कांग्रेस सरकार में 'सड़कें अधूरी भुगतान पूरा', बीजापुर में करोड़ों की हेराफेरी
कांग्रेस सरकार में 'सड़कें अधूरी भुगतान पूरा', बीजापुर में करà...
More Stories
विशेष ग्रामसभा मे पंचायतों ने लिया बाल विवाह मुक्त बनने का संकल्प*
जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज बलौदाबाजार,18 नवम्बर 2026/ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के आदेशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अतुल परिहार के मार्गदर्शन में सोमवार को जिले की पांच पंचायतों में विशेष ग्रामसभाएं आयोजित की गईं। इनमें वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया। ग्रामसभाओं में बाल विवाह मुक्त गांव और पंचायत बनाने के साथ इस सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की शपथ ली गई। *ग्रामीणों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम*-विशेष ग्रामसभाओं के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई,महिला सशक्तिकरण तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के रास्ते में बड़ी बाधा है। कम उम्र में विवाह होने से विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित होती है और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए बाल विवाह को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। *पंचायत स्तर पर रोकथाम के लिए सामूहिक पहल*-ग्रामसभाओं में स्थानीय ग्रामीणों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पंचायत स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह की संभावनाओं को समय रहते रोकने के लिए समुदाय की सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुहेला में देंगे 459 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात*
जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *316 करोड़ रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन व 142 करोड़ रुपये के 97 कार्यों का करेंगे लोकार्पण* *सुहेला में शासकीय महाविद्यालय का भी करेंगे शुभारंभ, सड़क, पुल-पुलियों एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जिले की विकास को मिलेगी नई गति* बलौदाबाजार,18 नवंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 19 नवम्बर 2026 को तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गा मैदान में आयोजित सेवा संकल्प तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे जिलेवासियों को 459 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। इनमें 142 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 97 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 316 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत के 178 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुहेला में शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ भी करेंगे। इन विकास कार्यों के माध्यम से जिले में सड़क अधोसंरचना, आवागमन और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलने के साथ आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब होंगे।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल,जांजगीर- चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े,राजयसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,विधायक संदीप साहु, विधायक इंद्र साव,विधायक कविता प्राण लहरे,जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,डॉ सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी बघेल,जनपद अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल,जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन वर्मा,ईशान वैष्णव,जिला अध्यक्ष आनंद यादव,सरपंच मोंगरा धृतलहरे विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे। *प्रमुख भूमिपूजन कार्य*-मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा 316 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत के 178 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इनमें विकासखंड बलौदाबाजार में 88 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से लटुआ-पनगांव बायपास मार्ग निर्माण तथा तहसील सुहेला में 23 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से सुहेला तिराहा के तीन मार्गों पर डिवाइडर एवं लाइटयुक्त सड़क निर्माण, विकासखंड सिमगा में 8 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से हथबंद से जांगड़ा सड़क निर्माण, विकासखंड भाटापारा में 6 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से दतरेंगा से बिजराडीह तक पुल-पुलियों सहित 6.20 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा 5 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से तुरमा से खैरी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रमुख हैं। *प्रमुख लोकार्पण कार्य*-मुख्यमंत्री द्वारा कुल 142 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से विकासखंड भाटापारा में 65 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से खपरी-सिलवा-करहीबाजार सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा 9 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से भाटापारा-सुहेला-हिरमी-मोहरा मार्ग का डामरीकरण एवं मजबूतीकरण शामिल है।