दुगली-कोलियारी क्षेत्र के 171 किसानों का गिरदावरी और रकबा सुधार लंबित, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम नगरी जिला - धमतरी हमर प्रदेश à¤...
More Stories
छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षक संघ का गठन; डॉ. आशीष रावल सर्वसम्मति से बने प्रदेश अध्यक्ष
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ नाम:- फैजल मेमन पद: ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर जिला: कांकेर नवगठित कार्यकारिणी ने शिक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट, वर्ष 2019 में नियुक्त कृषि शिक्षकों के लिए विशेष बी.एड. ब्रिज कोर्स संचालित करने सहित प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा कांकेर / रायपुर, 19 नवंबर 2026: प्रदेश भर के कृषि शिक्षकों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा व्यावसायिक उन्नयन के उद्देश्य से 'छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षक संघ' (पंजीयन क्रमांक - 122202699552) का विधिवत गठन किया गया है। कांकेर में आयोजित एक विशेष ऑनलाइन प्रांतीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े कृषि शिक्षकों ने सर्वसम्मति से डॉ. आशीष रावल को संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना। इसके साथ ही संगठन के सुचारू संचालन और प्रदेश के सभी संभागों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने हेतु अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का भी निर्वाचन किया गया: * प्रदेश अध्यक्ष: डॉ. आशीष रावल * महासचिव: निधि वर्मा एवं हरीश कुमार साहू * उपाध्यक्ष (संभाग अध्यक्ष): विपिन पटेल (सरगुजा संभाग), अंकुर राठौर (बिलासपुर संभाग), रितु भारती (रायपुर संभाग), सुनील कुमार वर्मा (दुर्ग संभाग) एवं संदीप मंडल (बस्तर संभाग) * सचिव: लक्ष्मीकृष्ण धुर्वे * कोषाध्यक्ष: भूपेश कुमार नेताम। संघ के गठन के पश्चात, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बीते 18 नवंबर 2026 को नवा रायपुर स्थित सिविल लाइन में प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री जी से उनके बंगले में सौजन्य मुलाकात की। इस भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी को नवगठित संघ की कार्यकारिणी से अवगत कराते हुए कृषि शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। चर्चा के दौरान विशेष रूप से वर्ष 2019 में नियुक्त (बी.एड. की अनिवार्यता से छूट प्राप्त) कृषि शिक्षकों की भविष्य की पदोन्नति में आने वाली बाधाओं को दूर करने हेतु एनसीटीई (NCTE) के नियमों के तहत विशेष बी.एड. ब्रिज कोर्स संचालित कराए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। शिक्षा मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कृषि शिक्षकों की जायज मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशीष रावल ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ पूरी एकजुटता के साथ कृषि शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान के लिए कार्य करेगा।
*मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही *शासकीय आईटीआई पेंड्रा एवं मरवाही में दिया जाएगा प्रशिक्षण* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) पेंड्रा एवं मरवाही में इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण इच्छुक युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण की कुल अवधि 350 घंटे निर्धारित है। दोनों संस्थाओं में 20 से 30 आवेदन प्राप्त होने पर प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को इलेक्ट्रिशियन कार्य से संबंधित व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाना है। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेंड्रा अथवा मरवाही के कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित संस्था के अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
● *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की आम नागरिकों से अपील: 'RTO ओवर स्पीडिंग चालान' के फर्जी SMS और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान*
रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस* सायबर जागरूकता अभियान दिनांक: 25.11.2026 ● *लिंक पर क्लिक करते ही फोन में डाउनलोड हो सकती है खतरनाक APK फाइल; साइबर ठगों के नए पैंतरे के प्रति पुलिस ने चेताया* ● *आर्थिक साइबर ठगी या संदिग्ध लिंक/मैसेज की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर करें शिकायत* पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक और साइबर अपराधों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा 'RTO चालान/ओवर स्पीडिंग चालान' के नाम पर फर्जी SMS भेजकर नागरिकों को ठगने का एक नया तरीका अपनाया जा रहा है, जिसके प्रति बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आमजन को विशेष रूप से सतर्क किया है। *साइबर ठगों की नई कार्यप्रणाली (Modus Operandi):*- हाल ही में सामने आए मामलों के अनुसार, आम नागरिकों के मोबाइल पर अनजान नंबरों या SMS/MMS के माध्यम से 'RTO Notice' या 'Over Speeding Challan' जारी होने का संदेश भेजा जा रहा है। इस संदेश में चालान देखने व डाउनलोड करने के लिए एक संदिग्ध वेबसाइट/लिंक (जैसे फर्जी/छद्म 'parivahan' जैसी दिखने वाली लिंक) दी जाती है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस संदिग्ध लिंक