Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

शिक्षा विभाग में 4 लाख 82 हजार 500 रुपये की खरीदी पर उठे सवाल!*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगांव...

State Head • Nov 18, 2026

More Stories

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

✍️गांधी लाल साहू जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की धीमी प्रगति पर कलेक्टर नाराज, धीमी प्रगति वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को जारी करें नोटिस अधूरे आवासों और लंबित निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें, ग्राम पंचायतवार नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, दिसंबर के मानव दिवस लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के निर्देश       जांजगीर-चांपा, 18 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट के संकल्प सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक ली तथा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विकसित भारत जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, स्वच्छ भारत मिशन सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, एसीईओ श्री नीतेश वर्मा, प्रभारी उप संचालक पंचायत श्री बरन सिंह मंडावी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।       कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीएम आवास निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ, पीएम आवास ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों की ग्राम पंचायतवार प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए योजना के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद पंचायतवार एवं ग्राम पंचायतवार आवास निर्माण की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिन स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उनकी ग्राम पंचायतवार विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।        समीक्षा बैठक में विकसित भारत जी राम जी योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों का चिन्हांकन कर आजीविका डबरी निर्माण के लिए विशेष अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक डबरी निर्माण कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ कराने और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने दिसंबर माह के लिए निर्धारित मानव दिवस के लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भूजल स्तर में सुधार के लिए बोर रिचार्ज, आंगनबाड़ी भवन एवं पीडीएस भवन निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता से कराने को कहा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।       कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में स्वीकृत बालिका शौचालयों के निर्माण की ग्रामवार समीक्षा करते हुए सभी लंबित निर्माण कार्यों को आगामी एक माह के भीतर तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण के कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। बैठक में विकसित ग्राम पंचायत प्लान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आगामी पांच वर्षों में ग्राम पंचायतों के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला एवं विकासखंड स्तर पर निर्धारित वित्तीय सीमा के अंतर्गत आवश्यक प्रशिक्षण शीघ्र आयोजित करने को कहा। सभी ग्राम रोजगार सहायकों की ई-केवाईसी इसी सप्ताह शत-प्रतिशत पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने जलदूत ऐप में सभी आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करने तथा जिले के सभी कुओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।           कलेक्टर ने जिले की ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए नियमित कचरा संग्रहण तथा कचरे के उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा एवं सैनिटरी कचरे को अलग-अलग संग्रहित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ग्रामीणों को कचरे के पृथक्करण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने, महिलाओं को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने तथा समूहों के माध्यम से संचालित आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूहों को नियमित मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ दिलाते हुए महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने को कहा।       इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, समग्र विकास की समीक्षा की गई। इसके अलावा कलेक्टर ने राशन कार्ड से संबंधित हितग्राहियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। विकसित भारत जी राम जी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-समीक्षा कार्यशाला आयोजित         विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारियों, सहायक कार्यक्रम अधिकारियों, तकनीकी सहायकों एवं लेखापालों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें योजना की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी चार माह के लिए प्राथमिकता वाले कार्यों एवं लक्ष्यों की पूर्ति की रणनीति पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम ने आयोजित कार्यशाला में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।      प्रशिक्षण में आगामी चार माह के प्राथमिकता वाले कार्यों, एनएमएमएस 2.0 एवं एमआईएस, लेखा-पेंडिंग लायबिलिटी, जीएसटी, एफटीओ जनरेशन, विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की ऑनलाइन प्रविष्टि, कार्यों की गुणवत्ता एवं अभिसरण, भू-ग्राम, सिक्योर एवं ई-एमबी जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान संबंधित विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा पीपीटी एवं व्यावहारिक जानकारी के माध्यम से तकनीकी प्रक्रियाओं, ऑनलाइन प्रविष्टियों तथा कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आजीविका डबरी, नवा तरिया, सुघर बाड़ी एवं धार अपार जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखापाल एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nov 18, 2026 Read

