🚨 छोटा Loan! बड़ा खतरा! फर्जी Loan App से सावधान रहें!
✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रद...
More Stories
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लंगूर के शिकार में 7 ओडिशा के शिकारी गिरफ्तार
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लंगूर के शिकार में 7 ओडिशा के शिकारी गिरफ्तार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। वन परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत गौण खनिज आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 1200 में वन्यप्राणी सामान्य लंगूर के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 25 अक्टूबर 2026 को परिक्षेत्र तौरेंगा में 2 लंगूरों का अवैध शिकार किया गया था। सूचना पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर 13 किलो 800 ग्राम कच्चा मांस, 1 नग कुल्हाड़ी, 4 नग छुरी, 1 नग पसुली, 4 नग पीला थैला और 1 नग मोटरसाइकिल HF Deluxe CG04MF3970 जब्त किया था। इस मामले में 3 आरोपियों को 26 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फरार चल रहे अन्य 4 सह-आरोपियों को रेंजर केजूराम कोरचे की टीम ने ओडिशा जाकर धर दबोचा। सभी आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 32, 39, 49, 50, 51 और 52 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। SDO जे.पी. दर्रो ने माननीय न्यायालय के समक्ष दलील पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त की और दिनांक 17 नवंबर 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गरियाबंद के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। सभी 7 आरोपी ग्राम कबाटपानी, पंचायत मुंडीभेड़ा, पोस्ट गोना, थाना व तहसील रायघर, जिला नबरंगपुर (ओडिशा) के रहने वाले हैं। टीम का विशेष सहयोग इस कार्रवाई में वनक्षेत्रपाल केजूराम कोरचे, उपवनक्षेत्रपाल गौरीशंकर भोई, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गाजीमुड़ा सहित अन्य वन कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
जगदलपुर विकासखंड के ग्राम धुरगुड़ा में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन अवसर पर शामिल हुए विधायक श्री किरण देव
जगदलपुर विकासखंड के ग्राम धुरगुड़ा में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन अवसर पर शामिल हुए विधायक श्री किरण देव हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ विधायक श्री देव ने कबड्डी, फुटबॉल के फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह* जगदलपुर, 17 नवम्बर 2026/ बस्तर संभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का जगदलपुर ब्लाक के ग्राम धुरगुड़ा के खेल मैदान में मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन में विधायक श्री किरण देव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक श्री देव ने आयोजित इस प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पुरुष वर्ग के कबड्डी एवं फुटबॉल के फाइनल मुकाबले का विधायक श्री देव एवं जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किया। बस्तर ओलंपिक के जगदलपुर विकासखंड के समापन पर पहुंचे विधायक श्री देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समापन अवसर पर विधायक श्री देव ने कहा खेल भावना के साथ अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री देव ने कहा बस्तर ओलंपिक ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के हमारे युवाओं को अपनी खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। बस्तर ओलंपिक से स्थानीय खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिल रहा है। ज्ञात हो कि जगदलपुर ब्लॉक से बस्तर ओलंपिक में 27000 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया और जोन एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता प्रतिभागियों का जिले के लिए चयन हुआ। यह आंकड़ा बताता है कि ग्रामीण अंचल में खेलों के प्रति कितनी रुचि और जागरूकता बढ़ी है। प्रतियोगिता के लिए जगदलपुर ब्लाक में 05 जोन बनाए गए थे। खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, व्हालीबाल, फुटबॉल ,सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। सभी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार जोश, उत्साह और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचल से आए खिलाड़ियों की प्रतिभा देखकर अतिथि भी काफी प्रभावित हुए। बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में विधायक श्री देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री देव ने खिलाड़ियों के जोश, उत्साह और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इन क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के उत्साह, लगन और खेल के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदु साहू, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पुरुषोतम कश्यप सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और सीईओ जनपद पंचायत श्री वीरेंद्र बहादुर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 👉 विज्ञापन एवं खबरों के लिए संपर्क कर 🖋️स्टेट हेड रिपोर्टर-मनोज कुमार भट्ट 📞मोबाइल नंबर-7415646812