पर क्लिक करता है, तो मोबाइल डिवाइस में स्वतः ही एक APK फाइल डाउनलोड होने लगती है। यदि उपयोगकर्ता इस APK फाइल को अपने फोन में इंस्टॉल कर लेता है, तो यह मैलवेयर/संदिग्ध ऐप फोन की संवेदनशील जानकारी, एसएमएस, ओटीपी (OTP) या बैंकिंग/यूपीआई विवरण तक अनधिकृत पहुंच बनाकर बड़ी वित्तीय ठगी का कारण बन सकता है। *नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां:* 1. किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध SMS/WhatsApp मैसेज में आए चालान, पार्सल, बैंक या सरकारी योजना से जुड़े लिंक पर क्लिक न करें 2. मोबाइल में अपने आप डाउनलोड होने वाली किसी भी अज्ञात APK फाइल को कदापि इंस्टॉल न करें; फोन की सेटिंग में 'Install unknown apps' को नियंत्रित रखें 3. वाहन के चालान की वास्तविक स्थिति जानने के लिए केवल भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल (जैसे आधिकारिक परिवहन वेबसाइट) का ही उपयोग करें 4. किसी भी संदिग्ध लिंक, फर्जी मैसेज या साइबर फ्रॉड की आशंका होने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और व्यक्तिगत/बैंकिंग जानकारी साझा न करें *त्वरित सहायता एवं शिकायत माध्यम:*- यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है, तो बिना विलंब किए: राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी या साइबर सेल से संपर्क करें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
*मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही *कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 नवंबर 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में स्वापक औषधियों एवं मनःप्रभावी पदार्थों के अनधिकृत व्यवसाय पर नियंत्रण हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, आबकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण एवं नशामुक्ति की दिशा में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिले की सभी मदिरा दुकानों एवं मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त जब्त वाहनों को नियमानुसार राजसात करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने एवं प्रभावी कार्रवाई करने कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी, वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कुसुम जोल्हे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक: कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही *कार्य प्रगति संतोषप्रद नहीं होने पर जताई नाराजगी, विभागीय अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 नवंबर 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की प्रगति संतोषप्रद नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कर ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित योजनाओं के देयकों के भुगतान, अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समयावधि के प्रस्ताव सहित विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई। बैठक में भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता ‘‘पेयजल गाथा’’ में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल गुणवत्ता एवं सामुदायिक जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनकी रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थी हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में अपनी कहानियां एवं नवाचारी विचार 8 दिसंबर 2026 तक मायगोव पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी, वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता एवं मिशन की सदस्य सचिव श्रीमती प्रिया सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात के लिए सभी आवश्यक सुधारात्मक उपाय करें: कलेक्टर
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 नवंबर 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार गति अवरोधक, संकेतक बोर्ड, सड़क चौड़ीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पुलिस, यातायात एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रमुख चौक-चौराहों, स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास की सड़कों का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं के कारण बाधित होने वाली यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों की प्रगति, यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तथा विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई। साथ ही जिला सड़क सुरक्षा एक्शन प्लान-2026 के क्रियान्वयन, जिले में ट्रामा सेंटर की स्थापना, सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने एवं पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी, वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा अभिषेक झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिला परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बैठक के विभिन्न एजेंडों एवं विभागवार कार्यवाही की जानकारी दी।
कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने देवपुर राम वन गमन परिपथ, श्रृंगी ऋषि पर्वत और कर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर लिया जायजा, पर्यटन विकास के प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर की चर्चा
