Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

ब्लॉक रिपोर्टर  आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश  छत्तीसगढ़ मुंगà¥...

State Head • Nov 16, 2026

More Stories

गांधी मैदान में दिखी जनजातीय संस्कृति की भव्य झलक, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद  गरियाबंद, 16 नवंबर 2026    जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से सोमवार को गांधी मैदान गरियाबंद में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।   कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने की।   सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, 4 दलों को 15-15 हजार का पुरस्कार समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा करमा नृत्य, लोककला और पारंपरिक विरासत पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर प्रभारी मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले 4 स्कूली दलों को 15-15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।   भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया नमन मंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।   उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का होना जनजातीय समाज के लिए गौरव की बात है।   मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। वहीं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की अनिवार्यता नहीं होने से कम उत्पादन वाले जनजातीय किसानों को भी पूरा लाभ मिलेगा।   विधायक रोहित साहू बोले - अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ   राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद के छुरा व अन्य वनांचल क्षेत्रों में पहले आवागमन मुश्किल था, अब सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से विकास पहुंच रहा है।   इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष श्री उमेन्दी कोर्राम, श्री टीकम नागवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Nov 16, 2026 Read

कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा,अवैध धान पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश*

जिला संवाददाता  प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    *पहले दिन 353 किसानों से 1000 मेट्रिक टन धान खरीदी*   बलौदाबाजार,16 नवम्बर 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की।उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों मे नोडल अधिकारियो की लगातार मॉनिटरिंग तथा अवैध धान परिवहन व बिचौलिए पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।   कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्र के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। सबंधित नोडल अधिकारी अपने उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर खरीदी की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जिला कंट्रोल रूम मे किसानों से प्राप्त सूचना औऱ शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। शिकायतों का निराकरण संतोषप्रद हो। उन्होंने जिला कंट्रोल रुम नंबर 9201899925 को समितियों मे लगे फ्लेक्स पर लिखवाने कहा ताकि किसान उस नंबर पर आसानी से संपर्क कर सकें। उन्होंने कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि पूरे 21 क्विंटल की राशि किसानों देय होने की जानकारी किसानों को देने के निर्देश दिये।   कलेक्टर ने विशेष जोर देते हुए कहा कि उपार्जन केंद्र मे किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय ताकि धान बेचने आने वाले किसान अच्छा अनुभव लेकर जाएं। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिये तुंहर टोकन मोबाइल एप्प विकसित किया हैं जिससे किसान घर बैठे टोकन ले सकते हैं,इसका भी व्यापक प्राचार -प्रसार करें।   बताया गया क़ि भाटापारा मण्डी मे इस वर्ष धान की अच्छी आवक हैं। मण्डी मे धान 3077 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसान धान बेच सकते हैं। समर्थन मूल्य मे धान खरीदी पहले दिन 15 नवम्बर को जिले के 353 किसानों से 1000 मेट्रिक टन धान खरीदी हुई। इस बार जिले मे 170636किसानों ने एग्रीस्टेक मे पंजीयन कराया है। खरीफ विपणन 2026-27 मे समर्थन मूल्य मे धान खरीदी के लिये जिले का लक्ष्य 897854 मीट्रिक टन रखा गया है। 16 नवम्बर के लिये 494 टोकन जारी किया गया हैं जिससे 1538 मीट्रिक टन धान खरीदी होगी।   बैठक मे जिला खाद्य अधिकारी पुनित वर्मा, उपायुक्त सहकारिता उमेश गुप्ता, उप संचालक कृषि दीपक नायक,जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ज़ी.एन. साहु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Nov 16, 2026 Read

दरभा ब्लाक के ग्राम चिंगपाल में आयोजित बस्तर ओलंपिक में शामिल हुए विधायक श्री किरण देव

