Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

छोटे देवड़ा में बाल दिवस पर बच्चों को पढ़ाई और खेल की प्रेरणा, सरपंच ने बढ़ाया हौसला

छोटे देवड़ा में बाल दिवस पर बच्चों को पढ़ाई और खेल की प्रेरणा,...

State Head • Nov 16, 2026

More Stories

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भाजपा मंडल करगी ने किया माल्यार्पण, जनजातीय गौरव एवं अस्मिता के योगदान को किया नमन। 

ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  मुंगेली जिला    जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल करगी द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।   इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के अद्वितीय संघर्ष, त्याग और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।   वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज की अस्मिता, संस्कृति, परंपराओं तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने अपने समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष आज भी हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के संरक्षण की प्रेरणा देता है।   कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री भोजेश जी सहित संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के विचार और उनका संघर्ष सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।   धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को शत्-शत् नमन। 🙏

Nov 16, 2026 Read

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर ग्राम ढनढन में भूमि पूजन एवं सम्मान समारोह

ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेशछत्तीसगढ़  लोरमी_ _तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढनढन में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री आशीष सिंह ठाकुर जी ने नवीन सामाजिक भवन का विधिवत भूमि पूजन किया।_   इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Nov 16, 2026 Read

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज मंडावी जी की जयंती के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर मनाया गया जन्मदिन।

ब्लॉक रिपोर्टर फैजल मेमन हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज मंडावी जी की जयंती के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर मनाया गया जन्मदिन। स्वर्गीय श्री मनोज मंडावी जी की जयंती के अवसर पर उनके जनसेवा एवं संवेदनशीलता के विचारों को आत्मसात करते हुए आज विधायक चाची सावित्री मनोज मडावी जी ने चारामा नगर में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुँचाने का प्रयास किया।साथ में रानु सेन पार्षद नगर पंचायत चारामा,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांकेर अमन मंडावी , जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांकेर महेन्द्र नायक,रवि मगतानी,सुधांशु पांडे,पंकज वाधवानी,सुमन साहू,रानू साहू एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Nov 15, 2026 Read

जशपुर।  बगीचा नगर पंचायत द्वारा छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा  जशपुर।  बगीचा नगर पंचायत द्वारा छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं बगीचा, जिला जशपुर। सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर पंचायत बगीचा की ओर से नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों ने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व के अवसर पर नगरवासियों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नगर पंचायत बगीचा ने सभी श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

Nov 15, 2026 Read

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर ग्राम ढनढन में भूमि पूजन एवं सम्मान समारोह. _तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढनढन में भगवान

ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता लोरमी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढनढन में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री आशीष सिंह ठाकुर जी ने नवीन सामाजिक भवन का विधिवत भूमि पूजन किया।   इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Nov 15, 2026 Read

उपार्जन केंद्र सुकली में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, सोसायटी अध्यक्ष घासीराम मनहर ने की सुख-समृद्धि की कामना

सुकली। धान खरीदी कार्य के शुभारंभ के अवसर पर उपार्जन केंद्र सुकली में सोसायटी अध्यक्ष घासीराम मनहर द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उन्होंने भगवान की पूजा कर क्षेत्र के किसानों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी फसल की कामना की। पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की उन्नति एवं किसानों की खुशहाली की प्रार्थना की। सोसायटी अध्यक्ष घासीराम मनहर ने किसानों को धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। हमर प्रदेश सीजी न्यूज | महेश्वर जायसवाल, ब्लाक रिपोर्टर गिरौदपुरी जिला बलौदाबाजार

Nov 15, 2026 Read

मुनगाडीह में धान खरीदी का धमाकेदार शुभारंभ, पहले ही दिन किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह*

