Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

🟩 उजियारा अभियान के तहत चारामा पुलिस की कार्यवाही ,अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर  जिला: कां...

State Head • Nov 17, 2026

More Stories

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने शहर के विभिन्न निर्माण विकास कार्यों का किया निरीक्षण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने शहर के विभिन्न निर्माण विकास कार्यों का किया निरीक्षण हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने मंगलवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। शहर के धरमपुरा में विश्वविद्यालय परिसर में 11 करोड़ की लागत से आधुनिक रूप से बस्तर के युवाओं के लिए नालंदा परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने नालंदा परिसर के निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया साथ ही चल रहे कार्यो का संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर नालंदा परिसर का निर्माण तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा जगदलपुर शहर में आधुनिक रूप से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें हमारे बस्तर के युवाओं को बेहतर माहौल में प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए उपयुक्त परिसर उपलब्ध होगा। हमारे युवा वर्तमान के आधुनिक, डिजिटल शिक्षा, शांत अध्ययन वातावरण के बीच अपने भविष्य की कहानी गढ़ सकेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा 11 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमे एक साथ 500 विधार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। बस्तर के युवाओं को नालंदा परिसर के माध्यम से बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा के रूप में उपयुक्त परिसर उपलब्ध होगा। नालंदा परिसर में आधुनिक लाईब्रेरी, आधुनिक स्टेडी जोन,बुक्स , गार्डन, कैफेटेरिया, फ्री वाई फाई एवं सुविधा हमारे बस्तर के युवाओं को मिलेगा। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने धरमपुरा पीजी कालेज परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम लागत 11 करोड़ 76 लाख रुपए से कार्य किया जा रहा है जिसका निरीक्षण कर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। ऑडिटोरियम निर्माण से शहर में रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं पीजी कालेज परिसर में निर्माणाधीन 10 नग स्मार्ट क्लास रूम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कालेज परिसर में लागत  02 करोड़ 68 लाख रुपए से सर्वसुविधा युक्त स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य लगातार तेजी गति से चल रहा है।तत्पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने पल्ली नाका चौक से अग्रेसन चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर सहित लाइट निमार्ण कार्यो का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं बस्तर विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन एवं एकादमिक भवन का कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।  इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पानीग्राही, पीएचई सभापति सुरेश गुप्ता, पार्षद नरसिंह राव, आयुक्त श्री प्रवीण कुमार वर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यपालन अभियंता भावेश सिंह,उप अभियंता नितेश जायसवाल,दीपांशु देवांगन,दिलीप मरकाम, एवं आरेद्र सिंह, रितेश सिन्हा, एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Nov 17, 2026 Read

🟦पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) ने ली जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक।

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर  जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन   🟦कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश। 🟦 एनडीपीएस प्रकरणों में पैडलर से लेकर मुख्य सप्लायर एवं सरगना तक पूरे नेटवर्क की पहचान कर कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश। 🟦 गौवंश की अवैध तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने सघन चेकिंग एवं सतत निगरानी के निर्देश। 🟦 “मोर मितान–कांकेर पुलिस” अभियान के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश। 🟦सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने विशेष सड़क सुरक्षा अभियान एवं प्रभावी प्रिवेंटिव पुलिसिंग के निर्देश ,साथ ही डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर। 🟦साइबर अपराधों की रोकथाम, जनजागरूकता एवं साइबर शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश।   🔳बैठक का विस्तृत विवरण ◽पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।   ◽बैठक में गंभीर एवं लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित गुम इंसान, मर्ग एवं सदरी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण , स्थायी वारंटी तामीली करने,संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।   ◽प्रत्येक प्रकरण में विवेचना की प्रगति, साक्ष्यों के संकलन, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं 60/90 दिवस चालान प्रस्तुत करने की स्थिति की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित विवेचना करने के निर्देश दिए गए।   ◽पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए एनडीपीएस प्रकरणों में टॉप-टू-बॉटम एवं बॉटम-टू-टॉप जांच कर पैडलर से लेकर मुख्य सप्लायर एवं सरगना तक पूरे नेटवर्क की पहचान कर कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आदतन नशा कारोबारियों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार करने एवं सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया गया।   ◽इसके साथ ही गौवंश की अवैध तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सतत निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।   ◽साथ ही “मोर मितान–कांकेर पुलिस” अभियान की समीक्षा करते हुए अभियान को अधिक सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी बनाने, आमजन से सतत संवाद स्थापित करने तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया गया।   ◽साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने, साइबर शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।   ◽महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला रक्षा टीम को सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।   ◽सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक निवारक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने तथा प्रभावी प्रिवेंटिव पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डायल-112 की प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।   ◽ बैठक के दौरान जिले में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उनके द्वारा किए जा रहे विवेचना कार्य, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्यप्रणाली का आकलन करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अनुशासन, कार्य के प्रति जवाबदेही एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मचारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के निराकरण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।    उक्त बैठक में एएसपी श्री आशीष बंछोर, एएसपी श्री राकेश कुर्रे,एएसपी श्री योगेश साहू , एसडीओपी श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर,एसडीओपी श्री हरीश पाटिल, एसडीओपी श्री कुलदीप बंजारे, डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरें, डीएसपी मुख्यालय सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, एसडीओपी श्री संतोष जैन, डीएसपी श्री कविता धुर्वे,रक्षित निरीक्षक श्री गोविन्द वर्मा, रक्षित निरीक्षक दीपक साव एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Nov 17, 2026 Read