दरभा ब्लाक के ग्राम चिंगपाल में आयोजित बस्तर ओलंपिक में शामिल हुए विधायक  किरण देव हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  विधायक श्री किरण देव ने कबड्डी के फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह*खेल भावना के साथ खेलने की बात कही* जगदलपुर, 16 नवम्बर 2026/ बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का दरभा ब्लाक के ग्राम चिंगपाल के हाईस्कूल खेल मैदान में सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आगाज हुआ और भव्य समापन विधायक श्री किरण देव के मुख्य अतिथि में हुआ। विधायक श्री किरण देव ने आयोजित इस प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बालिका वर्ग के कबड्डी के फाइनल मुकाबले का विधायक श्री किरण देव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने  खिलाड़ियों से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किया।             इस अवसर पर विधायक श्री किरण देव ने कहा बस्तर ओलंपिक ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के हमारे युवाओं को अपनी खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। बस्तर ओलंपिक से स्थानीय खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिल रहा है। इस दौरान अवगत कराया गया कि दरभा ब्लॉक से बस्तर ओलंपिक में 19000 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया और जोन एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता प्रतिभागियों का जिले के लिए चयन हुआ। यह आंकड़ा बताता है कि ग्रामीण अंचल में खेलों के प्रति कितनी रुचि और जागरूकता बढ़ी है।        इसके पहले शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने मां दंतेश्वरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात अतिथियों ने बालक एवं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।            प्रतियोगिता के लिए दरभा ब्लाक में 04 जोन बनाए गए थे।  खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकसी, बैडमिंटन ,सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। सभी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार जोश, उत्साह और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचल से आए खिलाड़ियों की प्रतिभा देखकर अतिथि भी काफी प्रभावित हुए।         बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में विधायक श्री किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।          इस दौरान विधायक श्री किरण देव ने खिलाड़ियों के जोश, उत्साह और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इन क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के उत्साह, लगन और खेल के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।          अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा भविष्य में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही बस्तर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी,श्री विद्याशरण तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप समेत क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व युवा उपस्थित थे।

Nov 16, 2026 Read

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने चिंगपाल में खंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का लिया जायजा

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने चिंगपाल में खंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का लिया जायजा हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  फुटबॉल फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से रूबरू होकर बढ़ाया उत्साह, बेहतर प्रदर्शन के लिए दी शुभकामनाएं जगदलपुर, 16 नवम्बर 2026/ बस्तर संभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अंचलों के युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलम्पिक के तहत सोमवार को कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने दरभा विकासखंड के चिंगपाल में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के आयोजन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।       कमिश्नर श्री सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पेयजल, भोजन, ठहरने तथा चिकित्सा सुविधा के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। खेल के दौरान किसी खिलाड़ी को चोट लगने अथवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए संबधित खिलाड़ी को उच्च चिकित्सा संस्थान में भी रिफर किया जाए।       इस अवसर पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह सीनियर बालक वर्ग के छिन्दावाड़ा एवं चिंगपाल के मध्य आयोजित होने वाले फुटबॉल फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से रूबरू हुए। उन्होंने दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने तथा अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।        बस्तर ओलम्पिक ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। इस आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।          इस मौके पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री सुशांत पाल, सीईओ जनपद पंचायत श्री एमआर कश्यप सहित अन्य अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Nov 16, 2026 Read

धान की कमाई से खरीदा ट्रैक्टर, अब बेटे के हाथों में खेती की खुशहाली की कमान,47 क्विंटल धान लेकर सोरम उपार्जन केंद्र पहुंचे किसान रामरतन साहू, शासन की योजनाओं और खरीदी व्यवस्था पर जताया संतोष

