Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी का शंखनाद, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   कà¥...

State Head • Nov 16, 2026

More Stories

धान खरीदी के दूसरे दिन किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह, 960 किसानों ने कटाए टोकन, 3,887.10 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   पहले दिन 573 किसानों से खरीदा गया 2,116.56 मीट्रिक टन धान, दूसरे दिन 738 किसानों ने मोबाइल ऐप ‘टोकन तुहर हाथ’ से कटाया टोकन, 170 उपार्जन केंद्रों में जारी है खरीदी की तैयारी।   महासमुंद, 16 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज होते ही महासमुंद जिले के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खरीदी के पहले दिन जहां 573 किसानों से 2,116.56 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई, वहीं दूसरे दिन भी किसानों की सक्रिय भागीदारी सामने आई। दूसरे दिन कुल 960 किसानों ने धान विक्रय के लिए टोकन कटाया है। इन किसानों से 3,887.10 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।   दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन   जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन जारी टोकन के आंकड़ों के अनुसार 222 किसानों ने संबंधित समितियों में पहुंचकर टोकन प्राप्त किया, जबकि 738 किसानों ने घर बैठे मोबाइल ऐप ‘टोकन तुहर हाथ’ के माध्यम से टोकन कटाया। इस तरह मोबाइल ऐप किसानों के लिए सुविधाजनक माध्यम बनकर सामने आ रहा है।   पहले दिन 573 किसानों से हुई धान खरीदी   धान खरीदी के पहले दिन जिले के उपार्जन केंद्रों में किसानों की अच्छी भागीदारी रही। कुल 573 किसानों से 2,116.56 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले के 170 उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।   किसानों को घर बैठे टोकन की सुविधा   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुगमता को प्राथमिकता दी जा रही है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार समितियों में जाकर अथवा मोबाइल ऐप ‘टोकन तुहर हाथ’ के जरिए घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक भीड़ कम करने और किसानों का समय बचाने में मदद मिल रही है।   कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खरीदी व्यवस्था की निगरानी   कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों में धान की गुणवत्ता जांच, तौल व्यवस्था और किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।   प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।   महासमुंद जिले में शुरुआती दो दिनों के आंकड़े धान खरीदी को लेकर किसानों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाते हैं। अब किसानों को उम्मीद है कि उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं इसी तरह सुचारू बनी रहेंगी और उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Nov 16, 2026 Read

छरछेद समिति में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

जिला संवाददाता  प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   कसडोल :-  प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित छरछेद में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कार्यक्रम की शुरुआत समिति के प्राधिकृत अधिकारी रामकुमार साहू और ग्राम पंचायत छरछेद सरपंच भरतदास मानिकपुरी द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। प्रथम कृषक का सम्मान करते हुए सत्र का शुभारंभ किया गया । पहले धान विक्रेता कृषक सुनील यादव का समिति की ओर से श्रीफल, गमछा और गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। पारदर्शी खरीदी का संकल्प जिला नोडल अधिकारी धनेश्वर साय, उपार्जन केंद्र नोडल कामेश धनगर, वरिष्ठ कृषक अजय मिश्रा सहित समस्त स्टाफ, हमालियों और बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति में अतिथियों ने धान खरीदी के कार्य को पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Nov 16, 2026 Read

● *ट्रांसपोर्ट यूनियन और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के पदाधिकारियों की हुई महत्वपूर्ण बैठक*

जिला संवाददाता  प्रकाश कुमार साहू  बलौदा बाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  न्यूज़   *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस* दिनांक: 16.11.2026 ● *'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' को लेकर हुई चर्चा; स्वेच्छा से शामिल होने और किसी भी प्रकार के जबरन वाहन न रोकने पर बनी सहमति* ● *ड्राइवर महासंगठन के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने तथा शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की जताई सहमति*   छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा आहूत 'स्टेरिंग छोड़ो अभियान' के संबंध में आज दिनांक 16.11.2026 को दोपहर 12:30 बजे पुलिस कार्यालय सभा कक्ष, बलौदाबाजार में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और आम नागरिकों एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। *बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:* 1. स्वेच्छा और सुरक्षा: बैठक में स्पष्ट रूप से चर्चा की गई कि आंदोलन में जो वाहन चालक स्वेच्छा से शामिल होना चाहते हैं, वे शामिल हो सकते हैं; परंतु जो चालक इस आंदोलन में शामिल नहीं होना चाहते, उनके साथ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती न की जाए और न ही उनके वाहनों को जबरन रोका जाए। 2. शांतिपूर्ण आंदोलन: ड्राइवर महासंगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप शासन एवं पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान करने तथा पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन संचालित करने पर अपनी पूर्ण सहमति जताई।   इस समन्वय बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बलौदाबाजार, नगर पालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार, बलौदाबाजार ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के विभिन्न पदाधिकारी, विभिन्न भारी एवं मालवाहक चालकों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में वाहन चालक उपस्थित रहे।