गरियाबंद ब्रेकिंग - कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत वाले वाहन 3 माह तक जब्त

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। जो वाहन अवैध रेत परिवहन में पकड़ाएंगे, उन्हें जब्त कर तीन माह तक नहीं छोड़ा जाएगा। इस मामले में एसडीएम, तहसीलदार और खनिज विभाग शत प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करें।   धान खरीदी को लेकर कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी खरीदी केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। अवैध धान परिवहन, भंडारण और कोचियों पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले धान पर भी निगरानी के निर्देश दिए। किसानों से अपील की गई कि फसल कटाई के बाद पराली न जलाएं और अतिरिक्त पराली गौशालाओं में दान करें।   बैठक में सीएम हेल्पलाइन और सेवा संकल्प अभियान के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने को कहा गया। डायवर्सन, बालिका शौचालय और मुक्तिधाम स्वीकृति के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उसरीजोर से कमारपारा तक सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच दल गठित कर जांच करने को कहा।   कलेक्टर ने राशन कार्डों की ई-केवाईसी जल्द पूरा करने और उचित मूल्य दुकानों की बकाया राशि एक सप्ताह के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए। समय पर राशि जमा नहीं करने पर दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।   इसके अलावा 20 नवंबर को इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले युवा उत्सव की तैयारी बेहतर ढंग से करने, स्थानीय निर्वाचन, विधानसभा सत्र, बायोमेट्रिक उपस्थिति और एचपीवी टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा गया।   बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Nov 17, 2026 Read

जनदर्शन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सुनी आम जनता की फरियाद, आवास से लेकर पेंशन तक के मुद्दों पर दिए कार्रवाई के निर्देश

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम जोड़ने, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, भूमि सीमांकन और निर्माण कार्यों को लेकर पहुंचे नागरिक   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2026।   आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर देने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   🔴 प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने की उठी मांग   जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने सर्वे सूची में नाम शामिल कराने और योजना के अंतर्गत भौतिक सत्यापन कराने की मांग रखी, ताकि पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ मिल सके।   🔴 मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय निर्माण की मांग   ग्राम सुवांतल के आश्रित ग्राम महकमपुर में नागरिकों ने मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय निर्माण कराने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने इन सुविधाओं की आवश्यकता से प्रशासन को अवगत कराया।   🔴 राशन कार्ड, पेंशन और आर्थिक सहायता के लिए पहुंचे आवेदक   ग्राम लोधिया निवासी दीना सिदार ने नवीन राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया। वहीं प्राण चौहान ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। जयमती ने आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।   इसके अलावा भूमि सीमांकन सहित अन्य विभागीय समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन भी जनदर्शन में प्रस्तुत किए गए।   🔴 कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश   कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनका परीक्षण करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं का उचित निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।   इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने भी आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।   कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Nov 17, 2026 Read

आंगनबाड़ी की कर्मयोगिनियों को सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को मिला सम्मान

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की दिखी अनूठी छटा, राउत नाचा और सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 नवंबर 2026।**   महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर आंगनबाड़ी कर्मियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।   🔴 **जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ सम्मान**   समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोदरा सिदार एवं जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद भारद्वाज उपस्थित रहे। वहीं जनपद पंचायत सभापति श्रीमती कोमल शशि पटेल तथा जनपद पंचायत सदस्य श्री हीरा भैरवनाथ जटवार ने भी अपनी सहभागिता निभाई।   इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री उत्तम सूर्यवंशी, परियोजना अधिकारी बिलाईगढ़ श्री तेजस्वी ध्रुव, परियोजना अधिकारी श्री विजय सरल, विभाग के प्रभारी परियोजना अधिकारी, समस्त पर्यवेक्षक एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।   🔴 राउत नाचा और सुआ नृत्य ने बढ़ाई समारोह की रौनक   कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक राउत नाचा तथा सहायिकाओं द्वारा मनमोहक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। रंगारंग लोकनृत्यों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। अतिथियों और उपस्थित दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।   🔴 **महिलाओं और बच्चों के भविष्य को संवारने में आंगनबाड़ी कर्मियों की अहम भूमिका**   समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और कुपोषण उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उनकी भूमिका बेहद सराहनीय है।   उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। उनकी मेहनत, सेवा भावना और समर्पण से महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।   **सम्मान से बढ़ेगा उत्साह, बेहतर कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा**   अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान उनके योगदान को पहचान देने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।   कार्यक्रम विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

