Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

सुकमा में चक्रवाती तूफान 'अकवान' का अलर्ट

सुकमा में चक्रवाती तूफान 'अकवान' का अलर्ट  19 नवंबर से छाएंगे ...

State Head • Nov 17, 2026

More Stories

बस्तर विस में पांच नए धान खरीद केंद्र शुरू, विधायक लखेश्वर बघेल ने संतोषा और बागमोहलाई में किया लॉन्च

बस्तर विस में पांच नए धान खरीद केंद्र शुरू, विधायक लखेश्वर बघेल ने संतोषा और बागमोहलाई में किया लॉन्च हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट   किसान धरमू राम के धान की तौल के साथ शुरू हुई खरीद, पहले दिन टोकन न काटने पर विधायक ने जताई नाराजगी_ राज्य में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बस्तर विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल ने संतोषा और बागमोहलाई में नवनिर्मित धान उपार्जन केंद्रों का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों का माला पहनकर स्वागत किया और धान की तौल कराकर खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की। संतोषा केंद्र में हुई पहली खरीद - संतोषा केंद्र में किसान धरमू राम के धान की तौल के साथ पहले टोकन पर खरीद शुरू हुई। विधायक ने क्या कहा - विधायक ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य समय पर मिलना चाहिए। इस खरीफ विपणन वर्ष में बस्तर विधानसभा क्षेत्र में पांच नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। इससे किसानों को दूर के नजर तक जाने से राहत मिलेगी। बागमोहलाई केंद्र से बड़े बागमोहलाई, इच्छापुर, भादुगुड़ा सहित आसपास की पंचायतों के किसानों को लाभ मिलेगा। पहले दिन ही नाराज हुए विधायक - हालांकि, लॉन्च के दौरान पहले दिन एक भी किसान का टोकन नहीं काटने और मैनेजर द्वारा जागरूक जानकारी नहीं देने पर विधायक ने नाराजगी पहुंचाई। उन्होंने टोकन, बारदाना, तौल और अन्य सुविधाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पटवारियों की हड़ताल का मुद्दा भी उठाया - विधायक ने पटवारियों की हड़ताल से प्रभावित गिरदावरी और रकबा समीक्षा का मुद्दा जायज़ हुए सरकार से किसानों के राजस्व रिकॉर्ड की गलतियाँ तत्काल सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान को धान बेचने से वंचित नहीं होना चाहिए।

Nov 17, 2026 Read

मेघा में गरजा "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान - "वोट चोर, गद्दी छोड़" के लगे नारे

मेघा में गरजा "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान - "वोट चोर, गद्दी छोड़" के लगे नारे ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  बाजार चौक में हुआ जन चौपाल-संवाद, इसके बाद बाजार में घूमकर दुकानदारों और आम नागरिकों से किया जनसंवाद धमतरी / मगरलोड:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान के तहत मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत मेघा मंडल का जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम बाजार चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू एवं मंडल प्रभारी व पूर्व मंडी अध्यक्ष नगरी राजेंद्र सोनी उपस्थित रहे। जन चौपाल के बाद नेताओं ने मेघा बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों और आम नागरिकों से जनसंवाद किया। दुकान-दुकान जाकर वोट चोरी के मुद्दे पर जानकारी दी गई और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में "वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे गूंजते रहे। जिला अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने कहा कि वोट बचाना ही देश बचाना है। आज वोट की चोरी करके लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। राहुल गांधी जी लगातार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' का नारा लगा रही है, लेकिन आखिर किसके खिलाफ? केंद्र में भी भाजपा, राज्यों में भी भाजपा फिर खतरा किससे? भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी, किसान की बदहाली पर जवाब नहीं है। लोकतंत्र किसी एक दल की संपत्ति नहीं, 140 करोड़ लोगों का अधिकार है। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि गांव-गांव में मतदाता सूची में गड़बड़ी हो रही है। किसी का नाम काटा जा रहा है, किसी का जोड़ा जा रहा है। यही वोट की चोरी है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब बूथ का पहरेदार बनेगा। मंडल प्रभारी राजेंद्र सोनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू के निर्देश पर जिले के 47 मंडलों में यह अभियान चल रहा है। वोट बचाने की लड़ाई पूरे देश की लड़ाई है। जब तक एक भी फर्जी वोट नहीं हटेगा और एक भी सच्चा वोट नहीं जुड़ेगा, लड़ाई जारी रहेगी। तीनों मुख्य वक्ताओं के साथ चंदन बाफना, डाकवर साहू, नेहरू साहू, रेखा साहू और जगजीत कौर ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में रेखनारायण साहू मंडल अध्यक्ष खिसोरा, चन्द्रहास साहू, हेमंत साहू मंडल अध्यक्ष मेघा, कुसुमलता तोषण साहू, दीपा साहू, भूपेश सिन्हा, सुखी कुर्रे, रवि निर्माण, मोहन चक्रधारी, जगमोहन साहू, लाखन NSUI विधानसभा महासचिव सिहावा, परसादी साहू, तेजकुमार साहू, प्रसन्न साहू, भानसिंग साहू, रमेश कुमार साहू, गोवर्धन साहू, श्याम साहू, संतोष कुमार, शरद निषाद, कृष्ण कुमार, रघुनंदन परत, महानलाल साहू, दिलीप सुनार, दमाशंकर पटेल, हरिशंकर साहू, कालेश साहू, बालगोविन्द साहू, रामप्रसाद मोतिमपुर, नकुल राम भारती करेली बड़ी, दूरम साहू, रघुनंदन पटेल, गैन्दूराम साहू, यमराज निषाद, योगेश कुमार, भगतराम, लाकेश्वर साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के पदाधिकारी एवं मेघा मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकर साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड ने किया एवं आभार हेमंत साहू मंडल अध्यक्ष मेघा ने व्यक्त किया।