बिर्रा/नवागढ़ जांजगीर चांपा न्यूज | रबी फसल के लिए नहर से मिलेगा पानी

जिला रिपोर्टर जांजगीर चांपा  गांधी लाल साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    बिर्रा -आज दिनांक 18.11.2026 को नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मिस्दा में विधायक माननीय व्यास कश्यप जी के मार्गदर्शन में आगामी रबी फसल हेतु नहर से सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में विधायक महोदय ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को किसानों को समुचित एवं व्यवस्थित तरीके से समय पर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही उपस्थित कृषकों से आग्रह किया कि विगत वर्ष जिन स्थानों पर पानी पहुंचने में समस्या आई थी, उन खेतों में इस बार फसल न लगाएं ताकि अन्य किसानों को सुचारू रूप से पानी मिल सके।   कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, विनोद शुक्ला, किसान प्रतिनिधि राजू खान, मनीराम यादव, धन्नू शर्मा एवं बड़ी संख्या में कृषक गण तथा जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्रीराम देवांगन, सहायक अभियंता लोचन मांझी, उप अभियंता शशिलाल मानिकपुरी, लोचन साहू, सोना लाल धारिया एवं बिर्रा उपसंभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nov 18, 2026 Read

धमतरी के ग्रामीण अंचल को बड़ी सौगात:सांकरा-घटुला-बेलरगांव-जैतपुरी मार्ग के लिए 87.60 करोड़ की स्वीकृति..

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज़    सांकरा-घटुला-बेलरगांव-जैतपुरी सड़क का होगा दो लेन में उन्नयन, पुल-पुलियों का भी निर्माण; जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता   धमतरी। जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में शासन ने बड़ा फैसला लिया है। सांकरा से घटुला, बेलरगांव होते हुए जैतपुरी तक करीब 30 किलोमीटर लंबे मुख्य जिला मार्ग के दो लेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ आवश्यक पुल-पुलियों के निर्माण के लिए 87 करोड़ 60 लाख 39 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।   इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने इसे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम बताया है।   शासन स्तर पर लगातार उठाया गया मुद्दा   अरुण सार्वा ने बताया कि सांकरा-घटुला-बेलरगांव-जैतपुरी मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के उन्नयन की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग के मंत्री और वित्त मंत्री सहित शासन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर इस मार्ग की उपयोगिता और क्षेत्र के विकास में इसकी भूमिका को सामने रखा।   लगातार प्रयासों के बाद अब शासन से सड़क निर्माण के लिए बड़ी राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।   30 किलोमीटर सड़क का होगा कायाकल्प   स्वीकृत परियोजना के तहत करीब 30 किलोमीटर मार्ग को दो लेन में विकसित कर मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके अलावा सड़क पर आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा। इससे मार्ग की क्षमता और सुरक्षा दोनों में सुधार होने की उम्मीद है।   ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मिलेगी रफ्तार   सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को कृषि उपज बाजार और मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए आवागमन आसान होगा। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।   अरुण सार्वा ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।   मुख्यमंत्री और शासन के प्रति जताया आभार   जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोक निर्माण विभाग के मंत्री, वित्त मंत्री और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।   उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अब आगामी प्रक्रियाएं पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। उन्होंने भरोसा जताया कि सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को लंबे समय तक बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Nov 18, 2026 Read