इसी तरह विकासखंड पलारी में 3 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन निर्माण, विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम घुलघुल में 3 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से मल्लीन नाला पर स्टॉपडेम निर्माण तथा विकासखंड कसडोल के ग्राम मटिया में 3 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से मटिया नाला पर स्टॉपडेम निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस सौगात से जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी। विशेष रूप से सड़क संपर्क मजबूत होने से आवागमन सुगम होगा तथा शिक्षा, रोजगार और ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में भी नए अवसर सृजित होंगे।
● *ग्राम अर्जुनी में जुआ खेलने वाले 11 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार*
✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस* थाना भाटापारा ग्रामीण दिनांक: 18.11.2026 ● *आरपियों के कब्जे से कुल ₹44,200 नगदी रकम जप्त* ● *छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर की गई कड़ी वैधानिक कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.11.2026 को क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे शातिर जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। *कार्रवाई का विवरण:*- आज दिनांक 18.11.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में दैहान के पास कुछ लोग अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से जुआ खेल रहे कुल 11 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल ₹44,200 (लीस हजार दो सौ रुपये) नगदी जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों का विवरण: 1. भोला यदु (पिता सेवाराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण) 2. टीकाराम रजक (पिता घासीराम, उम्र 58 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण) 3. अशोक साहू (पिता बहुरिक साहू, उम्र 49 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण) 4. राजेश यादव (पिता आशाराम यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण) 5. जितेन्द्र वर्मा (पिता धनीराम, उम्र 36 वर्ष, निवासी- मुढ़ीपार, थाना भाटापारा ग्रामीण) 6. सहदेव रजक (पिता मंगरू, उम्र 32 वर्ष, निवासी- मुढ़ीपार, थाना भाटापारा ग्रामीण) 7. लतेल काठले (पिता अधिन काठले, उम्र 64 वर्ष, निवासी- खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण) 8. बलदाऊ काठले (पिता नारद, उम्र 35 वर्ष, निवासी- खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण) 9. धनेश्वर सत्यम (पिता नारद, उम्र 36 वर्ष, निवासी- खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण) 10. संजय पटेल (पिता गोर्धन पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी- टोनाटार, थाना भाटापारा ग्रामीण) 11. राजेंद्र साहू (पिता दाऊलाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)
कानाकोट मे वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन*
*जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज बलौदाबाजार 18 नवम्बर 2026/ वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कानाकोट में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने एवं उनके पंजीयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक रहने तथा बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं शाखा प्रबंधक महोदय ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि कार्यों हेतु समय पर ऋण सुविधा प्राप्त करने के लाभों से अवगत कराया गया। शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक शिवकुमार कंवर, भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक अनिमेश एवं ग्राम पंचायत कानाकोट के सरपंच चांदनी बांधे एवं अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिक्षित बेरोजगार युवाओ के लिये सुनहरा अवसर
जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *रोजगार मेले का आयोजन 25 नवम्बर को, दो सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती* बलौदाबाजार,18 नवम्बर 2026/जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 25 नवम्बर 2026 को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जायेगी। रोजगार मेला में कुल 220 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में नियोजक विश्व भारती आटो मोबाईल प्रा.