Nov 17, 2026 Read

मंडल अध्यक्ष कोमाखान सविता ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 13 11 26 को कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कोमाखान मंडल में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद कार्यक्रम में प्रभारी श्री बलविंदर (सीटटू)सलूजा जी की उपस्थिति में व जिला अध्यक्ष महासमुंद व विधायक खल्लारी माननीय द्वारकाधीश यादव जी के नेतृत्व में जननायक श्री राहुल गांधी जी की वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को जन जन तक पहुंच जाया गया और वोटर लिस्ट में नाम जो कटा उसके संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अंकित बागबाहरा जी खेमराज सिन्हा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेजन चंद्राकर जी कोमाखान संतोष पटेल जी मनोहर ठाकुर जी बसंता ठाकुर लीलाधर चंद्राकर जी केजू चक्रधारी हरिशंकर यादव जी रवि निषाद जी दुर्गा सागर नरेंद्र जैन जी प्रदीप यादव जी सविता ठाकुर तुलाराम ठाकुर जी किशोर चतुर्वेदी जी सुनील टांडे जी अंजोर सिंह ठाकुर जी आशीष दीवान जी वसीम रजा तूफान दीवान ओमकार ठाकुर आकाश चंद्राकर वाजिद खान धनराज चंद्राकर शिवचरण कुर्रे कपूर चंद साहू गजेंद्र बाघ कवल राम साहू देवा राम नायक गजानंद ठाकुर तिल सिंह खोलू राम ठाकुर सनत राम ठाकुर लगनी बाई ठाकुर रथ बाई टिकेश्वरी धनेश्वरी ठाकुर अंजली ठाकुर सीमा यादव ममता ललित साहू यामिनी साहू शशांक श्रीवास समीर खान रुक्मणी देवांगन राजू खेमराज जैन इसरार खान कुमार ठाकुर देवेंद्र सिंह ठाकुर देव सिंह रात्रि भोजराम भग सिंह ठाकुर बरहन सिंह ठाकुर जगत राम रविकांत गोलू जैन एवं वरिष्ट जन गण मान्य नागरिक कोमाखान और हमारे कांग्रेसी गण उपस्थित थे   गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ 