14 क्विंटल धान बेचने पर भी 7 क्विंटल की मिलेगी आदान सहायता, छोटे किसान नटवरलाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़   सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित खरीदी सीमा और वास्तविक बिक्री के बीच के अंतर पर आदान सहायता का लाभ मिल रहा है। इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलने के साथ खेती-किसानी के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हो रहा है।   इसका उदाहरण सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम रापागुला निवासी छोटे किसान नटवरलाल साहू हैं। बुधवार को वे प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कटेली के धान खरीदी केंद्र में अपनी उपज बेचने पहुंचे। उनके पास मात्र एक एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने केंद्र में लगभग 14 क्विंटल धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा।   एक एकड़ में 21 क्विंटल की निर्धारित खरीदी सीमा के अनुसार उनके द्वारा बेचे गए धान के बाद शेष 7 क्विंटल के अंतर पर भी कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।   नटवरलाल साहू ने बताया कि कृषक उन्नति योजना छोटे किसानों के लिए काफी राहत देने वाली है। कम मात्रा में धान बेचने के बावजूद निर्धारित सीमा के शेष अंतर पर सहायता मिलने से किसानों को आर्थिक सहारा मिलेगा। उन्होंने इस किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।   किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता   राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा और उनकी आय को मजबूती मिलेगी।   धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से भी किसान संतुष्ट   नटवरलाल साहू ने प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कटेली के धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि केंद्र में किसानों के बैठने के लिए किसान कुटीर बनाया गया है। बारदाने समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा धान की तुलाई और बोरियों में भराई के लिए हमालों की व्यवस्था की गई है।   इसके अलावा केंद्र में पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल के 'तुहर टोकन' ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान बिक्री का टोकन प्राप्त कर लिया था, जिससे खरीदी केंद्र में धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई।   कटेली केंद्र से 14 गांवों के किसान बेचते हैं धान   प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कटेली में लगभग 1,200 किसान पंजीकृत हैं। इस खरीदी केंद्र में आसपास के 14 गांवों के किसान अपनी उपज बेचने पहुंचते हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था, केंद्र में उपलब्ध सुविधाएं और कृषक उन्नति योजना का लाभ छोटे एवं सीमांत किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रहा है।   नटवरलाल साहू जैसे छोटे किसानों की संतुष्टि यह दर्शाती है कि कृषक उन्नति योजना से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है।

Nov 18, 2026 Read

सरल ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों में उत्साह, बोले किसान - 'टोकन तुंहर हाथ' बना सुविधाजनक

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    गरियाबंद, 18 नवम्बर 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर 3 हजार 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। साथ ही, धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की गई है। शासन की इन किसान हितैषी पहलों से किसानों को सुविधा के साथ आर्थिक संबल भी मिल रहा है।   जिले के किसान श्री भागचंद सतनामी भी इस व्यवस्था से लाभान्वित हो रहे हैं। श्री भागचंद सतनामी लगभग 2 एकड़ कृषि भूमि में खेती करते हैं। उन्होंने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति लोहरसिंग में 28 नवंबर को धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन कटवाया है। वे इस वर्ष लगभग 36 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे।   उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 3 हजार 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है।    टोकन तुंहर हाथ' बना किसानों के लिए वरदान -   उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था टोकन तुंहर हाथ' किसानों के लिए बेहद सरल, सुगम और सुविधाजनक साबित हो रही है। अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलने से किसानों को अनावश्यक भागदौड़ और परेशानियों से राहत मिली है।   श्री भागचंद ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा 13 हजार 839 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि देने की घोषणा किसानों के लिए बड़ी राहत है। प्राकृतिक आपदा एवं चक्रवात जैसी परिस्थितियों में फसल प्रभावित होने पर यह आर्थिक सहायता किसानों को संबल प्रदान करेगी। इससे किसानों को विपरीत परिस्थितियों में भी आर्थिक परेशानियों का सामना करने में मदद मिलेगी।   उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है, जिससे किसानों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान खुशहाल हैं और खेती-किसानी को नई मजबूती मिल रही है।   उल्लेखनीय है कि जिले के सभी 97 धान खरीदी केंद्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है।

Nov 18, 2026 Read

पटवारियों के आंदोलन को कर्मचारी फेडरेशन का पूर्ण समर्थन, 18 नवंबर को आक्रोश रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा...