  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  देवराम चौहान  ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली  15/11/2026   *मुनगाडीह / सरायपाली / महासमुंद:*   मुनगाडीह धान खरीदी केंद्र में इस सीजन की धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ होते ही केंद्र में किसानों की चहल-पहल बढ़ गई और पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।   *विधिवत पूजा के साथ हुई शुरुआत:* धान खरीदी का शुभारंभ *भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री डेविड चौधरी* एवं *सहकारी समिति अध्यक्ष श्री बीरभूम सिंह पवार* द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इस दौरान केंद्र को फूल-मालाओं से सजाया गया था।   *अतिथियों ने किसानों का किया स्वागत:* इस अवसर पर अतिथियों ने किसानों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि -   > "धान खरीदी किसानों की मेहनत और परिश्रम का सम्मान है। किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।"   अतिथियों ने कहा कि केंद्र में तौल, टोकन, बारदाना और भुगतान की पूरी व्यवस्था पारदर्शी तरीके से की गई है। किसानों को कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।   *कौन-कौन रहे मौजूद?* कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं किसानगण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से -   - *श्री जनक राम चौधरी* - *श्री रतन बंजारे* - *श्री देवलाल बंजारे* - *सरपंच श्री डोरीलाल* - *श्री लखे सिंह प्रेमी* - *श्री पुरुषोत्तम बंजारे* - *श्री ईश्वर गोपाल साहू*   सहित सैकड़ों किसान और ग्रामवासी मौजूद रहे।   *किसानों में खुशी की लहर:* धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। किसानों का कहना है कि इस बार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होने से उन्हें उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा। पहले दिन ही किसानों ने अपना धान लाकर केंद्र में बेचा।   *केंद्र प्रबंधन की अपील:* केंद्र प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे अपना टोकन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जरूरी कागजात साथ लेकर आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Nov 15, 2026 Read

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भाजपा मंडल करगी ने किया माल्यार्पण, जनजातीय गौरव एवं अस्मिता के योगदान को किया नमन। 

ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  मुंगेली जिला    जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल करगी द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।   इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के अद्वितीय संघर्ष, त्याग और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।   वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज की अस्मिता, संस्कृति, परंपराओं तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने अपने समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष आज भी हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के संरक्षण की प्रेरणा देता है।   कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री भोजेश जी सहित संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के विचार और उनका संघर्ष सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।   धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को शत्-शत् नमन। 🙏

Nov 15, 2026 Read

धान खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति कोटा में धान खरीदी का शुभारंभ 

ब्लॉक रिपोर्टर  आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश  छत्तीसगढ़  मुंगेली जिला    आज धान खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति नवागांव धान मंडी में धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों के साथ इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।   इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, गायत्री साहू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण, सरोज साहू जी, अध्यक्ष उत्तम प्रजापति जी, वेंकट लाल जी, कमल आहूजा जी, अग्रवाल जी, नंदू खत्री जी, एसडीएम श्रीमती सीमा रात्रे जी, रामकुमार साहू जी, रोघड़ी यादव जी, परमेश्वर प्रभु यादव जी, जयराम जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।   कार्यक्रम में प्रथम धान खरीदी श्रीमती समुदिया बाई लहरे जी का धान खरीदकर उनका सम्मान किया गया अन्नदाता किसानों की मेहनत और समर्पण को नमन। ईश्वर से कामना है कि सभी किसान भाइयों की फसल का उचित मूल्य मिले और उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

Nov 15, 2026 Read

बिरगुड़ी और बेलरगांव में कांग्रेस की जन चौपाल, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत केंद्र सरकार पर साधा निशाना 

  ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    नगरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन में बिरगुड़ी एवं बेलरगांव जोन में कांग्रेस द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत आमजन के बीच केंद्र सरकार की नीतियों और कथित मनमानी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात रखी।   जन चौपाल का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी भानेंद्र सिंह ठाकुर एवं श्रीमती बिंदा नेताम तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजू सोम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सिहावा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सहित जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के महामंत्री कैलाश नाथ प्रजापति एवं मनोज साक्षी मौजूद रहे।   चुनाव आयोग के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने उठाई आवाज   जन चौपाल के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर भी अपनी बात रखी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से आम जनता तक चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।   कार्यक्रम में केंद्र सरकार की नीतियों और कथित मनमानी को लेकर आमजन के बीच कांग्रेस का पक्ष रखने की अपील की गई।   जोन से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारी रहे मौजूद   जन चौपाल में जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और युवा साथी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।   कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