Nov 16, 2026 Read

मंडल अध्यक्ष तुलाराम के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित

कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत हाथीबाहरा मंडल में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद कार्यक्रम में प्रभारी श्री निर्मल जैन जी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष व विधायक खल्लारी सम्माननीय द्वारकाधीश यादव जी के नेतृत्व में जननायक श्री राहुल गांधी जी की वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को जन जन तक पहुंच जाया गया और वोटर लिस्ट में नाम जो कटा उसके संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अंकित बागबाहरा जी खेमराज सिन्हा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कोमाखान भूपेंद्र सिंह ठाकुर जी गुरमीत चावला तुलाराम ठाकुर मंडल अध्यक्ष अशवंत साहू अंजोर सिंह ठाकुर जी आशीष दीवान जी वसीम रजा जी तूफान दीवान जी आकाश चंद्राकर जी खोमेश साहू लालाराम मांझी नाथूराम महानंद जितेंद्र क्षत्रिय राजू चंद्राकर देवानंद साहू दिनेश चंद्राकर मनोहर सिंह ठाकुर नेतराम सबर गणेश देवांगन गोपाल साहू हरिश्चंद्र साहू भोजराम चंडूराम पवन ठाकुर मनीराम दिवाराम बलदाऊ ठाकुर रमेश ठाकुर रामसाय शुभम यादव नरेंद्र मरकाम शोभित नेताम भगत राम वेद सिंह देख राम विद्याधर मांझी महेंद्र ठाकुर सुखीराम वेदनाथ दिनेश यादव रूद्र सिंह अमर सिंह देवनारायण बृजलाल अमरलाल टीकम सिंह ठाकुर मंगलुराम ठाकुर मुकेश ठाकुर टेक सिंह ठाकुर लाल सिंह देवेंद्र सिंह ठाकुर और हमारे कांग्रेसी गण व हाथीबहरा मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे   गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ 

Nov 16, 2026 Read

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र छत्री के नेतृत्व में जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित

कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत मुनगाशेर मंडल में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद कार्यक्रम में प्रभारी श्री दाऊ लाल चंद्राकर जी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष विधायक खल्लारी सम्माननीय द्वारकाधीश यादव जी के नेतृत्व में जननायक श्री राहुल गांधी जी की वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को जन जन तक पहुंच जाया गया और वोटर लिस्ट में नाम जो कटा उसके संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अंकित बागबाहरा जी खेमराज सिन्हा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कोमाखान जितेंद्र क्षत्रिय जी राजू चंद्राकर जी मंडल अध्यक्ष हुलास चंद्राकर जी प्रीतम साहू जी केजू चक्रधारी की मोहर सिंह चक्रधारी अंजोर सिंह ठाकुर जी आशीष दीवान जी वसीम रजा जी तूफान दीवान जी आकाश चंद्राकर जी सुंदर साहू जी किशोर कुमार साहू योगेंद्र बहादुर ज्ञानेश्वर चक्रधारी घासीराम चक्रधारी उनम कुमार चंद्राकर शेखर भरथरी महानंद जी मनराखन भूखन लाल बैग लाल सबर लूर कुमार राम कुमार साहू रामधर पटेल राम चरण खेमराज टांडे टीकम पटेल मोहनीश निराला सुरजीत ठाकुर पुनीत राम पवन कुमार बढ़िया मानिक राम पांडे नारायण सिंह चैतराम तोरण चक्रधारी हेमलाल दीवान धनेश कुमार संतु राम केसरी बाई सोहद्रा चक्रधारी सुशीला राय बाई बुद्धयारिन रेवती भाई गुलापी तेजपत्ति लालू राम विजय लाल गेंद्रम लिखीराम नारायण यादव ठाकुर राम देव कुमार मिलन साहू रमन सिंह चेतन पटेल अवध राम दीवान और हमारे कांग्रेसी गण व मुनगाशेर मंडल के आम जन उपस्थित थे   गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़ 

Nov 16, 2026 Read

जनजातीय गौरव दिवस पर सारंगढ़ में गूंजा आदिवासी अस्मिता और संस्कृति का गौरव, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सांसद राधेश्याम राठिया और पद्मश्री हलधर नाग की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ जिला स्तरीय आयोजन, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन   सारंगढ़-बिलाईगढ़। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। आयोजन में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की शानदार झलक देखने को मिली।   सांसद एवं पद्मश्री अतिथि ने किया शुभारंभ   कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री श्री हलधर नाग, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।   विभागीय स्टॉलों में दिखी जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक   कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं हितग्राहीमूलक गतिविधियों पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए गए। सांसद एवं अन्य अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं, सुविधाओं और उनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।   बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां   आयोजन का विशेष आकर्षण स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। विद्यार्थियों ने जनजातीय लोककला, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विरासत को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सभी ने सराहना की।   अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मान   कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने जनजातीय महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनकी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं पद्मश्री श्री हलधर नाग की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर जनजातीय संस्कृति, साहित्य, कला और परंपराओं के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।   जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों की रही सहभागिता   इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री बद्रीप्रसाद सुखदेव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री लोकेश्वर पटेल, पूर्व विधायक श्री कामदा जोल्हे एवं श्रीमती केराबाई मनहर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय जवाहर नायक, श्री ज्योति पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद भारद्वाज, श्रीमती सहोदरा सिदार, श्री हरिनाथ खुटे, श्री हीरा भैरोनाथ, श्री जय सिंह, श्री पदम लोचन सिदार, श्री रामनाथ सिदार, श्री मुकेश सिदार, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री सतीश शर्मा एवं श्री जगन्नाथ केशरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।   इसके अलावा गोंड समाज के जिला अध्यक्ष श्री जय सिंह सहित गोंड समाज एवं सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, डिप्टी कलेक्टर श्री सिन्हा, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।   जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, स्वाभिमान और महापुरुषों के बलिदान को याद कर आने वाली पीढ़ियों तक उनकी विरासत पहुंचाने का महत्वपूर्ण संदेश दे गया।