Nov 16, 2026 Read

कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बिजराकछार में जन चौपाल का आयोजन

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर – आनंद गुप्ता जिला – मुंगेली (छत्तीसगढ़) मुंगेली डिंडोरी-बिजराकछार मंडल अंतर्गत ग्राम बिजराकछार में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी श्रीमती मयारानी सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम, महिला कांग्रेस डिंडोरी अध्यक्ष सगीरा खान, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव, महिला कांग्रेस लोरमी अध्यक्ष हेमिन मंगेशकर, किसान कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष रेशम घृतलहरे एवं मंडल अध्यक्ष संतोष राज उपस्थित रहे। इसके अलावा श्याम सुंदर शांडिल्य, महावीर राजपूत, राकेश रजक, लखन यादव, रामेश्वर ध्रुव, राजू साहू, रामबली साहू, लल्ला प्रधान, मनोज कोलम, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, दिलीप बंजारा, सुरेश सोनवानी, पहलवान बैगा, रमेश कुमार सहित सभी बूथ अध्यक्षों की सहभागिता रही। जन चौपाल में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, बुजुर्ग एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Nov 16, 2026 Read

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पहले दिन 20,460 टन की आवक, 5,841 किसानों ने बेची फसल

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पहले दिन 20,460 टन की आवक, 5,841 किसानों ने बेची फसल हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट  छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ जोरदार तरीके से हुआ। पहले ही दिन प्रदेशभर के खरीदी केंद्रों में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन कुल 5,841 किसानों ने 20,460 टन धान बेचा। सरकार ने इस बार किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने का फैसला किया है। इसमें समर्थन मूल्य के साथ कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता भी शामिल है। 3100 रुपए क्विंटल, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा इस बार सरकार ने नियम साफ कर दिया है कि एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान की ही खरीदी होगी। अगर कोई किसान 21 क्विंटल से कम धान बेचता है, तो भी उसे नुकसान नहीं होगा। उसे प्रति एकड़ के हिसाब से 13,839 रुपए की आदान सहायता एक समान दी जाएगी। इस फैसले से छोटे किसानों में काफी खुशी है। 3100 केंद्रों पर खरीदी, 27.50 लाख किसानों का पंजीयन इस बार खरीदी को आसान बनाने के लिए सरकार ने केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। पिछले साल जहां 2740 केंद्र थे, इस बार 3100 केंद्र बनाए गए हैं। इस साल प्रदेश में 27 लाख 50 हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। खरीदी को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए तुंहर टोकन ऐप, एग्रीस्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे और बायोमेट्रिक पहचान की व्यवस्था लागू की गई है। पहले दिन ही आईं कुछ दिक्कतें भी खरीदी के पहले दिन उत्साह के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी सामने आईं। 1. टोकन में देरी: दुर्ग जिले के किसान तुलाराम देशमुख को ऑनलाइन टोकन के लिए 21 जनवरी की तारीख मिली है। इससे किसान चिंता में हैं कि उनका धान समय पर बिक पाएगा या नहीं। 2. रकबा कम दर्ज: एक और किसान शिवप्रसाद निर्मलकर का कहना है कि रिकॉर्ड में उनका करीब डेढ़ एकड़ रकबा कम दर्ज है, जिसकी वजह से वे करीब 33 क्विंटल धान नहीं बेच पाएंगे। 3. सुकमा में टोकन नहीं कटा : सुकमा जिले में पहले दिन किसी भी किसान का टोकन नहीं कट पाया। कोरबा में गीतांजलि ने बेचा सबसे पहला धान कोरबा जिले के हरदीबाजार केंद्र में किसान गीतांजलि डहरिया ने सबसे पहले 12.80 क्विंटल धान बेचा। उनको केंद्र में सम्मान के साथ धान बेचने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं धमतरी जिले में पहले दिन 550 से ज्यादा किसानों ने टोकन कटवाया और केंद्रों में आवक शुरू हो गई। अवैध धान रोकने के लिए चेक पोस्ट दूसरे राज्यों से आने वाले अवैध धान को रोकने के लिए सरकार ने सख्ती की है। महासमुंद में 15 और सुकमा में 14 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। महासमुंद में खरीदी से एक दिन पहले ही करीब 300 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया था। दुर्ग जिले के 39 संवेदनशील खरीदी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टरों ने किया निरीक्षण रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पहले दिन जोरा, मुरेठी और नगपुरा केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों से बात करके व्यवस्था का जायजा लिया। कुल मिलाकर पहले दिन की खरीदी से किसानों में खुशी है, लेकिन टोकन और रकबा वाली दिक्कतों को लेकर प्रशासन को जल्द सुधार करने की जरूरत है।