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    धमतरी/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों की मेहनत को आर्थिक मजबूती और खुशहाली में बदलने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही उपार्जन केंद्रों में किसानों की आमद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में ग्राम बोरिदखुर्द के किसान रामरतन साहू अपनी पहली खेप में 47 क्विंटल धान लेकर सोरम उपार्जन केंद्र पहुंचे। खेती से प्राप्त आमदनी का बेहतर उपयोग कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने वाले रामरतन साहू की कहानी खेती में समृद्धि और शासन की योजनाओं से मिल रहे संबल की प्रेरक तस्वीर पेश करती है।          रामरतन साहू ने बताया कि उन्होंने अपने लगभग ढाई एकड़ खेत में धान की फसल ली है। ऑनलाइन टोकन कटवाकर वे खरीदी के पहले दिन अपनी उपज बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इस साल अच्छी मेहनत से धान की फसल तैयार की है। आज खरीदी के पहले ही दिन 47 क्विंटल धान लेकर आया हूं। समर्थन मूल्य पर धान बेचने से किसानों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलने का भरोसा रहता है। इससे खेती के अगले सीजन की तैयारी करने में भी मदद मिलती है।” धान की कमाई से खरीदा ट्रैक्टर, बेटे को सौंपी खेती की कमान             किसान रामरतन साहू के लिए खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि परिवार के भविष्य को संवारने का माध्यम भी बनी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि से उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा है। अब उनका बेटा ट्रैक्टर चलाकर कृषि कार्यों में सहयोग करता है। इस बदलाव पर उन्होंने कहा, “पिछले साल धान बेचकर जो पैसा मिला था, उससे मैंने ट्रैक्टर खरीदा। अब मेरा बेटा ट्रैक्टर चलाता है और खेती के काम में हाथ बंटाता है। पहले खेती के कई कामों के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब अपने ट्रैक्टर से काफी सुविधा हो गई है। धान की कमाई का खेती में ही निवेश करने से हमें आगे बढ़ने का अवसर मिला है।” शासन की योजनाओं से परिवार को मिल रहा आर्थिक संबल               रामरतन साहू ने बताया कि उनके परिवार को महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। परिवार की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होती है। उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन और प्रतिमाह 35 किलो चावल मिलने से घरेलू खर्च में राहत मिली है। उन्होंने कहा, “सरकार की योजनाओं से परिवार को काफी सहारा मिलता है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि मिलती है, गैस कनेक्शन से रसोई में सुविधा हुई है और राशन कार्ड से हर महीने 35 किलो चावल मिलता है। इससे घर के खर्च में बचत होती है और दूसरी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।” उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान              सोरम धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा, “केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, धान तौल और बारदाने की व्यवस्था की गई है। टोकन के माध्यम से धान बेचने आने में भी सहूलियत हो रही है। किसानों को व्यवस्थित तरीके से अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है।” कृषक उन्नति योजना का उल्लेख करते हुए रामरतन साहू ने शासन और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार की योजनाएं बहुत उपयोगी हैं। धान का उचित मूल्य मिलने से किसान खेती में निवेश कर पा रहे हैं। हमारी भी यही कोशिश है कि खेती से होने वाली आमदनी का उपयोग परिवार और कृषि कार्यों को बेहतर बनाने में करें।”             रामरतन साहू की कहानी इस बात का प्रमाण है कि किसान की मेहनत को उचित मूल्य और परिवार को योजनाओं का लाभ मिले, तो खुशहाली का रास्ता मजबूत होता है। पिछले वर्ष धान की कमाई से खरीदा गया ट्रैक्टर आज उनके बेटे के हाथों में खेती की जिम्मेदारी सौंपने का माध्यम बना है। यह केवल एक किसान परिवार की आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में हो रहे सकारात्मक बदलाव की तस्वीर भी है।

Nov 16, 2026 Read

दिवाली में रायपुर ग्रामीण पुलिस की मुस्तैदी का दिखा असर, अपराधों में आई कमी; हत्या और लूट की वारदातें शून्य