Nov 16, 2026 Read

पटपरपाली में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह

  पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने नारियल फोड़कर किया खरीदी का शुभारंभ,   पटपरपाली (कोमाखान), 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का महाअभियान 15 नवंबर से शुरू हो गया है। प्रदेश में धान खरीदी की यह प्रक्रिया 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। सरकार ने इस वर्ष करीब 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश के 27.50 लाख से अधिक पंजीकृत किसान अपनी उपज बेच सकेंगे। किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।   इसके अलावा किसानों को कृषक उन्नति योजना का अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा। दोनों योजनाओं को मिलाकर किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक का भुगतान मिलेगा। इससे प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं की आय में सीधा इजाफा होने की उम्मीद है।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू उपस्थित रहे। वहीं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री पिलेश्वर पटेल, बागबाहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री रूपेश साहू तथा कोमाखान मंडल अध्यक्ष श्री नितिन जैन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।   कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली के अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार टाण्डेय ने की। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक एवं प्रभारी श्री गुमान साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।   पटपरपाली में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह   धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने नारियल फोड़कर विधिवत खरीदी की शुरुआत की। इस दौरान किसानों का तिलक-वंदन कर स्वागत किया गया। पहले ही दिन किसान उत्साह के साथ अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे।   किसानों के हित में लगातार काम कर रही सरकार : चुन्नीलाल साहू पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चुन्नीलाल साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। प्रति एकड़ सहायता राशि के रूप में राज्य सरकार द्वारा 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि दिए जाने का निर्णय सराहनीय है।   किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री पिलेश्वर पटेल ने कहा कि किसान ही हमारी ताकत हैं। किसान मोर्चा हर समय किसानों के साथ खड़ा है। खरीदी केंद्र में यदि किसी किसान को कोई समस्या आती है तो वह सीधे हमसे संपर्क करे। समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा।   बागबाहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री रूपेश साहू ने कहा कि बागबाहरा ग्रामीण मंडल के किसानों के लिए यह केंद्र बहुत महत्वपूर्ण है।    बिचौलियों से दूर रहें, सीधे केंद्र में लाएं धान : नितिन जैन कोमाखान मंडल अध्यक्ष श्री नितिन जैन ने कहा कि पटपरपाली समिति में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ता किसान भाइयों के साथ खड़े हैं। किसान बिना किसी बिचौलिए के सीधे खरीदी केंद्र में अपना धान लेकर आएं।   एक भी किसान को परेशानी न हो, यही समिति का संकल्प : कमलेश टाण्डेय   प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली के अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार टाण्डेय ने अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी समिति का संकल्प है कि एक भी किसान को धान खरीदी के दौरान परेशानी न हो। इसके लिए तौल कांटा, बारदाना, पेयजल और छाया सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि सभी किसान टोकन के अनुसार निर्धारित समय पर अपना धान लेकर आएं।   ये रहे उपस्थित शुभारंभ कार्यक्रम में समिति प्रबंधक श्री गुमान साहू, सुरेन्द्र साहू, विक्रेता दुष्यंत साहू, बालेश्वर टाण्डेय, निमेष चक्रधारी, युगल चक्रधारी सहित समिति कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण साहू, सुरीत साहू, विश्वा साहू, दिलीप शर्मा, शिवनिकला सरपंच प्रतिनिधि मूलचंद साहू, वरिष्ठ जन प्रमुख भुवन साहू, प्रेषण साहू, भीमा साहू, दयानंद साहू, सागर त्रिपाठी, मनोज चंद्राकर, पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा, चेतन साहू, पंकज साहू, प्यारेलाल साहू, भोलाराम यादव, सुंदर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान बंधु मौजूद रहे।   गिरवर साहू  स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़  मो.9165340227