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज    नगरी छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के ब्लॉक संयोजक *डोमार सिंह ध्रुव* ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन आंदोलन को ब्लॉक शाखा नगरी का पूर्ण नैतिक समर्थन है। उन्होंने कहा कि पटवारी राजस्व प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर पिछले एक माह से आंदोलनरत पटवारियों की मांगों पर शासन स्तर पर अब तक संतोषजनक निराकरण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने निम्न मांगें रखीं: -पटवारियों के विरुद्ध दमनात्मक कार्रवाई पर रोक:आंदोलनरत पटवारियों के विरुद्ध की जा रही स्थानांतरण, कारण बताओ नोटिस, निलंबन और ब्रेक-इन-सर्विस जैसी दंडात्मक कार्रवाई को तत्काल निरस्त किया जाए। - संवाद से समाधान: दंड के बजाय शासन उच्चस्तरीय वार्ता आयोजित कर पटवारियों की वेतन विसंगति, पदोन्नति एवं अन्य लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करे। - लंबित 3% महंगाई भत्ता: समस्त शासकीय कर्मचारियों का लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर सहित तत्काल भुगतान किया जाए। श्री ध्रुव ने बताया कि फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर *18 नवंबर 2026 को ब्लॉक मुख्यालय नगरी के रावणभाठा मैदान धरना स्थल से आक्रोश रैली* निकाली गई जो बस स्टैंड,बजरंग चौक से वापस होकर तहसील कार्यालय पहुंच कर अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव,सहसंयोजक सुरेंद्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष एम के बोरझा,महासचिव गिरीश कुमार जायसवाल, सचिव देवप्रकाश ताम्रकार, सहसचिव संजू निर्मलकर,रोहित ध्रुव,पी सी झा, एस के प्रजापति,पटवारी संघ अध्यक्ष मोहर लाल पटेल,सुरेंद्र ध्रुव,किशोर कश्यप,विकास कोसरिया,नरेश राहुल,शेष सोम,ममता प्रजापति गजानन सोन,अमित नागेश,सुरेंद्र नेताम,अशोक साहू,जोहन नेताम, अनित ध्रुव,पदुम साहू,सुरेश ध्रुव,रामकृष्ण ठाकुर,निखिल मेश्राम,नरेंद्र नेताम,रामकुमार ध्रुव,कुलेश कुंजाम,ने समस्त कर्मचारी-अधिकारियों, शिक्षक, पटवारी, स्वास्थ्य, राजस्व, वन, कृषि,पंचायत एवं अन्य विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में आक्रोश रैली में शामिल हुए। यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो फेडरेशन अगले चरण में एक दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।

Nov 18, 2026 Read

कांकेर में बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर युवाओं का धरना, 314 पदों पर भर्ती की मांग; मृदुला भास्कर ने दिया समर्थन