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार   रायपुर। दीपावली पर्व के दौरान रायपुर ग्रामीण पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का सकारात्मक असर देखने को मिला। धनतेरस से लेकर मातर पर्व तक इस वर्ष पिछले साल की तुलना में आपराधिक घटनाओं में कमी दर्ज की गई। पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार त्योहारी सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या और लूट जैसी गंभीर वारदातों का एक भी मामला सामने नहीं आया।   पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में दीपावली त्योहार के दौरान कुल 92 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 83 रह गई। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में कुल 9 मामले कम दर्ज हुए।   बलवा और मारपीट के मामलों में भी गिरावट   त्योहारी सीजन में पुलिस की सतर्कता और सख्ती के चलते असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण देखने को मिला। वर्ष 2025 में बलवा के 3 मामले दर्ज किए गए थे, जो इस वर्ष घटकर मात्र 1 रह गए। वहीं मारपीट और चोट पहुंचाने के मामलों में भी कमी आई। वर्ष 2025 में ऐसे 86 प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2026 में इनकी संख्या घटकर 82 रही।   विधानसभा अनुविभाग में अपराधों में सबसे ज्यादा कमी   अपराध नियंत्रण के मामले में विधानसभा अनुविभाग का प्रदर्शन बेहतर रहा। विधानसभा, खरोरा, तिल्दा-नेवरा और धरसींवा थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, बलवा, लूट और चोट पहुंचाने से जुड़े मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। वर्ष 2025 में इन क्षेत्रों में कुल 54 मामले सामने आए थे, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा घटकर 32 रह गया। इस तरह 22 मामलों की कमी दर्ज की गई।   माना अनुविभाग में बढ़े चोट पहुंचाने के मामले   माना अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों में पिछले वर्ष की तुलना में चोट पहुंचाने के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2025 में मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र में ऐसे 13 मामले दर्ज हुए थे। वहीं वर्ष 2026 में सिलतरा में 1, मंदिर हसौद में 12 और आरंग में 12 मामले सामने आए। इस प्रकार इन क्षेत्रों में कुल 25 प्रकरण दर्ज हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुने हैं।   नवा रायपुर अनुविभाग में कुल अपराधों का आंकड़ा स्थिर   नवा रायपुर अनुविभाग के अंतर्गत अभनपुर, राखी और गोबरा नवापारा थाना क्षेत्रों में अपराधों का कुल आंकड़ा दोनों वर्षों में समान रहा। वर्ष 2025 में अभनपुर थाना क्षेत्र में चोट पहुंचाने के 10 और हत्या के प्रयास का 1 मामला दर्ज हुआ था। राखी में 3 और गोबरा नवापारा में 11 मामले सामने आए थे।   वहीं वर्ष 2026 में हत्या के प्रयास का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। अभनपुर में चोट पहुंचाने के 8, राखी में 6 और गोबरा नवापारा में 12 प्रकरण दर्ज किए गए। इस तरह दोनों वर्षों में कुल 26-26 मामले दर्ज हुए।   कुल मिलाकर दीपावली के दौरान रायपुर ग्रामीण पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का असर अपराध के आंकड़ों में दिखाई दिया। हत्या और लूट जैसी गंभीर घटनाओं का नहीं होना राहत की बात रही, वहीं कुल आपराधिक प्रकरणों में भी कमी दर्ज की गई।

Nov 16, 2026 Read

नगरपंचायत नरहरपुर निविदा की फर्जीवाड़ा 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद:  जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन  नगरपंचायत नरहरपुर निविदा की फर्जीवाड़ा जांच के लिए एसपी को कांग्रेस ने सौंपा पत्र कांकेर। नगर पालिका कांकेर में 40 लाख के टेंडर में हुए कूटरचना और नरहरपुर में 80.18 लाख के टेंडर घोटाले की जांच की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसपी को शिकायत कर जांच कर संलिप्त लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया । तथा कांकेर नगर पालिका में हुए टेंडर फर्जीवाड़ा मामले में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक से मिलकर इस संबंध में पालिका प्रशासन द्वारा पुलिस में शिकायत कर एफ आई आर कराए जाने की मांग की। कांग्रेस ने कहा, चैट जीपीटी से तैयार टेंडर कैसे विभागीय वेबसाइड पर अपलोड हो गया? विभागीय वेबसाइड पर टेंडर अपलोड करने के लिए कौन से पासवार्ड और आईडी का उपयोग किया गया, जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक और नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए जांच की मांग करते हुए कहा, दोनों टेंडरों को कौन से आईडी पासवर्ड का उपयोग विभागीय वेबसाइड पर डाला गया है, जांच की जाए। कांग्रेस नेता सुनील गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि साइबर सेल के माध्यम जांच की जाए। उन्होंने कहा, सरकारी विभागीय वेबसाइड पर एक तरह से संगठित होकर, सुनियोजित रूप से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से टेंडर में कूटरचना किया गया है। विभागीय वेबसाइड डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. यूएडी. सीजी. जीओवी. इन पर किसने और कौन से तिथि और कितने बजे नगर पंचायत नरहरपुर के टेंडर क्रमांक-1033 और नगर पालिका टेंडर क्रमांक-1340 में को अपलोड किया है। दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज हो। गोस्वामी ने कहा, दो अन्य टेंडर विक्रय फार्म तिथि 3 मार्च 2026 टेंडर क्रमांक-1991 कांकेर और नरहरपुर में विक्रय फार्म तिथि 12 मार्च 2026 को टेंडर सूचना क्रमांक 629 की भी जांच की जाए। इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष लोमेंद्र यादव, शहर यासीन कराणी, पार्षद चंद्रलोक सिंह ठाकुर, मकबुल खान, अजय भास्वानी, आलोक श्रीवास्तव, पार्षद ओम प्रकाश देवांगन, किशन साहू, अमित साहू आदि थे।