वरुण देव नेताम ब्लॉक रिपोर्टर नगरी जिला- धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ अमरकंटक की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी नगरी/ धमतरी सिहावा अंचल के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मंगलवार को कलेक्टर अविनाश मिश्रा सिहावा पर्यटन दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले देवपुर स्थित राम वन गमन परिपथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। इसके बाद सिहावा के प्रसिद्ध श्रृंगी ऋषि पर्वत पर लगभग 400 सीढ़ियां चढ़कर महर्षि श्रृंगी ऋषि के दर्शन किए। तत्पश्चात उन्होंने प्राचीन कर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट एवं महानदी पर्यटन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास को लेकर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सिहावा अंचल को अमरकंटक की तर्ज पर धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी दी। इसमें श्रृंगी ऋषि पर्वत, गणेश घाट और राम वन गमन परिपथ सहित क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को भव्य स्वरूप देने की योजना शामिल है।प्रस्तावित योजना के तहत गणेश घाट को धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों और विवाह समारोह जैसे बड़े आयोजनों के लिए विकसित करने की परिकल्पना है। यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था के साथ लगभग एक हजार लोगों के एक साथ भोजन करने की क्षमता वाला लंगर हॉल बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। वहीं महानदी के उद्गम क्षेत्र एवं संगम स्थल को विशेष पहचान दिलाने तथा नदी के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को सामने लाने पर भी जोर दिया गया।कलेक्टर ने बताया कि सिहावा अंचल के पर्यटन विकास के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से भूमिपूजन कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष को भी आवश्यक पहल करने के लिए कहा गया है। इस पर्यटन विकास योजना को तैयार करने और क्षेत्र की संभावनाओं को सामने लाने में फरसिया निवासी कमल कुमार का विशेष प्रयास एवं योगदान बताया गया। योजना के क्रियान्वयन से सिहावा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन गतिविधियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। महानदी को छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी नदी बताते हुए इसके उद्गम क्षेत्र सिहावा को धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन के मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह पहुंचे धान खरीदी केंद्रों में, टेमरी एवं नर्रा बैरियर का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह पहुंचे धान खरीदी केंद्रों में, टेमरी एवं नर्रा बैरियर का किया निरीक्षण किसानों की सुविधा, पारदर्शी धान खरीदी और अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश महासमुंद, 23 नवंबर 2026/ध् मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य शासन की मंशानुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न धान खरीदी केंद्रों एवं बैरियर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटपरपाली धान खरीदी केंद्र, नर्रा धान खरीदी केंद्र, कोमाखान धान खरीदी केंद्र तथा टेमरी एवं नर्रा बैरियर का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, धान खरीदी की प्रक्रिया, उपार्जित धान के रखरखाव तथा व्यवस्थागत तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों से खरीदी कार्य की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान की खरीदी की जाए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में पहुंचे किसानों से चर्चा की। इस अवसर पर किसानों ने बताया कि असामयिक वर्षा के कारण धान की फसल प्रभावित हुआ है। कलेक्टर ने तहसीलदार को सर्वेक्षण कर प्रकरण बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में वर्षा एवं नमी से धान को सुरक्षित रखने के लिए पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा पर्याप्त तिरपाल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा उपार्जित धान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि धान के ढेर एवं बोरों को नमी से बचाने के लिए आवश्यकतानुसार तिरपाल से ढक कर रखा जाए। केंद्रों में तिरपाल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मौसम में बदलाव या बारिश की स्थिति में धान को किसी प्रकार का नुकसान न हो। कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इसलिए किसानों को समय पर टोकन, सुगम उपार्जन प्रक्रिया तथा पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिलना चाहिए। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री लंगेह ने टेमरी एवं नर्रा बैरियर का निरीक्षण कर धान के अवैध परिवहन एवं अनधिकृत भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैरियरों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा दूसरे राज्यों एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले धान के परिवहन पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध परिवहन, भंडारण एवं अन्य अनियमित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। संदिग्ध वाहनों की जांच करते हुए आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया जाए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा धान खरीदी केंद्रों एवं बैरियरों में नियमित निरीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
