Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

खबरे काम की

Latest खबरे काम की news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

धान खरीदी केंद्र अछोटा का कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने किया आकस्मिक निरीक्षण 

✍️ ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगà...

State Head • Nov 19, 2026

More Stories

दिव्यांग महिला को घर पहुंच आधार सेवा से मिली राहत, पेंशन मिलने का रास्ता हुआ साफ

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    दुर्ग। संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए जिला प्रशासन दुर्ग ने गंभीर रूप से बीमार एवं दिव्यांग महिला की मदद के लिए विशेष पहल की है। आधार कार्ड बंद होने और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण महिला लंबे समय से पेंशन से वंचित थी। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने महिला की समस्या का समाधान करने के लिए घर पहुंच आधार सेवा उपलब्ध कराई।   जानकारी के अनुसार, महिला की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला चिप्स (CHiPS) कार्यालय की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पहले कलेक्ट्रेट स्थित आधार केंद्र में आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद महिला की शारीरिक असमर्थता को देखते हुए टीम उनके निवास पर पहुंची और आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट किया।   मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद अब महिला के बैंक खाते को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके पश्चात डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।   जिला प्रशासन की इस पहल से जरूरतमंद महिला को सरकारी योजना का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि प्रशासन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जरूरतमंद नागरिकों को सम्मानपूर्वक उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।   घर पहुंच आधार सेवा की यह पहल तकनीकी सुविधा के साथ मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा का भी उदाहरण बनी है।

Nov 19, 2026 Read

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, पहली ई-बस पहुंची; कलेक्टर ने किया निरीक्षण

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    भिलाई। शहर में बेहतर, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। नगर पालिक निगम भिलाई को स्वीकृत 50 इलेक्ट्रिक बसों में से प्रथम चरण की तैयारियों के तहत पहली ई-बस भिलाई पहुंच गई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पहुंची इलेक्ट्रिक बस का अवलोकन किया और विभिन्न मार्गों पर बस का ट्रायल भी कराया।   इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरवासियों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर और सुगम सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे आवागमन अधिक सुविधाजनक होने के साथ ही प्रदूषण कम करने और स्वच्छ एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।   नगर निगम भिलाई को कुल 50 ई-बसें स्वीकृत की गई हैं। प्रथम चरण में पहुंची बस के ट्रायल के साथ ही संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। बसों के संचालन शुरू होने से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।   भिलाई में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से शहरवासियों को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण हितैषी परिवहन सुविधा मिलने की दिशा में एक नई शुरुआत होगी।

Nov 19, 2026 Read

सीजी बोर्ड : 12वीं की परीक्षा 12 मार्च और 10वीं की 13 से

सीजी बोर्ड : 12वीं की परीक्षा 12 मार्च और 10वीं की 13 से माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की परीक्षा की समय सारणी शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी के चलते पहली बार इतनी देर से होगी परीक्षा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  19/11/2026 किरण नायक  ब्लॉक रिपोर्टर  बसना, महासमुंद  रायपुर।* प्रदेश में हजारों की संख्या में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी लगने की वजह से छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं मार्च के दूसरे हफ्ते से शुरू होंगी। 12वीं की परीक्षा 12 मार्च और 10वीं की 13 मार्च से आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं 8 अप्रैल तक चलेंगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने बोर्ड परीक्षा की समय सारणी बुधवार को जारी कर दी। 2 जनवरी से जनगणना प्रारंभ हो रही है। इसमें हजारों शिक्षकों को ड्यूटी गिल। इसके चलते इस बार बोर्ड परीक्षा फरवरी के बजाय मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू की जा रही है। यह पहला अवसर होगा, जब छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं इतनी देर से प्रारंभ जरूरतमंद। पूर्व वर्षों में 1 या 2 मार्च से परीक्षा प्रारंभ होती रही है। समय सारणी के अनुसार 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से 5 अप्रैल तथा शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 12 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी। --- 10वीं परीक्षा टाइम टेबल तारीख परीक्षा 13 मार्च तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया 16 मार्च द्वितीय भाषा अंग्रेजी 18 मार्च सामाजिक विज्ञान 20 मार्च विज्ञान 25 मार्च प्रथम भाषा हिन्दी 30 मार्च गणित 1 अप्रैल व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषय 5 अप्रैल केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत एवं मूक-बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग --- 12वीं परीक्षा टाइम टेबल तिथि परीक्षा 12 मार्च हिन्दी 15 मार्च राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु विज्ञान एवं आहार, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा 17 मार्च संस्कृत 19 मार्च जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व 24 मार्च समाज शास्त्र 29 मार्च गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टाइपिंग, कृषि, गृह विज्ञान, वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व 31 मार्च अंग्रेजी 3 अप्रैल इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण 5 अप्रैल भूगोल, भौतिक शास्त्र 6 अप्रैल रिटेल मार्केटिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंस सर्विस एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर 7 अप्रैल मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया 8 अप्रैल मनोविज्ञान