Nov 16, 2026 Read

रायपुर दक्षिण विधानसभा | वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर   रायपुर दक्षिण विधानसभा | वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान शहर अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी के निर्देशानुसार रायपुर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत लाखे नगर चौक में आयोजित जनचौपाल में शामिल होकर स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेसजनों से संवाद किया। इस दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी, पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने और वोट के अधिकार की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्री कुमार शंकर मेनन जी व पूर्व आईसीसी राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विकास उपाध्याय जी,पूर्व महापौर प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे जी कार्यक्रम पर्यवेक्षक बड़े भैया श्री मनोज कंदोई जी,सुरेश उपाध्याय जी,ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुयश शर्मा जी,वार्ड अध्यक्ष श्री अभिषेक निर्मलकर जी,मंडल अध्यक्ष श्री देवव्रत श्रीवास जी भाई बंशी कन्नौजी जी,बड़े भैया अविनय दुबे जी,राज देवांगन जी महावीर देवांगन जी दिव्यांश कृष प्रियांशु मुकेश कुकरेजा जी सहित कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वोट का अधिकार जनता की ताकत है, इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Nov 16, 2026 Read

रायपुर में रेलवे कर्मचारी से PPO अपडेट के नाम पर 7.49 लाख की ठगी

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर     रायपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां रेलवे कर्मचारी को PPO (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) अपडेट कराने का झांसा देकर 7 लाख 49 हजार रुपये की चपत लगा दी गई। आरोपियों ने पेंशन से जुड़ी जानकारी अपडेट करने के नाम पर कर्मचारी को अपने जाल में फंसाया और उसके बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल ली। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों तथा बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह घटना पेंशनधारकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी है। PPO या पेंशन अपडेट के नाम पर आने वाले अनजान कॉल और संदेशों पर भरोसा करने से पहले संबंधित विभाग से आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।

Nov 16, 2026 Read

राजधानी में आयोजित 'स्वनिधि महोत्सव' ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर  रायपुर। राजधानी में आयोजित 'स्वनिधि महोत्सव' ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की है। महोत्सव में 2,500 से अधिक लोगों के खानपान का भव्य इंतजाम, बीसियों फूड स्टॉल्स और आकर्षक सजावट होने के बावजूद आयोजन स्थल पर सिंगल यूज प्लास्टिक का नामोनिशान नहीं दिखा। नगर निगम और आयोजकों की पहल पर यह पूरा कार्यक्रम 'जीरो वेस्ट'  थीम पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इको-फ्रेंडली विकल्पों का हुआ इस्तेमाल आयोजन में आने वाले मेहमानों और आम नागरिकों को भोजन और नाश्ता परोसने के लिए प्लास्टिक या थर्माकोल के बजाय पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग किया गया। खानपान के लिए बांस (बम्बू) की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों की व्यवस्था की गई थी।पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्थाआमतौर पर बड़े आयोजनों में पानी की प्लास्टिक बोतलों और डिस्पोजल गिलासों का अंबार लग जाता है, लेकिन स्वनिधि महोत्सव में इससे पूरी तरह परहेज किया गया। यहां पीने के पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे कचरा उत्पादन न के बराबर रहा।सजावट में भी दिखा पर्यावरण प्रेममहोत्सव स्थल की सजावट में भी प्लास्टिक के बैनर या कृत्रिम सामग्रियों के स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं को प्राथमिकता दी गई। आयोजन के दौरान निकलने वाले गीले और सूखे कचरे के त्वरित निपटान की भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी।शहरवासियों और स्ट्रीट वेंडर्स ने इस पहल की जमकर सराहना की। स्वनिधि महोत्सव ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर प्रबंधन और इच्छाशक्ति से बड़े सार्वजनिक आयोजनों को भी पूरी तरह प्रदूषण और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकता है।