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर  जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन   आज जिला मुख्यालय में छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना दिया और छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यालय पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर) फाइटर आरक्षक के पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए छात्र-छात्राओं ने विभाग का आभार व्यक्त किया ।        परन्तु कांकेर जिला का क्षेत्रफल 6432 वर्ग किलोमीटर एवं 7 विकासखंड हैं। जिला कांकेर के अंतर्गत अंतागढ़ पखांजूर दुर्गकोंदल , नरहरपुर , सरोना जैसे अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे हैं और यह पद पुरे जिले के लिए बहुत कम संख्या में हैं।   🔳 पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है अनारक्षित 33 अपिव 17 अजा 05 अजजा 70 कुल 125 पद है ।   जिले में अनुसूचित जनजाति कि जनसँख्या 75% से अधिक है बेरोजगार युवाओं कि संख्या हजारों में है।   बस्तर फाइटर की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं ने जिला कलेक्टर कांकेर के नाम ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से निम्नलिखित मांग किया है:-   1. बस्तर फाइटर कि रिक्त पदों कि संख्या से बढ़ाकर रिक्त विज्ञापन दी गई पदों कि भर्ती कि जाए।   2. स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार का अवसर प्रदान कराने कि कृपा करें।   3. शासन के निर्देशानुसार भूतपूर्व सैनिकों 10% एवं नगरसैनिकों 25% के लिए व सहायक आरक्षकों 15% के लिए रिक्तियों का श्रेणीवार आरक्षण लागू होगा, जिससे बेरोजगार युवा वंचित हो जायेंगे।   (ज्ञापन के अनुसार) आरक्षण का प्रकार :-   महिलाओं के लिए 30%, नगर सैनिकों के लिए आरक्षण 25%, सहायक आरक्षकों के लिए आरक्षण 15 %, भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण 10%, पूर्व अग्निवीर सैनिकों के लिए आरक्षण 10%, 90% (बचाव 10%) जिसमे बेरोजगार भर्ती से वंचित हो जायेगा।   बस्तर फाइटर की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए कांकेर पुलिस अधीक्षक महोदय जी के दवारा मिशन रक्षक कि पहल चलाई जा रही है, जिसमे हजारो कि संख्या में अंदरूनी क्षेत्र अभ्यार्थी अपना खून पसीना बहाकर पूरे लगन के साथ मेहनत कर रहे हैं।   कार्यक्रम को समर्थन देने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर ने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उनकी परेशानियों को जाना और शासन से मांग किया की रिक्त पदों को जल्द से जल्द भर जाए और पदों में वृद्धि की जाए।   छात्रों ने कहा कि शासन द्वारा जो विज्ञापन विभाग के द्वारा जारी किया गया उसमें बहुत ही काम संख्या पर भर्ती कराकर हमारे भरोसे व उम्मीदों के साथ खिलवाड किया जा रहा है।      सरकार जितनी वेकेंसी खोल नहीं रही है और जब वेकेंसी लाया भी गया तो इतना कम संख्या आया है ।                छात्र-छात्राओं ने कोई अलग से मांग नहीं किया है जिसमें रिक्त 314 है उसी में से रिक्त पद को भर दिया जाए और हम सभी युवा आशा करते है कि माननीय जिला कलेक्टर के माध्यम से हमारी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर शासन द्वारा पद में वृद्धि किया जाएगा।   🔳 छात्र-छात्राओं को समर्थन देने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर ने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उनकी परेशानियों को जाना और शासन से मांग किया की रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए और पदों में वृद्धि की जाए।

Nov 18, 2026 Read

गरियाबंद से महासमुंद तक आवागमन होगा आसान, 153.82 करोड़ की लागत से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    राजिम में 4.10 किमी फोरलेन, शेष मार्ग 10 मीटर चौड़ा बनेगा, NH 130-C और 353 को जोड़ेगा मार्ग, कार्य के लिए रायपुर कंस्ट्रक्शन को जारी हुआ कार्यादेश   गरियाबंद -जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने और आवागमन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य जिला मार्ग के 35.50 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए केंद्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत 153.82 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।   निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर रायपुर कंस्ट्रक्शन, रायपुर को 4 नवंबर 2026 को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इस सड़क के निर्माण से गरियाबंद जिले के नागरिकों को जिला मुख्यालय, तहसील एवं विकासखंड मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही राजिम और फिंगेश्वर से महासमुंद की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को भी बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।   राजिम में बनेगा 4.10 किलोमीटर फोरलेन -   स्वीकृत परियोजना के तहत राजिम शहर में 4,100 मीटर यानी 4.10 किलोमीटर मार्ग का निर्माण फोरलेन के रूप में किया जाएगा। शेष मार्ग को 10 मीटर चौड़ाई में विकसित किया जाएगा।   सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण होने से इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम होगा और यात्रियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य जिला मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130-सी से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 के माध्यम से महासमुंद जिले को जोड़ता है।   इस मार्ग के उन्नयन से क्षेत्रीय संपर्क और आवागमन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राजिम एवं फिंगेश्वर क्षेत्र के लोगों को महासमुंद जाने में सुविधा होगी। वहीं जिला, तहसील एवं विकासखंड मुख्यालयों के बीच आवागमन भी सुगम होगा।   लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) संभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता के अनुसार, 153.82 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर, चौड़ा और मजबूत मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे आवागमन के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