Nov 19, 2026 Read

अगले 11 घंटे में 15 राज्यों में प्रचंड बारिश का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट

अगले 11 घंटे में 15 राज्यों में प्रचंड बारिश का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट - चक्रवाती तूफान अकवान का कहर आज दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी राज्यों में दिखेगा- इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की संभावना है- देश में ठंड की एंट्री के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही देश में मानसून की विदाई के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। आज यानी 19 नवंबर को झारखंड, ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चल सकती है। 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी झारखंड, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा तूफान अकवान का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक में खतरनाक असर। बारिश के बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट।    

Nov 19, 2026 Read

टांडपाल में जनजातीय कृषकों को अलसी के उन्नत बीजों का वितरण, उतेरा खेती प्रोत्साहन पर जोर

टांडपाल में जनजातीय कृषकों को अलसी के उन्नत बीजों का वितरण, उतेरा खेती प्रोत्साहन पर जोर हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  जगदलपुर, नवम्बर 2026/ आदिवासी क्षेत्रों में तिलहन उत्पादन और कृषकों की खेती को खोलने के उद्देश्य से बुधवार को तोकापाल विकासखंड के ग्राम टांडपाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्नत बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र (जगदलपुर) तथा भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में जनजाति उपयोजना (टीएसपी) तिलहन परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 50 एकड़ रकबे में अलसी की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जनजातीय कृषकों को उन्नत बीजों के वितरण किए गए।      कार्यक्रम के तकनीकी सत्र के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को तिलहन की पैदावार बढ़ाने के व्यावहारिक गुर सिखाते हुए बताया कि धान की कटाई के बाद खेतों में उपजाऊपन हुई मृदा आर्द्रता के अवशेषों का सदुपयोग करने के लिए उतेरा खेती अपनाना अत्यंत लाभकारी है। इसके साथ ही उद्यमियों ने किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीक, कतर बोई, बीज उपचार, फसल प्रबंधन और भूमि सुधार में सल्फर के महत्व तथा कृषि घुमावों के संतुलित व दक्षतापूर्ण उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।       तिलहन परियोजना के राज्य प्रमुख अन्वेषक डॉ. नंदन मेहता, राज्य समन्वयक डॉ. संजय द्विवेदी एवं परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र जगदलपुर के सह-संचालक अनुसंधान डॉ. एके ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस शिविर में प्रमुख वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान) डॉ. टीपी चंद्राकर, परियोजना के प्रमुख अन्वेषक एवं वैज्ञानिक (शस्य विज्ञान) डॉ. भुजेंद्र कुमार, वैज्ञानिक श्री गंगाधर भगत तथा अतिथि वैज्ञानिक श्री संदीप कुमार ने उपस्थित रहकर कृषकों का मार्गदर्शन किया।  