Nov 16, 2026 Read

लोहत्तर पुलिस ने छात्रावासों का किया भ्रमण, छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा एवं समस्याओं की ली जानकारी

✍️ पद:  जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  🟦लोहत्तर पुलिस ने छात्रावासों का किया भ्रमण, छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा एवं समस्याओं की ली जानकारी 🟦आदिवासी कन्या आश्रम लोहत्तर एवं प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास जाड़ेकुर्से का किया निरीक्षण।-🔳मामले का संक्षिप्त विवरण :पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में अनुभागीय पुलिस अधिकारी श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में लोहत्तर थाना प्रभारी श्री ऋषभ बाजपेयी एवं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के आदिवासी कन्या आश्रम लोहत्तर एवं प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास जाड़ेकुर्से का भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।   🔳पुलिस टीम द्वारा छात्रावास अधीक्षकों एवं कर्मचारियों को बच्चों के प्रति संवेदनशील, आत्मीय एवं सकारात्मक व्यवहार रखने तथा उनकी समस्याओं को डांट-फटकार के बजाय प्रेमपूर्वक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से समझाने के निर्देश दिए गए। 🔳साथ ही छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के बुनियादी उपायों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को किसी भी समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

Nov 16, 2026 Read

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ाई दुधवा से शामतरा जाने वाली नहर

ब्लॉक रिपोर्टर 🎙️  फैजल मेमन  सरोना   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  भ्रष्टाचार की भेट चढ़ाई दुधवा से शामतरा जाने वाली नहर ग्राम दुधवा से शामतरा के किसानों को खेतों में पानी पहुंचाने के लिए एक नहर का निर्माण किया गया था जिसमें नहर पूरी तरह भ्रष्टाचार का चढ़ावा चढ़ा गया और पहले ही बार में पूरा जमीन दिखने लगा लगातार ग्राम के खेतों द्वारा इसका विरोध किया गया लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया ।     नहर में पूरे रास्ते से मिट्टी भर चुका है और कई जगहों पर दबे आ चुकीं हैं क्षेत्र की किसानों से जब पूछा गया कि यहां कब हुआ तो उन्होंने बताया बनने के कुछ महीनो बाद ही पहली बारिश में ये धसने लगा और धीरे-धीरे पूरा बर्बाद से भर गया कई जगहों पर गड्ढे हो गए और पूरी तरह से नहर में अब पानी मिलने लायक नहीं रहा ।    क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग किया है जल्द से जल्द इसे बनाया जाए और आने वाले फसल हेतु सिंचाई के लिए इसका उपयोग खेतों में पानी पहुंचाने हेतु किया जाए। युवा कांग्रेस नेता संतोष नेताम ने बताया कि यहां नाली (नहर) जब से बनी है तभी इसमें बहुत ही कम मटिरियल का उपयोग कर इसे बनाया गया जिसके चलते बहुत ही कम समय में इसमें आकृति आ गई और और कई जगह पर गड्ढे हो गए मैं प्रशासन से इसकी जांच मांगता हूं और इसे जल्द से जल्द दोबारा से बनाया जाए ।

Nov 16, 2026 Read

नक्सल उन्मूलन के बाद कांकेर जिले में विकास की नई राह खोल रहे वृहद पुल निर्माण कार्य