Nov 18, 2026 Read

बस्तर सांसद महेश कश्यप को भातृशोक, छोटे भाई के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

बस्तर सांसद महेश कश्यप को भातृशोक, छोटे भाई के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगदलपुर । बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के छोटे भाई लिंगेश्वर कश्यप का बीते 17 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुखद समाचार मिलने के बाद सांसद के गृहग्राम कलचा झरनीगुड़ा में परिचितों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभी लोग शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।लिंगेश्वर कश्यप के निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में भी दुख की लहर है। गृहग्राम में लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। ग्रामीणों एवं परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।    

Nov 18, 2026 Read

सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' - गरियाबंद में होटल-रेस्टोरेंट की सघन जांच, रंगयुक्त खाना नष्ट, वेज-नॉनवेज एक ही फ्रिज में रखने पर कार्रवाई

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़  जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद    गरियाबंद 18 नवंबर 2026  आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशव्या पी 15 दिवसीय विशेष अभियान 'सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' के अंतर्गत गरियाबंद जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।   कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की जा रही है।   1. हैप्पी रेस्टोरेंट में वेज-नॉनवेज एक ही फ्रिज में - 2.8 किलो खाना नष्ट 16 नवंबर 2026 को मेसर्स हैप्पी रेस्टोरेंट एवं ढाबा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक ही रेफ्रिजरेटर में शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थ संग्रहित पाए गए। इस पर मौके पर *लगभग 1 किलो उबले छोले-चना, लगभग 700 ग्राम तली हुई रंगयुक्त मछली तथा लगभग 400-400 ग्राम तली हुई करेला, गोभी और भिंडी की सब्जियों को नष्ट कराया गया। संचालक को नॉनवेज एवं बिरयानी में रंग का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। 2. गरियाबंद शहर के 3 होटलों में जांच 17 नवंबर 2026 को गरियाबंद स्थित मेसर्स सेवक होटल, मेसर्स गरियाबंद बिरयानी तथा मेसर्स मधुबन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। सभी संचालकों को कर्मचारियों का नियमित मेडिकल परीक्षण कराने तथा खाना बनाते, परोसते समय दस्ताने के उपयोग के निर्देश दिए गए।   3. छुरा में 2 किलो रंग वाली बूंदी नष्ट 18 नवंबर 2026 को छुरा में मेसर्स जय भोमिया जी बीकानेर स्वीट्स, मेसर्स आनंद स्वीट्स एवं मेसर्स देवांगन होटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स आनंद स्वीट्स में अत्यधिक रंगयुक्त लगभग 2 किलोग्राम बूंदी के लड्डू पाए गए, जिन्हें मौके पर नष्ट कराया गया।   विभाग के सख्त निर्देश   खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिए हैं: - अपने परिसर एवं रसोईघर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखें - खाद्य पंजीयन अथवा अनुज्ञप्ति प्रमाणपत्र को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना अनिवार्य - कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठानों को उपयोग किए जाने वाले पानी का वर्ष में कम से कम दो बार परीक्षण कराना होगा   15 दिनों तक जारी रहेगा विशेष अभियान   खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार 'सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' अभियान का मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। यह विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान लगातार 15 दिनों तक जारी रहेगा।   खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अभिहीत अधिकारी श्रीमती ज्योति भानु ने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाएगी तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Nov 18, 2026 Read