Nov 19, 2026 Read

मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं कौशल्या सेठिया

मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं कौशल्या सेठिया हमर प्रदेश सीजी न्यूज़  स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट  बिहान दीदी की मेहनत और हौसले ने लिखी सफलता की नई कहानी, 700 पैकेट तक पहुंचा उत्पादन समूह से जुड़कर सीखा हुनर, बैंक ऋण और बिहान के सहयोग से खड़ा किया आजीविका का सफल उद्यम जगदलपुर, नवंबर 2026/ बस्तर की माटी में मेहनत और आत्मविश्वास के सहारे सफलता की नई इबारत लिख रही ग्रामीण महिलाओं की कहानियां अब दूसरे लोगों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी जनपद पंचायत बास्तानार के ग्राम पंचायत कोड़ेनार की रहने वाली श्रीमती कौशल्या सेठिया की है, जिन्होंने मशरूम उत्पादन को अपनी आजीविका का आधार बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। कभी सीमित संसाधनों के बीच अपने परिवार की आमदनी बढ़ाने का सपना देखने वाली कौशल्या आज मशरूम उत्पादन के जरिए न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं। समूह से जुड़ाव ने दिखाई नई राह       श्रीमती कौशल्या सेठिया वर्ष 2017 से स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। इस प्रशिक्षण ने उनके भीतर एक नई संभावना जगाई। उन्होंने सीखे हुए हुनर को आजीविका में बदलने का संकल्प लिया और वर्ष 2024 में अपने घर से ही मशरूम उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया।        शुरुआत में सीमित संसाधनों के साथ शुरू की गई इस गतिविधि को आगे बढ़ाने में स्व-सहायता समूह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समूह के माध्यम से प्राप्त सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) और बैंक लिंकेज की राशि का उपयोग कर उन्होंने अपने व्यवसाय को धीरे-धीरे विस्तार दिया। एक लाख रुपये के ऋण से बढ़ाया उत्पादन       कौशल्या ने अपने उद्यम को और आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2026 में ग्रामीण बैंक कोड़ेनार से एक लाख रुपये का स्वयं सिद्धा ऋण प्राप्त किया। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने मशरूम उत्पादन की क्षमता में वृद्धि की। आज उनका उत्पादन बढ़कर 700 पैकेट तक पहुंच गया है। प्रत्येक पैकेट की लागत लगभग 150 रुपये आती है, जबकि उत्पादित मशरूम का विक्रय लगभग 400 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जा रहा है।       उनके द्वारा उत्पादित मशरूम की स्थानीय बाजारों में अच्छी पहुंच बन रही है। वे अपने उत्पादों का विक्रय बास्तानार, जगदलपुर सहित दंतेवाड़ा जिले के बाजारों में कर रही हैं। इस तरह घर से शुरू हुआ उनका छोटा-सा प्रयास अब एक व्यवस्थित आजीविका गतिविधि का रूप ले रहा है और परिवार की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कौशल्या की सफलता से दूसरी महिलाओं को मिली प्रेरणा         कौशल्या सेठिया की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता की बढ़ती संभावनाओं का भी उदाहरण है। उनकी मेहनत और सफलता को देखकर गांव की अन्य महिलाएं भी मशरूम उत्पादन सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित हो रही हैं।  

Nov 19, 2026 Read

भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने मंच पर लगाए ठुमके, देखते रह गए मंत्री और नेता, VIDEO वायरल

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक मंच पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल समेत भाजपा के अन्य नेता उनका डांस देखते दिखाई दे रहे हैं।   जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के नगर पंचायत मारो में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल और साजा विधायक ईश्वर साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।   कार्यक्रम का आयोजन आत्मानंद स्कूल मारो में किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के समापन के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव रवाना हो गए। इसके बाद उसी मंच पर विधायक ईश्वर साहू अपने अलग अंदाज में डांस करते नजर आए।   इस दौरान कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू सहित कई नेता मंच पर मौजूद थे। विधायक के डांस का अंदाज देखकर मंच पर बैठे नेता भी उनका आनंद लेते दिखाई दिए।   अपने खास अंदाज को लेकर पहले भी रहे हैं चर्चा में   गौरतलब है कि विधायक ईश्वर साहू सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी शायरी और बेबाक अंदाज को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। इससे पहले 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे पोस्टर में अपनी तस्वीर नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। उस दौरान उन्होंने अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें फोटो लगाने का कॉल भी नहीं मालूम है।   फिलहाल नगर पंचायत मारो के कार्यक्रम में विधायक ईश्वर साहू के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। देखिए वीडियो –

Nov 18, 2026 Read

बारनवापारा वनांचल क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ग्राम पंचायतों के प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की।

✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   कसडोल,,,,,डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।   मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बारनवापारा वनांचल क्षेत्र की जर्जर एवं अपर्याप्त सड़क व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के कारण भी ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।   प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में सड़क मार्गों के उन्नयन, आवागमन की बेहतर सुविधा तथा विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष आग्रह-पत्र सौंपा। साथ ही 21 ग्राम पंचायतों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।   इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया।   प्रतिनिधिमंडल को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई मांगों पर शीघ्र आवश्यक पहल होगी, जिससे बारनवापारा वनांचल क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सड़क एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

Nov 18, 2026 Read

कोरबा: शिक्षा विभाग सख्त, स्कूलों में औचक निरीक्षण के लिए 5 टीमें गठित; लापरवाही पर रुकेगा वेतन