Nov 17, 2026 Read

हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित साहसिक शिविर में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे एनएसएस कैडेट, बस्तर का बढ़ाया गौरव

हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित साहसिक शिविर में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे एनएसएस कैडेट, बस्तर का बढ़ाया गौरव हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगदलपुर, 17 नवम्बर 2026/ शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के चार प्रतिभाशाली कैडेटों का चयन हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित होने वाले साहसिक शिविर के लिए हुआ है। चयनित कैडेटों में भुवनेश्वर कश्यप, गोविंद नाग, धर्मी ठाकुर एवं अवंतिका शार्दुल शामिल हैं। ये चारों कैडेट रायपुर से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए हैं। शिविर में वे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर का प्रतिनिधित्व एवं नेतृत्व करेंगे।        यह साहसिक शिविर 21 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न साहसिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता एवं चुनौतियों का सामना करने का कौशल विकसित किया जाएगा।        बस्तर जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से चार कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर के साहसिक शिविर के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। यह उपलब्धि बस्तर के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति समर्पण को दर्शाती है। शिविर के दौरान ये कैडेट न केवल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे, बल्कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पहचान को भी देश के अन्य प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत करेंगे।       राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है। इसी कड़ी में हाटकोटी का यह साहसिक शिविर कैडेटों के व्यक्तित्व विकास और अनुभवों को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।       इस उपलब्धि के पीछे कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सजीवन कुमार, जिला संगठक मौसमी विश्वास, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भुनेश्वर लाल साहू एवं कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार देवांगन का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग रहा है।       महाविद्यालय परिवार ने सभी चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे शिविर में पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय सहित शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और बस्तर जिले का नाम रोशन करेंगे।       बस्तर की माटी से निकलकर हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में साहस, सेवा और नेतृत्व का परिचय देने जा रहे इन चारों कैडेटों की उपलब्धि निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Nov 17, 2026 Read

चिन्हारी महोत्सव आयोजन समिति ने जनपद अध्यक्ष महेश गोटा का किया सम्मान

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज                         नगरी... दुगली के आराध्य देवी माता अंगार मोती की फूल मंडाई की अवसर पर चिन्हारी महोत्सव चिन्हारी सम्मान का ग्यारहवां संस्करण अंगार मोती की पावन प्रांगण में विगत दिनों बड़े धुमधाम से संपन्न हुआ। आयोजक परिवार ने जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा को अहम सहयोग प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान अंगार मोती सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव,शंकर लाल नेताम,श्यामा चरण मंडावी, वरुण देव नेताम,चमन लाल सोरी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Nov 17, 2026 Read

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! अवैध धान पर होगी सख्त कार्रवाई, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सड़क मरम्मत से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर   सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2026।   सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी की तैयारियों, अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण, सड़क मरम्मत, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।   🔴 धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे जिला स्तरीय अधिकारी   समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को तत्काल दूर कराने पर जोर दिया। साथ ही अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर प्रभावी निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   🔴 खराब सड़क की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश   सारंगढ़ से बलौदाबाजार मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति से आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाए।   🔴 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर समय-सीमा में कार्रवाई   बैठक में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए आवेदकों को समय पर राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।   🔴 आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगी सहायता राशि   आपदा मद आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र प्रभावित हितग्राहियों को नियमानुसार सहायता राशि जल्द जारी की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल सके।   🔴 विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था   विद्यार्थियों की आवागमन सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सारंगढ़ के गणचौक से बस स्टैंड तक ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी।   बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री डी.एस. राजपूत, बिलाईगढ़ एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Nov 17, 2026 Read