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नगर पंचायत लवन में 3 करोड़ से अधिक के 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर    जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को नगर पंचायत लवन में 3 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत ₹75 लाख की लागत से निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ₹285.36 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के कोने-कोने के विकास के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल एवं सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से लवन नगरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। हमारा प्रयास है कि गाँव की मिट्टी से जुड़कर, यहाँ उपलब्ध संसाधनों और संभावनाओं को आगे बढ़ाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी, हमारे नौजवान, बेटे-बेटियाँ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।इसी उद्देश्य से हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण सहित हर क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवनिर्मित मंगल भवन को जनता की संपत्ति बताते हुए कहा कि यह भवन सभी नागरिकों का है और इसका निर्माण जनता के पैसों से हुआ है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भवन का समझदारीपूर्वक उपयोग करें और इसकी सुरक्षा एवं स्वच्छता का ध्यान रखें। सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ₹285.36 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ ,अधोसंरचना मद के अंतर्गत ₹161.72 लाख की लागत से मेन रोड से महामाया मंदिर तक गौरवपथ निर्माण, वार्ड क्रमांक 08 के भालूकोना रोड में ₹11.26 लाख से सामुदायिक भवन तथा वार्ड क्रमांक 15 में जैतखम्भ के पास ₹5.39 लाख से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं, 15वें वित्त मद से ₹106.99 लाख की लागत से 8 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण के साथ पाइपलाइन विस्तार, बोरवेल एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्य शामिल हैं  प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर    *स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नगर पंचायत लवन में 3 करोड़ से अधिक के 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण*   जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को नगर पंचायत लवन में 3 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत ₹75 लाख की लागत से निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ₹285.36 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के कोने-कोने के विकास के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल एवं सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से लवन नगरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। हमारा प्रयास है कि गाँव की मिट्टी से जुड़कर, यहाँ उपलब्ध संसाधनों और संभावनाओं को आगे बढ़ाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी, हमारे नौजवान, बेटे-बेटियाँ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।इसी उद्देश्य से हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण सहित हर क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवनिर्मित मंगल भवन को जनता की संपत्ति बताते हुए कहा कि यह भवन सभी नागरिकों का है और इसका निर्माण जनता के पैसों से हुआ है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भवन का समझदारीपूर्वक उपयोग करें और इसकी सुरक्षा एवं स्वच्छता का ध्यान रखें। सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ₹285.36 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ ,अधोसंरचना मद के अंतर्गत ₹161.72 लाख की लागत से मेन रोड से महामाया मंदिर तक गौरवपथ निर्माण, वार्ड क्रमांक 08 के भालूकोना रोड में ₹11.26 लाख से सामुदायिक भवन तथा वार्ड क्रमांक 15 में जैतखम्भ के पास ₹5.39 लाख से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं, 15वें वित्त मद से ₹106.99 लाख की लागत से 8 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण के साथ पाइपलाइन विस्तार, बोरवेल एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्य शामिल हैं।   इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ, सनम जांगड़े,नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल सिंह,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Nov 18, 2026 Read

पीएम यशस्वी योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को मिल रहा उच्च शिक्षा का अवसर

जिला संवाददाता  प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   * *टिकेश्वर यादव को मिली 2 लाख 32 हजार रुपये की छात्रवृत्ति, कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया प्रोत्साहित*   बलौदाबाजार-भाटापारा,18 नवम्बर 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली युवाओं को देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम यशस्वी टॉप क्लास एजुकेशन इन कॉलेज योजना के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजाति (डीएनटी) वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।   इस योजना का लाभ लेकर विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम परसाभदेर के युवा टिकेश्वर यादव ने दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) में पढ़ाई के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया और उन्हें 2 लाख 32 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई।    कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने टिकेश्वर की मेहनत और योजना के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन करें और उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ें।एक छोटे से गांव से निकलकर दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश में नौकरी कर रहे टिकेश्वर ने पूरे अंचल के युवाओं के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।   *योजना के प्रमुख लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया*-योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस एवं अन्य निर्धारित शुल्क, रहने-खाने के लिए 3,000 रुपये प्रतिमाह, किताबों एवं स्टेशनरी के लिए 5,000 रुपये प्रतिवर्ष तथा लैपटॉप के लिए 45,000 रुपये की एकमुश्त सहायता का प्रावधान है।इसके लिए विद्यार्थी का ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी वर्ग से होना, परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न होना तथा अधिसूचित प्रतिष्ठित संस्थान में निर्धारित प्रक्रिया से पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना आवश्यक है। पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Nov 18, 2026 Read