Nov 16, 2026 Read

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने तोकापाल धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने तोकापाल धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  किसान महादेव मौर्य से चर्चा कर जानी धान खरीदी व्यवस्था की स्थिति धान खरीदी की समुचित व्यवस्था एवं किसानों की सुविधाओं पर दिया जोर जगदलपुर, 16 नवम्बर 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने सोमवार को बस्तर जिले के तोकापाल धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तौल व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता और धान की गुणवत्ता जांच का अवलोकन किया। साथ ही किसानों के लिए पेयजल, छायादार विश्राम स्थल एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपार्जित धान को सुरक्षित रखने के लिए उचित स्टेकिंग और तिरपाल की व्यवस्था करने भी कहा।        निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच कराई, जो निर्धारित मानक 17 प्रतिशत से कम पाई गई। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।        इस दौरान उन्होंने धान विक्रय करने पहुंचे राजूर निवासी किसान श्री महादेव मौर्य से चर्चा कर टोकन, तौल एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। किसान ने बताया कि उन्होंने 62 क्विंटल धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया था तथा केन्द्र में 57.20 क्विंटल धान का तौल कराया है। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध टोकन एवं तौल, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था पर संतोष जताया।       अधिकारियों ने बताया कि तोकापाल धान खरीदी केंद्र में 914 किसान पंजीकृत हैं। किसानों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन की प्रक्रिया की जानकारी ग्राम पंचायत बैठकों, उचित मूल्य दुकानों और मुनादी के माध्यम से दी जा रही है। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Nov 16, 2026 Read

गरियाबंद में 20 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, 19 नवंबर तक कराएं पंजीयन, विजेता जाएंगे राज्य स्तर पर

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल गरियाबंद में किया जाएगा। पंजीयन की तिथि बढ़ा दी गई है, इच्छुक युवा 19 नवंबर तक शाम 5:30 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं।   डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप से 6 युवा जाएंगे राज्य स्तर पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत डिजिटल क्विज एवं निबंध का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। चयनित प्रतिभागी शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में पीपीटी प्रेजेंटेशन देंगे। इसमें से सर्वश्रेष्ठ 06 युवाओं का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए होगा।   इन विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं   युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक (6 सदस्य), लोक नृत्य, लोक गीत (7-7 सदस्य + 3 संगतकार), चित्रकला, कविता लेखन (2-2 विजेता), नुक्कड़ नाटक (10 सदस्य), रील निर्माण एवं पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिताएं होंगी।   कविता लेखन में 90 मिनट में एक मौलिक कविता लिखनी होगी, जो हिंदी, अंग्रेजी या किसी भारतीय भाषा में हो सकती है। रील निर्माण की अधिकतम अवधि 60 सेकेंड होगी और थीम *"नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़"* रखी गई है।    आयु सीमा और नियम युवा उत्सव में प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। रॉक बैंड विधा का आयोजन केवल राज्य स्तर पर होगा। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। जिला स्तर पर विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया जाएगा।   पंजीयन कैसे करें इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित गूगल शीट लिंक पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के मोबाइल नंबर 6261590400 पर संपर्क कर सकते हैं।

Nov 16, 2026 Read

मंडल कांग्रेस कमेटी बुदेली के तत्वाधान में किया गया वोट बचाओ-देश बचाओ जन चौपाल का आयोजन