बस्तर आर्ट : गढ़बंगाल के कलाकारों ने मुंबई में बिखेरी बस्तर की छटा
बस्तर आर्ट : गढ़बंगाल के कलाकारों ने मुंबई में बिखेरी बस्तर की छटा हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ जगदलपुर / बस्तर की माटी की खुशबू और यहां के कलाकारों के हाथ की जादूगरी एक बार फिर देश के बड़े मंच पर छा गई। गढ़बंगाल के कलाकारों ने मुंबई में लगे आर्ट फेस्टिवल में बस्तर की पारंपरिक कला को ऐसे सजाया कि देखने वाले देखते ही रह गए। 12 से 15 नवंबर तक चला फेस्टिवलमुंबई में हुए इस बड़े आयोजन में देश भर के कलाकार पहुंचे थे, लेकिन बस्तर के स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ लगी। यहां लगे चित्रों और मूर्तियों में बस्तर के जंगल, देवी-देवता, गांव की जिंदगी, नाच-गाना और पशु-पक्षियों की झलक साफ दिखी। इन कलाकारों ने बढ़ाया बस्तर का मान 1. श्री बलदेव मंडावी - गढ़बंगाल के वरिष्ठ कलाकार। इन्होंने मारिया और गोंड जनजाति की परंपरा, देवी-देवता और गांव की जिंदगी को दर्शाते खंड चित्र बनाए। इनके चित्रों में बस्तर के जंगल और लोक परंपरा जीवंत हो उठी। 2. श्री जय राम मंडावी - इन्होंने पशु-पक्षी, ग्रामीण जीवन, नृत्य और प्रकृति को समकालीन कला के रूप में पेश किया। प्रदर्शनी में इनके बनाए चित्रों की लोगों ने जमकर तारीफ की। इसके साथ ही गढ़बंगाल के अन्य साथी कलाकारों ने भी बस्तर की माटी और गोंड जनजाति की परंपरा को दर्शाती कलाकृतियां बनाकर प्रदर्शनी में लगाई। क्या-क्या था खास? - बाघ, हाथी, हिरण और मोर जैसे जानवरों की बारीक नक्काशी वाले चित्र- पेड़, जंगल और प्रकृति को दर्शाती पारंपरिक पेंटिंग- लोहे और लकड़ी से बनी बस्तर की प्रसिद्ध हस्तशिल्प मूर्तियां- मारिया और गोंड जनजाति की परंपरा और लोक-कथाओं को दर्शाती कलाकृतियां कलाकारों को मिली सराहनाकलाकारों ने बताया कि बस्तर की कला सिर्फ सजावट नहीं है, ये हमारे पुरखों की याद है, हमारी परंपरा है। मुंबई के लोगों और कला प्रेमियों ने इन कलाकृतियों को हाथों-हाथ लिया और कलाकारों की खूब तारीफ की। बस्तर के वरिष्ठ कलाकारों का कहना है कि नई पीढ़ी को भी इस कला से जोड़ना जरूरी है, ताकि बस्तर की ये पहचान हमेशा जिंदा रहे। बस्तर की कला, बस्तर की पहचानआज बस्तर आर्ट सिर्फ जगदलपुर तक सीमित नहीं है। अब ये दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी अपनी जगह बना चुका है। बलदेव मंडावी और जय राम मंडावी जैसे कलाकारों की इस सफलता ने पूरे बस्तर को गौरवान्वित किया है। ,👉विज्ञापन एवं खबरों के लिए संपर्क करें 📳स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 📞मोबाइल नबर -7415646812
बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पीएम राहत योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश में अव्वल, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर – महेश्वर जायसवाल, कसडोल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में पूरे छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल 269 लोगों को अब तक इस योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा मिल चुकी है। योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर यानी पहले एक घंटे के भीतर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना है। इस उपलब्धि को लेकर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक व्यक्ति को पीएम राहत योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी पहल की जाए, ताकि समय पर उपचार मिलने से अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें। 7 दिन तक 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पीएम राहत योजना भारत सरकार की राष्ट्रीय कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2026 को किया था। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। यह सुविधा सरकारी और योजना में शामिल निजी अस्पतालों में मिलती है। वाहन बीमित हो या बिना बीमा का, यहां तक कि हिट एंड रन के मामलों में भी पीड़ित को उपचार की सुविधा दी जाती है। दुर्घटना की स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस और नजदीकी अस्पताल की सहायता प्राप्त की जा सकती है। घायलों की मदद करने वाले राहवीरों को 25 हजार का पुरस्कार योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले नेक व्यक्तियों को 'राहवीर' कहा जाता है। ऐसे राहवीरों को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। जिले में अब तक 5 राहवीरों को यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा हर वर्ष देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राहवीरों को एक लाख रुपये का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया जाता है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134A के तहत मदद करने वाले व्यक्तियों को कानूनी कार्रवाई और अनावश्यक पुलिस पूछताछ से सुरक्षा प्रदान की गई है। बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से कॉलोनाइजर प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन ...