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़पद:  जिला रिपोर्टर जिला: कांकेरनाम: शैलेन्द्र जैन  नक्सल उन्मूलन के बाद कांकेर जिले में विकास की नई राह खोल रहे वृहद पुल निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों में 174 करोड़ रुपये की लागत से 24 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण पूर्ण,19 पुलों का निर्माण जारी और 10 नए पुलों को मिली स्वीकृतिउत्तर बस्तर कांकेर 16 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा आकांक्षी जिला कांकेर के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए वृहद पुलों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग कांकेर के समन्वित प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह खुल रही है। पिछले तीन वर्षों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 174 करोड़ रुपये की लागत से 24 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण पूर्ण किया गया है।  वहीं नक्सल समस्या समाप्त होने के बाद पुल निर्माण कार्यों में और तेजी आई है।जिले के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल कोयलीबेड़ा से पखांजूर मार्ग पर वालेर नदी पर 20 करोड़ रुपये, मेढ़की नदी पर 12 करोड़ रुपये एवं महला नदी पर 06 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से पुलों का निर्माण किया गया है। इसी तरह भैंसगांव से आतुरबेड़ा मार्ग पर मेढ़की नदी पर 09 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल बनाया गया है। इन पुलों के निर्माण ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनके निर्माण से जिले के लगभग 210 गांवों की 01 लाख 68 हजार आबादी को ब्लॉक, तहसील एवं जिला मुख्यालय से बारहमासी संपर्क की सुविधा मिली है।पिछले कुछ महीनों में 61 करोड़ के 09 पुलों का निर्माण पूर्णनक्सल समस्या समाप्त होने के बाद जिले में वृहद पुल निर्माण कार्यों में तेजी आई है। विगत कुछ महीनों में ही 61 करोड़ रुपये की लागत से 09 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। इनमें करेगांव-मंडगांव मार्ग पर 07 करोड 46 लाख़ रुपये की लागत से पुल निर्माण, बांसपत्तर-तिरियारपानी मार्ग पर 04 करोड़ 58 लाख रुपये एवं टुरी नदी पर 04 करोड 50 लाख रूपए तथा कापसी (पी.वी.-130)-पखांजूर मार्ग में त्रास नाला पर 06 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल शामिल हैं। इन पुलों के निर्माण से जिले के 80 गांवों की लगभग 56 हजार आबादी को वर्षभर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हुई है। इन पुलों के पूर्ण हो जाने से क्षेत्रवासियों को उच्च शिक्षा, व्यापार, उन्नत कृषि, पर्यटन गतिविधियां, सामाजिक सांस्कृतिक संपर्क, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंच आसान हो गया है।महाराष्ट्र से अंतरराज्यीय संपर्क होगा सुगमनक्सल समस्या समाप्त होने के बाद नारायणपुर माड़ क्षेत्र सहित कांकेर जिले के सुदूर अंचलों में विकास और अंतरराज्यीय संपर्क को मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। इनमें मरबेड़ा-सितरम मार्ग के किलोमीटर 1/10 पर कोटरी नदी में 19 करोड़ रुपये, कोयलीबेड़ा-दुता मार्ग पर मेढ़की नदी में 10 करोड़ रुपये तथा ताड़ोकी-बैहासाल्हेभाट मार्ग पर मेढ़की नदी में 06 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा सोनपुर-नारायणपुर मार्ग पर बेचाघाट में कोटरी नदी पर 17 करोड़ रुपये की लागत से वृहद पुल का निर्माण तेजी से जारी है। इन पुलों के पूर्ण होने से दुर्गम क्षेत्रों का संपर्क बेहतर होगा तथा महाराष्ट्र राज्य से अंतरराज्यीय आवागमन को भी सुविधा मिलेगी।140 करोड़ की लागत से 19 पुल निर्माणाधीन, 92 करोड़ के 10 नए पुल स्वीकृतजिले के ग्रामीण अंचलों को मुख्य जिला मार्गों, राज्य मार्गों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने तथा ब्लॉक, तहसील एवं जिला मुख्यालयों से बारहमासी संपर्क सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा 140 करोड़ रुपये की लागत से 19 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इनका निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसके साथ ही 92 करोड़ रुपये की लागत से 10 नए उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इन स्वीकृत पुलों में राजनांदगांव-बैलाडीला मार्ग पर निब्रा नदी में 06 करोड़ रुपये, मरोड़ा-बेलगांव-छोटेबिटिया मार्ग पर बेलगांव नाला में 04 करोड़ रुपये, भानुप्रतापपुर-पखांजूर मार्ग पर पासंगी नाला में 05 करोड़ 50 लाख रुपये, कोदाभाट-माटवाड़ा-मोदी मार्ग पर दूध नदी में 16 करोड़ रुपये, सटेली-डांगरा मार्ग पर खंडी नदी में 12 करोड़ रुपये तथा हाटकर्रा-कोटगांव मार्ग पर चिनार नदी में 06 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य शामिल हैं।