ब्लॉक रिपोर्टर फैजल मेमन  सरोना  जिला उत्तर बस्तर कांकेर      *स्मार्ट मीटर के विरोध में एक दिवसीय कार्यक्रम*   सरोना    आज मंडल कांग्रेस कमेटी बुदेली के तत्वाधान में वोट बचाओ देश बचाओ और स्मार्ट मीटर के विरोध में एक दिवसीय जन चौपाल का आयोजन ग्राम भैंसमुंडी में किया गया था जिसमें मंडल प्रभारी श्री चंद्रकांत ध्रुवा एवं मंडल अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर , सेक्टर प्रभारी - बिहारी कुंजाम,अजय नेताम, युगल किशोर मंडावी व विधानसभा अध्यक्ष आई.टी. सेल कांकेर फैजल मेमन उपस्थित हुए।    प्रभारी चंद्रकांत ध्रुवा ने कहा - आज देश और प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता के बीच कई सवाल और चिंताएं सामने आ रही हैं। बिजली हर परिवार की बुनियादी जरूरत है। गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवार पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी की शिकायतें और प्रीपेड व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की चिंताएं गंभीर विषय हैं।   🔳सवाल यह है कि क्या तकनीक के नाम पर आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित है?   🔳स्मार्ट मीटर लगाने से पहले सरकार और बिजली विभाग को आम जनता के सामने पूरी पारदर्शिता रखनी चाहिए। उपभोक्ताओं को यह बताया जाना चाहिए कि मीटर किस तकनीक से काम करता है, बिजली की खपत कैसे मापता है और बिल की गणना किस आधार पर होती है।   🔳यदि किसी उपभोक्ता को लगता है कि उसका बिजली बिल वास्तविक खपत से अधिक आया है, तो उसकी शिकायत का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए। मीटर की जांच की सुविधा, बिल का पूरा विवरण और उपभोक्ताओं को अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए।   🔳हमारा विरोध तकनीक या विकास से नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था से है जिसमें आम जनता की सहमति, सुविधा और आर्थिक स्थिति का ध्यान न रखा जाए।          जन चौपाल में आए हुए ग्राम के ग्रामीण जन एवं कार्यकर्ता गण से बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के बारे में चर्चाएं हुई और अपने वोट के अधिकार और उसकी रक्षा के लिए समस्त जनों से चर्चा कर अपनी बात समस्त ग्रामीण जनों के बीच रखा और इस कार्यक्रम के तहत प्रभारी नियुक्त किए गए जो प्रत्येक बूथ में जाकर चौपाल के माध्यम से स्मार्ट मीटर एवं वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के बारे में जानकारी देंगे।            इस अवसर पर उपस्थित रहे महेंद्र पाल मंडावी , प्रदीप ठाकुर , कमलेश्वर नेताम , मयदास कुलदीप , सुशील नेताम , संतोष दास , समीर नेताम , रुमचंद कोड़ोपी , कुमार शोरी , टिकेश्वर सेन कन्हैयालाल साहू पुनीत गंजीर , सत्तूराम नेताम , प्रकाश चंद्र वट्टी व वरिष्ठ कांग्रेसी महेश वट्टी एवं समस्त ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nov 16, 2026 Read

सहस्त्रबाहु जयंती पर कलार समाज ने किया भव्य आयोजन पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

जिला संवाददाता  प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   कसडोल। भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती के अवसर पर कलार समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के समक्ष शीश नवाकर समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   पूजा-अर्चना के पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ सहित अन्य गतिविधियों में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।   इस अवसर पर कलार समाज के प्रमुख राजकुमार जायसवाल ने बताया कि भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।   उन्होंने आगे कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली इतिहास से जोड़ना और उन्हें शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना हम सभी का दायित्व है।   कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित, राजकुमार जायसवाल, फगवा जायसवाल साधु डडसेना, परमेश्वर जायसवाल मनीराम जायसवाल तुलसी जायसवाल हरि जायसवाल हृदय जायसवाल राजू जायसवाल प्रशांत जायसवाल भूपेंद्र जायसवाल चंदन जायसवाल

Nov 16, 2026 Read

तोकापाल में बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य आगाज

तोकापाल में बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य आगाज हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला जगदलपुर, 16 नवम्बर 2026/  बस्तर की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को तोकापाल में विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।       उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल एक साधारण खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह बस्तर की माटी में छिपे खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करने का सशक्त मंच है। उनका विश्वास है कि इस आयोजन से ग्रामीण अंचल के युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा और वे भविष्य में बस्तर का नाम रोशन करेंगे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली।          इस गरिमामय अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामबती भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री पद्मनी कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रितेश जोशी तथा जनपद सदस्य श्री गंगा राम बघेल विशेष रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सरपंचगण, विभिन्न गांवों के अधिकारीगण, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्कूल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिभागियों का मान बढ़ाया।

Nov 16, 2026 Read