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी, 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से कुल 430 शासकीय सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रदान की जाने वाली कॉलोनाइजर प्रमाण पत्र की सेवा को भी सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रारंभ किया गया है। उक्त सेवा के सुचारू संचालन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से बीते दिनों जनपद पंचायत कुरूद के सभाकक्ष में संबंधित अनुमोदनकर्ता अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने, उनका परीक्षण करने एवं नियमानुसार अनुमोदन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कॉलोनाइजर प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त होने वाले आवेदन अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन स्वीकार किए जाएं। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सेवाओं को ऑनलाइन किए जाने से आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा आम नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। इसके साथ ही आवेदन की स्थिति की ऑनलाइन जानकारी, समयबद्ध निराकरण एवं प्रक्रिया में सरलता जैसे अनेक लाभ प्राप्त होंगे। इससे नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
पशुपालन और मछलीपालन विभाग की कलेक्टर ने की समीक्षा, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर..
✍️ ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, केसीसी प्रकरणों और गौशाला-गौधाम संचालन के प्रगति की ली जानकारी धमतरी, 17 नवंबर 2026/ जिले में पशुपालन एवं मत्स्यपालन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पशुपालकों और मछलीपालकों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के साथ विभागीय गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रकरणों की स्थिति और पशु सखियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पशुपालकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सहकारी समितियों के गठन, दुधारू पशुओं के प्रदाय तथा गौशाला एवं गौधाम के संचालन की प्रगति की भी समीक्षा की। इसी तरह मत्स्यपालन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए किसानों के केसीसी प्रकरणों तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ और मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रीति दुर्गम, पशुपालन विभाग के उपसंचालक श्री मरकाम सहित पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से 265 श्रद्धालुओं को मिला द्वारका, सोमनाथ और नागेश्वर धाम के दर्शन का अवसर....
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया रवाना, 23 नवंबर धमतरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धमतरी जिले के 265 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को द्वारका, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुआ। महापौर श्री रामू रोहरा एवं समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों से भरी बस को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुजुर्गों एवं पात्र नागरिकों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन कर रही है। यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। शासन की इस पहल से श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह जीवन में आध्यात्मिक आनंद और नई ऊर्जा का संचार भी करती है। उन्होंने सभी यात्रियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की। 17 से 23 नवंबर तक निर्धारित इस सात दिवसीय यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा पर रवाना होने से पहले यात्रियों को आवश्यक सुविधाओं के तहत कंबल एवं ब्लैंकेट भी वितरित किए गए। तीर्थयात्रा में जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी से 50-50 यात्री, नगर निगम धमतरी से 26, नगर पंचायत कुरूद से 9, नगरी से 12, आमदी से 9 तथा भखारा से 9 श्रद्धालु शामिल हैं। इस तरह जिले के कुल 265 श्रद्धालु भगवान द्वारकाधीश, सोमनाथ महादेव एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक गोमती साय ने ग्राम बुलड़ेगा में भगवान कार्तिक गणेश की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा जिला जशपुर पत्थलगांव। पत्थलगांव विधायक, सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुलड़ेगा में भगवान कार्तिक गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक गोमती साय ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर गोमती साय ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करना और उनकी समस्याओं को सुनना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग से विकास एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जनहित और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।
*शासकीय विद्यालय सरोना में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती*
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ नाम:- फैजल मेमन पद: ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर जिला: कांकेर सरोना। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरोना में आज जनजातीय गौरव दिवस एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश नेताम एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष, साहस एवं देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान को याद करते हुए किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन पर आधारित पोस्टर निर्माण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को मनोरंजक एवं उत्साहपूर्ण बनाने के लिए जलेबी दौड़, रस्साकशी एवं कुर्सी दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य एवं शिक्षकगण द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश नेताम ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को उनके साहस, संघर्ष, स्वाभिमान एवं समाज के प्रति समर्पण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस प्रकार विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन एवं उत्सव का अवसर बना, बल्कि विद्यार्थियों को जनजातीय गौरव, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं महान व्यक्तित्वों के योगदान से परिचित कराने का भी सार्थक माध्यम रहा।