गिरौदपुरी से सुकली मार्ग जर्जर, हादसों का खतरा बढ़ा; ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग
रिपोर्टर – महेश्वर जायसवाल हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर विद्यार्थियों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन में हो रही परेशानी, जिम्मेदार विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग गिरौदपुरी। गिरौदपुरी से सुकली जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण और गिरौदपुरी धाम आने-जाने वाले श्रद्धालु गुजरते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। थोड़ी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन अब तक मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि गिरौदपुरी से सुकली मार्ग का जल्द निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत एवं नवीनीकरण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। 🌐 hamarpradeshcg.com
*बीजापुर के फुटबॉल मैदान में आज वो हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ था।*
संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर हमर प्रदेश CG न्यूज़ बस्तर ओलंपिक जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में भैरमगढ़ मंडल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला शुरू होते ही दोनों टीमों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। दर्शकों की तालियां, खिलाड़ियों की भागदौड़ और हर गोल पर उठता शोर, पूरा मैदान जैसे उत्सव में बदल गया था। भैरमगढ़ के युवा खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। एकजुटता, तेज पासिंग और दमदार डिफेंस के दम पर उन्होंने विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया और फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठा ली। ट्रॉफी उठाते ही खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को गले लगाते, नाचते-गाते खिलाड़ियों का ये पल हर किसी के कैमरे में कैद हो गया। अब ये विजेता टीम संभाग स्तर पर बीजापुर का प्रतिनिधित्व करेगी। युवा खिलाड़ियों में इस जीत के बाद काफी जोश देखने को मिल रहा है और सबकी नजरें अब संभाग के मुकाबले पर टिकी हैं।
गोवर्धन पूजा महोत्सव में जुटे 125 गांवों के यादव समाजजन
ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम नगरी, जिला - धमतरी *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़* सिहावा के गोवर्धनभाठा में हुआ भव्य आयोजन, पारंपरिक राउत नृत्य ने मोहा सबका मन नगरी/धमतरी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर यादव समाज द्वारा कर्णेश्वर घाट स्थित गोवर्धनभाठा में गोवर्धन पूजा महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह पारंपरिक महोत्सव इस वर्ष भी सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम बना। आयोजन में सिहावा क्षेत्र के लगभग 125 गांवों के यादव समाजजनों सहित ओडिशा, देवभोग, कांकेर, गरियाबंद, बस्तर एवं धमतरी जिले से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। महोत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक राउत नृत्य रहा। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा-युवतियों ने ढोल-मांदर की थाप पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं यादव समाज की माताओं एवं बहनों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। समाज की परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात गौमाता को खिचड़ी खिलाकर गोवर्धन खुदवाने की पारंपरिक रस्म निभाई गई। इस दौरान समाजजनों ने अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम उपस्थित रहीं। साथ ही पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव, जनपद सभापति राजेश नाथ गोसाई तथा नंदलाल यादव नर्सिंग मरकाम शैलेंद्र धनुसेवक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए।
12 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर मुंबई की सोनाली मोटे सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म से पकड़ी गई, 6 लाख का गांजा जब्त रायपुर, 24 नवंबर 2026। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर सोनाली मोटे को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मशरूके की कुल कीमत लगभग 6,00,000 रुपए है।पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया के संयुक्त मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई की गई।ऐसे पकड़ी गईदिनांक 23.11.2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित रेलवे प्लेटफॉर्म के पास एक महिला अपने पास गांजा रखी है तथा कहीं जाने की फिराक में है।सूचना पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए की महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनाली मोटे निवासी मुंबई महाराष्ट्र बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर अलग-अलग बैग में गांजा रखा पाया गया।महिला आरोपी के कब्जे से कुल 12 किलोग्राम गांजा जब्त कर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 730/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।गिरफ्तार आरोपीसोनाली मोटे पति संभाजी मोटे, उम्र 42 साल, निवासी जी-1/13 न्यू म्हाडा चॉल, कोकरी आगर, सियोन कोलीवाड़ा, वाडला, मुंबई, महाराष्ट्र।प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।