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान  जिला - कोरबा पाली   कोरबा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर की अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तामेश्वर उपाध्याय ने विकासखंड स्तर पर 5 औचक निरीक्षण दल गठित किए हैं, जो स्कूल खुलने से पहले ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना होकर शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई की जांच करेंगे।   जनदर्शन में मिल रही शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया है। 1 दिसंबर से शुरू हो रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए शेष पाठ्यक्रम पूरा कराने पर विभाग का विशेष जोर है। निर्धारित समय पर स्कूल न पहुंचने वाले शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।   वहीं, ऑनलाइन ऐप पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज न होने की लापरवाही पर शिक्षण संचालनालय ने DEO का वेतन रोकने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, निरीक्षण में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित बीईओ (BEO) और प्राचार्यों का भी वेतन रोका जाएगा। इसके अलावा, पढ़ाई और स्कूल की समस्याओं में सुधार के लिए हर महीने शाला प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक आयोजित करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Nov 18, 2026 Read

कोरबा निगम में बढ़ा विवाद, सफाई ठेकेदारों ने दी काम बंद करने की चेतावनी; आयुक्त की कार्यशैली पर उठे सवाल…

Kush Sharma (पत्रकार) hamarpradeshcg.com जिला कोरबा  22 नवंबर से सभी जोनों में सफाई कार्य प्रभावित होने की आशंका, ठेकेदारों ने मेयर इन काउंसिल को सौंपा सामूहिक अभ्यावेदन… Korba– नगर पालिक निगम कोरबा में आयुक्त आशुतोष पांडेय की कार्यशैली को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। व्यापारियों की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने के बाद अब सफाई ठेकेदारों ने भी निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न जोनों के सफाई ठेकेदारों ने मेयर इन काउंसिल को सामूहिक अभ्यावेदन सौंपते हुए 22 नवंबर 2026 से सफाई कार्य बंद करने की पूर्व सूचना दी है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ठेकेदारों ने कोरबा ग्रीन नर्सरी के सफाई ठेके निरस्त करने, राशि राजसात अथवा वसूलने और संबंधित फर्म को दो वर्ष तक निगम की निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित करने संबंधी आदेश पर आपत्ति जताई है। उनका सवाल है कि इतनी कठोर कार्रवाई किस नियम और प्रावधान के तहत की गई है? क्या संबंधित फर्म को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस और प्रभावी सुनवाई का पर्याप्त अवसर दिया गया था? इस पूरी कार्रवाई में मेयर इन काउंसिल की भूमिका क्या रही? ठेकेदारों ने विवादित आदेश पर अंतरिम राहत देने, निष्पक्ष सुनवाई करने और सम्मानजनक व्यवहार की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ाई गई कार्य अवधि 21 नवंबर को समाप्त हो रही है। यदि उनकी मांगों पर समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो 22 नवंबर से सफाई कार्य बंद किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में शहर के सभी जोनों की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।गौरतलब है कि निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारिक संगठनों की ओर से भी पहले आपत्ति सामने आ चुकी है। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा ने आयुक्त को पत्र सौंपकर अपेक्षाकृत छोटे मामलों में व्यापारियों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई पर चिंता जताई थी। चेंबर ने मांग की थी कि व्यापारियों को पहले नोटिस देकर अपना पक्ष रखने और त्रुटियों में सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए।अब व्यापारियों के बाद सफाई ठेकेदारों की नाराजगी ने निगम प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या निगम में कार्रवाई से पहले संबंधित पक्षों को सुनने और समाधान का अवसर दिया जा रहा है? इस पूरे घटनाक्रम के बीच महापौर संजू देवी राजपूत और विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। शहर की सफाई जैसी अनिवार्य सेवा को लेकर पैदा हुई स्थिति का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ेगा। साथ ही निर्वाचित नगर सरकार और निगम प्रशासन के बीच समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।   आयुक्त से उठे चार अहम सवाल   1. कोरबा ग्रीन नर्सरी को दो वर्ष तक निविदा प्रक्रिया से प्रतिबंधित करने का नियम और दस्तावेजी आधार क्या है?   2. कार्रवाई से पहले संबंधित फर्म को नोटिस और प्रभावी सुनवाई का अवसर दिया गया था या नहीं?   3. सफाई ठेकेदारों के सामूहिक अभ्यावेदन पर 22 नवंबर से पहले क्या निर्णय लिया जाएगा?   4. यदि ठेकेदार काम बंद करते हैं तो सभी जोनों में सफाई व्यवस्था जारी रखने के लिए निगम की वैकल्पिक योजना क्या है?   अब निगाहें आयुक्त आशुतोष पांडेय और मेयर इन काउंसिल के निर्णय पर टिकी हैं। प्रशासनिक सख्ती के साथ पारदर्शिता और निष्पक्षता भी जरूरी है। निगम प्रशासन को ठेकेदारों की आपत्तियों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए सफाई व्यवस्था निर्बाध रखने के लिए तत्काल ठोस पहल करनी होगी। आखिरकार प्रशासनिक निर्णयों के बीच शहर की जनता को परेशानी नहीं उठानी चाहिए।