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    जनदर्शन में मिले 40 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश नलकूप खनन, प्रधानमंत्री आवास,    पुल निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे जिले के नागरिक   कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं।   उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।        प्रमुख मांगे   - नलकूप खनन - नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बिन्द्रनवागढ़ - PM आवास योजना - ग्राम मड़ेली की राधिका ठाकुर, पल्लवी धुरव, ग्राम रवेली की ईश्वरी बाई, परमिला बाई सहित अन्य महिलाएं - पुल निर्माण - ग्राम बोकरामुड़ा से कोदोपाली के मध्य - बंदोबस्त त्रुटि सुधार - ग्राम पोखरा के रमेश कुमार साहू - अन्य - साप्ताहिक बाजार व्यवस्थित करने, राशन कार्ड से नाम कटवाने, किसान सम्मान निधि दिलाने संबंधी आवेदन।   इस अवसर पर जिला पंचायत CEO श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री पंकज डाहिरे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Nov 17, 2026 Read

गरियाबंद: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जेल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने सोमवार को जिला जेल गरियाबंद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर भी मौजूद रहे।   उन्होंने बंदी बैरकों, पाकशाला, भण्डार गृह आदि का निरीक्षण किया। पाकशाला में भोजन बनाने वाले बंदियों से भोजन व्यवस्था की जानकारी ली तथा स्वच्छता के साथ भोजन बनाने और विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।   बंदियों हेतु पकाये गये भोजन चावल, दाल एवं सब्जी तथा भण्डार गृह में रखे गये खाद्यान्न सामग्रियों का अवलोकन किया। कलेक्टर एवं एसपी ने सभी बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत की और उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली।   कलेक्टर ने बंदियों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जेलर को निर्देशित किया। साथ ही जेल में नियमों का पालन करने, आपस में मिलजुल कर रहने और रिहा होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।   निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री पंकज डाहिरे, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, जेलर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Nov 17, 2026 Read

20 एवं 21 नवंबर को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की अपील

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)   *चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का जिले के मौसम पर पड़ सकता है असर, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने किसानों से की अपील, बारिश से पहले पकी फसलों की कटाई कर उपज सुरक्षित रखने की सलाह*   दंतेवाड़ा, 17 नवंबर 2026। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से जिले के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 20 एवं 21 नवंबर को जिले में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। संभावित प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने तथा फसलों एवं पशुधन की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।        कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए समय रहते अपनी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिन खेतों में धान, मक्का एवं अन्य खरीफ फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं, उनकी कटाई जल्द पूरी कर लें। बारिश शुरू होने से पहले कटी हुई फसल को सुरक्षित एवं सूखे स्थानों पर पहुंचाएं, ताकि बारिश और तेज हवाओं से उपज को होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सके।        कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि यदि किसी कारणवश कटी हुई फसल को घर या गोदाम तक पहुंचाना संभव नहीं हो तो उसे खेत में ऊंचे एवं सुरक्षित स्थान पर एकत्रित कर अच्छी गुणवत्ता वाले तिरपाल या प्लास्टिक शीट से पूरी तरह ढककर रखें। तिरपाल को मजबूती से बांधें, ताकि तेज हवाओं के कारण वह उड़ने न पाए। साथ ही खेतों एवं फसल भंडारण स्थलों पर बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। धान सहित अन्य उपज को भंडारित करते समय नमी से बचाव का विशेष ध्यान रखें।पशुपालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पशुओं एवं मुर्गियों को खुले स्थानों पर न रखें, बल्कि सुरक्षित एवं मजबूत शेड के भीतर रखें। पशुओं के लिए चारा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुरक्षित एवं सूखे स्थानों पर रखें, ताकि बारिश एवं तेज हवाओं के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन ने किसानों से आगामी दिनों में मौसम संबंधी सूचनाओं पर लगातार नजर रखने तथा कृषि विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। समय रहते आवश्यक सावधानी बरतकर संभावित प्रतिकूल मौसम से फसलों, कृषि उपज एवं पशुधन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

Nov 17, 2026 Read

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)   *कोटपा एक्ट-2003 के प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश*   दंतेवाड़ा, 17 नवंबर 2026। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के निर्देशानुसार जिले में पुलिस एवं प्रशासन विभाग के अधिकारियों के लिए एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित करना था।          इस प्रशिक्षण के दौरान कोटपा एक्ट-2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत धारा 4, 5, 6 (अ), 6 (ब) एवं धारा 7 की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंध, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन एवं प्रचार पर रोक, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं पैकेजिंग से संबंधित नियमों की जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिले में समय-समय पर तंबाकू उत्पादों के विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही कार्रवाई के दौरान कोटपा एक्ट के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने, उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवश्यक प्रकरणों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।प्रशिक्षण में जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. अमन सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक प्रतीक सोनी, जिला सलाहकार अंकित सिंह, जिला प्रशिक्षण समन्वयक संतोष पटेल एवं डॉ. घनश्याम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Nov 17, 2026 Read