लि. बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, उम्र 18 से 30 वर्ष, वेतन पदानुसार 10 हजार से 20 हजार रूपए कार्यक्षेत्र पलारी होगा। स्काई आटो मोबाईल रायपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 20 पद, शैक्षणिक योग्यता स्नातक, अनुभव 0-5 वर्ष, उम्र 20 से 40 वर्ष, वेतन 12 हजार से 20 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर छत्तीसगढ़ होगा। इनफिनिटि सर्विसेस रायपुर द्वारा कलेक्शन आॅफिसर के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, उम्र 21 से 30 वर्ष, वेतन 10 हजार से 15 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। इंडिया हेल्प पांइट रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 100 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं, उम्र 18 से 60 वर्ष, वेतन 9 हजार से 45 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। अरोहन फायनेस प्रा. लि. रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विसेस के 30 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से उच्च शिक्षा, अनुभव 0 से 03 वर्ष, उम्र 21 से 33 वर्ष, वेतन 15 हजार से 22 हजार पांच सौ रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर, कोडागांव, कांकेर, धमतरी होगा। जिन कुशल इंडस्ट्रीज प्रा.लि. रायपुर द्वारा मशीन वर्क के 13 पद, कम्प्यूटर आॅपरेटर के 2 पद, हेल्पर के 20 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से उच्च शिक्षा, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन 10 हजार से 12 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। एलेक्सर कम्पुनिकेशस प्रा.लि.रायपुर द्वारा वायर मेन के 20 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 05 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, उम्र 20 से 30 वर्ष,, वेतन 12 हजार से 16 हजार रूपए पदानुसार, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। रोजगार मेला में भाग लेने हेतु आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य हैं। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प या https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु आवेदन कर रोजगार मेंला में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।
*शिक्षित बेरोजगार युवाओ के लिये सुनहरा अवसर*
✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *रोजगार मेले का आयोजन 25 नवम्बर को, दो सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती* बलौदाबाजार,18 नवम्बर 2026/जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 25 नवम्बर 2026 को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जायेगी। रोजगार मेला में कुल 220 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में नियोजक विश्व भारती आटो मोबाईल प्रा.लि. बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, उम्र 18 से 30 वर्ष, वेतन पदानुसार 10 हजार से 20 हजार रूपए कार्यक्षेत्र पलारी होगा। स्काई आटो मोबाईल रायपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 20 पद, शैक्षणिक योग्यता स्नातक, अनुभव 0-5 वर्ष, उम्र 20 से 40 वर्ष, वेतन 12 हजार से 20 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर छत्तीसगढ़ होगा। इनफिनिटि सर्विसेस रायपुर द्वारा कलेक्शन आॅफिसर के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, उम्र 21 से 30 वर्ष, वेतन 10 हजार से 15 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। इंडिया हेल्प पांइट रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 100 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं, उम्र 18 से 60 वर्ष, वेतन 9 हजार से 45 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। अरोहन फायनेस प्रा. लि. रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विसेस के 30 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से उच्च शिक्षा, अनुभव 0 से 03 वर्ष, उम्र 21 से 33 वर्ष, वेतन 15 हजार से 22 हजार पांच सौ रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर, कोडागांव, कांकेर, धमतरी होगा। जिन कुशल इंडस्ट्रीज प्रा.लि. रायपुर द्वारा मशीन वर्क के 13 पद, कम्प्यूटर आॅपरेटर के 2 पद, हेल्पर के 20 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से उच्च शिक्षा, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन 10 हजार से 12 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। एलेक्सर कम्पुनिकेशस प्रा.लि.रायपुर द्वारा वायर मेन के 20 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 05 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, उम्र 20 से 30 वर्ष,, वेतन 12 हजार से 16 हजार रूपए पदानुसार, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। रोजगार मेला में भाग लेने हेतु आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य हैं। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प या https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु आवेदन कर रोजगार मेंला में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।
*खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम की कार्यवाही,अनियमितता पर नोटिस, गुणवत्ता जांच हेतु लिया सैम्पल*
✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज बलौदाबाजार,18 नवम्बर 2026/16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान सुरक्षित आहार, हमर अधिकार संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जिले के विभिन्न होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बलौदाबाजार स्थित के.जी.एन. 786 बिरयानी सेंटर में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। प्रतिष्ठान के कुकिंग एरिया में अत्यधिक गंदगी तथा वाशिंग एरिया में जल-जमाव की स्थिति पाई गई। इसके अतिरिक्त, तैयार खाद्य पदार्थों जैसे चिकन बिरयानी, रोस्ट एवं चिल्ली में कृत्रिम खाद्य रंगों का उपयोग होते पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कराया गया। परिसर में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था की कमी तथा स्टोर एरिया में खाद्य सामग्रियों का रख-रखाव अत्यंत अव्यवस्थित मिला। प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों में व्यक्तिगत स्वच्छता का अभाव देखा गया और उनके द्वारा हेड कवर, मास्क एवं एप्रोन का उपयोग नहीं किया जा रहा था। साथ ही, पेस्ट कंट्रोल एवं मक्खी ट्रैप आदि से संबंधित अनिवार्य दस्तावेजों का संधारण भी नहीं पाया गया। उक्त गंभीर कमियों के आधार पर के.जी.एन. 786 बिरयानी सेंटर का खाद्य पंजीयन 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है तथा कमियों का निराकरण व स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित होने तक संचालन पर रोक लगाई गई है। इस अभियान के तहत टीम द्वारा राज ढाबा सकरी बायपास रोड, बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ ढाबा साईं मंदिर के पास, रायपुर रोड, बलौदाबाजार, अपना ढाबा रायपुर रोड, बलौदाबाजार, जायसवाल भोजनालय एवं बिरयानी सेंटर बलौदाबाजार, कर्मा रेस्टोरेंट मेन रोड, कसडोल, पैलेस ऑफ पैराडाइस होटल एंड रेस्टोरेंट कसडोल, शंकर ढाबा डोंगरीडीह, कसडोल तथा संजीव एजेंसी कसडोल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुणवत्ता जांच हेतु पनीर, दही, गाय का दूध, रुचि नंबर वन वनस्पति, सिल्वर ड्रॉप रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल एवं अनिक घी के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता एवं हाईजिन मानकों में कमियां पाए जाने पर राज ढाबा, छत्तीसगढ़ ढाबा, अपना ढाबा, जायसवाल भोजनालय एवं बिरयानी सेंटर तथा शंकर ढाबा के संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर करने हेतु निर्देश दिए है।
बेहतर पुलिसिंग एवं जवाबदेह व्यवस्था पर एसपी श्रीमती भावना पांडेय का फोकस - थाना भखारा के वार्षिक निरीक्षण में कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी...बेहतर पुलिसिंग एवं जवाबदेह व्यवस्था पर एसपी श्रीमती भावना पांडेय का फोकस - थाना भखारा के वार्षिक निरीक्षण में कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर - लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश* *आमजन का विश्वास जीतना पुलिस की प्राथमिकता - फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, थाना परिसर की स्वच्छता एवं पुलिस अनुशासन बनाए रखने पर दिया विशेष जोर* पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय द्वारा आज 18 नवंबर को थाना भखारा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। विकसित भारत विजन-2047 के लक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की पुलिसिंग को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा) एवं परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट परेड एवं उत्तम वेशभूषा का प्रदर्शन करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया तथा ड्यूटी के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। थाना भवन एवं परिसर की साफ-सफाई, मालखाना,सीसीटीएनएस(कंप्यूटर कक्ष), पुरुष एवं महिला बंदीगृह (हवालात) तथा जप्तशुदा माल के व्यवस्थित रखरखाव का अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। पर्यावरण संरक्षण के तहत थाना परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सुंदर बनाए रखने के लिए पौधरोपण करने हेतु भी प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक अरूण साहू से थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, अपराध नियंत्रण तथा लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली गई। सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें तथा गंभीर अपराधों की विवेचना निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, जुआ, सट्टा, नशीले पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी व सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क व मुस्तैद रहने कहा गया। थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों - रोजनामचा, केस डायरी,एफआईआर, अपराध रजिस्टर, मर्ग रजिस्टर, एमएलसी रजिस्टर, गुम इंसान एवं निरीक्षण पुस्तिका का सूक्ष्मता से अवलोकन कर पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने तथा केस डायरियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों, गंभीर मामलों तथा न्यायालयीन प्रकरणों के त्वरित निष्पादन व समंस-वारंट