Nov 15, 2026 Read

कोरबा के बनखेता गांव में 65 हाथियों का हमला! मकान की दीवार तोड़ी, परिवार ने भागकर बचाई जान।

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान  जिला - कोरबा   कोरबा। जिले के पसान क्षेत्र में हाथियों की दहशत गहराती जा रही है। बीती रात 65 हाथियों के एक भारी-भरकम झुंड ने बनखेता गांव में जमकर तांडव मचाया। हाथियों ने एक ग्रामीण के कच्चे मकान की दीवार ढहा दी और अंदर रखा धान-चावल चट कर गए। जाते-जाते हाथियों ने घर के बर्तन और गृहस्थी का अन्य सामान भी पैरों तले कुचल डाला। गनीमत रही कि समय रहते खतरा भांपकर परिवार ने घर छोड़ दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।   रात 10 बजे चिंघाड़ से गूंजा गांव, मची अफरा-तफरी -   ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हाथियों का दल जोर-जोर से चिंघाड़ते हुए बस्ती में आ धमका। सन्नाटे को चीरती हाथियों की आवाज सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान एक परिवार ने झुंड को सीधे अपने मकान की ओर बढ़ते देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए परिवार के सदस्य तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर भागे। कुछ ही पलों में हाथियों ने उनके आशियाने को निशाना बना लिया।

Nov 15, 2026 Read

धान खरीदी महाभियान आज से प्रारम्भ,पहले दिन की खरीदी के लिये 306 टोकन जारी*

  बलौदाबाजार,14 नवम्बर 2026/राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 हेतु समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से 15 जनवरी 20267 तक धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे जिले के 129 सहकारी सेवा समितियों के माध्यम से 181 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।पहले दिन 15 नवम्बर के लिये 306 टोकन जारी किये गए है जिससे 124 उपार्जन केंद्रों मे 1296 क्विंटल धान खरीदी होगी। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के कुल 1,69,970 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1,67,121 थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 2,849 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 1,41,299 हेक्टेयर है। तहसीलदार सहित सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने कई उपार्जन केन्द्र मे तैयारी का जायजा लिया। *13 नये उपार्जन केन्द्र*-इस वर्ष जिले में 13 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं जिससे किसानों को नजदीकी केन्द्र मे धान बेचने मे सुविधा होगी।इनमें कोटियाडीह, कोसेमसरा (ब), ताराशिव, बाम्हनपुरी, धवईं, पनगांव, खपरी, अमेठी, अछोली, केसदा, कचलोंन, चिचिरदा एवं बेंदरी शामिल हैं।    खरीफ विपणन वर्ष 2026-267 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिग खरीदी सहित निर्धारित की गयी है। समितियों द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक (शासकीय अवकाश के दिवसों को छोडकर) धान खरीदी की जायेगी तथा प्रत्येक शनिवार को क्रय किये गये धान की मात्रा, बारदानों का उपयोग तथा समिति को धान उपार्जन हेतु प्राप्त राशि के व्यय की पुष्टि धान खरीदी सॉफटवेयर में करना अनिवार्य है।  समितियो,उपर्जान केन्द्रो मे इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान खरीदी का कार्य किया जाएगा। *उड़नदस्ता गठन एवं चेक पोस्ट*-अवैध रुप से धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों को रोकने के लिये जिले में उड़नदस्ता गठन दल का आवश्यकता अनुसार गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल में कृषि, राजस्व, खाद्य, सहकारिता, मंडी के अधिकारियों-कर्मचारियों का ड्यूटी लगाई गई है। उड़न दस्ता दल द्वारा जिले में धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों की सूची के आधार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जहां भी अवैध रूप से थान संग्रहण एवं खरीदी की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच किया जाएगा । जांच में अवैध रूप से खरीदी-बिकी करना पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाएगा। जिले में 12 चेक पोस्ट स्थापित किया गया है।चेक पोस्ट में ड्यूटी मंडी, राजस्व विभाग, मंडी, वन विभाग, नगर सेना की ड्यूटी आवश्यकता अनुसार पाली पाली में लगाई गई है।चेकपोस्ट में बाहरी राज्यो से प्रवेश करने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।   हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर गिरौदपुरी

Nov 15, 2026 Read