए धान खरीदी केंद्र की मांग कर रहे किसानों को अब अपने गांव के समीप ही उपज बेचने की सुविधा मिल गई है। टांगापानी क्षेत्र के आसपास के 8-9 गांवों के किसान पहले धान बेचने के लिए सेमरा (सिहावा) उपार्जन केंद्र जाते थे। दूरी अधिक होने के कारण उन्हें परिवहन खर्च, समय और अतिरिक्त मेहनत उठानी पड़ती थी। नए केंद्र के शुरू होने से लगभग 850 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। पहले करीब 1,400 किसानों का दबाव छोटे उपार्जन केंद्र पर रहता था, जिससे खरीदी के दौरान भीड़ और असुविधा होती थी। अब किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलेगी।   नए केंद्र में पहले ही दिन किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। आज दो किसानों ने टोकन के माध्यम से कुल 58 क्विंटल धान का विक्रय किया। ग्राम खड़पथरा के किसान मोतीराम ध्रुव, पिता रामभुवन ने 40 क्विंटल तथा धर्मेंद्र कुमार निषाद, पिता प्यारीलाल निषाद ने 18 क्विंटल धान बेचा। किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी तथा धान बेचने की प्रक्रिया भी सुविधाजनक होगी।    धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं ग्राम ठेमली के सरपंच श्री रामसिंग मरकाम ने किया। इस अवसर पर यशवंत मंडावी,सरपंच ग्राम पंचायत भड़सिवना, नील कुमार कोडोप्पी,सरपंच, ग्राम पंचायत कोंगेरा,मुकेश कुमार कुंजाम ,ग्राम पटेल,सोहन लाल साहू, अमर सिंह, धनसाय नागवंशी, पंचम सिंह सलाम, सूरजभान सलाम, शोभाराम नागवंशी, गोविंद मरकाम, गट्टासिल्ली,समिति पूर्व अध्यक्ष ,अनूप कुमार साहू, सेमरा समिति अध्यक्ष,राधेश्याम नाग, किसान संघ अध्यक्ष श्री पुनीत राम सह, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर कश्यप, सेमरा समिति पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह देवांगन विनय देवांगन कुमार डोटे पूर्व सरपंच श्रीमती बिसन्तीन पालेश्वर, मीना नेताम, गणेशिया मरकाम  क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समिति पदाधिकारी, किसान संघ के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।   कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि किसानों की सुविधा और उनकी उपज का सुगमतापूर्वक विक्रय सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। नए धान उपार्जन केंद्रों की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रयास किया गया है कि किसानों को अपने गांव और क्षेत्र के नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिले, जिससे उनका समय, श्रम और परिवहन व्यय बचे। सभी उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी, आवश्यक व्यवस्थाओं और किसानों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Nov 15, 2026 Read