की शत-प्रतिशत तामीली पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने पहुंचने वाले प्रत्येक आम नागरिक एवं फरियादी की समस्याओं को सम्मान व संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और बिना किसी विलंब के उनका न्यायोचित निराकरण किया जाए। शासकीय शस्त्रागार एवं हथियारों का निरीक्षण करते हुए अधिकारी- कर्मचारियों को हथियारों के खोलने-जोड़ने एवं सुरक्षित संचालन का नियमित अभ्यास करने तथा प्रत्येक माह दो दिवस अनिवार्य रूप से हथियार अभ्यास आयोजित करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा समस्त थाना स्टाफ का दरबार (फॉलिंग) लेकर अधिकारी- कर्मचारियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया और उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को उच्च स्तर का अनुशासन, सतर्कता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक अरूण साहू सहित थाना भखारा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन*
✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज बलौदाबाजार, 18 नवम्बर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार काॅलेजो एवं स्कूलों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों ईएलसी कार्ययोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे शासकीय दाउ कल्याण काॅलेज बलौदाबाजार में किया गया। प्रतियोगिता मे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। छा़त्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया में जोड़ने के उद्देश्य से शुध्द मतदाता सूची का महत्व, मतदान का महत्व विषय पर तीन स्तरीय प्रतियोगिता ईएलसी काॅर्डिनेटर, ईआरओ कार्यालय एवं डीईओ कार्यालय स्तर पर आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीतु यादव, द्वितीय आरती राव एवं तृतीय यश कुमार सेन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टिकेन्द्र कुमार बंजारे, द्वितीय दिलेश्वर जायसवाल एवं तृतीय गुणसागर चक्रधारी को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय कुमार औधोलिया सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
CGBSE Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार रायपुर, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। मंडल के अनुसार सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत समय-सारणी देख सकते हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल कक्षा 12वीं की प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां इस प्रकार हैं— - 12 मार्च:** हिंदी - 15 मार्च:** राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र आदि। - 17 मार्च:** संस्कृत - 19 मार्च:** जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी आदि। - 24 मार्च:** समाजशास्त्र - 29 मार्च:** गणित - 31 मार्च:** अंग्रेजी - 3 अप्रैल:** इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित आदि। - 5 अप्रैल:** भूगोल, भौतिक शास्त्र - 6 अप्रैल:** व्यावसायिक पाठ्यक्रम (रिटेल, आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर आदि)। - 7 अप्रैल:** मराठी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाएं। - 8 अप्रैल:** मनोविज्ञान 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल कक्षा 10वीं की प्रमुख परीक्षाएं इन तारीखों पर आयोजित होंगी— - 13 मार्च:** तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली आदि)। - 16 मार्च:** अंग्रेजी - 18 मार्च:** सामाजिक विज्ञान - 20 मार्च:** विज्ञान - 25 मार्च:** हिंदी - 30 मार्च:** गणित - 1 अप्रैल:** व्यावसायिक पाठ्यक्रम (ऑर्गेनाइज्ड रिटेलिंग, आईटी, हेल्थ केयर, कृषि आदि)। - 5 अप्रैल:** दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत एवं मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 2027 के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी जारी की है। यह परीक्षा 12 मार्च 2027 से शुरू होगी। परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश मंडल द्वारा परीक्षा के समय को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं— 1. परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपना स्थान ग्रहण करना होगा। 2. सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। 3. सुबह 9:10 बजे प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। 4. सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक उत्तर लिखने का समय रहेगा। 5. शासन द्वारा अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित होंगी। यहां देखें पूरा टाइम टेबल विद्यार्थी और अभिभावक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की विस्तृत समय-सारणी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट: https://www.cgbse.nic.in बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित होने के बाद अब विद्यार्थियों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का पर्याप्त अवसर है। ऐसे में छात्र निर्धा रित समय-सारणी के अनुसार विषयवार पढ़ाई की योजना बनाएं।
चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर: महासमुंद में कल से बदलेगा मौसम, बारिश की चेतावनी; धान खरीदी केंद्रों पर अलर्ट
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़* मौसम अलर्ट | महासमुंद *महासमुंद* : बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Akwan) का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 19 नवंबर से 21 नवंबर के बीच महासमुंद जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। *मुख्य बिंदु:* • बारिश के आसार: कल (19 नवंबर) से जिले में घने बादल छाए रहने के साथ ही 20 और 21 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। • बढ़ेगी ठिठुरन: आज महासमुंद का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 14°C के आसपास दर्ज किया गया। बारिश और बादलों के कारण शुक्रवार तक दिन का तापमान गिरकर 23°C तक पहुंच सकता है, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ेगा। • किसानों और खरीदी केंद्रों के लिए अलर्ट: जिले में वर्तमान में खरीफ धान खरीदी जारी है। ऐसे में बेमौसम बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और उपार्जन केंद्रों पर धान को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल व पुख्ता इंतजाम करने की सलाह दी गई है। • सेहत का रखें ख्याल: मौसम में बदलाव और नमी के कारण महासमुंद की वायु गुणवत्ता (AQI) भी 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है, जिसे देखते हुए बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सावधानी बरतने को कहा गया है। ✍️ब्लॉक रिपोर्टर -कमलेश चंद्राकर , महासमुंद हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
बस्तर फाइटर भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, कांकेर में छात्र-छात्राओं ने किया शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन
✍️रिपोर्टर: शैलेन्द्र जैन जिला रिपोर्टर, कांकेर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ कांकेर। बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर कांकेर जिला मुख्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर शासन से भर्ती में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार का अवसर देने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने बस्तर फाइटर आरक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी करने पर पुलिस विभाग का आभार जताया, लेकिन भर्ती में केवल 125 पद निर्धारित किए जाने पर नाराजगी भी जाहिर की। उनका कहना है कि कांकेर जिले का क्षेत्रफल लगभग 6432 वर्ग किलोमीटर है और यहां 7 विकासखंड हैं। अंतागढ़, पखांजूर, दुर्गूकोंदल, नरहरपुर और सरोना जैसे क्षेत्र लंबे समय से नक्सल प्रभावित और संवेदनशील रहे हैं। ऐसे में जिले के हजारों बेरोजगार युवाओं की तुलना में पदों की संख्या बेहद कम है। 125 पदों पर वर्गवार भर्ती का प्रावधान जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 125 पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है— - अनारक्षित वर्ग – 33 पद - अन्य पिछड़ा वर्ग – 17 पद - अनुसूचित जाति – 05 पद - अनुसूचित जनजाति – 70 पद प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि जिले में अनुसूचित जनजाति की आबादी 75 प्रतिशत से अधिक है और बस्तर फाइटर की तैयारी कर रहे हजारों युवा भर्ती की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में पदों की संख्या बढ़ाना आवश्यक है। आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी उठाए सवाल ज्ञापन में युवाओं ने महिलाओं, नगर सैनिकों, सहायक आरक्षकों, भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए निर्धारित आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण लागू होने से सामान्य भर्ती के लिए उपलब्ध पदों की संख्या और कम हो सकती है, जिससे लंबे समय से तैयारी कर रहे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलने में कठिनाई होगी। मिशन रक्षक के तहत युवा कर रहे कड़ी मेहनत युवाओं ने बताया कि कांकेर पुलिस अधीक्षक की पहल पर चलाए जा रहे 'मिशन रक्षक' के तहत अंदरूनी क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थी बस्तर फाइटर भर्ती की तैयारी में जुटे हैं। ये युवा दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि शासन उनकी मेहनत और भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी और जिला पंचायत सदस्य ने दिया समर्थन धरना प्रदर्शन को समर्थन देने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर भी पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन से रिक्त पदों को जल्द भरने के साथ-साथ पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्होंने कोई अतिरिक्त या अनुचित मांग नहीं रखी है, बल्कि जिले में पहले से बताई जा रही 314 रिक्तियों के आधार पर पदों को भरने और भर्ती की संख्या बढ़ाने की मांग की है। युवाओं ने उम्मीद जताई कि जिला कलेक्टर के माध्यम से उनकी मांग शासन तक पहुंचेगी और बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिया जाएगा।