Nov 18, 2026 Read

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नगर पंचायत लवन में 3 करोड़ से अधिक के 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   बलौदाबाजार-भाटापारा 18 नवम्बर 2026/ जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को नगर पंचायत लवन में 3 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत ₹75 लाख की लागत से निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ₹285.36 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के कोने-कोने के विकास के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल एवं सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से लवन नगरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। हमारा प्रयास है कि गाँव की मिट्टी से जुड़कर, यहाँ उपलब्ध संसाधनों और संभावनाओं को आगे बढ़ाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी, हमारे नौजवान, बेटे-बेटियाँ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।इसी उद्देश्य से हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण सहित हर क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।   पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवनिर्मित मंगल भवन को जनता की संपत्ति बताते हुए कहा कि यह भवन सभी नागरिकों का है और इसका निर्माण जनता के पैसों से हुआ है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भवन का समझदारीपूर्वक उपयोग करें और इसकी सुरक्षा एवं स्वच्छता का ध्यान रखें। सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।   इस अवसर पर ₹285.36 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ ,अधोसंरचना मद के अंतर्गत ₹161.72 लाख की लागत से मेन रोड से महामाया मंदिर तक गौरवपथ निर्माण, वार्ड क्रमांक 08 के भालूकोना रोड में ₹11.26 लाख से सामुदायिक भवन तथा वार्ड क्रमांक 15 में जैतखम्भ के पास ₹5.39 लाख से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं, 15वें वित्त मद से ₹106.99 लाख की लागत से 8 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण के साथ पाइपलाइन विस्तार, बोरवेल एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्य शामिल हैं।   इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ, सनम जांगड़े,नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल सिंह,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Nov 18, 2026 Read

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन,विभिन्न विधाओं के विजेता युवा अब राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू  बलौदाबाजार  हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   बलौदाबाजार,18 नवम्बर 2026/ जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के तत्वाधान में योग भवन, बलौदाबाजार में जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026-27 का आयोजन किया गया। युवा उत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलु जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन राज्य स्काउट के उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, के.के. वर्मा, योगेश वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।   जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर बिजौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उत्सव में जिले के समस्त विकासखंडों से बड़ी संख्या में पंजीकृत और उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक कला, परंपराओं और आधुनिक रचनात्मकता का अद्भुत संगम के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला   युवा महोत्सव के तहत लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, पारंपरिक वेशभूषा और क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज जैसी विभिन्न विधाओं में जिले के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। लोकनृत्य में लक्ष्मी वर्मा एवं साथी प्रथम स्थान, रवि एवं साथी द्वितीय स्थान पूनम ध्रुव एवं साथी तृतीय स्थान, लोकगीत में मोनिक सूर संगत प्रथम स्थान, किरण निर्मलकर एवं साथी द्वितीय स्थान एवं रीना कन्नौजे एवं साथ्ी तृतीय स्थान, चित्रकला में प्रणम नायक ने प्रथम स्थान, पोषण सिंग ने द्वितीय स्थान मेघमाला ने तृतीय स्थान, नुक्कड़ नाटक में रोहांसी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान हिरमी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान एवं रसेड़ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान, कविता लेखन में नसरीन निशा ने प्रथम स्थान गोदावरी साहू ने द्वितीय स्थान एवं जिज्ञासा साहू ने तृतीय स्थान एवं पारंपरिक वेशभूषा में सोनु यादव ने प्रथम स्थान श्रद्धा त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान एवं कुमकुम कुर्रे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूरे जिले से लगभग 300 से अधिक युवाओं ने इस आयोजन में अपनी कला के जौहर दिखाए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ये युवा अब आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बलौदाबाजार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Nov 18, 2026 Read