Nov 16, 2026 Read

नवागढ़ में धान खरीदी का हुआ श्रीगणेश, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल ने फीता काटकर किया केंद्र का उद्घाटन

✍️ हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    नवागढ़ में धान खरीदी का हुआ श्रीगणेश, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल ने फीता काटकर किया केंद्र का उद्घाटन   किसानों को मिलेगी उपज बेचने की सुविधा, सोसायटी अध्यक्ष शरद पटेल सहित पूर्व अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं समिति प्रबंधक रहे मौजूद    महासमुंद 15 नवंबर 26 नवागढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण खबर है। नवागढ़ सोसायटी धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशन पटेल के करकमलों से किया गया। उन्होंने फीता काटकर धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया।   🎉 प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति   इस शुभारंभ अवसर पर नवागढ़ सोसायटी अध्यक्ष श्री शरद पटेल, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष श्री गजपति पटेल, भाजपा केदुवा मंडल अध्यक्ष श्री दण्डधर साव एवं नवागढ़ समिति प्रबंधक श्री गौरीशंकर पटेल एवं अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।   🙏 विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ   कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात फीता काटकर धान खरीदी केंद्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सोसायटी पदाधिकारियों ने किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।   🌾 किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा   नवागढ़ में धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी मेहनत से उपजाई गई धान की फसल बेचने में सुविधा मिलेगी। खरीदी केंद्र के माध्यम से किसानों को स्थानीय स्तर पर धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध होगी। किसानों को खरीदी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का बेहतर संचालन महत्वपूर्ण रहेगा।   धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में खरीदी प्रक्रिया को लेकर उत्साह 

Nov 16, 2026 Read

हेडलाइन: महासमुंद - सरायपाली के बिछिया एवं दुलरपाली में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान

 महासमुंद - सरायपाली के बिछिया एवं दुलरपाली में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  देवराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली15/11/2026 बिछिया / दुलरपाली / सरायपाली / महासमुंद: सरायपाली क्षेत्र के बिछिया एवं दुलरपाली धान खरीदी केंद्रों में इस सीजन की धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ होते ही केंद्रों में किसानों की आवाजाही बढ़ गई और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कैसे हुआ शुभारंभ?प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति बिछिया पं. क्र. 1239 के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ श्री कृष्ण कुमार नायक (अध्यक्ष) के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग: - श्री रामकुमार पटेल - समिति प्रबंधक- श्री मंगोरी शंकर पटेल - केंद्र प्रभारी- श्री कमल सिंह साहू- श्री हरी निषाद- श्री अजय- श्री बिश्नु पण्डा- श्री रुक्मणी पटेल- श्री कौशल पटेल- श्री भीष्म पटेल- श्री चन्द्रशेखर पटेल सभी ने किसानों का स्वागत किया और उन्हें धान खरीदी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। किसानों में दिखा उत्साह:शुभारंभ के मौके पर क्षेत्र के प्रमुख किसान भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इनमें - श्री गोपाल पटेल, श्री राजेश पटेल, श्री अमृत पटेल, श्री पारसमणी पटेल, श्री प्रकाश पटेल, श्री मोंगराम साहू, श्री हेमलाल साहू, श्री ताराचंद साहू, श्री देवेन्द्र साहू, श्री भुवन प्रसाद सहित कई किसानगण उपस्थित रहे। किसानों ने कहा कि इस बार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होने से उन्हें उनकी मेहनत का पूरा दाम मिलेगा। केंद्र में तौल, टोकन और बारदाने की पूरी व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष ने क्या कहा?शुभारंभ के अवसर पर अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार नायक ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों को समय पर टोकन और समय पर भुगतान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। दुलरपाली में भी धूम:दुलरपाली केंद्र में भी किसानों ने उत्साह के साथ अपना धान लाना शुरू कर दिया है। दोनों केंद्रों पर पहले दिन से ही अच्छी व्यवस्था देखने को मिली, जिससे किसान काफी खुश नजर आए।