Nov 16, 2026 Read

धान खरीदी की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर किसानों को सहूलियत प्रदान करें– कलेक्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूजरिपोर्टर - गौतम रंगारीब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा) धान खरीदी की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर किसानों को सहूलियत प्रदान करें– कलेक्टर साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी, बस्तर ओलंपिक एवं जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की हुई समीक्षा     दंतेवाड़ा, 16 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।       बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी 16 धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। सभी केंद्रों में बारदाना, तौल मशीन, धान के सुरक्षित भंडारण, पेयजल, छायादार स्थान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों को धान विक्रय के लिए हरसंभव सहूलियत प्रदान किया जाए। उन्होंने खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा समस्याओं का तत्काल निराकरण करने और एग्रीस्टैक पंजीयन सहित धान खरीदी से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने पर भी जोर दिया।       कलेक्टर ने बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान, आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं निर्देशों के पालन, मानव अधिकार आयोग, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों, मानसिक स्वास्थ्य, आवारा मवेशियों एवं आवारा कुत्तों के प्रबंधन, मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न जनहित याचिकाओं की समीक्षा की गई।      कलेक्टर ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के स्वीकृत कार्यों, डीएमएफ के पुराने निर्माण कार्यों को पूर्ण कर पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने, भूमि आबंटन एवं भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों तथा शासकीय भवनों की मरम्मत की प्रगति की जानकारी ली। पर्यटन विकास के अंतर्गत बारसूर एवं ढोलकल में संचालित कार्यों, प्लेनेटेरियम, बारसूर कॉटेज निर्माण, जल संरक्षण एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, कलेक्टर जनदर्शन, ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 (सेवा सेतु), जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अपार आईडी, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड एवं छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं पुल निर्माण, श्यामगिरी-किरंदुल मार्ग तथा गीदम-बांगाबाड़ी सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।       कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। धान खरीदी सहित शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा नियमित निगरानी करते हुए प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री भरतराम ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Nov 16, 2026 Read

सुवरमाल मंडल में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद कार्यक्रम

कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत सुवरमाल मंडल में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद कार्यक्रम में प्रभारी श्री निखिलकांत साहू जी की उपस्थिति में जननायक श्री राहुल गांधी जी की वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को जन जन तक पहुंच जाया गया और वोटर लिस्ट में नाम जो कटा उसके संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अंकित बागबाहरा जी खेमराज सिन्हा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कोमाखान मूलचंद मनोज चंद्राकर मंडल अध्यक्ष सूअरमाल हरिशंकर यादव जी नरेंद्र जैन जी अंजोर सिंह ठाकुर जी आशीष दीवान जी वसीम रजा जी तूफान दीवान जी भुवन साहू जी हुलास चंद्राकर जी सुनील टांडे जी राजेंद्र शर्मा जी मुंशी साहू जी कुंदन चंद्राकर आकाश चंद्राकरदिलीप कुमार चेलक सोमन खूंटे ओम प्रकाश साहू चंद्रशेखर चंद्राकर जलील खान तुलसी चक्रधारी योगेंद्र बहादुर चक्रधारी भरथरी महानंद तिलेश्वर साहू मिलेश्वर साहू ईश्वरलाल सेन रेशम साहू महेश कुमार महिलाओं वाजिद खान विजय प्रजापति सुरेंद्र यादव राजमान प्रजापति पिंटू ठाकुर किशन ठाकुर की जागरण साहू सोम सिंह ठाकुरऔर हमारे कांग्रेसी गण उपस्थित थे गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ 

Nov 16, 2026 Read