गरियाबंद जिले के थानों में फेरबदल, उपनिरीक्षक से प्रधान आरक्षक तक 10 पुलिसकर्मियों का तबादला
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद मैनपुर, फिंगेश्वर, राजिम, छुरा और शोभा थानों में भी हुआ बदलाव, तत्काल नवीन पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश गरियाबंद जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ 10 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का अस्थायी स्थानांतरण किया गया है। सभी को आगामी आदेश पर्यंत तक नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, देवभोग थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को फिंगेश्वर थाना भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र गरियाबंद में पदस्थ उपनिरीक्षक दीनूराम सेठिया की नई पदस्थापना थाना राजिम में की गई है। इसी तरह फिंगेश्वर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सुरेश निषाद को शोभा थाना तथा नीलूराम दीवान को मैनपुर थाना भेजा गया है। गरियाबंद थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जैनसिंह दीवान की नई पदस्थापना भी मैनपुर थाना में की गई है। वहीं रक्षित केंद्र गरियाबंद से साइबर सेल में संबद्ध सहायक उपनिरीक्षक यदू राज ठाकुर को गरियाबंद थाना भेजा गया है। मैनपुर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नकुल सिंह सिदार और पवन सिन्हा को फिंगेश्वर थाना स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा शोभा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक खुमान साहू को छुरा थाना तथा रक्षित केंद्र गरियाबंद में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 94 धनेश्वर ध्रुव को फिंगेश्वर थाना में नवीन पदस्थापना दी गई है। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यंत तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।
राइस मिल के भौतिक सत्यापन में 885 कट्टा अतिरिक्त धान मिला, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान के अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिले में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा राइस मिलों और धान भंडारण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 17 नवंबर को नायब तहसीलदार कुरुद, खाद्य निरीक्षक कुरुद एवं मंडी निरीक्षक कुरुद की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम भुसरेंगा स्थित भंशाली राइस मिल का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर संबंधित अभिलेखों से मिलान किया गया। इस दौरान अभिलेखों में दर्ज मात्रा की तुलना में 885 कट्टा धान अतिरिक्त पाया गया। उक्त अनियमितता के संबंध में मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही पंचनामा तैयार कर जप्ती की कार्रवाई पूरी की गई। जप्त धान को नियमानुसार मिल संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया। जिले में धान के अवैध भंडारण, अनियमित क्रय-विक्रय तथा स्टॉक में अंतर जैसी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा मंडी अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! CEO अनुपमा आनंद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 169 केंद्रों में खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ बफर केंद्रों के लिए तैयार होंगे उपयुक्त स्थल, कृषक उन्नति योजना का गांव-गांव होगा प्रचार; सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों पर भी जताई गंभीरता महासमुंद, 17 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में उन्होंने धान खरीदी की प्रगति, किसानों की सुविधाओं, कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार तथा सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। 🔴 दो दिनों में 5,650 क्विंटल धान की खरीदी बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में धान खरीदी के शुरुआती दो दिनों में अब तक कुल 5,650 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। मंगलवार के लिए जिले के 169 उपार्जन केंद्रों में टोकन जारी किए गए हैं तथा 4,119 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान खरीदी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद ने सभी उपार्जन केंद्रों में बफर केंद्र के लिए उपयुक्त स्थल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। 🔴 कृषक उन्नति योजना का गांव-गांव होगा प्रचार सीईओ ने कृषक उन्नति योजना को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों के साथ-साथ ग्राम स्तर पर भी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए गांवों में मुनादी कराकर अधिक से अधिक किसानों को योजना की जानकारी और उसके लाभों से अवगत कराने को कहा। 🔴 सीएम हेल्पलाइन के 9,084 आवेदनों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक कुल 9,084 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 4,678 आवेदनों का सकारात्मक फीडबैक के साथ निराकरण किया गया है, जबकि 2,265 आवेदनों का स्पेशल क्लोजर किया गया है। सीईओ ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और उनका समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आवेदकों को वास्तविक राहत मिलना भी जरूरी है। 🔴 न्यायालयीन प्रकरणों में केस क्रमांक दर्ज करना अनिवार्य सीईओ सुश्री आनंद ने न्यायालयीन प्रकरणों से संबंधित जानकारी दर्ज करते समय केस क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखने को कहा, ताकि प्रकरणों का रिकॉर्ड व्यवस्थित एवं अद्यतन रहे। 🔴 ई-फाइल, आधार उपस्थिति और राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा बैठक में पारस पोर्टल, ई-फाइल, आधार आधारित उपस्थिति, राजस्व प्रकरणों तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सीईओ ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में समयबद्धता, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, श्री जगन्नाथ वर्मा, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अनुविभाग एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।