Nov 16, 2026 Read

विधायक गोमती साय  पूरन तालाब में उगते सूर्य को अर्ध्य देने ग्राम वासियों के साथ घाट पर पहुंची

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा   जिला पत्थलगांव  विधायक गोमती साय  पूरन तालाब में उगते सूर्य को अर्ध्य देने ग्राम वासियों के साथ घाट पर पहुंची आज पत्थलगांव के पूरन तालाब स्थित छठ घाट पर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की एवं उनका पत्थलगांव विधायक गोमती साय ओर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। छठी मैया की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पत्थलगांव के पुरान तालाब में छठ पूजा समिति एवं भोजपुरी समाज द्वारा भव्य छठ महापर्व का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठी मैया के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े।छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए दूध का अर्घ्य अर्पित किया। जिन श्रद्धालुओं की मन में विशेष मन्नतें थीं, उन्होंने छठी मैया के समक्ष हाथ जोड़कर अपनी मनोकामनाएं रखीं। मान्यता है कि छठी मैया और भगवान सूर्यनारायण की आराधना से जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।विधायक गोमती साय ने किया प्रसाद वितरण कार्यक्रम के अंतिम चरण में छठ पूजा समिति एवं भोजपुरी समाज द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द के वातावरण में छठ महापर्व का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Nov 16, 2026 Read

खल्लारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों की मुस्कान से खिल उठा स्कूल परिसर

  *खल्लारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों की मुस्कान से खिल उठा स्कूल परिसर*       खल्लारी/ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खल्लारी में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे स्कूल परिसर में बच्चों की हंसी और खुशी की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर फूल - माला चढ़ाकर व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों ने चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।       इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद, नृत्य, गायन, नाटक, चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ----------------------------------- 💫 *मुख्य अतिथि ने कहा - बच्चे ही देश का भविष्य हैं* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू रहे। अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार चक्रधारी ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व उपसरपंच उषा यादव, प्राथमिक शाला समिति अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, चमनलाल यादव आदि उपस्थित थे। वहीं इस दौरान अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि तारेश साहू ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्रेम था, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उन्हीं की याद में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।      उन्होंने आगे कहा कि नेहरू जी हमेशा कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे ही कल के डॉक्टर, शिक्षक, पत्रकार, इंजीनियर, सैनिक, उत्कृष्ट किसान और नेता बनेंगे। इसलिए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए, बड़ों का सम्मान करना चाहिए और हमेशा सच बोलना चाहिए। श्री साहू जी ने आगे यह भी कहा कि नेहरू जी ने अपनी दूरदर्शी सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मजबूत नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की विकास यात्रा की नींव रखी। लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। --------------------------------- 💫 *रंगारंग कार्यक्रमों ने जीता दिल* बच्चों ने कहा - आज का दिन सिर्फ हमारा है, आज हम खूब हंसेंगे, खेलेंगे और सीखेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार के रूप में कॉपी, पेन और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान पाठक शंकरलाल ध्रुव, शिक्षक राजेश कुमार साहू, छोटू निषाद, सौरभ गुप्ता, शिक्षिका संतोषी नामदेव, सोमप्रभा दीवान, कंचन यदु एवं बड़ी संख्या में पालक, ग्रामीणजन व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक छोटू निषाद व राजेश कुमार साहू ने किया। अंत में प्रधान पाठक शंकरलाल ध्रुव ने सभी का आभार व्यक्त किया    गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर _ हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़  मो. 9165340227

Nov 16, 2026 Read